देश-विदेश

प्रदेश में 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल

लखनऊ। आठ अक्टूबर से आठ नवंबर के बीच सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान बेहद जरूरी काम के लिए ही छुट्टी दी जाएगी। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रशांत कुमार ने आदेश जारी कर सभी पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि हर स्तर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बेहद जरूरी होने पर ही किसी पुलिसकर्मी को छुट्टी दी जाएगी। सभी अधिकारी इस आदेश का पालन करें।

आने वाले एक महीने में दुर्गा पूजा, दशहरा, दीवाली और छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ये सभी त्योहार पूरे धूम धाम के साथ मनाए जाते हैं। इन त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व और आतंकी अव्यवस्था फैलाने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे में त्योहारों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

प्रशांत कुमार का आदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है "आगामी दुर्गा पूजा/दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा त्यौहार के मद्देनजर सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी 08-10-2024 से 08-11-2024 तक रोक दी गई है। विशेष स्थिति में आवश्यकतानुसार आपके द्वारा छुट्टी स्वीकृत की जा सकती है। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

नवरात्रि के साथ शुरू हो चुका है त्योहार का सीजन

तीन अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ देश में त्योहार का सीजन भी शुरू हो चुका है। नवरात्रि के दौरान गरबा के आयोजन में भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके बाद दुर्गा मूर्ति विसर्जन और दशहरा में रावण दहन एक ही साथ होता है। इस दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बाद दीपावली और देवउठनी ग्यारस का त्योहार आता है। इस बीच छठ का त्योहार भी मनाया जाता है।

Leave Your Comment

Click to reload image