छत्तीसगढ़ / बालोद
कलेक्टर ने जाॅब प्राप्त करने वाले जिले के नवयुवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर दी शुभकामनाएं
कठिन परिश्रम, निरंतर ज्ञानार्जन एवं कौशल उन्नयन करते हुए अपने फील्ड में उपलब्धि हासिल करने की दी सीख
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में धमतरी जिले के कुरूद में संचालित प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् राज्य व देश के विभिन्न शहरों के निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले जिले के नवयुवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के नवयुवकों को निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त होनेे पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निजी संस्थानों में जाॅब प्राप्त करने वाले सभी नवयुवकों को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहकर कठिन परिश्रम, निरंतर ज्ञानार्जन एवं कौशल उन्नयन करते हुए अपने फील्ड में उपलब्धि हासिल करने की सीख दी। इस दौरान अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कलस्टर हेड मोतीलाल देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कुरूद में 45 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त करने पश्चात् जिले के 13 युवा-युवतियों को प्रीमियम सोलर कंपनी हैदराबाद, ईडीएमसी सोलर रायपुर, दुर्गेश प्लम्बिंग रायपुर, अशोक प्लंबिंग वर्क भिलाई, महेश्वरी सैनिटरी बालोद, सेलिब्रेटी रिसॉर्ट हैदराबाद, बरदिहा रिसॉर्ट धमतरी, अविनाश इंटरनेशनल जगदलपुर में जाॅब प्रदान किया गया है। इन सभी युवा-युवतियों का निःशुल्क 01 लाख रूपये राशि की प्री एक्सेडेंशियल बीमा भी किया गया है।
युक्ति युक्तिकारण छत्तीसगढ़ की स्कूल शिक्षा में होगा सुधार स्वाधीन जैन
युक्ति युक्तिकारण छत्तीसगढ़ की स्कूल शिक्षा में होगा सुधार स्वाधीन जैन
जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चिन्हांकित अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया
बालोद । राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में युक्तियुक्तिकरण के तहत चिन्हांकित अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया आज पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीपी कोसरे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति एवं देखरेख में जिला पंचायत कार्यालय स्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कक्ष में शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उल्लेखनीय है कि काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आज सुबह से ही जिले के शिक्षक जिला पंचायत कार्यालय में पहुँच चुके थे।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु शिक्षा एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। काउंसलिंग के कार्य में लगेे अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा निर्धारित क्रम अनुसार विषयवार शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया को संपन्न किया गया। इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा काउंसलिंग प्रक्रिया पूरा होने के पश्चात् व्याख्याताओं को आदेश पत्र प्रदान कर उन्हंे शुभकामनाएं दी।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीपी कोसरे ने बताया कि पहले दिन आज 02 जून को युक्तियुक्तिकरण के तहत चिन्हांकित ई एवं टी संवर्ग के सभी व्याख्याताओं, पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों एवं उच्च श्रेणी के शिक्षकों का काउंसलिंग कर उन्हें आदेश पत्र सौंपा गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह 10 बजे से प्रारंभ काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान व्याख्याता ई संवर्ग के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, जीवविज्ञान, भौतिक, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य एवं रसायन विषय के व्याख्याताओं का काउंसलिंग कर होने आदेश पत्र सौंपा गया। इसी तरह व्याख्याता टी संवर्ग के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, जीवविज्ञान, भौतिक, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य एवं रसायनशास्त्र विषय के व्याख्याताओं का काउंसलिंग कर उन्हें आदेश पत्र सौंपा गया। इसी तरह आज दोपहर 01.30 बजे से शुरू किए गए काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान ई संवर्ग के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों का काउंसलिंग कर उन्हें आदेश पत्र सौंपा गया। इसी तरह प्रधान पाठक माध्यमिक शाला एवं शिक्षक टी संवर्ग के अंतर्गत कला, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय के शिक्षकों का काउंसलिंग कर उन्हें आदेश पत्र सौंपा गया।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उपस्थित शिक्षकों को रिक्त शालाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु काउंसलिंग स्थल में लगाए गए प्रोजेक्टर के माध्यम से रिक्त शालाओं की जानकारी को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर भी रिक्त शालाओं की जानकारी अवलोकन हेतु प्रदर्शित की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह से आज पहले दिन व्याख्याता ई संवर्ग के 67 एवं टी संवर्ग के 15 व्याख्याताओं के अलावा ई संवर्ग के प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के 01 एवं 120 उच्च वर्ग शिक्षकों सहित टी संवर्ग के पूर्व माध्यमिक शाला के 17 उच्च वर्ग शिक्षकों का काउंसलिंग कर उन्हें संबंधित शालाओं में पदस्थापना के संबंध में आदेश पत्र सौंपा गया।
पीपरछेड़ी और खोलझर में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिली सौगात
पीपरछेड़ी कलस्टर के 3716 एवं ग्राम खोलझर में 3127 आवेदनों का किया गया निराकरण
बालोद । सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलझर में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। इसी कड़ी में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम भेंगारी, निपानी, तमोरा, अगोरा, लिमोरा, भेंड़िया नवागांव, बोड़की, पोण्डी, परसोदा, चिचबोड़, अंगारी, चारवाही, बिरेतरा के निवासी शामिल हुए। इसी प्रकार डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलझर में तुमड़ीकसा, चिखली, भंवरमरा, अरजपुरी, पिंगाल, किल्लेकोड़ा, झरनटोला, कोसमी, खड़बत्तर, बंजारी, जाटादाह बगईकोन्हा, मड़ियाकट्टा, सहगांव के ग्रामीण समाधान शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के अवसर पर बालोद विकासखण्ड के पीपरछेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य टेमन साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पे्रम साहू, धमेन्द्र साहू, अरूण साहू, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसी तरह ग्राम खोलझर के शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, नगर पंचायत अध्यक्ष डौण्डीलोहारा लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
ग्राम पीपरछेड़ी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने कहा कि सुशासन तिहार के आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का पड़ताल कर समयबद्ध तरीके से उनका समुचित निराकरण करने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में हम सभी को इस सुशासन तिहार का दूरगामी असर देखने को मिलेगा। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधयों ने भी सुशासन तिहार के आयोजन की उद्देश्यों की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के ग्राम पीपरछेड़ी कलस्टर में शामिल ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए 3716 एवं ग्राम खोलझर कलस्टर में शामिल लोगों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 3127 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। आज जिले के शिविरों में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया। इसके साथ ही अतिथियों ने जिले में लगातार घट रहे भूजल स्तर के मद्देनजर जल संरक्षण के उपाय तथा इनके संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।
आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान पीपरछेड़ी कलस्टर के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 2379, खाद्य विभाग को 360, समाज कल्याण विभाग को 340, राजस्व विभाग को 102, महिला एवं बाल विकास विभाग को 140, विद्युत विभाग को 146, शिक्षा विभाग को 63, स्वास्थ्य विभाग को 30 सहित कुल 3716 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार आज ग्राम खोलझर में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के प्रधानमंत्री आवास योजना के 520, मनरेगा अंतर्गत 462, राशन कार्ड के लिए 592, समाज कल्याण विभाग को 328, महिला एवं बाल विकास विभाग को 104 सहित कुल 3127 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध की जा रही है लगातार कार्रवाई
बालोद । आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्याम लाल धावड़े के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 27 मई को थाना बालोद क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी टेमन लाल के पास से कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 30 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 26 मई को थाना बालोद क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी भारत लाल कोसरे के पास से 35 लीटर कच्चा महुआ शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 24 मई को थाना रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी बिरेन्द्र देशलहरे के पास से 12 लीटर कच्चा महुआ शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 23 मई को थाना गुरूर क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी महेश पटेल के पास से 17 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। थाना राजहरा क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी चोवाराम के पास से 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 22 मई को थाना मंगचुवा क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी सुखेन लाल के पास से 7.02 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इस प्रकार कुल 06 प्रकरणों में 29.52 लीटर देशी एवं 81 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 110.52 लीटर शराब एवं 60 कि.ग्रा. महुआ लाहन को जप्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 01 अपै्रल 2025 से 27 मई 2025 तक 254 जगहों में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाकर कुल 118 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 306.68 लीटर अवैध शराब, 110 कि.ग्रा. महुआ लाहन एवं 03 दोपहिया वाहन तथा 02 सायकल (कुल बाजार मूल्य 02 लाख 18 हजार 145 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 09 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक जागेश्वर सिंह दाऊ एवं आबकारी उपनिरीक्षक रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम ’अपना घर’ एवं घरौंदा आश्रय गृह का निरीक्षण
वृद्धजनों एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ बैठकर की आत्मीय बातचीत, फल एवं खाद्य सामग्रियों का किया वितरण
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित ’अपना घर’ वृद्धाश्रम एवं जिला मुख्यालय बालोद के जयस्तंभ चैक में स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का आश्रय स्थल घरौंदा का निरीक्षण कर वहाँ के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम एवं घरौंदा में निवासरत बच्चें एव बुजुर्ग कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। इस मौके पर अपर कलेक्टर नूतन कंवर, उप संचालक समाज कल्याण विभाग अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में पहुँचकर वहाँ के व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्रीमती मिश्रा ने ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में पुरूष एवं महिला वृद्धजनों के लिए अलग-अलग बनाए गए कक्ष में पहुँचकर वृद्धजनांे का हालचाल जाना। उन्होंने वृद्धजनों के साथ खाट में बैठकर उनका कुशलक्षेम की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में उन्हें प्रतिदिन प्रदान की जाने वाली भोजन, नाश्ता, शुद्ध पेयजल, इलाज एवं मनोरंजन आदि के सुविधाओं के अलावा वृद्धाश्रम मंे शौचालय एवं स्नानागार की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव और श्रीमती ज्योति, चमेली एवं बेला बाई से बातचीत कर उनके तबीयत के अलावा आज उन्हें मिले भोजन एवं नाश्ते के संबंध में भी जानकारी ली। वृद्धजनों के द्वारा ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में उन्हें मिलने वाले भोजन, नाश्ता एवं अन्य सुविधाओं को बेहतर बताया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक से ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए कुल सीट तथा वर्तमान में यहाँ निवासरत वृद्धजनों की संख्या की जानकारी ली। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि ’अपना घर’ वृद्धाश्रम में वर्तमान में कुल 15 सीट है जिसमें कुल 12 वृद्धजन निवासरत् है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बुजुर्ग महिलाओं के कक्ष में पहुँचकर वहाँ निवासरत बुजुर्ग महिला श्रीमती सपना भद्रा एवं अन्य बुजुर्ग महिलाओं से उनका हालचाल पूछा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा से बात करते समय कलेक्टर के स्नेहिल व्यवहार एवं अपनापन के कारण बुजुर्ग श्रीमती सपना भद्रा की आँखे सजल हो गई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ’अपना घर’ वृद्धाश्रम के रसोई एवं भण्डार कक्ष, बैठक कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के रसोई कक्ष में वृद्धजनों के लिए बनाए जा रहे भोजन का भी अवलोकन किया। श्रीमती मिश्रा ने वृद्धाश्रम के कर्मचारियों को वृद्धाश्रम में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों की फिजियोथेरेपी आदि कराने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जय स्तंभ चैक बालोद में स्थित 18 वर्ष से अधिक की आयु के मानसिक दिव्यांग बच्चों के आश्रय स्थल ’घरौंदा’ में पहुँचकर वहाँ के व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्रीमती मिश्रा ने वहाँ निवासरत बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, भोजन, नाश्ता, मनोरंजन, आवास आदि की व्यवस्था के अलावा उनके अभिरूचि के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मानसिक दिव्यांग बच्चों को सामान्य जानकारी प्रदान करने हेतु दीवाल में प्रदर्शित की गई फलों के नाम एवं अन्य जानकारियों के संबंध में भी पूछताछ की। कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों से बातचीत कर घरौंदा आश्रय गृह के परिवेश एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की संतुष्टि के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने घरौंदा आश्रय गृह के मनोरंजन कक्ष में पहुँचकर बच्चों के द्वारा बनाए गए पेंटिंग एवं अन्य कला-कृतियों का अवलोकन कर इसकी सराहना की। कलेक्टर ने बच्चों को खूब पढ़ाई-लिखाई एवं निरंतर ज्ञानार्जन की सीख दी। श्रीमती मिश्रा ने घरौंदा आश्रय गृह के रसोई एवं भण्डार कक्ष के अलावा शौचालय एवं स्नानागार आदि का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा घरौंदा आश्रय गृह में निर्मित स्वालंबन केन्द्र का अवलोकन कर वहाँ के गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने घरौंदा आश्रय गृह में निवासरत बच्चों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री भी प्रदान किया।
ग्राम खोलझर और पीपरछेड़ी में ’समाधान शिविर’ आज
बालोद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरूवार 29, मई 2025 को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलझर के हाई स्कूल मैदान और बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी के ग्राम पंचायत भवन के पास ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलझर में आयोजित शिविर में खोलझर के अलावा तुमड़ीकसा, चिखली, भंवरमरा, अरजपुरी, पिंगाल, किल्लेकोड़ा, झरनटोला, कोसमी, खड़बत्तर, बंजारी, जाटादाह बगईकोन्हा, मड़ियाकट्टा, सहगांव के निवासी शामिल होंगे। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी के अलावा ग्राम भेंगारी, निपानी, तमोरा, अगोरा, लिमोरा, भेंड़िया नवागांव, बोड़की, पोण्डी, परसोदा, चिचबोड़, अंगारी, चारवाही, बिरेतरा के निवासी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।
पटेली में समाधान शिविर संपन्न, 3531 आवेदनों का किया गया निराकरण
बालोद। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली में आयोजित समाधान शिविर संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत ग्राम पटेली 3531 आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पवन साहू, यज्ञदत्त शर्मा, जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, एसडीएम नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा सुशासन तिहार के महत्व एवं उद्देश्य के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के नगर पंचायत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली के समाधान शिविर में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे-मुन्हंे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।
आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान पंचायत एवं समाज कल्याण विभग को 107, जनपद पंचायत डौण्डी को 1894 सहित अन्य विभागों के कुल 3531 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई।
विकसित छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को साकार करने सभी अधिकारी पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें: मुख्यमंत्री
बालोद, नारायणपुर और कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की
बालोद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण हेतु हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष बालोद में नारायणपुर और कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को अपने जिले में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर विकसित छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण हेतु पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को कहा है। इस दौरान श्री साय ने सुशासन तिहार, जिले में विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनता के हित में लगातार काम करना है और मैं आगे भी लगातार योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करता रहूँगा। आपका जिला बेहतर हो और केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ सभी को मिले इस भाव और लक्ष्य के साथ मिलकर काम करें। श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण में हम लगातार प्रदेश भर के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। योजनाओं की जमीनी हकीकत का पता लगाने आम जनता से संवाद कर फीडबैक भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का अच्छा फीडबैक इस बात का प्रमाण है कि हमने पिछले डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री के नाते मेरे लिए यह अत्यंत संतोषजनक है कि सुशासन तिहार में आप सब ने बड़ा परिश्रम किया है और इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के विकास के रोड मैप पर सार्थक चर्चा हुई है। हमने भी प्रदेश में विजन डाॅक्यूमेंट तैयार कर विकसित छत्तीसगढ़ का जो लक्ष्य रखा है उसे सभी को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों को सुशासन तिहार में साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की थी जिसका सकारात्मक प्रभाव आम जन मानस में देखने को मिल रहा है। स्वच्छता को लेकर लोगों में गहरी जागरुकता आई है और उन्होंने अधिकारियों को परिवेश की स्वच्छता के लिए रुचि लेकर काम करने को कहा।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को जिले में नियमित रूप से प्रवास सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के निरीक्षण से जमीनी स्तर पर प्रशासन दूरूस्त और सक्रिय होता है और इससे कई समस्याओं का स्वतः ही निराकरण हो जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पानी के संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में धान के फसल में अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, जिससे जल संकट गहराता है। इसे दूर करने के लिए फसल चक्र को अपनाने की दिशा में किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में गन्ना और कांकेर और नारायणपुर जैसे जिलों में दलहन-तिलहन फसलों को बढ़ावा देने पर काम हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व मामले के सीधे जनता से जुड़े रहते है और अनावश्यक रूप से मामले लंबित होने पर जनता में रोष होता है। बार-बार पेशी जाने से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लंबित राजस्व मामलों के निराकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिला से लेकर तहसील स्तर तक राजस्व न्यायालय की तिथि निर्धारित की जाए ताकि समय पर मामलों पर निराकरण सुनिश्चित हो सके। श्री साय ने बरसात के पूर्व सीमांकन के कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। ड्रोन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद है। अधिकारी ड्रोन दीदी तैयार करने की दिशा में फोकस होकर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने अधोसंरचना विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आम जन के व्यापक हित में इन कार्यों को स्वीकृत किया जाता है। अधिकारी सतत् निगरानी करते हुए निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत दस्तावेजों के आवेदनों और निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को दस्तावेज तैयार करने में परेशानी न हो और विशेष शिविर के माध्यम से भी इसका निराकरण किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने बालोद जिले के परीक्षा परिणाम संतोषजनक न होने पर अपनी नाराजगी जताई और इसे बेहतर करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड, हर घर नल से जल, पीएम आवास, पीएम जनमन जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन शत प्रतिशत और गंभीरता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के देवरी, डौण्डीलोहारा में 500 करोड़ की लागत से 400/220/132 के.व्ही. के उच्च दाब उपकेन्द्र और 11.47 करोड़ की लागत से जुनवानी से चिखली मार्ग के निर्माण की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डाॅ. बसवराजु एस, संभाग आयुक्त दुर्ग सत्य नारायण राठौर, संभाग आयुक्त बस्तर डोमन सिंह सहित बालोद जिले के कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, कलेक्टर कांकेर नीलेश क्षीरसागर, नारायणपुर कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगईं के अलावा संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
जिले के सभी विकासखण्डों में चलाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. के. सुर्यवंशी मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत 24 मई 2025 को जिले के 18 चिन्हांकित स्वास्थ्य संस्थाओं, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्वक प्रसव पूर्व जाँच एवं जटिल प्रकरणों की समय से पहचान व उपचार किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से चिन्हांकन एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 583 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क जाँच किया गया। जिसमें 119 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में पाया गया। इन हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को अब विशेषज्ञो के सतत् निगरानी में रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं का जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सोनीग्राफी कराई जा रही है। गर्भावस्था के चैथे से नौवे महीने के बीच महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जरूरी जॉच, परामर्श और इलाज मुहैया कराया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को पहले ही पहचान कर उपचार किया जा सके। ग्राम स्तर पर मितानिनों और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें निर्धारित अस्पतालों तक पहुँचाया जा रहा है। इस दौरान गर्भवती महिलाओ को हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, रक्त, मुत्र जाँच और सोनोग्राफी जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. शानु नायक तथा राज्य स्तर से डॉ. कुनाल पवॉर, डॉ. संगीता पाटनवर व जिला स्तर से डॉ. जितेन्द्र सिहं जिला नोडल अधिकारी (शि.स्वा.) अखिलेश शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. अरविन्द मिश्रा जिला सलाहकार की उपस्थिति में अभियान की मॉनिटरिंग की गई।
सिर्राभांठा में पूजा के दौरान बैगा की हत्या : पांच आरोपी गिरफ्तार
सिर्राभांठा में पूजा के दौरान बैगा की हत्या : पांच आरोपी गिरफ्तार
बहुत ही सराहनीय एवं कारगर प्रयास है सुशासन तिहार : सांसद
नगर पंचायत डौण्डी में आज समाधान शिविर संपन्न, हितग्राहियों को मिली विभिन्न सौगात
बालोद । कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ सरकार का शासन-प्रशासन को आम जनता के द्वार तक ले जाने का बहुत ही सराहनीय एवं कारगर प्रयास है। सांसद श्री नाग आज सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डी के पुलिस मैदान में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के द्वारा आज जनता के वास्तविक मांगों एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उनका समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री नाग ने कहा कि इस तरह से प्रदेश के मुखिया के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की तरह सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेश की जनता की वास्तविक जरूरतों की जानकारी प्राप्त कर उसका समुचित निराकरण सुनिश्चित करने का अत्यंत जनहितैषी एवं संवेदनशील प्रयास किया गया है। नगर पंचायत डौण्डी के पुलिस मैदान में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर आज नगर पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष श्रीमती मोहंतीन चैरका, उपाध्यक्ष संजीव मानकर, जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी व सुश्री साधना सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि डॉ. रूपेश नायक, मनीष झा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामनारायण धनकर सहित नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरण साहू, नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन के अलावा नगर पंचायत डौण्डी के पार्षदों सहित जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, तहसीलदार देवेन्द्र नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत नगर पंचायत डौण्डी के सभी वार्डों के नागरिकों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 366 आवेदन प्रस्तुत किया गया था। संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों गहन परीक्षण के उपरांत सभी 366 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है।
शिविर में आज अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योनजाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। जिसके अंतर्गत 05 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग एवं बुजुर्गों को 01 नग श्रवण यंत्र एवं 02 छड़ी, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले 02 छात्रों को प्रशस्त्रि पत्र, राजस्व विभाग डौण्डी द्वारा श्रीमती रूखमनी बाई को 15 हजार रूपये का स्वेच्छानुदान एवं 02 आय प्रमाण पत्र वितरीत किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री नाग ने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के लोगों के सर्वांगीण विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा भारत देश विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी सोच एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सभी वर्गों के हितों की रक्षा एवं कल्याण हेतु कृतसंकल्पित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहंतीन चैरका ने राज्य शासन के इस सुशासन तिहार के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं को जानने का जनहितैषी प्रयास किया गया है। वह अत्यंत सराहनीय एवं काबिले-तारीफ है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान नगरवासियों के द्वारा अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु प्रस्तुत किए गए सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा। नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजीव मानकर ने कहा कि सुशासन तिहार के आयोजन होने से आम नागरिकों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय एवं अन्य उच्च कार्यालयों के चक्कर लगाने के समस्या से भी निजात मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होकर आने वाले समय में इसका दूरगामी परिणाम हम सबको देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते हुए सुशासन तिहार के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए आम नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आगे आने की भी अपील की। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।
आज नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान राजस्व विभाग को 113, नगर पंचायत डौण्डी को 148, महिला बाल विकास को 25, विद्युत विभाग को 28, श्रम विभाग को 08, कृषि विभाग को 08, जिला रोजगार कार्यालय को 06, परिवहन कार्यालय को 05, स्कूल शिक्षा विभाग को 04, स्वास्थ्य विभाग को 03, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 03, खाद्य विभाग को 03, लोक निर्माण विभाग को 02, समाज कल्याण विभाग को 01, वाणिज्य एवं उद्योग को 01, लाईवलीहुड कॉलेज को 01, चिप्स को 01, पशुपालन को 01, जल संशाधन 01, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक को 01, पुलिस विभाग को 01, नजुल शाखा 01 को 1 सहित कुल 366 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।
दल्ली राजहरा में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 22 मई से
दल्ली राजहरा में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 22 मई से
ग्राम सांकरा क और नगर पालिका दल्लीराजहरा में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिली सौगात
सांकरा क कलस्टर के 5844 एवं नगर पालिका दल्लीराजहरा में 1668 आवेदनों का किया गया निराकरण
बालोद । सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा क और नगर पालिका दल्लीराजहरा में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल ग्राम एवं वार्ड के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। इसी कड़ी में आज बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र के पास सांकरा क में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम सांकरा क के अलावा ग्राम मुजगहन, जगतरा, जामगांव बी. करहीभदर, कन्नेवाड़ा, परेंगुड़ा, जमरूवा, देवारभाट, मटिया बी, मुल्लेगुड़ा, मालगांव, नर्रा, बरही, चिरईगोड़ी, हथौद के निवासी शामिल हुए। इसी प्रकार नगर पालिका दल्लीराजहरा के समस्त वार्डवासी समाधान शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के अवसर पर बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा क में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती अमृता नेताम, तुलसी साहू, लोकेश सिन्हा, श्रीमती ममता गंगबेर, भगवती उईके, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अरूण साहू, पे्रम साहू के अलावा एसडीएम सुरेश साहू, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसी तरह नगर पालिका दल्लीराजहरा के शिविर में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पवन साहू, श्रीमती कुसुम शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम नूतन कंवर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा नगरवासी उपस्थित थे।
नगर पालिका दल्लीराजहरा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सुशासन तिहार के आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का पड़ताल कर समयबद्ध तरीके से उनका समुचित निराकरण करने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में हम सभी को इस सुशासन तिहार का दूरगामी असर देखने को मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख ने कहा कि सुशासन तिहार के आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा सुशासन को जनता के द्वार तक लाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है। जो कि हर तरह से सराहनीय है।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के सांकरा क कलस्टर में शामिल 15 ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए 5844 एवं नगर पालिका दल्लीराजहरा के समस्त वार्ड के लोगों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1668 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। आज जिले के शिविरों में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।
आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा क में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान सांकरा क कलस्टर के अंतर्गत पंचायत एवं ग्र्रामीण विभाग को 3853, खाद्य विभाग को 647, समाज कल्याण विभाग को 257, राजस्व विभाग को 308, महिला एवं बाल विकास विभाग को 246, विद्युत विभाग को 85, श्रम विभाग को 134 के अलावा अन्य विभागों सहित कुल 5844 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार आज नगर पालिका दल्लीराजहरा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग को 132, राजस्व विभाग को 72, विद्युत विभाग को 38 सहित कुल 1668 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।
डौण्डी में 24 को ’समाधान शिविर’
बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार 24 मई 2025 को नगर पंचायत डौण्डी कार्यालय के समीप ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर पंचायत डौण्डी के समाधान शिविर में नगर पंचायत डौण्डी के समस्त वार्डवासी समाधान शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।
33/11 के.व्ही. भर्रीटोला उपकेन्द्र में 3.15 एम.वी.ए. पॉवर ट्रॉसफार्मर की क्षमता में की गई वृद्धि
भर्रीटोला के अंतर्गत 22 ग्रामों को मिलेगा निर्बाध विद्युत आपूर्ति
बालोद । बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड अंतर्गत सुशासन तिहार की समीक्षा करने पर संबंधित क्षेत्र में रबी फसल के समय 11 के.व्ही. कुंजकन्हार एवं 11 के.व्ही. घोठिया फीडर में ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से जनता तथा किसानों के परेशान होने की जानकारी व शिकायत मिली। सुशासन तिहार में विशेषतः भर्रीटोला वितरण केन्द्र के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र भर्रीटोला में लो-वोल्टेज की शिकायत की गयी थी। जिसके निवारण हेतु कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग द्वारा किसानों को समस्या से निजात दिलाने हेतु 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र भर्रीटोला में 3.15 एम.वी.ए. के पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुये 5 एम.वी.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर 22 मई 2025 को उर्जीकृत किया गया। उक्त कार्रवाई में संजय खंडेलवाल मुख्य अभियंता दुर्ग क्षेत्र एस.के.बंड कार्यपालन अभियंता (सं/सं.) संभाग बालोद, प्रफुल्ल पलसोलकर कार्यपालन अभियंता (एस.टी.एम.) संभाग ग्रामीण दुर्ग और धमेन्द्र भारती कार्यपालन अभियंता (प्रोजेक्ट) संभाग दुर्ग के कुशल नेतृत्व में आर.सी.साहू सहायक अभियंता उपसंभाग दल्लीराजहरा, डी.के.साहू सहायक अभियंता (प्रोजेक्ट) दुर्ग, टी.एस.भाटिया सहायक अभियंता (टी.एस.जी.) बालोद एवं उनकी तकनीकी टीम शामिल थी।
उल्लेखनीय है कि भर्रीटोला उपकेन्द्र की क्षमता 6.30 एम.वी.ए. से बढ़कर 8.15 एम.वी.ए. हो गई है। इस ट्रांसफार्मर क्षमता आवर्धन कार्य की लागत लगभग 46.63 लाख रुपये है। यह व्यय केन्द्र सरकार के आरडीएसएस स्कीम के तहत प्रदत्त आबंटन से बालोद जिले के मद मे किया जाएगा। इस जन उपयोगी कार्य को बालोद सं./सं. संभाग के वर्ष 2025-26 के वित्तीय बजट में की जाएगी। स्थापित किए गए नये 5 एम.वी.ए. के पॉवर ट्रांसफार्मर से डौंडी सहित भर्रीटोला वितरण केन्द्र के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुंजकन्हार, सुरडोंगर, लिमऊडीह, कुवागोंदी, कांडे, घोठिया, पटेली, पचेड़ा, ढोर्रीठेमा, मडियाकट्टा, पेण्ड्री, ओडगांव, वनपण्डेल, उरझे, लैनकसा, मरकाटोला(एस) खुर्सीतिकुर, भर्रीटोला, अवारी, गुदुम, बम्हनी ए छिंदगांव के लगभग 18 ग्रामों के 3000 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
स्वाधीन जैन ने किया 11वीं बार किया रक्तदान
स्वाधीन जैन ने किया 11वीं बार किया रक्तदान