छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान: संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर, विजिबल पुलिसिंग के तहत कार्रवाई जारी
जिला कबीरधाम दिनांक 29.12.2024 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार, दिनांक 28 दिसंबर को थाना कोतवाली पुलिस ने शाम से लेकर देर रात तक बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी।
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी
नगर पालिका के आम निर्वाचन 2024-25
कवर्धा 29 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की सभी नगर पालिका के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का 1 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम (समय-अनुसूची) के द्वितीय चरण अंतर्गत मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा तथा आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराया जाएगा। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 6 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों का निपटान गुरूवार 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 10 जनवरी 2025 तक है। प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 11 जनवरी 2025 है। निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील की जा सकती है। मंगलवार 14 जनवरी 2025 तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों के प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करने, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौपने तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्र करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड बनाने जिले में 3 और 4 जनवरी को होगा विशेष शिविर का आयोजन
आयुष्मान कार्ड बनाने जिले में 3 और 4 जनवरी को होगा विशेष शिविर का आयोजन
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर शिविर की कार्य योजना और जिम्मेदारियां सौंपी
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सिंचाई योजना तहत भू-अर्जन के 42 प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सिंचाई योजना तहत भू-अर्जन के 42 प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के दिए सख्त निर्देश
पुलिस का विशेष अभियान जारी : सुनसान इलाकों में सरप्राइज चेकिंग...........
जिला कबीरधाम दिनांक 27.12.2024 पुलिस का विशेष अभियान जारी : सुनसान इलाकों में सरप्राइज चेकिंग, संदिग्धों पर कड़ी नजर, दुकानें समय पर बंद और असामाजिक तत्वों पर रोक
पुलिस चौकी दशरंगपुर के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न !
मिनीमाता चौक में उपद्रव कर रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला चिकित्सालय में आग से बचाव के लिए अभ्यास का आयोजन, स्टाफ और नागरिकों को किया गया प्रशिक्षित
कवर्धा, 21 दिसंबर 2024।कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला अग्निशमन बचाव दल द्वारा जिला चिकित्सालय कबीरधाम में आग से बचाव और आपदा प्रबंधन पर अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में चिकित्सालय के स्टाफ, छात्रों और नागरिकों को आग से बचने और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 37 पौवा देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.) दिनांक: 21/12/2024 थाना कवर्धा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 37 पौवा देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल (पैशन प्रो) क्रमांक सीजी-07-एल.यू.-0802 जब्त की है। इस कार्रवाई में आरोपी यशवंत साहू पिता जीवराखन साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी चिमरा, थाना कवर्धा, को गिरफ्तार किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹43,330/- है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा स्कूल व कॉलेज के छात्राओं के लिए चलाया गया जन जागरूकता अभियान
आज दिनांक *21/12/2024* को पुलिस अधीक्षक *श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)* के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल* व *श्री पंकज पटेल* के निर्देशन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुघरी कला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक *मोनिका सिंह परिहार* व महिला सेल की टीम द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार किसान कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कर रही कार्य– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया
पंडरिया विधायक भावना ने विधानसभा में उठाए जनहित से जुड़े मुद्दे
कवर्धा। पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए। इनमें आदिवासियों को वन आवासीय पट्टा, किसानों को कृषि पंप और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ, साथ ही छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत किए जा रहे प्रावधानों से संबंधित सवाल शामिल थे।
नई औद्योगिक नीति पर सवाल
भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024-2030 के तहत नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति (NET SGST Reimbursement) और औद्योगिक पार्कों में B2B सेक्टर को दी जाने वाली रियायतों के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि नीति के तहत पात्र उद्यमों को नियमानुसार नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति की पात्रता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्रियान्वयन नियमावली तैयार की जा रही है और इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।
वन अधिकार पट्टों पर चर्चा
वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत आदिवासी परिवारों को वन आवासीय पट्टा देने के संबंध में विधायक बोहरा ने पूछा कि विगत तीन वर्षों में कितने लाभार्थियों को पट्टा दिया गया है। इसके जवाब में आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बताया कि इस अवधि में कोई भी पट्टा जारी नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी और अवैध कब्जे के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर सवाल
भावना बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलने और इस योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण पर सवाल किया। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जानकारी दी कि 2023-24 के दौरान कुल 136 किसानों ने दावा राशि से जुड़ी शिकायतें दर्ज की थीं। इन शिकायतों को दस्तावेज प्राप्त कर बीमा कंपनी के माध्यम से हल किया गया है।
कृषि पंप और सौर सुजला योजना की प्रगति
विधायक बोहरा ने सिंचाई के लिए कृषि पंप कनेक्शन और सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापना पर भी सवाल उठाए। जवाब में कृषि मंत्री ने बताया कि 2023-24 में 2091 अस्थायी और 1440 स्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 386 स्थायी कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि 597 आवेदकों को कार्यादेश के बाद भी कनेक्शन नहीं दिया गया।
सौर सुजला योजना के तहत, पंडरिया क्षेत्र में अब तक 80 सोलर पंप लगाए गए हैं, जबकि 116 किसानों के लिए पंप स्थापना अगले वित्तीय वर्ष में की जाएगी।
भावना बोहरा द्वारा विधानसभा में उठाए गए प्रश्नों ने आदिवासी हित, कृषि और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया। उनकी सक्रियता से क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान और योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
कूकदूर थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम दीवान पटपर में पुलिस अधीक्षक ने बैगा बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, शिक्षा और खेलकूद पर दी प्रेरणादायक सलाह
कवर्धा। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कूकदूर थाना अंतर्गत वनांचल ग्राम दीवान पटपर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बैगा बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के माध्यम से एकजुटता, अनुशासन और टीम भावना का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
*SBI बैंक के डॉर्मेंट खातों से लाखों की ठगी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार*
कबीरधाम। दिनांक 17 दिसंबर 2024। कबीरधाम जिले के थाना बोड़ला क्षेत्र में *SBI बैंक* के डॉर्मेंट खातों में संगठित ठगी के दो बड़े मामलों का खुलासा किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले में शामिल बैंक कर्मचारियों समेत *4 आरोपियों* को गिरफ्तार किया है।
धान उठाव के लिए 29 राइस मिलो से अनुबंध, 5 मिलों से 14980 क्विन्टल धान का डी ओ जारी
जिले में अब तक लगभग 24.63 लाख क्विंटन धान की हुई खरीदी
जिले में नगर पालिका वार्ड आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर को
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती की पात्र, अपात्र सूची जारी
कवर्धा 16 दिसंबर 2024। कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दिनांक 18 सितंबर 2024 को जारी संविदा भर्ती विज्ञापन के तहत सभी रिक्त पदों (पद क्र. 03 एवं 04 को छोड़कर) के लिए पात्र,अपात्र आवेदनों की सूची प्रकाशित की गई है। यह सूची 16 दिसंबर 2024 को जिले की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्धूंंतकींण्हवअण्पद पर उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त, यह सूची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इस सूची में शामिल जानकारी पर आपत्ति हो, तो वे 26 दिसंबर 2024 की सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित प्रारूप में अपना दावा या आपत्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति केवल वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।