छत्तीसगढ़ / महासमुंद
महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बिखेरी छटा
रायपुर 15 अगस्त 2025
महासमुंद जिले में 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 78 वर्ष पूरा होने के साथ ही 79 वें स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह मंच पर मौजूद थे।
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, वन विभाग, सीनियर एवं जूनियर डिवीजन एन.सी.सी, एन.एस.एस महाविद्यालय एवं विद्यालय, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 11 टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं हर्ष के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर का परिचय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती चौधरी ने जिले में निवासरत 19 शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में 14 विद्यालयों के 840 विद्यार्थियों ने योग विधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और परम्परा तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे पोशाकों में सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में 6 शालाओं के लगभग 640 बच्चों ने छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी के देशभक्ति गीतों की शानदार संगीतमयी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान महर्षि विद्या मंदिर मचेवा, द्वितीय स्थान शासकीय डी.एम.एस. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासुंद एवं तृतीय स्थान न्यू होलीफेथ महासमुंद ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती चौधरी ने परेड में उत्कृष्ट मार्च पास्ट करने वाले टुकड़ियों को सम्मानित किया। इनमें सशस्त्र बल समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, तृतीय स्थान पर नगर सेना महिला प्लाटून रहा। इसी तरह परेड गैर सशस्त्र बल समूह में प्रथम स्थान पर वन विभाग, द्वितीय सीनियर डिवीजन एनसीसी एवं तृतीय जूनियर डिवीजन एनसीसी रहा। परेड कनिष्ठ में प्रथम स्काउट, द्वितीय गाइड एवं तृतीय स्थान एन.सी.सी आत्मानंद विद्यालय को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप एवं सहायक उप निरीक्षक साइना अम्बिलकर को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य मंच में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छ.ग. बीज नगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, बास्केट बाल संघ के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर सहित पार्षदगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार, वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पांडेय, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू तथा गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
स्वतंत्रता, तिरंगा एवं स्वच्छता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़
कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, तिरंगे के सम्मान में दौड़े 900 से अधिक प्रतिभागी
महासमुंद, 14 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह मिनी स्टेडियम महासमुंद से स्वतंत्रता दौड़/तिरंगा दौड़ एवं स्वच्छता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी एवं श्री येतराम साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों सहित 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनीया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। आज की यह दौड़ केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि हमारे दिलों में देश के प्रति सम्मान और स्वच्छता के संकल्प को मजबूत करने का एक प्रयास है।
स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेने का दिन है। तिरंगा दौड़ ने नगर में देशभक्ति की अलख जगा दी है। दौड़ के समापन पर कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आयोजन को सफल बनाने में वन, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, पीएचई, नगर पालिका, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड एवं विभिन्न विभागों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में पार्षद श्री मनीष शर्मा, श्री पीयूष साहू, श्री महेंद्र सिक्का, श्री आनंद साहू, श्री राहुल चंद्राकर, श्री पंकज चंद्राकर, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन में श्रीमती अंजली बरमाल, हिना ढालेन, सेवन दास मानिकपुरी, भीषम माण्डले, अंजनी साहू, छन्नू साहू, इमरान अली, सोनिया बांधे, लता वैष्णव, तुलेंद्र सागर का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन हिरेंद्र साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे ने किया।
सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 21 अगस्त को
महासमुंद, 14 अगस्त 2025
जिला पंचायत महासमुंद की सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 21 अगस्त 2025 को दोपहर 01:00 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। उक्त बैठक का एजेंडा यथावत रहेगा। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में अपने विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, तिरंगे के सम्मान में दौड़े 900 से अधिक प्रतिभागी
महासमुंद। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह मिनी स्टेडियम महासमुंद से स्वतंत्रता दौड़/तिरंगा दौड़ एवं स्वच्छता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं येतराम साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों सहित 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनीया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। आज की यह दौड़ केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि हमारे दिलों में देश के प्रति सम्मान और स्वच्छता के संकल्प को मजबूत करने का एक प्रयास है।
स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेने का दिन है। तिरंगा दौड़ ने नगर में देशभक्ति की अलख जगा दी है। दौड़ के समापन पर कलेक्टर लंगेह ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आयोजन को सफल बनाने में वन, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, पीएचई, नगर पालिका, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड एवं विभिन्न विभागों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में पार्षद मनीष शर्मा, पीयूष साहू, महेंद्र सिक्का, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, एसडीएम हरिशंकर पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन में श्रीमती अंजली बरमाल, हिना ढालेन, सेवन दास मानिकपुरी, भीषम माण्डले, अंजनी साहू, छन्नू साहू, इमरान अली, सोनिया बांधे, लता वैष्णव, तुलेंद्र सागर का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन हिरेंद्र साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया।
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव स्वच्छता के संग विशेष ग्राम सभा का आयोजन
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त 2025 को जिले के सभी जनपद पंचायतों के अधीनस्थ ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों के समक्ष स्वच्छता के विभिन्न घटकों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध, यूज़र चार्ज कलेक्शन, सूखा कचरा स्वच्छाग्राही दीदियों को सौंपना तथा 15वें वित्त आयोग से नियमानुसार मानदेय प्रदान करने जैसे विषयों पर सभा आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी ग्राम पंचायतें 13 अगस्त को यह विशेष ग्राम सभा अनिवार्य रूप से आयोजित करें और इसकी शेड्यूलिंग, एजेंडा तथा अन्य गतिविधियों की एंट्री “वाइब्रेंट ग्राम” पोर्टल http://vibrantgram.cgstate.gov.in में समय पर सुनिश्चित करें।
सिंदूर पार्क कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ किया देव वृक्ष रुद्राक्ष का पौधरोपण
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली में आज एक पेड़ मां के नाम एवं चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यहां देव वृक्ष रुद्राक्ष का पौधरोपण किया एवं 50 तेंदूपत्ता हितग्राहियों को चरण पादुका वितरण किया। उन्होंने अपनी माता जी श्रीमती जसमनी देवी के नाम से वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, उत्तर रायपुर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, अजय जामवाल,रायपुर नगर निगम की अध्यक्ष मिनल चौबे, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मिलो पटेल, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, मंडलाधिकारी मयंक पांडेय, जिला अधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
दुर्गापाली स्थित सिंदूर पार्क में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शहीदों की स्मृति में सवा दो एकड़ भूमि पर 501 पौधे लगाने की अनूठी संकल्प को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, मातृत्व सम्मान और शहीदों की स्मृति तीनों का संगम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने समाज में नई ऊर्जा और सुरक्षा का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल 2025 को तीर्थाटन के दौरान शहीद हुए दिनेश मिरानी के बलिदान को नमन किया और कहा कि उनकी स्मृति में किए जा रहे कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देंगे। इस अवसर पर उनकी शहीद पत्नी नेहा अग्रवाल का सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा सिंदूर पार्क की स्थापना पर उन्हें विशेष बधाई दी। उन्होंने पुरंदर मिश्रा के जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि कम उम्र में पिता के निधन के बाद भी उनकी माता के आशीर्वाद और प्रेरणा से उन्होंने शिक्षा हासिल कर समाज सेवा में अपना योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने अपनी जीवन गाथा भी बताई और कहा कि पिता के निधन के बाद मा ही के आशीर्वाद से आज यह मुकाम हासिल हुआ है।उन्होंने कहा माँ में असीम शक्ति है, इसलिए हम सभी जहाँ भी हों, अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएँ। उन्हांने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि मातृत्व के सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 251 सिंदूर के पौधे रोपे जा रहे हैं, यह सिंदूर पार्क ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि महासमुंद जिले में वर्ष 2025-26 में अब तक 2 लाख 62 हजार पौधे लगाए गए हैं और कुल 8 लाख पौधारोपण का लक्ष्य पूरा हो चुका है। साथ ही 1 लाख 5 हजार पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुँचाने का कार्य पुनः शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में ‘चरण पादुका’ योजना के अंतर्गत 50 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को चरण पादुका पहनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना वनोपज संग्रहकर्ताओं के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे वे सुरक्षित और सहज तरीके से अपने कार्य कर सकें।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने देवी माँ मंगला कुंद्रा दाई मंदिर परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण एवं दुर्गापाली हाई स्कूल का नाम पंडित त्रिलोचन प्रसाद मिश्रा के नाम पर रखे जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज निर्माण की मांग को अवश्य पूरा किया जाएगा।
उत्तर रायपुर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा के पैतृक ग्राम दुर्गापाली जिन्होंने सिंदूर पार्क की स्थापना हेतु पहल किया। उन्होंने कहा कि ग्राम दुर्गापाली में हो रहा यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। आज का यह अवसर मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांसद आवासों के लोकार्पण के साथ ही यहाँ सिंदूर पार्क में वृक्षारोपण करना हम सभी के लिए प्रेरणादायक क्षण है। आज सवा दो एकड़ भूमि में शहीदों की स्मृति में 501 पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में आज 251 पौधों का रोपण किया गया है, जो भविष्य में इस अंचल की हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का प्रतीक बनेंगे। मेरे लिए यह क्षण और भी भावुक है, क्योंकि आज मैंने अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाया है। यह पौधा केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि उनके स्नेह, संस्कार और जीवन मूल्यों का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हमारे अंचल में शिक्षा का स्तर अभी भी अपेक्षाकृत कमजोर है। यहाँ के आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के बच्चे प्रतिभाशाली हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में उन्हें आगे बढ़ने में कठिनाई होती है। उन्होंने महाविद्यालय की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आग्रह करते हुए कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करें, उनके आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी दें, और पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और विकास के पथ पर आगे बढ़ें। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पहलगाम में शहीद हुए शहीद दिनेश मिरानी की पत्नी श्रीमती नेहा अग्रवाल एवं सुपुत्र शौर्य को मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पौधरोपण के बाद सभी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिविर का आयोजन
30 से ज्यादा कर्मचारियों ने दी सोलर पैनल लगाने की सहमति
महासमुन्द। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं लाभान्वयन हेतु 6 अगस्त को विद्युत वितरण विभाग द्वारा बीटीआई रोड स्थित विद्युत कंपनी परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के महासमुन्द ग्रामीण वितरण केन्द्र परिसर में संपन्न हुआ।
शिविर में अधीक्षण अभियंता (वृत्त) वाय. के. मनहर एवं कार्यपालन अभियंता (सं/स) पी. आर. वर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने मकानों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल अनिवार्य रूप से लगाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ, पर्यावरणीय महत्व तथा दीर्घकालिक बचत की जानकारी भी साझा की। शिविर के दौरान लगभग 30 अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने घरों में रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करने हेतु सहमति दी, जिससे स्पष्ट होता है कि यह योजना विभागीय कर्मचारियों के बीच भी उत्साहपूर्वक अपनाई जा रही है।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता एल. के. राठौर, श्रीमती मुक्तेश्वरी साहू, एस. के. लांझी, व्ही. के. टंडन, नरेन्द्र साहू, एम. एल. सिन्हा, सुरेश साहू, ए. के. ध्रुव, के. एल. निर्मलकर, वर्धमान आनंद उइके, अमर सिंह कंवर, गौतम राज, अनिल कश्यप, प्रखर कुमार चन्द्रवंशी, भूपेन्द्र कुमार साहू, प्रभात श्रीवास्तव, राजेश देवांगन, डोमार चन्द्राकर, अश्वनी तिवारी, कमलेश चन्द्राकर, कृष्ण कुमार तावेरकर, श्रीमती सुमित्रा जटवार, शैलेन्द्र भुवाल, श्रीमती राधा चन्द्राकर, श्रीमती झमित उइके, विकास गिरी गोस्वामी, अमित चन्द्राकर, रेणुका वर्मा, गिरजा साहू, सूरज वर्मा, भुनेश्वर पटेल, धनेश साहू, डिगेश पटेल, रेखुराम साहू सहित कुल 100 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पंचायत पिथौरा में आवारा गोवंश की सुरक्षा के लिए मुहिम शुरू
महासमुंद। नगर पंचायत पिथौरा ने एक सराहनीय और अभिनव पहल करते हुए आवारा घूमंतु गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में कुल 45 गोवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाया गया और 90 गोवंशों को टैग किया गया है जिससे उनकी पहचान और निगरानी आसान हो गई है। यह अभियान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर चलाई जा रही है, जिसकी सीएमओ बिरजू सोनबर द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
इस अभियान के तहत एक विशेष निगरानी दल भी गठित किया गया है, जिसका नेतृत्व नोडल अधिकारी रूपलाल सिन्हा, प्रभारी अधिकारी नितिन सिंह, सफाई दरोगा एवं चार कर्मचारी कर रहे हैं। यह दल मुख्य रूप से बस स्टैंड, गार्डन चौक, बार चौक, लहरौद पड़ाव और रामकुमार राजपूत मार्ग क्षेत्र में प्रभावी निगरानी कर रहा है। रेडियम बेल्ट विशेष रूप से रात्रि समय में वाहनों को गोवंश की उपस्थिति का संकेत देती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट की संभावना है। साथ ही, टैगिंग के ज़रिए गोवंशों की निगरानी और मालिकों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।
नगर पंचायत ने यह भी फैसला लिया है कि यदि कोई भी गोपालक अपने पशुओं को आवारा अवस्था में सड़क पर छोड़ता है, और वह पशु पकड़ा जाता है, तो गोपालक पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। इस दंडात्मक प्रावधान से पशुपालकों में ज़िम्मेदारी की भावना विकसित होगी। जनता और गौवंश दोनों की सुरक्षा यह पहल केवल गोवंश की ही नहीं, बल्कि नागरिकों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करती है। सड़क पर मवेशियों के अनियंत्रित विचरण से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह एक प्रभावी कदम है।
अवैध रेत भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई
2 चैन माउंटेन एवं 3 ट्रैक्टर वाहन जप्त
महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम घोड़ारी तहसील के महानदी क्षेत्र में अवैध रूप से भण्डारित किए गए रेत के लोंडंग कार्य में लगे हुए एक 2 चैन माउंटेन एवं 3 ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया। वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है।
खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पालक-शिक्षक बैठक में शामिल हुए कलेक्टर, बच्चों और पालकों से की चर्चा
महासमुंद । स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 6 अगस्त को जिले के सभी 184 संकुलों में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। पालक-शिक्षक बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर एवं पचेड़ा में आयोजित संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पालक शिक्षक बैठक में शामिल होकर पालकों और बच्चों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस अवसर पर उन्होंने शाला परिसर का अवलोकन भी किया।
कलेक्टर ने पालकों से चर्चा करते हुए कहा कि अपने बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई की स्तर को नियमित रूप से परखने के लिए उनसे चर्चा करते रहें। यह सुनिश्चित करें कि बच्चे स्कूल से आने के पश्चात होम वर्क अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के गुणवत्ता के स्तर को बढ़ाने के लिए पालक और शिक्षक नियमित रूप से संवाद करके स्थानीय स्तर पर ही समाधान करें। पालकों ने जाति प्रमाण पत्र संबंधित समस्या के संदर्भ में भी कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान कहा कि बच्चों को मोबाईल की लत से दूर रखें। साथ ही शिक्षकगण भी अध्यापन के दौरान मोबाईल का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। बैठक में पालकों ने बेहतर शिक्षण के लिए और भी सुझाव दिए। कलेक्टर ने पालकों से मोर गांव मोर पानी अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के संबंध में अवगत कराया। साथ ही बच्चों को नशा से दूर रखने सामूहिक संकल्प भी लिया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, संबंधित स्कूल के प्राचार्य, सरपंच, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण, पालकगण एवं समिति के सदस्य मौजूद थे। जिले के अन्य स्कूलों में नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि बच्चों के माता पिता के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में 06 अगस्त को संकुल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने जिले के सभी अधिकारियों को 01-01 संकुल की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के सभी अधिकारियों को संबंधित संकुल केन्द्रों का निरीक्षण कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रतिवेदन करने का निर्देश दिया गया है।
पालक शिक्षक संवाद में पालकों को बच्चों के लिए यथासंभव घर में पढ़ाई के लिए मेरा कोना-स्टडी कॉर्नर के रूप में एक निश्चित स्थान तय करने की बात बताई गई। इसी प्रकार छात्रों के लिए एक आदर्श दिनचर्या कैसी हो इसकी जानकारी दी गई। बच्चों ने आज क्या सीखा के तहत पालकों की सहभागिता बढ़ाने के साथ उनकी प्रोग्रेस मॉनिटर करने में सहायता मिलेगी। बच्चा बोलेगा बेझिझक से बच्चों के अंदर स्टेज में बोलने के भय को दूर करना और पब्लिक स्पीकिंग और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ाने पर काम होगा। बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा का उद्देश्य पालकों और छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करना और अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार के अंतर्गत अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों से छात्रों को जोड़ना, विद्यार्थियों के आयु, कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी देना, न्योता भोज के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र निर्माण और नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश दिए
महासमुंद। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में आमजन से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, और विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम दुरुगपाली विकासखंड बसना निवासी लाल बिहारी साहू ने शौचालय निर्माण कार्य में जाली हस्ताक्षर कर पैसा आहरण के संबंध में आवेदन किया जिस पर कलेक्टर ने सीईओ बसना को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। ग्राम तमोरा विकासखंड बागबाहरा निवासी द्वारका प्रसाद पांडे ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन, ग्राम गौरिया सांकरा निवासी रंजीत भोई ने वन अधिकार भूमि को सीमांकन करने हेतु, ग्राम बिरकोनी निवासी नोहर महिलांग ने दीनदयाल भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की राशि दिलाने, ग्राम भुरकोनी पिथौरा के ग्राम वासियों ने अवैध कब्जा हटाने, ग्राम नवापारा महासमुंद में नया उपार्जन केंद्र खोलने के संबंध में, अमृतलाल भोई महासमुंद द्वारा ग्राम परसकोल में भवन निर्माण की राशि दिलाने हेतु, सुरिन्दर सिंह महासमुंद निवासी द्वारा ग्राम पंचायत खरोरा में मुख्य मार्ग में दुकानों के अवैध निर्माण में कार्रवाई हेतु, ग्राम तिहारीपाली सराईपाली निवासी रंजीत यादव द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं ग्राम लभरा खुर्द निवासी यांशिव कुमार ध्रुव द्वारा जाति एवं निवास में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन किया गया। कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए।
खनिजों की खोज में ऐतिहासिक छलांग: महासमुंद में निकल, क्रोमियम और PGE की पुष्टि
महासमुंद । छत्तीसगढ़ ने खनिज क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए निकल (Nickel), क्रोमियम (Chromium) और प्लेटिनम समूह के तत्वों (PGEs) की सफल खोज की है। यह खोज न केवल राज्य के आर्थिक विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है, बल्कि भारत को रणनीतिक खनिजों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकती है।
यह उपलब्धि महासमुंद जिले के भालुकोना–जामनीडीह ब्लॉक में दर्ज की गई है, जो लगभग 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। प्रारंभिक सर्वेक्षण भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा किया गया था, जिसके आधार पर राज्य सरकार ने इस ब्लॉक की ई-नीलामी कराई। मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) ने 21% की उच्चतम बोली लगाकर यह ब्लॉक हासिल किया।
अन्वेषण कार्यों को तकनीकी सहयोग और राज्य शासन के मार्गदर्शन में तेजी से आगे बढ़ाया गया, जिसमें भू-वैज्ञानिक मानचित्रण, रॉक चिप सैम्पलिंग, ड्रोन आधारित मैग्नेटिक सर्वेक्षण और IP सर्वेक्षण शामिल हैं। अब तक लगभग 700 मीटर लंबी खनिजीकृत पट्टी की पहचान हो चुकी है, और 300 मीटर की गहराई तक सल्फाइड खनिजों की उपस्थिति की पुष्टि हुई है।
भालुकोना के निकट ही स्थित केलवरडबरी ब्लॉक पूर्व में वेदांता लिमिटेड को आवंटित किया गया था। इन दोनों ब्लॉकों के समन्वित विकास से महासमुंद भारत के रणनीतिक खनिज केंद्र के रूप में उभर सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस खोज को राज्य के लिए "ऐतिहासिक और निर्णायक" करार देते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। वहीं खनिज संसाधन विभाग के सचिव पी. दयानंद ने इसे "वैज्ञानिक से कहीं बढ़कर, एक रणनीतिक सफलता" बताया।
राज्य सरकार द्वारा गठित क्रिटिकल मिनरल सेल इस दिशा में शोध संस्थानों और पेशेवर एजेंसियों के साथ समन्वय कर कार्य कर रहा है। अब तक 51 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी हो चुकी है, जिनमें लिथियम, ग्रेफाइट, ग्लॉकोनाइट, फॉस्फोराइट, वैनाडियम आदि शामिल हैं। इसके अलावा 6 टिन ब्लॉकों को भारत सरकार को सौंपा गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज न केवल छत्तीसगढ़ की खनिज स्थिति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि हरित ऊर्जा, हाई-टेक इंडस्ट्री और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जरूरतों को भी मजबूती देगी।
छत्तीसगढ़ अब सिर्फ खनिज राज्य नहीं, बल्कि रणनीतिक खनिजों के लिए एक राष्ट्रीय धुरी बनने की ओर अग्रसर है।
कलेक्टर ने की तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस और योजनाओं की समीक्षा
महासमुंद । कलेक्टर विनय लंगेह ने मंगलवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने तिरंगा यात्रा की तैयारी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग थीम पर आयोजित किया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में आयोजित होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगा। कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा यात्रा की तैयारी हेतु सभी जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस अभियान में स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूह और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी आजादी का महोत्सव मना सकते हैं। साथ ही कलेक्टर ने इस वर्ष मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे रजत जयंती थीम के अनुरूप एवं गरिमापूर्ण आयोजन करने और पूर्व वर्षों की भांति अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में लंगेह ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-सीमा में डेटा अपलोड करने, तथा ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 15 वर्ष से अधिक पुरानी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए बसना एवं खल्लारी में प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बहुद्देशीय केंद्रों की प्रगति की जानकारी भी ली गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 87 प्रतिशत कार्ड बनाए जा चुके हैं, शेष शत-प्रतिशत लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। राशन कार्ड में मृत व्यक्तियों के नाम हटाने हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया। कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 66 हजार टन खाद में से 81 प्रतिशत खाद का वितरण किया जा चुका है। वहीं, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने व जरूरत पड़ने पर गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पशु मालिकों पर अपने पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाए। पंचायत स्तर पर पशुओं को रखने की स्थानीय व्यवस्था की जाए। अब तक महासमुंद में 1500 रुपए, पिथौरा में 400, सरायपाली में 1400 एवं बसना में 500 रुपए की पेनाल्टी वसूली गई है तथा कुल 251 पशुओं को विस्थापित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारियों को इस पर निजी रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की और सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को समय-सीमा में जानकारी भेजने के निर्देश दिए। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण, एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनता से जुड़े प्रकरणों को समय पर और प्राथमिकता से हल किया जाए।
नवोदय-प्रयास प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आयोजित परीक्षा में 850 छात्र हुए शामिल
महासमुंद। स्कूली बच्चों को बेहतर प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराने और परीक्षा की बारीकियों से अवगत कराने बागबाहरा विकासखण्ड में शिक्षा विभाग द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत इस वर्ष भी सुपर 40 संस्था द्वारा नवोदय प्रवेश परीक्षा एवं प्रयास प्रवेश परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड बागबाहरा सहित अन्य विकासखंडों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रयास प्रवेश हेतु 450 तथा नवोदय प्रवेश हेतु 400 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक परीक्षा दी। इस परीक्षा के आधार पर संस्था में सत्र 2025-26 हेतु 40-40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा जिन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश में निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों का अध्यापन सत्र 15 अगस्त पश्चात प्रारंभ होगा। विगत वर्ष 40 बच्चों का चयन हुआ था। जिसमें 02 नवोदय में एवं 38 बच्चों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हुआ था। संस्था की सफलता से प्रभावित होकर अभिभावकों ने इस परीक्षा को अपने पाल्यों हेतु विशेष अवसर के रूप में देखा।
इसी क्रम में पीएम श्री सेजेस विद्यालय बागबाहरा में प्रवेश हेतु विशेष टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में न केवल बागबाहरा अपितु अन्य विकासखंडों से भी पांचवी एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा उमेश कुमार साहू ने संस्था के प्रयासों का प्रशंसा करते हुए कहा कि सुपर 40 जैसी पहल ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धी वातावरण देकर नवोदय एवं प्रयास जैसी संस्थाओं में प्रवेश हेतु सक्षम बनाती हैं। उन्होंने कहा कि सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ अभिभावकों के सहयोग एवं घर के वातावरण पर भी निर्भर करती है।
उन्होंने अभिभावकों से घर में अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण निर्मित करने, समय पर अध्ययन के लिए प्रेरित करने एवं मोबाइल जैसे व्यर्थ साधनों से बच्चों को दूर रखने की अपील की। उन्होंने सुपर 40 के शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अनेक विद्यार्थियों ने नवोदय एवं प्रयास में सफलता प्राप्त की है। सुपर 40 का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सशक्त करना है।आज आयोजित टेस्ट से यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थी इस पहल से लाभान्वित हो रहे हैं।सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता डे ने बताया कि सुपर 40 बागबाहरा निःशुल्क संचालित संस्था है जो समर्पित शिक्षकों द्वारा ग्रामीण विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय एवं प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।आयोजन में पालक एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे,जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा सहायक संचालक द्वय (शिक्षा) सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा,बीईओ केके वर्मा,एसएमडीसी अध्यक्ष संजय मालवे ने संस्था की सराहना की। सुपर 40 के संयोजक हीरासिंग नायक ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सफलता कठिन परिश्रम एवं उचित मार्गदर्शन पर आधारित है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आग्रह किया।
यह आयोजन सुपर 40 संस्था की प्रतिबद्धता एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे समर्पित प्रयासों का प्रतीक है। इस अवसर पर शिक्षक प्रकाश बघेल, मोहिंदर पांडे, गजानंद दीवान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं एवं कोचिंग का लाभ लेने का आग्रह किया। परीक्षा संचालन में शिक्षक अनिल चक्रधारी, केदार साहू, कुलदीप साहू, रश्मि शर्मा, धीरज तिवारी, सुभाष चंद्राकर, राजेंद्र साहू, दौलत दीवान, प्रेमचंद डडसेना, लोकनाथ रैदास, राजकुमार चंद्राकर, जगदेव साहू, छोटू निषाद, रहमान खान एवं परस ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा के सफल आयोजन पर संयोजक हीरासिंग नायक ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
महासमुंद में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह 1 अगस्त को
महिला स्व-सहायता समूह लगाएंगे स्टॉल, एक सप्ताह तक चलेगा “आकांक्षा हाट“
महासमुंद । केंद्रीय नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिले महासमुंद में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन 1 अगस्त को जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में किया जाएगा। जिला पंचायत परिसर में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों और सामग्रियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
समारोह में सांसद, विधायक गण, जिला एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों सहित शासन प्रशासन के अधिकारी भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर जिले की सक्रिय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय हेतु “आकांक्षा हाट“ का आयोजन भी किया जा रहा है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इस हाट में स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, फूड प्रोडक्ट, सजावटी वस्तुएं और विभिन्न पारंपरिक सामग्रियां बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी। आकांक्षा हाट के माध्यम से 29 स्टाल लगेंगे, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इससे स्थानीय महिला समूहों को आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि आमजन को जिले की सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त
कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक
महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुआ। इस बैठक में बाल श्रम (निषेध और नियमन) के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर लंगेह ने सभी सदस्यों और स्वयंसेवी संस्थाओं को निर्देशित किया कि वे समन्वय स्थापित कर प्रतिमाह बालक और कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) नियम 2017 की धारा 2 बी (2) के तहत संयुक्त निरीक्षण की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने ऐसे बच्चों की जानकारी, जो एक माह से विद्यालय में अनुपस्थित हैं, श्रम विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसमें एक माह में शाला से अनुपस्थित बाल एवं किशोर की संख्या निरंक है। कलेक्टर ने कहा कि चिन्हांकित बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत औपचारिक प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 4 के तहत उचित आयु वर्ग की औपचारिक शालाओं में प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्टर ने संयुक्त टीम को बाल श्रम के संबंध में होटल, ढाबों और औद्योगिक संस्थानों में सतत निरीक्षण करने तथा कमी पाए जाने पर संस्थानों के विरूद्ध अधिनियम के प्रावधान अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स के नोडल अधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि समिति के माध्यम से संयुक्त टीम द्वारा 12 जून से 30 जून तक बाल श्रमिक/अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति, मादक द्रव्यों के शिकार बच्चों के सर्वेक्षण, रेस्क्यू/पुनर्वास के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा 6 संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार 02 जून से 10 जून तक एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर संयुक्त टीम द्वारा 12 संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 03 संस्थानों को बाल श्रम निषेध सूचना पटल प्रदर्शित नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया। बैठक में टास्क फोर्स के सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी टिकवेन्द्र जटवार, श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, जिला अग्रणी बैंक मैनेजर अभय पारे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
पालक-शिक्षक बैठक 6 को
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल-पालक समन्वय पर विशेष जोर
महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में प्रथम बैठक बुधवार 06 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक का उद्देश्य पालकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, दैनिक गतिविधियों एवं समस्याओं से अवगत कराना। बच्चों को पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना। ड्रॉप आउट दर को कम करने हेतु पालकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना। बच्चों को परीक्षा तनाव से मुक्त करने हेतु काउंसलिंग किया जाना है। विद्यालय स्तर पर द्वितीय बैठक तिमाही परीक्षा पश्चात 10 दिवस के भीतर एवं तृतीय बैठक छःमाही परीक्षा पश्चात 10 दिवस के भीतर आयोजित की जाएगी।
बैठक में शिक्षकों द्वारा पालकों को शासन द्वारा संचालित विद्यार्थी हितग्राही योजनाओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों, और शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि पालक एवं विद्यार्थी इन योजनाओं का अधिकतम लाभ ले सकें। साथ ही प्रमुख विषयों जैसे घर का वातावरण व छात्र की दिनचर्या, बच्चों की नैतिक सीख एवं निष्कर्ष, बच्चा बोलेगा बेझिझक - संवाद पर बल, अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा प्रदर्शन, बस्ता रहित शनिवार की गतिविधियां, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण संबंधी जानकारी, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र की स्थिति, न्योता भोज कार्यक्रम, छात्रवृत्ति एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, पॉक्सो एक्ट 2012 का प्रचार-प्रसार एवं डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म जैसे दीक्षा एप, ई-जादुई पिटारा, डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग पर चर्चा की जाएगी।
पीटीएम के लिए जिला स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी प्रत्येक संकुलवार लगाई गई है। सभी अधिकारी आबंटित पीटीएम बैठक में शामिल होंगे तथा मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा टीम द्वारा भी मॉनिटरिंग की जाएगी।