माँ ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा: शिल्पा शेट्टी
मुंबई । सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ चार साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है। यह शो 19 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे प्रसारित होगा, जिसमें दर्शकों को 12 बेहद प्रतिभाशाली युवा डांसिंग प्रोडिजीज से रूबरू कराया जाएगा।
इस बार का सीज़न सिर्फ नृत्य का उत्सव नहीं होगा, बल्कि उन अनसुने नायकों को भी सम्मान देगा जिन्होंने इन नन्हें सितारों की चमक के पीछे अहम भूमिका निभाई है — उनकी माताएं। बच्चों की प्रतिभा को पहचानने से लेकर उसे संवारने और उड़ान देने तक, इन माताओं ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। यह सीजन उनके अथक समर्पण और समर्थन को सलाम करेगा।