छत्तीसगढ़ / बालोद
आबकारी विभाग : अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध, लगातार कार्यवाही
मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर जेल दाखिल किया गया
भीषण गर्मी से मनरेगा मजदूर की मौत
बालोद। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के चलते पिछले छह दिनों में 24 लोगों की मौत हो गई। इसी बीच बालोद जिले में भी मनरेगा अंतर्गत कार्य रहे 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि लू की वजह से मजदूर की मौत हुई है। घटना आज सोमवार सुबह 7 बजे की है। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र और गुंडरदेही जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम माहुद/अ में तालाब गहरीकरण का कार्य कर रहे 60 वर्षीय विश्राम सिंह साहू की मौत हो गई है। जब मजदूर विश्राम सिंह साहू सुबह तालाब गहरीकरण के कार्य के लिए पहुंचा था, तभी कार्यस्थल पर अचानक चक्कर खाकर मजदूर विश्राम सिंह साहू नीचे गिर गया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक को अर्जुन्दा अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के पश्चात ही मौत की वजह सामने आएगी। बताया जा रहा है कि जहां तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा था, वहां करीबन 200 मजदूर कार्यरत थे। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यस्थल पर मजदूरों के लिए शामियाना व पर्याप्त छांव की व्यवस्था नहीं की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि लू की वजह से विश्राम की मौत हुई है।
महिला से मारपीट कर छेड़छाड करने वाले आदतन आरोपी सुधीर नायक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बालोद। राजहरा पुलिस ने महिला से मारपीट कर छेड़छाड करने वाले आदतन आरोपी सुधीर नायक को गिरफ्तार कर बालोद जेल भेज दिया है। बालोद जिले के राजहरा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना राजहरा में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह दिनांक 31 मार्च 2024 की रात्रि में खाना खाकर सोयी थी रात्रि करीबन 12.30 बजे पीड़िता के घर के सामने गाली गलौज की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पीडिता ने उठकर अपने घर के आंगन में आकर देखी तो सुधीर राजपूत पीड़िता के भाईयों को गाली गुफ्तार कर रहा था। जिसे पीड़िता ने मेरे भाईयों को क्यों गाली गुफ्तार कर रहे हो कहने पर सुधीर राजपूत ने पीड़िता को भी मां बहन की अश्लील गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देकर घर के बाहर के लोहे के गेट को लात से मारकर घर के आंगन में आकर पीड़िता की बेइज्जती करने की नियत से हाथ को पकड़ कर खींचते हुए घर से बाहर गली में निकाल कर एक मुक्का सीने में मारा और पीड़िता के कपड़ा को खींचते हुए छेड़छाड़ करने लगा।
डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले मंे डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दल्लीराजहरा सहित जिले के सभी नगरीय निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी ली।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर एके लकरा, डीआर ठाकुर एवं पूजा बंसल सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर चन्द्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से जिले में डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम हेतु समाचार पत्रों तथा मुनादी आदि के माध्यम से आम जनता को इन बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को आम नागरिकों को बीमारियों से बचाव के उपाय के संबंध में समुचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जागरूकता रैली आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने तथा बीमारियों से ग्रसित लोगों के समुचित ईलाज की भी पुख्ता उपाय करने को कहा। बैठक में चन्द्रवाल जिले में ’स्वच्छता ही सेवा 2024’ कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों में इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान चन्द्रवाल ने राज्य में 15 नवंबर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य के तैयारियों की भी समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले में इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागवार स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूली बच्चों का आय एवं निवास प्रमाण पत्र भी बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने राज्य शासन के निर्देशानुसार सड़क में घुमंतु पशुओं के विचरण के कारण होने वाली समस्याओं की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से आम जनता को इस समस्या से निजात दिलाने हेतु किए गए उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने घुमंतु एवं पालतु पशुओं को चिह्नित करने तथा इन पशुओं में रेडियम पट्टी लगाने के अलावा चरवाहों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर उनका समुचित साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए।
दल्ली राजहरा में अवैध शराब, सट्टा एवं नशीली दवाइयां के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक को आवेदन
बालोद। दल्ली राजहरा शहर के सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता शिवालय तिगोटे, रितेश सेन, गुणेश साहू एवं विक्की के साथ दल्ली राजहरा में हो रहे अवैध शराब बिक्री, सट्टा एवं नशीली दवाइयां के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंप कर जल्द से जल्द इस पर अंकुश लगाने के लिए निवेदन किया है। मनन गुप्ता ने कहा कि आज लौह नगरी दल्ली राजहरा की स्थिति अवैध कारोबारियों के कारण दिन-ब-दिन बद से बदत्तर होती जा रही है।
गुण्डरदेही थाना मे "थाना की पाठशाला" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
स्वामी आत्मानंद विद्यालय गुण्डरदेही के छात्र-छात्रा व शिक्षकगण रहे उपस्थित
भोंपू हार्न और वाहनों में रूपांतरण करने वाले मनचलों पर बालोद पुलिस की चालानी कार्यवाही
पांच गौ-तस्करों को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े पत्रकार पर जानलेवा हमला
बालोद। मीडियाकर्मी विनोद नेताम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार 30 जुलाई की है जहां गुरूर मुख्यालय में ग्राम परसुली निवासी आदिवासी पत्रकार विनोद नेताम पर प्राणघातक हमला किया गया। कुछ लोगों और साथियों ने घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले से विनोद नेताम के सिर पर गहरी चोट आई है। जब इस बात की जानकारी पत्रकारों को हुई तो सभी गुरुर थाने में एफआईआर कराने पहुंचे। पत्रकार पर हुए हमले से पत्रकार जगत में काफी आक्रोश है। प्रदेश व जिले के पत्रकारों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुये हमला करने वाले को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। गंभीर रूप से घायल विनोद नेताम अस्पताल में भर्ती है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 : निर्देशानुसार चलाया जा रहा हैै सघन मतदाता जागरूकता अभियान, में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा हैै सघन मतदाता जागरूकता अभियान
कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी की भागीदारी आवश्यक: चन्द्रवाल
ग्राम पंचायत पकड़ीभाट में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह में शामिल हुए कलेक्टर
बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि कुपोषण हमारे समाज के विकास के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। श्री चन्द्रवाल आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम पकड़ीभाट के ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के समापन अवसर पर उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि छोटे बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को कुपोषण मुक्त रखने हेतु 01 सितम्बर से आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का आज समापन किया गया। इस दौरान बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को कुपोषण मुक्त रखकर एक स्वस्थ्य एवं सुदृढ़ समाज के निर्माण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से आम नागरिकों को कुपोषण के दुष्प्रभावों की जानकारी देने हेतु लगातार सम्पूर्ण जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। ग्राम पंचायत परिसर पकड़ीभाट में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के समापन अवसर पर आज जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू, जनपद अध्यक्ष पे्रमलता साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, जनपद सदस्य उर्मिला गेडाम, सरपंच ईश्वरी बाई निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने उपस्थित लोगों को कुपोषण के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं उनके माताओं के कुपोषण से ग्रसित होने पर उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास हमेशा के लिए बाधित हो जाता है। इसलिए एक स्वस्थ्य, सुदृढ़ एवं बेहतर समाज के निर्माण के लिए हमारे नवनिहाल एवं उनकी माताओं का कुपोषण मुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमारे सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर कलेक्टर ने 01 सितम्बर से प्रारंभ राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे स्वयं जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर कार्यों का जायजा लिए हैं। श्री चन्द्रवाल ने इस दौरान बेहतर प्रतिसाद देखने को मिला। उन्होंने सभी गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से उन्हें प्रदान की जाने वाली गर्म पौष्टिक भोजन को अनिवार्य रूप से ग्रहण करने की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराकर अपने बच्चों को सुपोषित करने के अभियान में शासन-प्रशासन का सहयोग करने को कहा। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से बालोद जिले को शीघ्र ही एक कुपोषण मुक्त जिला बनाने के अभियान में हम सफल होंगे।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को कुपोषण के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए समाज को कुपोषण मुक्त रखने हेतु तथा बालोद जिले को कुपोषण मुक्त जिला बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर एवं अतिथियों के द्वारा कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जाँचकर दवाइयां भी वितरित की गई। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों को बच्चों को दवाइयां खिलाने के विधि के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके पूर्व कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के द्वारा ग्राम पंचायत परिसर पड़कीभाट में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौध रोपण भी किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत पड़कीभाट में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जाँच हेतु स्वास्थ्य शिविर भी लगाई गई थी। कलेक्टर ने इस स्वास्थ्य जाँच शिविर का अवलोकन कर मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से इस संबंध में आवश्यक जानकारियां ली। कार्यक्रम स्थल में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सुपोषण माह के अंतर्गत सुंदर एवं आकर्षक सुपोषण रंगोली का भी निर्माण किया गया था। इसके अलावा कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कलेक्टर एवं अतिथियों ने इस सुपोषण रंगोली तथा पौष्टिक व्यंजनों का अवलोकन कर भूरी-भूरी सराहना की।
शासकीय महाविद्यालय गुरूर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन
बालोद। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के शासकीय महाविद्यालय गुरूर में ’स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने महाविद्यालय के छात्रों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करें जिससे प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। कार्यक्रम में डाॅ. कन्नौजे ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि शासकीय महाविद्यालय गुरूर में ’स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ कार्यक्रम में स्वच्छता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यकम, रंगोली एवं ड्राईंग प्रतियोगिता सहित विविध कार्यक्रम आयोजित की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता रैली भी निकाली गई। सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में गुरूर एसडीएम प्राची ठाकुर, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नंन्द किशोर शर्मा, उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे, शासकीय महाविघालय गुरूर के प्राचार्य खेमलाल रावटे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौंडी के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता
बालोद। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के छात्र-छात्राओं का संभाग स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्यिक, कला महोत्सव एवं खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग मेनका चंद्राकर ने बताया कि धमतरी जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथरीडीह में संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 25 विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर बालोद जिलें का नाम रोशन किया। जिसमे से 12 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, 06 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान एवं 05 विद्यार्थियों तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसमें शिक्षक प्रतियोगिता एवं सेमी क्लासिकल एवं क्लासिकल गायन में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये है। जिसमें 13 विधाएं संगीत, 03 विधा कला संबंधी एवं 09 विधाएं साहित्यिक संबंधी रही है। जिसके अंतर्गत सोलो सांग में संजना पिस्दा को प्रथम, वोकल म्यूजिक में हेमेश्वर प्रथम, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में यश कुमार मंडावी प्रथम, वोकल म्यूजिक ट्राइबल ग्रुप में रश्मी, शशिकला, लल्नी, जतिन, झनेश ठाकुर, जतिन भंडारी प्रथम, क्लासिकल डांस सोलो में कृतिका प्रथम, फोक डांस में मीनाक्षी, तृष्किा, योगिनी एवं नीलिमा प्रथम, इंस्ट्रूमेंटल म्युजिक फोक ग्रुप गोपेश्वर, अभिनय, चंद्रकांत एवं देवनारायण द्वितीय, वोक म्युजिक पैट्रेयोटिक में गरिमा, मोक्ष, रामा एवं गीतांजली द्वितीय, विज्यूअल आर्ट 2-डी में द्वियांशु द्वितीय, 3-डी आर्ट में टिकेश्वर गावड़े द्वितीय एवं वोकल म्युजिक फोक सोलो में अनिशा तृतीय, वोकल म्युजिक क्लासिकल में खुशबु तृतीय, इंस्ट्रुमेंटल ट्राईबल में यंशु रावटे, भेश कुमार तृतीय, पेंटिग ट्राईबल में मीनाक्षी ताराम, स्टोरी टेलिंग हिन्दी में किंजल तृतीय तथा संस्कृत श्लोक में हेमाक्षी नायक को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
बेलोदा : अंधेरी रात में हो रहा अवैध रेत उत्खनन
बालोद। जिले अवैध रेत उत्खनन करने वालो की चांदी हो गई है।अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने वाले हर बार अपनी बदहाली का ही रोना रोने लगते है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के पदार्पण के बाद से जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लाक में अवैध रेत उत्खनन जोरो पर है। आप कितनी भी शिकायत कर दो कितना भी समाचार, अखबार में छपवा दो, लेकिन बालोद खनिज विभाग और उसके जिम्मेदार अधिकारी चुप ही बैठे है।
बता दें कि जिले के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक डौंडी के ग्राम बेलोदा में तांदुला नदी में चैन माउंटटेन मशीन उत्तार कर धड़ल्ले से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। जबकि यहां खनिज विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की खनिज उत्खनन की मंजूरी ही नही दी गई है। सूत्रों के मुताबिक बालोद के किसी व्यक्ति द्वारा यह झोल-माल वाला कार्यक्रम संचालित हो रहा है। ग्राम बेलोदा में तांदुला नदी में चैन माउंटटेन मशीन से रेत उत्खनन करने वाले इतने चालक है कि वे सूरज निकलते ही अपना सारा अवैध उत्खनन का काम बंद कर नदारद हो जाते है और वही रात के अंधेरे में ही वापिस सक्रिय हो जाते है।ग्राम पटेल दुलाल सिंह गावड़े ने बताया कि रेत खदान का संचालन हो रहा है परंतु मैं ग्राम पटेल होने के नाते कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने बताया कि बालोद के एक ठेकेदार ने नंबर दिया है और कोई आए तो बात कराने कहा गया है। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं खदान के संदर्भ में कुछ भी कह पाने के लिए सक्षम नहीं हूं।
शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को स्वच्छता किट का हुआ वितरण
बालोद। जिले के बालोद में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बालोद के द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के तहत महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित 100 से भी अधिक छात्राओं को स्वच्छता किट का वितरण किया गया। प्रधानाचार्या जीके खालको ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के लिए गांव के लोगों को जागरूक करना चाहिए। देश के लिए कुछ करने का यह भी एक बेहतरीन मौका है।
नवीन कानून के बारे में दिया गया विवेचको को प्रशिक्षण
नए कानून, ई-साक्ष्य एप, जीरो एफआईआर तथा ई-एफआईआर के संबंध में विवेचको को दिया गया प्रशिक्षण