मध्य प्रदेश
इंदौर पहुंचे अवधेशानंद गिरि: एयरपोर्ट पर अनुयायियों ने किया स्वागत, संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन, बोले- जहां हिंदू रहते है वह हिंदुस्तान
इंदौर। राष्ट्रीय संत अवधेशानंद गिरि महाराज अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने अनुयायियों से मुलाकात की। इंदौर एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में उनके अनुयायी पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। अवधेशानंद ने पिछले दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा मंदिर मस्जिद पर दिए बयान का समर्थन किया है।
रेप के आरोपी बीजेपी नेता ने किया सरेंडरः कल वीडियो जारी कर अपने आपको को बताया था निर्दोष
शमशाबाद(विदिशा)। रेप केस में फरार चल रहे बीजेपी नेता जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने शनिवार को शमशाबाद विधानसभा के नटेरन थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस पिछले तीन हफ्ते से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आखिरकार आरोपी ने शनिवार को खुद ही सरेंडर कर दिया। इसके पहले उसने वीडियो जारी कर अपने आपको को निर्दोष बताया था।
52 किलो सोना मामलाः लोकायुक्त की जानकारी पर उठे सवाल, सौरभ शर्मा के कई ठिकानों पर रेड में मिली थी करोड़ों की संपत्ति
भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित 52 किलो सोना और करोड़ों नकदी मामले में रोज रोज नए खुलासे हो रहे है। इसी कड़ी में आरटीओ (RTO) के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में लोकायुक्त की जानकारी पर सवाल उठे है। उनके कई ठिकानों पर रेड में करोड़ों की संपत्ति मिली थी जबकि कोर्ट में 55 लाख रुपये की संपत्ति बताई है।
16 घंटे बाद बोरवेल से निकले सुमित ने तोड़ा दम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया
गुना। Guna Borewell: मध्य प्रदेश के गुना में 16 घंटे बाद बोरवेल से निकला 10 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुमित मीणा को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कल शाम 4 बजे बोरवेल में गिरे बच्चे को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला था।
पुलिस कस्टडी में मौत मामले में बड़ी कार्रवाईः थाना प्रभारी निलंबित, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जाएंगे सतवास
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में पुलिस कस्टडी में मौत मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने मामले में थाना प्रभारी आशीष राजपूत की गंभीर लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है। वहीं मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सतवास जाएंगे। उनके सतवास दौरे का अधिकृत कार्यक्रम जारी हुआ है। वहीं मामले में पुलिस प्रशासन ने समस्त पक्षों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
खंडवा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: हजारों एकड़ भूमि से 40 जेसीबी ने हटाया कब्जा, रातों-रात खोदे गड्ढे, कलेक्टर, SP सहित मौजूद रहे 400 जवान
खंडवा। खंडवा के गुड़ी रेंज के जंगलों में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन विभाग ने देर रात तक कार्रवाई कर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। सुबह 8 बजे से शुरू हुई करवाई देर रात तक चली जिसमें नाहरमाल, हीरापुर व टाकलखेड़ा में एक हजार एकड़ जंगल की जमीन मुक्त कराया गया। इसमें 40 जेसीबी से फसलें हटाकर रातों रात 4 फीट गहरे व 5 फीट लंबे गड्ढे भी खोदे गए।
शादी के नाम पर यूपी के युवक से धोखाधड़ीः एक महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर समेत 2 लाख से अधिक का सामान जब्त
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।
मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी शशांक जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने शादी का झांसा देकर उनसे धोखाधड़ी की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 319(2), 318(4), 61(2), और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद दोपहर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, आरोपी देवी सिंह, अशोक जैन, लछुआ प्रसाद, हीरा सिंह और प्रिया उर्फ विनीता लूनिया ग्राम पठा स्टैंड पर हैं, जो कहीं बाहर जाने की फिराक में थे।
पुलिस को सूचना मिलते ही पठा स्टैंड पर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी बरामद किए। बरामद कुल सामान की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए बताई है। सभी आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जब एक कॉल पर मनमोहन सिंह ने शिवराज सिंह चौहान का खत्म करवा दिया था अनशन, कृषि मंत्री ने साझा किए पूर्व PM से जुड़े किस्से
भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आर्थिक संकट से उबर रहे देश को आर्थिक कठिनाइयों से निकालने में मनमोहन सिंह का बड़ा योगदान रहा है। उनके संबंध विरोधी पार्टी से भी काफी अच्छे रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने एक फोन कॉल से ही मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनशन खत्म करवा दिया था। खुद शिवराज सिंह ने इस बात का खुलासा किया है।
शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनसे जुड़े किस्से साझा किए। इस दौरान उन्होंने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अत्यंत विनम्र, सहज और सरल थे। मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे कई विषयों पर सदैव उनका मार्गदर्शन मिला। डॉ. साहब शुचितापूर्ण राजनीति के पर्याय थे। 90 के दशक में उनकी उदारीकरण की नीतियां भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।”
मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व को बताया विजनरी
उन्होंने आगे लिखा, “डॉ. साहब का व्यक्तित्व विजनरी था। मेरे मन में सदैव उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान रहा। एक बार वॉशिंगटन दौरे पर एक पत्रकार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जी को ‘अंडर अचीवर’ कहा तो मैंने तुरंत प्रतिकार किया और सम्मान पूर्वक कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कभी अंडर अचीवर नहीं हो सकते।”
पाला को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में मनमोहन सिंह का था योगदान
शिवराज सिंह चौहान ने मनमोहन सिंह से जुड़े किस्से साझा करते हुए लिखा, “मुझे एक संस्मरण याद आता है। पहले पाला को राष्ट्रीय आपदा नहीं माना जाता था और इस समस्या को लेकर मैं संघर्षरत था। यह विषय मैंने प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखा तो उन्होंने एक कमेटी बनाई और श्रद्धेय प्रणब मुखर्जी जी, शरद पवार जी के साथ मुझे भी उसमें स्थान दिया। अंततः कमेटी ने पाला को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।”
जब शिवराज सिंह चौहान को फोन कर उपवास तोड़ने को कहा
उन्होंने आगे बताया कि “डॉ. साहब ने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्यों को हर संभव सहयोग दिया। एक बार मैं मध्यप्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर उपवास पर बैठा तो यह उनका बड़प्पन था कि उन्होंने फोन पर तुरंत उपवास तोड़ने को कहा और समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। सचमुच वह महान थे, निश्चय ही उनका जाना भारतीय राजनीति की बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि!”
एटीएम लूट की सनसनीखेज वारदातः कार से आए बदमाशों ने पहले मशीन काटा, फिर लाखों रुपए ले भागे, घटना के पहले CCTV कैमरे पर कर दिया था ब्लैक स्प्रे
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है। इसी कड़ी में शहर में एटीएम लूट (ATM LOOT) की फिर सनसनीखेज बड़ी वारदात हुई है। बदमाशों ने मशीन को काट कर लाखों रुपए लेकर भाग गए। एटीएम लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई है। पुलिस टीवी फुटेज के आधार पर लूट के आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
निगम की सफाईकर्मी और भिक्षावृत्तिः वीडियो जारी कर भेजा आश्रम, इधर आंध्रप्रदेश के भिखारी के पास मिला 48 हजार
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी एवं भिक्षामुक्त शहर इंदौर में ही हाईटेक भिखारी और निगम की महिला सफाईकर्मी द्वारा भिक्षावृत्ति का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने दोनों को उज्जैन के सेवा धाम आश्रम भेज दिया है।
मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद शिकायतों का बाजार गर्म, अपने-अपने उम्मीदवार को बैठाने की कोशिश में जुटे दो गुट
नेपानगर। भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष चुनाव की घोषणा से पहले मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर खींचतान तेज हो गई है। बुरहानपुर जिले के नेपानगर मंडल में हाल ही में नियुक्त मंडल अध्यक्ष नितेश वर्मा के चयन के बाद विवाद और गहराने लगा है। संगठन के भीतर पहले से ही सक्रिय दो गुट अब जिला अध्यक्ष पद पर अपने-अपने उम्मीदवार को बैठाने की कोशिश में जुट गए हैं।
इंदौर में सरेराह युवक की हत्या: एक के बाद एक चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर तोड़ा दम
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सरेराह एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से युवक पर एक के बाद एक तबाड़तोड़ वार किये। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। यह पूरी घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सौरभ शर्मा के साथी के घर ED का छापा, CRPF जवानों के साथ बड़ौदा कोठी पहुंचे अफसर
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के करोड़पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जांच की आंच अब उसके रिश्तेदार और साथियों पर भी पहुंच रही है। ग्वालियर में आज ED ने सौरभ के पुराने घर पर छापामार कार्रवाई की। साथ ही उसके साथी चेतन गौर के घर पर भी दबिश दी है।
MP Police के सामने झुका ‘पुष्पा’: लग्जरी कार में चंदन की तस्करी करते 4 गिरफ्तार, एक क्विंटल कीमती लकड़ी, कट्टा सहित 7 जिंदा कारतूस बरामद
शहडोल। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ रिलीज हुई है जिसमें चंदन की तस्करी को दर्शाया गया है। मध्य प्रदेश के शहडोल में भी इसी तरह की चंदन तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। तस्करी कर रहे एक गिरोह को शहडोल पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए 4 तस्कर कार की डिक्की में लगभग एक क्विंटल चंदन की लकड़ी सहित देशी कट्टा व 7 राउंड जिंदा कारतूस लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
परीक्षा देने गए छात्र आपस में भिड़ेः 10 वीं के 6 छात्रों ने 12 वीं के छात्र के साथ की मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम, शाला प्रबंधन ने बताया स्कूल के बाहर का मामला
डिंडोरी। अधर्वार्षिक परीक्षा देने गए छात्र आपस में भिड़ गए। विवाद के बाद मारपीट की नौबत आ गई। छात्रों के एक गुट ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। घायल छात्र ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्कूली छात्र की मौत के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। मृतक छात्र के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत कार्रवाई की मांग की है
ग्वालियर और जबलपुर स्थित 6 ठिकानों पर ईडी का छापा
भोपाल । लोकायुक्त और आयकर विभाग के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने भी सौरभ और उसके करीबियों से जुड़े छह स्थानों पर भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में शुक्रवार सुबह छापेमारी की है।
लोकायुक्त पुलिस द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर तीन दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने सौरभ के विरुद्ध प्रकरण कायम किया था। अब छापेमारी में ईडी की टीम संपत्ति और दस्तावेजों का परीक्षण कर रही है। भोपाल में सौरभ शर्मा के ई 7 स्थित और अरेरा कॉलोनी स्थित आवास पर छापे की कार्रवाई चल रही है।
ईडी की टीम द्वारा जबलपुर के शास्त्री नगर में रोहित तिवारी के घर छापेमारी की सूचना है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह पांच उनके घर पहुंची। रोहित तिवारी जबलपुर में बिल्डर का काम करते हैं। उनकी पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत से नजदीकी है। हालांकि ईडी के छापे और कार्रवाई के संबंध में कोई अधारिक पुष्टि अभी नहीं है।
रोहित के काम में सौरभ ने किया है निवेश
जबलपुर में जांच दल सुबह प्रेस लिखी कार से रोहित तिवारी के घर पहुंचा था। तिवारी की जबलपुर के गढ़ा और भेड़ाघाट क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉलोनियां है। कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ भी वह काम में साझेदार है। सूत्रों के मुताबिक, सौरभ शर्मा ने बिल्डर तिवारी की कंपनी ओमेगा रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी रकम निवेश की थी। दोनों आपस में रिश्तेदार है।
दिल्ली से तय होंगे भाजपा जिला अध्यक्ष: संगठन ने भेजा नामों का पैनल, आलाकमान करेगा अंतिम फैसला
पांढुर्णा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांढुर्णा जिला संगठन में जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को, रायशुमारी के माध्यम से संभावित नामों का चयन किया गया और पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व इन नामों का आकलन कर अंतिम निर्णय करेगा।