छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल कल लेंगे सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक
गरियाबंद, 11 सितम्बर 2026
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल 12 सितंबर, शनिवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद के विश्राम गृह में संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिला अधिकारियों की सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक लेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री बघेल सुबह 10ः30 बजे नवा रायपुर निवास से गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 12ः00 बजे से सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत वे दोपहर 2ः30 बजे गरियाबंद से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋषा ठाकुर ने ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
गरियाबंद, 11 सितम्बर 2026
भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील बंद वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेयर हाउस में सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए। अपर कलेक्टर श्रीमती ठाकुर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।
राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गरियाबंद के दो खिलाड़ियों का चयन
वरिष्ठ फोटोग्राफर सम्मान से सम्मानित हुये मोहम्मद सलीम
आबकारी विभाग के कर्मचारी पर शराब प्रकरण बनाने की धमकी देकर 90 हजार रुपये लेने का आरोप,कलेक्टर से शिकायत
गजब का प्रशासनिक खेला हैं की एक दरोगा के भरोसे जिले के कई ब्लाक हैं, दरोगा का एक पैर राजधानी में तो एक पैर जिला मुख्यालय में होता हैं कभी भी अपने दफ्तर में नहीं पाए जाते। अपने विभागीय गुर्गो के सहारे वसूली का हिसाब लेने पहुंच जाते हैं ज़ब भी कार्यालय में जाओ तो साहब दौरे पर गए हैं कहा जाता हैं। पता नहीं साहब कंहा होते हैं। चखना सेंटर में सुविधाओं से लेकर अवैध शराब पर अंकुश लगाने के नाम पर केवल औपचारिकता ही निभाई जा रही हैं।
लापता व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी को लेकर कलेक्टर ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश
गरियाबंद । कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की स्थिति, उनकी बरामदगी तथा गुमशुदगी के कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके सहित समिति में शामिल संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। टास्क फोर्स समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित कर ऐसे प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की जाती है।
बैठक में कलेक्टर शर्मा ने अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुई बालिकाओं के प्रकरणों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 43 बालिकाओं के गुम होने के प्रकरणों में 38 बालिकाओं को बरामद किया जा चुका है, जबकि 5 नए प्रकरण सामने आए हैं। कलेक्टर ने नए एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं के मामलों में केवल बरामदगी तक सीमित न रहते हुए गुमशुदगी के वास्तविक कारणों की भी जांच की जाए। विशेष रूप से बंधुआ मजदूरी, अपहरण, प्रेम-प्रसंग, अवैध मानव व्यापार एवं अन्य प्रकार के शोषण से जुड़े पहलुओं की जांच करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में रोजगार अथवा अन्य कारणों से गए व्यक्तियों एवं बालिकाओं के शोषण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में संबंधित विभाग एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से जानकारी जुटाएं तथा यदि किसी व्यक्ति को अवैध रूप से दूसरे राज्य ले जाने अथवा शोषण में संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बच्चों की काउंसलिंग और पढ़ाई पर विशेष ध्यान :
कलेक्टर ने बच्चों को गुमशुदगी एवं असुरक्षित परिस्थितियों से बचाने के लिए स्कूल स्तर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी काउंसलिंग एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा जाए तथा उन्हें शिक्षा से जोड़े रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, सुरक्षित वातावरण में रहने तथा किसी प्रकार के प्रलोभन या बहकावे में नहीं आने के लिए जागरूक किया जाए।
लापता व्यक्तियों को सुरक्षित घर पहुंचाने में विभागों के बीच समन्वय जरूरी :
कलेक्टर ने कहा कि लापता बच्चों एवं व्यक्तियों की सुरक्षित बरामदगी के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से उनके जिले एवं परिवार तक वापस लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस, महिला एवं बाल विकास, श्रम तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए और जिन मामलों में दूसरे राज्यों से समन्वय की आवश्यकता है, वहां संबंधित राज्यों के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर शर्मा ने स्पष्ट किया कि बच्चों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को अवैध रूप से दूसरे राज्यों में ले जाने, बंधुआ मजदूरी अथवा किसी भी प्रकार के शोषण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों पर कार्य करते हुए पीड़ितों की सुरक्षा एवं पुनर्वास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
पात्र विद्यार्थियों को समय पर मिले छात्रवृत्ति का लाभ, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण - कलेक्टर श्री शर्मा
युवा प्रतिभाओं को मंच देने युवा उड़ान 2026 में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें
यंग लीडर्स डॉयलॉग क्विज में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
गरियाबंद, 09 सितम्बर 2026
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों तथा विद्यार्थियों को किए गए भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों के लिए काम आती है। इसलिए पात्र विद्यार्थियों के आवेदन लंबित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियागत कमियों के कारण लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा अंतिम तिथि के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि समय पर प्राप्त होने से उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक सामग्री एवं अन्य आवश्यकताओं में सहायता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियागत समस्या का तत्काल समाधान करते हुए पात्र विद्यार्थियों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में युवा उड़ान 2026 के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 23 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय, आईटीआई सहित जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बाहर से विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों, कौशल विकास एवं कैरियर संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कलेक्टर श्री शर्मा ने माई भारत विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग क्विज में जिले के युवाओं का अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्विज में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा संगठनों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को इस पहल से जोड़ने तथा पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, ज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं कृषि, सहकारिता विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा
छूटे हुए राशनकार्डधारियों का ई-केवाईसी 15 दिवस में शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के दिए निर्देश
राशनकार्डों की जांच कर मृत व्यक्तियों के नाम हटाने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने कहा
गरियाबंद, 09 सितम्बर 2026
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि, खाद्य, नागरिक आपूर्ति निगम, मार्कफेड, सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों, राशनकार्डधारियों, ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, एग्रीस्टेक, राइस मिलों सहित अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 371 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं, जिनमें 21 दुकानें शहरी क्षेत्र तथा 350 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। जिले में कुल 2 लाख 19 हजार 980 राशनकार्डधारी हैं। कलेक्टर ने सभी छुटे हुए राशनकार्डधारियों का 15 दिवस पर ई-केवाईसी शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राशनकार्डों की नियमित जांच कर मृत व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को ही खाद्यान्न का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने पहुंचविहीन क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की भी समीक्षा की। जिले में 14 केन्द्र पहुंचविहीन क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां राशन सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की समीक्षा करते हुए गैस कनेक्शनधारियों की संख्या एवं योजना के लाभ की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 1 लाख 43 हजार 518 गैस कनेक्शनधारी हैं। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने तथा गैस कनेक्शन के सुरक्षित उपयोग के संबंध में आवश्यक जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित राइस मिलों की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 56 राइस मिल संचालित हैं। कलेक्टर ने सभी राइस मिलों में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं गुणवत्तापूर्ण रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा धान के सुरक्षित भंडारण एवं मिलिंग कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारदानों को एकत्रित कर सुरक्षित जगहों पर रखने के निर्देश दिए ताकि धान खरीदी के समय में बारदानों की किसी प्रकार की समस्या न रहें। उंन्होंने कृषकों को समय पर खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराने, किसान पंजीयन की प्रक्रिया को सुचारू रखने तथा एग्रीस्टैक से संबंधित कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों और हितग्राहियों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने और विभागीय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा
बैंकर्स को ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
गरियाबंद,9 सितंबर 2026
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने योजना के लाभों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सोलर रूफटॉप लगाने से घरेलू बिजली की आवश्यकता को सौर ऊर्जा से पूरा करने के साथ बिजली के खर्च में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने योजना के तहत मिलने वाले अनुदान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में उपस्थित बैंकर्स को निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक परिवार अपने घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित कर योजना का लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि योजना के संबंध में हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं ऋण प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध कराएं, जिससे आवेदन करने वाले हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित वेंडर्स को सोलर रूफटॉप स्थापना में निर्धारित मानकों का पालन करते हुए उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल एवं उपकरण लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सोलर सिस्टम की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए तथा हितग्राहियों को बेहतर एवं टिकाऊ प्रणाली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने वेंडर्स को निर्धारित समय-सीमा में सोलर रूफटॉप स्थापना का कार्य पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को स्थापना एवं रखरखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के निर्देश भी दिए। इसी तरह उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को जिले में विशेष अभियान चलाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजना के लाभों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने तथा योजना के क्रियान्वयन की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नुआखाई पर्व पर 18 सितंबर के स्थान पर 15 सितंबर को जिले में अवकाश घोषित
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने वर्ष 2026 के स्थानीय अवकाश में किया आंशिक संशोधन
गरियाबंद 09 सितंबर 2026
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा द्वारा वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के अवसर पर जिले में पूर्व निर्धारित 18 सितंबर 2026 के स्थान पर अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा।
संशोधित आदेश के अनुसार दशहरा महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 09 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार यथावत रहेगा। उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय अथवा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।
जिलाधीश से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट,कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा,समस्याओं के निराकरण हेतु परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने का आग्रह
जिलाधीश से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट,कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा,समस्याओं के निराकरण हेतु परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने का आग्रह
नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा से भाजपा पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा से भाजपा पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
*नगरवासियों की मांग पर पैरी नगर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे विधायक रोहित साहू, जीर्णोद्धार का दिलाया भरोसा*
*नगरवासियों की मांग पर पैरी नगर के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे विधायक रोहित साहू, जीर्णोद्धार का दिलाया भरोसा*
कलेक्टर शर्मा पहुंचे पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, बच्चों को जीव विज्ञान का पढ़ाया पाठ
गरियाबंद । प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच जब कलेक्टर रणबीर शर्मा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पाण्डुका पहुंचे तो उनका अंदाज औपचारिक निरीक्षण से कहीं अलग नजर आया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ सीधे कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई का स्तर जाना।
कलेक्टर शर्मा कक्षा 11वीं की कक्षा में पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ जीवविज्ञान विषय से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की। कक्षा में उन्होंने विद्यार्थियों को वनस्पति विज्ञान एवं मानव शरीर विज्ञान से जुड़े विषयों की जानकारी देते हुए पुष्पों और मानव दंत सूत्र के बारे में समझाया। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े पुष्प रेफलीसिया अर्नाेल्डी और सबसे छोटे पुष्प वुल्फिया के बारे में भी जानकारी साझा की। साथ ही मानव के दंत सूत्र 2,1,2,3 को विद्यार्थियों के साथ दोहराते हुए विषय को सरल तरीके से समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सवालों के जवाब दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत, ऋषा ठाकुर सहित स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
मेहनत का कोई विकल्प नहीं, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें :
कलेक्टर शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसे हासिल करने के लिए नियमित रूप से तैयारी करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
नीट - जेईई की तैयारी पर विशेष जोर :
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य से विद्यार्थियों की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं के लिए प्रारंभ से ही योजनाबद्ध एवं विशेष तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करना चाहिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्राचार्य से विद्यालय की स्थापना, शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक लगभग 440 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
युवाओं से संवाद, प्रश्नोत्तर और विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के निर्माण पर होगी परिचर्चा
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत विजन एट 2047 से जोड़ने तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को गरियाबंद जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही पाण्डुका स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्षमता वाले सभागार अथवा ऑडिटोरियम का चिन्हांकन किया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर शर्मा ने गरियाबंद मुख्यालय स्थित ऑक्शन हॉल, मंडी परिसर एवं इंडोर स्टेडियम का अवलोकन कर कार्यक्रम के लिए स्थल की उपयुक्तता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा और स्वरूप के अनुरूप उपयुक्त स्थल का चिन्हांकन करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शर्मा ने लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए बैठक व्यवस्था, मंच, ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा तथा कार्यक्रम संचालन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसा स्थल चिन्हांकित किया जाए, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें और प्रतिभागी युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत, ऋषा ठाकुर, एसडीएम हितेश्वरी बाघे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
युवाओं से संवाद और विकसित छत्तीसगढ़ पर होगी परिचर्चा :
युवा उड़ान 2026 में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन प्रावीण्य छात्र, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के युवा खिलाड़ी, कला-साहित्य-संस्कृति से जुड़े युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम की कुल अवधि लगभग 2 घंटे 10 मिनट होगी। इसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के साथ युवाओं के साथ संवाद, प्रश्नोत्तर एवं सुझाव का सत्र भी आयोजित किया जाएगा। परिचर्चा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्य, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं निष्कर्षों का संकलन कर समग्र प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे आगामी नीतिगत क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को प्रेषित किया जाएगा। प्रतिभागियों का पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की वेबसाइट एवं निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से कराया जाएगा। कार्यक्रम में वंदे मातरम्, राष्ट्रगान एवं छत्तीसगढ़ राज्यगीत का गायन होगा। कार्यक्रम स्थल पर माई भारत पोर्टल एवं युवा आयोग की वेबसाइट के क्यूआर कोड युक्त स्टैंडी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार में रुल्नअंन्कंदब्ळ का उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आयोजन को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर रहेगा जोर :
युवा उड़ान 2026 में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग एक हजार युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसमें कक्षा 9वीं से 11वीं के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन प्रावीण्य छात्र, कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी, यूपीएससी एवं सीजीपीएससी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं को शामिल किया जाएगा।
सेवा के 25 वर्ष : सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय– प्रदेश महामंत्री नवीन मारकण्डेय
सेवा के 25 वर्ष : सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय– प्रदेश महामंत्री नवीन मारकण्डेय
गरियाबंद में 11 को लगेगा रोजगार मेला, 354 पदों पर होगी भर्ती
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।
रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी प्रतिष्ठान अलर्ट एस.जी.एस. प्रा. लिमिटेड, रायपुर एवं स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि., रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, मार्केटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं।
8वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को अवसर :
जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजीडीसीए एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन पंजीयन जरूरी :
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अधिकृत वेबसाईट ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार मेला एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।