देश-विदेश

'रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आपसे मिलने की...' धर्मेंद्र की अधूरी रह गई इच्छा,

रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरे देश गमगीन है। उन्होंने जीवन भर ऐसे काम किए, जिनकी मिसालें दी जाती है। उनके जाने से सिनेमा से लेकर बिजनेस जगत तक में मातम पसर गया है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है।88 साल के दिग्गज एक्टर Dharmendra Deol ने सोशल मीडिया पर Ratan Tata की फोटो शेयर की। उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा, 'रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आपसे मिलने की। एक विनम्र राजा, जिन्होंने अपने कर्मचारियों की अपने बच्चों की तरह देखभाल की। सर, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।'धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर रतन टाटा के लिए फैंस भी दुख जता रहे हैं। एक ने लिखा, 'रतन टाटा हमेशा भारत के दिल में बसेंगे। उनके प्रयासों का उल्लेख किए बिना भारत की विकास कहानी हमेशा अधूरी रहेगी। आप वास्तव में भारत के रतन थे और हमेशा रहेंगे।'9 अक्टूबर को रतन टाटा ने दुनिया को कहा अलविदा

उद्योग जगत के सबसे बड़े नाम रतन टाटा 86 साल के थे। एक दिन पहले भी उनकी सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई थी, लेकिन उनकी तरफ से एक पोस्ट जारी

कर बताया गया कि वो ठीक हैं, लेकिन 9 अक्टूबर की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनकी मौत की बुरी खबर ने हर किसी को झकझोर दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image