देश-विदेश
कैस्पियन सागर के पास क्रैश हुआ अजरबैजान का विमान, 42 लोगों की मौत की आशंका
नूर-सुल्तान। कजाकिस्तान में अजरबैजान का प्लैन क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। इसमें 67 यात्री सवार थे। प्लैन क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई है। राहत और बचाव दल मौके पर हैं। दुर्घटना में 42 लोगों के मारे जाने की आशंका है। कजाकिस्तान के मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 25 लोगों को बचा लिया गया है। एक वीडियो में दिखाया गया है कि विमान तेजी से ऊंचाई से नीचे की ओर गिर रहा है और दाईं ओर झुकना शुरू कर देता है। बाद में यह एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग की लपटों में घिर गया।
कहा जा रहा है कि यह अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान था, जो कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आग की लपटों में घिर गया। यह एम्ब्रेयर 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रज़ोनी जा रहा था, लेकिन वहां कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया। विमान में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ 62 यात्री सवार थे।दुर्घटना में कुछ लोग बच गए हैं। मगर बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।
एयरपोर्ट के करीब हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह हादसा एयरपोर्ट के बिलकुल करीब हुआ। कथित तौर पर विमान ने आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते हुए कई चक्कर लगाए, लेकिन वह अचानक रुक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस दिखाई दीं। वहां राहत औ बचाव दल कुछ लोगों को बचाने में सफल रहे। विमान के पिछले हिस्से में स्थित आपातकालीन निकास से कुछ लोगों को उतारते देखा गया। वीडियो में दिख रहा विमान पंजीकरण नंबर, 4K-AZ65, FlightRadar24 पर उपलब्ध डेटा से मेल खाता है।
दुर्घटना के समय कैस्पियन सागर के ऊपर भर रहा था उड़ान
ऑनलाइन फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार24 के डेटा से पता चलता है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ान भर रहा था। वह चेचन्या में अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहा था। मगर विमान के चालक ने खतरा महसूस करके रूस की क्षेत्रीय सीमा में प्रवेश करने के बाद आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते और हवाई अड्डे के पास चक्कर लगाते देखा गया। घटना बुधवार को सुबह 6:28 यूटीसी (11:58 पूर्वाह्न) पर हुई। यह विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर और कैस्पियन सागर तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
MP की बेटियों ने 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में जीते 4 पदक
67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस गौरवशाली उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदक विजेता और प्रदर्शन विवरण:
50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन टीम, टीम सदस्य: योगेश्वरी बाईस, शरण्या लखन, खुशी सिंह ने गोल्ड, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला ISSF व्यक्तिगत नुपुर कुमरावत ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल सीनियर महिला ISSF टीम टीम सदस्य: आशी चौकसे, नुपुर कुमरावत, सुमन चौहान ने सिल्वर, 50 मीटर राइफल जूनियर महिला सिविलियन व्यक्तिगत योगेश्वरी बाईस ने ब्रॉन्ज हासिल किया।
मंत्री श्री सारंग ने कहा, “हमारी बेटियों ने देशभर में मध्य प्रदेश का परचम लहराया है। यह उपलब्धि प्रदेश के खेलों को नई दिशा देगी और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।” विजयी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई।
ईपीएफओ से अक्टूबर में 13.41 लाख सदस्य जुड़े
दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2024 के लिए अनंतिम पेरोल डेटा जारी किया है, जो 13.41 लाख सदस्यों की शुद्ध वृद्धि दिखाता है। यह ईपीएफओ की प्रभावी आउटरीच पहलों से बढ़े हुए रोजगार अवसरों और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
ईपीएफओ पेरोल डेटा (अक्टूबर 2024) की मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
नई सदस्यता:
ईपीएफओ ने अक्टूबर 2024 में लगभग 7.50 लाख नए सदस्य बनाए। नई सदस्यता में यह वृद्धि रोजगार के बढ़ते अवसरों, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के सफल आउटरीच कार्यक्रमों के कारण संभव हुई है।
18-25 आयु वर्ग में नई सदस्यता का वर्चस्व:
आंकड़ों का एक उल्लेखनीय पहलू 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है, जो अक्टूबर 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का महत्वपूर्ण 58.49 प्रतिशत है। अक्टूबर 2024 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए शुद्ध पेरोल डेटा 5.43 लाख है। यह पहले के रुझान के अनुरूप है, जो दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, मुख्य रूप से पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं।
पुनः शामिल हुए सदस्य:
पेरोल डेटा से पता चलता है कि लगभग 12.90 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर निकल गए और बाद में फिर से इसमें शामिल हो गए। यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 की तुलना में साल-दर-साल 16.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है । इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और ईपीएफओ के अधीन आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए और अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचय को हस्तानांतरित करने का विकल्प चुना, जिससे उनकी लंबी अवधि के वित्तीय कल्याण की सुरक्षा हुई और उनके सामाजिक सुरक्षा संरक्षण का विस्तार हुआ।
महिला सदस्यता में वृद्धि:
पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.09 लाख नई महिला सदस्य हैं। यह आंकड़ा अक्टूबर 2023 की तुलना में 2.12 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्शाता है। साथ ही, महीने के दौरान शुद्ध महिला सदस्य जुड़ाव लगभग 2.79 लाख रहा। महिला सदस्यों में वृद्धि एक अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर एक व्यापक बदलाव का संकेत है।
राज्यवार योगदान:
पेरोल डेटा के राज्यवार विश्लेषण से पता चलता है कि शीर्ष पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शुद्ध सदस्य वृद्धि कुल सदस्य वृद्धि का लगभग 61.32 प्रतिशत है, जो महीने के दौरान कुल मिलाकर लगभग 8.22 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े। सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र महीने के दौरान शुद्ध सदस्यों का 22.18 प्रतिशत जोड़कर सबसे आगे है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना और गुजरात जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने महीने के दौरान कुल शुद्ध सदस्यों का 5 प्रतिशत से अधिक जोड़ा ।
उद्योग-वार रुझान:
उद्योग-वार आंकड़ों की माह-दर-माह तुलना करने पर उन प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सदस्यों में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई देती है, जो सड़क मोटर परिवहन, निजी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कंपनियां, राष्ट्रीयकृत बैंकों के अलावा अन्य बैंक आदि जुड़े हैं। कुल शुद्ध सदस्यता में से, लगभग 42.29 प्रतिशत की वृद्धि विशेषज्ञ सेवाओं (इसमें मानवशक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों आदि शामिल हैं) से हुई है ।
उपरोक्त पेरोल डेटा अनंतिम है, क्योंकि डेटा जनरेशन एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करना भी एक सतत प्रक्रिया है। पिछला डेटा हर महीने अपडेट होता है। अप्रैल 2018 के महीने से, ईपीएफओ सितंबर 2017 से आगे की अवधि को कवर करते हुए पेरोल डेटा जारी कर रहा है। मासिक पेरोल डेटा में, आधार मान्य यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के जरिए पहली बार ईपीएफओ में शामिल होने वाले सदस्यों की गिनती, ईपीएफओ के कवरेज से बाहर निकलने वाले मौजूदा सदस्य और जो बाहर निकल गए लेकिन फिर से सदस्य बन गए, उन सभी को शुद्ध मासिक वेतन सूची बनाने के लिए काम में लाया जाता है।
सुशासन दिवस पर राष्ट्रपर्व वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ
दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष में 25 दिसंबर, 2024 को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रपर्व वेबसाइट और इसके मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। वेबसाइट गणतंत्र दिवस, बीटिंग रिट्रीट समारोह, स्वतंत्रता दिवस आदि जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित जानकारी, सीधा प्रसारण, टिकटों की खरीद, बैठने की व्यवस्था और कार्यक्रमों के रूट-मैप आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी।
इस अवसर पर बोलते हुए रक्षा सचिव ने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित राष्ट्रपर्व वेबसाइट और मोबाइल ऐप में झांकी के प्रस्तावों और कार्यक्रमों से संबंधित ऐतिहासिक डेटा के प्रबंधन की भी व्यवस्था है। इसमें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अपनी झांकियों को डिजाइन करने और अंतिम रूप देने में सुविधा प्रदान करने के लिए एक झांकी प्रबंधन पोर्टल भी होगा।
रक्षा मंत्रालय ने इस वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन को परामर्श करके बनाया है। राज्यों ने झांकी के डिजाइन डेटा के प्रबंधन के लिए एक पोर्टल का सुझाव दिया था। इसी तरह, गणतंत्र दिवस समारोह के दर्शकों ने फीडबैक में सुझाव दिया था कि उनके पास कार्यक्रम, परेड, झांकी आदि की जानकारी हो। इन सभी को शामिल करके राष्ट्रपर्व वेबसाइट विकसित की गई है। वेबसाइट को https://rashtraparv.mod.gov.in पर देखा जा सकता है और मोबाइल ऐप को सरकारी ऐप स्टोर (एम-सेवा) से डाउनलोड किया जा सकता है। यह पहल खुलेपन, पारदर्शिता और नागरिक केंद्रित शासन की दिशा में एक कदम आगे है और सुशासन दिवस पर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
रघुवर दास की सक्रिय राजनीति में होगी वापसी, भाजपा दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी, एक दिन पहले ही ओडिशा राज्यपाल पद से दिया था इस्तीफा
झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) की राजनीति (Politics) में वापसी होने जा रही है. ओडिशा (Odisha) के गर्वनर (Governor) पद से इस्तीफा सौंपने के बाद रघुवर दास को BJP बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है. पूर्व CM रघुवर दास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को इस्तीफा सौंपा था उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. अब रघुवर दास फिर से राजनीति में सक्रिय हाेंगे.
ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुवर दास राज्यपाल बनाए जाने से पहले झारखंड में बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे है. साल 2014 विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद बीजेपी ने उन्हें झारखंड की सीएम बनाया था. रघुवर दास पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री है. 2019 में बीजेपी को मिली हार के बाद उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया.
गर्वनर पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी फिर एक बार उन्हें बड़ा दायित्व दे सकती है. रघुवर दास के नाम पर दो तरह चर्चा. पहला यह कि उन्हें राज्य में संगठन में जिम्मेदारी देते हुए झारखंड में बीजेपी को मजबूत करने का काम दे सकती है. वहीं दूसरी चर्चा इस बात का है कि जेपी नड्डा के बाद उन्हें पार्टी की बागडोर सौंपी जा सकती है. जनवरी 2025 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि रघुवर दास ने अपने आगे की रणनीति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसके पीछे की वजह रघुवर दास का पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अच्छे संबंध बताए जा रहे है.
रघुवर दास की गिनती भाजपा के जमीन से जुड़े नेताओं में की जाती है. उन्होंने सीतारामडेरा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का सफर तय किया. मुख्यमंत्री बनने से पहले वे कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं.
झारखंड के 6वे मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में जन्में रघुवर दास झारखंड के गैर आदिवासी मुख्यमंत्री रहे है. 1995 में पहली बार बिहार के जमशेदपुर पूर्व से सीट विधायक बने. जनता पार्टी से राजनीति की शुरूआत करने वाले रघुवर दास बाद में झारखंड के 6वे मुख्यमंत्री बने. अब बीजेपी इन्हें फिर एक बार पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है.
दिव्यांग महिला से रेप, भीड़ ने आरोपी के घर में लगा दी आग
झारखंड के धनबाद में दिव्यांग महिला से रेप का वादात सामने आया है. इस शर्मसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. वारदात से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी है. आरोपी की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार धनबाद निवासी एक व्यक्ति ने दिव्याग महिला को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है. रविवार की रात घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सोमवार सुबह पीड़ित महिला को उसके घर के पास छोड़ दिया. पीड़िता ने सांकेतिक भाषा में अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी.
पीड़ित के परिजनों ने थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने रविवार देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा. सोमवार सुबह इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर का घेराव कर लिया और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. धनबाद पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया. पीड़ित के परिजन और स्थानीय लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं. फिलहाल आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी के तलाश में विभिन्न जगहों पर छापे मारी कर रही है. पुलिस ने जल्द आरोपी के गिरफ्तारी का दावा किया है.
परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
धनबाद के सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया, ‘‘आरोपी ने मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया. इसके बाद सोमवार की सुबह पीड़ित महिला को छोड़ दिया. पीड़िता ने अपने माता-पिता को सांकेतिक भाषा में पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.’’
शाम तक गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित भीड़ ने लगाई आग
दुष्कर्म के इस वारदात से इलाके लोगों में भारी आक्रोश है. आरोपी की शाम तक भी गिरफ्तारी नहीं होने के कारण भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को भीड़ जमा हो गई और आरोपी के घर में आग लगा दी. जब तक पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो घर जलकर राख हो चुका था. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
शोरूम में चोरी का आरोप, खंबे और पेड़ से बांधकर पिटाई…
बालासोर: चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना बालासोर जिले के सिलांग थाना क्षेत्र के स्वार्था गांव में हुई है. 22 दिसंबर को साड़ी शोरूम से लूटपाट के आरोप में आरोपी पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया.
ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में स्वार्था चौकी प्रभारी चंद्र शेखर मोहंती को निलंबित कर दिया गया है. घटना के बाद रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
स्वार्था गांव के अजय दास के शोरूम में कुछ बदमाशों ने सेंध लगाई थी. 22 दिसंबर को अजय दास और उसके दो बेटों ने लूटपाट के संदेह में चार लोगों पर हमला कर दिया. चारों लोगों की पहचान त्रिलोचन प्रधान, सतीश सिंह, भानु प्रधान और तपू मोहंती के रूप में हुई है. उन्हें खंबे और पेड़ से बांधकर रॉड से पीटा गया. त्रिलोचन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन का इलाज चल रहा है.
सिलांग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. स्वार्था चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया, क्योंकि घटना चौकी के पास हुई और उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.
ओडिशा में 15 जिलों में येलो अलर्ट, सर्द मौसम और बारिश से जनजीवन प्रभावित
भुवनेश्वर: आईएमडी ने अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है और ओडिशा के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि अगले एक दिन तक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। दक्षिणी ओडिशा के साथ-साथ ओडिशा के मध्य भागों में भी बारिश होगी। 26 दिसंबर के बाद बारिश कम होने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश के आसार
आईएमडी ने भद्रक, बालासोर, कटक, भुवनेश्वर, खोरधा, पुरी, जगतसिंहपुर, जाजपुर, मयूरभंज, ढेंकानाल, अनुगुल, सोनपुर, बौध, कोरापुट और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। दूसरी ओर, बारिश ने ओडिशा में क्रिसमस के उत्साह को कम कर दिया है, यही वजह है कि लोग सुबह के समय चर्च नहीं जा सके। कुछ अन्य लोगों को रेनकोट और छाते हाथ में लेकर संघर्ष करते देखा गया.
हथौड़े से पीट-पीटकर दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
जोड़ा: जरूरत के वक्त दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है। इस पुरानी मान्यता को एक दोस्त ने गलत साबित कर दिया। उसने अपने ही दोस्त की हथौड़े से हत्या कर दी। घटना क्योंझर जिले के जोड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 की है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान भगवत बेशरा के रूप में हुई है। उसकी हत्या उसके दोस्त दुर्गा नाइक ने की है, जो हत्या के बाद फरार है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा ने अपने दोस्त के सिर पर हथौड़े से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस नृशंस हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाया है। हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।
बताया जा रहा कि भगवत, दुर्गा और दशरथ करुआ भगवत के घर पर एक साथ रह रहे थे। हालांकि, किसी कारण से तीनों में आपस में कहासुनी हो गई। जब उनके बीच तनाव बढ़ गया तो गुस्से में आकर दुर्गा ने भगवत के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। हमले में उनके दूसरे दोस्त दशरथ पर भी हमला हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद दुर्गा मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची जोडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेलंगाना में NCB का बड़ा एक्शन, अवैध दवा निर्माण लैब का किया भंडाफोड़; एक गिरफ्तार
नई दिल्ली। एनसीबी ने तेलंगाना में एक अवैध दवा निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। लैब का संचालन एक फार्मा कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति करता था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कहा कि हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर संगारेड्डी जिले के गुम्माडिडाला औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को लैब का पता चला था।
अज्ञात शवों की पहचान के लिए बायोमेट्रिक्स तकनीक अपनाई जाए, अमित शाह ने अधिकारियों को दिया आदेश
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अज्ञात शवों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू किये जाने की समीक्षा के दौरान अमित शाह ने यह सलाह दी।
असंगठित क्षेत्र में रोजगार की रिकॉर्ड वृद्धि, 10 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज; प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़ी
नई दिल्ली। असंगठित क्षेत्र के उद्यमों में सितंबर, 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान रोजगार 10.01 प्रतिशत बढ़कर 12 करोड़ से अधिक हो गए, जबकि प्रतिष्ठानों की संख्या 12.28 प्रतिशत बढ़कर 7.34 करोड़ हो गई। एक सरकारी सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है। इसे मंगलवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किया।
राज्यों के हाईवे को एनएच का दर्जा देना ठंडे बस्ते में, रखरखाव की जिम्मेदारी और फंड जैसी बड़ी समस्या बनी कारण
नई दिल्ली। अपने राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने के लिए न तो राज्य उत्सुक हैं और न ही केंद्र सरकार आंख बंदकर उनके प्रस्तावों को स्वीकार करने के लिए तैयार है। इसीलिए पिछले एक साल में कुल बीस राज्यों में एक भी किलोमीटर राज्य राजमार्ग एनएच का दर्जा नहीं पा सका। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तेलंगाना शामिल हैं।
भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की धूम, रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हुए चर्च; देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की धूम मची हुई है। कलकत्ता, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली और मुंबई से लखनऊ तक क्रिसमस की सजावट देखते ही बनती है। देश के अलग-अलग शहरों से क्रिसमस के मौके पर चर्च में हो रही प्रार्थना की तस्वीरें वीडियो सामने आ रहे हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई नेता सदैव अटल पर देंगे श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी की आज (25 दिंसबर) 100वीं जयंती है। इस दिन को अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं भाजपा और उसके एनडीए सहयोगी बुधवार को पूर्व पीएम की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर को राजनीतिक एकता और ताकत के प्रदर्शन के साथ मनाया जाएगा।
केरल में कुत्ते ने वृद्ध महिला को मार डाला, रोड का नाम सिद्दरमैया के नाम पर रखने पर कड़ी आपत्ति; पढ़ें खास खबरें
तिरुअनंतपुरम। केरल में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। आवारा कुत्ते ने एक 88 वर्षीय वृद्ध महिला को मार डाला। पीड़िता कार्तियानी अम्मा मंगलवार को तिरुअनंतपुरम स्थित कार्तिकपल्ली अपने बेटे के घर गई थीं। वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध होने के कारण वह स्वयं का बचाव करने में असमर्थ थीं। वह कई बीमारियों से भी जूझ रही थीं।
अमेरिका में हो रही भारतीयों की तस्करी, कनाडाई कॉलेजों की भूमिका पर उठे सवाल; ईडी के रडार पर कई बड़े संस्थान
नई दिल्ली। ईडी ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा की सीमाओं से भारतीयों की अमेरिका में तस्करी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कुछ कनाडाई कॉलेजों और कुछ भारतीय संस्थाओं की संलिप्तता की जांच कर रही है।