देश-विदेश
जिला भाजपा कार्यालय में विधि विधान से गणेश पूजन
बालाघाट । जिला भाजपा कार्यालय में रिद्धि-सिद्धि के स्वामी, विघ्नहर्ता, शुभ-लाभ के पिता बिराजे भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से दोनों पहर पूजन अर्चन भक्ति भाव से किया जा रहा है। बेला में प्रातः और शाम नियमित आरती कर भगवान श्री गणेश से जिले के लिए मंगलमय कामनाएं गणेत भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। श्रृंखला में सपत्नीक भाजपा कार्यकर्ता गणेश जी की आराधना कर रहे हैं। कल प्रातः श्रीमती सीमा- सुधीर गुड्डू चौधरी और शाम श्रीमती मीना-भुवन राहंगडाले ने गणेश वंदना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर ‘नानो’ कावरे, संजय खंडेलवाल, दिलीप चौरसिया, संजय पप्पू गौतम, संजय मिश्रा, अनिल धुवारे, संजय अग्निहोत्री, सुमित यादव, भूपेंद्र सुहागपुरे, योगराज टेम्भरे, विजय बिसेन, जैनेंद्र कटरे, राकेश सेवईवार, जितेन्द्र राजपूत, खिमेंद्र गौतम, मोनिल जैन, सिद्धार्थ वाजपेई, अखिलेश चौरे, पंडित रामकुमार मिश्र, पराग राणा, अनमोल रामटेके, मनोज राजुरकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश जी का पूजन पाठन किया।
Bihar Crime: पटना में सड़क किनारे बैठे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मोबाइल लेकर भाग गए बाइक सवार बदमाश
पटना। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को सिटी चौक थाना क्षेत्र के रामदेव महतो सामुदायिक भवन मोड़ पर सड़क किनारे बैठे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
- दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई
- मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी
उत्तर प्रदेश, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े तीन दशकों से सत्ता से बाहर है, लेकिन हाल के लोकसभा चुनाव में 99 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद पार्टी के आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस नई ऊर्जा को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव करने का निर्णय लिया है। पार्टी अब उन जिला और शहर अध्यक्षों को हटाने की योजना बना रही है, जो सक्रियता से काम नहीं कर रहे हैं। इन निष्क्रिय नेताओं की जगह नई पीढ़ी के, तेज-तर्रार नेताओं को आगे लाया जाएगा, ताकि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू की जा सके और कांग्रेस फिर से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक जमीन पर मजबूती से खड़ी हो सके।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले छह राष्ट्रीय सचिवों को एक बार फिर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सचिवों की नियुक्ति के बाद, कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और इन छह सचिवों की दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को नए सिरे से तैयार करना और उसे अधिक प्रभावी बनाना था। इस प्रक्रिया में संगठन के भीतर व्यापक बदलाव किए जाएंगे, जिससे पार्टी न केवल आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सके, बल्कि एक बार फिर से राज्य में अपनी पुरानी प्रतिष्ठा हासिल कर सके। कांग्रेस ने संगठन को अधिक गतिशील और सक्रिय बनाने के लिए ठोस योजना बनाई है, जिसमें निष्क्रिय नेताओं की जगह पर ऊर्जावान और प्रतिबद्ध नेताओं को लाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में 1989 के बाद से कांग्रेस को सत्ता से दूर रहना पड़ा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिली थीं, जबकि 2019 में यह संख्या घटकर केवल एक रह गई। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और इनमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की। ये सीटें अमेठी, रायबरेली, इलाहाबाद, सीतापुर, और सहारनपुर जैसी महत्वपूर्ण थीं, जहां कांग्रेस ने चार दशक बाद जीत हासिल की। इस सफलता के पीछे समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और मुस्लिम एवं दलित वोटरों का समर्थन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस ने इसे 2027 के विधानसभा चुनावों में एक बड़े अवसर के रूप में देखा है। राहुल गांधी ने इस अवसर को भांपते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और पार्टी को फिर से जीवंत करने के मिशन में जुटे हैं।
कांग्रेस ने हाल ही में धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, नीलांशु चतुर्वेदी और सत्यनारायण पटेल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। ये सभी नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संगठन में अपनी भूमिका निभा रहे थे। तीन दिन पहले दिल्ली में इन सभी सचिवों की शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक हुई, जिसमें जिलों के संगठनों की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि जो भी जिला और शहर अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता से नहीं निभा रहे हैं, उन्हें बदला जाएगा और उनकी जगह नए, ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
यूपी कांग्रेस के नेताओं को एक बार फिर दिल्ली बुलाया गया है। अविनाश पांडेय, अजय राय और अनिल यादव सहित संगठन के अन्य प्रमुख नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उपचुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा, साथ ही संगठन में जरूरी बदलावों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि यूपी संगठन में बदलाव की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिन जिला और शहर अध्यक्षों को हटाना है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है और नए नाम भी तय किए जा चुके हैं।
दिल्ली में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस नेतृत्व यूपी संगठन में बदलाव पर अंतिम मुहर लगाएगा। इसके बाद अगले 10 से 15 दिनों के भीतर जिला और शहर अध्यक्षों की नई सूची जारी की जा सकती है। नए अध्यक्षों के चयन के बाद, प्रदेश कमेटी में भी कुछ नए चेहरों को शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही, संगठन में पहले से कार्यरत लोगों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया जा सकता है। इस बदलाव के तहत कांग्रेस का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी एक मजबूत दावेदार बनकर उभर सके।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में नए अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की भी रणनीति तैयार की है। मौजूदा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम को राष्ट्रीय सचिव बनाकर बिहार का प्रभार सौंपा गया है, जिससे यूपी में इस पद पर नया चेहरा लाना आवश्यक हो गया है। इस बार कांग्रेस एक ही व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की बजाय, तीन से चार लोगों को इस जिम्मेदारी के लिए चुनने पर विचार कर रही है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर संगठन का गठन किया है और इसी आधार पर अल्पसंख्यक नेताओं को भी नियुक्त करने की योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करना और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ना है।
कांग्रेस की प्राथमिकता यह है कि विधानसभा उपचुनाव से पहले संगठन में यह बदलाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि यह बदलाव उपचुनाव की तैयारियों को प्रभावित नहीं करेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में संगठन को जितनी जल्दी हो सके नए स्वरूप में ढालना चाहती है। इस बदलाव की प्रक्रिया के माध्यम से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है। आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता का दारोमदार इन बदलावों पर ही टिका होगा, और कांग्रेस को उम्मीद है कि ये बदलाव उसे राज्य में एक बार फिर से प्रमुख राजनीतिक शक्ति बनाने में मदद करेंगे।
जिला भाजपा कार्यालय में विधि विधान से गणेश पूजन
बालाघाट। जिला भाजपा कार्यालय में रिद्धि-सिद्धि के स्वामी, विघ्नहर्ता, शुभ-लाभ के पिता बिराजे भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से दोनों पहर पूजन अर्चन भक्ति भाव से किया जा रहा है। बेला में प्रातः और शाम नियमित आरती कर भगवान श्री गणेश से जिले के लिए मंगलमय कामनाएं गणेत भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। श्रृंखला में सपत्नीक भाजपा कार्यकर्ता गणेश जी की आराधना कर रहे हैं। कल प्रातः श्रीमती सीमा- सुधीर गुड्डू चौधरी और शाम श्रीमती मीना-भुवन राहंगडाले ने गणेश वंदना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर ‘नानो’ कावरे, संजय खंडेलवाल, दिलीप चौरसिया, संजय पप्पू गौतम, संजय मिश्रा, अनिल धुवारे, संजय अग्निहोत्री, सुमित यादव, भूपेंद्र सुहागपुरे, योगराज टेम्भरे, विजय बिसेन, जैनेंद्र कटरे, राकेश सेवईवार, जितेन्द्र राजपूत, खिमेंद्र गौतम, मोनिल जैन, सिद्धार्थ वाजपेई, अखिलेश चौरे, पंडित रामकुमार मिश्र, पराग राणा, अनमोल रामटेके, मनोज राजुरकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश जी का पूजन पाठन किया।
"G20 Summit: अफ्रीकी संघ के शामिल होने के बाद G20 को G21 में बदलने का सुझाव, पीएम मोदी ने किया अफ्रीकी संघ का स्वागत"
नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में हो रहा G20 शिखर सम्मेलन कई मायनों में खास होने जा रहा है. इसमें जहां अब तक दुनिया से अलग-थलग पड़े ग्लोबल साउथ को हिस्सेदारी देने का काम किया जा रहा है. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर शामिल होने के लिए अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी का स्वागत किया. अफ्रीकी संघ के शामिल होने के बाद G20 सभा का नाम बदलकर G21 किए जाने की उम्मीद है.
"G20 समिट: AI एंकर से स्वागत करेगा, Ask Gita देगा हर सवाल का जवाब"
राजधानी दिल्ली में जी20 समिट 9 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होने वाला है, जिसमें भारत अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी दिखाएगा. इसके लिए भारत मंडपम तैयार किया गया है. इसमें ‘Mother of Democracy’ एग्जिबिशन आयोजित की गई है. इसमें AI जनरेटेड एंकर मेहमानों का स्वागत करेगा. इसके अलावा, AI चैटबॉट ASK Geeta को भी शोकेस किया गया है. इसका इंटरफेस ChatGPT जैसा है. यह चैटबॉट मेहमानों के सवालों का जवाब श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान के आधार पर देता है.
G20 समिट में डिजिटल इंडिया के लिए अलग से एक्सपीरियंस हॉल तैयार किए गए हैं. इन हॉल में दुनियाभर से आए मेहमान डिजिटल वर्ल्ड में भारत की उपलब्धियों को एक्सपीरियंस कर सकेंगे. बात चाहे Ask Gita की हो या फिर UPI की… इन हॉल में मेहमानों को डिजिटल इंडिया का पूरा एक्सपीरियंस मिलेगा.
G20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे ही भारत मंडपम में एंट्री लेंगे, सबसे पहले AI एंकर भारतीय अंदाज में उनका स्वागत करेगी. आगे बढ़ते ही एक दीवार दिखती है. इसे ‘भारत: वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है. प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन और तीसरे हिस्से में गीता AI है. ASK Geeta चैटबॉट यूजर्स के सवालों के जवाब हिंदी और अंग्रेजी में देता है. सरकार का मानना है कि इससे मेहमान भारत के बारे में बेहतर तरीके से जान सकेंगे. इसके अलावा, सम्मेलन में विदेशी मेहमानों को 2014 के बाद डिजिटल सफलताओं के बारे में बताया जाएगा.
पेमेंट करना होगा आसान
जी20 सम्मेलन में पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने UPI वन वर्ल्ड फ्रेमवर्क के तहत प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट को लगाया गया है, जिसमें UPI सेवाओं का सपोर्ट दिया गया है. विदेशी मेहमान इसके जरिए आसानी से भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा, India Meteorological Department (IMD) ने जी20 समिट वेन्यू के पास ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाया है, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी.
हॉट स्पॉट बनी हुई है दिल्ली
दिल्ली इस वक्त दुनियाभर के लिए हॉट स्पॉट बनी हुई है. इसकी वजह G20 Summit है, जिसकी अध्यक्षता इस बार भारत कर रहा है. दुनिया की तमाम बड़ी शक्तियां दिल्ली में एक मंच पर होंगी. देश के सबसे बड़े इनडोर हॉल भारत मंडपम में इस सिम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. G20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के तमाम बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं. इनके स्वागत के लिए दिल्ली को सजा दिया गया है. भारत मंडपम में वैसे तो बहुत कुछ देखने लायक है, लेकिन सरकार AI और डिजिटल वर्ल्ड में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाना चाहती है. यही वजह है डिजिटल इंडिया के लिए अलग से एक एक्सपीरियंस हॉल तैयार किया गया है.
"विश्व बैंक की सराहना: भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के परिवर्तनकारी प्रभाव पर टिप्पणी"
नई दिल्ली: विश्व बैंक ने शुक्रवार को वर्तमान भारत सरकार के तहत पिछले 10 वर्षों में परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की सराहना की. वित्तीय संस्थान ने कहा कि भारत ने केवल छह वर्षों में ऐसी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है, जिन्हें हासिल करने में आमतौर पर लगभग पांच दशक लग जाते.
वित्तीय समावेशन के लिए जारी अपने G20 ग्लोबल पार्टनरशिप (GPFI) दस्तावेज़ में विश्व बैंक ने उल्लेख किया कि कैसे भारत ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस), जन धन, आधार, ONDC और CoWin जैसी पहलों के साथ एक मजबूत डिजिटल सार्वजनिक सामान बुनियादी ढाँचा विकसित किया है.
भारत द्वारा आयोजित G20 शिखर सम्मेलन की प्रत्याशा में तैयार किए गए जीपीएफआई दस्तावेज़ में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों और डीपीआई परिदृश्य को आकार देने में सरकारी नीतियों और विनियमों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया गया है. विश्व बैंक ने “JAM ट्रिनिटी” (जन धन, आधार, मोबाइल) के महत्व को रेखांकित किया है, जो सार्वभौमिक बैंक खाते तक पहुंच, आधार पहचान और मोबाइल कनेक्टिविटी को जोड़ती है.
दस्तावेज़ में कहा गया कि हालांकि, इस छलांग में डीपीआई की भूमिका निस्संदेह है, डीपीआई की उपलब्धता पर आधारित अन्य पारिस्थितिकी तंत्र चर और नीतियां महत्वपूर्ण थीं. इनमें अधिक सक्षम कानूनी और नियामक ढांचा बनाने के लिए हस्तक्षेप, खाता स्वामित्व का विस्तार करने के लिए राष्ट्रीय नीतियां और पहचान सत्यापन के लिए आधार का लाभ उठाना शामिल है.
दस्तावेज़ में शीर्ष बिंदु
1/ जन धन योजना (जेएएम) ट्रिनिटी, जिसमें प्रधान मंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), आधार और मोबाइल नंबर शामिल हैं, ने वित्तीय समावेशन दरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
2/ रिपोर्ट के अनुसार, केवल छह वर्षों में, भारत ने अपनी वित्तीय समावेशन दर को 2008 में 25% से बढ़ाकर 80% वयस्कों तक पहुंचा दिया है.
3/ भारत की डीपीआई ने न केवल सार्वजनिक क्षेत्र को बदल दिया है बल्कि निजी संगठनों की दक्षता भी बढ़ा दी है.
4/ कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने एसएमई ऋण देने में 8 प्रतिशत अधिक रूपांतरण दर, मूल्यह्रास लागत में 65 प्रतिशत की कमी और धोखाधड़ी का पता लगाने से संबंधित लागत में 66% की कमी दर्ज की है.
5/ रिपोर्ट में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की अभूतपूर्व सफलता पर प्रकाश डाला गया, जिसमें अकेले मई 2023 में लगभग 14.89 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 9.41 बिलियन से अधिक लेनदेन हुए. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए, यूपीआई लेनदेन का कुल मूल्य भारत के नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गया.
6/ फरवरी 2023 में चालू भारत और सिंगापुर के बीच UPI-PayNow इंटरलिंकिंग ने G20 की वित्तीय समावेशन प्राथमिकताओं के अनुरूप तेज, सस्ता और अधिक पारदर्शी सीमा पार भुगतान की सुविधा प्रदान की है.
बता दें कि 2014 में लॉन्च होने के बाद से प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) में कई गुना वृद्धि देखी गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएमजेडीवाई खातों की संख्या मार्च 2015 में 147.2 मिलियन से तीन गुना बढ़कर जून 2022 तक 462 मिलियन हो गई, जिनमें से 56 प्रतिशत खातों का स्वामित्व महिलाओं के पास है, जो कुल मिलाकर 260 मिलियन से अधिक है.
इसके अलावा देश की स्मार्टफोन आधारित तेज भुगतान प्रणाली यूपीआई ने खुदरा डिजिटल भुगतान के लिए व्यापक लोकप्रियता हासिल की है. भारत के श्रीलंका, फ्रांस, यूएई और सिंगापुर जैसे कई देशों के साथ यूपीआई लिंक हैं.
पीएम मोदी ने दी बधाई
विश्व बैंक की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर कहा कि विश्व बैंक द्वारा तैयार किए गए एक G20 दस्तावेज़ में भारत के विकास पर एक बहुत ही दिलचस्प बिंदु साझा किया गया है. भारत ने केवल 6 वर्षों में वित्तीय समावेशन लक्ष्य हासिल कर लिया है, अन्यथा इसमें कम से कम 47 वर्ष लग जाते. हमारे मजबूत डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे और हमारे लोगों की भावना को बधाई. यह समान रूप से तीव्र प्रगति और नवप्रवर्तन का प्रमाण है.
"G20 शिखर सम्मेलन पर बड़ी डील: अमेरिका, भारत, यूएई, और सऊदी अरब के बीच जॉइंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर डील का ऐलान?"
नई दिल्ली: G20 शिखर सम्मेलन का आगाज होने वाला है, लेकिन उसके पहले ही बड़ी खबर आ रही है. G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका, भारत, यूएई और सऊदी अरब रेलवे को लेकर जाइंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक बड़ी डील का ऐलान कर सकते हैं. इस डील के तहत खाड़ी और अरब देशों के बीच संपर्क को बढ़ाने के लिए रेलवे के जरिए नेटवर्क स्थापित किया जाएगा. इस नेटवर्क को खाड़ी के विभिन्न बंदरगाहों के जरिए भारत तक शिपिंग लेन के जरिए जोड़ा जाएगा. इस पूरे नेटवर्क से भारत और अरब देशों के बीच व्यापार कई गुना बढ़ने की उम्मीद है.
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios ने सूत्रों के हवाले से इस मेगाप्लान की जानकारी दी है. दरअसल, अरब देशों में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अमेरिका इस विशाल रेलवे प्रॉजेक्ट को बढ़ावा देना चाहता है. खाड़ी देश चीन के बेल्ट एंड रोड परियोजना में बहुत अहम स्थान रखते हैं. जी 20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त रेलवे प्रॉजेक्ट बाइडन के लिए एक प्रमुख उपलब्धि हो सकती है. अमेरिका रेलवे प्रॉजेक्ट को ऐसे समय पर आगे बढ़ा रहा है जब बाइडन प्रशासन सऊदी अरब के साथ एक बड़ी डील को पूरा करने के लिए राजनयिक रूप से जोर दे रहा है.
अमेरिका चाहता है कि सऊदी अरब और इजरायल के बीच संबंध सामान्य हो जाएं. बाइडन साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से इस डील को पूरा कराना चाहते हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने रेलवे प्रॉजेक्ट पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. व्हाइट हाउस ने इस पर केवल इतना ही कहा है कि बाइडन वैश्विक आधारभूत ढांचा और निवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस दिशा में अभी बातचीत चल रही है और कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. भारत, यूएई और सऊदी अरब भी ने भी अभी इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया है.
बताया जा रहा है कि अगर इन चारों देशों के वार्ताकार अगले दो दिनों में सहमत हो जाते हैं तो चारों देशों के नेता एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. इस रेलवे परियोजना के तहत अरब देशों को रेलवे के जरिए जोड़ा जाएगा. इसके बाद समुद्री बंदरगाहों के जरिए भारत भी इस नेटवर्क से पूरी तरह से जुड़ जाएगा. अगर सऊदी अरब और इजरायल के बीच संबंध सामान्य होते हैं तो भविष्य में इजरायल को भी इस रेलवे प्रॉजेक्ट का हिस्सा बनाया जा सकता है. यही नहीं इजरायल के बंदरगाहों के जरिए इसे यूरोप से भी आसानी से जोड़ा सकेगा.
"G-20 सम्मेलन: भारत के 3 महत्वपूर्ण नेताओं की भागीदारी संकेत, रात्रिभोज में होंगे शामिल"
नई दिल्ली: दुनिया के शक्तिशाली G20 नेताओं की मेजबानी के लिए भारत तैयार है. वैश्विक नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंच गए हैं. अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक दोपहर के समय भारत पहुंचने वाले हैं.
जी-20 सम्मेलन के तहत वर्ल्ड लीडर्स के स्वागत में कल (9 अगस्त) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज (dinner) का आयोजन किया है. इस डिनर के लिए विदेशी मेहमानों के अलावा भारत के कई राजनेताओं और दिग्गज उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है. देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है.
शामिल होंगे INDIA गठबंधन के 3 बड़े नेता
विपक्ष के INDIA गठबंधन में शामिल 3 बड़े नेता रात्रिभोज में शामिल होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल रात कोलकता से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी. वहीं, 10 सितंबर को वह वापस कोलकाता लौट सकती हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी रात्रिभोज में शामिल होने वाले हैं.
2022 के बाद PM से नीतीश की पहली मुलाकात
बिहार सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. 12 जुलाई 2022 में पटना में हुई मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की यह 2023 में यह पहली मुलाकात होने वाली है. कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इसमें शामिल हो सकते हैं. हालांकि, विपक्षी गठबंधन में शामिल कई सीएम इस रात्रिभोज से नदारद भी रहने वाले हैं.
इन दिग्गज कारोबारियों को भी मिला न्योता
मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रपति ने डिनर के लिए कई दिग्गजों को भी आमंत्रित किया है. देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी के साथ ही टाटा संस के एन चंद्रशेखरन, बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और भारती एयरटेल के संस्थापक-अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल समेत करीब 500 बड़े कारोबारियों को रात्रिभोज के लिए न्योता मिला है. इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौड़ा और समिट से जुड़े देशों के लीडर्स के अलावा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सबी प्रमुखों को भी बुलाया गया है.
शास्त्रीय संगीत के जरिए होगा संस्कृति का परिचय
राष्ट्रपति ने मेहमानों के सम्मान में जिस रात्रिभोज का आयोजन किया है. उसमें शास्त्रीय संगीत की कई शैलियों का प्रदर्शन भी होने वाला है. इस दौरान ‘गंधर्व आतोद्यम’ समूह ‘भारत वाद्य दर्शनम’ यानी की भारत की संगीतमय यात्रा की प्रस्तुति देने जा रहा है. इसमें संतूर, सारंगी, जल तरंग और शहनाई जैसे भारतीय शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा.
समिट में शामिल होंगे ये नेता
जापान के प्रधानमंत्री फिमियो किशिदो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सौक यौल, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन मौजूद रहेंगे. वहीं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वहां के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री समिट में शामिल होंगे.
सड़क दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत, घर में मचा कोहराम
भुवनेश्वर। ओडिशा के अंगुल और बलांगीर जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में रविवार को सुबह की सैर पर निकले तीन छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंगुल जिले के पल्लाहरा के राजेश सुंधी और माधब कुमार समद, तथा बोलांगीर जिले के पुरुषोत्तम भोई के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों ने कहा, “मृतक दोस्त राजेश और माधब रोजाना सुबह नेशनल हाईवे पर टहलने जाते थे। सुबह छह बजे मुक्तापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर वाहन लेकर मौके से भाग गया।”
पुलिस उन्हें पास के अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पल्लाहारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह, 17 वर्षीय पुरुषोत्तम अपने चार दोस्तों के साथ रविवार तड़के पटनागढ़-बोलांगीर राज्य राजमार्ग पर टहल रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक वैन ने गेंडाबंजी गांव में उसे टक्कर मार दी।
आदिवासी छात्र पुरुषोत्तम की दु:खद मौत से स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने वैन के फरार चालक की गिरफ्तारी और मृतक के लिए मुआवजे की मांग को लेकर नाकाबंदी कर दी। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम हटाया।
सड़क दुर्घटना में 3 छात्रों की मौत, घर में मचा कोहराम
भुवनेश्वर। ओडिशा के अंगुल और बलांगीर जिलों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में रविवार को सुबह की सैर पर निकले तीन छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंगुल जिले के पल्लाहरा के राजेश सुंधी और माधब कुमार समद, तथा बोलांगीर जिले के पुरुषोत्तम भोई के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों ने कहा, “मृतक दोस्त राजेश और माधब रोजाना सुबह नेशनल हाईवे पर टहलने जाते थे। सुबह छह बजे मुक्तापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर वाहन लेकर मौके से भाग गया।”
पुलिस उन्हें पास के अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पल्लाहारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह, 17 वर्षीय पुरुषोत्तम अपने चार दोस्तों के साथ रविवार तड़के पटनागढ़-बोलांगीर राज्य राजमार्ग पर टहल रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक वैन ने गेंडाबंजी गांव में उसे टक्कर मार दी।
आदिवासी छात्र पुरुषोत्तम की दु:खद मौत से स्थानीय लोग नाराज हो गए और उन्होंने वैन के फरार चालक की गिरफ्तारी और मृतक के लिए मुआवजे की मांग को लेकर नाकाबंदी कर दी। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम हटाया।
अमेरिका ने सीरिया में ईरान के ठिकाने पर किया हवाई हमला, 9 की मौत
वाशिंगटन । इजरायल-हमास युद्ध के बीच अब अमेरिका ने भी हमला किया है। उसने बुधवार को सीरिया में फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास को समर्थन दे रहे ईरान के हथियार भंडारण केंद्र को निशाना बनाते हुए उस पर हवाई हमला किया। अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमले में 9 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने इसे अमेरिकी कर्मियों के खिलाफ हमलों का जवाब बताया है। ये 2 हफ्ते में दूसरी बार है, जब अमेरिका ने सीरिया में ईरान के किसी ठिकाने को निशाना बनाया है। ताजा हमला 2 F-15 लड़ाकू विमानों द्वारा किया गया। ऑस्टिन ने बताया, हमला ईरान से जुड़ा है, जो ऐसे सशस्त्र समूहों का समर्थन करता है जिन्हें अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सेनाओं पर हमलों में वृद्धि के लिए दोषी मानता है। ठिकानों का इस्तेमाल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और संबद्ध समूहों द्वारा किया जाता था।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजरों की गोलीबारी, बीएसएफ जवान घायल
सांबा । अधिकारियों ने कहा कि बुधवार देर रात जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजरों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया।
घायल जवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के डॉक्टरों ने बताया कि घायल जवान को रात करीब एक बजे वहां लाया गया था। “गोली लगने से घायल 28 वर्षीय बीएसएफ जवान को यहां लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद, उसे एक सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसे लगभग 1 बजे यहां लाया गया। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीमें तुरंत यहां पहुंच गईं। , “डॉ शमशाद ने एएनआई से बात करते हुए कहा।
ओडिशा के मतदाताओं के पास डबल इंजन की सरकार चुनने का सुनहरा अवसर : किरण देव
औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे : प्रियंका गांधी
रायबरेली , उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा मैं आपको बार-बार बता रही हूं। असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जहां भी भाजपा को अन्य दलों को पीछे धकेलने के लिए किसी को मैदान में उतारने की जरूरत है, वह ऐसा कर रहे हैं। तेलंगाना चुनाव में ये बात बिल्कुल साफ हो गई है।
भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से टिकट मिलने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ये दिखाता है कि भाजपा की सरकार और उनके नेता महिलाओं के पक्ष में कभी खड़े नहीं हो सकते क्योंकि जब वो महिला ओलंपिक मेडल लेकर आई तब तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनको घर बुलाकर उनके साथ चाय पी और फोटो खिंचवाई। जब उसी महिला ने आंदोलन किया और कहा कि मेरे साथ अत्याचार हुआ है तो किसी ने उसको पूछा तक नहीं। आज ये परिस्थिति है कि उनके बेटे को चुनाव में टिकट मिल गया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जो उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने नाम (अडानी अंबानी का नाम) लेना बंद कर दिया ये सही नहीं है, राहुल गांधी रोज रोज इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं...मेरी प्रधानमंत्री जी को सलाह हैं कि पहले हमारे घोषणा पत्र को पढ़ लें फिर टिप्पणी करें। उन्होंने पढ़ा नहीं है उनके जो मन में आता है वो कह देते हैं कि ये लिखा है। जो वे कह रहे हैं वैसा कुछ नहीं लिखा है।
मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उम्र, लंबाई की शर्तों में ढील : निखिल आनंद
नई दिल्ली , भारत में मिस यूनिवर्स के आयोजन का स्वामित्व रखने वाले निखिल आनंद ने बुधवार को यहां कहा कि इस वर्ष मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उम्र और लंबाई की सीमा हटा दी गयी है, ताकि इसके कारण किसी महिला को इससे वंचित न होना पड़े।
उन्होंने राजधानी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। श्री निखिल आनंद ने कहा, महज लंबाई और उम्र ज्यादा होने की वजह से कई होनहार महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाती हैं। इसलिये इस वर्ष मिस यूनिवर्स में उम्र और लंबाई की शर्तों में ढील देने के साथ ही अन्य बहुत सारे बदलाव कर रहे हैं, ताकि मिस यूनिवर्स के मंच पर हर वर्ग की महिलायें अपने प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने में सक्षम हो।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता प्रतियोगी को हर पढ़ाव पर ख़ुद की कमियों को देखने परखने और समझने का भी मौक़ा देती है। निखिल आनंद ने कहा कि इस वर्ष अगस्त में भारत के सभी राज्यो में 'स्टेट लेवल कंपीटिशन' आयोजित होने की संभावना है और उसके बाद तमाम विजेताओं के बीच मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का चयन होगा और वो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधि करेंगी।
इस अवसर पर मिस यूनीवर्स की उपाध्यक्ष मारियो बुराको ने कहा, मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता मंच देशों को आपस में जोड़ता और गहरे संबंध स्थापित करता है।
मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस ने कहा, मैने कुछ ही समय भारत में बिताया है लेकिन यहाँ के लोग इतने प्यारे हैं जैसे ये मुझे वर्षो से जानते हैं। भारत बेहतरीन संस्कृति का समागम है। मैं यहाँ आ कर बहुत अपनापन महसूस कर रही हूं।
मॉडल और ब्यूटी क्वीन शेन्निस पलासियोस मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ से पहली मिस यूनीवर्स हैं। उल्लेखनीय है कि मिस यूनीवर्स इस बार लम्बे अंतराल के बाद भारत की मेजबानी में होने जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश
जागरूकता गतिविधियां लगातार करते रहें, मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क करने का प्रयास करें
भोपाल , मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण के लिये 13 मई को होने वाले मतदान के संदर्भ में संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क करें, उनसे संवाद करें, उनकी शंकाओ का समाधान करें और गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधाओं के बारे में भी बतायें। उन्होंने कहा कि मतदाता वोट देने मतदान केन्द्र तक आयें, इसके लिये सभी जरूरी प्रबंध किये जायें। श्री राजन बुधवार को चौथे चरण के मतदान वाले 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे।
श्री राजन ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना बनाकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाये। सरल, सुगम, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण रूप से निर्विघ्न मतदान कराने के लिए सभी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करें। गर्मी को देखते हुये मतदान केन्द्रों पर छाया, शीतल जल, बैठने की व्यवस्था, कूलर, पंखे, दवा सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं।
श्री राजन ने कहा कि निर्वाचन के दौरान पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिये सभी अधिकारी अपने लेवल ऑफ अलर्टनेस को बनाये रखें।
श्री राजन ने वल्नरेबल क्षेत्र के मतदान केन्द्रो में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिन भवनों में पाँच या उससे अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहाँ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जायें। जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहाँ अतिरिक्त मतदान कर्मियों की तैनाती करें।