छत्तीसगढ़ / बालोद
हेड मास्टर के बेटे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस...
बालोद । बालोद में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र ने स्कूूल से लौट कर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चे ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। नाबालिग छात्र के पिता गवर्नमेंट स्कूल में हेड मास्टर है। घटना बालोद के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को 14 वर्षीय बेटे को पिता सुबह आठ बजे स्कूल छोड़ने गये थे। छात्र 8वीं में पढ़ाई कर रहा था। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद छात्र स्कूल से घर लौटा और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। शाम छह बजे छात्र के पिता लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर शव फंदे से लटका हुआ मिला।
घटना के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले बच्चे के स्कूल से टीचर का फोन आया था। इस दौरान टीचर ने उन्हें कहा कि आपका बच्चा पढ़ाई में बहुत कमजोर है, ध्यान दीजिए।
शायद इसी बात से उनका बेटा परेशान था। हेड मास्टर पिता ने अपने बच्चे की मौत मामले में जांच की मांग की है। साथ ही दोषी व्यक्ति पर कड़ी कारवाई की मांग भी पुलिस से की है।
मृतक छात्र के पिता सरकारी स्कूल में हेड मास्टर है। उमरादाह के ब्लेज एकेडमी में उनका बड़ा बेटा पढ़ाई कर रहा था। छोटा बेटा भी इसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल बच्चे ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान सफलतापूर्वक व निर्विघ्न रूप से संपन्न
बालोद । नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत बालोद जिले के 08 नगरीय निकायों में आज सम्पन्न मतदान के लिए जिले के नगरीय क्षेत्रों के सभी वर्गों के मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ निर्वाचन के इस राष्ट्रीय कार्य में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बालोद जिला प्रशासन द्वारा किए गए चाक-चैबंद व्यवस्था के फलस्वरूप जिले में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सफलतापूर्वक मतदान संपन्न हुआ है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियत तिथि एवं समय के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों में मतदान कर्मियों द्वारा सुबह 08 बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया गया था। मतदान कर्मियों द्वारा निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वप्रथम माॅक पोल संपन्न कराकर मतदान प्रारंभ कर दिया गया। जिले के 08 नगरीय निकायों के सभी मतदान केन्द्रों में सभी वर्ग के मतदाताओं ने मतदान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। आज सुबह से ही सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने लाईन लगाकर बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के प्रति नगरीय क्षेत्रों के मतदाता बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे थे। जिला मुख्यालय बालोद के वार्ड नंबर 15 जुर्रीपारा स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मतदान केन्द्र क्रमांक 18 में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहली बार पहुँचे युवा मतदाता चन्द्रकांत उर्वशा अपने मताधिकार का प्रयोग को लेकर बहुत ही उत्साहित एवं प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन में उन्हें पहली बार अपने मताधिकार प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी करने के उपरांत उन्होंने आम निर्वाचनों में उन्हें पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग का सौभाग्य प्राप्त हुआ। युवा मतदाता चन्द्रकांत उर्वशा ने कहा कि आज उन्हें नगरीय निकाय आम निर्वाचन में मताधिकार के प्रयोग का अवसर प्राप्त होने से बहुत ही प्रसन्नचित एवं गौरवान्वित है। उन्होंने जिले के नगरीय निकायों के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त एवं परिपक्व बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।
इसी तरह जिला मुख्यालय बालोद के वार्ड नंबर 16 शिकारी पारा के मतदान केन्द्र क्रमांक 19 प्राथमिक शाला भवन में आज बुजुर्ग दंपत्ति 68 वर्षीय दुखित राम वर्मा एवं उनकी 60 वर्षीय धर्मपत्नी चित्ररेखा वर्मा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पश्चात् बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि हम दोनों पति-पत्नी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमें नगरीय निकाय आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर निर्वाचन के इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। आज संपन्न नगरीय निकाय आम निर्वाचन में सभी वर्गों के मतदाताओं के साथ-साथ जिले के दिव्यांग मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देने के लिए पीछे नही रहे। वार्ड नंबर 16 शिकारी पारा बालोद के मतदान केन्द्र क्रमांक 19 प्राथमिक शाला भवन में व्हील चेयर में पहुँचकर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कस्तुरी बाई यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने उम्र के इस पड़ाव में मताधिकार का प्रयोग का अवसर प्राप्त होने पर बुजुर्ग महिला कस्तुरी बाई ने आज के इस पल को अपने लिए यादगार एवं सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
आज संपन्न मतदान के दौरान विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि अपने शहर के सरकार चुनने में जिले के नगरीय क्षेत्रों में निवासरत मतदाताओं के अलावा जिले के बाहर अन्य स्थानों पर निवासरत मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में पीछे नही रहे। उन्होंने लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व को समझते हुए अपने कर्मभूमि से जन्मभूमि में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी कड़ी में आज महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर में कार्यरत जिला मुख्यालय बालोद के शिकारी पारा निवासी ढालेश्वर धुर्वे एवं अपनी धर्मपत्नी हिना धुर्वे के साथ शिकारी पारा मतदान केन्द्र में पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वे अपने जीविकोपार्जन के लिए कही भी कार्य करते हो लेकिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने से नही चुकते। इसी तरह जिले के सभी मतदान केन्द्रों में युवा, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग सहित सभी वर्ग के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए शुद्ध पेयजल, बैठक तथा वेटिंग रूम आदि की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से निर्वाचन संपन्न कराने सुरक्षा की भी चाक-चैबंद व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक मतदान केन्द्र में सुरक्षा बलों की तैनातगी सुनिश्चित की गई थी। इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी, रिटर्निंग आॅफिसर, जोनल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स निर्वाचन कार्य की सतत् माॅनिटरिंग करते हुए निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने किया मतदान
बालोद। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज शासकीय नवीन प्राथमिक शाला जुर्रीपारा बालोद के मतदान केन्द्र क्रमांक 18 में पहुँचकर मतदान किया। इस दौरान चंद्रवाल ने नगरीय निकाय के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।
कलेक्टर ने की नगरीय क्षेत्रों के मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील
बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बालोद जिले के नगरीय क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी को मतदान केन्द्र में पहुँचकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जिले के 08 नगरीय निकायों के 164 मतदान केन्द्रों में 11 फरवरी को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिये गर्व की बात है
कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में भागीदारी निभाने का मौका मिल रहा है। बालोद जिला प्रशासन द्वारा आपके सुगम मतदान हेतु जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। आपके मतदान से न केवल लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी, अपितु इससे बालोद जिले का मान भी बढ़ेगा। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि आप सभी से विनम्र अपील है कि 11 फरवरी दिन मंगलवार को आप सभी लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर अपने परिवार, इष्ट मित्रों तथा आस-पास के लोगों के साथ मतदान केन्द्र में पहुँचकर अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
शहीद जवान वसित कुमार रावटे के पार्थिव शरीर को दी गई नम आँखों से श्रद्धांजलि
बीजापुर जिले में हुए नक्सल मुठभेड़ में हुए थे शहीद
बालोद । बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान के वन क्षेत्र में विगत 09 फरवरी को डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाईटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में बालोद जिले के शहीद जवान वसित कुमार रावटे के पार्थिव शरीर को आज बालोद हेलीपेड में नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के फागुनदाह के निवासी वसित कुमार रावटे एसटीएफ में आरक्षक के पद पर बीजापुर जिले में पदस्थ थे। आज उनका पार्थिव शरीर बालोद स्थित हेलीपेड पहुँचा। जहाँ कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक एस आर भगत सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसके पश्चात् उनके पार्थिव शरीर के वाहन को गृह ग्राम फागुनदाह रवाना किया गया। ग्राम फागुनदाह में वीर जवान वसित कुमार रावटे के पार्थिव शरीर का आगमन होेते ही उनके परिजनों सहित पूरा गांव उन्हें विदाई देने उमड़ पड़ा।
नगरीय निकाय आम निर्वाचन अंतर्गत मतदान तिथि 11 फरवरी एवं मतगणना तिथि 15 फरवरी को शुष्क दिवस घोषित
बालोद । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने आदेश जारी कर नगरीय निकाय आम निर्वाचन अंतर्गत मतदान तिथि 11 फरवरी एवं मतगणना तिथि 15 फरवरी को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि नगरपालिकाओं के अध्यक्ष तथा पार्षद पदों के आम निर्वाचन 2025 को सम्पन्न कराने के लिए नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों हेतु मतदान तिथि 11 फरवरी 2025 तथा मतगणना तिथि 15 फरवरी 2025 को शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत जिले के देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, बालोद, गुरूर, दल्लीराजहरा, डौण्डी, गुण्डरदेही, अर्जुदा, डौण्डीलोहारा एवं विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं संबंधित मदिरा दुकानों से संलग्न अहातों जैसे सी.एस. -2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता) को मतदान तिथि 11 फरवरी 2025 सम्पूर्ण दिवस तथा मतगणना दिवस 15 फरवरी 2025 मतगणना समाप्ति तक बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल के उत्पादन से किसान श्रवण कुमार की आय हुई दुगुनी
2 एकड़ भूमि में मक्का उत्पादन कर अर्जित की 88 हजार रुपये से अधिक की शुद्ध आमदनी
बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में पानी की बचत एवं भूजल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बालोद जिला प्रशासन द्वारा कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों तथा आम जनता के सहयोग से चलाई जा रही पानी बचाओ अभियान किसानों एवं जिले वासियों के लिए हर दृष्टि से अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। जिला प्रशासन के पानी बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल उत्पादन के लिए प्रेरित करने का यह महत्वपूर्ण कार्य जिले में पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा भूजल स्तर में वृद्धि के साथ-साथ किसानों के आमदनी का भी बेहतर स्त्रोत बन गया है।
जिला प्रशासन के इस सराहनीय पहल के फलस्वरूप अपने खेतों में ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्के का फसल का उत्पादन करना जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम छिंदगांव के आदिवासी कृषक श्रवण कुमार के लिए अत्यंत लाभकारी कदम सिद्ध हुआ है। आज से कुछ साल पहले तक गर्मी के सीजन में धान का उत्पादन करने वाले किसान श्रवण कुमार के लिए गर्मी के सीजन में अपने लगभग 02 एकड़ जमीन में मक्के के पैदावार से धान की तुलना में उसे दुगुनी आय प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयासों के फलस्वरूप किसान श्रवण कुमार ने लगभग 02 एकड़ कृषि भूमि में मक्का फसल का उत्पादन कर 88 हजार रुपये से अधिक की शुद्ध आमदनी प्राप्त की। उन्होेंने बताया कि 02 एकड़ भूमि में मक्का के उत्पादन करने में खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए लगभग 11 हजार 800 रुपये का कुल खर्च आया।
बालोद जिला प्रशासन की इस बेहतरीन पहल की सराहना करते हुए किसान श्रवण कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा ग्राम छिंदगांव के अपने पैतृक भूमि में लगातार ग्रीष्मकालीन धान का उत्पादन किया जा रहा है। एक दिन कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा हम किसानों को धान के बदले अन्य फसल पैदावार के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किए गए किसान चैपाल से प्रेरित होकर मैंने ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लगाने का निर्णय लिया। इसके पश्चात् मैंने रबी सीजन 2024 में अपने लगभग 02 एकड़ कृषि भूमि में मक्के का फसल लगाया।
इस फसल के उत्पादन में खाद, बीज के लिए बहुत ही कम राशि लगने के अलावा पानी की खपत भी न के बराबर हुई। इस तरह से मात्र 11 हजार 800 रुपये की राशि के कुल खर्चें में उसे मक्के की बिक्री 01 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस तरह से उन्होंने 02 एकड़ में मक्के की खेती कर 88 हजार 200 रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त की। किसान श्रवण कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्के के फसल का उत्पादन करना उनके लिए हर दृष्टि से लाभप्रद एवं अत्यंत कारगर सिद्ध हुआ। उन्होंने बताया कि मक्के के अवशेष को आगामी खरीफ वर्ष में अपने खेतों में सड़ाया जिससे उनके खेतों के संरचना में सुधार हुई।
जिसके फलस्वरूप इस वर्ष खरीफ सीजन में उनका धान का उत्पादन प्रति एकड़ 03 से 04 क्विंटल बढ़ गया। जिससे मैं प्रभावित एवं प्रेरित होकर मैंने मौजूदा रबी सीजन में भी मक्के का फसल उत्पादन करने हेतु कृषि विभाग डौण्डी से मक्का बीज लेकर अपने खेतों में फिर से मक्के का फसल लगाया हूँ, फसल बहुत ही अच्छी है। उन्होंने कहा कि इस तरह से जिला प्रशासन की प्रेरणा से ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल का उत्पादन करना हम किसानों के लिए हर दृष्टि से अत्यंत किफायती एवं लाभप्रद है। इसके अलावा ग्रीष्मकाल मेें धान के बदले अन्य फसल का उत्पादन करना पानी के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि उत्पाद समूह के प्रतिनिधियों की ली बैठक
ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहित करने
बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहित करने एवं फसलों की बिक्री हेतु मार्केटिंग व्यवस्था तथा किसानों को उनके उत्पाद के वाजिब दाम दिलाने के उपायों के संबंध में आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि उत्पाद समूह के प्रतिनिधियों के साथ ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों की बिक्री हेतु मार्केटिंग व्यवस्था एवं किसानों को उनके उत्पादों के वाजिब दाम दिलाने के उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों की आसानी से बिक्री सुनिश्चित कराने अधिकारियों को इसके लिए मार्केटिंग प्लान बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने फसलों की सुरक्षित रखरखाव हेतु कोल्ड स्टोरेज बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु किसानों को वित्तीय सहायता एवं उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर हर तरह से प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने विकासखण्डवार किसानों को धान के बदले अन्य फसलों के उत्पादन हेतु अपने-अपने विकासखण्डों में आयोजित किए गए कृषक जन चैपाल के आयोजन के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक विकासखण्डों में ग्रीष्कालीन धान के बदले अन्य फसल लेने हेतु इच्छुक किसानों की कुल संख्या, कुल बोनी रकबा आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा विकासखण्डवार ग्रीष्कालीन धान के बदले अन्य फसल लेेने हेतु इच्छुक किसानों की कुल संख्या एवं धान और अन्य फसलों की कुल बोनी रकबा के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में अधिकारियों ने रबी सीजन के अंतर्गत लगाए गए फसलों की फसलवार क्षेत्राच्छादन एवं कुल रकबे आदि की भी जानकारी दी।
बैठक में अधिकारियों ने पावर पाइंट प्र्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने विकासखण्डों में पानी की बचत के उपाय सुनिश्चित करने हेतु किसानों द्वारा अपने-अपने गांवों में ग्रीष्कालीन धान के बदले अन्य फसल लेने के अलावा अन्य उपायों के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित कृषि उत्पाद समूह के सदस्यों से भी किसानों की उत्पादों की समुचित बिक्री एवं उनका उचित दाम दिलाने के उपायों के संबंध में चर्चा की। बैठक में कृषि विभाग के सहायक संचालक एसएन ताम्रकार एवं अन्य अधिकारियों के अलावा निजी क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञगण उपस्थित थे।
ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल के उत्पादन से किसान श्रवण कुमार की आय हुई दुगुनी
2 एकड़ भूमि में मक्का उत्पादन कर अर्जित की 88 हजार रुपये से अधिक की शुद्ध आमदनी
बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में पानी की बचत एवं भूजल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बालोद जिला प्रशासन द्वारा कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों तथा आम जनता के सहयोग से चलाई जा रही पानी बचाओ अभियान किसानों एवं जिले वासियों के लिए हर दृष्टि से अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। जिला प्रशासन के पानी बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल उत्पादन के लिए प्रेरित करने का यह महत्वपूर्ण कार्य जिले में पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा भूजल स्तर में वृद्धि के साथ-साथ किसानों के आमदनी का भी बेहतर स्त्रोत बन गया है। जिला प्रशासन के इस सराहनीय पहल के फलस्वरूप अपने खेतों में ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्के का फसल का उत्पादन करना जिले के आदिवासी बाहुल्य डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम छिंदगांव के आदिवासी कृषक श्रवण कुमार के लिए अत्यंत लाभकारी कदम सिद्ध हुआ है।
आज से कुछ साल पहले तक गर्मी के सीजन में धान का उत्पादन करने वाले किसान श्रवण कुमार के लिए गर्मी के सीजन में अपने लगभग 02 एकड़ जमीन में मक्के के पैदावार से धान की तुलना में उसे दुगुनी आय प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयासों के फलस्वरूप किसान श्रवण कुमार ने लगभग 02 एकड़ कृषि भूमि में मक्का फसल का उत्पादन कर 88 हजार रुपये से अधिक की शुद्ध आमदनी प्राप्त की। उन्होेंने बताया कि 02 एकड़ भूमि में मक्का के उत्पादन करने में खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए लगभग 11 हजार 800 रुपये का कुल खर्च आया।
बालोद जिला प्रशासन की इस बेहतरीन पहल की सराहना करते हुए किसान श्रवण कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा ग्राम छिंदगांव के अपने पैतृक भूमि में लगातार ग्रीष्मकालीन धान का उत्पादन किया जा रहा है। एक दिन कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा हम किसानों को धान के बदले अन्य फसल पैदावार के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किए गए किसान चैपाल से प्रेरित होकर मैंने ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लगाने का निर्णय लिया। इसके पश्चात् मैंने रबी सीजन 2024 में अपने लगभग 02 एकड़ कृषि भूमि में मक्के का फसल लगाया। इस फसल के उत्पादन में खाद, बीज के लिए बहुत ही कम राशि लगने के अलावा पानी की खपत भी न के बराबर हुई। इस तरह से मात्र 11 हजार 800 रुपये की राशि के कुल खर्चें में उसे मक्के की बिक्री 01 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई।
इस तरह से उन्होंने 02 एकड़ में मक्के की खेती कर 88 हजार 200 रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त की। किसान श्रवण कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्के के फसल का उत्पादन करना उनके लिए हर दृष्टि से लाभप्रद एवं अत्यंत कारगर सिद्ध हुआ। उन्होंने बताया कि मक्के के अवशेष को आगामी खरीफ वर्ष में अपने खेतों में सड़ाया जिससे उनके खेतों के संरचना में सुधार हुई। जिसके फलस्वरूप इस वर्ष खरीफ सीजन में उनका धान का उत्पादन प्रति एकड़ 03 से 04 क्विंटल बढ़ गया। जिससे मैं प्रभावित एवं प्रेरित होकर मैंने मौजूदा रबी सीजन में भी मक्के का फसल उत्पादन करने हेतु कृषि विभाग डौण्डी से मक्का बीज लेकर अपने खेतों में फिर से मक्के का फसल लगाया हूँ, फसल बहुत ही अच्छी है। उन्होंने कहा कि इस तरह से जिला प्रशासन की प्रेरणा से ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल का उत्पादन करना हम किसानों के लिए हर दृष्टि से अत्यंत किफायती एवं लाभप्रद है। इसके अलावा ग्रीष्मकाल मेें धान के बदले अन्य फसल का उत्पादन करना पानी के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें: कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष मेें आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने 01 मार्च से प्रारंभ होने वाले कक्षा 12वीं एवं 03 मार्च से शुरू होने वाले 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने जिले में निर्विघ्न रूप से बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी से अभी हाल में ही संपन्न प्री बोर्ड परीक्षा के परीणाम के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में बोर्ड परीक्षा के परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के आयोजन के तैयारी हेतु बुधवार 05 फरवरी को समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में 09 फरवरी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के आयोजन के तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना करकाभाट के प्रबंध संचालक से शक्कर कारखाना में गन्ने की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिले में गन्ने के पैदावार बढ़ाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक को इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं राजेन्द्र राठिया एवं शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक को स्थल निरीक्षण कर गन्ने के पैदावार बढ़ाने हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी लेने के निर्देश भी दिए।
बालोद : जिला पंचायत सदस्य, प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की गई संवीक्षा
बालोद । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु अभ्यर्थियों से प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। इस दौरान रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे द्वारा जिला पंचायत सदस्य हेतु अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए कुल 56 नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा के उपरांत 55 नाम निर्देशन पत्रों को स्वीकृत किया गया है।
इस दौरान पंचायत विभाग के उप संचालक आकाश सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, अभ्यर्थी एवं उनके प्रस्तावकगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थिता नाम वापस लेने की तिथि गुरूवार 06 फरवरी को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा गुरूवार 06 फरवरी को निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य और पंच एवं सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने के अलावा सूची का प्रकाशन और प्रतीक चिन्हांे का आबंटन भी किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम प्रदर्शन केंद्र का किया अवलोकन
ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम लोगों को जागरूक करने संचालित किए जा रहे ई.व्ही.एम. प्रदर्शन केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने ई.व्ही.एम. प्रदर्शन केन्द्र में कार्यरत् कर्मचारियों से ई.व्ही.एम. के संचालन आदि की विस्तृत जानकारी ली तथा आगन्तुकों को ई.व्ही.एम. के माध्यम से मतदान करने की विस्तृत जानकारी सरलता से प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी पहुँचाएं। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने माॅक पोल कर ई.व्ही.एम. के कार्य पद्धति का अवलोकन भी किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा
बालोद । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डाॅ. सर्वेश्वर भूरे ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत मतदान के पूर्व के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान डाॅ. भूरे ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा आम मतदाताओं की माँग को देखते हुए इस समय स्थानीय निर्वाचन के दौरान मतदाता पर्ची का वितरण किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व स्थानीय निर्वाचनों में मतदाता पर्ची का वितरण नही किया जाता था।
उन्होंने अधिकारियों को दो-तीन दिनों की भीतर अनिवार्य रूप से मतदाता पर्ची वितरण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होेंने आम मतदाताओं को ईवीएम के संबंध में जानकारी प्रदान करने ईवीएम का प्रदर्शन नियमित रूप से कराने को कहा। उन्होंने इस कार्य को विशेष प्राथमिकता से करने को कहा। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले में सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु की गई तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के नगरीय निकायों में ईवीएम के प्रदर्शन के लिए कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अलावा ईवीएम के कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी देने हेतु रविवार 02 फरवरी को मीडिया कार्यशाला आयोजन करने की भी जानकारी दी।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु जिले में पर्याप्त मात्रा में बीयू एवं सीयू उपलब्ध होने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले दौर का रेण्डमाईजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा उन्होंने एक-दो दिनों में दूसरा रेण्डमाईजेशन का कार्य पूरा होने की भी जानकारी दी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर नूतन कंवर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी
बालोद । रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि त्रिस्तरीय आम निवार्चन 2025 के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया हेतु आज 03 फरवरी को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 जनवरी को 12-12 अभ्यर्थियों, 29 एवं 30 जनवरी को 09-09, 31 जनवरी को 10, 01 फरवरी को 08 एवं 03 फरवरी को 01 अभ्यर्थियों सहित कुल 61 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है। जिसमें से 28 जनवरी को 01 अभ्यर्थी, 29 जनवरी को 03, 30 जनवरी को 11, 31 जनवरी को 13 एवं 01 फरवरी को 18 एवं 03 फरवरी को 10 अभ्यर्थियों सहित कुल 56 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।
पुलिस कप्तान द्वारा किया गया थाना राजहरा का वार्षिक निरीक्षण
बालोद। बालोद पुलिस कप्तान ने थाना राजहरा में दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की सुनी गुजारिश। जिसमें पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है, जिसमें थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्थाएं, और कर्मचारियों की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है। यह निरीक्षण थाने की कार्यक्षमता, संसाधनों का सही उपयोग और अधिकारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है, ताकि भविष्य में सुधार की आवश्यकता का पता चल सके और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपाय किए जा सकें।
वहीं अगामी नगरी निकाय एवं ग्राम पंचायत चुनावों में कर्मचारियों को लगन एवं कड़ी मेहनत से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने कें संबंध में दिये दिशा निर्देश। आपको बता दें कि दिनांक 31 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत द्वारा थाना राजहरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालोद एसपी ने थाना में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के परेड एवं टर्नआउट का निरीक्षण कर थाने में सभी रिकार्ड, रजिस्टर एवं थाना परिसर का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए उचित ईनाम भी प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित अपराध, मर्ग, गुम एवं जनता की शिकायत के निकाल हेतू निर्देशित किया गया। वहीं बालोद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना में पदस्थसभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में लगन एवं कड़ी मेहनत करने एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करने के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए गए।
बालोद एसपी द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का थाना परिसर दरबार लगाकर उनकी गुजारिश सुनी गयी एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सशक्त ऐप, ई-साक्ष्य ऐप, सायबर प्रहरी तथा त्रिनयन एप के उपयोग कें संबंध में भी जानकारी दी गई। वार्षिक निरीक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. चित्रा वर्मा, निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि सूरज साहू, पुनउ राम साहू, विजय जगत, हिरामन लाल मंडावी एवं समस्त थाना स्टाफ भी उपस्थित थे।
सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला: नाली को ढांक पक्का निर्माण, भ्रष्टाचार के आरोप
बालोद। जिले के डौंडी तहसील के ग्राम कुसुमकसा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां निजी स्वार्थ के लिए शासन के लाखों रुपये फूंक दिए गए हैं। यहां शुक्रवार साप्ताहिक बाजार के पास स्थित आंगनबाड़ी भवन के बाजू से बह रही नाली पर सरकारी मद से पक्का सीमेंटीकरण कर स्लैब का निर्माण कर दिया गया है। इस निर्माण कार्य ने न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग को उजागर किया है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा किया है कि इस तरह के निर्माण कार्य को किसे और क्यों प्राथमिकता दी गई।
ग्राम पंचायत कुसुमकसा में शुक्रवार साप्ताहिक बाजार से लगे एक नाले को पक्के स्लैब से ढंक दिया गया है। जबकि इस तरह के कार्य का कोई औचित्य नहीं था, क्योंकि नाली के ढंकने के बजाय, इसका उपयोग जल निकासी के लिए किया जाना चाहिए था। इस तरह के निर्माण कार्य से न केवल सरकारी राशि का अपव्यय हुआ, बल्कि इसके परिणामस्वरूप जल निकासी की समस्या भी बढ़ सकती है। कंक्रीट से ढंकी गई नाली, बारिश के पानी के प्रवाह को अवरुद्ध कर सकती है और गंदगी का जमावड़ा कर सकती है, जिससे ग्रामवासियों को और भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ग्राम कुसुमकसा के ग्रामीणों में इस निर्माण कार्य को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि बिना किसी कारण के शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है, और यह काम न तो गांव के विकास के लिए उपयुक्त था, न ही इसकी कोई वास्तविक आवश्यकता थी। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि इस काम को क्यों प्राथमिकता दी गई, जबकि गांव के अन्य हिस्सों में नालियों की व्यवस्था नहीं है और गंदा पानी बहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शासकीय राशि से नालियों को ढांकने सीमेंटीकरण करना था, तो गांव के सभी नालों और नालियों को समतल और ढांका जाना चाहिए था, न कि केवल एक विशेष स्थान पर काम किया जाना चाहिए था।
नालियों का सीमेंटीकरण और उन पर स्लैब डालने के लिए कुछ खास मानक और नियम होते हैं। यह कार्य केवल तभी किया जा सकता है जब जल निकासी की समस्या गंभीर हो और उसका समाधान अत्यंत आवश्यक हो। साथ ही, इसके लिए ग्राम पंचायत या अन्य सक्षम अधिकारियों से पूर्व अनुमति और उचित योजना की आवश्यकता होती है। जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से पहले, इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है कि पानी का प्रवाह बिना रुकावट के होता रहे और इस प्रकार के कार्य से पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
इसके अतिरिक्त, अगर कोई निर्माण कार्य अवैध रूप से किया जाता है या उसका उद्देश्य स्पष्ट नहीं होता, तो यह भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के तहत आ सकता है। संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होता है कि कोई भी निर्माण कार्य केवल ग्रामवासियों के हित में किया जाए, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ या किसी विशेष व्यक्ति के लाभ के लिए। आपको बता दें कि सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले पर गुप्त सूत्रों ने बताया कि यह किसी झोला छाप डॉक्टर के घर के पीछे रास्ते की आवाजाही के लिए किया जा रहा है जो कि बेहद शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि नाली को ढांकने का कोई औचित्य ही नहीं दिख रहा है। वहीं इस संबंध में डौंडी जनपद सीईओ डीडी मंडले से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाएं।
इस मामले में ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सचिव नेमसिंह अलेंद्र को शासकीय राशि के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया एक कदम है, लेकिन इस मामले के और भी पहलुओं की जांच की आवश्यकता है। क्या यह काम अन्य अधिकारियों की संलिप्तता से हुआ था? क्या यह काम किसी विशेष व्यक्ति के स्वार्थ के लिए किया गया था? इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए और अधिक जांच की आवश्यकता है। अब आगे देखना है कि वर्तमान सचिव की भ्रष्टाचार के मामले में क्या भूमिका रहती है।
यह पूरा मामला बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को उजागर करता है। जहां एक तरफ ग्राम पंचायत में अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, वहीं दूसरी तरफ एक विशेष स्थान पर बिना कारण के अव्यवस्थित और बेफिजूल निर्माण कार्य किया गया है। यह सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यह सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने का एक उदाहरण बन गया है।
इस मामले में, ग्राम कुसुमकसा के जागरूक नागरिकों ने इस निर्माण कार्य को हटाने और शासकीय धन के व्यय को सही दिशा में लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के निर्माण कार्य को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग किया जा सके। साथ ही, यह भी महत्वपूर्ण है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएं और किसी भी गलत कार्य में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पंचायत चुनाव: बालोद की इस सीट पर बीजेपी ने नहीं उतारा उम्मीदवार...
बालोद। जिले में नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा की एक लिस्ट ने सबको चौका कर रख दिया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जारी की गई सूची में क्षेत्र क्रमांक 14 को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है, यहां से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। बालोद जिले की राजनीति में जिला बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।
जिसपर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल पाया है या फिर पार्टी के अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया और कहा कि हम तो जीत के लिए तैयार हैं कांग्रेस की हालत खराब है कहीं प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कहीं फार्म रिजेक्ट हो रहे हैं।
आपको बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा का पेंच बुरी तरह से फंस गया। दो दावेदारों के नाम और उनके नेता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए अड़े रहे परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने उस जगह से किसी को नहीं उतारा तो वहीं कांग्रेस के एक पार्षद का फार्म रिजेक्ट हो गया।
कांग्रेस उम्मीदवार का फार्म रिजेक्ट
बालोद नगर पालिका के वार्ड 15 के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का आवेदन निरस्त हो गया। वैध सूची में उनका नाम नहीं आया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर निश्चिंत नहीं है। अभी से वो हार मान चुके हैं। अब धनेश्वरी ठाकुर निर्दलीय चुनाव में प्रत्याशी रहेंगे, वे पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पार्षद थे।