छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
डूमरबाहाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मनीष सिन्हा के नेतृत्व और चवन लाल बघेल के भाषण से बना जनआंदोलन
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद,,देवभोग,:-झाखरपारा मंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” एक विशाल जनआंदोलन के रूप में उभरकर सामने आया। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व एवं मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा के प्रभावी मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मिशन गांव चलो अभियान में कांग्रेस की बढ़ती ताकत, बीजेपी को बड़ा झटका – कार्यकर्ता थाम रहे कांग्रेस का दामन गांव-गांव पहुंच रही कांग्रेस, जनसमर्थन में इजाफा;
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं
भाजपा का बस्ती चलो अभियान: सुहागपुर में हितग्राहियों से संवाद व कार्यकर्ताओं का सम्मान
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम सुहागपुर में ‘बस्ती चलो अभियान’ के तहत व्यापक जनसंपर्क एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
नक्सली मुक्त होने के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाई, लाभार्थियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से खुश है।
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :- भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर गांव बस्ती चलो अभियान अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने नक्सली मुक्त होने के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे दर्रीपारा के अनेक ग्रामों का दौरा कर सीधे ग्रामीणों से चर्चा की गांव की मूलभूत समस्या सुनी। इसके अलावा केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अनेक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों ने चर्चा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत अभियान की तरफ देश आगे बढ़ रहा है । उनके साथ दौर में भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, बिंद्रानवागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम ,त्रिलोक राठौर, मौजूद थे।
विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर फिंगेश्वर विकासखंड के छह मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु 27 लाख रुपए स्वीकृत
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद / राजिम :- क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के ग्राम पतोरा,मड़वाडीह,गनियारी, राँवड़, कोसमखूंटा और सेंदर में स्थित विभिन्न छह मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए कुल 26.95 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है क्योंकि लंबे समय से इन मंदिरों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक रोहित साहू की पहल पर शासन द्वारा जिन गांवों के मंदिरों को जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली है उनमें ग्राम पतोरा में रामजानकी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 05 लाख रुपए,ग्राम मड़वाडीह में शाकंभरी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.98 लाख रुपए, ग्राम गनियारी में बजरंग मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 05 लाख रुपए, ग्राम रावंड़ में शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.98 लाख रुपए , ग्राम कोसमखूंटा में शिव मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 05 लाख रुपए तथा ग्राम सेन्दर में शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 01.99 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है। विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा के जीवंत केंद्र हैं। लंबे समय से ग्रामीण जन इन मंदिरों के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। विकास का अर्थ सड़कों के साथ साथ अपनी जड़ों और अपनी संस्कृति को भी सुरक्षित रखना है।आज मुझे अत्यंत संतोष है कि शासन ने इन कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दी है। यह राशि क्षेत्र की खुशहाली और आध्यात्मिक उन्नति के काम आएगी। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि विकास की यह धारा हर गांव और हर देवस्थान तक पहुँचेगी। स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम पतोरा,मड़वाडीह,गनियारी, राँवड़, कोसमखूंटा और सेंदर के ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से मंदिर की मरम्मत के लिए प्रतीक्षारत थे, लेकिन विधायक रोहित साहू ने हमारी पीड़ा समझी और त्वरित कार्रवाई की। मंदिरों के सुधरने से हमारी आने वाली पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं पर गर्व होगा। विधायक रोहित साहू ने हमारी आस्था का मान रखा है।
गरियाबंद में भक्ति और साधना का महापर्व: पूज्य माता जी के जन्मोत्सव पर आयोजित होगा विशाल साधक शिविर
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :- अध्यात्म और साधना के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखने वाले अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार, जोधपुर के तत्वाधान में आगामी 8 अप्रैल 2026 को गरियाबंद जिला मुख्यालय में एक भव्य और दिव्य साधक शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
झाखरपारा मंडल में गूंजा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद/देवभोग :- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को झाखरपारा मंडल में पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मंडल के अंतर्गत 10 शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं ने 47वें स्थापना दिवस पर सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन किया।
राजिम क्षेत्र के छह मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु 26.50 लाख रुपए स्वीकृत
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद/राजिम :-क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के ग्राम तर्रा, अरंड, बोरसी, चरौदा, तरीघाट और बिनौरी में स्थित प्राचीन एवं श्रद्धा के केंद्र छह मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए कुल 26.50 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है क्योंकि लंबे समय से इन मंदिरों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक रोहित साहू की पहल पर शासन द्वारा जिन गांवों के मंदिरों को जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली है उनमें ग्राम तर्रा में मौलीमाता मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.74 लाख रुपए,ग्राम अरंड में शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.97 लाख रुपए, ग्राम बोरसी में राधाकृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 2.82 लाख रुपए, ग्राम तरीघाट में शीतला मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.52 लाख रुपए , ग्राम चरौदा में शीतला मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 4.558 लाख रुपए तथा ग्राम बिनौरी में शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.90 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है। विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजिम क्षेत्र भक्ति और शक्ति की भूमि है। यहाँ के ग्रामीण अंचलों में स्थित शीतला माता, मौली माता और राधाकृष्ण मंदिर जन-जन की आस्था के केंद्र हैं। इन मंदिरों के जीर्णोद्धार से भवनों की स्थिति सुधरेगी तथा यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ भी मिल सकेंगी। स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम तर्रा, अरंड, बोरसी, तरीघाट, चरौदा और बिनौरी के ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक बनने के बाद से ही श्री साहू क्षेत्र के धार्मिक स्थलों और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर सक्रिय हैं।
भाजपा स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण व संगोष्ठी आयोजित (स्थापना दिवस उल्लास एव उमंग के साथ मनाये)
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद- जिला मुख्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ गरिमामय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इसके अलावा मंडल मुख्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया गया वही कार्यकर्ताओ ने घरों में भी भाजपा का ध्वज लगाया जिला भाजपा कार्यालय में लाइटिंग से रोशनी की गई है इसके अलावा दीप प्रज्वलित कर मिष्ठान्न का वितरण किया गया
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बिंद्रानवागढ़ मंडल की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बिंद्रानवागढ़ मंडल की कार्ययोजना बैठक जिला कार्यालय गरियाबंद में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
स्थापना दिवस से पहले BJP का व्यापक अभियान: कोपरा में घर-घर लहराया पार्टी का झंडा, चौक-चौराहों से लेकर घरों तक पहुंची तैयारी, संगठन ने दिखाया दमखम
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है। जिला गरियाबंद के कोपरा मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर गरियाबंद ब्लॉक के अंतिम छोर के गाँव आमामोरा में आयोजित किया गया
राधेश्याम ,सोनवानी ,
हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
भाजपा स्थापना दिवस पर कार्ययोजना बैठक संपन्न, घर घर झंडा लगेगा
राधेश्याम ,सोनवानी,
गरियाबंद: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण षिविर गरियाबंद ब्लॉक के अंतिम छोर के गाँव आमामोरा में आयोजित किया गया
हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
14 आवेदनों का मौंके पर ही किया गया निराकरण
अब आमामोरा और ओढ़ क्षेत्र में बहेगी विकास की बयार
गरियाबंद, 03 अप्रैल 2026
गरियाबंद विकासखंड के अंतिम छोर स्थित घने जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्र में बसे ग्राम आमामोरा के शासकीय आदिवासी छात्रावास परिसर में वर्षों उपरांत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों से कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों को लाभ उठाने की अपील की गई। शिविर में विभागीय स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें लाभान्वित किया गया।
इस दौरान बिन्द्रनवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि आमामोरा क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण काफी अभाव की जिंदगी जीने पर विवश थे। जिसे आने वाले समय में सभी मूलभूत सुविधाएं और अधिक मिलेगी। उन्होंने गाँवों में विद्युत की समस्या को देखते हुए कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा लगाएं गए सौर ऊर्जा की केपेसिटी में बढ़ोत्तरी करें ताकि ग्रामीणों को और अधिक विद्युत मिल सके। उन्होंने कहा कि यहॉ के लोगों को खाद्यान्न की कमी न हो। इसका विशेष ध्यान रखें। शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आकर बच्चों को अध्यापन कार्य कराएं। श्री धु्रव ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। इसे और अधिक सहज बनाएं ताकि पर्यटन यहॉ आकर रूक सके। जनसमस्या निवारण शिविर के यहॉ आयोजन होने से लोगों की उम्मीदें और अधिक बढ़ी है।
जिला पंचायत सदस्य श्री संजय नेताम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार आज दुसरे दिन अति पिछड़े और संवेदनशील गॉव में यहॉ कि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पहुँचे है। इस क्षेत्र में अति पिछड़ी जनजाति कमार एवं भंुजिया के अधिकांश लोग निवासरत है। पूर्व में यहॉ के निवासी विकास से कोसों दूर थे। अब उनका बेहतरीन तरीके से विकास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग बे-झिझक होकर अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।
कलेक्टर श्री बीएस उइके ने कहा कि देश नक्सल मुक्त होने के उपरांत यहॉ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाया है। ताकि आप लोगों की समस्याओं को जानकर उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों की मांग एवं शिकायत पर बताया कि जर्जर आंगनबाड़ी भवन का मरम्मत शीघ्र कराया जाएगा। क्रेडा विभाग द्वारा विद्युत केपेसिटी को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि आमामोरा और ओढ़ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें उसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सप्ताह में दो दिन आएंगे। साथ ही ग्रामीणों के राजस्व, कृषि संबंधित कार्य के लिए प्रति सप्ताह पटवारी, सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तीन दिन आएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के 40 वन अधिकार पट्टे संधारित नहीं हो पाया है। उसे शीघ्र ही संधारित कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था के कार्याें पर भी गति लाई जायेगी। ताकि ग्रामीणों को सुविधाएं मिल सके।
पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्र के नागरिकों अब रोजगार की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। यहॉ पर्यटन के दृष्टि से असीम संभावनाएं है। यहॉ के लोग पर्यटकों को ट्रेकिंग कराकर टेंट हाउस, मड हाउस बनाकर वहॉ ठहरायें और शुध्द ग्रामीण भोजन कराएं जिससे पर्यटक आकर्षित होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहे। उन्होंने बताया कि आमामोरा में पुलिस केंद्र भी खोला जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को छड़ी वितरण किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो महिलाओं की गोदभरायी एवं दो बच्चों का अन्न प्रासन्न किया गया।
विधायक रोहित साहू ने 4 नई 108 एंबुलेंस संजीवनी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को मिलेंगी सुविधाएं
राधेश्याम ,सोनवानी ,
गरियाबंद,राजिम :- क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से राजिम।क्षेत्र को चार नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। राजिम विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के लिए स्वीकृत 4 नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक जीवनरक्षक वाहनों के आने से अब गरियाबंद जिले के छुरा और फिंगेश्वर विकासखंड में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ और अधिक प्रभावी हो जाएंगी। ये सभी चार नए एंबुलेंस में से छुरा विकासखंड के लिए 2 नई एंबुलेंस प्रदान की गई हैं तथा फिंगेश्वर विकासखंड के लिए भी 2 नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका को प्रदाय की गई है। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय निवासियों और स्वास्थ्य विभाग को पुरानी हो चुकी एंबुलेंसों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अक्सर तकनीकी खराबी या देरी के कारण मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने में बाधा आती थी।अब इन नई और सुसज्जित एंबुलेंसों के आने से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। नई एंबुलेंस अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं, जो गंभीर स्थिति वाले मरीजों को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार सुनिश्चित करेंगी। यह सेवा जीवनरक्षक सिद्ध होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू, जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सतीश यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, पार्षद भारत यादव, कुलेश्वर साहू,ओंकार साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
राजिम विधानसभा के भेंड़्री-रवेली मार्ग पर बनेगा नया पुल, तर्रा व कुटेना को गौरवपथ की मंजूरी विधायक रोहित साहू के प्रयासों से करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद, राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिल रही है। विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर राज्य शासन द्वारा क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांगों पर मुहर लगाते हुए भेंड़्री-रवेली मार्ग पर नए पुल के निर्माण के साथ-साथ छुरा एवं फिंगेश्वर विकासखंड में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी,बेसरा जिला अध्यक्ष
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद :-मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है। मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रु.की बढ़ोतरी कर दिया।इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रु. की बढ़ोतरी हुई थी।पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रु की बढ़ोतरी कर दिया। सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज कम कर दिया भाजपा नेता इसको सरकार की बड़ी राहत प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रु. से अधिक की बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है उक्त उद्बोधन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने पत्रकारों के संबोधित करते हुए कहा। स्थानीय रेस्ट हाउस में जिले के कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के द्वारा देश में गैस पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे महंगाई को लेकर पत्रकार वार्ता रखा,जिसमे आगे उन्होंने कहा कि नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रु. की है। एवीएशन के पेट्रोल में भी बढ़ोतरी कर दीं गयी जिससे हवाई यात्रा भी महगी हो गई।खाद्य तेल, मावा,राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है,दूध के दाम भी बढ़ गये।जिससे आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे,लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया।घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगाता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए, कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है,साथ ही आज आम जनता को गैस लेने के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है।भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है,सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति सित्रों के लिए है, देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं,आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज़ योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है,आम जनता की कमाई लगातार घट रही है, देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है,देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वनंह से ही बढ़ रहा है,बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है,रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल,कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है। सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक,आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है। पेट्रोल,डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर सन्नी मेमन,रमेश रामा शर्मा पन्नालाल,जुनैद खान छगन यादव रमीज रहमान,अवध यादव उपस्थित थे।