छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
सड़कों के निर्माण से बैगा जनजातियां की जिंदगी में आ रहा बड़ा बदलाव
कवर्धा, 17 जनवरी 2024। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल, दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा बाहूल्य जनजाति क्षेत्रों में सड़कों के जाल बिछने से एक नई क्रांति आ रही है। सड़क का यह बिछा जाल न केवल बैगा जनजाति के लोगों के जीवन को आसान बना रहा है, बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत कबीरधाम जिले के 56 जनजाति बसाहटों को जोड़ने के लिए 186.20 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। इनमें वनांचल क्षेत्र के 47 सड़कों का काम प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत पक्की डामरीकृत सड़क एवं छोटी बड़ी नदी नालों में पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है।
सड़कों के निर्माण से बैगा जनजातियां की जिंदगी में आ रहा बड़ा बदलाव
कवर्धा, 17 जनवरी 2024। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल, दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा बाहूल्य जनजाति क्षेत्रों में सड़कों के जाल बिछने से एक नई क्रांति आ रही है। सड़क का यह बिछा जाल न केवल बैगा जनजाति के लोगों के जीवन को आसान बना रहा है, बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत कबीरधाम जिले के 56 जनजाति बसाहटों को जोड़ने के लिए 186.20 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। इनमें वनांचल क्षेत्र के 47 सड़कों का काम प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत पक्की डामरीकृत सड़क एवं छोटी बड़ी नदी नालों में पुल-पुलिया का निर्माण किया जा रहा है।
नाबालिग के अपहरण का खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने हैदराबाद से किया सुरक्षित बरामद
कबीरधाम । दिनांक 14/05/2024 को प्रार्थी द्वारा थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। इस पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 207/24, धारा 363 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
"नई पुनर्वास नीति का असर: 10 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण"
यातायात जागरूकता अभियान: स्वामी करपात्री जी स्कूल में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी यातायात सुरक्षा की सीख
दिनांक 17.01.2025
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025* के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन।
*जिला कबीरधाम* दिनांक: 17.01.2025
विष्णु के सुशासन सरकार में ग्रामीण और वनांचल वासियों को मिल रहा पक्का आवास का अधिकार-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
पीएम जनमन योजना के तहत पूरे देश में 4 हजार 700 किलोमीटर स्वीकृ त सड़क में कुल 51 प्रतिशत 2400 किमी सड़क का निमार्ण सिर्फ छत्तीसगढ़ में हो रहा
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 16 जनवरी को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास पर रहेंगे
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 16 जनवरी को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास पर रहेंगे
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम रामचुवा में आयोजित मेला में शामिल हुए
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम रामचुवा में आयोजित मेला में शामिल हुए
आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
बकाया ऋण न चुकाने वाले हितग्राहियों के चुनाव नामांकन पर रोक
कवर्धा, जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य के राष्ट्रीय निगम की विभिन्न योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सफाई कामगार वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने और आय संवर्धन हेतु कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया गया है। हालांकि, कई हितग्राही उक्त ऋण से पर्याप्त आय अर्जित करने में असफल रहे हैं और ऋण राशि की अदायगी में भी वे रुचि नहीं ले रहे हैं। निगम मुख्यालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की गारंटी पर विभिन्न राष्ट्रीय निगमों से ब्याज पर राशि प्राप्त कर हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया गया था, जिसे ब्याज सहित वापस करना था। लेकिन, वितरित ऋण राशि की वसूली न होने के कारण शासन को ऋण की राशि वापस करने में कठिनाई हो रही है। कर्मचारी और प्रशासनिक विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र, बकायादार हितग्राही यदि नामांकन दाखिल करने के लिए कार्यालय में उपस्थित होते हैं, तो उन्हें इस कार्यालय द्वारा जारी एन.ओ.सी. (ऋण मुक्त प्रमाण पत्र) या बकाया राशि जमा करने के बाद ही नामांकन की अनुमति दी जाएगी।
विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति की शांति बैगा को मिला सपनों का आशियाना
विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति की शांति बैगा को मिला सपनों का आशियाना
कबीरधाम जिले को मिली पहली महिला थाना की सौगात, महिलाओं को मिलेगी कानूनी सुरक्षा और सम्मान
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री शर्मा के विशेष प्रयासो से कबीरधाम जिले को मिली एक और उपलब्धि
डिप्टी सीएम शर्मा ग्राम रामचुवा में आयोजित मेला में शामिल हुए
40 लाख की लागत से निर्मित दो सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम रामचुवा में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम रामचुवा, मेला स्थल में स्थित देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया और पूजा पाठ कर प्रदेश सहित कवर्धा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मनहरण कौशिक, ईश्वरी साहू, सुर्दशन साहू, मिलूराम साहू, लोकचंद साहू सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि मेला-मड़ई कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गांव की सुख समृद्धि के लिए इसका आयोजन किया जाता है। मेला, मंडई कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है। इसे क्षेत्रवासियों द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज के रखते हुए आगे बढ़ाना है। उन्होंने रामचुवा क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में और विकसित करने और मेला समिति की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अब तक मोदी की गारंटी जिसे पूरा किया है, इस संदर्भ में मेला में आए लोगो को जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री ने 40 लाख रूपए की लागत से दो सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम रामचुवा में आयोजित मेला मंडई कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के लिए 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम लालपुर में 10 लाख रूपए की लागत से एक सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से समाज को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और समाजिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस पहल को समाज के कल्याण और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और ग्रामीणों को इन भवनों का सदुपयोग करने की अपील की।
गौ अभ्यारण्य और दुध गंगा प्रोजेक्ट के माध्यम से क्षेत्र में होगी आर्थिक समृद्धि
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि जिले में गौ अभ्यारण्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसके बनने के बाद बालोद जिले में स्थापित दुध गंगा प्रोजेक्ट के तर्ज पर यहां भी एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसमें दुध से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर विक्रय किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए क्षेत्र के 20 व्यक्तियों की एक टीम बनाई जाएगी, जो बालोद में स्थित दुध गंगा प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगे। इस अनुभव के आधार पर यहां भी दुध से उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इससे स्थानीय ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि वे अपने पशुओं द्वारा उत्पादित दुध का विक्रय इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सभी कार्य सहकारिता के माध्यम से किए जाएंगे। इसके साथ ही, उन्होंने पशुओं के नस्ल सुधार पर भी जोर दिया, ताकि दुध की गुणवत्ता में सुधार हो और इससे आमदनी का नया मार्ग खुले। इस प्रोजेक्ट से न केवल स्थानीय समुदाय को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र की समृद्धि में भी वृद्धि होगी।
डिप्टी सीएम शर्मा कवर्धा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल
विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और शिव पुराण में विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही आयोजन में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना भी शामिल हुए।
यह महायज्ञ 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इससे पहले, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा के वार्ड क्रमांक 27 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया। इस दोनों आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति देखी गई। उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों से भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की और इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाला बताया।
शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का महत्व केवल आध्यात्मिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि ये समाज में सद्भावना और एकता का संचार भी करते हैं। जहां संत और साधु का आगमन होता है, वह क्षेत्र भी समृद्धि और शांति का केंद्र बन जाता है। उन्होंने इन आयोजनों को समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम बताया।
कवर्धा के पटेल मैदान में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना से वातावरण पवित्र हो रहा है। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्र में प्राकृतिक संतुलन, आध्यात्मिक उन्नति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। वहीं, श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों का आनंद उठा रहे हैं। इन दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हो रहे हैं। आयोजन समितियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या आयोजन की सफलता को दर्शा रही है।
कबीरधाम जिले में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की परंपरा लंबे समय से रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा की उपस्थिति ने इन आयोजनों को और भी विशेष बना दिया। उन्होंने आयोजनों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवशी, जनपद उपाध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र साहू, नितेश अग्रवाल, पार्षद उमंग पांडेय सहित अन्य प्रतिनिधि इस आयोजनों में शामिल हुए।
गुरूकुल के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कवर्धा । रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्कूल छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गान और ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरूकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 11 जनवरी को आयोजित की गई, जिसमें कवर्धा के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया।
गुरूकुल के विद्यार्थियों ने सामूहिक गान में तृतीय स्थान और ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके साथ ही, राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में अभ्युदय स्कूल द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित परिचर्चा में भी गुरूकुल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के संगीत और ड्राइंग शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण को जाता है। गुरूकुल की इस सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, निदेशकगण और प्रभारी प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और कला के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें गुरूकुल के विद्यार्थियों ने अपने कौशल से नई पहचान बनाई।
नाबालिगों को नशे की दलदल में धकेलने वाला गिरफ्तार: कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई
दिनांक 15.01.2025 जिला कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और कड़ी चोट करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले ओमंग देवांगन को गिरफ्तार किया। आरोपी, जो अमर सायकल स्टोर, छोटे बाजार पिपरिया का संचालक है, बच्चों को साइकिल पंचर बनाने में उपयोग होने वाले सोल्यूशन को नशा करने के लिए ज्यादा कीमत पर बेचता था। यह सोल्यूशन एक हानिकारक पदार्थ है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है और उनके भविष्य को बर्बाद कर सकता है।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी और डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना पिपरिया की टीम ने यह कार्रवाई की।
सूचना प्राप्त होने के बाद, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित योजना बनाई। टीम ने एक को ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क किया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद की गईं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गिरफ्तारी के दौरान, आरोपी ने पुलिस और गवाहों को धमकी देने का प्रयास किया और अपने आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने की बात कही। इसके बावजूद, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू किया और उसके खिलाफ धारा 126, 135(3) भा.दं.स. के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा, "नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। ऐसे अपराधी न केवल बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं, बल्कि समाज में अपराध और अराजकता को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।"
इस कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक कमला कांत शुक्ला, थाना प्रभारी, पिपरिया, निरीक्षक मनीष मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी, स.उ.नि. मुकेश साहू, प्र.आर. 297 चुम्मन साहू, प्र.आर. 392 पीयूष मिश्रा, आर. 811 विजय शर्मा, आर. 494 गज्जू राजपूत और आर. 645 रोशन विश्वकर्मा ने विशेष भूमिका निभाई।
कबीरधाम पुलिस नशे के व्यापारियों के खिलाफ ऐसे अभियानों को जारी रखेगी और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करती रहेगी।