छत्तीसगढ़ / रायपुर
700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये का प्रावधान
150 मॉडल स्कूल बनाये जाएंगे
रायपुर में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए बजट में 93 करोड़ रुपये का प्रावधान
“नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नॉलेज हब तक- बदलते प्रदेश की नई तस्वीर”
“शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन का संकल्प- बजट 2026-27 से सशक्त होगा प्रदेश का भविष्य”
रायपुर, 24 फरवरी 2026
राज्य सरकार ने बजट 2026-27 में शिक्षा और ग्रामोद्योग को विकास की मुख्यधारा में रखते हुए दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी प्रावधान किए हैं। विभागीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट प्रदेश की मानव पूंजी को सशक्त बनाने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अवसर प्रदान करने और पारंपरिक कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है, समग्र विकास, सशक्त नागरिक और आत्मनिर्भर प्रदेश।
मॉडल स्कूलों से उत्कृष्ट शिक्षा की ओर बढ़ता प्रदेश
शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु पीएम-श्री योजना के अंतर्गत लगभग 350 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में “स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना” प्रारंभ की जा रही है, जिसके प्रथम चरण में 150 विद्यालयों का चयन किया गया है तथा इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिन विद्यालयों में प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक एकीकृत परिसर हैं, वहां आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का विकास सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को समग्र और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा मिल सके।
हर बच्चे को सुरक्षित भवन, सुदृढ़ आधारभूत संरचना
राज्य सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रदेश में कोई भी विद्यालय भवन-विहीन न रहे। बजट में 500 प्राथमिक, 100 मिडिल, 50 हाई स्कूल और 50 हायर सेकेंडरी स्कूल भवनों के निर्माण हेतु कुल 123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पहल न केवल छात्रों को सुरक्षित और अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच को भी सुदृढ़ बनाएगी। साथ ही, एनसीसी विद्यार्थियों के स्वल्पाहार की राशि को दोगुना करने के निर्णय युवाओं के मनोबल और अनुशासन को प्रोत्साहित करेगा।
बस्तर में शिक्षा का नया अध्याय: स्थापित होंगी दो एजुकेशन सिटी
दंतेवाड़ा के सफल अनुभव के आधार पर अब अबूझमाड़ और जगरगुंडा में नई एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन एजुकेशन सिटी में स्कूल, आईटीआई, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, शिक्षक आवास सहित संपूर्ण शैक्षणिक इको-सिस्टम विकसित किया जाएगा। यह पहल बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शिक्षा और अवसर के केंद्र में परिवर्तित करेगी।
हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान, कारीगरों को नया बाजार
ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत राज्य सरकार हस्तशिल्प को आजीविका सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम मानते हुए ठोस कदम उठा रही है। ढोकरा आर्ट, बांस कला और माटी कला से जुड़े हजारों परिवारों की आय में वृद्धि के लिए देश के पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शो-रूम स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलेगा। साथ ही, हस्तशिल्पियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेलों में भागीदारी हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके।
यूनिटी मॉल और ग्लेजिंग यूनिट से मिलेगा आधुनिक विपणन मंच
रायपुर में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए बजट में 93 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के हस्तशिल्प उत्पादों को आधुनिक और स्थायी विपणन मंच प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, कुनकुरी के ग्राम गोरिया में 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से ग्लेजिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे माटी शिल्पकला को आधुनिक डिजाइन और बाजार उन्मुख स्वरूप मिलेगा। शासन के इस पहल से पारंपरिक कारीगरों के कौशल को नई पहचान मिलेगी और उनके जीवन स्तर में ठोस सुधार सुनिश्चित होगा।
मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट 2026-27 शिक्षा, कौशल विकास और पारंपरिक उद्योगों को सशक्त बनाकर प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार का संकल्प है कि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और हर कारीगर को सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिले, यही विकसित और समावेशी प्रदेश की आधारशिला है।
बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार विद्यालय की बगिया से
रायपुर, 24 फरवरी 2026


विद्यालय की बगिया से थाली तक एक अनूठी पहल है, जिसमें छात्र स्कूल परिसर में उगी ताजी, जैविक सब्जियां सीधे अपने मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) में खाते हैं। यह न केवल पौष्टिक आहार सुनिश्चित करता है, बल्कि छात्रों को प्रकृति, श्रम और खेती का व्यावहारिक ज्ञान भी देता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के विद्यालयों में किचन गार्डन की एक अनूठी पहल बच्चों के पोषण और व्यावहारिक शिक्षा दोनों को नई दिशा दे रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना के अंतर्गत माध्यमिक शाला पतरापाली का किचन गार्डन पोषण सुदृढ़ीकरण का एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है। विद्यालय परिसर में शिक्षकों के मार्गदर्शन में विकसित इस बगीचे से नियमित रूप से ताज़ी एवं पौष्टिक सब्जियाँ प्राप्त हो रही हैं, जिन्हें मध्यान्ह भोजन में शामिल कर विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किचन गार्डन से लगभग 4 किलोग्राम ताज़ी सेमी (फली) की तुड़ाई की।
बच्चों ने स्वयं पौधों की देखभाल, सिंचाई, निदाई-गुड़ाई और तुड़ाई जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उन्होंने श्रम का महत्व तो समझा ही, साथ ही कृषि एवं पर्यावरण के प्रति व्यावहारिक ज्ञान भी अर्जित किया। विद्यालय के शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना, जैविक खेती के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें व्यवहारिक शिक्षा से जोड़ना है। ताज़ी सब्जियों के उपयोग से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसका बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है।
विद्यालय परिवार का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में प्रकृति प्रेम, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कृष्णकुमार यादव, अनिता सिंह, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल सहित अभिभावकगण एवं स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएँ बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। विद्यालय प्रशासन ने संकल्प व्यक्त किया है कि आगे भी किचन गार्डन में विभिन्न मौसमी सब्जियों की खेती जारी रखी जाएगी, ताकि बच्चों को पोषण और ज्ञान दोनों निरंतर मिलते रहें।
विकसित छत्तीसगढ़ का बजट : सतीश कुमार जैन
रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को पेश हुए बजट का स्वागत करते हुए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार जैन ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ का बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज अपना तीसरा बजट पेश किया जिसमे कृषि, उद्योग, युवा, महिला समेत सभी क्षेत्रो और वर्गों का ध्यान रखा गया है। युवा वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए मेगा परीक्षा केंद्र, करियर कॉउंसलिंग के लिए 10 करोड़, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान रखा गया है। रायपुर में पहला होम्योपैथिक हॉस्पिटल को घोषणा भी एक अच्छी पहल है।
एक से बढ़कर हुई डेढ़ लाख हुई ई-रिक्शा क्रय के लिए अनुदान राशि
महिला निर्माण श्रमिकों के लिए खुले स्वरोजगार के द्वार
राज्य सरकार के इस फैसले से हजारों महिला श्रमिकों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अनुदान राशि में वृद्धि से वे आसानी से ई-रिक्शा क्रय कर सकेंगी, जिससे उनकी नियमित आय सुनिश्चित होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकार का उद्देश्य महिला श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के स्थायी साधन उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि समाज में उनकी भागीदारी और सशक्त भूमिका भी सुनिश्चित होगी।
विभागीय श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, बी.ओ.सी. मण्डल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह एवं विभागीय सचिव सह श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता के अनुसार, योजना का लाभ मंडल में पंजीकृत पात्र महिला निर्माण श्रमिकों को नियमानुसार विभागीय वेबवाईट shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करने पर अनुदान राशि प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार का यह कदम निर्माण महिला श्रमिकों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल माना जा रहा है
माना में CSF जवान ने की आत्महत्या
रायपुर । माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वह चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूलतः जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
डिप्टी सीएम शर्मा ने किया अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
रायपुर । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 450 खिलाड़ी शामिल हैं। विशेष बात यह है कि 10 राज्यों के 30 से अधिक ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और साउथ एशियन गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें अर्जुन पुरस्कार विजेता असम के डीएसपी जनता तालुकार एवं राजस्थान के डीएसपी रजत चौहान भी प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस बल केवल कानून - व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल और अनुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता से पुलिस बलों के बीच समन्वय, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूती मिलेगी। छत्तीसगढ़ को इसकी मेजबानी मिलना राज्य के लिए गर्व का विषय है।
पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि खेल गतिविधियां पुलिस बलों में शारीरिक दक्षता, मानसिक संतुलन और अनुशासन को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में दुर्ग नगर की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, एडीजी एस.आर.पी. कल्लूरी, एडीजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल विवेकानंद सिन्हा, आईजी ओ.पी. पाल, आईजी अजय यादव, आईजी अभिषेक शांडिल्य, आईजी बी.एस. ध्रुव, डीआईजी कमलोचन कश्यप, डीआईजी एम.आर. आहिरे, डीआईजी मध्य रेंज एवं आयोजन सचिव सदानंद कुमार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, नगर निगम आयुक्त राठौर तथा प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के डीआईजी कमांडेंट एवं पुलिस खेल अधिकारी राजेश कुकरेजा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री पेश कर रह है बजट: स्वास्थ्य, युवाओं, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
रायपुर । छत्तीसगढ़ का वर्ष 2026-27 का बजट आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया। यह विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है। कुल ₹1 लाख 72 हजार करोड़ का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण पर केंद्रित बताया गया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े ऐलान
सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है।
दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु ₹50 करोड़ का प्रावधान।
रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) और चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण।
रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट को हार्ट ट्रीटमेंट का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बनाने के लिए ₹10 करोड़।
25 विकासखंडों में डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल हेतु ₹35 करोड़।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए ₹2000 करोड़ का प्रावधान।
शिक्षा और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी स्थापना के लिए ₹100-100 करोड़।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं हेतु ₹35 करोड़।
रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र की स्थापना।
5 नए नालंदा लाइब्रेरी परिसर के लिए ₹22 करोड़, साथ ही अतिरिक्त 5 नालंदा परिसर हेतु ₹5 करोड़।
ट्रिपल आईटी के लिए ₹20 करोड़।
रायपुर में पहला होम्योपैथिक कॉलेज खोला जाएगा।
जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और रायगढ़ के एक-एक कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा।
महिला एवं सामाजिक योजनाएं
महतारी वंदन योजना के लिए ₹8200 करोड़।
नोनी योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बेटियों को ₹1.5 लाख की सहायता।
500 आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु ₹42 करोड़।
औद्योगिक और शहरी विकास
राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क, ₹250 करोड़ का प्रावधान।
मेट्रो रेल परियोजना की घोषणा, एजेंसी तय।
सीजी वायु (CG VAYU) योजना के तहत एयरपोर्ट विकास।
रायपुर में अंडरग्राउंड बिजली लाइन हेतु ₹100 करोड़।
जल संसाधन विभाग के लिए ₹3500 करोड़।
206 गांवों को शहरों से जोड़ने हेतु ₹250 करोड़।
सड़कों के उन्नयन के लिए ₹200 करोड़।
रायपुर में खाद्य प्रयोगशाला (फूड लैब) का निर्माण।
बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस
बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण को ₹75-75 करोड़।
बस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़।
सरगुजा के मैनपाट विकास के लिए ₹5 करोड़।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर बजट को संतुलित और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
यह बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और रोजगार सृजन के माध्यम से राज्य को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
खेल से सुदृढ़ होता है राष्ट्र निर्माण - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
रायपुर, 24 फरवरी 2026

प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का सोमवार को विधिवत शुभारंभ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 450 खिलाड़ी शामिल हैं। विशेष बात यह है कि 10 राज्यों के 30 से अधिक ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और साउथ एशियन गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें अर्जुन पुरस्कार विजेता असम के डीएसपी श्री जनता तालुकार एवं राजस्थान के डीएसपी श्री रजत चौहान भी प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस बल केवल कानून - व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल और अनुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता से पुलिस बलों के बीच समन्वय, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूती मिलेगी। छत्तीसगढ़ को इसकी मेजबानी मिलना राज्य के लिए गर्व का विषय है।
पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि खेल गतिविधियां पुलिस बलों में शारीरिक दक्षता, मानसिक संतुलन और अनुशासन को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में दुर्ग नगर की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, एडीजी श्री एस.आर.पी. कल्लूरी, एडीजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल श्री विवेकानंद सिन्हा, आईजी श्री ओ.पी. पाल, आईजी श्री अजय यादव, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, आईजी श्री बी.एस. ध्रुव, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, डीआईजी श्री एम.आर. आहिरे, डीआईजी मध्य रेंज एवं आयोजन सचिव श्री सदानंद कुमार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री राठौर तथा प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के डीआईजी कमांडेंट एवं पुलिस खेल अधिकारी श्री राजेश कुकरेजा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पद्मश्री सम्मानित समसाद बेगम, श्री भारती बंधू, श्री आलोक निरंजन एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
राज्यपाल श्री डेका से कुलपतियों ने भेंट की
रायपुर, 24 फरवरी 2026

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति श्री आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी एवं पंडित सुंदरलाल शर्मा (ओपन) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वी.के सारस्वत ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल श्री डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भेंट की
रायपुर, 24 फरवरी 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्र भूषण वर्मा ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर अंबिका चंद्रवंशी, श्री मुरली चंद्राकर, श्री जय प्रकाश वर्मा, श्री रवि वर्मा, श्री मिलींद चंद्राकर, श्री रामगोपाल वर्मा उपस्थित थे।
DMF घोटाला मामले में EOW ने अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया
रायपुर । बहुचर्चित DMF (जिला खनिज न्यास) फंड घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आरोपी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है। विस्तृत जांच और ठोस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने आरोपी को 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डिजिटल साक्ष्य बने गिरफ्तारी की वजह
EOW सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान जब्त किए गए डिजिटल साक्ष्य, अहम दस्तावेजों और कई व्यक्तियों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपने परिचित लोगों और फर्मों को कमीशन लेकर काम दिलाने और फंड आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को इलेक्ट्रॉनिक डाटा और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
DMF फंड में गड़बड़ी का आरोप
DMF (जिला खनिज न्यास) फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए किया जाता है। आरोप है कि इसी फंड के आवंटन में नियमों को दरकिनार कर अनियमितताएं की गईं और कमीशनखोरी का खेल चला।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक शुरू
रायपुर, 24 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की
रायपुर, 24 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण तथा वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल उपस्थित थे।
लोहराघाट व्यपवर्तन और फुलवारी जलाशय योजना के कार्यों के लिए 6.75 करोड़ रुपये स्वीकृत
रायपुर, 24 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 06 करोड़ 75 लाख 96 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। स्वीकृत योजना के कार्यों में विकासखण्ड-तखतपुर अंतर्गत लोहराघाट व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य के जीर्णोंद्धार एवं शेष नहर लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 23 लाख 17 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 1539 हेक्टेयर में 105 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 62 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सहित कुल 1601 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर के विकासखण्ड¬-तखतपुर के अंतर्गत फुलवारी जलाशय के जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग एवं मरम्मत कार्य के लिए 02 करोड़ 52 लाख 79 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्य हो जाने पर रूपांकित क्षेत्र में 826 हेक्टेयर में 97 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 12 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 838 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
राज्यपाल श्री डेका ने निरामय आरोग्य संस्थान को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
रायपुर, 24 फरवरी 2026

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर को एम्बुलेंस प्रदान किया। उन्होंने लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
इस वाहन का उपयोग निरामय आरोग्य संस्थान में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर, 24 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।
धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारहो मैं मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान
ग्राम माँढर में आयोजित धीवर(ढीमर)समाज के वार्षिक सम्मेलन कलश यात्रा ग्राम भ्रमण के पश्चात ईष्ट देव श्री राम भगवान था छतीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जनपद सदस्य माँढर श्रीमति बबीता गणेशन मूर्ति एवं ग्राम प्रमुख सरपंच श्रीमती कुमारी आडिल रही वही कार्यक्रम की अध्यक्षता माँढर परगना के अध्यक्ष श्री नरेंद्र धीवर ने कियासभा को सम्बोधित करते हुए उन्हो ने कहा कि शिक्षा ही ऐसी पूंजी है जिससे जिसे धीवर समाज ही नहीं अपितु समस्त समाज के लोगो का जीवन स्तर और भविष्य को बेहतर बना सकती है अध्यक्ष ने समाज के लोगो से अपील की अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दे कर समाज के उत्थान में अपना योगदान दें वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुरेश धीवर प्रदेश अध्यक्ष धीवर समाज महासभा रायपुर श्री रामलाल पेंडारिया सचिव धीवर समाज महासभा रायपुर श्री पवन धीवर कोषाध्यक्ष महासभा रायपुर श्री पुरषोत्तम धीवर युवा अध्यक्ष महासभा रायपुर.श्रीमती गायत्री गायकवाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ श्रीमती रेखा जलछत्री अंतर्राष्ट्रीय भरथरी गायिका थे और कार्यक्रम का आयोजन ग्राम माँढर के स्वजाति भाइयो था माँढर परगना के संयुक्त तत्वधान में सम्पन्न हुआ।जिसमे स्वजाति बंधु कोषाध्यक्ष श्री राधेश्याम धीवर.सचिव शरद धीवर.युवा अध्यक्ष श्री नोहर धीवर श्री भूपेंद्र धीवर कोषाध्यक्ष. सचिव श्री शिवसेवक धीवर श्रीमति अनुसूईय धीवर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सीमा धीवर सचिव महिला प्रकोष्ठ.श्रीमति राधा धीवर कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ. दाऊलाल धीवर.ठाकुर राम धीवर.कृष्ण धीवर.गोपाल धीवर.संतराम धीवर.मनोज धीवर रुद्र धीवर उपस्थित रहे।