छत्तीसगढ़ / कोरिया
सरकार ने डीएपी की वैकल्पिक व्यवस्था की , किसानों को मिलेगा भरपूर उर्वरक
मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को नहीं होगी किसी तरह की परेशानी
कोरिया । खरीफ 2025 के सीजन में डीएपी खाद की आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते प्रभावी और वैकल्पिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। डीएपी के स्थान पर एनपीके और एसएसपी जैसे विकल्पों को बढ़ावा देते हुए इनके वितरण लक्ष्य में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।
डीएपी की कमी का समाधान :
देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के कारण राज्य में इसकी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एनपीके (20रू20रू0रू13 और 12रू32रू16) तथा एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) उर्वरकों के वितरण लक्ष्य को बढ़ाकर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की है। अब एनपीके का लक्ष्य 1.80 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 4.90 लाख मीट्रिक टन, तथा एसएसपी का लक्ष्य 2 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 3.53 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इसके साथ ही डीएपी का संशोधित लक्ष्य 1.03 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।
कुल वितरण लक्ष्य 17.18 लाख मीट्रिक टन हुआ :
पहले खरीफ सीजन में उर्वरकों का कुल वितरण लक्ष्य 14.62 लाख मीट्रिक टन निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 17.18 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इनमें यूरिया 7.12 लाख मी.टन, एनपीके 4.90 लाख मी.टन, एसएसपी 3.53 लाख मी.टन और एमओपी 60 हजार मी.टन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री का किसानों को भरोसा :
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। डीएपी की कमी के बावजूद किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है। कृषि वैज्ञानिकों के परामर्श से किसान विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग कर सकते हैं।श्
कृषि वैज्ञानिकों की सलाह :
विशेषज्ञों का कहना है कि डीएपी की जगह यदि 3 बोरी एसएसपी और 1 बोरी यूरिया का उपयोग किया जाए, तो पौधों को पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और सल्फर मिल सकता है। एसएसपी न सिर्फ जड़ों के विकास में सहायक है, बल्कि इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी वृद्धि होती है।
भंडारण एवं वितरण की स्थिति :
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक 12.13 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है। इसमें से 7.29 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण पहले ही किसानों को किया जा चुका है। वर्तमान में राज्य में 4.84 लाख मीट्रिक टन खाद सहकारी एवं निजी वितरण केंद्रों पर उपलब्ध है।
सरकार की प्राथमिकता किसानों की चिंता दूर करना :
राज्य सरकार ने जिलों की सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि किसानों की मांग के अनुसार समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही भंडारण, परिवहन और वितरण की सतत निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या कृत्रिम संकट की स्थिति न बने।
धान के स्थान पर दलहन-तिलहन, मक्का लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ
कोरिया । कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें श्कृषक उन्नति योजनाश् से जुड़ा एक बड़ा संशोधन किया गया है, जिससे किसानों को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा।
कलेक्टर त्रिपाठी ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों में संशोधन करते हुए इसका दायरा अब और अधिक विस्तृत किया गया है। अब खरीफ 2025 में धान के स्थान पर यदि कोई किसान दलहन, तिलहन या मक्का की फसल लगाता है, तो उसे भी योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि खरीफ 2024 में पंजीकृत वे किसान, जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था, यदि वे आगामी खरीफ 2025 में धान की जगह दलहन, तिलहन या मक्का की खेती करते हैं, तो उन्हें भी इस योजना के तहत सहायता प्राप्त होगी।
कलेक्टर की किसानों से अपील :
कलेक्टर त्रिपाठी ने जिले के किसानों से आग्रह किया है कि वे धान के रकबे को कम करते हुए चना, मूंग, मसूर, उड़द, अरहर, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, सरसों, सूरजमुखी जैसी दलहन-तिलहन की फसलें अपनाएं। इससे किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जिले में फसल विविधीकरण को बल मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बीते कई महीनों से किसानों को दलहन एवं तिलहन उत्पादन की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में कोरिया जिला, दलहन-तिलहन उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके।
किसानों को दलहन और तिलहन की फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : कलेक्टर
कृषि विभाग की बैठक में खाद बीज उपलब्धता को लेकर गहन समीक्षा
कोरिया । संयुक्त कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले में सभी सहकारी समितियों में खरीफ फसलों की बुआई हेतु किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर समिति वार गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। कृषि अधिकारियों को पूरे जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाकर पंजीयन कार्य करने और संपूर्ण बोनी के प्रस्तावित क्षेत्र में अधिकतम दलहन और तिलहन की फसल लगाने हेतु प्रोत्साहित कर धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान में आयोजित किए जा रहे शिविरों में इन बीजों को वितरित करने के निर्देश दिए।
किसान अपनाएं 5 परसेंट मॉडल
जिले के वनांचल सोनहत जनपद पंचायत में सैकड़ों किसानों द्वारा जल संरक्षण हेतु 5 परसेंट मॉडल को बेहद तेजी से अपनाया जा रहा है। यह जल संरक्षण अभियान में एक बहुत प्रभावी कार्य है। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन ने इस संरचना को प्रत्येक किसान के लिए उपयोगी बतलाते हुए सभी कृषि अधिकारियों को पांच परसेंट मॉडल पूरे जिले में प्रत्येक किसान के खेतों में बनवाने हेतु सभी को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन ने कहा कि यह एक बेहद कारगर उपाय है जिसकी लागत शून्य होकर परिणाम बेहद कारगर हैं। सभी ग्राम पंचायतों के किसानों के खेतों में स्वाइल टेस्टिंग कराने और रिपोर्ट अनुसार खेतों में खाद का उपयोग कराए जाने के सुझाव दिए जाने हेतु निर्देशित किया।
समिति में रखें पर्याप्त खाद बीज
खरीफ फसलों की बुआई का समय आ चुका है और ऐसे में किसानों के लिए हर दिन महत्वपूर्ण होता है। किसी भी किसान को खाद या बीज के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज भंडारण किया गया है। इसकी निरंतरता बनाए रखने के हेतु श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक सहकारी समिति प्रबंधक, कृषि विस्तार अधिकारी, विपणन अधिकारी से निरंतर समन्वय बनाकर रखें जिससे सभी जगहों पर मांग से अधिक मात्रा में खाद बीज उपलब्ध रहे।
जैविक खेती है लाभदायक
जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए दलहन, तिलहन और पारंपरिक फसलों का उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने पर बल देते हुए श्रीमती चंदन ने कहा कि जिला प्रशासन कोरिया प्रत्येक जैविक उत्पाद को राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान अपने पारम्परिक सुगंधित धान जीराफूल की फसल को भी जैविक खाद का उपयोग कर ज्यादा क्षेत्र में बुवाई करें।
किसानों को मिले केसीसी का लाभ
प्रत्येक सहकारी समिति में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक समिति में दर्ज छोटे किसानों को शत प्रतिशत केसीसी पंजीयन कर उन्हें केसीसी लिमिट का लाभ दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर किसान को एग्रीस्टेक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। आने वाले समय में उन्हें सभी सुविधाएं इसी पोर्टल पर पंजीयन के आधार पर प्राप्त होंगी।
अमानक खाद बीज पर करें कार्यवाही
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने ने कहा कि जिले में संचालित प्रत्येक दुकान की नियमित जांच कर खाद और बीज का परीक्षण कराएं। यदि कहीं भी अमानक स्तर पर खाद या बीज बिक्री पाई जाती है तो तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं और ऐसे विक्रेताओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित करें।
लापरवाही पर तीन का रुका वेतन
कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर कोरिया ने जिले में कार्यरत सभी कृषि विस्तार अधिकारी से एक एक कर लक्ष्य और उसके अनुसार प्रगति पर जानकारी ली। अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने वाले बैकुंठपुर जनपद क्षेत्र में कार्यरत सहायक कृषि विस्तार अधिकारी रीता लकड़ा, राकेश पैकरा और अमित लकड़ा के आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
अच्छे कार्यों हेतु प्रोत्साहन भी
आज आयोजित बैठक में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आगामी राष्ट्रीय पर्व पर उन्हें पुरस्कार देने के निर्देश दिए। सोनहत जनपद में कार्यरत सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा कृषि दायित्वों के साथ जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कलेक्टर कोरिया ने दिनेश कुमार पटेल, रामजीत ध्रुव और रोहित सिंह की सराहना की।
इस बैठक में उप संचालक कृषि, मार्कफेड की जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी समिति और जिले भर के वरिष्ठ और सहायक कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
किसानों को दलहन और तिलहन की फसलों के लिए करें प्रोत्साहित : कलेक्टर
कृषि विभाग की बैठक में खाद बीज उपलब्धता को लेकर गहन समीक्षा
कोरिया। संयुक्त कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले में सभी सहकारी समितियों में खरीफ फसलों की बुआई हेतु किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर समिति वार गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। कृषि अधिकारियों को पूरे जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाकर पंजीयन कार्य करने और संपूर्ण बोनी के प्रस्तावित क्षेत्र में अधिकतम दलहन और तिलहन की फसल लगाने हेतु प्रोत्साहित कर धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान में आयोजित किए जा रहे शिविरों में इन बीजों को वितरित करने के निर्देश दिए।
किसान अपनाएं 5 परसेंट मॉडल
जिले के वनांचल सोनहत जनपद पंचायत में सैकड़ों किसानों द्वारा जल संरक्षण हेतु 5 परसेंट मॉडल को बेहद तेजी से अपनाया जा रहा है। यह जल संरक्षण अभियान में एक बहुत प्रभावी कार्य है। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन ने इस संरचना को प्रत्येक किसान के लिए उपयोगी बतलाते हुए सभी कृषि अधिकारियों को पांच परसेंट मॉडल पूरे जिले में प्रत्येक किसान के खेतों में बनवाने हेतु सभी को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन ने कहा कि यह एक बेहद कारगर उपाय है जिसकी लागत शून्य होकर परिणाम बेहद कारगर हैं। सभी ग्राम पंचायतों के किसानों के खेतों में स्वाइल टेस्टिंग कराने और रिपोर्ट अनुसार खेतों में खाद का उपयोग कराए जाने के सुझाव दिए जाने हेतु निर्देशित किया।
समिति में रखें पर्याप्त खाद बीज
खरीफ फसलों की बुआई का समय आ चुका है और ऐसे में किसानों के लिए हर दिन महत्वपूर्ण होता है। किसी भी किसान को खाद या बीज के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज भंडारण किया गया है। इसकी निरंतरता बनाए रखने के हेतु श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक सहकारी समिति प्रबंधक, कृषि विस्तार अधिकारी, विपणन अधिकारी से निरंतर समन्वय बनाकर रखें जिससे सभी जगहों पर मांग से अधिक मात्रा में खाद बीज उपलब्ध रहे।
जैविक खेती है लाभदायक
जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए दलहन, तिलहन और पारंपरिक फसलों का उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने पर बल देते हुए श्रीमती चंदन ने कहा कि जिला प्रशासन कोरिया प्रत्येक जैविक उत्पाद को राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान अपने पारम्परिक सुगंधित धान जीराफूल की फसल को भी जैविक खाद का उपयोग कर ज्यादा क्षेत्र में बुवाई करें।
किसानों को मिले केसीसी का लाभ
प्रत्येक सहकारी समिति में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक समिति में दर्ज छोटे किसानों को शत प्रतिशत केसीसी पंजीयन कर उन्हें केसीसी लिमिट का लाभ दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर किसान को एग्रीस्टेक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। आने वाले समय में उन्हें सभी सुविधाएं इसी पोर्टल पर पंजीयन के आधार पर प्राप्त होंगी।
अमानक खाद बीज पर करें कार्यवाही
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने ने कहा कि जिले में संचालित प्रत्येक दुकान की नियमित जांच कर खाद और बीज का परीक्षण कराएं। यदि कहीं भी अमानक स्तर पर खाद या बीज बिक्री पाई जाती है तो तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं और ऐसे विक्रेताओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित करें।
लापरवाही पर तीन का रुका वेतन
कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर कोरिया ने जिले में कार्यरत सभी कृषि विस्तार अधिकारी से एक एक कर लक्ष्य और उसके अनुसार प्रगति पर जानकारी ली। अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने वाले बैकुंठपुर जनपद क्षेत्र में कार्यरत सहायक कृषि विस्तार अधिकारी रीता लकड़ा, राकेश पैकरा और अमित लकड़ा के आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
अच्छे कार्यों हेतु प्रोत्साहन भी
आज आयोजित बैठक में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आगामी राष्ट्रीय पर्व पर उन्हें पुरस्कार देने के निर्देश दिए। सोनहत जनपद में कार्यरत सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा कृषि दायित्वों के साथ जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कलेक्टर कोरिया ने दिनेश कुमार पटेल, रामजीत ध्रुव और रोहित सिंह की सराहना की।
इस बैठक में उप संचालक कृषि, मार्कफेड की जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी समिति और जिले भर के वरिष्ठ और सहायक कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
आपातकाल विभीषिका दिवस पर मीसा बंदियों का भावपूर्ण सम्मान
रैली निकाल कर देश में लोकतंत्र की रक्षा का किया गया स्मरण
कोरिया । आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपातकाल में जेल यात्रा करने वाले मीसा बंदियों का सम्मान किया गया। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन और जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे यह आयोजन बैकुंठपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। इस आयोजन में वर्ष 1975 के आपातकाल के समय मीसा ( Maintenance of Internal Security Act ) के तहत जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन कोरिया के तत्वावधान में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य उस कठिन दौर की स्मृतियों को जनमानस में जीवित रखना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए संघर्ष को नमन करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत विधि से मीसा बंदी प्रेमनारायण तरकिहार और दिवंगत मीसा बंदी कृष्ण बिहारी उपाध्याय की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रवती उपाध्याय के स्वागत सम्मान से किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच मे जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता, नगरपालिका बैकुंठपुर के पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिवहरे ने आपातकाल के दौर को याद करते हुए इसे संविधान की निर्मम हत्या बताया और कहा कि 25 जून 1975 भारत के लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि सत्ता की निरंकुशता ने उस समय देश की जनता की अभिव्यक्ति और स्वतंत्रता का गला घोंट दिया था।
भावुक क्षण तब आया जब चंद्रवती उपाध्याय ने आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को याद किया और बताया कि कैसे निर्दोष नागरिकों को बिना किसी अपराध के जेलों में ठूंसा गया। उन्होंने उपस्थित जनों को उन दर्दनाक दिनों की यातनाएं याद दिलाईं।
मीसा बंदी प्रेमनारायण तरकिहार ने बताया कि 26 जून 1975 को उनके नाम का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था और उन्हें अंबिकापुर जिला कारावास में भेजा गया, जहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और सड़ा-गला भोजन परोसा गया। उन्होंने आपातकाल के समय की तानाशाही प्रवृत्तियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों और उसके परिणामों को विद्यार्थियों और नागरिकों को दिखाया गया। स्काउट दल और विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
अंत में शैलेश शिवहरे द्वारा मीसा बंदियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सम्पूर्ण गविधिधियों का संचालन योगेश गुप्ता द्वारा किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या मे विद्यालय की छात्राएं, शिक्षकगण, अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित रहे।
अवैध खनिज परिवहन में लिप्त तीन ट्रैक्टर जब्त
कोरिया । कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनिज (रेत, गिट्टी) परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए तीन वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील पटना क्षेत्र में की गई, जिसमें अवैध रूप से गौण खनिज का परिवहन करते पाए गए वाहनों को मौके पर ही जब्त कर समीपस्थ पटना थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।
जप्त वाहनों की जानकारी
पकड़े गए वाहनों में बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर (मालिक राकेश कुशवाहा), सोल्ड महिंद्रा ट्रैक्टर (मालिक अजय रजक), और सोल्ड एसीई ट्रैक्टर (मालिक संतोष सारथी) शामिल हैं। इन सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 और खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि कलेक्टर कोरिया के निर्देशन में अवैध खनिज खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी और नियमित निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध खनिज खनन और परिवहन को रोका जा सके।
जनभागीदारी से स्वच्छता के उच्च मानक निर्धारित कर सकती हैं ग्राम पंचायतें : सीईओ
जिले की ग्राम पंचायतों में निजी सर्वेक्षण संस्था द्वारा जल्द होगा आकस्मिक स्वच्छता सर्वेक्षण
कोरिया । कोरिया जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत के ग्राम पंचायतों में जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा एक निजी एजेंसी को सर्वेक्षण कार्य सौंपा गया है। स्वच्छ भारत मिशत अंतर्गत प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण कराए जाने के प्रावधान हैं। यह ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के स्तर को प्रोत्साहित करने और इसमें जनभागीदारी बढ़ाए जाने के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त एजेंसी द्वारा आज से लेकर अगस्त माह तक में किसी भी समय किसी भी ग्राम पंचायत में पहुंचकर यह सर्वेक्षण किया जाएगा। जिले के किसी भी ग्राम पंचायत में सर्वेक्षण टीम द्वारा यह औचक निरीक्षण की तरह पहुंचकर किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के द्वारा एजेंसी द्वारा चार बिंदुओं के आधार पर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के मानक स्तर तय किए जाएगे। एजेंसी द्वारा निर्धारित पैरामीटर के आधार पर जिले की स्वच्छता रैंकिंग तय की जाएगी।
ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत होने वाले औचक सर्वेक्षण में जिले को उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए जनभागीदारी को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बतलाते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने क्लीन कोरिया ग्रीन कोरिया का नारा दिया है। इसके शत प्रतिशत प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को अच्छा स्थान दिलाने के लिए उन्होंने कई बिंदुओं पर अपने सुझाव साझा करते हुए कहा कि कोरिया जिले के हर ग्राम पंचायत में रहने वाले प्रत्येक रहवासी अपने शौचालय का उपयोग करें और उसकी नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दें। सभी घरों से निकलने वाले दूषित जल को सोख्ता गढ़ढों में या फिर किचन गार्डन में उपयोग करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर घरो में निकलने वाले हरे कचरे से जैविक खाद बनाकर खेतों और बाड़ी में उपयोग करे। अपने आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और साथ ही कंही भी कचरा ना फेंकें। डॉ आशुतोष ने कहा कि ग्राम स्तर पर प्रत्येक संस्थाएं जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, धार्मिक स्थान, ग्राम पंचायत भवन, हाट बाजार परिसरों में स्वच्छता के लिए तरल एवं ठोस कचरा प्रबंधन के लिए डस्टबिन आदि का उपयोग करें।
सर्वेक्षण के विषय
राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त की गई एजेंसी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाना है। एक हजार अंको में रैंकिंग का निर्धारण के लिए जनता की राय, सेवा स्तर पर की गई प्रगति, सर्वेक्षण में पाए गए तथ्य और कचरे के निपटान के लिए स्थापित इकाईयों के प्रचलन की स्थिति यानी कुल चार बिंदु तय किए गए हैं। इन पैरामीटरों पर सर्वे दल द्वारा मौके पर ही मार्किंग की जाएगी जिससे ग्राम पंचायत और फिर जिले में स्वच्छता की रैंकिंग प्रदान की जाएगी।
ग्राम पंचायतों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कर वसूली आवश्यक : कलेक्टर
जल संरक्षण हेतु जनभागीदारी से ग्राम पंचायत में कम से कम चार सोख्ता गढढे बनेंगे
कोरिया । कोरिया जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जून माह में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस माह आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के लिए चयनित 17 विषयों के बारे में अपेक्षित कार्यवाही को लेकर कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ग्राम सभाओं के आयोजन को लेकर कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ग्राम पंचायतों को अपने आय के स्रोत मजबूत करने पर विशेष तौर पर ध्यान देना होगा। साथ ही समय पर कर वसूली कर प्रत्येक ग्राम पंचायत की एक निश्चित आय सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत सचिव निरंतर कार्य करें।
जून माह में आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं में जिन विषयों को चर्चा और निर्णय के लिए रखा गया है उनमें ग्राम पंचायतों के पिछली तिमाही में आय व्यय के ब्यौरे शामिल होंगे। जल सरंक्षण अभियान आवा पानी झोंकी को और ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों को जनभागीदारी से कम से कम चार सोख्ता गढढ़ों के निर्माण कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। साथ ही महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक परिवारों के द्वारा कार्य की मांग और उन्हे उपलब्ध कराए गए रोजगार और प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर समीक्षा की जाएगी। सामाजिक सहायता के तहत ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को प्रदाय किए जा रहे पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण और सत्यापन कार्य, खाद्यान्न योजना के तहत वितरित होने वाले चावल वितरण आदि पर चर्चा, संबंधित पात्र हितग्राहियों के नामों का वाचन भी किया जाएगा।
ग्राम पंचायत स्तर पर ही जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने एवं विवाह पंजीयन की कार्यवाही हेतु लंबित आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। मौसमी बीमारियों से बचाव और निदान की जानकारी प्रदान करते हुए पंचायत के पूर्व पदाधिकारियां से बकाया राशि वसूली की कार्यवाही भी इन ग्राम सभाओं में की जाएगी। ग्राम पंचायतों में आवारा पशुओं के मालिकों पर छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के तहत जुर्माना आरोपित करने के साथ ही पशुओं के व्यवस्था पर चर्चा कर निदान के तरीके भी प्रस्तावित किए जाएगें। समस्त शासकीय परिसरों में एक बेटी संग पांच पौधे रोपे जाने की कार्यवाही भी ग्राम सभाओं में प्रस्तावित की जाएगी साथ ही समस्त शैक्षणिक संस्थाओं आगनबाड़ी महतारी सदन, पंचायत भवन, गौठान, मुक्तिधाम, अमृत सरोवर तटों के अतिरिक्त सड़कों के किनारे और सामुदायिक भवनों के आस पास पौधरोपण और उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा जारी निर्देशों के तहत जून माह की ग्राम सभाओं में पोषण अभियान की प्रगति के साथ ही मादक पदार्थों के रोकथाम, नशामुक्ति हेतु कार्यक्रम आयोजित करने और ग्राम वासियों को जागरूक करने की कार्यवाही किया जाना है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ राज्य को बाल विवाह मुक्त करने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन सभी विषयां पर की गई कार्यवाही और पारित निर्णयों को आनलाइन पोर्टल ग्राम सभा निर्णय पर मोबाइल एप्प के माध्यम से अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पशुधन विकास विभाग के माध्यम से होगा पशुओं का क्रय
कोरिया । उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के प्राप्त जानकारी द्वारा पशुधन विकास विभाग द्वारा एकीकृत कृषि केन्द्र (डी०एम०एफ० मद अन्तर्गत) विकास खण्ड सोनहत के ग्राम केशगवॉ के चयनित समूहों को वितरित किये जाने हेतु स्थानीय पशु व्यापारियों से उन्नत / ग्रेडेड नस्ल के 03 बकरे, 30 देसी बकरियों एवं संकर नस्ल (जर्सी/एच०एफ०) की 02 दुधारू गायों का क्रय किया जाना है। जिसके लिए एकीकृत कृषि केन्द्र ग्राम-केशगवॉ 30 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पशु मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें स्थानीय पशु व्यापारियों से निम्न विवरण अनुसार उक्त मेले में बकरे-बकरियों एवं दुधारू गाय लेकर निर्धारित समय के भीतर उपस्थित होने की अपील की किया है। पशुओं का क्रय, चयन समिति के द्वारा मौके पर ही किया जावेगा।
व्यापारियों द्वारा मेले में लाए जाने वाले पशुओं का विवरण एवं आवश्यक शर्ते इस प्रकार होंगी देसी बकरियों जो 1-2 वर्ष की स्वस्थ बकरियों को लानी हैं। बकरे उन्नत/ग्रेडेड नस्ल के 18 से 24 माह के स्वस्थ बकरे ही लाने हैं। दुधारू गाय संकर जर्सी अथवा एच०एफ० नस्ल की 1-2 ब्यात की बच्चा सहित लाने हैं। गाय का बच्चा एक माह से ऊपर का नहीं होना चाहिए।
क्वारेण्टाईन की शर्तों के अनुसार क्रय किये गये बकरे-बकरियों को एकीकृत कृषि केन्द्र ग्राम-केशगवॉ में 21 दिनों की क्यारेण्टाईन अवधि में रखा जावेगा। क्यारेण्टाईन अवधि समाप्ति के पश्चात् ही स्वस्थ पाए गए बकरे-बकरियों के भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। यदि क्वारेण्टाईन अवधि के दौरान क्रय किये गये किसी बकरे-बकरी की मृत्यु होती है, तो उसके बदले व्यापारी को दूसरा स्वस्थ पशु उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। साथ ही क्यारेण्टाईन अवधि के दौरान क्रय किये गये बकरे-बकरियों के बीमार होने पर उपचारित औषधि का व्यय व्यापारी द्वारा वहन किया जाना अनिवार्य होगा। मेले में लाए जाने वाले पशुओं में से स्वस्थ पशुओं के चयन एवं क्रय का सम्पूर्ण अधिकार ‘चयन एवं क्रय समिति को होगा। समिति का निर्णय सभी व्यापारियों को अनन्तिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 66/2025/
पीएम आवास योजना में लापरवाही: सब इंजीनियर, सचिव पर कार्रवाई के निर्देश
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
कोरिया । जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में सोमवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शासन की सभी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को प्रगति को लेकर दिशा- निर्देश प्रदान किए। इस दौरान आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सब इंजिनियर कीर्ति को और अनुपस्थिति पर ग्राम पंचायत सचिव लालमन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मंथन कक्ष में सीईओ जिला पंचायत ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, 15 वाँ वित्त योजना, शिक्षा विभाग के मरम्मत कार्य, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत विकास निधि, महतारी सदन निर्माण कार्य, आर जी एस ए एवं क्षमता विकास अंतर्गत जिले में हो रहे प्रत्येक कार्य की जनपद पंचायत वार समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक योजना में समय सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखें और मानक अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति प्रदान करने, गैप को कम करने, हितग्राहियों को समय पर किश्तों का आबंटन करने हेतु जीओ टैग करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं और वह ग्राम पंचायतों में नहीं रह रहे हैं उनके विलोपन हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। प्रत्येक हितग्राही को 90 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिओ टैगिंग स्तर को मानक मानकर तीन चरणों में रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत संगम अभियान में आजीविका गतिविधियों को बढ़ाते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु लगातार कार्य करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण हेतु चल रहे आवा पानी झोंकी अभियान को और तेज कर सभी जगहों पर पांच परसेंट मॉडल बनाएं। साथ ही स्वीकृत समस्त मिट्टी कार्य और बीते वर्ष के सभी पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को ऑनलाइन पूर्णता दर्ज करने के निर्देश दिए। जिओ टैगिंग को नियमित रूप से अपडेट करते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य प्रगति पर समीक्षा करते हुए डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने नए स्वीकृति के प्रस्ताव भेजने और स्वीकृत प्रत्येक कार्य गुणवत्ता के साथ अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा कर लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु दीवार लेखन और वातावरण निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि सर्वेक्षण के निर्धारित सभी बिंदुओं पर ग्राम पंचायत सचिव त्वरित कार्रवाई करें। विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राशि आवंटन होने के बाद सभी निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराएं।
इस अवसर पर उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू, जिला पंचायत के सभी योजना प्रमुख, जनपद पंचायत बैकुंठपुर और सोनहत के सीईओ, एस डी ओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा और सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
तस्कीन की नई छत पर गिर रही हर बूंद होगी सुरक्षित
मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर उठाया कदम
कोरिया । जब आप सकारात्मक परिवर्तन को अपने जीवन में आगे बढ़ कर अपनाते हैं तो आप स्वयं ही मिशाल बन जाते हैं।आप जिस स्तर पर रहकर सुधार करना चाहें कर सकते हैं ऐसी ही सकारात्मक खबर कोरिया जिले से है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जारी मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर ग्राम पंचायत सोरगा में रहने वाली श्रीमती तस्कीन खातून ने कोरिया जिले में जल संरक्षण हेतु एक नया मानक तैयार कर दिया है। उनके इस सराहनीय कार्य का सकारात्मक प्रभाव पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती तस्कीन खातून ने बड़े शहरों में अपनाई जाने वाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए स्वयं अपने नव निर्मित आवास पर बनवा लिया है।
कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम सोरगा में रहने वाली श्रीमती तस्कीन खातून को गत वर्ष अपना पक्का मकान बनाने हेतु अनुदान प्रदान किया गया। इन्होंने अपनी कमाई हुई कुछ रकम के साथ अपने पक्के मकान का सपना पूरा कर लिया है। इसके बाद आवास निर्माण में बची हुई सामग्री टूटी हुईं ईंट आदि से सोखता पिट बनवाया और नए आवास की छत के पानी की निकाशी को पाइप के माध्यम से सोखते गड्ढे तक जुड़वा लिया है।
क्या कहती हैं हितग्राही तस्कीन
जिले में जल संरक्षण हेतु चल रहे अभियान से हमने प्रेरणा ली, जब तक हम सभी अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझेंगे तब तक मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जल संरक्षण का काम अधूरा ही रह जाएगा। इसलिए हमने कलेक्टर कोरिया की अपील पर अपने नए आवास में जल संरक्षण हेतु हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लिया है और मै आग्रह करती हूं कि सभी अपने छत में गिरने वाली हर बूंद को बचाएं।
कलेक्टर कोरिया
श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सोरगा ग्राम पंचायत में श्रीमती तस्कीन खातून के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जिले में आवा पानी झोंकी अभियान चलाया जा रहा है और यह पहल आने वाले समय में कोरिया को जल संरक्षण हेतु एक अलग पहचान दिलाने में मदद करेगी।
सुखद जीवन जीने की कला सिखाता है योग : भईयालाल
एक पृथ्वी एक योग के साथ हरित योग संगम पर हुआ पौधरोपण
कोरिया । कोरिया जिले में बारिश के बीच ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उल्लास से मनाया गया। मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक भइया लाल राजवाड़े उपस्थित रहे। जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष मोहित राम पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े और नगरपालिका बैकुंठपुर की प्रथम नागरिक श्रीमती नमिता शिवहरे विशिष्ट अतिथि बतौर शामिल हुए। मुख्यालय में सुबह से जारी भारी बारिश ने भी प्रतिभागियों के उत्साह को कम नहीं होने दिया।
योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने मां भारती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके पश्चात सुबह सात बजे से योग प्रशिक्षक अनिल शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, लोकसेवकों, स्कूली बच्चों तथा बैकुंठपुर नगरवासियों को निर्धारित क्रम अनुसार योग अभ्यास कराया।
योग दिवस पर उपस्थित जनों को बधाई देते हुए विधायक भइया लाल राजवाड़े ने
अपने संबोधन में कहा, ष्प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं,जिन्होंने हमारी संस्कृति को विश्व स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। योग से सम्पूर्ण विश्व आपस मे जुड़ा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों का सदुपयोग करें। योग हमारे भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे जीवन का साथी बनाना चाहिए। नियमित योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।ष्
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने भी सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहें। योग हमारे पुरातन आयुर्वेद से जुड़ा हुआ है। यदि हम अपने खानपान का भी ध्यान रखें तो सदैव स्वस्थ रह सकते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा और नगरपालिका बैकुंठपुर अध्यक्ष श्रीमती नमिता शिवहरे ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग अभ्यास को अपनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। योगा दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी अतिथियों के प्रति जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने मानस भवन परिसर के समीप योग सेंटर में अलग अलग पौधे लगाए और हरित योग संगम को सफल बनाया। पौधे हमारी प्रकृति को संतुलित करने में मदद करते हैं और यह अत्यंत आवश्यक हैं जिससे हमारा जीवन सुखद हो जाता है। विधायक भइया लाल राजवाड़े, कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस कप्तान रवि कुर्रे के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना, श्रीमती नमिता शिवहरे, सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने भी पौधे लगाए।
जिला स्तरीय आयोजन में वनमण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर मंडावी, एस डी एम श्रीमती दीपिका नेताम सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।
आईटीआई में आवेदन 26 तक
कोरिया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित कर दी गई है। नया रायपुर अटल नगर स्थित संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के द्वारा राज्य की समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से आरंभ कर दी गई है। आईटीआई करने के लिए जिले के इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून की रात 12 बजने के पूर्व तक आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन केवल वेबसाइट बहपजप.ंकउपेेपवदे.पदब.पद के माध्यम से ही जमा किये जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कटगोड़ी के सार्वजनिक सूचना पटल का अवलोकन भी किया जा सकता है।
संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ द्वारा आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश एवं नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए गए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विवरणिका का ध्यान पूर्वक अध्ययन करें ताकि किसी प्रकार की गलती न हो। आईटीआई में प्रवेश हेतु जरूरी जानकारी या मदद के लिए अभ्यर्थी निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कटगोड़ी के संपर्क नंबर 8827262230 या 8224016470 में संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
कोरिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार द्वारा उच्चतम न्यायालय के रीट-पीटिशन सुकन्या संस्था विरूद्ध यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में परित निर्णय के परिपालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो० रिजवान खान, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी दीक्षित, सचिव डीएलएसए अमृता दिनेश मिश्रा, विजिटर बोर्ड के अन्य सदस्यों के द्वारा जिला जेल बैकुण्ठपुर का निरीक्षण किया गया और साथ ही जानकारी ली गयी कि जिला जेल बैकुण्ठपुर में जाति आधारित भेदभाव या अन्य भेद-भाव पूर्ण प्रथाएं अभी भी जेलों के अंदर तो नही हो रही।
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा बंदियों के जेल में निरूद्ध रहने के दौरान मिलने वाली अधिकारों एवं अन्य मूलभुत सुविधाओं की जानकारी ली गयी। यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी कैदियों को समय पर विधिक सेवाएँ उपलब्ध कराये जायें ताकि उनके साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव न हो, निरीक्षण के दौरान जिला जेल से संबंधित इम्फ्राइस्ट्रेक्चर, बंदियों के बैरक, बंदियों के उपयोग हेतु जेल में बने शौचालय की स्थिति, उसकी साफ सफाई की समीक्षा की गयी।
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं कलेक्टर बैकुण्ठपुर ने बंदियों को दी जा रही भोजन की गुणवत्ता का जांच किया, बंदियों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना, साथ ही जेल में स्थापित लीगल एड क्लिनिक में उपलब्ध सुविधा एवं लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विजिटर बोर्ड के सदस्य मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्या अधिकारी डा० प्रशांत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, उपसंचालक समाज कल्याण आलोक भवाल, जिला रोजगार अधिकारी उमेश कुमार पटेल (डिप्टी कलेक्टर) एवं महाप्रबंध जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैकुण्ठपुर एम० बडा, विजिटिंग लॉयर अजय कुमार सिंह एवं जेल अधिकार मित्र अजय राजवाडें उपस्थित थे।
बच्चों को सिक्का, पिन, सुई, कांच, छोटी गिट्टी या छोटी वस्तुओं से दूर रखें : डॉ. प्रशांत सिंह
कोरिया । नगर पालिका शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 13 में एक मासूम बच्चे की जान पर उस समय बन आई, जब खेल-खेल में उसके गले में एक सिक्का फंस गया। गला अवरुद्ध होने के कारण बच्चा गंभीर अवस्था में पहुंच गया। लेकिन समय पर की गई चिकित्सकीय कार्रवाई से उसकी जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 13 निवासी राजेश विश्वकर्मा के 7 वर्षीय पुत्र सार्थक ने अनजाने में खेलते समय एक सिक्का निगल लिया, जो उसके गले में जाकर फंस गया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने तत्काल डॉक्टर को फोन कर सूचना दी कि बच्चे की हालत बेहद नाजुक है और उसे तुरंत चिकित्सा की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही सिविल सर्जन व अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल के मार्गदर्शन में डॉ. योगेंद्र चौहान एवं उनकी चिकित्सा टीम जिला अस्पताल, बैकुंठपुर लेकर आए बच्चे की तत्काल जांच कर उपचार शुरू किया। टीम की त्वरित कार्रवाई और दक्षता से गले में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। बच्चे की हालत अब स्थिर है।
इस घटना के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों को सिक्का, पिन, सुई, कांच, छोटी गिट्टी या किसी भी प्रकार की छोटी वस्तुओं से दूर रखें, क्योंकि ये जानलेवा साबित हो सकती हैं। चिकित्सकों ने सलाह देते हुए कहा है कि छोटे बच्चों की निगरानी हमेशा रखें। ऐसी छोटी वस्तुएं बच्चों की पहुंच से दूर रखें। किसी आकस्मिक स्थिति में बिना देरी चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।
बाढ़ से बचाव के लिए जिले में 24 घंटे संचालित होगा नियंत्रण कक्ष
कोरिया । मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में कोरिया जिला में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
यह नियंत्रण कक्ष कक्ष क्रमांक 31 में स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सतत रूप से संचालित रहेगा। किसी भी आपातकालीन स्थिति की जानकारी देने अथवा सहायता प्राप्त करने के लिए नागरिक बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07836- 232330 पर संपर्क कर सकते हैं।
डिप्टी कलेक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 42 कर्मचारियों को नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर तैनात किया गया है, जो तीन शिफ्ट के अनुसार कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त 6 कर्मचारियों को रिज़र्व में रखा गया है, ताकि किसी कर्मचारी की अनुपस्थिति अथवा अवकाश या आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्रदान करेंगे।
बाढ़ पूर्व तैयारियों के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक राहत एवं बचाव संसाधनों की व्यवस्था भी कर ली गई है। संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है तथा आपसी समन्वय के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ’तीन वाहन जप्त, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी’
कोरिया। कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर खनिज, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनिज (रेत) परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील बैकुण्ठपुर एवं पटना क्षेत्र में की गई।
गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही जब्त कर समीपस्थ बैकुण्ठपुर एवं पटना थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।
जप्त किए गए वाहनों की जानकारी सीजी 15 ईएफ 9937, ट्रैक्टर मालिक विकास चक्रधारी , सीजी 29 ए.सी. 9874 मिनी ट्रक मालिक प्रिंस जायसवाल, महिंद्रा (सोल्ड) मालिक बुधमान सिंह हैं।
इन सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी।