छत्तीसगढ़ / कांकेर
भालू के हमले से डीआरजी के दो जवान घायल
कांकेर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पखांजूर से डीआरजी के जवान छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जंगलों में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, इसी दौरान एक वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया, इस हमले में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान नंदलाल रावटे और सुमन कवलिया घायल हो गये हैं। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जवान जंगलों में सर्चिंग अभियान के दौरान वन्य प्राणी भालू ने हमले की अप्रत्याशित घटना घटी।
बैंकों को 31 मार्च रात्रि तक खोले रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश
कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्यदिवस 31 मार्च की रात्रि 12 बजे तक सभी शासकीय बैंकों को खोले रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बैंकों को शासकीय प्राप्तियों और भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो, इसके लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के सभी शासकीय व्यावसायिक लेनदेन वाली बैंक शाखाआें को खुला रखें, ताकि समस्त रोकड़ तथा अदायगी लेनदेन की प्रक्रिया सम्पन्न किया जा सके।
कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च को ही चालान, ई-चालान के माध्यम से प्राप्त समस्त राशि को शासन के खाते में जमा किया जाना है तथा उक्त जमा राशि का एमआईएस/बैंक स्क्रॉल अगले दिवस संबंधित कोषालय, उपकोषालय को अनिवार्यतः प्रदाय किया जाए। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर को जिले के सभी शासकीय व्यावसायिक लेनदेन वाले बैंकों को निर्देशित करने कहा गया है।
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने, तालाब और नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने के तीन प्रकरण में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। तहसील दुर्गूकोंदल के ग्राम कोण्डे निवासी 30 वर्षीय राजेन्द्र तारम की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी मानबाई तारम को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम कन्हारगांव निवासी 67 वर्षीय सुक्को बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रित परमेश्वर गोटा को चार लाख रूपए तथा सरोना तहसील के ग्राम घोटियावाही निवासी 49 वर्षीय आसिन बाई मंडावी की मृत्यु नदी में डूबने से हो जाने पर उनके आश्रित श्रवण कुमार और सरोज बाई को संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
बैंकों को 31 मार्च रात्रि तक खोले रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश
कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्यदिवस 31 मार्च की रात्रि 12 बजे तक सभी शासकीय बैंकों को खोले रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बैंकों को शासकीय प्राप्तियों और भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो, इसके लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के सभी शासकीय व्यावसायिक लेनदेन वाली बैंक शाखाआें को खुला रखें, ताकि समस्त रोकड़ तथा अदायगी लेनदेन की प्रक्रिया सम्पन्न किया जा सके।
कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च को ही चालान, ई-चालान के माध्यम से प्राप्त समस्त राशि को शासन के खाते में जमा किया जाना है तथा उक्त जमा राशि का एमआईएस/बैंक स्क्रॉल अगले दिवस संबंधित कोषालय, उपकोषालय को अनिवार्यतः प्रदाय किया जाए। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर को जिले के सभी शासकीय व्यावसायिक लेनदेन वाले बैंकों को निर्देशित करने कहा गया है।
मृत्यु के सात प्रकरणों में परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत
कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने और तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के सात प्रकरण में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। तहसील बांदे के ग्राम पाड़ेगा निवासी 45 वर्षीय बारसु राम नरेटी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी दशाबाई नरेटी को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार पखांजूर तहसील अंतर्गत ग्राम हनफर्सी निवासी 50 वर्षीय अर्जुन उसेंडी की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी धरमकुंवर उसेंडी, पी.व्ही. 29 योगेन्द्रनगर निवासी 16 वर्षीय बापन मंडल की तालाब में डूबने से उनके माता-पिता गोपाल मंडल और बीना मंडल, थानापारा पखांजूर निवासी 13 वर्षीय अमित सिंह तेजावत की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता-पिता महेश तेजावत और शोभा तेजावत, ग्राम अविनाशनगर पखांजूर की 01 वर्षीय अस्मिता मंडल की डबरी/तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर माता-पिता गोविंद मंडल और जमुना मंडल को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम नेवारखेड़ा निवासी 08 वर्षीय अजीत कोवाची की नाला में डूबने से मृत्यु होने पर उनके माता-पिता भुवन कुमार कोवाची और नरेश्वरी कोवाची को चार लाख रूपए और ग्राम कोसपराली दुर्गूकांदल निवासी 40 वर्षीय बुधराम धु्रवा की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी धनारो धु्रवा को चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन, विधायक उसेंडी हुए शामिल
कांकेर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत कांकेर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आज जिला पंचायत परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण नरेटी, उपाध्यक्ष ताराबती ठाकुर तथा सभी सदस्यों ने अपने दायित्वों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने और पंचायती राज अधिनियम के नियमों का पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उसेंडी ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि कांकेर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। विधायक उसेंडी अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
विधायक उसेंडी ने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाओं का क्रियान्वयन जिला पंचायत के माध्यम से होता है और इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि इस कार्य को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जिले के सुनियोजित विकास के लिए कार्य किया जा रहा है और इस दिशा में सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ताराबती ठाकुर और महेश जैन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरुण कौशिक, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, छ.ग. मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, दिलीप जायसवाल, शालिनी राजपूत, राजीव लोचन सिंह, आलोक ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधिगण एवं जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी उपस्थित रहे।
बस्तर पंडुम : जिला स्तरीय कार्यक्रम 26 को सिंगारभाट कांकेर में
विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता दल अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे
कांकेर। बस्तर के संस्कृति संरक्षण हेतु राज्य शासन द्वारा ‘‘बस्तर पंडुम’’ का आयोजन बस्तर संभाग के सभी जिलों में किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार गत दिनों जिले के विकासखण्डों में बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने बताया कि बस्तर पंडुम में विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी समूहों के द्वारा प्राचीन लोकगीतों पर आधारित प्रस्तुति दी गई, जिसमें कांकेर विकासखण्ड में आयोजित प्रतियोगिता में जनजातीय लोक नृत्य में धनकुल महिला पार्टी व्यासकोंगेरा, जनजातीय लोक गीत में इरूंग पेन पसेंग मांदरी लोक नृत्य पार्टी तुलतुली, जनजातीय वाद्ययंत्रों वेशभूषा एवं आभूषण प्रदर्शन में बेलोसा दुलोसा लया गु्रप बागोडार, जनजाति कला एवं गोदना में जंगो रायतार महिला समूह अन्नपूर्णापारा कांकेर, जनजाति पेय पदार्थ एवं व्यंजन में सोनई-रूपई गोंडवाना महिला समूह कांकेर तथा जनजाति शिल्प कला प्रदर्शन में लखनलाल मरकाम खमढोड़गी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार चारामा विकासखण्ड में आयोजित जनजातीय लोक नृत्य में नोमेश्वर कुंजाम एव ंदल, जनजातीय लोक गीत में बालक आश्रम सिरसिदा, जनजाति वाद्ययंत्रों में जय सोन्दर्य गन्धर्व बाजा पार्टी बरकछार, जनजाति वेशभूषा एवं आभूषण में कन्या आश्रम पण्डरीपानी, जनजाति कला एवं गोदना में कु. थामेश्वरी मंडावी, जनजाति पेय पदार्थ एवं व्यंजन में श्रीमती कांती केमरो तथा नरहरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में जनजातीय लोक नृत्य में कचना धु्रवा आदिवासी मांदरी नृत्य, जनजातीय लोकगीत में जय गांडवाना रेला पाटा थीम, जनजाति वाद्ययंत्रों में धनेश्वरी मंडावी एवं साथी, जनजाति वेशभूषा एवं आभूषण प्रदर्शन में जोहार ट्रीबल इंडिया, जनजाति शिल्प एवं चित्रकला में आदिवासी ओझा गोदना कला, जनजाति पेय पदार्थ में लक्ष्मी उसेण्डी बारादेवी विजेता रहीं।
इसी तरह भानुप्रतापपुर में आयोजित बस्तर पंडुम में जनजातीय लोक नृत्य में लइंर्ग लयोर मांदरी दल, जनजातीय लोक गीत में नंदनी चुरेन्द्र, जनजाति वाद्ययंत्रों में गंधर्व बाजा पार्टी, जनजाति वेशभूषा एवं आभूषण में बृजबती मातलामी, जनजाति कला एवं गोदना में मनीषा गोटा, जनजाति पेय पदार्थ एवं व्यंजन में भामिनी उईके और अंतागढ़ विकासखण्ड में जनजातीय लोक नृत्य में सुरेन्द्र कावड़े एवं साथी, जनजातीय लोक गीत में तुलसी नेताम एवं साथी, जनजाति लोकनाट्य में रामचंद मंडावी एवं साथी, जनजाति वाद्ययंत्रों में दयाराम कुलदीप एवं साथी, जनजाति शिल्प एवं चित्रकला में लखबीबाई नेताम एवं साथी, जनजाति पेय पदार्थ एवं व्यंजन में अजन्तीन मंडावी एवं साथी ने विजेता दल में अपना नाम दर्ज किया।
दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में आयोजित बस्तर पंडुम में जनजातीय लोक नृत्य में जय लिंगो आदिवासी मांदरी नृत्य भीरावाही, जनजातीय लोक गीत में रजनी नरेटी एवं साथी, जनजाति लोकनाट्य में करिश्मा उसेण्डी एवं साथी, जनजाति वाद्ययंत्रों में किशोर एवं साथी, जनजाति वेशभूषा एवं आभूषण में संयोगिता एवं साथी, जनजाति कला एवं गोदना में धनिता मंडावी एवं साथी, जनजाति पेय पदार्थ एवं व्यंजन में हेमलता नरेटी प्रथम स्थान पर रहे। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में जनजातीय लोक नृत्य में मांदर नृत्य छबीलाल उसेण्डी एवं साथी कौड़ोसाल्हेभाट, जनजातीय लोक गीत में धनकुल पाटा महामाया बालिका जस मंडावी एवं साथी कोयलीबेड़ा, जनजाति लोकनाट्य में कन्या आश्रम कोयलीबेड़ा, जनजाति वाद्ययंत्रों में हुकूम नेकाना (मोहरी) कौड़ोसाल्हेभाट, जनजाति वेशभूषा एवं आभूषण में प्रिती सिन्हा कोयलीबेड़ा, जनजाति कला एवं गोदना में माटीकल प्रभुराम पांडे बड़गांव और जनजाति पेय पदार्थ एवं व्यंजन में कन्या आश्रम कोयलीबेड़ा का दल विजेता रहे। इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। सभी विजेता दल जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला स्तरीय बस्तर पण्डुम में शिरकत करेंगे सांसद श्री नाग और विधायकगण
बुधवार 26 मार्च को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय आयोजन गोंडवाना भवन दक्षिण ब्लॉक सिंगारभाट में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग एवं कांकेर विधायक आशाराम नेताम की अध्यक्षता में की जाएगी। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी, जिला पंचायत की अध्यक्ष किरण नरेटी एवं उपाध्यक्ष ताराबती ठाकुर उपस्थित रहेंगीं।
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के लिए काउंसलिंग 27 को
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना
कांकेर। जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर एवं आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार व स्वरोजगार से जोडने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पखांजूर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (डोमेस्टिक) के 40 सीट हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाना हैं। जिसके लिये 27 मार्च को सुबह 11 बजे से संस्था में काउंसलिंग आयोजित किया जायेगा। अतः इच्छुक उम्मीदवार न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास के साथ अंकसूची की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा समस्त दस्तावेजों के मूल प्रति के साथ स्वंय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पखांजूर में उक्त तिथि में उपस्थित होगे।
आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय परिवर्तित, आदेश जारी
कांकेर,। प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकाल की अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। आगामी 01 अप्रैल से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 06 घण्टे से घटाकर 04 घण्टे किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार समयावधि में उक्त परिवर्तन करने पर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 07 से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरांत 01 जुलाई 2025 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्र संचालक प्रातः 09ः30 से 03ः30 तक 06 घण्टे के लिये किया जायेगा।
जिला पंचायत का प्रथम सम्मिलन 25 को
कांकेर । जिला पंचायत की प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन 25 मार्च को जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बताया कि उक्त सम्मिलन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ के विधायक विक्रम उसेण्डी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी द्वारा प्रथम सम्मिलन की अध्यक्षता की जाएगी।
इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मण्डावी एवं जिला पंचायत की उपाध्यक्ष ताराबती ठाकुर सहित जिला पंचायत के सभी नवनिर्वाचित सदस्य और वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।
कांकेर मुठभेड़ में मारे गये 10 लाख के ईनामी 2 नक्स्लियों की हुई शिनाख्त
कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर इंदिरा कल्याण एलेसेला उवं उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर (भानुप्रतापपुर) विपुल मोहन बाला ने मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए आज शुक्रवार को बताया कि कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुये थे।
नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान 20 मार्च के प्रात:10 बजे लगभग थाना छोटेबेठिया के ग्राम कुरूषनार के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल से 4 नक्सली (3 पुरूष, 1 महिला) के शव बरामद की गया.
मारे गये दो नक्सलियों के शवों की शिनाख्त लोकेश हेमला कंपनी नंबर-5 सदस्य ईनाम 8 लाख रूपये , जगत उर्फ गगन प्लाटून नम्बर 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य ईनाम 2 लाख, के रूप में हुई है, वहीं अन्य 1 अज्ञात पुरूष एवं 1 अज्ञात महिला नक्सली की शिनाख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया कि लोकेश हेमला के पर हत्या व अन्य गंभीर 6 अपराध दर्ज है।
उन्होने बताया कि बरामद हथियार व अन्य नक्सली समाग्रियों में एसएलआर- 1 नग, मैग्जीन- 1 नग, 303 रायफल-1 नग, राउण्ड-9 नग, 12 बोर- 1 नग, बीजीएल -1 नग, बीजीएल सेल-3नग, देशी कट्टा-1 नग,राउण्ड-7 नग, नक्सली पोच व पि_ू, नक्सली साहित्य सहित बड़ी मात्रा में अन्य दौनिक उपयोग की नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। उन्होने बताया गया कि वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी नक्सली संगठन के विरूद्ध अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप जिला कांकेर में वर्ष 2025 में 5 नक्सलियों का शव बरामद हुआ है।
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में आर्थिक सहायता स्वीकृत
कांकेर । अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके आश्रित के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। माहुरबंदपारा कांकेर निवासी मनोज पटेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी मानसी पटेल को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
लो वोल्टेज की समस्या, चिनार नदी पर बने पुल में रेलिंग लगाने ग्रामीणों से मिले आवेदन
मांगों एवं समस्याओं को लेकर जनदर्शन में प्राप्त हुए आवेदन
कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में पीएम आवास दिलाने, पेंशन दिलाने, राशन कार्ड बनाने, बिजली खंभा लगाने, ट्यूबवेल लगाने, रेलिंग बनाने, रोजगार प्रदान करने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रोमनाथ जैन एवं ग्रामीणों द्वारा बागोडार फीडर द्वारा आसपास के ग्रामों में विद्युत सप्लाई की समस्या और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने और भीरावाही-सिदेसर मार्ग में चिनार नदी पर बने पुल में रेलिंग लगाने आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार रजमन दुग्गा तथा श्रीमती अभरन सिन्हा द्वारा रिकार्ड दुरूस्त कराने, जगदीश बघेल द्वारा खेत तक लाईन कनेक्शन दिलाने, संतराम सिन्हा द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने सहित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर डीएफओ डी पी साहू, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, एडीएम एस अहिरवार, बी.एस. उईके एवं जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।
लेखापाल पद के लिए कौशल परीक्षा 21 को
कांकेर । समग्र शिक्षा अंतर्गत विकासखण्ड दुर्गूकोंदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर में संचालित नेताजा सुभाष चन्द्र बोस 200 सीटर कन्या आवासीय विद्यालय में रिक्त लेखापाल पर भर्ती किए जाने हेतु मेरिट सूची के आधार पर महिला अभ्यर्थियों की 21 मार्च को प्रातः10.30 बजे पीएमश्री उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव में कौशल परीक्षा का आयोजन किया गया है। कौशल परीक्षा में बुलाए जाने वाले विकासखण्डवार महिला अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय समग्र शिक्षा के सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाइट kanker.gov.in में अवलोकनार्थ उपलब्ध है।
बस्तर पण्डुम के सफल आयोजन के लिए जिला सीईओ ने ली बैठक
कांकेर । बस्तर के संस्कृति संरक्षण हेतु राज्य शासन द्वारा ‘‘बस्तर पण्डुम’’ का आयोजन बस्तर संभाग के सभी जिलों में किया जा रहा है। इसके विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार कर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी हरेश मण्डावी ने जिला व जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं आदिवासी समाज प्रमुखों के साथ बैठक लेकर विस्तृत चर्चा की।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में रविवार 17 मार्च को आहूत बैठक में उन्होंने बताया कि 18 मार्च से जिले के विकासखंडो में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जो कि मुख्य रूप से 07 विधाएं जैसे- जनजातीय नृत्य, जनजातीय गीत, जनजातीय नाट्य, जनजातीय वाद्ययंत्रो का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा व आभूषण का प्रदर्शन, जनजातीय कला एवं गोदना का प्रदर्शन तथा जनजातीय पेय पदार्थ एवं व्यंजन का प्रदर्शन पर केन्द्रित होगा।
प्रतियोगिता विकासखंड के उपरांत जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक विधा की 8-8 टीम चयनित होकर अर्थात कुल 56 टीम संभाग स्तर के अंतिम चरण में प्रवेश करेगी। इसके अलावा आगामी 26 मार्च को इसका जिला स्तरीय आयोजन ग्राम सिंगारभाट में किया जाएगा। बैठक में आदिवासी समाज के प्रमुखजनों से आवश्यक सहयोग व समन्वय करने की अपील सीईओ श्री मंडावी ने की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा जया मनु, उप संचालक पंचायत कमल सिदार, जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी यादव, आदिवासी समाज से समाज प्रमुख एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कांकेर । कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नदी में डूबने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील चारामा के ग्राम हाराडुला निवासी 37 वर्षीय अनिल कुमार की मृत्यु नदी में डूबने से हो जाने पर उनकी पत्नी रियाबाई धर्मवीर को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
नवनिर्वाचित सरपंचों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 17 मार्च से
कांकेर । राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजनांतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन पश्चात जिले के सभी नवनिर्वाचित सरपंचों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण परिचायात्मक प्रशिक्षण 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कांकेर (आजीविका महाविद्यालय गोविन्दपुर) एवं जनपद पंचायत संसाधन केन्द्र पखांजूर में प्रातः 10 से शाम 05 बजे तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण टीम के द्वारा किया जाएगा, इसके लिए तिथिवार समय-सारणी जारी की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने बताया कि नवनिर्वाचित सरपंचों का आधारभूत प्रशिक्षण उन्मुखीकरण हेतु जनपद पंचायत कांकेर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 17 मार्च को निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल हेतु 18 मार्च, चारामा के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए 20 मार्च, अंतागढ़ हेतु 21 मार्च, भानुप्रतापपुर हेतु 24 मार्च, कोयलीबेड़ा हेतु बीपीआरसी भवन पखांजूर में 26 एवं 27 मार्च तथा जनपद पंचायत नरहरपुर हेतु गोविंदपुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज (डीपीआरसी कांकेर) में 28 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों को आधार अपडेशन की सुविधा भी लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षण स्थल पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।