छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद :- शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में रंगोली , चित्रकला , भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । भाषण प्रतियोगिता में चंदन तारक प्रथम , स्नेहा शर्मा द्वितीय, गौकरण ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे , रंगोली प्रतियोगिता में विनीता साहू प्रथम , सरिता पटेल द्वितीय, ममता यादव तृतीय, चित्रकला में ऋतु साहू प्रथम , हीना यादव द्वितीय और डोमेश्वरी सोनवानी तृतीय , निबंध प्रतियोगिता में योगिता निषाद प्रथम , चांदनी ठाकुर द्वितीय और अजय कुमार बंजारे तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के तलवरे , डॉ. जी एस दास, डॉ.प्रभात रंजन , डॉ संजय यादव, डॉ सत्यम कुंभकार, डॉ नीलांबर पटेल, प्रदीप निर्मलकर भुनेश्वर कुर्रे, डॉ मधुबाला मिश्रा , डॉ ऊष्मा खांडेकर , आंचल गुप्ता , आरती यादव ,श्वेता साहू प्रकाश साहू , डाली राव, तबस्सुम , अशोक साहू , यशवंत पटेल एवं समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वीप नोडल प्रोफेसर श्री प्रेमानंद महिलांग ने किया।
गरियाबंद जिला में संस्कृत सम्भाषण का प्रचार-प्रचार
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद :- संस्कृत भाषा अतिप्राचीन भाषा है जिसमें सभी वेद, पुराण ,उपनिषद् ,लिखा हुआ है । जिसे पढ़कर ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। इसके लिए संस्कृत भारती संस्कृत सम्भाषण कौशल से सरल तरीका से संस्कृत सम्भाषण कौशल 10 दिन में सीखातें है।
संस्कृत को जनभाषा बनानें के शिशु वाटिका गरियाबंद में सरस्वती शिशु मन्दिर के शिक्षकों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से चर्चा किया गया एवं सढ़ौली गांव में बालिकाओं को संस्कृत सम्भाषण कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रान्त संगठन मंत्री श्री हेमन्त साहू, श्री प्रेमानंद महिलांग जिला- संयोजक गरियाबंद पत्रकार गण गरियाबंद के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए।
श्री राम राज युवा संगठन गरियाबंद के तत्वाधान में रामोत्सव प्रथम वर्षगांठ 2025 दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाया गया
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद -: 22 जनवरी वो ऐतिहासिक दिन 500 वर्षों के त्याग तपस्या बलिदान और संघर्षों के पश्चात पुरे भारत वर्षों के राम भक्तों के प्रयासों से अवधपुरी धाम अयोध्या में दिव्य एवं भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ तथा 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा हिन्दूत्व सनातन परंपरा वैदिक अनुष्ठान विधिवत पूजा अर्चना कर श्री राम लाल के बाल स्वरूप का विग्रह किया गया।
मैनपुर मुठभेड़: 2 और नक्सलियों के शव बरामद
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। जहां जवानों ने अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी कड़ी में सर्चिंग के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। मौके से सुरक्षाबलों ने 1 AK47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। एसपी निखिल राखेचा ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं।
गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में ओडिशा के नुआपड़ा SOG के करीब 75 जवान ऑपरेशन में शामिल थे। मुठभेड़ में 01 SOG जवान घायल हुआ है जिसका इलाज नारायणा अस्पताल देवेंद्र नगर रायपुर में चल रहा है। सभी ढेर हुए 14 नक्सलियों के शव छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सभी SOG टीम सकुशल नुआपाड़ा पहुंची। SOG की टीम किसी भी नक्सली की बॉडी ओडिशा नहीं लेकर गई।
रायपुर पहुंचे 14 नक्सलियों के शव… पोस्टमार्टम से पहले पोर्टेबल मशीन से होगा एक्स-रे
गरियाबंद । जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गए सभी 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाए गए हैं। सुबह 5 बजे के करीब इन शवों को रायपुर लाकर मेकाहारा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए 22 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जिसमें 12 मर्चुरी में तैनात डॉक्टरों के अलावा 10 अतिरिक्त डॉक्टर और 10 सफाईकर्मी भी सीएमएचओ से मांगे गए हैं। यह मर्चुरी में पहली बार होगा, जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस और प्रशासन ने शवों के पोस्टमार्टम को लेकर पूरी तैयारी की है, ताकि प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। मारे गए नक्सलियों में कई सीनियर कमांडर भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त का काम जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है और इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पोर्टेबल मशीन से शवों का एक्स-रे
मेकाहारा अस्पताल की मोर्चरी में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन लाई गई है। नक्सलियों के शवों का एक्स-रे पहले किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शव में कोई धातु या विस्फोटक तो नहीं हैं।
यदि एक्स-रे में कोई धातु या विस्फोटक तत्व पाए जाते हैं तो तुरंत बॉम्ब स्क्वॉड की टीम को बुलाया जाएगा। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
यह प्रक्रिया नक्सलियों द्वारा अपने शवों में छिपाए गए किसी भी संभावित खतरे को पहचानने के लिए है। पुलिस और प्रशासन की यह पहल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाई गई है।
दामोदर-चलपती के मारे जाने से टूटी कमर
ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा पर स्थित गरियाबंद जिले में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार शाम तक एक करोड़ के इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति सहित 14 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं।
मूलत: आंध्र प्रदेश का निवासी 60 वर्षीय जयराम नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का सदस्य व ओडिशा राज्य कमेटी का प्रभारी था। मुठभेड़ अभी जारी है। इसमें कोबरा बटालियन के नीरज कुमार व ओडिशा के जवान धर्मेंद्र भोई घायल हुए हैं।
रायपुर के नारायणा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर है। इसके पहले 16 जनवरी को भी छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए थे।
दामोदर-चलपती का मारा जाना बहुत बड़ी सफलता
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का जो लक्ष्य दिया था, उस ओर छत्तीसगढ़ सरकार ने तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में ही नक्सल आंदोलन की कमर तोड़ दी है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल आंदोलन की कमान संभाल रहे आईजीपी सुंदरराज ने दोनों नक्सलियों के मारे जाने को सुरक्षा बल की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है।
गत वर्ष मुठभेड़ों में 60 से अधिक बड़े नक्सलियों को ढेर किया गया है। अब इन दोनों शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने से तेलंगाना और ओडिशा समेत छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को भारी क्षति हुई है।
बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा से सटे पुजारी कांकेर क्षेत्र में 16 जनवरी को हुए मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल को घटनास्थल से 12 शव मिले थे। यहां तेलंगाना स्टेट कमेटी सचिव 75 लाख के इनामी दामोदर सहित 18 नक्सलियों मारे गए थे।
अब गरियाबंद जिले में कुल्हाड़ी घाट की पहाड़ी पर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने ओडिशा स्टेट कमेटी के सचिव एक करोड़ के इनामी नक्सली रामचंद्र रेड्डी उर्फ चलपती समेत 15 से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
गरियाबंद में मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, जवान भी घायल...
गरियाबंद । जिले के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मैनपुर थाना क्षेत्र के इस इलाके में सोमवार सुबह से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के जवानों द्वारा संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में अब तक 1 नक्सली के मारे जाने की खबर है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलाके की स्थिति को देखते हुए भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी मैनपुर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा बलों का संयुक्त ऑपरेशन जारी है और जंगल में नक्सलियों को घेरने की कोशिश की जा रही हैं।
हमारा संविधान विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने दिए व्याख्यान
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को सात साल की सजा
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
अपर सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला।
गरियाबंद। गरियाबंद के अपर सत्र न्यायालय ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के एक मामले में आरोपी के खिलाफ दोषसिद्ध होने पर सजा सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश तजेश्वरी देवी देवांगन ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए भा.दं.संहिता की धारा 306 के तहत सात साल का सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी कोमलदास मानिकपुरी के विरुद्ध भा.दं.संहिता की धारा 306 के अंतर्गत आरोप था कि घटना दिनांक 14/10/2023 की रात्रि लगभग 10 बजे से दिनांक 17/10/2023 की दोपहर 12 बजे के मध्य ग्राम मजरकट्टा स्थित नया तालाब के पास एक खेत में मृतिका खुशबू ध्रुव के साथ अवैध रिश्ता रखकर मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर उक्त फोटो को वायरल कर उसे आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित किया, जिसके कारण मृतिका खुशबू ध्रुव के द्वारा लोक लाज के भय से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। बताया गया कि इस घटना के पूर्व मृतिका के पति झुमुकलाल के द्वारा दिनांक 15/10/2023 को अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की गई, जिसकी अन्य प्रकरण में जांच की जा रही है। मृतिका की सास रूखमणी ध्रुव के द्वारा प्रस्तुत शिकायत की उसके पुत्र झुमुकलाल एवं पुत्रवधु खुशबू ध्रुव को आत्महत्या के लिए आरोपी कोमलदास मानिकपुरी द्वारा प्रताड़ित किया गया। संपूर्ण जांच पर आरोपी कोमलदास के विरुद्ध अपराध धारा सदर के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से थाना गरियाबंद में धारा 306 भा.दं.संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण में संपूर्ण अन्वेषण पूर्ण उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध धारा 306 भा.दं.संहिता के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष दिनांक 01/01/2024 को अभियोग पत्र पेश किया गया तथा उपार्पण आदेश दिनांक 05/01/2024 के अनुसार प्रकरण दिनांक 10/01/2024 को इस न्यायालय को प्राप्त होने पर विचारण प्रारंभ किया गया। संपूर्ण साक्ष्य विवेचना उपरांत न्यायालय ने अभियुक्त कोमलदास मानिकपुरी को भा.दं.संहिता की धारा 306 के अंतर्गत आरोप में दोषी पाकर दोषसिद्ध किया गया। प्रकरण की समस्त तथ्य एवं परिस्थितियों एवं समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए इस प्रकार के अपराध को तथा प्रस्तुत प्रकरण में अभियुक्त द्वारा कारित अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी कोमलदास को 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं अर्थदंड की अदायगी में व्यतिक्रम किए जाने पर 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगताया जाएगा।
भाजपा का नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्मेलन संपन्न
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
योग्य और जितने वाले प्रत्याशी का चयन करें - सांसद रूपकुमारी चौधरी
निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओ का चुनाव - विधायक रोहित
गरियाबंद - बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में भाजपा का नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को प्रत्याशी चयन पक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक रोहित साहू सहित प्रदेश से आए पदाधिकारियो को कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए उन्हे अपना मागदर्शन दिया। बैठक में जिले एवं मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही निकाय के वर्तमान जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सम्मेलन की शुरूवात भारत माता के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर की गई।
इस दौरान सम्मेलन में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेहतर काम कर रही है। निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत में भाजपा के अधिक से अधिक लोग चुनकर आयेंगे तो सरकारी योजनाओं का धरातल में बेहतर क्रियान्व्यन होगा। पार्टी भी मजबुत होगी। सांसद ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता योग्य है, पार्टी सभी का सम्मान करती है। परंतु अधिकृत प्रत्याशी एक ही हो सकता है। सभी को टिकट देना संभव नही है। इसके लिए आप सब मिलकर सक्रिय और योग्य व्यक्ति का चयन करें। निकाय चुनाव काफी कठिन होता है। एक एक मत का महत्व होता है। अच्छे कार्यकर्ता का चयन होगा तो हमारी ही जीत होगी।
सम्मेलन में विधायक रोहित साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास और मेहनत से केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा की सरकार बनने के गांव और गरीबो के सपने फिर पूरे होने लगे है। पक्की मकान, पक्की सड़क, पक्की स्कुल, पर्याप्त बिजली, शुध्द पेयजल जैसी समस्या सरकार ने दूर की है। उन्होने कहा कि अब आने वाला चुनाव आप सभी कार्यकर्ताओ का चुनाव है, मै विश्वास दिलाता हूॅ कि हम सब मिलकर आपको जिताने का पूरी इमानदारी और ताकत के साथ प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में संगठन सह प्रभारी किशोर महानंद ने भी कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरा है। उन्होने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ता के नेता बनने का चुनाव है। आप सभी गंभीरता से चुनाव लड़े है। उन्होने कहा कि टिकट मांगने का सभी का अधिकार है। सभी पार्टी के लिए परिश्रम करते है। इसमें मनमुटाव नही हो चाहिए। जिसे पार्टी अवसर देगी उसे मिलकर जिताना है। हमारा लक्ष्य कमल निशान को जिताना है।
इसके पहले चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी व डॉ किरण बघेल ने चयन समिति के गठन और प्रत्याशी चयन को लेकर पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि तीन नाम का पैनल बनेगा। जिसमें सोच विचार के बाद अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा होगी। इसके पहले सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ता उत्साहित है। निकाय में सरकार बनाने एकजुट है। निकाय चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
इनकी रही मौजुदगी
सम्मेलन में पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, डमरूधर पुजारी, राजेश साहू, डॉ श्वेता शर्मा, भागीरथी मांझी, राजेश अवस्थी, कुंज बिहारी बेहरा, गफ्फु मेमन, रेखा सोनकर, खोमन चंद्राकर, राहुल सेन, पुनीत राम सिन्हा, योगेश शर्मा, छाया राही, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, तोकेश्वरी मांझी, नेहा सिंघल, केशरी ध्रुव, चन्द्रशेखर साहू, शंकुतला नायक, महेश यादव, सुरेन्द्र सोनटेके, कमल सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, लुद्राक्ष साहू, गुरूनारायण तिवारी, रिकेश साहू, सुमीत पारख, मनीष हरित, आसिफ मेमन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
गरियाबंद । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार विगत दिवस फॉरेस्ट कार्यालय के ऑक्सन हॉल गरियाबंद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्री यशवंत वासनीकर विशेष न्यायाधीश गरियाबंद द्वारा आईटी एक्ट, पॉक्सो से संबंधित जानकारी दी गई। तजेश्वरी देवांगन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा विवेचना एवं साक्ष्य संकलन विषय पर जानकारी दी गई।
अनीता ध्रुव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद द्वारा उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये न्याय दृष्टांत सत्येन्द्र कुमार आन्टिल, सिद्धार्थ लुघरा के विषय में जानकारी दी गई एवं प्रशांत कुमार देवांगन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 35 विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा समस्त पुलिस अधिकारी, विवेचकों से भारतीय न्याय संहिता अवयस्क बच्चों के संबंध में विवेचना में आ रही कठिनाई के बारे में प्रश्नकॉल के माध्यम स्पष्ट जानकारी दी गई, उक्त विधिक साक्षरता शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर सहित जिले के सम्पूर्ण विवेचना अधिकारीगण, सभी अभियोजन अधिकारी तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य पूर्णिमा तिवारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य ताकेश्वरी साहू, प्रिती मिश्रा, शरदचंद निषाद विधिक सह परिविक्षा अधिकारी किशोर न्याय बोर्ड एवं महिला एवं बाल विकास के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए रहे तैयार : कलेक्टर
मतदाता सूची, मतदान दल गठन, प्रशिक्षण एवं मतदान केन्द्रों की सभी तैयारियां करे सुनिश्चित
गरियाबंद । आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी संबंध में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से भी शामिल हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी दिनों में निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता प्रभावी होने की संभावना है। इसके मद्देनजर जिले में निष्पक्षता और सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी तैयार रहे।
निर्वाचन की सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित की जाए। साथ ही मतदाता सूची क अंतिम प्रकाशन, मतदान दल का गठन, मतदान अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं मतदान केन्द्रों में जरूरी व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित अवधि में सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी 2025 को किया जायेगा। उन्होंने त्रुटि रहित मतदाता सूची निर्माण के लिए सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक कार्य को संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही इस कार्य की गंभीरतापूर्वक मॉनिटरिंग करने के निर्देश सभी एसडीएम को भी दिये। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा सहित रिटर्निंग अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित ब्लॉक लेवल के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से शामिल हुए।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में बताया कि इस बार नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम मशीन के माध्यम से होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मत पेटियों में वोट डाले जायेंगे। उन्होंने इसकी भी तैयारी अच्छे से करने के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की भी तैयारी करने के निर्देश दिये। साथ ही मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कर्मचारियों की ट्रेनिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने सभी निकायों में स्ट्रांग रूम की उपलब्धता, आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की तैयारी एवं नाम निर्देशन की आवश्यक पूर्व तैयारी करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नामांकन स्थल का चयन कर आवश्यक व्यवस्था अभी से सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही नामांकन के दौरान कोई भी त्रुटि न हो इसकी भी पहले से तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। ऑनलाईन नामांकन के लिए जरूरी सभी व्यवस्था कम्प्यूटर, ऑपरेटर, प्रशिक्षित टीम एवं निर्धारित प्रपत्र आदि की भी स्पष्ट जानकारी रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान दिवस को ही मतगणना होती है, इसके लिए मतदान केन्द्रों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हो यह भी सुनिश्चित कर ली जाए। कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान दिये गये दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने तथा मतदान दलों का ट्रेनिंग के लिए अभी से कार्य येाजना बनाने के भी निर्देश दिये।
पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी परिवारों को करे लाभान्वित : कलेक्टर
आवास, सड़क, छात्रावास, आंगनबाड़ी निर्माण के कार्यो में लाये तेजी
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में हो रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनमन योजना के तहत जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्य कमार परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पक्के आवास निर्माण की प्रगति, वर्तमान स्थिति एवं पूर्णता की जानकारी ली। उन्होंने आवास से वंचित पीवीटीजी परिवारों का चिन्हांकन कर हितग्राहियों का आवास स्वीकृति कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिये। जिले में जनमन योजना के तहत पीएमजीएसवाय के अंतर्गत 49 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
कलेक्टर ने सड़क निर्माण के कार्यो में भी प्रगति लाते हुए तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में बन रहे दो वनधन विकास केन्द्र, 4 छात्रावास, आंगनबाड़ी एवं बहुउद्देशीय केन्द्र की भी प्रगति की जानकारी ली। प्रगतिरत कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये कलेक्टर ने पीएचई विभाग को जनजाति परिवारों तक शुद्ध पेयजल की पहुंच, विद्युत विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों तक विद्युतीकरण एवं स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच के बारे में भी जानकारी लेकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग नवीन भगत, परियोजना प्रशासक सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने दिव्यांग को प्रदान किया बैटरी चलित ट्राईसिकल
आने-जाने का मिला नया सहारा, दूसरे पर नहीं होना पड़ेगा निर्भर
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल की संवेदनशीलता से कोपरा निवासी दिव्यांग प्रहलाद कुमार बंसे की जिसकी जिंदगी आज बदल गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रशासन की संवेदनशीलता ने एक ऐसा काम कर दिखाया, जो प्रहलाद के लिए एक सपने जैसा था। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज प्रहलाद को मोटराइज्ड ट्राईसिकल भेंट की। यह केवल एक ट्राईसिकल नहीं, बल्कि उसकी ज़िंदगी में आत्मनिर्भरता और उम्मीदों का नया अध्याय है।
अब प्रहलाद अपने शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर बिना किसी बाधा के अपने सपनों की ओर बढ़ सकेगा। मोटराईज्ड ट्राईसिकल मिलने से प्रहलाद को आने जाने का नया सहारा मिल गया है। प्रहलाद को कहीं आने जाने के लिए किसी के सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वयं अपनी मोटराईज्ड ट्राईसिकल के माध्यम से कही भी आवागमन कर सकेंगे। मोटराईज्ड ट्राईसिकल मिलने से प्रहलाद ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का अभार जताया।
प्रहलाद ने बताया कि एक बीमारी की वजह से वह चलने फिरने में असमर्थ है। बिना किसी सहारे के कही भी आना-जाना नहीं कर सकते है। दोनों पैरों से चलने फिरने में असमर्थ प्रहलाद अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था। प्रहलाद ने इस समस्या से निजात पाने समाज कल्याण विभाग में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राईसिकल प्रदान करने की मांग की।
कलेक्टर के संज्ञान में आते ही उन्होंने विभाग को प्रहलाद को मोटराईज्ड ट्राईसिकल प्रदान करने के निर्देश दिये। आज कलेक्टर श्री अग्रवाल ने स्वयं प्रहलाद को मोटराईज्ड ट्राईसिकल प्रदान करते हुए उनका हालचाल जाना एवं उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मोटराईज्ड ट्राईसिकल पाकर प्रहलाद को एक बड़ा सहारा मिला। उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
एनसीसी के छात्र सैनिकों को राजिम में दिया गया हथियार प्रशिक्षण।
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। नगर के प्रतिष्ठित शासकीय राजीवलोचन महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न चार विद्यालय एवं दो महाविद्यालय के लगभग 300 एनसीसी कैडेटों ने वेपन ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कोपरा: कोसरिया पटेल मरार समाज ने मनाई माता शाकंभरी जयंती, हवन-पूजन और निःशुल्क सब्जी वितरण कार्यक्रम आयोजित
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
भाजपा के प्रयासों से पिछड़ा वर्ग को मिल रहा अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण, कांग्रेस इसे शून्य करवाना चाहती थी : अरुण साव
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
भाजपा के प्रयासों से पिछड़ा वर्ग को मिल रहा अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण, कांग्रेस इसे शून्य करवाना चाहती थी : अरुण साव
धान खरीदी के अंतिम दिवस तक उपार्जन केन्द्रों का करे भौतिक सत्यापन : कलेक्टर
जिले में अब तक 4 लाख 18 हजार 155 मेट्रिक टन धान की खरीदी
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान के उचित रख-रखाव एवं व्यवस्थित खरीदी को सुचारू रखने के लिए विभागीय दिशा-निर्देश अनुसार प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र, राईस मिल, किराना दुकानों में धान का भण्डारण किया जा रहा है, तो उसका अनिवार्य रूप से सत्यापन करे। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक एवं धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाये गये नोडल अधिकारी गठित टीम के साथ अनिवार्य रूप से जा कर सत्यापन करे। इसके अलावा उपार्जन केन्द्र में स्टेक एवं बोरे का भी मिलान करे। जिन किसानों ने अपने टोकन के माध्यम से उनके रकबे का धान बेच चुके है, ऐसे कृषकों से रकबा समर्पित करने का कार्य प्राथमिकता से करायें।
धान खरीदी के अंतिम कार्य दिवसों पर प्रत्येक उपार्जन केन्द्र की सतत निगरानी करे। साथ ही डीओ, टीओ से धान उठाव एवं परिवहन की निगरानी रखे। संबंधित अधिकारियों को राईस मिलर्स द्वारा अब तक धान के कितना धान का उठाव किया गया है, उसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उपार्जन केन्द्रों में धान बोरे का स्टेकिंग अनिवार्य रूप से कराये। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 91 हजार 124 पंजीकृत किसान है। वर्तमान में जिले में अब तक 4 लाख 18 हजार 155 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक धान बिक्री करने वाले किसानों को 937 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। खाद्य अधिकारी श्री सुधीर गुरु ने बताया कि धान खरीदी के अंतिम समय में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों की सतत् निगरानी का जिम्मा सौंपा है। ताकि किसी भी प्रकार की फर्जी धान खरीदी-बिक्री एवं बोगस प्रविष्टि, बोगस उठाव आदि से बचा जा सके। इस दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।