देश-विदेश
ओडिशा के सांसद प्रताप सारंगी घायल… संसद में राहुल गांधी पर ‘धक्का’ देने का आरोप !
नई दिल्ली/भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप सारंगी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अंबेडकर विवाद को लेकर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच टकराव के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिससे वह व्यक्ति उनके ऊपर गिर गया।
जगतसिंहपुर के असिस्टेंट कलेक्टर ने महिला कर्मचारी से किया दुर्व्यवहार, हुए निलंबित
जगतसिंहपुर : ओडिशा सरकार ने जगतसिंहपुर जिले के सहायक कलेक्टर उमेश चंद्र लेंका को जिला कलेक्टर कार्यालय में एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया है।
ओडिशा के इस होटल से बिना बिल चुकाए फरार हुआ एक व्यक्ति
वाराणसी : ओडिशा के एक व्यक्ति पर वाराणसी के एक लग्जरी होटल में चार दिन तक ठहरने और खाने-पीने के बाद बिल चुकाए बिना होटल से 2 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। होटल ताज गंगा के प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सार्थक संजय नामक व्यक्ति फरार है। होटल ने बकाया राशि वसूलने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
माता वैष्णो देवी मार्ग में लगी आग, चार दुकानें क्षतिग्रस्त
चंडीगढ़। माता वैष्णो देवी भवन से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें पता चला है कि देवी यात्रा मार्ग पर चरण पादुका के पास संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई । इस आगजनी में 3 से 4 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आग कैसे लगी है अभी इसका पता नहीं चला है।
शिमला से भी ठंडे पंजाब के यह जिले, अति शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी
पंजाब में ठंड अब पूरे चरम पर है. लगातार हो रही ठंडी में बढ़ोतरी लोगों को अब परेशान करने लगी है. कोहरे ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. पंजाब के कई जिले ऐसे हैं, जहां पर शीत लहर का इतना प्रभाव है कि वहां पर न्यूनतम से नीचे पर जा चुका है वही यहां का तापमान इतना काम हो गया है कि यह शिमला से भी ज्यादा अधिक ठंडा जिलों की श्रेणी में आ चुके हैं।
गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले की जांच के लिए कमेटी गठित, रंजन की अध्यक्षता में होगी जांच
चंडीगढ़। गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के पुलिस हिरासत में खरड़ के सीआईए स्टाफ थाने में हुए टीवी इंटरव्यू मामले में अब जांच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
ERCP को लटकाने का पाप करने वाले अब युवाओं को कर रहे गुमराह- मदन राठौड़
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तबादलों से कमाई करने और अपने रिश्तेदारों को अफसर बनाने का काम किया है। अब वही लोग सरकार के विरोध में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। राठौड़ ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इस परियोजना को लटकाने का पाप करने वाले अब युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
पिरूल से सीबीजी उत्पादन की तैयारियां : मुख्य सचिव ने इंडियन ऑयल को दिए निर्देश, पिरूल की उपयोगिता पर होगी स्टडी
देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि के स्थायी समाधान तथा चीड़ की पत्तियों (पिरूल) से सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायो गैस) उत्पादन की संभावनाओं पर गम्भीरता से कार्य करने के प्ररिपेक्ष्य में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में इंडियन ऑयल के साथ बैठक में इस सम्बन्ध में ऊर्जा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं वन आदि सम्बन्धित विभागों तथा इंडियन ऑयल के अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है।
पार्किंग के दौरान बड़ा हादसा: बैरिकेटिंग तोड़ नीचे गिरी स्कार्पियों, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां गाड़ी पार्क करते समय एक स्कार्पियों वाहन बैरिकेटिंग तोड़कर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार देर रात की है।
मदनी मस्जिद में अवैध निर्माण ने पकड़ा तूल : हिंदूवादी नेता ने CM से की शिकायत, अपर जिलाधिकारी की देखरेख में हो रही पैमाइश
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा नगर पालिका में कई साल पहले बने मदनी मस्जिद का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अवैध अतिक्रमण कर मस्जिद निर्माण की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मस्जिद परिसर की पैमाईश शुरू कर दी है। हिंदूवादी नेता और शिकायतकर्ता राम बच्चन सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
अटल जन्म शताब्दी समारोह आज : सीएम योगी करेंगे शुभारंभ, सुशासन सप्ताह का होगा आगाज
लखनऊ। योगी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह को धूमधाम से मनाएगी। इसके तहत 19 से 25 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। संस्कृति एवम उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संगीत नाटक अकादमी में होने वाले शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे।
विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, राहुल गांधी बोले- उत्तर प्रदेश में फिर से लोकतंत्र और संविधान की हत्या
लखनऊ। बुधवार को यूपी कांग्रेस, उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने निकली थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने भाजपा सरकार पर संविधान की फिर से हत्या करने का आरोप लगाया।
लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, पुलिस बोली- प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग नहीं किया गया, अफवाहों पर ध्यान न दें
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। कांग्रेस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जो नुकीली कीलें और बैरिकेड लगवाई गई थी। उसी में चोट लगने की वजह से कांग्रेस नेता प्रभात पांडेय की मौत हुई। अब इस मामले में लखनऊ पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है।
यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र : महाकुंभ 2025 को लेकर सीएम योगी आज विधानसभा को करेंगे संबोधित, अतुल प्रधान के निष्कासन को लेकर सपा करेगी हंगामा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे विधानसभा में अपना वक्तव्य देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 को लेकर चर्चा में अपनी बात रखेंगे और महाकुंभ में क्या-क्या व्यवस्थाएं की जा रही है और यह कितना दिव्या और भव्य होगा इसकी जानकारी विधायकों को देंगे।
बेटी के ससुर की बात सुनकर सन्न रह गया पिता, ससुराल जाकर देखा तो उड़ गए होश, जानें पूरा मामला
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिला है। महिला के माता-पिता का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने ही उसे मौत के घाट उतारा है। वो उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से उसके ससुराल वाले फरार है।
सुल्तानपुर में रिश्वतखोरी का खेल, पहली बार SDM पर हुई कार्रवाई, एसोसिएशन ने कहा- जल्दबाजी में लिया फैसला
सुल्तानपुर. प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के रिश्वत लेने का मामला सामने आते ही रहते हैं. इसके बावजूद ज्यादातर केस में इन कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती. बीते दिनों जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में तहसील के पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. जिसके बाद क्षेत्र के SDM को सस्पेंड कर दिया गया. इस कार्रवाई के बाद बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया और उन्होंने इस कार्रवाई को जल्दबाजी का फैसला बताया.
रिश्वत की मांग
दरअसल, जिले के जयसिंहपुर के मोतिगरपुर क्षेत्र के मोहर्रम अली ने अयोध्या एंटी करप्शन कार्यालय में पेशकार की ओर से स्टे देने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर तहसील के पास से पेशकार को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद गोसाईंगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. 13 दिसंबर को हुए SDM की कार्रवाई के बाद जयसिंहपुर बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया. अधिवक्ताओं ने इसे जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया और इस पर असहमति जताई. उन्होंने सीएम को संबोधित एक मांग पत्र तहसील प्रशासन को सौंपा है.
पुराने रिश्वत के मामले
नवंबर 2023 में कुड़वार और कादीपुर में दो राजस्व कर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. कुड़वार के राजस्व निरीक्षक त्रिलोकीनाथ मिश्रा और उनके मुंशी को 8 नवंबर को, जबकि कादीपुर के कानूनगो को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया. 2022 में रिश्वत के कई मामले सामने आए. सदर तहसील और बल्दीराय में लेखपालों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन SDM पर कोई कदम नहीं उठाया गया.
एसडीएम पर कार्रवाई से उठे सवाल
जयसिंहपुर के मामले में एसडीएम पर कार्रवाई ने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे पहले के मामलों में एसडीएम पर कोई कदम नहीं उठाया गया था, तो अब ऐसा क्यों किया गया? मामले ने जिले में प्रशासनिक स्तर पर अलग-अलग मापदंड अपनाने का मुद्दा गर्मा दिया है.
नितिन गडकरी ने लिव-इन-रिलेशनशिप, समलैंगिक विवाह पर कहा – समाज को नष्ट कर देगा…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में लिव-इन रिलेशनशिप पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समलैंगिक विवाह और लिव-इन रिलेशनशिप समाज के नियमों के खिलाफ हैं और इससे सामाजिक ढांचे का पतन हो सकता है. उन्होंने बताया कि वे एक बार ब्रिटिश संसद के दौरे पर लंदन गए थे, जहां उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से देश के महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में पूछा था. उन्होंने बताया कि यूरोपीय देशों में सबसे बड़ी समस्या यह है कि पुरुष और महिलाएं शादी करने में रुचि नहीं रखते हैं और लिव-इन रिलेशनशिप को पसंद करते हैं.