देश-विदेश

3 लड़कियों से गैंगरेप: शादी से लौट रही थी 5 सहेलियां, 12 दरिंदे ने रास्ते से 3 को किया अगवा, फिर चला हैवानियत की हद पार कर देने वाली दास्तां

शादी समारोह से लौट रही नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने है. झारखंड (Jharkhand) के खूंटी (Khunti) जिले में 12 युवकों ने शादी से लौट रही 5 लड़कियों काे अगवा कर लिया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर 3 लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. पुलिस (Police) ने जांच में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पूरी घटना शुक्रवार रात की है.

झारखंड खूंटी जिलें दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है, जहां शादी समारोह से लौट रही 5 सहेलियों को 12 युवकों ने अगवा कर लिया और 3 लड़कियों के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान एक लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच निकली और गांव में आकर लोगों को इसकी जानकारी दी. जब गांववाले मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी फरार हो गए.

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे शादी समारोह से लौट रही थीं. इसी बीच उलिहातू गांव से निचितपुर जाने वाले रास्ते पर उन्हें 12 युवकों ने घेर लिया और युवक उन्हें पकड़कर कारो नदी के पास सुनसान स्थान पर ले गए और यहां पर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

दरिंदो के चंगुल से बच निकली एक युवती

घटना के वक्त पांच सहेलियां में से एक सहेली किसी प्रकार दरिंदों के चंगुल से निकलने में कामयाब रही और भाग कर अपने गांव पहुंची और ग्रामीणों को दरिंदगी की कहानी बताई, जब गांववाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर तोरपा एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच में जुट गई है. बच्चियों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की और संदिग्धों को हिरासत में लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

Leave Your Comment

Click to reload image