छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कोपरा में संगोष्ठी का आयोजन, मिशा बंदियों का हुआ सम्मान
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कोपरा में संगोष्ठी का आयोजन, मिशा बंदियों का हुआ सम्मान
हर किसी को शिक्षा के लिए करें प्रेरित – अनिल
हर किसी को शिक्षा के लिए करें प्रेरित – अनिल
पीडीएस राशनकार्डों में दर्ज सभी सदस्य 30 तक ई-केवायसी पूर्ण कराये
गरियाबंद । भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। गरियाबंद जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 2 लाख 15 हजार 982 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डाे में 6 लाख 59 हजार 451 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 5 लाख 96 हजार 756 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो गया है। 62 हजार 695 सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। सभी उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से भी ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से सदस्य फेस ई-केवायसी कर सकते है। राशनकार्डों में पंजीकृत सभी सदस्य जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून, 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करायें ।
4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम टेका निवासी 44 वर्षीय दानी बाई साहू की 13 अगस्त 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन गांधी राम साहू को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर ने नियत समय में लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के दिये निर्देश
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उईके ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं में प्रगति लाने आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने जनदर्शन, जनचौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, लोक संवाद, सीपी ग्राम सहित उच्च कार्यालयों के लंबित प्रकरणों को नियत समय के भीतर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समय-सीमा के बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जिला अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।
श्री उईके ने कहा कि मुआवजा के लंबित प्ररकणों का शीघ्र निराकरण कर संबंधितों को मुआवजा राशि दिलाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारी को राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए थे, उसका निराकरण कर अलग-अलग जानकारी भू-अभिलेख कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिये। जिन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से अनाधिकृत रूप से कार्यालय से अनुपस्थित है। ऐसे शासकीय सेवकों के विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही करने को कहा। श्री उइके ने शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में बच्चों को पाठ्यपुस्तके, गणवेश वितरण की जानकारी ली। उन्होंने खरीफ सीजन 2025 में कृषक चौपाल, केसीसी कार्ड, खाद-बीज भण्डारण वितरण एवं जैविक खेती के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों के लिए किसानों को खाद बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृत की गई है, उन्हें शीघ्र आवास बनाने के लिए प्रेरित करे। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ जी आर मरकाम, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, नवीन भगत, प्रकाश राजपूत सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम सेंदमुड़ा, ओड़ एवं अमलीपदर में आयोजित किया गया लाभ संतृप्ति शिविर
धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान
गरियाबंद। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पखवाड़े भर चलने वाले शिविर की शुरूआत 16 जून से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम के मार्गदर्शन में जिले के 187 ग्राम पंचायतों के 334 चयनित विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों, बसाहटों में 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं की संतृप्ति के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज देवभोग विकासखण्ड के ग्राम सेंदमुड़ा, गरियाबंद के ओड़ एवं मैनपुर विकासखण्ड के अमलीपदर में लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री उइके के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों के सफल आयोजन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवार के लोगों को मुनादी एवं अन्य माध्यमों से शिविर आयोजन के जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में नागरिक शिविरों में उपस्थित हा रहे है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिविर में जनजातीय परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, बीमा कवरेज, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण, महिला एवं बाल कल्याण, टीकाकरण, जनजातीय परिवार के घरों में नल कलेक्शन, विद्युत कलेक्शन, उज्जवला, कौशल प्रशिक्षण, इत्यादि सेवाएं प्रदाय की जा रही है। इसके साथ ही सिकल सेल, की जांच व स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान प्रचार रथ के माध्यम से जनजातीय परिवार के लोगों को उन्हें प्रदान की जाने वाली विभिन्न 17 विभागों के 25 सेवाओं एवं योजनाओं की भी जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है। इसी प्रकार फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत 25 जून को खैरझीटी, 26 को फुलझर में शिविर लगेगी। गरियाबंद ब्लॉक अंतर्गत 25 को हरदी, 26 को परसुली एवं 29 जून को ग्राम पंचायत दर्रीपारा में शिविर लगेगी। इसी प्रकार मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत 25 जून को कांडेकेला एवं 26 जून को ग्राम पंचायत भवन उरमाल में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
आदिवासी बालक क्रीडा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन
गरियाबंद। आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी छात्रों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत खिलाड़ी छात्र इस क्रीडा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम आयु 14 वर्ष तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। छात्र के आयु की गणना 01 जून 2025 की स्थिति में की जायेगी। चयन हेतु छात्र को 10-10 अंक का दस बैटरी टेस्ट देना होगा, कुल 100 अंक के टेस्ट में प्रत्येक छात्र को प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। छात्रों का चयन सूची मेरिट के आधार पर जारी होगी। क्रीडा परिसर मं केवल अनुसूचित जनजाति के छात्र ही प्रवेश हेतु पात्र होंगे। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खेल में प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। बैटरी टेस्ट 03 से 04 जुलाई तक प्रातः 08ः00 बजे से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गरियाबंद के प्रांगण में 02 दिवस तक आयोजित किया जायेगा। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र बैटरी टेस्ट 03 जुलाई 2025 तक आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
गौरतलब है कि आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में शासन द्वारा संचालित 04 विधा स्वीकृत है, जिसमें व्हालीबाल, बास्केटबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स शामिल है। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी अच्छे खिलाड़ियों को शामिल कराया जाता है। प्रत्येक विधा के लिए अनुभवी व्यायाम अनुदेशक की नियुक्ति शासन द्वारा की गई है। क्रीडा परिसर में छात्रों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा खेल गणवेश, ट्रेकसूट, जूता-मोजा आदि वर्ष में एक बार निःशुल्क दिया जाता है। साथ ही अलग-अलग विधा के खेल सामग्री, खेल उपकरण एवं साहित्य तथा समाचार पत्र उपलब्ध कराया जाता है।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 27 को
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके की अध्यक्षता में शुक्रवार 27 जून 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें जल जीवन मिशन के अनुमोदन की कार्यवाही की जायेगी। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड के कार्यपालन अभियंता ने संबंधितों को जल जीवन मिशन की बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
जनदर्शन में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं, मिले 61 आवेदन
गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस. उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। आज जनदर्शन में 61 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम बरोण्डा की तारिणी बाई एवं ग्राम सहसपुर की तीजबाई ने श्रम कार्ड योजना का लाभ दिलाने, ग्राम चिचिया के किर्तिराम ने वन अधिकारी पट्टा, तिलोराम ने काबिज भूमि का पट्टा, ग्राम पंचायत के धूमा के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन अंतर्गत घरेलु कनेक्शन चालू कराने, ग्राम सिंधौरी की अमोलिया बाई ने प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किश्त दिलाने, ग्राम सुरसाबांधा की सुनिता देवी टांडिया ने प्राकृतिक आपदा के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, ग्राम चौबेबांधा की कलाबाई ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की राशि दिलाने, मैनपुर क्षेत्र के गोंड़ समाज ने ध्रुव गोंड सामुदायिक भवन में आहाता निर्माण कराने, ग्राम चरभट्ठी के छन्नुराम साहू ने भूमि सीमांकन कराने, ग्राम मैनपुरकला के होमेश्वर नेताम ने शौचालय निर्माण, वन अधिकार पट्टा प्रदान करने, ग्राम खरीपथरा के मुरहा माली ने राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार, ग्राम खैरझिटी के लक्ष्मण वर्मा व खेमूराम ने स्वामित्व योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम सिंधौरी की हीराबाई ने आधार कार्ड संबंधी समस्या का समाधान सहित अन्य आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिला पंचायत सीईओ ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
गरियाबंद । लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद का विगत दिवस जिला पंचायत सीईओ जी. आर. मरकाम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत कोर्स जल वितरण संचालक एवं रिटेल सेल्स एसोसिएट में आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 60 हितग्राहियों से विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने हितग्राहियों को जल जीवन मिशन की जानकारी देते हुए बेहतर स्वास्थ्य के लिए वृक्षारोपण करने एवं हमारे आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान लाईवलीहुड के सहायक संचालक ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 30 जून से कोर्स टैक्सी ड्राइवर में 30 हितग्राहियों का आवासीय कौशल प्रशिक्षण संचालन किया जायेगा तथा आगामी दिनों में सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्यमित्र), मशरूम उत्पादक, इलेक्ट्रॉनिक्स (फील्ड तकनीशियन कम्प्यूटिंग और पेरिफेरल्स), ग्रामीण राजमिस्त्री, खाद्य एवं पेय सेवा प्रबंधक, बांस टोकरी निर्माता, फ्रंट आफिस एक्जीक्यूटिव डाक्युमेन्टेशन एक्जीक्यूटिव, फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट, इनदृस्टोर डेमोंस्ट्रेटर, रिटेल सेल्स असिस्टेंट इत्यादि कोर्सों में निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाना है, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक हितग्राही लाईवलीहुड कॉलेज, देवभोग रोड, गरियाबंद में आकर आवेदन कर सकते हैं।
चावल उत्सव के तहत 60 प्रतिशत राशन वितरण, शेष के लिए केंद्र सरकार से समय बढ़ाने की मांग
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
चावल उत्सव के तहत 60 प्रतिशत राशन वितरण, शेष के लिए केंद्र सरकार से समय बढ़ाने की मांग
जब बच्चों के बीच पहुँचे मामा, शाला प्रवेशोत्सव बना खुशियों का पर्व,पार्षद छगन का स्नेह पाकर बच्चों के चेहरे खिले,पारिवारिक माहौल में शिक्षा का संदेश — बोले -शिक्षा ही बच्चों का सबसे बड़ा उपहार”
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
जब बच्चों के बीच पहुँचे मामा, शाला प्रवेशोत्सव बना खुशियों का पर्व,पार्षद छगन का स्नेह पाकर बच्चों के चेहरे खिले,पारिवारिक माहौल में शिक्षा का संदेश — बोले -शिक्षा ही बच्चों का सबसे बड़ा उपहार”
आपातकाल के 50 वर्ष: कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता आज भी जीवित — किशोर महानंद
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
आपातकाल के 50 वर्ष: कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता आज भी जीवित — किशोर महानंद
काउंसलिंग 26 जून से
गरियाबंद । शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में संचालित पाठ्यक्रम सिविल इंजीनियरिंग, एवं माइनिंग इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एन्ट्री) में प्रवेश के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया का द्वितीय चरण 26 जून से प्रारंभ हो रही है। पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग का द्वितीय चरण 26 जून 2025 से प्रारम्भ होगी। प्रवेश ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से ही होगा। काउन्सलिंग हेतु वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं https://cgdte.admission.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं। उक्त पाठ्यक्रमों में 26 जून से 29 जून तक प्रातः 10 बजे से रात्रि 11.59 बजे तक प्रवेश काउंसलिंग की द्वितीय चरण की तिथियाँ निर्धारित की गई है। जिसमें सीटों का आबंटन 04 जुलाई को अपराह्न 4 बजे तक किया जायेगा। प्रवेश 05 जुलाई से 08 जुलाई 2025 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक किया जायेगा। प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए अभ्यर्थी जिन्होंने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण एवं पीपीटी परीक्षा दिलाई है एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एन्ट्री) प्रवेश के लिए कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण (गणित संकाय) अथवा किसी भी ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण (द्वितीय वर्ष) के विद्यार्थी शामिल हो सकते है। शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में प्रवेश काउन्सलिंग हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी अधिकारी मोरध्वज सिंह ठाकुर 9340607506 सहायक प्रवेश प्रभारी अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह गौतम - 8948789243 से संपर्क कर सकते हैं।
निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर राजिम में 25 को
गरियाबंद । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग गरियाबंद एवं बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के सयुंक्त तत्वाधान में निःशुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन बुधवार 25 जून 2025 को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में कैंसर के लक्षण जैसे स्तन में गाँठ, मुंह में अल्सर या गले में गाँठ, मल या मूत्रविसर्जन की आदतों में परिवर्तन, थकान व वजन में अनापेक्षित बदलाव, लगातार खांसी या सांस लेने में तकलीफ, खून की कमी, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसेमिया, रक्त संबंधित बीमारियां, निगलने में कठिनाई या आवाज में बदलाव, रक्तस्राव या चोट न भरना, रजोनिवृत्ति के बाद रक्त जाना या असामान्य मासिक धर्म होना, हो सकते हैं। शिविर में संबंधित व्यक्ति निःशुल्क कैंसर संबंधी जांच एवं परामर्श ले सकते है।
बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर लगेगा जुर्माना
नम्बर प्लेट पंजीयन के लिए 27 जून तक विशेष शिविर का होगा आयोजन
गरियाबंद। शासन द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। लोगों को पूर्व में भी नए नंबर प्लेट बनवाने के लिए जागरूक किया गया था। साथ ही अभियान चला कर शिविर भी लगाया गया था। शासन के निर्देशानुसार बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तारतम्य में लोगों को नंबर प्लेट बनवाने का और सहूलियत देते हुए परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 23 जून 2025 से 27 जून तक जिले के 7 जगहों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत भवन कोपरा, जनपद पंचायत भवन गरियाबंद, जनपद पंचायत भवन फिंगेश्वर, जनपद पंचायत भवन छुरा, जनपद पंचायत भवन देवभोग, जनपद पंचायत भवन मैनपुर एवं नगर पंचायत भवन राजिम में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आवेदक को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपना आधार कार्ड, वाहन की आर.सी. बुक एवं मोबाईल नंबर के साथ पंजीयन करा सकते है। इसके अतिरिक्त एक हेल्पलाईन नंबर 9981329779 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से एचएसआरपी हेतु आवेदन से संबंधित अथवा मोबाईल नंबर अपडेशन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
ई-ऑफिस प्रणाली पर अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
कलेक्टर के निर्देश पर डीआईओ निराला ने दिया प्रशिक्षण
गरियाबंद । जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विभागों के ई-ऑफिस संचालकों को सरकारी कार्यालयों के दस्तावेजों को पेपरलैस करने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
कलेक्टर बी.एस. उइके ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब जिला कार्यालयों में आगामी समय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में ई ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों,-कर्मचारियों को ई-कार्यालय प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसे अधिकारी-कर्मचारी गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें।
प्रशिक्षण में एनआईसी के उप निदेशक नेहरू निराला, ई-जिला प्रबंधक मिथलेश देवांगन एवं राज्य कार्यालय से आये मास्टर ट्रेनर्स साक्षी पटेल एवं मुस्कान जसवानी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत विभिन्न प्लेटफार्म के विभिन्न कार्यों तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस का परिचय एवं उपयोग, दस्तावेज़ तैयार करना, अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग एवं फाइल ट्रैकिंग, सुरक्षा उपाय एवं गोपनीयता आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि विभागों में कार्यप्रणाली को डिजिटल और कुशल बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म का सही और प्रभावी उपयोग सिखाया जा रहा है, ताकि कार्यों को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया जा सकें। इससे कागजी प्रक्रिया में कमी लायी जा सकेगी। इसका उद्देश्य ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग एवं प्रसंस्करण, कार्यों में पारदर्शिता और कुशलता, समय की बचत एवं प्रक्रिया की गति में सुधार, कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग स्थापित करना है। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, अंत्यावसायी विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि गुप्ता, एसडीओ पीडब्लयूडी टी.एन दीवान, सहित समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।