छत्तीसगढ़ / कांकेर

शासकीय स्कूल नरहरपुर में चलाया गया स्टॉप डायरिया कैम्पेन

 उत्तर बस्तर कांकेर ।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को डायरिया सहित वर्षाकाल में फैलने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने शुद्ध पेयजल का उपयोग, ताजा एवं गर्म भोजन का सेवन, नियमित साफ-सफाई, घर के आसपास जलभराव रोकने तथा मच्छरदानी के उपयोग का महत्व समझाया। विद्यार्थियों को बुखार, मलेरिया, उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराने की सलाह दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को जल संरक्षण और जल गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल के महत्व तथा जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया।

Leave Your Comment

Click to reload image