छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
सरकार गठन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होंगी विविध गतिविधियां
विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को जनहितकारी योजनाओं की दी जायेगी जानकारी
गरियाबंद । राज्य शासन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप 20 दिसम्बर 2024 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन किये जायेंगे। यह अभियान 20 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, और रोजगार से संबंधित योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। जारी निर्देशानुसार लोक कल्याण शिविर के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष आयोजन, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, भूमि-पट्टा वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन करने, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विकास को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक साल की उपलब्धियों पर क्वीज, सुशासन पर पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोस्टकार्ड लेखन, मेंहदी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) एवं रंगोली प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सायकल रैली, सुशासन पर संगोष्ठी (प्रत्येक महाविद्यालय में), वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक (एनसीसी/एनएसएस)। जिला पंचायत द्वारा अमृत सरोवरों पर ’’एक पेड़ मां के नाम‘‘ के तहत वृक्षारोपण, सभी ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से स्वच्छता पखवाड़ा, बिहान की दीदियों द्वारा सुशासन का संकल्प चक्र, विकासखण्ड मुख्यालयों पर सुशासन रंगोली, सुशासन चौपाल का आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन केम्प (रेड क्रॉस के सहयोग से), मितानीन सम्मलेन, प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा। सहकारिता विभाग द्वारा प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में किसान सम्मान कार्यक्रम, आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्रत्येक हॉस्टल में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्वीज, जनजातीय वीरों पर आधारित कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन के लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान, आंगनबाड़ी में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, कृषि विभाग द्वारा कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का सम्मान, उन्नत कृषकों का सम्मान, कृषक संगोष्ठी, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग कलाकारों, खिलाड़ियों, प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, वृद्धाश्रमों में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। पुलिस विभाग द्वारा शहीदों के परिजनों का सम्मान, नगर सेना के जवानों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन, श्रमिकों का सम्मान। नगरीय निकाय द्वारा सफाई वाहनों से जिंगल्स का प्रसारण, सफाई पखवाड़ा का आयोजन, स्वच्छता दीदीयों का सम्मलेन, सम्मान मनोरंजन, खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन। वन विभाग द्वारा वन सुरक्षा समितियों का सम्मेलन, वृक्षारोपण। पशुपालन विभाग द्वारा गौ-पूजन कार्यक्रम। आईटीआई एवं लाईवलीहुड कॉलेज में सुशासन पर कार्यक्रमों का आयोजन। जेल विभाग द्वारा सफाई अभियान हेतु श्रमदान, संगोष्ठी। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को दर्शित करने वाले होल्डिंग्स, बैनर आदि का प्रदर्शन, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सेल्फी जोन तैयार किया जायेगा।
सोरिद में आयुष स्वास्थ्य शिविर 10 को
गरियाबंद। विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 10 दिसम्बर 2024 को विकासखंड छुरा के ग्राम सोरिद गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित किया जायेगा। शिविर में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी शिविर में मौजूद होकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। शिविर में दवाई वितरण के लिए फार्मासिस्ट भी मौजूद रहेंगे। शिविर में औषधालय सेवक एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. निकिता ध्रुव ने अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच कराने एवं जरूरी स्वास्थ्य सलाह प्राप्त करने की अपील की है।
पर्यावरणीय स्वीकृति, लोक सुनवाई 17 जनवरी को
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मेसर्स प्रमोद टोण्डरे एवं तुलस रात्रे ग्राम बासीन तहसील राजिम जिला गरियाबंद के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए संयुक्त लोक सुनवाई का आयोजन के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रावधान अनुसार उक्त परियोजना के लिए लोक सुनवाई 17 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बरभंाठा में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में की जायेगी।
राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष के लिए प्रविष्टियां 2 जनवरी तक
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कर प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार हेतु वर्ष 2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के कक्ष क. 79 से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कार्यालयीन समय में 02 जनवरी 2025 तक आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ समस्त विवरण एवं प्रमाणों के साथ आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जायेगा।
छठवें दिवस श्रीराम वनगमन एवं केवट प्रसंग की कथा का व्याख्यान हुआ।
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
श्रीराम कथा : चरण में अनुराग रखना सरल पर वचनों में कठिन है
कोपरा नगर पंचायत चुनाव: नए चेहरों की तलाश में मतदाता, विकास रहेगा प्रमुख मुद्दा
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद: गरियाबंद जिले की नवगठित कोपरा नगर पंचायत में पहले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। यह पहला मौका होगा जब मतदाता सीधे तौर पर अपने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। कोपरा की जनता इस बार पुराने चेहरों से अलग नए नेतृत्व की तलाश में है, जो उनके विकास के सपनों को साकार कर सके।
थाना अमलीपदर के प्रकरण में अपर सत्र न्यायालय ने सुनाया अपना फैसला।
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
हत्यारे पुत्र को आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड से भी दंडित
श्रीराम कथा : रघुनाथ जी जगत कल्याण के लिए देव रूप से मनुष्य रूप में अवतार – देवी चंद्रकला
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
कथा के चौथे दिन प्रभु की बाल–लीलाओं का हुआ वर्णन ।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
कथावाचिका देवी चंद्रकला ने कहा – हमारी सनातन संस्कृति से बड़ा कुछ नहीं
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज ने किया आमसभा व जगजागरण रैली।
नगर के पन्नालाल देववंशी उम्र 55 वर्ष का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया।
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। नगर के पन्नालाल देववंशी उम्र 55 वर्ष का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। पन्नालाल देववंशी लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फुलकर्रा में सहायक ग्रेड–2 के पद पर पदस्थ थे। वे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा स्वर्गीय भागवती देववंशी के सुपुत्र थे और आशीष व शुभम देववंशी के पिता थे। साथ ही गाड़ा समाज के बहुत ही सक्रिय एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लिपिक संघ के सदस्य व नगरवासी सहित समाज के लोग उपस्थित थे।
गरियाबंद के सिविल सर्जन डॉ. हेला को शासन ने किया निलंबित
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
विधायक रोहित साहू ने अव्यवस्था को देखकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से की थी कार्यवाही की मांग
श्रीराम कथा : देखो नंदी पे चढ़ के आया, भोले बाबा ने ब्याह रचाया...
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
शिव बारात के भजन में श्रोतागण हुए मंत्रमुग्ध, जमकर झूमे ।
गरियाबंद में नौ दिवसीय दिव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
– 01 से 09 दिसंबर तक होगी आयोजित ।
समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना प्राथमिकता– संजय नेताम
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
भूतेश्वरनाथ महादेव प्रांगण में बड़े कोसरिया यादव समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया गया लोकार्पण।
गरियाबंद। भूतेश्वरनाथ महादेव प्रांगण ग्राम मरौदा में 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित बड़े कोसरिया यादव समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण शुक्रवार को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम थे। अध्यक्षता बड़े कोसरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, अभिमन्यु ध्रुव सरपंच, घनश्याम यादव, ईश्वर यादव, रघुवर यादव सहित समाज के प्रमुखगण शामिल हुए।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि समाज को विकास की मुख्य धारा में आगे बढ़ाने के लिए हमारा लगातार प्रयास जारी है। कहा कि समाज की मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा की गई थी, जिसका आज लोकार्पण किया गया। भवन के निर्माण होने से समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके लिए उन्होंने सभी समाजजनों को बधाई दी है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, सरंपच अभिमन्यु ध्रुव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रघुवर यादव ने किया।
इस अवसर पर रामेश्वर यादव, पनकुराम यादव, ईश्वरराम यादव, देवचंद यादव, झड़ीराम यादव, जनक राम यादव, घनश्याम यादव, राजकुमार यादव, जसकुमार यादव, छबिलाल यादव, फरसु राम, मनोहर, बुधराम, शिवदयाल, प्रेम यादव, संतोष सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
सेंदमुड़ा के अलेक्जेंडर खदान से लगे जमीन में हो रही अवैध खुदाई, मिट्टी धो कर वापस गड्ढे में डाल रहे खननकर्ता
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। सेंदमुड़ा के अलेक्जेंडर खदान से लगे जमीनो में हो रही अवैध खुदाई, मिट्टी धो कर वापस गड्ढे में डाल रहे खनन करता, तहसीलदार के निरीक्षण में हुआ खुलासा।
गरियाबंद में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
मुख्य अतिथि: राजिम विधायक रोहित साहू ने 10 लाख रुपये की घोषणा की