देश-विदेश
दिग्विजय सिंह की हो गिरफ्तारी", भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा
इंदौर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा किए गए विवादित ट्वीट का मामला फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है. उनके खिलाफ इंदौर में एफआईआर दर्ज हो गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए विवादित ट्वीट के बाद उनके खिलाफ हुई इंदौर में एफआईआर को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का माहौल कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह खराब कर रहे हैं. प्रदेश में कानून अपना काम कर रहा है दोषियों को सजा दी जा रही है.
इंदौर में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश का माहौल कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह खराब कर रहे हैं. दलित की पिटाई अल्पसंख्यक समाज के लोग करते हैं तो इनके मुंह में ताला लग जाता है.
मध्य प्रदेश में कानून अपना काम कर रहा है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दलित और आदिवासियों के हक में भाजपा ने बहुत काम किए हैं. कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है.
द लीजेंड रीबॉर्न: काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना लॉन्च किया, जो आइकॉनिक लूना का एक ऑल-इलेक्ट्रिक और स्टाइलिश अवतार है।
आयरन की कमी है तो खाएं सिर्फ यह एक फल, मिलेगा भरपूर आयरन
आयरन की कमी एक ऐसी ही समस्या है जिसका सामना अधिकतर लोग कर रहे हैं. बस अपनी डाइट में शरीफा जैसे आयरन से भरपूर फल को शामिल करें. कभी नहीं होगी कमी आइए जानते हैं कैसे?
आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है. इसकी कमी से एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है. थकान, चक्कर आना और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं आयरन की कमी के कारण होती हैं. ऐसे में डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता है.. आयरन की कमी दूर करने के लिए आपको ऐसे फल और सब्जियां खाने चाहिए जिनमें आयरन होता है.इन सभी में से सबसे ज्यादा आयरन शरीफा में पाया जाता है. आयरन से भरपूर एक ऐसा सुपरफूड है. जिसमें विटामिन सी के साथ-साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आइए जानते हैं आयरन की कमी में शरीफ कैसे करेगा मदद....
शरीफा में आयरन की मात्रा अन्य फलों की तुलना में काफी अधिक होती है.100 ग्राम शरीफा में 6.7 मिलीग्राम आयरन होता है, जो रोजाना आवश्यकता का लगभग 36% हिस्सा है.शरीफा को रोजाना खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है. इससे एनीमिया जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. आयरन की कमी दूर करने के लिए शरीफा सबसे बेहतर विकल्प है.
शरीफा में और कौन से विटामिन्स और खनिज होते हैं
शरीफा में कई प्रकार के विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं. शरीफा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन के , कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है. विटामिन ए आँखों, हड्डियों और रोग प्रतिरोधक तंत्र के लिए फायदेमंद होता है.
ह्दय के लिए फायदेमंद
शरीफा एक ऐसा ही सुपरफूड है जिसमें फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ह्रदय रोगों से बचाते हैं. रोजाना शरीफा खाने से धमनियों को साफ रखने में मदद मिलती है. ह्दय रोगों की खतराकम करता है.
कैंसर में फायदेमंद
कैंसर एक भयानक बीमारी है जिससे बचाव के लिए हमें अपनी रोजाना आदतों और खानपान में सुधार लाना चाहिए. शरीफा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाली कोशिकाओं की क्षति को रोकते हैं, जो कि कैंसर के विकास को रोकने में सहायक होता है. कैंसर के मरीजों के लिए शरीफा खाना बहुत ही लाभदायक है.
एनिमल' में Rashmika Mandanna के किरदार पर अमिताभ बच्चन ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस को वीडियो कॉल कर कह दी ऐसी बात
फिल्म 'एनिमल' में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक्टिंग की सभी तारीफ कर रहे हैं. हाल ही में बिग बी ने भी गीतांजलि के किरदार को लेकर रिएक्ट किया है.
गेम में प्रतियोगी ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद है और वह रश्मिका मंदाना के बहुत बड़े फैन है. प्रतियोगी ने कहा कि रश्मिका ने 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से डेब्यू किया था. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि रश्मिका ने उन्हें सोशल मीडिया पर तीन बार जवाब दिया था.
स्पीकर ने बताया- संसद की गरिमा के लिए फैसला, विपक्ष बोला- न्याय के खिलाफ, जानें महुआ की सांसदी जाने पर किसने क्या कहा
घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर पूरे विपक्ष ने उनका साथ दिया है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या करार दिया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं ने इसे प्राकृतिक न्याय के खिलाफ उठाया गया कदम बताया है.
निष्कासन के बाद जहां एक तरफ महुआ ने दोबारा संसद लौटने की बात कही है. वहीं दूसरी तरफ TMC सुप्रीमो ममता ने कहा कि महुआ परिस्थितियों की शिकार हैं. सीएम ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस इंडिया (INDIA) गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी. आज सत्तारूढ़ पार्टी का रवैया देखकर दुख हो रहा है. उन्होंने लोकतंत्र को धोखा दिया और महुआ को अपना रुख स्पष्ट करने की अनुमति नहीं दी गई. संसद में सरासर अन्याय हुआ है.
लोक सभा अध्यक्ष ने क्या कहा?
जब महुआ को निष्कासित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया तो विपक्षी सांसदों ने महुआ को अपना पक्ष रखने के लिए समय देने की मांग की. हालांकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ये संसद है, न्यायालय नहीं. परंपरा तोड़कर बोलने नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सदन की गरिमा के लिए कड़े फैसले लेने पड़ेंगे तो लिए जाएंगे.
रिपोर्ट पढ़ने के समय दिया जाए: अधीर रंजन चौधरी
महुआ मोइत्रा के खिलाफ पेश की गई एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने चर्चा की शुरुआत की. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 406 पन्नों की रिपोर्ट इतनी जल्दी कैसे पढ़ें, इसे पढ़ने के लिए 3-4 दिन का समय दिया जाए.
दिल्ली में हवा अभी भी बहुत खराब, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी....
नई दिल्ली । उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड का लंबा इंतजार अब खत्म हो सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के बाद अब मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पंजाब में बढ़ी ठिठुरन
उत्तर भारत में लगातार जारी बर्फबारी का असर अब पंजाब में देखा जा सकता है। यहां ठंड दस्तक दे चुकी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी जारी है।
दिल्ली में हवा की क्वालिटी अभी भी खराब
इधर दिल्ली व एनसीआर में हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।
दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दक्षिण राज्यों में 10 दिसंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 8 दिसंबर को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार सुबह भी कोयंबटूर में भारी बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल-माहे और लक्षद्वीप में काफी भारी बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं चल सकती है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में छिटपुट बारिश और तूफान होने की आशंका जताई है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया....
नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रेवंत रेड्डी शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
तेलंगाना सीएम ने पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। गुरुवार को रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी।उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई शीर्ष नेता भी मौजूद थे।
पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली में हुआ था। वह लंबे समय तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं। इस दौरान 2004 और 2009 के लोक सभा चुनावों में लगातार दो बार कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव जीती सोनिया गांधी ने पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी, लेकिन विगत कुछ महीनों से एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई हैं।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोक सभा की संसद सदस्यता से निष्कासित करने के मसले पर शुक्रवार को सोनिया गांधी सदन के अंदर और बाहर सरकार का विरोध कर रहे विपक्षी दलों का सक्रिय नेतृत्व करती नजर आईं।
श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे, मौसम की सबसे सर्द रात....
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर शनिवार को जम गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। इस मौसम में पहली बार, स्थानीय लोगों को रात में पीने के पानी के पाइपों के जमने से बचाने के लिए पाइपों के आसपास छोटे-छोटे अलाव जलाते देखा गया।
सुबह-सुबह बाहर निकलने वाले स्थानीय लोग टोपी और मफलर के साथ ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे जो 'फेरन' नामक पारंपरिक पोशाक के अलावा सर्दियों की पोशाक का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस डिग्री और पहलगाम में माइनस 5 डिग्री रहा।"
लद्दाख क्षेत्र के लेह में आज न्यूनतम तापमान माइनस 11.7 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.8 डिग्री और द्रास में माइनस 11 डिग्री रहा। जम्मू संभाग में, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, कटरा में 8 डिग्री, बटोटे में 2.6 डिग्री, भद्रवाह में 0.5 डिग्री और बनिहाल में माइनस 0.8 डिग्री रहा।
अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का शपथ ग्रहण समारोह आज
बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का बड़ा कारण पुलिसकर्मियों का ड्यूटी से हट जाना है। बांग्लादेश पुलिस के नए प्रमुख बनाए गए आईजी एकेएम शहीदुर रहमान ने पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने का आग्रह किया है
बांग्लादेश. बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का बड़ा कारण पुलिसकर्मियों का ड्यूटी से हट जाना है। बांग्लादेश पुलिस के नए प्रमुख बनाए गए आईजी एकेएम शहीदुर रहमान ने पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अफवाहों पर ध्यान न दें और चरणबद्ध ढंग से काम पर लौटें। उधर, हसीना के देश छोड़ने के बाद से हिंसा में 142 की मौत हुई है।
रात आठ बजे होगा मोहम्मद यूनुस का शपथ ग्रहण समारोह
बांग्लादेश की सेना के प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने सेना मुख्यालय से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आज रात आठ बजे (बांग्लादेश के समय अनुसार) मोहम्मद यूनुस का अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में 400 लोग शामिल हो सकते हैं। जनरल वकार उज जमां ने उम्मीद जताई कि अगले तीन से चार दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बीते कुछ दिनों में जिन लोगों ने हिंसा की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अमेरिका ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को दिया समर्थन
अमेरिका ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अपना समर्थन दिया है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा कि 'हम बांग्लादेश की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया है और हमें लगता है कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में स्थिरता और शांति बनाने के लिए काम करेगी।'
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
न्यूयॉर्क/नई दिल्ली । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भी इसकी आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हम नस्लीय आधार पर होने वाले हमलों, हिंसा को बढ़ावा देने के खिलाफ हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने ये बात कही।
संंयुक्त राष्ट्र ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा की निंदा की
एंटोनियो गुटेरेस के उप-प्रवक्ता फरहान हक से गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर होने वाले हमलों पर सवाल किया गया था। इसके जवाब में फरहान हक ने कहा कि हमने पहले भी स्पष्ट किया है और हम एक बार फिर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हाल के हफ्तों में बांग्लादेश में जो हिंसा हो रही है, उसे खत्म किया जाए। हम किसी भी नस्लीय आधार पर होने वाले हमलों या नस्लीय आधार पर होने वाली हिंसा को बढ़ावा देने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, 'हम निश्चित रूप से बांग्लादेश की सरकार और लोगों को हर उस तरह से समर्थन देने के लिए तैयार हैं, जो वे आवश्यक समझें।'
बांग्लादेश में निशाने पर अल्पसंख्यक
बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा नहीं रुक रही है। पहले आंदोलनकारी सरकार और आवामी लीग को निशाना बना रहे थे, अब बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक दंगाइयों के निशाने पर हैं। बांग्लादेश में कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों में तोड़फोड़ की गई है। सोमवार को शेख हसीना की पार्टी से जुड़े आवामी लीग के दो हिंदू नेताओं की हत्या कर दी गई। सोमवार को ही लोकप्रिय संगीत बैंड जोलर गान के मुख्य सदस्य राहुल आनंद के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। हिंसा के चलते राहुल आनंद और उनके परिजनों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा, जिससे उनकी जान बच पाई।
हिंसा में अब तक 500 से ज्यादा की मौत
शेख हसीना के बीती 5 अगस्त को इस्तीफे और देश छोड़कर जाने के बाद भड़की हिंसा में कम से कम 232 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद जुलाई में शुरू हुई आरक्षण विरोधी हिंसा में अब तक मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 560 हो गया है। गुरुवार को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया है। बांग्लादेश में संयुक्त राषअट्र के रेजीडेंट समन्वयक ग्विन लुईस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
स्वतंत्रता दिवस से पहले ISIS आतंकी रिजवान गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आईएसआईएस मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार किया है। आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। जांच एजेंसी एनआईए ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।
बताया जा राह है कि रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का मोस्ट वांटेड आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। रिजवान को जांच एजेंसी एनआईए ने वांटेड घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आतंकी रिजवान अली के बारे में एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई और उसे पुलिस ने दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गंगा बक्श मार्ग के पास से गुरुवार रात में लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई है।
मनीष सिसोदिया को मिली जमानत, 17 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर
नई दिल्ली । दिल्ली की आबकारी नीति और धन शोधन से जुड़े अहम मामले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी है। दो जजों की पीठ आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। सर्वोच्च न्यायालय ने उन पर शर्त लगाते हुए निर्देश दिया कि वे अपना पासपोर्ट जमा कर दें। उन्हें हर सोमवार को थाने में गवाही देनी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने उनसे कहा कि वे गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश न करें। कोर्ट ने उन्हें सचिवालय जाने की इजाजत दी है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने सुनवाई के बाद छह अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया 17 महीने से हिरासत में हैं और अभी तक मुकदमा शुरू नहीं हुआ है, जिससे उन्हें त्वरित सुनवाई के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है। इन मामलों में जमानत मांगने के लिए उन्हें ट्रायल कोर्ट में भेजना न्याय का मखौल उड़ाना होगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि अब समय आ गया है कि ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट यह स्वीकार करें कि जमानत का सिद्धांत एक नियम है और जेल एक अपवाद है। इसके बाद कोर्ट ने निर्देश दिया कि सिसोदिया को 10 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों पर जमानत पर रिहा किया जाए।
सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक साल की मामूम बच्ची घायल हो गई। यह हादसा निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जाता है कि एक बेकाबू कंटेनर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल मासूम बच्ची को इलाज के लिए निंबाहेड़ा चिकित्सालय लाया गया है। बताया जाता है कि यह हादसा देर रात हुआ। हादसे के वक्त हाईवे पर अंधेरा छाया हुआ था। बताया जाता है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। वे सभी प्लेटिना बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला, तीन पुरुष और एक आठ वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गयी। वहीं एक लगभग डेढ़ साल की बच्ची घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
मानसून काल में बंद होंगे जलभराव-बाढ़ वाले क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थान
देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी में जलभराव और बाढ़ वाले क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थान मानसून काल में बंद किए जाएंगे। डीएम सोनिका ने सुरक्षा के चलते यह निर्णय लिया है। साथ ही एमडीडीए, पुलिस, नगर निगम, फायर सहित संबंधित विभागों को ऐसे कोचिंग संस्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोचिंग संस्थानों का सत्यापन कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
दिल्ली कोचिंग हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। हाल ही में शहरी आवास विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोचिंग संस्थानों के मानकों की जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने सतर्कता के सभी उपाय करने के लिए भी कहा था।
सुरक्षा इंतजामों की पूर्ण समीक्षा की
इसके पालन में डीएम सोनिका ने बृहस्पतिवार को सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश देकर कहा है कि मानसून काल में कोचिंग संस्थानों को लेकर किसी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जाए। बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करें। जलभराव या बाढ़ वाले क्षेत्रों में संचालित ऐसे कोचिंग संस्थानों को मानसून काल के लिए बंद करा दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बेंसमेंट में किसी भी कोचिंग का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून एवं अतिवृष्टि में कोचिंग संस्थानों में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा इंतजामों की पूर्ण समीक्षा की जाए। शहर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट व तहसील क्षेत्रों में सभी उप जिलाधिकारी कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण कर शासन की ओर से दिए गए, बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट भेजेंगे।
कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए समिति गठित
डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर भवन मानक एवं अन्य इंतजामों का परीक्षण कर लें। उन्होंने शिक्षा विभाग को कोचिंग संस्थानों की सूची भेजने के निर्देश दिए। शासन की ओर से जिला स्तर पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें नगर आयुक्त, जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी, जिला अग्निशमन अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
- कोचिंग संस्थानों में निबंधन की स्थिति
- सुरक्षा मानकों का कितना हो रहा पालन
- भवन निर्माण व विकास उपविधि का कितना पालन
- फायर एक्जिट व्यवस्था
- कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास के इंतजाम
- आकस्मिक स्थिति से निपटने के उपाय
यह भी देखेंगे अफसर
- काेचिंग संचालक के पास सभी एनओसी-प्रमाणपत्र हैं या नहीं
- आग से बचाव के पूरे इंतजाम होना जरूरी
- विद्युत सुरक्षा के उपाय करना आवश्यक
- इलेक्ट्रिक सेफ्टी विभाग से प्रमाणपत्र अनिवार्य
- बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर्स होंगे चिह्नित
बेसमेंट में संचालन मिला तो होगी कार्रवाई
डीएम सोनिका ने कहा, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 22 के तहत जारी आदेश के मुताबिक यह जांच की जाएगी कि बेसमेंट में कोचिंग क्लास तो संचालित नहीं हो रही हैं। ऐसा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
इन क्षेेत्रों में होता है अधिक जलभराव
बलवीर रोड, इंदर रोड, आनंद विहार, मोहित नगर, रीठामंडी, प्रकाश विहार, साकेत कॉलोनी, राजीव नगर, करनपुर रोड, इंदिरा कॉलोनी, सालावाला रोड, यमुना कॉलोनी, त्यागी रोड, रेसकोर्स रोड, अधोईवाला, कारगी, मयूर विहार, कामद्रोणपुरी, अलकनंदा एनक्लेव, ब्रह्मपुरी, चमनपुरी, अमन विहार, पार्क रोड, कौलागढ़ रोड, कैनाल रोड, इंजीनियर्स एन्क्लेव, इंदिरा गांधी मार्ग, वनस्थली, व्योमप्रस्थ, राजीव नगर, केशव विहार, कालीदास रोड, लक्ष्मी रोड, गांधी रोड, गोविंदगढ़, महारानीबाग आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या रहती है।
PM का आग्रह, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे के साथ बदलें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया है वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे के साथ बदलें। श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे में बदल दिया है। उन्होंने हर घर तिरंगा आंदोलन को एक यादगार जन आंदोलन बनाने के लिए देश के सभी लोगों से ऐसा करने का आग्रह किया है।
श्री मोदी ने सभी से हरघरतिरंगा डॉट कॉम पर तिरंगे के साथ सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा:
"इस साल का स्वतंत्रता दिवस काफी करीब है। आइए, हम सब मिलकर #हरघरतिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा करते हुए हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में साथ दें। और हां, हरघरतिरंगा डॉट कॉम पर अपनी सेल्फी अवश्य साझा करें।"
राजनीति व समाज के अनछुए पहलुओं पर चोट करती लेखक व राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम की 5 किताबें
राजनीति व समाज के अनछुए पहलुओं पर चोट करती लेखक व राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम की 5 किताबें