देश-विदेश
त्योहारी सीजन में 10,000 करोड़ की खरीदारी करेंगे गौतम अडानी! जानिए किस कंपनी पर है नजर
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी सीमेंट सेक्टर में बड़ी खरीदारी की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक अडानी ग्रुप ने जर्मनी की कंपनी हीडलबर्ग मैटेरियल्स के भारत में सीमेंट कारोबार को खरीदने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। इस खरीदारी की अगुवाई ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स करेगी। माना जा रहा है कि यह डील 1.2 अरब डॉलर (10,000 करोड़ रुपये) में हो सकती है। यदि यह डील सफल होती है तो इससे इंडस्ट्री में चल रही कंसोलिडेशन की रेस तेज होगी। देश की की टॉप सीमेंटकंपनी अल्ट्राटेक भी अपनी पोजीशन को बनाए रखने के लिए कंपनियों का अधिग्रहण कर रही है।अडानी ग्रुप अभी देश की दूसरी बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी है। उसने साल 2022 में होलसिम के भारतीय बिजनस को खरीदकर सीमेंट इंडस्ट्री में एंट्री की थी। सूत्रों के मुताबिक अडानी ग्रुप होलसिम की तरह हीडलबर्ग के साथ भी डील को तेजी से आगे बढ़ना चाहता है। 30 जून, 2024 को अंबुजा सीमेंट्स के पास 18,299 करोड़ रुपये की नकदी समकक्ष थे। हालांकि एक सूत्र ने कहा कि अगर दूसरे दावेदार भी आगे आते हैं तो अडानी ग्रुप इससे बाहर निकल सकता है। जर्मन कंपनी भारत में लिस्टेड हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया और अनलिस्टेड जुआरी सीमेंट के जरिए ऑपरेट करती है।
भारत में हीडलबर्ग का बिजनस
हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया का मार्केट कैप 4,957 करोड़ रुपये है और इसमें 69.39% हिस्सेदारी मूल कंपनी की है। हीडलबर्ग दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादकों
में से एक है और 50 देशों में मौजूद है। सूत्रों ने कहा कि हीडलबर्ग हेडक्वार्टर के एक सीनियर अधिकारी अडानी ग्रुप के साथ बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि
उत्पादन क्षमता को लेकर मतभेद हो सकते हैं। हीडलबर्ग का दावा है कि उसकी क्षमता लगभग 14 मिलियन टन है लेकिन यह कम हो सकती है। यह वैल्यूएशन को
प्रभावित कर सकती है।
हीडलबर्ग ने साल 2006 में मैसूर सीमेंट, कोचीन सीमेंट और इंडोरामा सीमेंट के जॉइंट वेंचर के अधिग्रहण के साथ भारत में प्रवेश किया था। कंपनी का दावा है कि
साल 2016 में इटालसीमेंटी के अधिग्रहण के बाद भारत में उसकी उत्पादन क्षमता 14 मिलियन टन पहुंच गई। इस बारे में हीडलबर्ग और अडानी ग्रुप ने प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया।
खडगे-राहुल की छत्तीसगढ़ के युवाओें से कांग्रेस को वोट देने की अपील...
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम चरण के लिए जारी मतदान के बीच राज्य की जनता से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि दोबारा सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा।
श्री खडगे ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। आज छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण का मतदान शुरु हो चुका है। हमारी हर मतदाता से, ख़ासतौर से पहली बार वोट देने वाले युवाओं से अपील है कि वोट ज़रूर करें। हमें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्याय युक्त शासन रहेगा और लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरक़रार रहेगा।
श्री गांधी ने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को याद दिलाया कि राज्य में यदि कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा , जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ को गारंटी-किसानों का कर्ज़ माफ, 20 क्विंटल एकड़ धान खरीदी, भूमिहीनों को 10,000 रुपए,धान पर 3,200 की एमएसपी पर, तेंदूपत्ता पर 6,000 रुपए बोरा, तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपएवर्ष बोनस, 200 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज, 17.5 लाख परिवारों को आवास, जातिगत जनगणना।हम जो कहते हैं, वो कर के दिखा देते हैं।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज को मिला प्रथम पुरस्कार
राधिका ने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद थामा भाजपा का दामन...
नई दिल्ली,। एआईसीसी की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। खेड़ा ने दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। राधिका खेड़ा ने अपने साथ छत्तीसगढ़ में दुर्व्यवहार करने और साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसी कार्यक्रम में अभिनेता शेखर सुमन भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने कहा कि रामभक्त होने के नाते रामलला के दर्शन करने पर कौशल्या माता की धरती पर मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया। खेड़ा ने कहा कि मुझे भाजपा सरकार, मोदी सरकार का संरक्षण नहीं मिला था। आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है।
इससे पहले राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ रायपुर के पार्टी ऑफिस में उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की। जब उन्होंने इसके बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी दी, तब आरोपी नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश तक सबको इस आपत्तिजनक घटना के बारे में बताया गया, लेकिन आरोपी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हताश होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया।
मतदान स्थलों, प्रशिक्षण केंद्र, अस्पताल, पेयजल आपूर्ति की बिजली पर विशेष ध्यान दे
इन्दौर । मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने सोमवार को शहर वृत्त के अधिकारिय़ों की मिटिंग ली। इसमें उन्होंने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार बूथ, लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तय प्रशिक्षण केंद्र, निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल पर बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए। श्री तोमर ने इसके साथ ही भीषण गर्मी के दौर में पेयजल वितरण सेवा से जुड़े बिजली कनेक्शनों, अस्पतालों के कनेक्शनों की बिजली वितरण व्यवस्था पर गंभीरता रखने के निर्देश दिए। श्री तोमर ने मानसून पूर्व की तैयारी समय पर करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार, इंदौर क्षेत्र के मुख्य अभियंता एसआर बमनके, शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता मनोज शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यपालन अभियंतागण श्रीकांत बारस्कर, आरएल धाकड़, विनय प्रताप सिंह, डीके तिवारी, योगेश आठनेरे, सीए ठकार के साथ ही उच्चदाब प्रभारी सहायक अभियंतागण आदि मिटिंग के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मिली रायबरेली की कमान
नई दिल्ली,। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली लोकसभा सीट का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भूपेश बघेल अब राहुल गांधी की चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बतादें कि राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार अहम माना जाता है।
रायबरेली लोकसभा सीट का सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने पर पूर्व सीएम बघेल ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है। भूपेश बघेल ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, इस बड़ी जिम्मेदारी और भरोसे के लिये शीर्ष नेतृत्व का आभार।
गहरी खाई में गिरा लोडर, 3 लोगों की हादसे में मौत
विकासनगर (उत्तराखंड) । देहरादून जनपद के कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर मिनस मार्ग पर एक लोडर गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ इस हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बताया जाता है कि इस रास्ते पर छिबरौं पावर हाउस के पास एक लोडर अनियंत्रित हो कर सड़क से सीधे नीचे टौंस नदी में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार चार लोगों में तीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने के कारण एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी हुई। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रात के अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मृतकों के शवों समेत घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पीएचसी भेज दिया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में की वोटिंग
नई दिल्ली,। लोकसभा चुनाव 2004 के तीसरे चरण के लिए मंगलवार 7 मई 2024 को वोटिंग हो रही है। आपको बता दें कि इस फेज में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है। तीसरे चरण में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव हो रहे हैं। खास बात ये है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद शहर में जाकर वोटिंग की है। पीएम मोदी ने तीसरे फेज के चुनाव को लेकर लोगों से एक खास अपील भी की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
दरअसल, पीएम मोदी का मतदान केंद्र गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित निशान हायर सेकंडरी स्कूल में है। वह गांधीनगर में राजभवन से सुबह-सुबह ही वोट डालने के लिए निकले और करीब 7.30 बजे मतदान केंद्र पहुंच गए। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां काफी संख्या में लोग भी पीएम मोदी को देखने पहुंचे थे। पीएम ने उन सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
जनता से खास अपील:- पीएम मोदी ने तीसरे चरण के चुनाव को लेकर जनता से खास अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।
वोटिंग के बाद क्या बोले पीएम?
अहमदाबाद में वोट डालने और मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में तीसरे चरण का मतदान है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में दान का बहुत महत्व है और उसी भावना से देशवासियों को ज्यादा से ज्यादा वोट करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अभी देश में 4 चरण के मतदान और हैं। पीएम ने बताया कि एक मतदाता के रूप में यह एकमात्र स्थान है जहां मैं नियमित रूप से मतदान करता हूं।
RBI ने रेपो रेट को स्थिर रखा, जीडीपी वृद्धि दर अनुमान बढ़ाया
नई दिल्ली । आरबीआई ने रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान किया।
एमपीसी के 6 में से 4 सदस्य ब्याज दरों को स्थिर रखने पक्ष में थे। यह आठवां मौका है, जब केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया गया था। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक नीति के विड्रॉल ऑफ अकोमोडेशन रुख कायम रखने का फैसला किया गया है।
जीडीपी वृद्धि दर को लेकर दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 8.2 प्रतिशत की दर से विकास किया है और हमारा मानना है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी 7.2 प्रतिशत की दर से विकास कर सकती है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आरबीआई ने जीडीपी अनुमान 0.20 प्रतिशत बढ़ाया है। यह पहले 7.00 प्रतिशत था।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रह सकती है।
आरबीआई ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रह सकती है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई दर 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.5 प्रतिशत रह सकती है।
नीट परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो जांच : कांग्रेस
नई दिल्ली । कांग्रेस ने मेडिकल परीक्षा नीट के आयोजन और रिजल्ट पर प्रश्न उठाए हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि आखिर कैसे एक साथ 67 टॉपर को नीट परीक्षा में 720 में से पूरे 720 अंक मिल गए। इसके अलावा कांग्रेस ने यह भी प्रश्न उठाया है कि एक ही सेंटर के 8 बच्चे कैसे 720 में से 720 अंक हासिल कर टॉपर बन गए। पार्टी ने अब इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में जांच की मांग की है।
कांग्रेस का यह भी कहना है कि जब परीक्षा में हर सवाल 4 नंबर का था तो फिर छात्रों के 718-719 नंबर कैसे आए। कांग्रेस ने नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाया और कहा परिणाम में 67 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलना बड़ा संदेह पैदा करता है।
शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में इस विषय पर पार्टी नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जो सफाई दी है वह बहुत अजीब है। कन्हैया के मुताबिक एनटीए का कहना है कि उन्होंने कई छात्रों को ग्रेस अंक दिए, जिसकी वजह से उनका स्कोर 720 पहुंच गया। 67 टॉपर आए हैं। इसका मतलब यह है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान एम्स में भी टॉपर्स को दाखिला नहीं मिल पाएगा। यहां केवल 50-60 छात्रों को दाखिला मिल पाता है।
कांग्रेस ने घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में लाखों परीक्षार्थियों के साथ घोटाला पूरी तरह से अस्वीकार्य और अक्षम्य है। यह देश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिसकी सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में उच्च स्तरीय जांच तुरंत होनी चाहिए।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, इस साल पहले पेपर लीक होने का समाचार आया, जिसे दबा दिया गया। अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के कई परीक्षार्थियों ने छात्रों के अंक बढ़ाए जाने के आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि इस बार रिकॉर्ड 67 परीक्षार्थियों ने टॉप रैंक हासिल की और इनमें से कई अभ्यर्थी तो एक ही परीक्षा केंद्र से बताए जा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सवाल यह है कि आखिर छात्रों के साथ ये धोखा कैसे हुआ, किसने किया और क्यों यह परिणाम जानबूझकर 4 जून को चुनाव नतीजों के शोर में घोषित किया गया, जबकि इसे 14 जून को घोषित होना था। ऐसे में छात्रों का इस परीक्षा की शुचिता में विश्वास बहाली बेहद जरूरी है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी जांच से ही संभव है।
वहीं इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार नीट समेत कई परीक्षाओं का अभिन्न अंग बन गई है। इसकी सीधी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना, फिर अनेकों अनियमितताओं से जूझना, पेपर लीक के चक्रव्यूह में फंसना, उनके भविष्य से खिलवाड़ है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं को ठगा है। हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एक उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे नीट व अन्य परीक्षाओं में भाग लेने वाले हमारे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को न्याय मिले।
180 देशों में भारत 176वें पायदान पर
नई दिल्ली। पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) 2024 के अनुसार 180 देशों में भारत 27.6 अंकों के साथ 176वें पायदान पर है। जबकि जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत 35 अंकों के साथ133वें स्थान पर है। वायु गुणवत्ता के मामले में दक्षिण एशिया में भारत को 6.8 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रखा गया है। यह सूचकांक अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के पर्यावरण कानून एवं नीति केंद्र ने जारी किया है। ईपीआई स्कोर यह बताया है कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए देशों ने किस तरह के प्रयास किए और उनका प्रदर्शन कैसा रहा। देशों के बीच इस बात की भी तुलना की गई है कि किस देश का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। इसमें संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों, 2015 पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते और कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे के पालन के आधार पर देशों का मूल्यांकन किया गया है।
कई मानक रखे गए
सूचकांक 2024 में उभरते लक्ष्यों और हाल की पर्यावरण रिपोर्टों के जवाब में कई नए मानक शुरू किए गए हैं। उदाहरण के लिए सूचकांक में इस साल अलग-अलग देशों द्वारा ग्रीनहाउस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करने में की गई प्रगति को देखा गया। देशों का मूल्यांकन इस आधार पर किया गया कि उन्होंने कितनी तेजी से अपने उत्सर्जन को कम किया है और वे नेट-जीरो लक्ष्य के कितने करीब हैं।
पांच देशों ने उत्सर्जन में भारी कमी
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक के अनुसार पहले की तुलना में अधिक संख्या में देशों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आ रही है। जबकि पांच देश ऐसे हैं जिन्होंने अपने उत्सर्जन में भारी कमी की है। यदि वे अपनी वर्तमान दर पर कटौती जारी रखते हैं तो 2050 तक नेट-जीरो लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। इन पांच देशों में एस्टोनिया, फिनलैंड, ग्रीस, तिमोर-लेस्ते और यूके शामिल हैं। अमेरिका में उत्सर्जन में कमी आ रही है, लेकिन इसकी गति बहुत कम है। यह सूची में 34वें स्थान पर है। जबकि चीन, रूस और भारत में पिछले वर्षों की तुलना में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की उच्च दर बनी हुई है।
मणिपुर हिंसा का अंतरराष्ट्रीय साजिशकर्ता गिरफ्तार
नई दिल्ली। एनआईए के मुताबिक, कुकी नेशनल फ्रंट-मिलिट्री काउंसिल (केएनएफ-एमसी) के सदस्य थोंगमिनथांग हाओकिप उर्फ थांगबोई हाओकिप उर्फ रोजर को पिछले साल 19 जुलाई को एजेंसी की ओर से स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए एक मामले में भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। एनआईए की जांच के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों और पड़ोसी म्यांमार में स्थित आतंकी संगठनों ने कुकी और जोमी विद्रोहियों के संग साजिश रची थी।
कुकी नेशनल फ्रंट-मिलिट्री काउंसिल से जुड़ा है आरोपी
रोजर मणिपुर में अस्थिर स्थिति को बढ़ाने और लोगों के मन में आतंक पैदा करने के लिए रसद सहायता के लिए म्यांमार के उग्रवादी समूह कुकी नेशनल फ्रंट-बर्मा (केएनएफ-बी) के संपर्क में था। आरोपी ने मणिपुर में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की आपूर्ति के लिए पीडीएफ/केएनएफ-बी (म्यांमार) के उग्रवादियों से मुलाकात की थी।
उग्रवादियों ने दूसरे समुदाय के शख्स की हत्या की
मणिपुर के जिरीबाम जिले में 59 वर्षीय व्यक्ति की दूसरे समुदाय के उग्रवादियों के हत्या करने से तनाव फैल गया। पुलिस के मुताबिक सोइबाम सरतकुमार सिंह बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत पर गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। शाम को उसका शव मिला, जिस पर किसी नुकीली चीज से घाव के निशान थे। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक इमारत में आग लगा दी। भीड़ ने जिरीबाम पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि चुनाव के मद्देनजर उनसे छीने गए लाइसेंसी हथियार चुनाव समाप्त होने के बाद उन्हें लौटा दिए जाएं।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आठ जून को
नई दिल्ली । कांग्रेस ने आठ जून को अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है, जो कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं के भाग लेने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता पद संभालने के मसले पर भी विचार होगा।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बैठक बुलाई है। पार्टी के अंदर एक वर्ग चाहता है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में पार्टी और विपक्ष के नेता का पद संभालें। यह मुद्दा कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में उठाए जाने की संभावना है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2019 की अपेक्षा इस बार कांग्रेस की सीटों की संख्या 52 से बढ़कर 99 हो गई है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं। चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद पांच जून को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष खरगे के आवास पर बैठक की थी, जिसमें अगली सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई थी।
एनडीए के घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना
4 जून को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की। एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने पांच जून को बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। जिसके बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों से मुलाकात हुई। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाएगा और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा। हम भारत के 140 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे और एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।
आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी एनडीए
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। एनडीए के घटक दलों के नेताओं की आज भी एक बैठक दिल्ली में होनी है। इस बैठक में एनडीए के सभी सासंद मौजूद होंगे। एनडीए सांसदों की ये बैठक आज संसद भवन में होनी है। इस बैठक में सभी एनडीए सांसद और नेता मौजूद रहेंगे। इनके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम भी संसद भवन में मौजूद रहेंगे। एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना जाएगा, जिसके बाद एनडीए के प्रमुख नेता बैठक में अपनी बात रखेंगे।
संसद भवन में घुसपैठ की कोशिश : तीन संदिग्ध पकड़ाए...
नई दिल्ली । संसद की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तीन संदिग्धों को धर दबोचा है। तीनों संदिग्ध आधार कार्ड के माध्यम से संसद भवन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना 4 जून की बताई जा रही है, जब पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना हो रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे तीन युवक संसद भवन में पहुंचे। यहां तीनों संदिग्धों ने अपने पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड दिया, जो जांच के दौरान फर्जी निकला। बताया जा रहा है कि ये तीनों मजदूरी करने वाले हैं, जो पार्लियामेंट के सांसद लॉन्ज में कंस्ट्रक्शन काम करने पहुंचे थे। तीनों की नियुक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी दी वी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की ओर से की गई है।
बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को संसद भवन में दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग अचानक डेस्क पर कूद गए थे और स्मॉक बम चला दिया था, जिसकी वजह से पूरे संसद हॉल में धुआं-धुआं हो गया था। हालांकि इस मामले में दोनों युवकों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए लोगों ने कहा था कि वह मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार का ध्यान लाना चाहते थे। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद ही संसद की सुरक्षा व्यवस्था को बदला गया था। पहले संसद की सुरक्षा दिल्ली पुलिस करती थी, लेकिन अब CISF जवानों की तैनाती की गई है।
आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी एनडीए
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। एनडीए के घटक दलों के नेताओं की आज भी एक बैठक दिल्ली में होनी है। इस बैठक में एनडीए के सभी सासंद मौजूद होंगे। एनडीए सांसदों की ये बैठक आज संसद भवन में होनी है। इस बैठक में सभी एनडीए सांसद और नेता मौजूद रहेंगे। इनके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम भी संसद भवन में मौजूद रहेंगे। एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना जाएगा, जिसके बाद एनडीए के प्रमुख नेता बैठक में अपनी बात रखेंगे।
NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी,नीतीश-नायडू ने किया समर्थन
नई दिल्ली। पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में सभी घटक दलों के समर्थन से नरेंद्र मोदी लोकसभा के नेता, भाजपा के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए। JDU और TDP ने पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया है।
एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री-जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
एनडीए संसदीय दल की बैठक में, हम (एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, नरेंद्र मोदी के पास एक विजन और जोश है, उनका क्रियान्वयन बहुत बढ़िया है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना से क्रियान्वित कर रहे हैं...आज भारत में विकास हो रहा है।" सही नेता - वह नरेंद्र मोदी हैं। यह भारत के लिए बहुत अच्छा अवसर है, अगर आप अभी चूक गए, तो हम हमेशा के लिए चूक जाएंगे।
LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जो प्रस्ताव आया है, मैं अपनी पार्टी LJP (रामविलास) की तरफ से NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं।
एनडीए संसदीय दल की बैठक में JD(S) के निर्वाचित सांसद एचडी कुमारस्वामी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता और पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है।
एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा "मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देना चाहता हूं...आज, हम एनडीए के नेता का चुनाव करने के लिए मैं यहां हूं। मेरा मानना है कि इन सभी पदों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "आज भारत पुनः इतिहास रच रहा है कि तीसरी बार लगातार बहुमत के साथ NDA की सरकार आ रही है...हमने ओडिशा में भी अपनी विचारधारा की सरकार बनाई और वहां भी हमें सफलता मिली...10 साल पहले उदासीन भारत था, 10 साल पहले भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ बदलने वाला नहीं है और आज 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। संविधान सदन (पुरानी संसद) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य एनडीए नेता मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लगातार तीसरी बार एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे। एनडीए के नेता आज ही राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे। सूत्रों ने बताया कि 9 जून की शाम को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले कई लाभार्थी, 'विकसित भारत' के ब्रांड एंबेसडर, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में काम कर रहे श्रमिक, वंदे भारत ट्रेन और इस तरह की अन्य कई परियोजनाओं से जुड़े श्रमिक, ट्रांसजेंडर्स, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका सहित कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और बड़े नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।