खेल
कंन्फ्यूज थे मुशीर खान, भाई सरफराज ने फूंकी जानऔर फिर गेंदबाजों का बन गए काल, शतकवीर ने किया खुलासा
नई दिल्ली। इस समय खेली जा रही दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान ने इंडिया-बी की तरफ से खेलते हुए शतक जमा दिया। इस शतक के बाद मुशीर की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने जिस अंदाज में रन बनाए उससे उनका आत्मविश्वास झलक रहा था। लेकिन ये कॉन्फिडेंस बीच मैच में डगमगा रहा था और तब मुशीर के भाई सरफराज के शब्दों ने उनमें जान फूंक दी।
सरफराज ने इंडिया-ए के खिलाफ खेलते हुए पहले दिन नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर इंडिया-बी ने दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 206 रनों के साथ किया। दिन का खेल खत्म होने के बाद मुशीर ने बताया कि उनके भाई ने जो उनसे कहा, उससे उन्हें काफी मदद मिली।
37 साल के सुरेश रैना ने तूफानी बैटिंग से मचाई तबाही, शाकिब अल हसन का तो भर्ता बना दिया
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह आज कल युनाइटेड स्टेट्स में सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, रैना सिक्सी स्ट्राइक्स टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, जो नेशनल क्रिकेट लीग द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में वह न्यू यॉर्क लायंस के लिए खेल रहे हैं। बीते 5 अक्टूबर को न्यू यॉर्क लायंस और लॉस एंजिलिस वेव्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें सुरेश रैना ने पुराने दिनों की तरह गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी नहीं छोड़ा।
सुरेश रैना ने शाकिब अल हसन की लगाई क्लास
37 साल के सुरेश रैना अमेरिका में गजब की फॉर्म में नजर आए। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। वहीं लॉस एंजिलिस वेव्स के लिए खेल रहे शाकिब अल हसन की उन्होंने धज्जियां उड़ा दी। रैना ने शाकिब के ओवर में दो गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके अलावा चौका भी जड़ा। शाकिब के ओवर से कुल 18 रन आए थे। बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने मैच में सिर्फ 1 ओवर ही डाला। रैना की आतिशी पारी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने 28 गेंद पर 53 रन बनाए। उनके बल्ले से इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के देखने को मिले।
सुरेश रैना का धांसू पारी की वजह से न्यू यॉर्क लायंस 19 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। निर्धारित 10 ओवर में न्यू यॉर्क ने 4 विकेट पर 126 रन ठोक डाले। रैना ने पूर्व श्रीलंकाई ओपनर उपुल थरंगा के साथ 89 रन की साझेदारी की। थरंगा ने भी 23 गेंदों में 40 रन बनाए। हालांकि इस टारगेट को लॉस एंजिलिस चेज नहीं कर पाई।
स्टीवी एसकिनाजी गोल्डन डक का शिकार हुए। एडम रोसिंगटन (31), टिम डेविड (19) और जो बर्न्स (17) ने कुछ अच्छी पारियां खेली। हालांकि उनका योगदान मैच जीतने के लिए काफी नहीं रहा। शाकिब अल हसन बल्ले से भी फ्लॉप रहे उन्होंने 16 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की हुई घोषणा
भारतीय क्रिकेट टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज में अपने दौरे की शुरूआत करने जा रही है। यहां टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज लगभग एक महीने तक चलने वाली हैै। इसके साथ ही सीनियर पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का चयन किया है।
जानकारी के अनुसार इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और उनकी जगह नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को टीम में जगह दी गई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में धमाल मचाया था।
टीम- हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अवेश खान, मुकेश कुमार
SCO vs AUS: 14 गेंदों पर लगातार चौके-छक्के जड़े, ट्रेविस-मिचेल की जोड़ी ने काटा गदर; ऑस्ट्रेलिया ने बनाया T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली। Scotland vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पावरप्ले में 113/1 रन बनाकर यह खास उपलब्धि हासिल की।
कंगारू टीम की तरफ से ट्रेविस हेड की तूफानी फिफ्टी और मिशेल मार्श के शानदार पारी ने यह खास मुकाम हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए 155 रन के लक्ष्य को केवल 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच ड्रॉ होने के बाद भी क्यों मुंबई को मिली ईरानी कप की ट्रॉफी? जानें क्या है BCCI का नियम
नई दिल्ली। ईरानी कप 2024 में मुंबई ने जीत दर्ज कर 27 साल का अपना सूखा खत्म किया। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने एक और खिताब अपने नाम किया। मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। शेष भारत पर पहली पारी के आधार पर 121 रन की बढ़त हासिल की। यूं तो मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन मुंबई टीम को विजेता घोषित किया गया।
ईरानी कप में मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी की। सरफराज खान ने उम्दा पारी खेलते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा। सरफराज खान ने 222 रन की पारी खेली। शेष भारत ने पहली पारी में 416 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में मुंबई ने 329 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मुंबई की दूसरी पारी में तनुष कोटियन ने शानदार शतक जड़कर टीम को आगे रखा।
इस नियम के तहत बना विजेता
पांचवें दिन मैच ड्रॉ रहा और मुंबई को विजेता घोषित किया गया। ईरानी कप के नियम के अनुसार अगर मैच ड्रॉ रहता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। यही कारण है कि मुंबई की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।
1997 के बाद जीती ट्रॉफी
बता दें कि साल 1997 के बाद पहली बार मुंबई ईरानी कप का खिताब जीतने में सफल रही है। यह 15वीं बार है, जब मुंबई ने ईरानी कप का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। रहाणे ने अपनी कप्तानी में मुंबई को एक और ट्रॉफी जीतने में मदद की। इस पहले मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली और फिर रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
IND vs BAN: पहले टी20 में बांग्लादेश के लिए काल बनेंगे ये 3 भारतीय, कहीं का नहीं छोड़ेंगे!
नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट के बाद अब टी20 की बारी है। जी हां, भारत और बांग्लादेश टेस्ट के बाद अब 3 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसका आगाज 6 अक्टूबर से ग्वालियर में होने वाला है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो पहले टी20 में बांग्लादेश के लिए काल बन सकते हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी लाइन अप की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उनसे बांग्लादेश को बचकर रहना होगा। सूर्या ने अब तक खेले गए 71 टी20 में भारत के लिए 4 शतक और 20 हाफ सेंचुरी के चलते 2432 रन बनाए हैं।25 साल के भारत के तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो बांग्लादेश के लिए ग्वालियर में सिरदर्द बन सकते हैं। अर्शदीप का प्रदर्शन टी20 में गजब का रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। अर्शदीप ने अब तक भारत के लिए 54 टी20 में 83 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2024 में अपनी तूफानी बैटिंग से महफिल लूटने वाले अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में तबाही मचा सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ही उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। वहीं अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 46 गेंद में अपना पहला इंटरनेशनल शतक भी ठोका था। उनके नाम अब तक 5 टी20 में 124 रन हैं।
सेमीफाइनल से पहले भारतीय हॉकी टीम के अमित रोहिदास पर लगा बैन
पेरिस/नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत के अमित रोहिदास पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है जिससे वह मंगलवार को जर्मनी के खिलाफ होने वाले पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। रोहिदास को रविवार को ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेड कार्ड दिखाया गया था जिस कारण वह दूसरे क्वार्टर से ही मैदान से बाहर चले गए थे। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
10 खिलाड़ियों के साथ खेली थी भारतीय टीम
मैच के 17वें मिनट में रोहिदास की हॉकी स्टिक ब्रिटेन के एक खिलाड़ी के सिर पर लगी, लेकिन रेफरी ने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना और उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया। इस तरह भारतीय टीम करीब 42 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। हालांकि, हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने हार नहीं मानी और ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
एफआईएच ने आधिकारिक बयान ने कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच चार अगस्त को खेले गए मैच के दौरान अमित रोहिदास को एफआईएच आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबन का असर मैच नंबर 35 (जर्मनी के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल मैच) पर पड़ेगा, जिसमें अमित रोहिदास भाग नहीं लेंगे और भारत केवल 15 खिलाड़ियों की टीम के साथ खेलेगा।
हॉकी इंडिया ने खड़े किए सवाल
हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक की हॉकी स्पर्धा में आधिकारिक तौर पर अंपायरिंग की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की। यह शिकायत भारत और ब्रिटेन के बीच क्वार्टर फाइनल मैच से संबंधित थी जिसमें अंपायरिंग के कई फैसलों ने मैच के परिणाम को प्रभावित किया। इस शिकायत में हॉकी इंडिया ने तीन अहम बिंदुओं में रोहिदास को रेड कार्ड दिखाए जाने के संबंध में असंगत वीडियो अंपायर समीक्षा प्रणाली का जिक्र किया, साथ ही शूटआउट के दौरान गोलकीपर को कोचिंग और गोलकीपर द्वारा वीडियो टेबलेट के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।
हॉकी इंडिया ने फैसले को दी चुनौती
एफआईएच ने बयान जारी कर रोहिदास पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने की पुष्टि की। हालांकि, हॉकी इंडिया ने महासंघ के फैसले को चुनौती दी है, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में रोहिदास के सेमीफाइनल मैच में खेलने पर संशय है। माना जा रहा है कि एफआईएच इस अपील पर सोमवार को सुनवाई करेगा और अपना जवाब दाखिल करेगा।
संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा चयन क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
सुकमा । विगत दिवस पर जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा चयन क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें सुकमा जिले के तीन खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें शसोडी विकास एवम नाजीर खान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा के छात्र और आशिफा हुसैन आई.एम.एस.टी. स्कूल की छात्रा शामिल है।
IND vs BAN: बांग्लादेश सीरीज में Gautam Gambhir का 'टेस्ट', कामाख्या मंदिर में की खास पूजा-अर्चना
नई दिल्ली। इस महीने बांग्लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर आ रही बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं।
दूसरी ओर हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर यह पहली टेस्ट सीरीज भी है। ऐसे में गंभीर का भी टेस्ट होगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुंदर सिंह गुर्जर को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा;
"सुंदर सिंह गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन किया, #पैरालिंपिक2024 में पुरुषों की भाला फेंक-एफ46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता! उनका समर्पण और जोश शानदार है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई!
पीला कुर्ता, सफेद धोती पहने मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, टी20 सीरीज से पहले लिया आशीर्वाद
दतिया: नवरात्रि के इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को पीला कुर्ता पहने शुक्रवार को दतिया में मां पीतांबरा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जहां गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की।
पारंपरिक पोशाक पीला कुर्ता पहने, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने देवी का आशीर्वाद लिया, जहां मंदिर के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया। नवरात्रि, जिसका संस्कृत में अर्थ है ‘नौ रातें’, देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों, जिन्हें नवदुर्गा के रूप में जाना जाता है, की पूजा के लिए समर्पित है।
विजया दशमी को समाप्त होगी नवरात्रि
हिंदू पूरे वर्ष में चार नवरात्रि मनाते हैं, लेकिन केवल दो- चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि- व्यापक रूप से मनाई जाती हैं, क्योंकि वे ऋतु परिवर्तन के साथ मेल खाती हैं। भारत में, नवरात्रि विभिन्न तरीकों से मनाई जाती है। उत्तर भारत में, खास तौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में, रामायण के दृश्यों का नाटकीय मंचन करने वाली रामलीला का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव विजयादशमी के साथ समाप्त होता है, जिस दिन राजा रावण के पुतले जलाए जाते हैं।
मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर
पीला कुर्ता पहने, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने देवी का आशीर्वाद लिया, जहां मंदिर के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।
Women’s T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ खास जर्सी में नज़र आएगी दक्षिण अफ्रीका, छुपा है खास मकसद
दुबई: इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक खास बदलाव किया है और ये बदलाव टीम की जर्सी में दिखने वाला है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम अपने करीबी दोस्तों और परिवार को ट्रिब्यूट देने के लिए चल रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में विशेष रूप से डिजाइन की गई जर्सी पहनेगी।
प्रत्येक खिलाड़ी जब मैदान में उतरेगा तो उसकी खेल शर्ट पर उसके जीवन के करीबी 5 खास लोगों के नाम की कढ़ाई किए हुए होगे ताकि उसे घर पर अपने सबसे प्रिय और हमेशा उनका साथ देनेवाले दोस्तों और परिवार की याद दिलाने में मदद मिल सके।
संदेश के साथ खेलेगी टीम
दक्षिण अफ़्रीका अपने जर्सी में “हमेशा उभरता रहे – मेरे लिए, उसके लिए, उनके लिए, सभी के लिए, दक्षिण अफ़्रीका के लिए, प्रोटियाज़ के लिए” के संदेश का उपयोग करेगा। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए ये कदम उठाया है। इससे पहले पिछले साल वे घरेलू मैदान के आयोजन में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहे और इस बार वे अपने प्रदर्शन से एक कदम और आगे जाने का प्रयास कर रहे हैं।
टीम पहनेगी नई जर्सी
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक खास बदलाव किया है और ये बदलाव टीम की जर्सी में दिखने वाला है।
सर्वश्रेष्ठ करने की देता है प्रेरणा
इन खास लोगों के नाम हर खिलाड़ी की शर्ट की कॉलर और नीचे की हेम के अंदर दिखाई देंगे। विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता का मानना है कि यह पहल एक बेहतरीन विचार था। जाफ्ता ने ICC के हवाले से कहा, “यह एक बहुत ही खास एहसास है। जब मैं नीचे देखती हूं और उन लोगों के नाम देखती हूं जो मेरे लिए सबसे खास हैं, तो यह मुझे हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने और उन लोगों को याद रखने की याद दिलाता है जो पहले दिन से ही मेरे साथ रहे हैं।”
अपनो के साथ होने का एहसास
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, जो यूएई में टी20 विश्व कप में पहली बार प्रोटियाज की कप्तानी करने जा रही है उन्होंने भी अपनी टीम की साथी की भावनाओं को दोहराया। वोल्वार्ड्ट ने कहा, “टूर्नामेंट के दौरान अपने साथ घर की एक याद को रखना मुझे ताकत देता है। मुझे पता है कि मैं वहां अकेली नहीं हूं, मेरे प्रियजन मेरे साथ हैं।”
प्रोटियाज को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के साथ प्रतियोगिता के ग्रुप बी में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका आज शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबई में अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा।
दक्षिण अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिज़ैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।
रायपुर में खेलते नजर आएंगे मास्टर ब्लास्टर
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज: सचिन तेंदुलकर की मैदान पर होगी वापसी, रायपुर में खेलते नजर आएंगे मास्टर ब्लास्टर
रायपुर। राजधानी में एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। दरअसल, इस साल होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के पहले संस्करण का मैच मुंबई और लखनऊ के साथ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी खेला जाएगा।
जल्द छत्तीसगढ़ क्रकेट संघ द्वारा इसकी पुष्टि की जा सकती है। इस टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के लिए दुनिया भर के क्रिकेट के दिग्गज भारत में इकट्ठा होंगे। छह टीमों की इस लीग में सचिन रमेश तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
आईएमएल की शुरुआत में छह क्रिकेट खेलने वाले देशों भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के क्रिकेट सितारे शामिल होंगे। बतादें कि इसके पहले रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले हुए थे। 2021 और 2022 में सचिन की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स ने दोनों ही बार खिताब अपने नाम किया।
ओजस और ज्योति के स्वर्ण के साथ भारत ने रचा इतिहास, खेल के इतिहास में हासिल किया सर्वाधिक पदक…
हांग्झो। ओजस प्रवीण देवतले और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने बुधवार को हांग्जो में एशियाई 2023 में तीरंदाजी मिश्रित टीम कंपाउंड में दक्षिण कोरिया को हराकर पहला स्थान हासिल किया और भारत को 16वां स्वर्ण पदक दिलाया.
ओजस-ज्योति का स्वर्ण 2023 हांग्जो खेलों में भारत का 71वां पदक था, जिसके साथ ही भारत ने 2018 एशियाई खेलों में हासिल सफलता से आगे निकलकर एशियाई खेलों के एक संस्करण में अपने सर्वाधिक स्वर्ण पदकों की बराबरी भी कर ली है. इससे पहले दिन राम बाबू और मंजू रानी की जोड़ी ने 35 किमी मिश्रित दौड़ पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में छह पदक मिलने के बाद मंगलवार को एशियाई खेलों में भारत की पदक संख्या 69 हो गई. पदक तालिका में भारत 15 स्वर्ण, 26 रजत और 29 कांस्य के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है
पदक तालिका
पद
देश
सोना
चाँदी
पीतल
कुल
1
चीनी जनवादी गणराज्य
161
90
46
297
2
जापान
33
47
50
130
3
कोरियान गणतन्त्र
32
42
65
139
4
भारत
16
26
29
71
5
उज़्बेकिस्तान
14
15
21
50
6
चीनी ताइपी
12
10
18
40
7
थाईलैंड
10
11
19
40
8
डीपीआर कोरिया
7
10
6
23
9
बहरीन
7
1
4
12
10
हांगकांग (चीन)
6
15
24
45
फरहान अहमद ने रचा इतिहास, तोड़ा 159 साल पुराना रिकॉर्ड; 16 साल के गेंदबाज ने चटकाए 10 विकेट
नई दिल्ली। इंग्लिश क्रिकेटर फरहान अहमद ने 16 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। काउंटी क्रिकेट में उन्होंने 10 विकेट चटकाए। इसके साथ ही फरहान अहमद ने 159 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए फरहान अहमद ने सरे के खिलाफ मैच में 10 शिकार किए। फरहान को पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 3 सफलताएं मिलीं।
16 साल में किया यह कारनामा
- इसके साथ ही फरहान अहमद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 चटकाने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज भी बन गए हैं।
- उन्होंने डब्ल्यूजी ग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डब्ल्यूजी ग्रेस ने साल 1865 में 10 विकेट झटके थे।
- उन्होंने 16 साल 340 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।
- दूसरी ओर फरहान अहमद ने 16 साल 191 दिन की उम्र में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।
- इतना ही नहीं फरहान 5 विकेट हॉल लेने वाले भी सबसे कम उम्र के गेंदबाज भी बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए आई बहुत बुरी खबर, कप्तान जोस बटलर का खेलना मुश्किल, टी20 ब्लास्ट से हुए बाहर
नई दिल्ली। इंग्लैंड को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले उसके लिए अच्छी खबर नहीं आई है। इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान जोस बटलर चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण वह टी20 ब्लास्ट से बाहर हो गए हैं। बटलर को पिंडली में चोट है।
टी20 ब्लास्ट में वह लंकशार के लिए खेल रहे थे। क्वार्टर फाइनल में इस टीम का सामना ससेक्स से बुधवार को होना है। बटलर इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह अपनी चोट से अभी तक उभरे नहीं हैं।
वर्ल्ड कप 2023 में भारत की लगातार सातवीं जीत, श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री
मुंबई । गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत हुई है। इस दौरान भारत ने श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अजेय बढ़त के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ भारतीय टीम टॉप पर काबिज हो गई है। जबकि रनों के लिहाज से वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है। वहीं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन का पहाड़ खड़ा किया था। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम महज 19.4 ओवर में 55 रन पर ही सिमट गई। इस दौरान मोहम्मद शमी ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 5 ओवर में महज 18 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके साथ ही शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं श्रीलंका की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका टीम को पहला झटका दिया। इस दौरान पाथुम निसांका पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने धमाकेदार अंदाज में गेदंबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सदीरा समरविक्रमा कैच आउट हुए। सिराज ने इन दोनों ही बल्लेबाजों को डक आउट किया। चौथे ओवर में सिराज ने पहली ही गेंद पर कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। कप्तान मेंडिस एक रन ही बना सके। इसके साथ ही सिराज ने कहर बरपाया और लगातार चार विकेट चटका दिए।
जबकि टॉस गंवा कर भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। इस दौरान शुबमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) अपने शतक से चूक गए। वहीं श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 10 ओवर में 80 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मदुशंका ने भारत को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका दिया। कप्तान रोहित महज 4 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद शुबमन गिल और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 189 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। लेकिन 30वें ओवर में गिल के आउट होने के बाद ये पार्टनरशिप खत्म हो गई। उसके बाद भारत ने तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गंवाया। कोहली को मदुशंका ने 32वें ओवर में पवेलियन भेजा। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. राहुल ने 19 गेंदों में 21 रन बनाए। राहुल को दुष्मंथा चमीरा ने 40वें ओवर में हेमंथा को लपकवाया।
सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 9 गेंदों में 12 रन बाए। सूर्या को मदुशंका ने 42वें ओवर में आउट किया। फिर अय्यर और रविंद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़े लेकिन अय्यर 56 गेंदों में 82 रन की अहम पारी खेलकर मदुशंका के शिकार बन गए। फिर अय्यर के बाद शमी जडेजा का साथ देने आए लेकिन वो भी महज 2 रन बनाकर रनआउट हो गए। फिर भारत का आखिरी विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में आउट हुए। जडेजा ने 24 गेंदों में 35 रन की अहम पारी खेली।