छत्तीसगढ़ / रायगढ़
सदस्यता अभियान को लेकर जिले में होगी मंडलवार समीक्षा बैठक विकास केडिया भाजपा रायगढ़
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने रायगढ़ के छाल में कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 16 लाख गरीबों के मकान पर लगाया अड़ंगा...
छाल के नावापारा में आयोजित आमसभा में कांग्रेस पर कसा तंज
मतदान सामग्री का सुबह से वितरण
रायगढ़, । लोकसभा निर्वाचन हेतु आगामी 07 मई को होने वाले मतदान के लिए सामग्री वितरण के लिए केआईटी परिसर गढ़उमरिया में 6 सोमवार से सुबह 6 :30 बजे से मतदान दलों सामग्री वितरण प्रारंभ किया। बेहतर व्यवस्था के चलते नेशनल हाइवे में आवागमन भी सुचारू रूप से संचालन होने से लोगो को भी राहत मिली है। जिसमें जिले की तीन विधानसभा रायगढ़, लैलूंगा और खरसिया के लिए मतदान सामग्री का वितरण केआईटी कॉलेज परिसर से हुआ है जबकि धरमजयगढ़ विधानसभा के 281 मतदान केंद्रों हेतु डाइट धरमजयगढ़ से सामग्री वितरित किया जा रहा है।
विदित हो कि कलेक्टर गोयल के सामग्री वितरण के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार विधानसभावार पोलिंग मटेरियल किट और ईवीएम वीवीपैट मशीन के वितरण की तैयारियां की जा चुकी थी,प्रत्येक विधानसभा के दलों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से सामग्री निकालकर वितरण के लिए रूट निर्धारित किया गया है, जो कि सीसीटीवी की निगरानी में है। विधानसभावार मतदान दलों को सामग्री प्रदान करने हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। जिस पर काउंटर वार मतदान केंद्रों की जानकारी फ्लेक्स से प्रदर्शित की गई है। ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर परिसर में पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखे लगाए गए है। वही मतदान दलों की सुविधा हेतु अनाउंसमेंट की व्यवस्था के साथ ही कर्मचारियों के लिए पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था हर विधानसभा के लिए बने काउंटर में पृथक से किया गया है।
55 काउंटर से तीन विधानसभाओं के सामग्री, धरमजयगढ़ में अलग से
केआईटी में तीन विधानसभाओं के 804 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री वितरित किए जायेंगे। जिसमें रायगढ़ के 233 केंद्र के लिए 16 काउंटर बनाए गए हैं। लैलूंगा के 282 केंद्रों के लिए 19 काउंटर और खरसिया के 289 मतदान केंद्रों के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं। धरमजयगढ़ विधानसभा के लिए सामग्री डाइट, धरमजयगढ़ से वितरित की जायेगी। वहां के 281 मतदान केंद्रों के सामग्री वितरण के लिए 17 काउंटर बनाए गए हैं। सामग्री वितरण पश्चात मतदान दलों के रवानगी एवं वापसी के दौरान होने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए विधानसभावार सुव्यवस्थित पार्किग व्यवस्था की गई है। जिसमें विधानसभा वार वाहनों में बस और टू व्हीलर पार्किंग अलग-अलग स्थान पर व्यवस्थित किया गया हैं। जिससे सामग्री लेकर मतदान दल आसानी से निकल सकेंगे। इसके साथ ही सामग्री वितरण के दौरान होने वाले असुविधा के लिए सामग्री वितरण मैप चस्पा किया गया हैं। कलेक्टर गोयल के निर्देश केआईटी कालेज परिसर में मेडिकल हेल्प सेंटर की स्थापना के साथ ही जरूरी दवाइओं का पर्याप्त स्टाक रखा गया है। साथ ही परिसर में आपात कालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। सभी मतदान दलों के लिए मेडिकल किट अनिवार्य रूप से दिया जा रहा है। वही खाद्य विभाग द्वारा मतदान दलों के लिए सशुल्क नाश्ते व भोजन की व्यवस्था की गई है। वही नगर निगम द्वारा परिसर में पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है।
हाथी के हमले से बालक की मौत
रायगढ़ । जिले में हाथी के हमले से एक बालक की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज का है। बताया गया कि छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कूकरीचोली निवासी लक्ष्मी नारायण डनसेना पिता अर्जुन डनसेना (16)का बुधवार की सुबह अचानक हाथी से सामना हो गया। हाथी ने उसे पैरों से उसे कुचलकर मार डाला। बताया गया कि बालक किसी काम से घर से निकला था।
वह पुसलदा – बेहरामुडा के बीच रेलवे लाइन किनारे पहुंचा ही था कि हाथी से उसका सामना हो गया। हादसे की सूचना पर खरसिया वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये वन विभाग ने दिया है। हाथी के हमले से एक बालक की मौत होने की जानकारी आग की भांति आसपास क्षेत्रों में फैल गई, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम के अलावा छाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
क्षेत्र में चार हाथी कर रहे विचरण
इन दिनों कुकुरीचोली क्षेत्र के जंगलों में चार हाथी विचरण कर रहे है जिसमें एक नर, दो मादा एवं 1 शावक शामिल है। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम गांव के ग्रामीणों को जंगलों की तरफ नही जाने की समझाइश दे रहे हैं।
सप्ताह भर पहले पहुंचा था 70 हाथियों का दल
एक अन्य जानकारी के अनुसार करीब सप्ताह भर पहले 70 हाथियों का एक बडा दल खरसिया रेंज में आ पहुंचा था। जहां इन हाथियों के द्वारा गुर्दा सर्किल के छोटे जामपाली क्षेत्र में एक किसान के खेत में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया गया था। साथ ही एक किसान के बोरवेल पाईप को तोड़ दिया था। इसके अलावा एक कच्चा मकान को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। 70 हाथियों के इस दल में 19 नर, 32 मादा के साथ ही 19 शावक भी थे।
रायगढ़ : भरोसे का सम्मेलन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि
रायगढ़, 4 अक्टूबर 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि -
कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खड़के की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है।
अभी हमारे मुख्य अतिथि खड़गे जी के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ।
सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा।
हमारा एक ही उद्देश्य रहा है कि कैसे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके, महिलाओं के जीवन में कैसे परिवर्तन लाया जा सके।
हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीदने की व्यवस्था हमने हर जगह की, धान खरीदी की व्यवस्था हो रही है।
देश का तीन चौथाई लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदा जाता है।
हमने शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से बीमा योजना शुरू की जिसका लाभ 12.50 लाख संग्राहकों को मिल रहा है।
ये छत्तीसगढ़ मॉडल है, जिसमें सबसे किया वायदा हम निभाते हैं।
समर्थन मूल्य में धान खरीदी, भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक अनुदान, अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा देने का वायदा था, हमने दिया।
आज छत्तीसगढ़ में किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बच्चे सभी को मजबूत कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार आपका पैसा आप तक लौटा रही है। हमारी सरकार संसाधनों का उपयोग आपके हित में करती है।
आवास बनवाने के लिए हमने 47 हजार परिवार के खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि जमा करवा दी।
हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवाया इसकी रिपोर्ट में जो आया उसके हिसाब से हमने तय किया है कि अब 10 लाख आवासहीन परिवारों को आवास देकर रहेगी।
खरगे-भूपेश ने किया स्टॉल निरीक्षण और चर्चा
रायगढ़ । राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में जिले के कोड़ातराई में बुधवार को भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री बघेल के साथ कोड़ातराई में विभागो द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया। उनके द्वारा स्टालों में हितग्राहियों से चर्चा कर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओ के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिससे आमजन लाभान्वित हुए।
रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में स्टॉल निरीक्षण के दौरान अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा के स्टॉल में लक्ष्मी समूह डोगीतराई के कोदो, कुटकी, रागी, बाजरा आदि मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, तरडा रीपा के बेलमेटल मूर्तियां, संबलपुरी साड़ी, शूट पीस, शर्ट सहित अन्य प्रोडक्ट, रीपा लैलूंगा के मिट्टी बर्तन, रीपा तमनार के जुट बैग, बेकरी सामग्री, भूपदेवपुर रीपा के बांस निर्मित बंबू क्राफ्ट, स्कूल बैग और सूपा रीपा के गोबर पेंट, फिनाईल आदि अन्य उत्पाद का अवलोकन किया गया।
आशीष महमिया : रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल में स्थाई सेवा रहेगा जारी
रायगढ़ । रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा बंजारी मंदिर तराईमाल के प्रवेश द्वार पर शेड का निर्माण गत महीने कराया गया था, जिसका लोकार्पण गत 1 जुलाई को रोटेरियन रंजीत सैनी के मुख्य आतिथ्य व विधायक लैलंूगा विद्यावती सिदार, ग्राम तराईमाल के सरपंच लक्ष्मी भगत, मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम मालाकार के विशिष्ट आतिथ्य एवं क्लब के नए अध्यक्ष आशीष महमिया के अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी डॉ. मनीष बेरीवाल, सुशील रामदास, विजय अग्रवाल, आशीष अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, अंकित अग्रवाल सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के पूर्व में माता की पूजा अर्चना क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा की गयी। उसके पश्चात् नवनिर्मित शेड का अतिथियों और पदाधिकारियों द्वारा फीता काटकर लोकार्पित किया गया। तत्पश्चात् भव्य महाआरती और भजन संध्या के साथ सैकड़ों लोगों ंको भण्डारा कराया गया।
अतः क्लब के नए अध्यक्ष आशीष महामिया का कार्यकाल क्लब सदस्यों और पदाधिकारियों के सहयोग से स्थाई कार्य सेवा के रूप में आरंभ हुआ। रोटरी क्लब द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों के लिए मुख्य अतिथि रोटेरियन रंजीत सैनी, विशिष्ट अतिथि लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, व ग्राम सरपंच लक्ष्मी भगत एवं मंदिर समिति अध्यक्ष घनश्याम मालाकार आदि उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक स्थलों पर स्थाई सेवा के रूप में अपना योगदान देते हुए सत्र शुरू करना मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य कार्य है।
इस शेड के निर्माण से वर्ष भर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को वर्षा और धूप से रात मिलेगी। ऐसा अद्भुत कार्य मैजिशियन ही कर सकता है। इस विषय का उल्लेख करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस क्लब के सभी सदस्य और पदाधिकारी मैजिशियन हैं और इस क्लब द्वारा सेवा के क्षेत्र में मैजिक किया जाता है। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन में हुई ऐसी गतिविधियां समापन में रोटे. रंजीत सैनी पी.डी.जी., विधायक विद्यावती सिदार, सरपंच लक्ष्मी भगत, पंचराम मालाकार आदि अतिथियों को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात् डॉक्टर डे की बधाई के साथ क्लब द्वारा डॉ. मनीष बेरीवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन आशीष अरोड़ा, संदीप अग्रवाल द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रोटे. अंकित अग्रवाल सचिव द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त क्लब का परमानेंट प्रोजेक्ट शेड नवनिर्माण, महाआरती, भजन संध्या आदि कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से अध्यक्ष आशीष महामिया, विजय अग्रवाल, चेयरमैन संदीप अग्रवाल नवदुर्गा, सुशील रामदास, डॉ मनीष बेरीवाल सहित सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। वहीं बंजारी माई धाम सेवा समिति से घनश्याम मालाकार, पंचराम मालाकार, रंगबल्लभ, तरुणीसेन, पितरु मालाकार, श्याम मालाकार, दुलेन्द्र पटेल, गोपाल मालाकार अन्य साथियों द्वारा पूजा अर्चना दर्शन प्रसाद व्यवस्था में सराहनीय योगदान दिया गया।
महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला कोचिया गिरफ्तार
रायगढ़। कल शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम एकताल में सत्यनारायण चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के आंगन में महुआ शराब की अवैध बिक्री के लिए शराब रखे हुए है। इस सूचना पर कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी द्वारा महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम को ग्राम एकताल रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की और सत्यनारायण चौहान को उसके घर के आंगन में अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपित के कब्जे से कुल 9 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹900/- है, मौके पर ही जप्त कर ली गई। आरोपी सत्यनारायण चौहान (उम्र 50 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और रिमांड पर भेज दिया गया है। इस छापेमारी कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक सुशील मिंज, नंदकुमार पैकरा और चुडामणी गुप्ता शामिल थे।
बीएसएफ जवानों की बस का एक्सीडेंट, मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे थे...
रायगढ़ ,। जिले में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दर्जनभर जवान घायल हो गए हैं। इसमें 4 जवानों को ज्यादा चोट आई है।
जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना में बस में सवार जवानों को चोट आई है। बस में कुल 32 जवान सवार थे, जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ और जिंदल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने बताया बस में बीएसएफ के 32 जवान सवार थे। मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में बस में बैठे 17 जवान चोटिल हुए हैं। जिनमें से 4 जवानों को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ और जिंदल अस्पताल में बेहतर इलाज के रेफर किया गया है। । वहीं शेष 13 जवान जिन्हें मामूली खरोंच एवं चोट आई है, उनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।
छर्राटांगर में 100 सालों से होता आ रहा है श्री हरि महायज्ञ
रायगढ़। घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम छर्राटांगर में गत 26 मई से श्री हरि महायज्ञ आरम्भ हुआ था। इस यज्ञ का उद्देश्य जिले के लोगों की मंगल की कामना है। इस संबंध में रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने बताया कि 7 दिवसीय यह पूजा लगभग 100 वर्षों से हमारे गांव में होती आ रही है।
इस पूजा में श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा होती है और इस अवसर पर हर वर्ष इस माह में 7 दिवसीय मेला भी लगता है, जिसमें क्षेत्र के लगभग 20 गांवों के लोगों की भागीदारी होती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ हमारे दादा जी द्वारा आरम्भ किया गया था।
इस महायज्ञ का आरम्भ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से होती है। उसके पश्चात् सात दिवसों तक यह पूजा और मेला चलता है। इस पूजन में ग्राम के सात लोग सपत्नीक यजमान के रूप भाग लेते हैं और सात दिनों तक हरिनाम का जाप और पूजा करते हैं। यह पूजा क्षेत्र के खुशहाली के लिए किया जाता है। सातवें अर्थात् अंतिम दिन इस पूजा का समापन यज्ञ के पश्चात् ग्राम के लोगों द्वारा किया जाता है।
लिवर फाइब्रोस्कैन जांच शिविर 07 को
रायगढ़ । नगर की अग्रणी अग्रसंस्था अग्रवाल मित्र सभा, रायगढ़ द्वारा रथ यात्रा के पावन पर्व अवसर पर आगामी 07 जुलाई, रविवार को स्थानीय स्टेशन चौक स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में लिवर फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल मित्र सभा के अध्यक्ष एडव्होकेट बाबूलाल अग्रवाल एवं सचिव लायन शैलेष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त शिविर सर्व समाज के लिये पूर्णत: नि:शुल्क है जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित डाक्टर प्रतीक छाबड़ा,श्रीराम केयर हॉस्पिटल, बिलासपुर अपनी टेक्निशियन टीम के साथ आंगतुकों की अत्याधुनिक तरीके की मशीन से लिवर की जांच कर मात्र तीन मिनट में ही कर उसकी रिपोर्ट देकर उचित चिकित्सा परामर्श भी देंगे।
क्त शिविर के संचालक के रूप में संस्था के सक्रिय सदस्य विमल अग्रवाल “रक्तवीर” की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल (राजू) बिलासपुर होंगे। कार्यक्रम संचालक विमल अग्रवाल रक्तवीर ने शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्रात: 11 से अपरान्ह 4.00 बजे के बीच अग्रिम पंजीयनकर्ताओं को पहले आयो, पहले पाओ की तर्ज पर अधिकतम 100 लोगों की जांच की जावेगी।
उल्लेखनीय है कि लिवर फाइब्रोस्कैन जांच 4500/- में होती है जिसे रायगढ़ के प्रथम शिविर में सर्व समाज के लिये नि:शुल्क किया जावेगा। फाइब्रोस्कैन एक अल्ट्रासाउण्ड टेस्ट के समान है जो लिवर संक्रमण का निदान करने के लिए लिवर की कठोरता को मापता है।
फैटी लिवर एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें फैट या चर्बी जमा हो जाती है। लिवर में फैट जमा होने की संभावना ज्यादा होती है जिनमें मोटापा, डायबिटीज या ब्लड में कोलेस्ट्राल की मात्रा ज्यादा होती है। समय पर जानकारी न होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। लिवर में द्वितीय स्टेज तक साधारणत: कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। अग्रवाल मित्र सभा के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने अंचलवासियों से उक्त शिविर हेतु अग्रिम पंजीयन अग्रवाल मित्र सभा के पूर्व सचिव राजेन्द्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान, सुभाष चौक, रायगढ़ स्थित समीर मेडिकल स्टोर में कराकर लाभ प्राप्त करने का आव्हान किया है।
रायगढ़, कलेक्टर के निर्देश पर : अवैध फ्लाई ऐश परिवहन और निस्तारण पर लगातार कार्रवाई जारी, 44 लाख 81 हजार का लगाया गया जुर्माना...
रायगढ़। फ्लाईऐश के समुचित व्यवस्था के बिना परिवहन और अवैध निपटान पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए हुए है. पर्यावरण विभाग द्वारा इस संबंध में लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है.
इस तरह 05 उद्योगों के 08 वाहनों पर कुल 3 लाख 99 हजार 450 रूपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है. साथ ही मेसर्स आर.के.एम.पॉवरजेन प्राईवेट लिमिटेड, ग्राम-उच्चपिण्डा, तहसील-डभरा, जिला-सक्ती के 02 वाहनों पर ग्राम-पतरापाली, तहसील-खरसिया, जिला-रायगढ़ में फ्लाई ऐश का अवैध डम्पिंग किये जाने के संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी, छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल, बिलासपुर को नियमानुसार पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है.
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ जिले में स्थित उद्योगों में सतत रूप से जांच की कार्यवाही की जा रही है और कमी पाये जाने पर उद्योगों को नोटिस एवं क्लोजर डायरेक्शन जारी किया जाता है. विगत 01 वर्ष में 23 उद्योगों को व्यवस्था सुधार के लिए नोटिस और 02 उद्योगों को क्लोजर डायरेक्शन जारी किया गया है. साथ ही उद्योगों द्वारा जांच के दौरान प्रदूषण रोकथाम करने में असफल रहने पर विगत 01 वर्ष में 7 लाख 76 हजार 250 रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है.
अवैध फ्लाईएश निस्तारण की शिकायत के लिए जारी किया गया है व्हाट्सएप हेल्प लाइन नंबर
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अवैध फ्लाई ऐश अवैध निस्तारण और समुचित व्यवस्था किये बिना परिवहन की शिकायत के लिए फ्लाई ऐश व्हाट्सएप हेल्प लाइन नंबर 7987033406 जारी किया गया है. जिस पर भेजे गये अवैध डम्पिंग एवं परिवहन की शिकायत प्राप्ति पर मंडल द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती है. फ्लाई ऐश व्हाट्सअप हेल्प लाईन नंबर के प्रचार-प्रसार बाबत् फ्लाई परिवहनकर्ता वाहनों पर हेल्प लाइन नंबर उल्लेखित कराना अनिवार्य किया गया है. जिसका पालन करना उद्योगों द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है/