छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा
शादी की खुशी एक पल में गम में बदल गई, अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दूल्हा दुल्हन सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत
जांजगीर चांपा। इस वक्त की बड़ी ख़बर जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र से है,, जहां शादी की खुशी एक पल में गम में बदल गई। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है बलौदा गांव से सोनी परिवार की बारात शिवरीनारायण गई थी। जहां शादी की रस्म पूरी करने के बाद आज सुबह दुल्हन की विदाई हुई। फिर कार में सवार होकर दूल्हा, दुल्हन सहित पांच लोग वापस बलौदा लौट रहे थे। कार मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया जंगल के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर हुआ फरार हो गया। मृतकों के नाम ओम सोनी, शुभम सोनी-नेहा सोनी (वर -वधु), रेवती सोनी-सरजु सोनी (बहन -बहनोई) बताया जा रहा है। इधर, दुर्घटना के बाद कार से निकल रहा था धुँआ,,, वहीं मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.।
झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती को लगाया इंजेक्शन, नाक और मुंह आने लगा खून... फिर वो नहीं उठी
जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के ग्राम हीरागढ़ टुरी की गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने ग्राम सिउड़ के झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित डॉक्टर के द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की तबीयत बिगड़ी और उसके बाद मौत हुई थी।इससकी पुष्टि शासकीय डॉक्टर ने जांच में की है। मामला नवागढ़ थाने का है। नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि ग्राम हीरागढ़ टुरी निवासी सहदेव कश्यप की पत्नी रुक्मणी कश्यप चार माह की गर्भवती थी। कुछ दिनों से उसके हाथ और पांव में दर्द रहता था।
गर्भवती के हाथ-पैर में तेज दर्द हुआ
एक सितंबर को रात लगभग नौ से दस बजे के आसपास उसके हाथ पैर में तेज दर्ज हुआ। इस दौरान उसकी सांस भी फूलने लगी। तब उसके स्वजनों ने ग्राम सिउड़ के झोलाछाप डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार 52 वर्ष पिता धनंजय सिकदार को बुलाया। जिसने जांच के बाद महिला को एक इंजेक्शन लगा दिया।इंजेक्शन लगाने के पांच से दस मिनट के बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। महिला को तेज खांसी के साथ नाक और मुंह से खून निकलने लगा। जिसे देखकर स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लेकर गए।
पुलिस ने झोलाछाप को किया गिरफ्तार
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रुक्मणी कश्यप को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने इसकी सूचना नवागढ़ थाने में दी। जिस पर पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने झोलाछाप ध्रुवंतो सिकदार से घटना के संबंध में पूछताछ की। उसने बताया कि महिला को डेरीफायलीन नामक इंजेक्शन लगाया था।सरकारी डॉक्टर ने झोलाछाप ध्रुवंतो सिकदार के द्वारा गर्भवती महिला के इलाज को गलत बताया। डॉक्टरों ने इंजेक्शन से ही गर्भवती महिला की मौत की आशंका जताई है। इसके बाद झोलाछापडॉक्टर के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस ने सिउड़ निवासी आरोपित ध्रुवंतो सिकदार को आठ सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
जांजगीर.चांपा : देश की सेवा करना गौरव की बात : कलेक्टर
अग्निवीर थल सेना में चयनित युवाओं किया गया सम्मान
जांजगीर.चांपा 09 मार्च 2024
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर में भर्ती में चयनित जिले के युवाओं का आज जिला रोजगार कार्यालय के सभाकक्ष में 171 युवाओं को बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि अग्निवीर बनकर आप सभी को देश सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इससे जिला गौरान्वित हुआ है।
कलेक्टर श्री छिकारा ने अग्निवीर में चयनित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा करने के बहुत सारे अवसर होते हैं। इनमें से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना और सुरक्षा के साथ मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि जिले से 171 युवाओं का चयन होना गौरव की बात है। इससे गांव सहित जिला और देश का नाम रोशन हुआ है। अग्निवीर बनने के बाद आपको अपनी मेहनत का फल मिला है। अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने से आपका आत्मविश्वास बढेगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर बनने के बाद आप गांव.शहर के अन्य युवाओं के प्रेरणास्रोत भी बनेंगे। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री दीपक यादव ने किया।
उल्लेखनीय है कि 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में इस जिले से 171 युवा सफल हुए है एवं अग्निवीर थलसेना में अंतिम रूप से चयनित हुए है। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारीए भूतपूर्व सैनिक सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
निगम कर्मी से 4 लाख की ठगी
जांजगीर,। नगर पंचायत अड़भार के पीएम आवास योजना शाखा में देखरेख का काम करने वाले कर्मचारी के खाते से किसी ठग ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में 4 लाख 14 हजार की ठगी कर ली। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अड़भार के वार्ड नंबर 8 निवासी पुष्पेंद्र कुमार श्रीवास नगर पंचायत अड़भार में पीएम आवास की देखरेख करते हैं। उसकी तीन बेटियां हैं, उनकी पढ़ाई व अन्य खर्च के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अड़भार के अपने खाते में 4 लाख 15 हजार रुपए से कुछ अधिक रकम जमा करके रखी थी। किसी ने उसके एकाउंट से अलग-अलग किस्तों में 4 लाख 14 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। अब पुष्पेंद्र के खाते में केवल 1256 रुपए बचे हैं। उसने मालखरौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
मॉर्निंग वॉक पर निकले थे युवक व बच्चे छह को तूफान ने रौंदा
जांजगीर। घटना में दो युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गए हैं। घटना सुबह तड़के 4:50 बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के तड़के सुबह 4:50 बजे कुटराबोड में युवक और बच्चे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर सड़क किनारे घूम रहे थे कुछ लोग बैठे थे तभी पामगढ़ की ओर से जांजगीर की ओर जा तेज रफ्तार तूफान वाहन ने बच्चों को अपने चपेट में ले लिया।
घटना में आधे दर्जन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीक पुकार मच गई इधर अन्य मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव के लोगों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस और परिजनों को दी जहां तत्काल एंबुलेंस पहुंचने पर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया।
चार बच्चों को बिलासपुर रेफर किया गया
प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दो युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने के बाद मौके से तूफान फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हैं।
प्रवीण कुमार पिता लीलाधर गढ़वाल उम्र 10 साल
हिमेश पिता ओम प्रकाश उम्र 18 साल
लोकसभा चुनावों की वोटिंग के पहले फिर कांग्रेस को बड़ा झटका
अमृत सरोवर तटों पर स्वतंत्रता दिवस पर होगा ध्वजारोहण
पौधरोपण, तिरंगा यात्रा के साथ होंगे विविध आयोजन
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आजादी के पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से निर्मित अमृत सरोवरों के तट पर उल्लासपूर्वक तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही पौधरोपण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, सामूहिक परिचर्चा के साथ विविध आयोजन किए जाएंगे। आयोजन को लेकर जनपद पंचायत सीईओ को दिशा निर्देश दिए गए है
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि भवन, नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक अमृत सरोवर स्थलों में विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवर स्थलों में ध्वजारोहण के आयोजन उपरांत राष्ट्रीय गान का गायन किया जाएग। इसके उपरांत आमजन द्वारा गांव के मुख्य मार्गाे से होते हुए अमृत सरोवर स्थलों को शामिल करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आमजनों, समुदाय के सदस्यों और स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक का मंचन आदि सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक दिन के प्रभाव को बनाये रखने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जायेगा। सार्वजनिक स्थानो में स्वच्छता और हरियाली को स्थायी बनाये रखने हेतु अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास आदि बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामूहिक परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी परिचर्चा आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आजादी के पर्व को इस उत्सव को सार्थक बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के ग्रामीण, स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राएं, स्व-सहायता समूह और स्थानीय कर्मचारियों आदि सहित सभी हितग्राहियों को शामिल किए जाने के निर्देश दिए है।
दो युवतियों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी गंभीर
जांजगीर-चांपा । जांजगीर चांपा जिले में एक साथ दो युवतियों ने जहर खा लिया है। जिससे एक युवती की मौत हो गई, तो वहीं एक की हालत गंभीर है। फ़िलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल यह पूरी घटना जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव की है। जहां की दो युवतियों ने कीटनाशक दवा पी ली। जिससे एक एक युवती की मौत हो गई, तो वहीं दूसरी युवती की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले वालों ने दोनों युवतियों को दो लड़कों के साथ पकड़ा था। जिसके बाद बदनामी के डर से बचने के लिए दोनों ने घर में रखे कीटनाशक दवा को पी लिया। इस घटना के बाद परिजनों ने दोनों युवक को पुलिस को सौंपा दिया है। वहीं पुलिस इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।
श्रद्धालुओं के लिए खुला मां का दरबार, विधिवत पूजा पंचमी से
जांजगीर चांपा। जांजगीर नैला में इस बार दुर्गा पूजा में थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध अरुण देव मंदिर की प्रतिकृति का पंडाल अग्रसेन भवन नैला के सामने मैदान में तैयार किया गया है। यहां पांच शेरों में सवार मां दुर्गा की 35 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की गई है। इस बार दुर्गा पूजा उत्सव में खास लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है जिसमें दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह लाइट और साउंड इफेक्ट के साथ दिखाया जा रहा है। श्रद्धालु नवरात्र की द्वितीया तिथि चार अक्टूबर से मां का दर्शन कर सकेंगे। वहीं विधिवत पूजा पंचमी तिथि से शुरू होगी । शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। देवी मंदिरों से लेकर शहरों और गांवों तक मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं।
ससुर और बहु ने पी लिया जहर, ससुर की मौत, बहु का इलाज जारी
जांजगीर चांपा। नगर पंचायत राहौद में घरेलू विवाद के बाद ससुर और बहु ने जहर पी लिया। घटना में ससुर रमेश देवांगन की मौत हो गई है, वहीं बहु डाली का इलाज पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मामला शिवरीनारायण थाना का है।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत राहौद के ध्रुव देवांगन ने उधारी रकम ली थी। उस उधार को छूटने उसने अपनी पत्नी का जेवर गिरवी रखा था। गुरुवार को ससुर रमेश देवांगन को जेवर छुड़ाने कहा गया। इस बात को लेकर घर में विवाद हुआ और ध्रुव देवांगन के पिता रमेश देवांगन ने जहर पी लिया, फिर उनकी बहु यानी ध्रुव देवांगन की पत्नी डाली ने भी जहर पी लिया।
ससुर रमेश देवांगन की मौत
दोनों को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां ससुर रमेश देवांगन की मौत हो गई, वहीं बहु डाली का इलाज चल रहा है। इधर, मृतक ससुर रमेश देवांगन के शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।