छत्तीसगढ़ / कांकेर
शासकीय स्कूल नरहरपुर में चलाया गया स्टॉप डायरिया कैम्पेन
उत्तर बस्तर कांकेर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को डायरिया सहित वर्षाकाल में फैलने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने शुद्ध पेयजल का उपयोग, ताजा एवं गर्म भोजन का सेवन, नियमित साफ-सफाई, घर के आसपास जलभराव रोकने तथा मच्छरदानी के उपयोग का महत्व समझाया। विद्यार्थियों को बुखार, मलेरिया, उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराने की सलाह दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को जल संरक्षण और जल गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल के महत्व तथा जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया।
मावा मोदोल व पूना पर्रियान के 12 अभ्यर्थियों को सब-इंस्पेक्टर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में मिली सफलता
उत्तर बस्तर कांकेर । जिला प्रशासन द्वारा संचालित ’मावा मोदोल’ निःशुल्क कोचिंग सेंटर एवं ’पूना पर्रियान’ ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का प्रमाण सिद्ध किया है। छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा) के घोषित परिणामों में इन संस्थाओं के 12 अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के निर्देशन में संचालित इन निःशुल्क कोचिंग केंद्रों से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
इस संबंध में बताया गया कि मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर कांकेर से गुलशन कुमार जैन, मोनिका नेताम, अंजली उसेंडी, संदीप गढ़पाले, भुनेश्वर साहू एवं कुलेश्वर पटेल ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वहीं मावा मोदोल भानुप्रतापपुर से पुष्पलता जाड़े, विक्रांत ठाकुर, यजेश नेताम, कविता गोयल, नागेश्वर कुमेटी एवं पुष्पलता बसेरा ने सफलता अर्जित कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के लिए मावा मोदोल में मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु जल्द ही विशेष बैच प्रारंभ किया जाएगा। इसमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे जो स्वयं अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ ही पूना पर्रियान के माध्यम से विशेष प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी, ताकि अभ्यर्थी आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि मावा मोदोल एवं पूना पर्रियान के माध्यम से विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री, टेस्ट सीरीज़, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा फिजिकल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। लगातार मिल रही सफलताएं यह साबित करती हैं कि उचित मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवा भी बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
अंदरूनी गांव गवाड़ी में विशेष आधार कार्ड शिविर का आयोजन
उत्तर बस्तर कांकेर । बस्तर मुन्ने अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा अंतागढ़ विकासखंड अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गवाड़ी में विशेष आधार नामांकन शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों का आधार नामांकन जिनका अब तक आधार कार्ड नहीं बन है उनका आधार सुनिश्चित करना है। शिविर में आधार ऑपरेटरों द्वारा बच्चों का आधार नामांकन सरल एवं सुगम तरीके से किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके। अभियान के दौरान अब तक 20 बच्चों का नया आधार नामांकन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला प्रशासन कांकेर द्वारा बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र बच्चों का आधार कार्ड बनने तक विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।
भालू के हमले से हुई जनहानि पर परिजनों को 6-6 लाख रूपए की दी जाएगी मुआवजा राशि
उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के वन परिक्षेत्र नरहरपुर (दक्षिण) वन परिसर चनार के तहत ग्राम मरकाटोला मंे एक वन्य प्राणी भालू द्वारा ग्रामीणों पर हमला करने तथा इससे दो लोगों की मृत्यु व एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर हायर सेंटर ले जाया गया तथा उनकी चिकित्सा के लिए तत्कालिक सहायता राशि की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की गई।
वन मंडलाधिकारी कांकेर रौनक गोयल ने बताया कि 05 अगस्त को नरहरपुर के ग्राम मरकाटोला में मादा भालू द्वारा किए गए हमले में दो ग्रामीण हलालखोर पिता सुंदरलाल (36 वर्ष) तथा चमरिनबाई पिता संुदरलाल (48 वर्ष) की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिजनों को शासन के नियमानुसार वन्य प्राणी द्वारा जनहानि मुआवजा के तहत् 6-6 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास पर्याप्त संख्या में वन अमलों की तैनाती की गई तथा ग्रामीणों के सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही गांव तथा आसपास के अन्य ग्रामों में भी मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधानी व सतर्कता बरतने की समझाइश लगातार दी जा रही है।
वन मंडलाधिकारी कांकेर ने यह भी बताया कि उक्त वन्य प्राणी भालू का वन्य प्राणी विशेषज्ञों की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया जाकर जंगल सफारी नवा रायपुर भिजवाने की कार्यवाही की गई। उन्होंने मरकाटोला एवं आसपास के ग्रामवासियों से अपील की है कि कोई भी ग्रामीण घटना स्थल की ओर एवं उससे लगे वन क्षेत्र की ओर न जाएं तथा अपने आसपास के लोगों एवं परिचितों को भी सूचित कर पर्याप्त सावधानी बरतें। किसी प्रकार से आक्रोशित होकर वन्य प्राणी को चोट पहुंचाने अथवा छेड़ने का प्रयास न करें। साथ ही वन्य प्राणी का फोटो अथवा वीडियो भी न बनाएं।
कृषि छात्रों के लिए एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित
उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026
रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर सिंगारभाट में कृषि स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. आदिकांत प्रधान ने छात्रों को उच्च शिक्षा, उद्यमिता और वैज्ञानिक खेती के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कृषि व्यवसाय में वैज्ञानिक तकनीक के साथ बेहतर प्रबंधन सफलता की कुंजी है।
इस दौरान प्राध्यापक कृषि विस्तार डॉ. प्रमोद कुमार नेताम, डॉ. फूलसिंह मरकाम ने उद्यानिकी आधारित स्वरोजगार, डॉ. पीयूष कांत नेताम ने लाख एवं मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन जैसे सहायक व्यवसायों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. अनिल दिव्य ने व्यवसाय शुरू करने से पहले आर्थिक एवं विपणन प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जारी
दावा-आपत्ति 02 अगस्त तक
उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026
जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव के 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्राप्त आवेदन पत्रों में से पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसका अवलोकन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर के सूचना पटल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा के सूचना पटल पर तथा कांकेर जिले के वेबसाइट https://kanker.gov.in/ में अवलोकन किया जा सकता है। पात्र-अपात्र सूची के संबंध में यदि किसी आवेदक को आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे लिखित में आवेदन आवश्यक दस्तावेज सहित 20 अगस्त सायं 05 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय कांकेर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी
उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026
जिला मुख्यालय कांकेर के संजय नगर निवासी अमित सिंदूर की 6 वर्षीय पुत्री रिया सिंदूर, जो जन्म से ही सुनने और बोलने में असमर्थ थी, जिसका चिरायु योजना के तहत सफल इलाज किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निजी अस्पताल में महंगे उपचार का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं था, लेकिन सरकारी योजना की मदद से बच्ची को नया जीवन मिला।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर ने बताया कि चिरायु टीम के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान रिया की परीक्षण कर उसकी बीमारी संज्ञान में ली गई। इसके बाद उसे जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कॉक्लियर इम्प्लांट की सलाह दी। निजी अस्पताल में इस उपचार पर लगभग 10 से 12 लाख रुपये का खर्च आता, लेकिन चिरायु योजना के अंतर्गत 06 जुलाई 2026 को एम्स रायपुर में उसका ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद रिया के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वह अब सुनने और बोलने लगी है एवं एम्स रायपुर में थैरेपी किया जा रहा है। रिया के माता-पिता ने इस सफल उपचार के लिए छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस उपचार को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोहित वर्मा, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील सोनी, जिला सलाहकार डॉ. विनोद वैध, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता सहित चिरायु टीम के डॉ. ताराचंद साहू, डॉ. वंदना मंडावी, फार्मासिस्ट भारती मंडावी, एएनएम सुनीता सिन्हा और लैब टेक्नीशियन बिंदेश्वरी सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भालू के हमले से हुई जनहानि पर परिजनों को 6-6 लाख रूपए की दी जाएगी मुआवजा राशि
उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026
जिले के वन परिक्षेत्र नरहरपुर (दक्षिण) वन परिसर चनार के तहत ग्राम मरकाटोला में एक वन्य प्राणी भालू द्वारा ग्रामीणों पर हमला करने तथा इससे दो लोगों की मृत्यु व एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण महिला को बेहतर उपचार के लिए रायपुर हायर सेंटर ले जाया गया तथा उनकी चिकित्सा के लिए तत्कालिक सहायता राशि की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की गई।
वन मंडलाधिकारी कांकेर श्री रौनक गोयल ने बताया कि 05 अगस्त को नरहरपुर के ग्राम मरकाटोला में मादा भालू द्वारा किए गए हमले में दो ग्रामीण श्री हलालखोर पिता श्री सुंदरलाल (36 वर्ष) तथा चमरिनबाई पिता श्री संुदरलाल (48 वर्ष) की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिजनों को शासन के नियमानुसार वन्य प्राणी द्वारा जनहानि मुआवजा के तहत् 6-6 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास पर्याप्त संख्या में वन अमलों की तैनाती की गई तथा ग्रामीणों के सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही गांव तथा आसपास के अन्य ग्रामों में भी मुनादी कराकर ग्रामीणों को सावधानी व सतर्कता बरतने की समझाइश लगातार दी जा रही है। वन मंडलाधिकारी कांकेर ने यह भी बताया कि उक्त वन्य प्राणी भालू का वन्य प्राणी विशेषज्ञों की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया जाकर जंगल सफारी नवा रायपुर भिजवाने की कार्यवाही की गई। उन्होंने मरकाटोला एवं आसपास के ग्रामवासियों से अपील की है कि कोई भी ग्रामीण घटना स्थल की ओर एवं उससे लगे वन क्षेत्र की ओर न जाएं तथा अपने आसपास के लोगों एवं परिचितों को भी सूचित कर पर्याप्त सावधानी बरतें। किसी प्रकार से आक्रोशित होकर वन्य प्राणी को चोट पहुंचाने अथवा छेड़ने का प्रयास न करें। साथ ही वन्य प्राणी का फोटो अथवा वीडियो भी न बनाएं।
‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम: 09 से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी विविध गतिविधियां
वंदे मातरम् थीम पर किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026
भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार वंदे मातरम थीम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 09 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके तहत् नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे आमजन में देश भक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो।
इस संबंध में बताया गया कि आगामी 09 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ व मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर घर तिरंगा, वंदे मातरम पर विशेष प्रदर्शनी तथा विशाल तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 07 से 15 अगस्त के बीच वंदे मातरम थीम पर आधारित कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत जनप्रतिनिधियों, स्थानीय अधिकारियों व प्रमुख हस्तियों और नागरिकों की उपस्थिति में व्यापक जन भागीदारी के साथ जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा सभी स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत, वंदे मातरम का सामूहिक गान कराया जाएगा। इन गतिविधियों के आयोजन से संबंधित फोटोग्राफ्स एवं वीडियो ई-मेल आईडी harghartirangaacgstate@gmail.com में अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोलर पंप सुधारने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत, कुछ ही घंटों में हुई मरम्मत
ग्राम हड़फड़ के ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
उत्तर बस्तर कांकेर 05 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ किया गया है। समय-सीमा पर आधारित उक्त हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का जरिया बन गई है। ऐसा ही एक मामला दुर्गूकोंदल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चिखली के आश्रित ग्राम हड़फड़ में देखने को मिला, जहां हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत के कुछ घंटों के भीतर ही गांव के बिगड़े हुए सोलर पंप का तत्काल सुधार क्रेडा विभाग द्वारा किया गया।
खराब सोलर पंप का सुधार कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली। पेयजल संकट से जूझ रहे गांव में अब स्वच्छ पेयजल की सुविधा फिर से बहाल हो गई है। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076 के माध्यम से जानकारी मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रेडा विभाग द्वारा तत्काल आवष्यक कार्यवाही करते हुए विभागीय टीम ने मौके पर पहुंची तथा बिगड़े हुए सोलर पंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया। क्रेडा के सहायक अभियंता ने बताया कि सोलर पंप का संचालन सुचारू होने से ग्रामीणों को पेयजल और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिष्चित हुई है। ग्रामीणों ने इसे प्रषासन की त्वरित कार्यवाही और जनप्रतिनिधियों की संवेदनषीलता का सकारात्मक उदाहरण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रषासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उनकी सक्रियता से लोगांे में भरोसा और उम्मीद बढ़ी हैै।
उत्तर बस्तर कांकेर: आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने एवं सर्प काटने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के निकटतम परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। सरोना तहसील के ग्राम देवरीबालाजी निवासी 84 वर्षीय छतरू राम सलाम की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन नीराबाई, पुष्पाबाई और नीरबत्ती के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार अंतागढ़ तहसील के ग्राम सरण्डी के 03 वर्षीय निशिता धु्रव की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके परिजन गजेन्द्र ध्रुव के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदार के द्वारा हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
बारिश के दौरान पुल के ऊपर जल स्तर बढ़ने पर राहगीरों की आवाजाही बंद हो, यह सुनिश्चित करें अनुविभागीय अधिकारी
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर 03 अगस्त 2026
समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन आज सुबह कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में बारिश के दौरान ऐसे संवेदनशील पुल-पुलियों पर आवाजाही तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए, जिन पर जल का स्तर पुल के ऊपर आ चुका हो। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने कहा कि ग्रामीण अथवा राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर पुल कदापि पार न करें। साथ ही ऐसे स्कूल, जहां बारिश के दौरान आवाजाही खतरनाक हो, उन स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को नजदीक के स्कूल में बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने व अध्यापन कार्य कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए, जहां सुगमता से पहुंचा जा सके।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसआईआर तथा जनगणना कार्य में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के अब तक लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। इसके अलावा ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस का नियमित रूप से उपयोग करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार तथा नियद नेल्लानार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी तरह ज्ञान भारतम पांडुलिपि, निष्क्रिय एवं डीफ बैंक एकाउंट, प्रधानमंत्री आवास योजना, खनिज न्यास निधि के तहत निर्माण कायों, नेल्लानार पंचायतों में विकास कार्य, विशेष केंद्रीय सहायता मद के तहत स्वीकृत कार्य, ग्राम स्वराज अभियान, आयुष्मान वय वंदना, स्मार्ट मीटर सहित राजस्व विभाग में लंबित एग्रीस्टैक पंजीयन के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी तरह मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बस्तर मुन्ने अभियान के तहत ग्रामीणों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर वितरित करने के लिए शीघ्र कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, अनुविभागीय अधिकारीगण तथा जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश
बैठक के उपरांत कलेक्टर जनदर्शन में आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
त्तर बस्तर कांकेर 03 अगस्त 2026
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना के विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा तकनीकी सहयोगी संस्थाओं, सिविल सोसायटी संगठनों एवं स्थानीय संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चयनित संस्थाएं ग्रामसभाओं को सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना तैयार करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगी। इस कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वित्तीय सहायता का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित तकनीकी सहयोगी संस्थाओं की जिम्मेदारियों में ग्रामसभाओं का क्षमता विकास, वनभूमि का सर्वेक्षण, प्राकृतिक संसाधनों एवं लघु वनोपज की मैपिंग, जैव विविधता का दस्तावेजीकरण तथा सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समितियों को तकनीकी हैंडहोल्डिंग उपलब्ध कराने का दायित्व निभाना होगा। इसके अलावा ग्रामसभाओं द्वारा तैयार सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन में भी सहयोग प्रदान करना होगा।
‘नशा मुक्त विकसित भारत अभियान’ के तहत कृषि महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण
युवाओं ने ली नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ
उत्तर बस्तर कांकेर 03 अगस्त 2026
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और एक स्वस्थ्य, सशक्त एवं खुशहाल समाज के निर्माण के महान उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ अभियान के तहत रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया तथा महाविद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं को विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव बताते हुए नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, नवाचार और राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में सभी उपस्थित जनों ने स्वयं, अपने परिवार, महाविद्यालय परिसर और समाज को नशामुक्त रखने तथा लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आदिकान्त प्रधान के मार्गदर्शन में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल दिव्य ने युवाओं से नशामुक्ति की शपथ को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा गोद लिए गए गांवों में भी आगामी दिनों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
जिले में अब तक 5933 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
उत्तर बस्तर कांकेर 31 जुलाई 2026
जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल 5933.6 मिलीमीटर वर्षा यानी 539.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा कोयलीबेड़ा तहसील में 854.1 मिलीमीटर तथा सबसे कम आमाबेड़ा तहसील में 197.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 522.4 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 530.2 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 475.8 मिलीमीटर, चारामा़ में 517.4 मिलीमीटर, अंतागढ़ में 564.6 मिलीमीटर, पखांजूर में 452.7, नरहरपुर में 504.2, सरोना में 504.1 मिलीमीटर और बांदे तहसील में 810.7 मिलीमीटर वर्षा अब तक दर्ज की गई है। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 192 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग के वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, नहीं कटेगा किसी शिक्षक का वेतन: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
लगभग डेढ़ लाख शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, शिक्षा मंत्री ने जताया आभार
85 प्रतिशत शिक्षक रोज लगाते है ऑनलाइन अटेंडेंस
उत्तर बस्तर कांकेर 31 जुलाई 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों द्वारा व्हीएसके ऐप में आ रही तकनीकी त्रुटियों एवं एरर संबंधी शिकायतों को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्हीएसके ऐप में आने वाली तकनीकी समस्याओं के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। शिक्षकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। श्री यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को व्हीएसके ऐप में आ रही सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि 15 अगस्त तक ऐप में आ रही तकनीकी खामियों का समाधान कर इसे पूरी तरह सुचारु बनाया जाए, ताकि शिक्षकों को बिना किसी परेशानी के अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा मिल सके। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के लगभग 01 लाख 75 हजार शिक्षकों में से 85 प्रतिशत शिक्षक लगभग डेढ़ लाख शिक्षक प्रतिदिन व्हीएसके ऐप के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि प्रदेश के शिक्षक नई तकनीक को अपनाते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं आधुनिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षक केवल शिक्षण कार्य ही नहीं, बल्कि डिजिटल व्यवस्था को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सरकार उनके इस सहयोग, अनुशासन और समर्पण का सम्मान करती है। शिक्षकों के सुझावों और अनुभवों के आधार पर व्हीएसके ऐप को और अधिक सरल, उपयोगी एवं प्रभावी बनाया जाएगा। श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुविधा और हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि किसी शिक्षक को तकनीकी कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कठिनाई आती है, तो उसके हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। किसी भी शिक्षक को तकनीकी खामी का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे पूर्व की भांति व्हीएसके ऐप का उपयोग करते रहें तथा यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या सुझाव हो तो उसे संबंधित अधिकारियों तक अवश्य पहुंचाएं। सरकार प्रत्येक सुझाव का सकारात्मक परीक्षण कर आवश्यक सुधार करेगी, ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बन सके।
स्टॉप डायरिया अभियान से जागी स्वास्थ्य की चेतना
विद्यार्थियों ने सीखे सुरक्षित जीवन के मंत्र, स्कूल में विशेषज्ञों ने दी जानकारियां
डायरिया, मलेरिया व मौसमी बिमारियों से बचाव के बताए सरल उपाय
उत्तर बस्तर कांकेर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांवड़ी के शासकीय उच्चतर हाई स्कूल में आज स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को डायरिया सहित वर्षाकाल में फैलने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने शुद्ध पेयजल का उपयोग, ताजा एवं गर्म भोजन का सेवन, नियमित साफ-सफाई, घर के आसपास जलभराव रोकने तथा मच्छरदानी के उपयोग का महत्व समझाया। विद्यार्थियों को बुखार, मलेरिया, उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराने की सलाह दी गई। साथ ही जल संरक्षण और जल गुणवत्ता परीक्षण की।
अभियान में विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक एवं ताजा भोजन, नियमित हाथ धोना, घर के आसपास साफ-सफाई और मच्छरदानी का उपयोग मौसमी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। छात्रों से यह संदेश अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल के महत्व तथा जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया।