छत्तीसगढ़ / कोंडागांव
ग्राम मालाकोट में कलस्टर स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन
कोण्डागांव । राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम मालाकोट में कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा 04 किसानों को डिजिटल किसान किताब, 04 बीवन, 03 आय जाति प्रमाण पत्र प्रदान की गई। पंचायत विभाग द्वारा 12 जॉब कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 आयुष्मान कार्ड एवं 03 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 10 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 05 राशन कार्ड वितरित किए गए, वहीं उद्यान विभाग ने 10 पौधों का वितरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 03 अन्नप्राशन और 04 पोषण किट वितरित किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने शासन प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्राम उरंदाबेड़ा में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर
25 हितग्राहियों को पी एम आवास की मिली चाबी
कोण्डागांव । राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरंदाबेड़ा में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकु राम नेताम, झाड़ीराम सलाम, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, जनपद सदस्य निर्मल नाग, श्रीमती रामबती नेताम, जुगधर मरावी, सुकड़ूराम मंडावी, सरपंच मंगलूराम नाग सहित अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम अश्वन पुसाम, जनपद पंचायत सीईओ रूपेंद्र नेताम, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 31 बी-1 खसरा, 02 निवास प्रमाण पत्र तथा 23 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई। पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई तथा 28 जॉब कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 ट्राईसाइकिल, 05 श्रवण यंत्र एवं 01 वॉकर वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 06 किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 आयुष्मान कार्ड एवं 05 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 18 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 03 राशन कार्ड वितरित किए गए, वहीं उद्यान विभाग ने 14 पौधों का वितरण किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 09 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की पहल की सराहना की।
ग्राम उरंदाबेड़ा में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर
25 हितग्राहियों को पी एम आवास की मिली चाबी
कोण्डागांव । राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरंदाबेड़ा में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष मानकु राम नेताम, झाड़ीराम सलाम, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, जनपद सदस्य निर्मल नाग, श्रीमती रामबती नेताम, जुगधर मरावी, सुकड़ूराम मंडावी, सरपंच मंगलूराम नाग सहित अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम अश्वन पुसाम, जनपद पंचायत सीईओ रूपेंद्र नेताम, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 31 बी-1 खसरा, 02 निवास प्रमाण पत्र तथा 23 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई। पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई तथा 28 जॉब कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 ट्राईसाइकिल, 05 श्रवण यंत्र एवं 01 वॉकर वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 06 किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 आयुष्मान कार्ड एवं 05 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा 18 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा 03 राशन कार्ड वितरित किए गए, वहीं उद्यान विभाग ने 14 पौधों का वितरण किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 09 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की पहल की सराहना की।
बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों का होगा आयोजन
कोंडागांव, 20 मई 2026
राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई को ग्राम पंचायत पिटेचुंवा, अरण्डी, उलेरा और नरिहा में कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर पंचायत फरसगांव में भी सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिटेचुवां में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम खलारी, कोसमी, गोविन्दपुर, हात्मा, बस्तरबुडरा, पिटेचुंवा और सरगीपाल के ग्रामीण शामिल होंगे। जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत अरण्डी में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम अरण्डी, बकानभाटा, तेन्दुभाटा, खेतरपाल, चारभाटा, पलोरा, नयानार, नवागढ और हरवाकोडो के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत उलेरा में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम उलेरा, कोसाहरदुली, तारगांव, बागकबेड़ा, खुड़ी, लुभा और सण्डसा, के ग्रामीण शामिल होंगे। जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत नरिहा में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम केजंग, मूंगवाल, ठोठीमड़ानार, नरिहा, पेरमापाल, बयानार, टेमरूगांव और चेरंग के ग्रामीण शामिल होंगे।
अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार एवं जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री कमल किशोर सोन का कोंडागांव जिला भ्रमण
कोण्डागांव, 20 मई 22026
कोंडागांव जिले के भ्रमण के दौरान अतिरिक्त सचिव भारत सरकार एवं जल जीवन मिशन के मिशन संचालक श्री कमल किशोर सोन और एरिया अधिकारी श्री उमेश भारद्वाज द्वारा विकासखंड फरसगांव के ग्राम जुगानीकलार में जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित एकल ग्राम पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता श्री जी.एल. लखेरा, अधीक्षण अभियंता श्री कैलाश मढ़रिया,अधीक्षण अभियंता श्री आर के शुक्ला स्थानीय कार्यपालन अभियंता श्री वीरेंद्र पांडे, सहायक अभियंता श्री सी पी सोनवानी, उप अभियंता श्री अजय टोप्पो उप अभियंता कुमारी निभा कोर्राम, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यपालन अभियंता श्री वीरेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम जुगानीकलार में जल जीवन मिशन अंतर्गत 215.03 लाख रूपए लागत की योजना स्वीकृत है तथा 65 किलोलीटर क्षमता की 01 आर.सी.सी. ऊँची पानी टंकि एवं 1 सौर टंकी है टंकियों के माध्यम से 409 घरों में जल प्रदाय किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत जुगानीकलार की सरपंच श्रीमती संगीता नेताम ने बताया कि योजना प्रारंभ होने के बाद अब ग्रामीणों को हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, बल्कि घर-घर स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।
निरीक्षण के दौरान योजना के संचालन, जल वितरण प्रणाली तथा पानी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। वर्षा ऋतु के पूर्व एवं पश्चात अधिक से अधिक जल परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वर्ष में दो बार जल टंकियों की सफाई करने के निर्देश भी दिए गए
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही जल स्रोतों की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक गांव के एक व्यक्ति को प्रशिक्षित कर मिशन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नियमित अंतराल में पानी की टंकियों की सफाई कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत परिवारों हेतु निर्मित शौचालयों के उपयोग के संबंध में ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा घरों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के उचित निपटान हेतु ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को आवश्यक समझाइश दी गई।
दावा आपत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
कोंडागांव : दावा आपत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर दिया जोर
कोंडागांव । कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, नियद नेल्लानार तथा राजस्व पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए सिकल सेल, टीबी, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों की बेहतर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने श्रम पंजीयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक पंजीयन कराने तथा निर्माण स्थलों पर कार्यरत सभी श्रमिकों का अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धान उठाव, कस्टम मिलिंग एवं राशन दुकानों में भंडारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वयं स्वगणना करने एवं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने नगरीय निकायों में कचरा सेग्रिगेशन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ‘कबाड़ से जुगाड़’ गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में ज्ञान भारतम अभियान, जल संचय में जनभागीदारी, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री पोषण अभियान एवं जल जीवन मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
केशकाल में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला का हुआ आयोजन
कोंडागांव । वन मंडल केशकाल प्रांगण में जिला यूनियन स्तरीय तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशाला 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को सुव्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह (भारतीय वन सेवा), वन संरक्षक कैम्पा रायपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्या गौतम, प्रबंध संचालक एवं वन मंडलाधिकारी, वन मंडल केशकाल ने की। इस अवसर पर नंदकुमार सिंहा, उप प्रबंध संचालक केशकाल एवं सुषमा जे. नेताम, उप वनमंडलाधिकारी केशकाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान तेंदूपत्ता संग्रहण एवं क्रय प्रक्रिया में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि केवल उच्च गुणवत्ता एवं मानक अनुरूप तेंदूपत्तों की ही खरीदी की जाए। दागयुक्त, टूटे-फूटे, अत्यधिक मोटे अथवा अनुपयुक्त पत्तों को खरीद से बाहर रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही, मानक बोरा के अनुरूप ही संग्रहण एवं संकलन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त, फड़ों के समुचित रख-रखाव, नियमित निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संग्रहित तेंदूपत्तों को परिवहन तक सुरक्षित रखने तथा किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए, ताकि वन विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यशाला में वन मंडल केशकाल अंतर्गत सभी परिक्षेत्र अधिकारी (केशकाल, फरसगांव, बड़ेडोंगर, बड़ेराजपुर), पोषक अधिकारी, प्रबंधक, फड़ अभिरक्षक तथा बड़ी संख्या में संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर खाद्य सामग्रियों की सघन जांच अभियान
कोण्डागांव, 28 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के थीम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराना है। अभियान के सुचारू रूप से संचालन के लिये कलेक्टर द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल का गठन किया गया है। इसी क्रम में औषधि जांच दल के द्वारा 27 अप्रैल 2026 को 06 कॉस्मेटिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, सभी दुकान के संचालकों को क्रय विक्रय दस्तावेजों के संधारण, एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक्स का पृथक संधारण, प्रोडक्ट में बैच न0 सहित अन्य जानकारी युक्त जांच कर क्रय करने संबंधी निर्देश दिये गये। श्री माजिसा एजेंसी, विकास नगर से एक कॉस्मेटिक का सैंपल जांच हेतु राज्य के परीक्षण प्रयोगशाला में भेजा गया तथा खाद्य जांच दल द्वारा विभिन्न गुपचुप ठेला, मोमो सेंटर, चाट कॉनर एवं डोसा सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी संचालकों को व्यक्तिगत स्वच्छता (हाथों में ग्लावस, कैप, एप्रन का उपयोग) एवं परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाली कच्ची सामग्री जैसे प्याज, टमाटर आदि को ताजा काटकर उपयोग करने एवं खाद्य रंग का प्रयोग निर्धारित मानक (100 पीपीएम / 1 ग्राम प्रति 10 किग्रा खाद्य सामग्री) के अनुसार ही करने के निर्देश दिए गए। यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलाया जायेगा, जिसमें जांच दल के द्वारा शासन के द्वारा दिये गये निर्देशों के आधार पर निरीक्षण एवं कार्यवाही की जावेगी।
कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
कोंडागांव, 20 अप्रैल 2026
जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी कोण्डागांव के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित शटरिंग कारपेंटर, टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पेनल टेक्निशियन, इमरजेन्सी मेडिकल टेक्निशियन एवं ट्रैक्टर मैकेनिक इत्यादि कोर्सों में 30 अप्रैल 2026 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु, 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवक-युवतियाँ कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड़ डोगरी पारा पर्यावरण वाटिका के पास में आकर आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण
कोण्डागांव, 13 अप्रैल 2026
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शनिवार को कोण्डागांव के बड़ेकनेरा रोड के पास नवनिर्मित जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अकादमिक भवन एवं अन्य भवनों के निर्माण कार्य के प्रगति के बारे में जानकारी ली और नए भवन में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू करने हेतु शेष सभी कार्यों को जल्द पूर्ण करने के हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कोंडागांव जिले में ‘पढ़ई तिहार’ का आयोजन, ‘अंगना में शिक्षा’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन
कोण्डागांव, 13 अप्रैल 2026
कोंडागांव जिले में ‘अंगना में शिक्षा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में ‘पढ़ई तिहार’ का व्यापक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पांचों विकासखंडकृकोंडागांव, माकड़ी, फरसगांव, बड़ेराजपुर एवं केशकाल की कुल 1252 प्राथमिक शालाओं में आयोजित इस कार्यक्रम में 48,372 छात्र-छात्राएं, 2,754 शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में माताएं एवं अभिभावक शामिल हुए। पूरे जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ शिक्षा को जनआंदोलन का रूप दिया गया।
‘अंगना में शिक्षा’ पहल क्या है
‘अंगना में शिक्षा’ एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों को घर एवं आंगन के वातावरण में सरल, सहज और आनंददायक तरीके से शिक्षा प्रदान करना है। इस अभियान में अभिभावकों, विशेषकर माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है, ताकि वे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में सहयोग कर सकें। इससे बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं गणनात्मक कौशल (एफएलएन) को मजबूती मिलती है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।
‘पढ़ई तिहार’ से बढ़ रही जागरूकता
‘पढ़ई तिहार’ के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों एवं शिक्षण पद्धतियों का प्रदर्शन किया गया। इससे समुदाय में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ी और अभिभावकों की सहभागिता मजबूत हुई।
मॉनिटरिंग और ऑनलाइन एंट्री
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, स्रोत समन्वयकों, संकुल प्राचार्यों एवं समन्वयकों के साथ डीआरजी एवं बीआरजी टीमों द्वारा सतत निरीक्षण किया गया। साथ ही राज्य स्तर पर प्राप्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री का कार्य भी किया गया।
इस बार किए गए प्रमुख बदलाव
इस वर्ष ‘पढ़ई तिहार’ में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं । बढ़ती गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि 25 अप्रैल के स्थान पर 11 अप्रैल निर्धारित की गई। समर कैंप अब स्कूलों में न होकर घरों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें माताओं की भूमिका प्रमुख रहेगी।
समर कैंप में तीन प्रमुख बिंदु को शामिल किया गया है, जिसमें ब्लैकबोर्ड कॉर्नर के तहत घर में बच्चों के लिए छोटा ब्लैकबोर्ड या लेखन कोना तैयार कर उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दूसरा बच्चों में अनुशासन और स्वच्छता की आदत विकसित करने हेतु यूनिफार्म के महत्व पर जोर दिया जाएगा और तीसरा ओआरएस एवं स्वास्थ्य जागरूकता के तहत गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस, नारियल पानी, नींबू पानी एवं नियमित जल सेवन की आदत विकसित की जाएगी।समर कैंप के संचालन की जिम्मेदारी ‘स्मार्ट माता’ को सौंपी गई है, जो घर पर ही बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करेंगी। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कोंडागांव समग्र शिक्षा के पेडागॉजी प्रभारी श्रीनिवास नायडू (एपीसी) द्वारा दी गई।
कोण्डागांव जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
कोंडागांव, 02 अप्रैल 2026
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के संबंध में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव, महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, दहिकोंगा, मर्दापाल, लंजोड़ा, फरसगांव, कोनगुड, धनोरा, केशकाल, विश्रामपुरी, बडेराजपुर, बांसकोट, शामपुर एवं माकड़ी तथा हिन्दी माध्यम विद्यालय, तहसीलपारा कोण्डागांव, बम्हनी, लुभा, बड़ेडोंगर, बहीगांव एवं खालेमुरवेण्ड, प्रबंधन एवं संचालन समिति कोण्डागांव जिला कोण्डागांव के अधीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन 10 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पद्धति से किया जा सकता है। अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट का आबंटन दिनांक 06 मई से 10 मई 2026 तक किया जायेगा, साथ ही प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही दिनांक 11 मई से 15 मई 2026 तक सम्पूर्ण विद्यालयों को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित है। प्रवेश हेतु आवेदन स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 17 अप्रैल तक
कोण्डागांव, 27 मार्च 2026
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में स्थापित प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी कराई जाती है।
वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 तक
https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई से 09 मई 2026 तक निर्धारित है और 10 मई 2026 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी जिला सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय एवं वेबसाईटhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detailसे प्राप्त कर सकते हैं।
ग्राम पंचायत चिचाड़ी में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कोण्डागांव, 10 मार्च 2026
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत चिचाड़ी में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व सहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान ‘महिलाओं के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम‘ आयोजित किया गया, जिसमें जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम जल स्वच्छता समिति, स्वय सहायता समूह में श्रीमती भूरीबाई निषाद, श्रीमती फूलबासन सोम, श्रीमती गैंदीबाई सोम, श्रीमती चमेली सोम, श्रीमती ऊषा भंडारी तथा जल वाहिनी से जुड़ी महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना तथा जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति मिलकर कार्य करने का शपथ एवं संकल्प लिया। इस प्रकार ग्राम पंचायत चिचाड़ी में जल अर्पण दिवस एवं जल उत्सव पखवाड़ा का यह आयोजन महिला सम्मान, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री सुकमन नेताम, जनपद सदस्य श्रीमती सुषमा तिवारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक अभियंता श्री आर.पी.जोशी तथा उपअभियंता कुमारी निभा कोर्राम परियोजना समन्वयक श्री महादेव यदु, श्री प्रमोद कुमार ध्रुव, श्री परदेशी राम यादव सहित ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मति लोकेश्वरी चंद्रवंशी, सचिव हीरामन मरकाम एवं उपसरपंच श्री रमेश कुमार नेताम वार्डपंच श्रीमती ऊषा भंडारी, चमेली सोम, हेमलता नाग उपस्थित रहे।
‘उद्योग-बैंकर संवाद‘ कार्यशाला 11 मार्च को
कोण्डागांव, 09 मार्च 2026
रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह (SHG½ तथा कारीगरों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सहायता से जोड़ने हेतु “उद्योग-बैंकर संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 11 मार्च 2026 को कार्यालय कलेक्टर कोण्डागांव के सभाकक्ष में 11 बजे से किया जा रहा है।
उक्त कार्यशाला में विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण योजनाओं की जानकारी, MSME/शाखाओं से संबंधित वित्तीय समस्याओं का समाधान, क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं (CGTMSE, PMEGP, PMFME आदि) की जानकारी, उद्यमियों और बैंकर के मध्य प्रत्यक्ष संवाद, महिला उद्यमियों एवं स्वसहायता समूहों हेतु विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से आग्रह है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव (संपर्क - श्रीमती कुसुमलता नेताम, प्रबंधक - 6261547378) से संपर्क कर सकते हैं।
समय-सीमा बैठक में सम्पूर्णता अभियान की गहन समीक्षा
निर्धारित समयावधि में सभी इंडिकेटर्स पूर्ण करने एवं पोर्टल एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश
कोंडागांव, 25 फरवरी 2026
जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अविनाश भोई द्वारा सम्पूर्णता अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, खंड स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न इंडिकेटर्स के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने अभियान अंतर्गत निर्धारित सभी लक्ष्यों एवं संकेतकों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग दैनिक गतिविधियों के अनुरूप कार्य करते हुए सभी इंडिकेटर्स को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता नियमित मॉनिटरिंग, मैदानी अमले की सक्रियता एवं विभागीय समन्वय पर निर्भर करती है, अतः सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
सीईओ जिला पंचायत ने भी निर्देश दिए कि जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्यवाही की सम्पूर्ण और समयबद्ध एंट्री पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए, जिससे प्रगति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शेष लक्ष्यों की पूर्ति हेतु विशेष अभियान चलाएं तथा प्रत्येक गतिविधि की फोटो, प्रगति विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं।
अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सम्पूर्णता अभियान को जन-जन तक पहुंचाते हुए जिले को निर्धारित सभी मानकों में उत्कृष्ट स्थान दिलाने हेतु सतत प्रयास जारी रखें।