मनोरंजन
आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई पर रविवार की सुस्ती का असर, पहले वीकेंड पर आए 16.75 करोड़
इंदौर (Jigra box office Collection)। आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' बीते 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुक्रवार के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई के अच्छे आंकड़े थे, लेकिन रविवार डाउन रहा।
कुल मिलाकर फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 16 करोड़ रुपए की कमाई कर सकी है। विशेषज्ञों की नजर यह फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं है। शुक्रवार को फिल्म ने 4.55 करोड़ हासिल किए थे। शनिवार को यह आंकड़ा 6.55 करोड़ पर पहुंच गया, लेकिन रविवार को 5.65 करोड़ की ही कमाई हो सकी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ का मुकाबला राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से हो रहा है। हालांकि यह फिल्म भी वीकेंड पर कुछ खास नहीं कर पाई।
दोनों फिल्मों के पहले वीकेंड कलेक्शन के आंकड़ों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म फिर भी 'जिगरा' से आगे रहने में कामयाब रही। इससे आलिया के फैंस चिंता में हैं।
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने भारत में अपना पहला वीकेंड 18.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ समाप्त किया। रविवार को फिल्म की कमाई लगभग 6.25 करोड़ रुपए रही।
त्योहारी सीजन में नाकाम रही दोनों फिल्में
‘जिगरा’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, दोनों के प्रमोशन पर मोटा पैसा खर्च किया गया है। इसके बावजूद दोनों फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने में विफल रही हैं, खासकर त्योहारी वीकेंड में।
इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का कहना है कि त्योहारों की छुट्टियां फिल्मों के लिए बहुत बड़ा मौका होती हैं। दोनों फिल्मों का नाकाम रहना निश्चित रूप से एक बड़े अवसर की बर्बादी की तरह लगता है।
हिंदी फिल्म उद्योग त्योहारी सीजन में बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचाने के लिए इस दिवाली भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की रिलीज पर बहुत अधिक भरोसा कर रहा है। दोनों फिल्में 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।
भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है फिल्म ‘जिगरा’
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक बहन विदेश में फंसे अपने भाई को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देती है।
एंड पिक्चर्स पर ‘चुप’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ जबर्दस्त रोमांच और सनी देओल की एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस के लिए हो जाइए तैयार!
एंड पिक्चर्स पर ‘फुकरे 3’ के प्रीमियर के साथ हंसी के मजेदार सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार!
अपनी सीट्स पर जम जाइए क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फुकरे 3’ में फुकरों का हंगामा जारी है, जिसका प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर हो रहा है। ऐसे में आप हंसी-मजाक, दोस्ती और अनजाने मोड़ से भरे एक मजेदार सफर पर चलने के लिए तैयार हो जाइए। गजब की गलतफहमियों से लेकर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाओं तक, फुकरे गैंग हर मुश्किल परिस्थिति में एक साथ रहती है और यहां तक कि सबसे अनोखे ढंग से एक-दूसरे में हास्य और सपोर्ट ढूंढती है।
सोनी सब का वंशज एक साल के पड़ाव पर पहुंचा ~ कास्ट ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया, निष्ठावान दर्शकों का आभार व्यक्त किया ~
सच्ची घटनाओं पर आधारित 'फराज़' का प्रीमियर, इस शुक्रवार एंड पिक्चर्स पर
कहानी में आएगा नया मोड!
Border 2 में हुई Varun Dhawan की एंट्री, Sunny Deol के साथ आएंगे नजर
Border 2 में हुई Varun Dhawan की एंट्री, Sunny Deol के साथ आएंगे नजर
निर्देशक जे.पी. दत्ता 28 साल बाद अपनी फिल्म बॉर्डर (Border) का दूसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं. एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की अपार सफलता के बाद जे.पी. दत्ता ने बॉर्डर 2 (Border 2) की आधिकारिक घोषणा की थी. बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर पिछली फिल्म से अभी तक सिर्फ सनी देओल (Sunny Deol) के होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है. पुराने कलाकार नजर आएंगे या नहीं इसकी कोई जानकारी अभी नहीं है.
पहले खबर आ रही थी कि फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) में सनी देओल (Sunny Deol) के साथ पहले आयुष्मान खुराना के नजर आने वाले हैं, लेकिन कुछ समय पहले खबर मिली कि उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया है. उनकी जगह अब फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) की एंट्री हो गई है.
खबरों के अनुसार वरुण धवन (Varun Dhawan) ने फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) साइन कर लिया है और इसमें एक अहम रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करने वाले हैं, जो इससे पहले कई हिट पंजाबी फिल्मों के साथ ही करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म केसरी का निर्देशन कर चुके हैं. केसरी में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
बता दें कि बॉर्डर 2 (Border 2) की कहानी जे.पी. दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने लिखी है, जिसे जे.पी. दत्ता टी सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. 28 साल पहले आई फिल्म बॉर्डर का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था. 26 जनवरी 2026 को फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज होगी. जब फिल्म बॉर्डर (1997) की रिलीज को 27 साल पूरे हुए थे, तब सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि ‘बॉर्डर 2’ आएगी.
स्त्री 2 में किया है वरुणधवनने कैमियो
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने 15 अगस्त को रिलीज हुई राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ में भी कैमियो किया है और फिल्म में उनका रोल इंपॉर्टेंट भी रखा गया है. बता दें कि इसके पहले वरुण धवन (Varun Dhawan) मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में भेड़िया बनकर दिख चुके हैं. इस फिल्म में भी वो भेड़िया के ही किरदार में नजर आए थे.
Kangana Ranaut ने की Stree 2 के निर्देशक की तारीफ, कहा- इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के लिए
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2′ (Stree 2) ने रिलीज के दो दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. ये फिल्म अमर कौशिक के निर्देशन में बनी है. फैंस इस मूवी की काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, इस फिल्म को देखने के बाद कृति सेनन (Kriti Senon) समेत कई सेलेब्स ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया. इस लिस्ट में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम भी शामिल हो गया है. सांसद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘स्त्री 2’ और इसकी पूरी टीम की तारीफ की है.
कंगना ने की डायरेक्टर की तारीफ
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा कि फिल्म ‘स्त्री 2′ (Stree 2) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, पूरी टीम को बधाई, लेकिन किसी फिल्म का असली हीरो उसका निर्देशक होता है. भारत में हम निर्देशकों को पर्याप्त श्रेय या सराहना नहीं देते, इसलिए बहुत से युवा लेखक/निर्देशक नहीं बनना चाहते.
इसके आगे उन्होंने लिखा कि फिल्मों में करियर बनाने की चाहत रखने वाला हर व्यक्ति मुझसे मार्गदर्शन के लिए मिलता है, वह या तो अभिनेता या सुपरस्टार बनना चाहता है. अगर सभी अभिनेता बन गए तो कौन फिल्में बनाएगा, सोचो. इसलिए कृपया उन सभी अच्छे निर्देशकों के नाम जानें जो आपका मनोरंजन करने और आपको जोड़े रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं और कृपया उनका अनुसरण करें. उनके जीवन और प्रक्रिया के बारे में भी जानें, कृपया उनकी भी सराहना करें और उन्हें प्रोत्साहित भी करें. प्रिय अमर कौशिक सर, इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के लिए धन्यवाद.
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी एक्ट्रेस
बता दें कि जल्द ही एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिखाई देने वाली हैं. हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. यह मूवी अगले महीने 6 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
मेलबर्न में ‘12वीं फेल’ ने जीता बेस्ट फिल्म का पुरस्कार, चंदू बनकर कार्तिक आर्यन बने चैंपियन
मेलबर्न/मुंबई । ऑस्ट्रेलिया में हर साल 15 अगस्त के आसपास ही होने वाले द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2024 में अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस मेले में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और सबसे अनोखी फिल्म के रूप में यहां चमका निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का नाम।
द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2024 में बीती रात पुरस्कारों की रात रही। राम चरण और ए आर रहमान की मौजूदगी ने फिल्म फेस्टिवल में चार चांद लगाए। दोनों ने शाम के दो सर्वोच्च पुरस्कार भी जीते। मेलबर्न की इस शाम का यहां इकट्ठा हुए सैकड़ों लोगों ने जी भरकर लुत्फ उठाया। भारतीय फिल्म सितारों की एक झलक पाने को उनके प्रशंसक काफी बेचैन देखे गए।
जैसा कि कार्तिक आर्यन की इस समारोह में मौजूदगी से ही सबको अंदाजा हो चला था, इस साल का बेस्ट एक्टर अवार्ज उन्हीं को मिला। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ बॉक्स ऑफिस पर भले फ्लॉप रही हो लेकिन इसमें कार्तिक आर्यन के अभिनय की दुनिया भर में तारीफें होती रही हैं। कार्तिक नई पीढ़ी के उन गिनती के अभिनेताओं में भी शामिल हैं जिन्होंने बिना किसी बड़े ग्रुप में शामिल हुए हिंदी सिनेमा में अपनी जगह अपने आप बनाई है।
द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2024 में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार कबीर खान और निथिलन स्वामीनाथन को संयुक्त रूप से उनकी फिल्मों क्रमश: ‘चंदू चैंपियन’ और ‘महाराजा’ के लिए दिया गया। फिल्म फेस्टिवल की जूरी का हालांकि एलान तो नहीं किया गया लेकिन इस साल की जूरी ने फिल्म ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया और किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को क्रिटिक्स च्वाइस कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है:
एक्सीलेंस इन सिनेमा: ए आर रहमान
अंबेसडर ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर: राम चरण
इक्वैलिटी इन सिनेमा: डंकी
डायवर्सिटी चैंपियन: रसिका दुग्गल
डिसरप्टर इन सिनेमा: आदर्श गौरव
ब्रेकआउट फिल्म ऑफ द ईयर: अमर सिंह चमकीला
बेस्ट सीरीज: कोहरा
बेस्ट एक्टर इन ए सीरीज: अर्जुन माथुर (मेड इन हेवन सीजन 2)
बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सीरीज: निमिषा सजायन (पोचर)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स च्वाइस): लापता लेडीज
बेस्ट परफॉरमेंस ऑफ द ईयर (क्रिटिक्स च्वाइस): विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
जूरी पुरस्कार
बेस्ट एक्ट्रेस: पार्वती थिरुवोथू (उल्लोझुक्कू)
बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
बेस्ट डायरेक्टर: कबीर खान (चंदू चैंपियन), निथिलन स्वामीनाथन (महाराजा)
बेस्ट फिल्म: 12वीं फेल
फिर बजेगा गुल गुल भजिया खाले: नए कलेवर के साथ पुरानी यादों को ला रहा एमडी एंटरटेनमेंट
रायपुर । एक जमाना था जब गीतकार संत मसीह दास के गीत “गुल गुल भजीया खा ले” को खूब सुना जाता था आकाशवाणी के हर कार्यक्रम में इसी गीत की फरमाइश हुआ करती थी। समय बितता गया और गीत भी ओझल सा हो गया। लेकिन एक बार फिर ऐसे ही सुपरहिट गीतों को नए कलेवर में प्रस्तुत करने जा रहा है एमडी एंटरटेनमेंट। एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि पुराने गीतों में जो बात थी वह आज के गीतों में कहां, दर्शक उन्हीं पुराने गीतों को आज भी सुनना चाहते हैं, इसलिए हमारे चैनल के माध्यम से हम दर्शकों की मांग पर यह कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी हमारे द्वारा एक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत नई मिठावय बनाया गया था जिसे खूब पसंद किया गया, जिसमें सुपरस्टार करन खान और जानी-मानी अभिनेत्री मोना सेन ने अभिनय किया था।
इस बार एमडी एंटरटेनमेंट द्वारा शेख हुसैन की स्मृति में गीत गुल गुल भजिया खा ले को नए फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है, इसमें करन खान और संजय महानंद जैसे उम्दा कलाकारों के साथ अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा का जबरदस्त अभिनय है। इस गीत को स्वर से सजाया है सुनील सोनी ने।
काफी लंबे समय बाद इस गीत में संजय महानंद और करन खान एक साथ नजर आने वाले हैं, उनके साथ दिनेश साहू और पोषण कका भी अभिनय करते दिखाई देंगे।
गुल गुल भजिया खाले गीत की शूटिंग पांहदा गांव में की गई, इस गीत की शूटिंग का कार्य नृत्य निर्देशक सतीश साव और तामेश्वर देव ने किया है। जल्द ही इसे एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान में महिला क्रिकेटरों के साथ दोगला बर्ताव, पीसीबी ने दैनिक भत्ता रोका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नेशनल कैंप में हिस्सा ले रहीं महिला क्रिकेट टीम का दैनिक भत्ता रोक दिया है। इससे महिला क्रिकेटरों में निराशा है, क्योंकि पुरुष टीम को यह सुविधा दी जा रही है। पीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि नेशनल कैंप के दौरान बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों के रहने की व्यवस्था की है। साथ ही तीन टाइम भरपेट खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसका कारण दैनिक भत्ता रोक दिया गया है।
मुल्तान में चल रहा ट्रेनिंग कैंप, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होना है सीरीज
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का ट्रेनिंग कैंप मुल्तान में चल रहा है, जहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए तैयारी चल रही है।
टी20 सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम मुल्तान पहुंच चुकी है। अगले महीने यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह दौरा अहम है।
महिला खिलाड़ियों में निराशा है, क्योंकि पुरुष टीम को पीसीबी की ओर से दैनिक भत्ता दिया जा रहा है। साथ में दो वक्त का भरपेट खाना भी शामिल है।
महिला खिलाड़ी अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा का भी इंतजार कर रही हैं, जिसमें पहले ही एक महीने से अधिक की देरी हो चुकी है।
वहां करोड़ों रुपए खर्च और यहां कटौती…
महिला क्रिकेट के लिए भत्ते में कटौती का निर्णय ऐसे समय में आया है, जब बोर्ड फैसलाबाद में चल रहे चैंपियंस कप में टीमों के पांच मेंटर्स को 50 लाख रुपये मासिक वेतन दे रहा है। साथ ही क्रिकेट से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं।बोर्ड अगले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले देश में तीन टेस्ट स्थलों के नवीनीकरण पर भी लगभग 12.8 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है।पाकिस्तान के एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ''कुछ लाख रुपये से बोर्ड पर क्या फर्क पड़ेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं है, लेकिन इससे महिला क्रिकेट में असंतोष पैदा होने की संभावना है।'
Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने रचाई शादी, सामने आईं मंडप की पहली तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अब शादीशुदा हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शादी के फोटो शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी। तस्वीरों से साफ है कि दोनों एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंधे। शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। तस्वीरों में दोनों के परिवार के लोग नजर आ रहे हैं।
- दुल्हन के जोड़े में अदिति बहुत सुंदर लग रही हैं। उन्होंने बेज रंग ( हल्की भूरे रंग) की साड़ी पहनी हैं। इस पर खूबसूरत आभूषण हैं।
- अदिति को तस्वीरों में सिद्धार्थ के साथ प्रतिज्ञा लेते देखा जा सकता है। शादी की तस्वीरों पर फैंस के कमेंट भी आ रहे हैं।
- अदिति ने अपनी इंस्टा पर एक फोटो शेयर करते हुए सिद्धार्थ के लिए लिखा- आप मेरे सूर्य, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हैं… श्रीमती और श्री अदु-सिद्धू।
Chiyaan Vikram Interview: किरदार चलता है मेरे साथ... एक्टर विक्रम ने बताया फिल्म 'अपरिचित' से लेकर 'तंगलान' तक का सफर
‘अपरिचित’ हो या ‘पीएस 1’ शृंखला या ‘आइ’, तमिल अभिनेता ' चियान विक्रम ने कई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं और उसमें अपने कायांतरण से दर्शकों को चौंकाया है। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘तंगलान’ में भी अभिनय के साथ-साथ उनके कायांतरण की भी काफी सराहना हुई। हालांकि, विक्रम के लिए ऐसी भूमिकाओं में उतरना और फिर उससे निकलना आसान नहीं होता है।
फिल्म को सपने में देखता हूं
इस बारे में विक्रम कहते हैं कि मैं जब कोई फिल्म कर रहा होता हूं तो मैं उसी फिल्म के साथ सोता हूं, वही खाता हूं और उसी के बारे में ही सपने देखता हूं। मेरी डाइट, एक्सरसाइज, वर्कआउट सब उसी हिसाब से बदल जाता है।
किरदार में रहकर बात करता हूं
उन्होंने कहा, 'किसी भी पात्र को निभाने के लिए मैं निर्देशक की बातों को सुनता और समझता हूं। उसके बारे में खूब कल्पना करता हूं और फिर वही इंसान बन जाता हूं।' मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर भी उसी जोन में चला जाता हूं। उस समय अगर कोई मुझसे बात करे तो मैं अपने किरदार में रहकर ही बात करता हूं।’
घोस्ट टू टाइगर नागेश्वर राव: अनुपम खेर बैक-टू-बैक दिग्गजों के साथ साऊथ में बना रहे अपनी जबरदस्त पकड़
जानिए शेमारू उमंग के शो 'श्रवणी' की चंद्रा यानी अभिनेत्री आरती सिंह ने कैसे मनाई दिवाली!
दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म ‘सब मोह माया है’, आ रही है सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर
खादिम ने शुरू किया 'दिल में दिवाली पैरों में खादिम' अभियान
~ दिवाली के लिए उत्पादों की फेस्टिव रेंज का भव्य प्रदर्शन ~
नवंबर, 2023: देश के दूसरे सबसे बड़े खुदरा फुटवियर कंपनी खादिम इंडिया ने त्योहार की ख़ुशियों को दोगुना करने के लिए शुरू किया दिवाली अभियान, 'दिल में दिवाली पैरों में खादिम'। यह अभियान रोशनी के त्योहार दिवाली की ख़ुशियाँ मनाने के लिए खास तौर पर पूरे परिवार के लिए डिज़ाइन किए गए ब्रांड के उत्सव संग्रह (फेस्टिव कलेक्शन) को आपके समक्ष उपस्थित करता है। इसके अलावा त्योहार को और बड़ा बनाने के लिए ब्रांड अपने उपभोक्ताओं की ख़ुशियों के लिए आकर्षक ऑफर भी पेश कर रहा है।
यह अभियान अपने ग्राहकों को यह भरोसा दिलाता है कि उनका प्रिय फुटवियर ब्रांड सभी के लिए एक छत के नीचे नए फैशन के फुटवियर और एक्सेसरीज़ लेकर आया है। कंपनी ने अपने प्राथमिक ब्रांड खादिम और उसके उप ब्रांड ब्रिटिश वॉकर, लजार्ड, टर्क, शेरोन, क्लियो, सॉफ्टटच, पीआरओ (PRO), बोनिटो और एड्रियाना के तहत जूते की अपनी फेस्टिव रेंज लॉन्च की है। साथ ही उपभोक्ताओं के लिए 1000 रुपये और उससे अधिक की खरीदारी पर इन स्टोर ऑफर भी शुरू किए है।
'दिल में दिवाली पैरों में खादिम' अभियान विशेष रूप से इस बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पेश की गई फेस्टिव रेंज सही बजट में उपलब्ध, सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली है जो किसी भी उत्सव में पोशाक के साथ मेल खाएगा। उपभोक्ता पूरे परिवार के लिए विशाल रेंज में से अपनी पसंद का जूते और सहायक उपकरण चुन सकते हैं।
इस अभियान को प्रिंट अभियान, मूवी थिएटर विज्ञापन, ओओएच (आउट ऑफ होम एडवरटाइजिंग), इन-स्टोर कम्युनिकेशन और डिजिटल प्रचार के कई तत्वों के माध्यम से और भी जीवंत बनाया गया है