छत्तीसगढ़ / रायगढ़
रायगढ़ के एनआर इस्पात में बेल्ट टूटने से क्रेन से दबकर आपरेटर की मौत
रायगढ़। उद्योगों में श्रमिक सुरक्षा दरकिनार होने हादसे का सिलसिला अनवरत चलने लगा है। आलम यह है कि हर दूसरे दिन उद्योगों में कार्यरत मजूदर विभिन्न घटनाओं में जान गंवा रहे है।
इसमें रायगढ़ के एनआर इस्पात में क्रेन में सामान की शिफ्टिंग करने के दौरान बेल्ट टूटकर क्रेन के उपर ही गिर गया इससे क्रेन चला रहे आपरेटर की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है।
गुरफान अली पिता अफ़जल अली उम्र 23 साल एनआर इस्पात में क्रेंर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। जो मूल निवासी बिहार के सिवान जिले का निवासरत है।
बताया गया कि गुरुवार को क्रेन रोजना की तरह चला आपरेटर कर रहा था। एनआर इस्पात में काम करते समय एक क्रेन आपरेटर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में अफरा-तफरा की स्थिति निर्मित हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित एनआर इस्पात में कल दोपहर 3 बजे के आसपास गुरफान अली पिता अफजल अली 23 साल निवासी सीवान बिहार जो कि एनआर इस्पात में बीते तीन माह से क्रेन आपरेटर के पद पर काम करते आ रहा था।
जिसमे क्रेंन से भारी भरकम लोहे के प्लेट वह व्यस्थित कर जमाने मे लगा था तो कहीं शिफ्ट कर रहा था। इस बीच उक्त सामान को बेल्ट यानी पट्टे के साहरे क्रेंन के सहयोग से इधर उधर करने के दौरान क्रेन का पट्टा टूट गया।
इस घटना को जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक लोहे का भारी।भर कम वजनी समान उसके उपर गिर गया।इससे वह दब गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। प्लांट के अंदर यह घटना होते ही कर्मचारियों में हलचल मच गई, बड़ी संख्या में मजदूर व अन्य विभागों के श्रमिकों का दल भी मौके पर उमड़ गया।
इधर मौके की नजाकत को समझते हुए प्रबंधन द्वारा सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से जिला शव अस्पताल भेज दिया और पुलिस को सूचित की। बहरहाल पूंजीपथरा पुलिस जांच में जुट गई हैं।
मेंटेनेंस दरकिनार उत्पादन और काम पर फोकस
हादसे के बाद प्लांट के कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिला। कर्मचारियों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन सिर्फ उत्पादन पर ध्यान देता है, जबकि मशीनों की मेंटेनेंस को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाता है।
इस लापरवाही का नतीजा आज एक युवा कर्मचारी की जान जाने के रूप में सामने आया है। हादसे के बाद प्लांट में जमकर विरोध हुआ लेकिन डंडे के जोर में उसे दबा दिए जाने की बात कही ज रही है।
औद्योगिक सुरक्षा विभाग का काम केवल कागजों में
रायगढ़ जिले को उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता है यहां हजारों उद्योग है। कंपनियों द्वारा उत्पादन और मुनाफा को ही प्राथमिकता देते है। सुरक्षा दरकिनार रहता है। यही वजह है कि हादसे अनवरत है।
पुरखों के दिखाए राह का अनुसरण हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
लैलूंगा में सामाजिक भवन, स्टेडियम जीर्णोद्धार एवं बास्केबाल कोर्ट निर्माण के लिए एक करोड़ 9 लाख रूपए की घोषणा
खम्हार पाकुट बांध से लैलूंगा में जलापूर्ति के बंद प्रोजेक्ट काम फिर से शुरू होगा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में कहा कि यह उत्सव ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में कई प्रकार के करमा का आयोजन होता है। हमें हमारे पुरखों द्वारा दिखाए गए राह पर चलना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना है, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके। करमा महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर लैलूंगा में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 49 लाख रूपए, लैलूंगा में स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रूपए, बास्केटबाल कोर्ट निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की और खम्हार पाकुट बांध से लैलूंगा में जलापूर्ति प्रोजेक्ट के निर्माण काम को शुरू कराए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहिरा गुरु की जन्मस्थली और कर्मस्थली में उरांव समाज द्वारा करमा महोत्सव के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि उरांव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रही है। सरकार गठन के पश्चात 18 लाख पीएम आवास निर्माण को मंजूरी दी गई। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में 8 लाख 46 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। हितग्राहियों के मकान बनने शुरू हो गए हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी गई है। 12 लाख से ज्यादा किसानों के 2 साल के बकाया बोनस जारी किया गया है। तेंदूपत्ता की कीमत 4 हजार से बढ़ा कर 5500 रूपए कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंशा के अनुरूप हमारी सरकार जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति की दूर दराज की बसाहटों तक सड़क, बिजली-पानी की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। बीते 02 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है। जिसमें 80 हजार करोड़ की राशि से देश के आदिवासी समुदाय के उत्थान का काम होगा। छत्तीसगढ़ के गांव भी इससे जुड़ेंगे।
इस अवसर पर सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बैकुंठपुर श्री भैया लाल रजवाड़े, विधायक लैलूंगा श्रीमती विद्यावती सिदार, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उरांव समाज से श्री पनतराम भगत, श्री रवि भगत सहित बड़ी संख्या में उरांव समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
महिला वेंडर के साथ मारपीट का आरोप
रायगढ़ । आरपीएफ पुलिस द्वारा रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा की जाती है लेकिन दूसरी ओर आरपीएफ का दूसरा चेहरा काफी डरावना है। आरपीएफ पुलिस द्वारा ट्रेन में फेरी करने वाले वेंडर के साथ अवैध उगाही और मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला रायगढ़ के मौदहा पारा निवासी महिला के साथ घटित हुआ। जिसकी शिकायत रायगढ़ न्यायालय के बाद उच्च न्यायालय में की गई है। जानकारी देते हुए पीड़िता महिला उत्तरा बाई महिलाने ने बताया कि उसने अपना बचपन ट्रेन में भीख मांग कर गुजरा है। करीब 15 वर्ष पूर्व रेलवे के किसी अधिकारी ने उसे ट्रेन में मौसमी फल बिक्री कर जीवन यापन करने की सलाह दी थी। इसके बाद से उत्तरा बाई ने ट्रेन में फेरी करके अपना और अपने परिवार का गुजर बसर कर रही है लेकिन इन दिनों रेलवे पुलिस के कर्मचारियों की अवैध उगाही उसके लिए जी का जंजाल बन गई है।
उत्तरा बाई महिलाने ने बताया कि बीते 7 मई को जब वह मतदान करके ककड़ी बेचने के लिए स्टेशन पहुंची तब आरपीएफ पुलिस ने उसे पकड़ लिया और आरपीएफ थाना ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट करने का कारण पूछने पर उसने बताया कि बृजराज नगर, रायगढ़, चांपा और बिलासपुर में पदस्थ आरपीएफ अधिकारी कर्मचारी ट्रेन में समान बिक्री करने पर प्रतिदिन 1000 रुपए की मांग करते हैं। इसके अलावा मासिक पैसा अलग से मांगते हैं पैसा नहीं देने पर उनके द्वारा फेरी करने वालों का सामान छीनकर उनके साथ मारपीट की जाती है और उनके खिलाफ अपराध भी दर्ज कर दिया जाता है। जिस कारण गरीब वेंडर का परिवार चला पाना मुश्किल हो रहा है। उत्तरा बाई महिलाने ने बताया कि उसने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल पर बनाया लेकिन कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल आरपीएफ पुलिस जवानों ने छीन लिया। फिलहाल आरोप को लेकर हड़कंप मच गया है। इसकी शिकायत रायगढ़ न्यायालय समेत उच्च न्यायालय बिलासपुर में की है।
होटल एकार्ड में जुआ की महफ़िल 7 गिरफ्तार
रायगढ़ , शहर के विभिन्न स्थानों में लगातार जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस अधिकारी को मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर मुखबिरों का जाल कोतवाली पुलिस ने सक्रिय किया गया था। ऐसे में पुलिस टीम ने शहर के नामचीन होटल एकार्ड में जुआरियों द्वारा जुआ फड़ की महफ़िल जमाए जाने की सूचना पर पुलिस की दबिश में दो जिले के 7 जुआरी को पकड़ा गया है। जुआरियों के कब्जे से 87 हजार 70 रुपये जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक रात्रि में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढिमरापुर रोड स्थित एकार्ड होटल में कुछ जुआरी ताश से जुआ खेलने इकट्ठा हुए हैं।
सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपनी टीम के साथ होटल में छापेमारी किया गया जहां जुआ खेलते 07 जुआरी मनोज अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़, प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7 सक्ती थाना व जिला सक्ती। अंकित अग्रवाल पिता अशोक कुमार अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी जैन मेडिकल खरसिया वार्ड क्रमांक 14 चौकी खरसिया, संदीप अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल उम्र 38 साल 38 साल निवासी अग्रसेन मार्ग खरसिया वार्ड क्रमांक 15 चौकी खरसिया, आकाश पंसारी पिता कैलाश चंद्र पंसारी उम्र 30 साल निवासी जिंदल प्लाजा के पीछे वार्ड क्रमांक 15 थाना व जिला सक्ती ,कैलाश अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ ,सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय उम्र 41 साल वार्ड क्रमांक 13 थाना व जिला सक्ती को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा जिनके फड और पास से कुल 87,070 नगद और जुआ सामग्री 52 पत्ती ताश की जप्ती की गई है । जुआरियों पर थाना कोतवाली में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई किया गया है।
जल-जीवन मिशन से ग्राम कुरदी में हर घर को मिल रहा है शुद्ध पेयजल
ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
रायपुर : गर्मियों के दिनों में पेयजल की विकट समस्या से जूझते ग्राम कुरदी के निवासियों को अब जल-जीवन मिशन के बेहतर संचालन के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन प्रदान कर शुद्ध पेयजल की सुविधा दी जा रही है, जिससे ग्रामीण बेहद खुश हैं और उन्होंने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कुरदी में ‘हर घर जल‘ रेटरोफिटिंग योजना के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उच्च स्तरीय पानी की टंकी का निर्माण किया और पाइपलाइन का विस्तार किया। इस योजना के माध्यम से अब हर घर में प्रतिदिन सुबह और शाम शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
ग्राम पंचायत के सरपंच श्री संजय कुमार साहू ने बताया कि पहले ग्राम में पानी की कमी की वजह काफी समस्या थी। कई बार अन्य गांवों से टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवाया जाता था, लेकिन अब जल-जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी और नल कनेक्शन के माध्यम से हर घर में पानी पहुँच रहा है। ग्राम कुरदी महिलाएं जैसे श्रीमती रूपा बाई साहू और हीरा बाई, ने बताया कि पहले उन्हें हैंडपंप से पानी लाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब घर में नल लगने से उन्हें पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी मिल रहा है, जिससे उनका जीवन बहुत आसान हो गया है।
प्राथमिक शाला कुरदी की प्रधानपाठक श्रीमती खिलेश्वरी साहू ने बताया कि स्कूली बच्चों को जल संरक्षण और इसके बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों और ग्रामीणों में जल बचाने की समझ विकसित हुई है। आंगनबाड़ी केन्द्र की सहायिका श्रीमती वैजंती ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी में भी अब नल से शुद्ध पेयजल मिल रहा है, जिससे बच्चों के पेयजल, भोजन पकाने और किचन गार्डन के लिए पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्राम कुरदी के सभी ग्रामीणों ने जल-जीवन मिशन के तहत हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।
केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत
रायगढ़ । महाराष्ट्र के रायगढ़ में रोहा कस्बा स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश और बिहार के कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
रोहा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11.15 बजे साधना नाइट्रोकेम नामक कंपनी में धमाका हो गया। कंपनी में हीट रेजिस्टेंट कागज बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ओडीबी-2 रसायन बनाने का काम होता है।
उस समय, परिसर में कम से कम 10 कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से छह धातव गांव में प्लॉट नंबर 47 पर एमआईडीसी परिसर में एक विशाल मेथनॉल भंडारण टैंक पर वेल्डिंग कार्य में लगे हुए थे।
अचानक, टैंक में जोर का धमाका हुआ, जो आसपास के इलाकों में कई सौ मीटर तक सुना गया। धमाके में फैक्ट्री परिसर, दीवारें और अन्य चीजें क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाका सुनकर कई लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। मजदूरों के कुछ रिश्तेदार फैक्ट्री परिसर के बाहर इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी भी भीषण विस्फोट के कारण कई मीटर दूर उछल गए। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए रोहा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान चलाया गया। राहत एवं बचाव दल ने तीन श्रमिकों के शव बरामद किये, और गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को मलबे से निकाला।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बभनौली निवासी दिनेशकुमार खरबत राम (25) और प्रयागराज निवासी संजीत कुमार (20), तथा बिहार के तारापुर निवासी बुस्की यादव के रूप में हुई है।
घायलों में जहानाबाद निवासी सत्येंद्रकुमार विजय साहू (19) वेल्डर 10 प्रतिशत जल गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रोहा निवासी नीलेश काशीनाथ भगत (38) 20 प्रतिशत जल गए हैं और उनके हाथ-पैर टूट गए हैं। बिहार के मधुबनी निवासी अनिल हरदीश मिश्रा (44) 60 प्रतिशत जल गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि भगत और मिश्रा को विशेष उपचार के लिए नवी मुंबई के खारघर में एरोली बर्न्स सेंटर ले जाया गया है। मृतकों के शवों को उप-जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
नाबालिग की जेब में फटा मोबाइल, अस्पताल में भर्ती
रायगढ़। रायगढ़ में एक 15 वर्षीय नाबालिग के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे वह बेहोश हो गया। नाबालिग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी के अनुसार, रायगढ़ में दशहरे के बाद दुर्गा विसर्जन की झांकी के लिए ओडिशा से बाजे वाली टीम बुलाई गई थी। उसी टीम के एक सदस्य उमाकांत सोना का नाबालिग भांजा अपनी जेब में एमआई कंपनी का मोबाइल फोन लेकर घूम रहा था। सुबह अचानक उसकी जेब से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते मोबाइल में विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण नाबालिग का पैंट जल गया और उसके हाथ की उंगली में चोट आई। धुएं के कारण वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
नाबालिग के मामा उमाकांत सोना ने बताया कि वे ओडिशा से प्रोग्राम के लिए रायगढ़ आए थे, और उनका भांजा भी उनके साथ घूमने के लिए आया था। अचानक मोबाइल गर्म होकर फट गया, जिससे वह बेहोश हो गया।
फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में नाबालिग का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मोबाइल ब्लास्ट की इस घटना से क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।
हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, डोरी बीनने गया था जंगल
रायगढ़ । जिले के जंगल में एक हाथी विचरण कर रहा है। इससे अंजान एक ग्रामीण महुआ फल डोरी बीनने के लिए गया हुआ था, जिसका सामना हाथी से हुआ। हाथी ने हमला कर ग्रामीण को मार डाला।
मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वनमण्डल के छाल रेंज में हाथी विचरण कर रहा है। कूड़ेकेला निवासी राजू दास (45) महुआ का फल डोरी बीनने के लिए सुबह-सुबह जंगल गया हुआ था। इस दौरान उसका सामना जंगली हाथी से हुआ। हाथी ने राजू दास पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचा। विभाग के अधिकारियों ने गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल की तरफ न जाने की अपील की है।
केन्द्र सरकार की योजनाएं पहुंच रही जिले के अंतिम छोर तक
328 ग्रामों में लगभग साढ़े चार लाख लोग जुड़ चुके विकसित भारत संकल्प यात्रा में
7 विकासखण्ड के 20 ग्राम पंचायतों में कल लगेंगे शिविर
रायगढ़, 13 जनवरी 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हर वंचित तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है इसी क्रम में रायगढ़ जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान समाज में अंतिम व्यक्ति तक शासन खुद पहुंच रही है। यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प है। यह यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासी 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी अब तक जिले के 328 ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है। जहां लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ सुनिश्चित कर रही है। अभी तक लगभग साढ़े चार लाख लोग इस यात्रा से जुड़ चुके हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से जरूरतमंदों को मिल रहा फायदा
जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क चिकित्सा सेवा हो, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला फ्री गैस चूल्हा अथवा अन्य योजनाओं के तहत हर जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच रहा है। शिविर के दौरान अधिकारी और कर्मचारी यहां उपलब्ध रहते हैं, जो केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ते हैं।
लाभार्थी कर रहे अनुभव साझा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में ऐसे सभी लाभार्थी जिन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है वे मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से अपना अनुभव साझा कर रहे है। इसी कड़ी में तमनार में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम बुढिय़ा की बुजुर्ग महिला रूमिला सारथी ने बताया कि मुझे उज्जवला योजना का लाभ मिला है। जिससे हमारे घर में अब गैस चूल्हे से खाना बना रहे है। अब हमें न तो लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ता है और न ही गैस चूल्हे में खाना बनाने में किसी प्रकार की तकलीफ हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
14 जनवरी को यहां लगेंगे शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा का डिजीटल रथ कल 14 जनवरी को जिले के इन गांवों में पहुंचेगी। जहां शिविर के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इनमें धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सिथरा, क्रोन्धा, सेमीपाली एवं हाटी, घरघोड़ा के चिल्कागुड़ा एवं कया, खरसिया के भैनापारा, गोरपार, खम्हार एवं छोटेमुड़पार, लैलूंगा के लारीपानी, गुनु एवं फूलीकुंडा, पुसौर के कोड़ातराई, मिड़मिड़ा, दर्रामुड़ा एवं डूमरपाली, रायगढ़ के बनसिया एवं तरेकेला तथा विकासखण्ड तमनार के जोबरो शामिल है।
रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई
रायगढ़ । रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया।
महिला के शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हुई है, वहीं युवक भी घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि बाइक सवार धरमजयगढ़ से रायगढ़ की ओर आ रहे थे, उसी दौरान घटना घटित हो गई।
बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। ग्रामीणों के विरोध के कारण महिला और घायल व्यक्ति का नाम और पता नहीं चल सका है। घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि अभी मृतक और घायल का नाम पता नहीं चल सका है। ट्रक ने ठोकर मारा है और ग्रामीणों द्वारा शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया जा रहा है, जिन्हें समझाईश दी जा रही है। आगे की पूछताछ के बाद ही घटना का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
आत्महत्या करने जा रही थी महिला, बचाने गई मौसी तो उसी पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, देखते रह गए लोग
आपसी विवाद में एक महिला ने अपनी मौसी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला जूटमिल क्षेत्र की है।
अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती प्रतियोगिता का कराया शुरुआत, दी शुभकामनाएं
रायपुर : वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराज चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
वित्तमंत्री श्री चौधरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आप सभी 39वें चक्रधर समारोह में सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस वर्ष भव्य रूप से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर देश भर से आए कुल 275 रेसलर्स के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंनेे कुश्ती प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन व कुश्ती संघ को बधाई दिया। श्री चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर जिले में वैभवशाली ढंग से मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस अवसर पर विधायक निधि से कुश्ती मेट देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुश्ती को जिले में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही हैं। जिससे रेसलर्स को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।
इंटरनेशनल रेफरी को गदा प्रदान कर किया गया सम्मानित
वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिल्ली से आए इंटरनेशनल रेफरी श्री अजीत मान एवं हरियाणा के श्री यशवीर सिंह ढाका को गदा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल, कुश्ती संघ के श्री दिनेश जायसवाल, श्री राजानंद यादव, श्री श्याम सिंह सोनी, श्री रमन यादव, सुश्री भाविका पाण्डेय, श्री मनोज साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
वित्त मंत्री चौधरी ने रामलीला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
रायगढ़। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को रायगढ़ के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराज चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वित्तमंत्री चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
वित्तमंत्री चौधरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आप सभी 39वें चक्रधर समारोह में सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस वर्ष भव्य रूप से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर देश भर से आए कुल 275 रेसलर्स के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंनेे कुश्ती प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन व कुश्ती संघ को बधाई दिया। चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर जिले में वैभवशाली ढंग से मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस अवसर पर विधायक निधि से कुश्ती मेट देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुश्ती को जिले में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही हैं। जिससे रेसलर्स को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।
इंटरनेशनल रेफरी को गदा प्रदान कर किया गया सम्मानित
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिल्ली से आए इंटरनेशनल रेफरी अजीत मान एवं हरियाणा के यशवीर सिंह ढाका को गदा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, कुश्ती संघ के दिनेश जायसवाल, राजानंद यादव, श्याम सिंह सोनी, रमन यादव, भाविका पाण्डेय, मनोज साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण के उपायों को लेकर जागरूकता व उसे अमल में लाना बेहद जरूरी-सुप्रीम कोर्ट जस्टिस श्री प्रशांत मिश्रा
साईबर अपराधों से बचाव व जल संरक्षण के लिए सजगता से करने होंगे प्रयास-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण को लेकर रायगढ़ में आयोजित हुई कार्यशाला
रायपुर : साईबर सुरक्षा और जल संरक्षण को लेकर रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में गुरुवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस श्री प्रशांत मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जबकि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों में साईबर सुरक्षा और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ श्री जितेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, जिला न्यायालय से सभी न्यायाधीश, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जस्टिस श्री प्रशांत मिश्रा ने कहा कि साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण यह दो ऐसे विषय है जो आज के समय में हम सभी के जीवन से सीधे तौर से जुड़े हुए है। साईबर अपराधों से बचाव के लिए इसके बारे में जागरूक होना सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। आज टेक्नालॉजी तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में स्वयं को अपडेट रखना और साईबर अपराधों से जुड़ी जानकारी व उससे बचाव के तरीकों को अमल में लाकर ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने अपने आसपास के वाकये बताते हुए कहा कि साईबर ठग लोगों को ज्यूडशरी से जुड़े लोगों के नाम पर भी ठगने का प्रयास करते है। ऐसे मामलों में सतर्कता व सुझबुझ से काम लेना जरूरी है।
उन्होंने जल संरक्षण को लेकर कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। जागरूकता के साथ ही जल संरक्षण के उपायों को अमल में लाकर ही हम अपने आसपास एक बेहतर वातावरण निर्मित कर सकते है। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेकर अपने आसपास दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि साईबर अपराधों का दायरा जिस तेजी से बढ़ा है, लोगों के बीच सतर्कता का स्तर उसी अनुरूप बढ़ाना आवश्यक है। आज के डिजीटल युग में अगर समझदारी से काम न लिया जाए तो एक क्लिक में आदमी अपनी सारी जमा पूंजी गंवा सकता है। उन्होंने बताया कि चोरी जैसे अपराधों के मुकाबले अब साईबर ठगी से लोगों को कही ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
शासन-प्रशासन अपने स्तर पर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने व अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कार्य कर रही है। लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साईबर अपराधों के तरीके व इसके पीछे काम करने वाले मनोभावों की समझ बढ़ाकर तथा उससे बचाव के तरीकों के बारे में स्वयं तथा अपने परिवार वालों को जागरूक कर साईबर अपराधों से बचा जा सकता है।
उन्होंने जिला प्रशासन के जल संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ में भू-जल व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपुल अभियान चलाकर व्यापक रूप से पीपल के पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में भी व्यापक स्तर पर यह कार्य हुआ है।
केलो बांध का पानी नहरों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रकृति पूजन का अहम स्थान रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए हम सभी को जल संरक्षण की दिशा में साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शासन स्तर पर फ्लाईएश व ईएसपी मैनेजमेंट की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
10 दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर का हुआ सफलता के साथ समापन
रायगढ़। हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी क्लिनिक के तत्वाधान में एवं प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मल्लिक के देख-रेख में दस दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन रायगढ़ शहर में किया गया I यह निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर 01 सितंबर रविवार प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होकर 10 सितंबर शाम 4 बजे समाप्त हुई I हीलिंग हैंडस फिजियोथेरेपी क्लिनिक प्रथम तल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भवन, आकाशवाणी के सामने, टी.वी. रोड, रायगढ़ में बिगत 20 बर्षो से निरंतर अपनी सेवाएँ दे रही हे I प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मल्लिक ने बताया कि इस फिजियोथैरेपी शिविर का उद्देश्य आम जनता को फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण सेवाओं के लाभ से अवगत कराना और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक कदम और बढ़ाना है। इस शिविर में अस्थि एवं नसों से संबधित सभी रोगों के परिक्षण एवं उपचार किया गया। विशेषतः रीड की हड्डी से संबंधित तकलीफ जैसे दो हड्डी के बीच नस दबना, हड्डी के बीच की डिस्क खिसक जाना, स्लिपडिस्क, सायटिका, कमर और पीठ का दर्द, गर्दन हिलाने में दर्द, कंधा उपर उठाने - पीछे ले जाने में दर्द, जोडो में दर्द जोडो का सूजन का दर्द, गठियावाल, कुल्हे की जोडों की तकलीफ, घुटनों के गददों एवं लिगामेंट में चोट, आर्थराड्टिस वातरोग, स्पोंडिलाईटिस, जोडों की अकडन, हडिडयों का घिसना, पुराने चोट का दर्द एवं शरीर के अन्य भागों में दर्द संबंधी समस्त प्रकार के रोगों की जांच एवं चिकित्सा निःशुल्क दी गई। ईश शिविर में कुल 1280 मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्राप्त किया है ।
खेमराज नायक की सक्रियता से गोहडीडिपावासियों को सडक की समस्या से मिला निजात
हाई कोर्ट में आया अजीबो-गरीब मामला, मेरा नाम नटवर लाल इसलिए होती है पीड़ा
रायगढ़। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक रोचक मामला सामने आया है। रायगढ़ के एक व्यवसायी ने याचिका दायर कर ठगी या जालसाजी के मामले के आरोपित को नटवर लाल जैसे नाम से पुकारे जाने या फिर लिखे जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
याचिकाकर्ता ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि वह व्यवसायी है। बिजनेस और समाज में उसकी अच्छी खासी इज्जत है। इस तरह के नाम मीडिया में सामने आने पर उसे व्यक्तिगत पीड़ा होती है। उसका अच्छा नाम ठगों या जालसाजों की बदनियती के कारण बदनाम हो रहा है।
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि उनके जैसे और भी हमनाम होंगे। उनको भी इस तरह की घटना के बाद इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया में जोर शोर से प्रकाशित व प्रसारित होने पर पीड़ा होती होगी। यह भी सही है कि मेरे सहित हमनाम अपनी पीड़ा किसे बताएं और कहां व्यक्त करें। याचिकाकर्ता व्यवसायी ने याचिका में अपनी पीड़ा को पूरी तरह व्यक्त कर दिया है।
याचिका के अनुसार ठगों और जालसाजों के कारण अच्छा खासा नाम बदनाम हो रहा है। मौजूदा दौर में नटवर लाल कहते ही किसी ठग या धोखाधड़ी करने वाले की छवि लोगों के सामने आ जाती है।
यह स्वाभाविक भी है। इस नाम को मीडिया ने इतना प्रसारित और प्रचारित कर दिया है कि यह नाम लेते ही लोग ठगी या जालसाजी का ही अनुमान लगाने लगते हैं। इसी अनुरुप छवि भी बनाने लगते हैं। याचिकाकर्ता ने धारा 19 (2) और धारा 21 तहत में तहत याचिका दायर कर इस तरह की घटनाओं में नटवर लाल जैसे नाम का उपयोग करने पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में बताया है कि जालसाजी,ठगी और धोखाधड़ी के लिए कुख्यात मिथलेस श्रीवास्तव को 420 के मामले में जब पकड़ा गया था तब उसे ही नटवर लाल के नाम से संबोधित किया गया था। किसी के नाम का किसी भी संदर्भ में उपयोग करना मौलिक अधिकारों के हनन का मामला बनता है।
नटवर नागर के नाम का है अपमान
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि नटवर भगवान श्रीकृष्ण का नाम है। उन्हें नटवर नागर के नाम से भी जाना जाता है।
जालसाजी और चारसौबीसी में नटवर लाल जैसे नाम का प्रयोग करना भगवान श्रीकृष्ण का अपमान है। भक्तों को पीड़ा होती है। याचिकाकर्ता ने तो यहां तक कहा है कि यह उनकी व्यक्तिगत पीड़ा का विषय है। इस पर गंभीरता के साथ विचार करने की गुहार लगाई है।