छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार- डॉ देवेन्द्र कश्यप
चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर जताया आभार- डॉ देवेन्द्र कश्यप
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई माता कर्मा जयंती, नए पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई माता कर्मा जयंती, नए पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
गरियाबंद अनुविभाग अंतर्गत 16 से 25 मार्च तक मंडलवार राजस्व शिविर का होगा आयोजन
विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, नागरिकों की राजस्व समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
नामांतरण, खाता विभाजन, अभिलेख सुधार सहित अन्य मामलों का किया जाएगा समाधान
गरियाबंद, 14 मार्च 2026
गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा ग्रामीण नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व मंडलवार शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 16 मार्च से 25 मार्च 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च को गरियाबंद तहसील के अंतर्गत तहसील परिषद परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बारूका, मालगांव, पाथरमोहदा, मजरकट्टा, सढ़ौली, पारागांव, मरौदा तथा गरियाबंद हल्का क्षेत्र के ग्रामों के नागरिक अपनी राजस्व संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
इसी प्रकार 18 मार्च को बिन्द्रनवागढ़ में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बिन्द्रनवागढ़, मरदाकला, मोंहदा, धवलपुरडीह तथा आमामोरा हल्का क्षेत्र के ग्रामों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार 20 मार्च को पीपरछेड़ी कला में आयोजित शिविर में बारूला, फूलकर्रा, मदनपुर, पीपरछेड़ीकला, दांतबायकला तथा लोहारी हल्का क्षेत्र के ग्रामीण आवेदन कर सकेंगे। 23 मार्च को जोबा में राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें गुजरा, जोबा, आमदी (द), खरता तथा दर्रीपारा हल्का क्षेत्र के ग्रामों को शामिल किया गया है। वहीं 25 मार्च को सड़क परसुली में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरदी, धुटकुनवापारा, तंवरबहारा, नहरगांव, सड़क परसुली, मैनपुर 2 तथा नागाबुड़ा हल्का क्षेत्र के ग्रामों के नागरिक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दे सकेंगे।
इन शिविरों के लिए तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों में अभिलेखों में त्रुटि सुधार, खाता नंबरिंग, अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन तथा अन्य राजस्व संबंधी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव उसी दिन निराकरण करेंगे। प्राप्त एवं निराकृत आवेदनों की जानकारी का विधिवत संधारण कर कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन ने नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।
नगर सेना कार्यालय गरियाबंद में 20 मार्च को होगी निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी
होमगार्ड जवानों की वर्दी एवं अन्य सामग्री एक ही लॉट में की जाएगी नीलाम
इच्छुक खरीददार एक हजार रुपये प्रतिभूति राशि जमा कर ले सकेंगे नीलामी में भाग
गरियाबंद, 14 मार्च 2026
नगर सेना कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिला गरियाबंद में निष्प्रयोज्य घोषित भंडार सामग्रियों की नीलामी 20 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालयीन समय में नगर सेना कार्यालय गरियाबंद, सढौली कैम्प परिसर में आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी में होमगार्ड जवानों की वर्दी से संबंधित सामग्री जैसे पैंट, कमीज, टोपी, जूते, मोजे, कंबल, दरी, मच्छरदानी, टोपी बैच, कंधा बैच तथा व्हीसल गार्ड सहित अन्य सामग्री शामिल है। विभाग द्वारा बताया गया है कि सम्पूर्ण सामग्री की नीलामी एक ही लॉट में की जाएगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि से एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी हेतु रखी गई सामग्रियों का निरीक्षण कर सकते हैं।
नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने से पूर्व एक हजार रुपये नगद प्रतिभूति राशि के रूप में जमा करना अनिवार्य होगा। जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं की जाएगी, उन्हें उनकी जमा की गई प्रतिभूति राशि वापस कर दी जाएगी। विभाग के अनुसार जिस खरीददार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार की जाएगी, उसे उसी दिन नीलामी की सम्पूर्ण राशि जमा करनी होगी तथा नीलामी की गई सम्पूर्ण सामग्री को उसी दिन उठाकर ले जाना होगा। बोली एक लॉट में सामग्री जहाँ है और जितनी है उसी आधार पर लगाई जाएगी। नीलामी समिति ने स्पष्ट किया है कि नीलामी में प्राप्त बोली को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार समिति के पास सुरक्षित रहेगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 28 जून तक किए जा सकेंगे आवेदन
गरियाबंद, 14 मार्च 2026
कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पद, इस प्रकार कुल 03 रिक्त पद भरे जाने हैं। जिनमें सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद रिक्त है। सेक्टर धवलपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरार 01, ग्राम कुकुरार, ग्राम पंचायत आमामोरा में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है। इसी प्रकार सेक्टर गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पारागांव में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है। आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल एडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटई भर्ती डॉट इन के माध्यम से दिनांक 13 मार्च से 28 जून 2026 तक संचालित रहेगी। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
गरियाबंद में सैनिक स्कूल के लिये भूमि चिन्हित : रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव प्रेषित
राधेश्याम सोनवानी ,
गरियाबंद। जिले में नवीन सैनिक स्कूल के लिये भूमि चिन्हित कर ली गई है, जो एक तरह से जिला मुख्यालय के आस-पास ही होगी। इस बहुप्रतीक्षित स्कूल के लिये गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम बिन्द्रानवागढ़ में 101.18 हेक्टेयर भूमि की जानकारी प्राप्त हुई है।
बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद,राजिम :- छत्तीसगढ़ की माटी की महक और ग्रामीण संस्कृति का एक अद्भुत दृश्य तब देखने को मिला जब राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ग्राम रावंड़ निवासी अपने साढ़ू भाई हृदय राम साहू के बेटे डोमन साहू के बारात आधुनिक सुख-सुविधाओं और तामझाम को त्यागकर पारंपरिक बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल होने पहुंचे। ग्राम रावंड़ से परसदा जोशी तक बैलगाड़ी की इस यात्रा ने बारातियों का उत्साह बढ़ाया और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का संदेश भी दिया। विधायक श्री साहू अपने परिजन डोमन साहू के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम रावंड़ पहुंचे थे। यहाँ से बारात प्रस्थान के समय उन्होंने पुरानी परंपरा का सम्मान करते हुए बैलगाड़ी की सवारी चुनी। पूरे रास्ते छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और बाजों के बीच विधायक का यह सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।
गरियाबंद पुलिस की यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही पिछले एक सप्ताह में कुल 43 ‘‘ड्रंक एंड ड्राइव’’ शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो पर न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किया गया।
मालवाहक वाहनों का उपयोग सवारी ढोने पर न करें, यातायात नियमों के तहत ही जा रही है, कार्यवाही।
अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासत गरम, कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन भाजपा नेताओं-मंत्रियों पर संरक्षण का आरोप, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
गरियाबंद।प्रदेश में कथित रूप से हो रही नशीली पदार्थ अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है।इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी जिला कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारे बाजी किए और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस के निदेशानुसार कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता जिला कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए उसके पश्चात बीजेपी कार्यालय का घेराव करने निकले,लेकिन बीजेपी कार्यालय के पहले ही बेरीकेट्स लगाकर तैयार पुलिस जवानों द्वारा कांग्रेसियों को रोक लिया गया,जहां कांग्रेस और पुलिस जवानों के बीच काफी झुमाझटकी की स्थिति बन गई।वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से नशीली पदार्थों की खेती का मामला सामने आना बेहद चिंताजनक है और यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो इसका सीधा असर प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ को धान के कटोरे के नाम से जाना जाता है लेकिन बीजेपी के राज में हमारा छत्तीसगढ़ नशीली सामान के उपज के लिए प्रचलित हो गया है।
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
एनएचएम कर्मचारियों को भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने का किया अनुरोध,
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए नई संभावनाएँ खोल रही है कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
राधेश्याम सोनवानी
डॉ. अखिलेश कुमार सिंह
लंबित मांगों पर सहकारी कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री केदार कश्यप व प्राधिकृत अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी से की मुलाक़ात,मिला जल्द समाधान का आश्वासन
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद- छ. ग. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं छ. ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रांतीय टीम ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं छ. ग. राज्य विपणन संघ मार्कफेड के प्राधिकृत अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी से लंबित मांगों को लेकर की मुलाक़ात
मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया
मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित विशेषांक का नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में विमोचन किया। इस विशेषांक में केंद्रीय बजट के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास को भी विस्तृत रूप से समाहित किया गया है, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महतारी वंदन योजना ने श्यामा बाई की बदली किस्मत बांसशिल्प कला को निखारने में मिल रही मदद, आजीविका का भी हो रहा विस्तार
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, 11 मार्च 2026/ गरियाबंद जिला जनजाति बाहूल्य एवं वनांचल क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। यहां कमार, भुंजिया, गोंड़ सहित अन्य जनजाति सदस्य निवासरत है। साथ ही बांसशिल्प को अपने आजीविका का माध्यम मानने वाले कंडरा जनजाति के लोग भी इस जिले में निवास करते है। शासन द्वारा जनजाति सदस्यों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। जिले के कुरूद गांव की रहने वाली कंडरा जनजाति सदस्य श्रीमती श्यामा बाई और उनके परिवार का जीवन पहले काफी कठिनाइयों से भरा था। खेतों में मजदूरी करके दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था। उनके पास कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं था। शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में आशा की एक नई किरण लाई। महतारी वंदन योजना उनके जीवन के विकास में सहायक हो रही है। श्रीमती कंडरा संघर्ष और स्वाभिमान की मिसाल बन चुकी हैं। उनका परिवार, जो कभी भूमिहीन मजदूर था, आज अपनी मेहनत और परंपरागत कौशल के दम पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है। कंडरा जनजाति के होने के कारण अपने पैतृक कार्यों जैसे बांस के समान बनाकर आजीविका चलाती है। उन्हें बांस के समान बनाने के लिए बाहर से बांस खरीदना पड़ता है। लेकिन महतारी वंदन योजना के शुरू होने से प्रतिमाह 1 हजार रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच रही है। जिससे वह राशि का उपयोग बाहर से बांस खरीदने में कर रही है। इससे बांसशिल्प कला को आगे बढ़ाने एवं परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक सहायता में मदद मिल रही है। पहले बहुत कम आय अर्जित करने वाली श्रीमती श्यामा बाई को महतारी वंदन योजना से सहायता मिलने पर उनकी मासिक आय 8 हजार रूपये तक पहुँच गई है।
बहतराई में बालिका कबड्डी अकादमी के लिए चयन ट्रायल 15 मार्च को
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, 11 मार्च 2026/स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, जिला बिलासपुर में संचालित आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में बालिका खिलाड़ियों के लिए 50 सीटें स्वीकृत हैं। वर्तमान में अकादमी में 38 बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जिनमें से लगभग 10 खिलाड़ियों के वीड़-आउट होने की संभावना है। इस स्थिति में अकादमी में कुल 22 सीटें रिक्त होने की संभावना है।
प्राकृतिक आपदा से मृत होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, 11 मार्च 2026/कलेक्टर श्री बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के ग्राम मोंगरा निवासी 30 वर्षीय मीना बाई की 25 मई 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन रंजीत को 4 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।