सेवा की कहानी ’ : ’भूमिस्वामित्व योजना से बाबूलाल को मिला जमीन का अधिकार’
कोरिया 24 सितंबर, 2026
ग्राम अंगा निवासी 75 वर्षीय श्री बाबूलाल के परिवार के पूर्वज 100 वर्षों से अधिक समय से जिस भूमि पर काबिज थे, वर्ष 2015-16 में भूमिस्वामित्व योजना के तहत उन्हें 5 डिसमिल भूमि का पट्टा प्राप्त हुआ। भूमि का दस्तावेजी अधिकार मिलने से परिवार को अपनी जमीन पर स्वामित्व का भरोसा मिला।
भूमि का अधिकार मिलने पर श्री बाबूलाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।