छत्तीसगढ़ / रायपुर
वासु कोचिंग के संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
रायपुर । राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई, जहां वासु कोचिंग के संचालक ने अपने ही कोचिंग सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान वासुदेव चंद्रा (56 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कोचिंग सेंटर के स्टाफ ने सबसे पहले वासुदेव को फांसी पर झूलता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में मृतक ने पारिवारिक विवाद को अपनी आत्महत्या का कारण बताया है। हालांकि पुलिस पूरा बयान और नोट की भाषा का विश्लेषण कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।
मृतक वासुदेव चंद्रा शैलेन्द्र नगर का रहने वाला था और लंबे समय से रायपुर में कोचिंग सेंटर चला रहा था। स्थानीय लोगों और छात्रों के अनुसार वासुदेव शांत स्वभाव के थे और किसी भी विवाद में कम ही पड़ते थे। उनके अचानक इस कदम ने छात्रों, परिचितों और पड़ोसियों को स्तब्ध कर दिया है। कई छात्रों ने बताया कि सुबह तक वह बिल्कुल सामान्य दिखे थे और उन्होंने दिनभर की कक्षाओं की प्लानिंग भी की थी।
पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोचिंग सेंटर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय कोई और व्यक्ति वहां मौजूद था या नहीं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। फिलहाल मामले में आत्महत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तनाव की स्थिति में परिजनों और विशेषज्ञों से बात करें तथा किसी भी कठिन परिस्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं।
10 साल की सजा होगी जबरन धर्मांतरण कराने वालों को
रायपुर । छत्तीसगढ़ में बढ़ती जबरन और प्रलोभन आधारित मतांतरण की शिकायतों को देखते हुए विष्णु देव साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र (14 से 17 दिसंबर) में एक कठोर मतांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार ने नया कानून तैयार करने के लिए ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के धर्म स्वतंत्रता अधिनियमों का अध्ययन किया। पांच पेज के मसौदे में कुल 17 महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं।
प्रस्तावित कानून में प्रलोभन, धोखाधड़ी, दबाव या किसी भी तरह की जबरदस्ती से किए गए मतांतरण को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। यह नया कानून छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 1968 को प्रतिस्थापित करेगा, जिसमें जबरन मतांतरण पर केवल 1 वर्ष की सजा और 5,000 रुपए जुर्माने का प्रावधान था।
राज्य के बस्तर, जशपुर, रायगढ़ जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रलोभन देकर ईसाई धर्मांतरण के आरोपों को लेकर लगातार विवाद बढ़ा है। कई जगह पर यह मामला गुटीय संघर्ष का रूप भी ले चुका है, जिससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ा है।
आपत्तिजनक बयान मामले में फरार चल रहे अमित बघेल ने किया सरेंडर
रायपुर । छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आज देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। थाने के बाहर मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित अंदर ले गई।
सरेंडर के बीच मां का निधन, अंतिम संस्कार की तैयारी
इधर, अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि बघेल कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगेंगे।
लगभग दो महीने से थे फरार
अमित बघेल आपत्तिजनक बयान के मामले में करीब दो महीने से फरार थे। इस दौरान राज्यभर में उनकी तलाश जारी रही। मां के निधन के बाद आज उन्होंने सरेंडर का फैसला लिया।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बढ़ा दबाव
26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि वे अपनी जुबान संभालें और FIR के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। अदालत ने साफ किया था कि उन्हें किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।
12 राज्यों में दर्ज FIR, 26 दिनों से थे लापता
अमित बघेल पर देश के 12 राज्यों में मामले दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पुलिस उन्हें जरूरत पड़ने पर राज्यों के बीच ले जा सकती है और अदालत इस प्रक्रिया में दखल नहीं देगी।
कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई
सरेंडर के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट परिसर और थानों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती है। रिमांड प्रक्रिया के लिए भी पूरी तैयारी कर ली गई है।
मूर्ति विवाद और बयान से भड़का था तनाव
27 अक्टूबर को अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर बघेल के विवादित बयान के बाद विवाद बढ़ गया था। इससे ठीक एक दिन पहले रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ी गई थी, जिसके बाद क्रांति सेना ने हंगामा किया और पुलिस के साथ झड़प हुई। आरोपी को बाद में मानसिक रूप से अस्वस्थ और नशे में पाया गया।
इन घटनाओं ने प्रदेश में तनाव बढ़ाया था। आज हुए सरेंडर के बाद पुलिस हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।
स्थापना दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के सिलाई और ड्रेस डिज़ाइनिंग कोर्स का दूसरा बैच शुरू
रायपुर । सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने अपना स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस अमसेओनी गांव में मनाया। इसी अवसर पर फाउंडेशन ने सिलाई और ड्रेस डिज़ाइनिंग कोर्स के दूसरे बैच की शुरुआत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता रजना बपना, आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी और फाउंडेशन की स्वयंसेविका विजिता पडासली, स्वयंसेविका शशि किरण भटनागर, और फाउंडेशन के चेयरमैन जीके भटनागर शामिल हुए।
इस बार गांव की ग्यारह महिलाओं को तीन महीने के इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। प्रशिक्षक पूजा शाउ उन्हें सिलाई और ड्रेस डिज़ाइनिंग की तकनीकें सिखाएंगी।
चेयरमैन जी के भटनागर ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल तकनीकी प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। इसमें महिलाओं को विपणन और उद्यमशीलता के कौशल भी दिए जाएंगे ताकि वे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेविका भारती मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में जी के भटनागर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिटेल निवेशकों को निफ्टी50 इंडेक्स से जुड़े भारतीय शेयर बाज़ार में निवेश के अवसर दे रहा स्बेरबैंक
रिटेल निवेशकों को निफ्टी50 इंडेक्स से जुड़े भारतीय शेयर बाज़ार में निवेश के अवसर दे रहा स्बेरबैंक
राष्ट्रीय मजदूर यूनियन ने की नई टीम घोषित: कृष्णा साहू बने ग्रामीण जिला अध्यक्ष
रायपुर । राष्ट्रीय मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े के बिर्रा आगमन के साथ संगठन ने जिले में अपनी नई ग्रामीण इकाई का गठन किया। बिर्रा बस स्टैंड चौक में उमेश रगड़े का स्वागत किया गया, जिसके बाद सभी पदाधिकारी माँ चंडी के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की।
इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े ने क्षेत्र के सक्रिय और ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्णा साहू को राष्ट्रीय मजदूर यूनियन का ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन का कहना है कि कृष्णा साहू की सक्रियता और मजदूर हितों के प्रति उनकी निरंतर भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने अन्य पदों पर भी नियुक्तियां कीं। इनमें शामिल हैं:
ब्लॉक अध्यक्ष सुनील चंद्रा को सदस्य
देव कुमार सिंह, जीवन साहू, हीरा पटेल, विष्णु टंडन, विनोद खुंटे को ग्रामीण अध्यक्ष
सरिता भारती, अशोक कुमार देवांगन, प्रकाश देवांगन को सदस्य संतन महंत, सीताराम विश्वकर्मा, बंडभरा को ग्रामीण अध्यक्ष साथ ही इंदिरा फाउंडेशन की निर्मला बरेठ और यामिनी महंत, उत्तर देवांगन, बसंत बाई कहार, गोवर्धन कटाकवार, राजा साहू सहित कई कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रदेश अध्यक्ष रगड़े ने कहा कि नई टीम आने वाले समय में मजदूरों के अधिकारों के लिए जमीन स्तर पर मजबूत लड़ाई लड़ेगी और हर मजदूर को न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
महिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का लाभ
कठिन समय में बना मजबूत सहारा
रायपुर, 05 दिसम्बर 2025
ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। यह योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत मनवारी के जीवन माँ दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य रही स्वर्गीय इन्द्रावती विश्वकर्मा के परिवार को योजना के तहत् बीमा का लाभ प्रदान किया गया। श्रीमती इन्द्रावती की स्वाभाविक निधन के बाद उनके नामित वारिस रामज्ञया विश्वकर्मा को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।
आर्थिक कठिनाइयों के समय यह सहायता परिवार के लिए एक बड़ी राहत बनी, जिससे वे दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा भविष्य की योजना बनाने में समर्थ हो सके। इस बीमा दावा प्रक्रिया को सुगम और समयबद्ध तरीके से पूरा करने में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बी.आर.एल.एम.) के अधिकारी-कर्मचारी कैडर और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा केल्हारी के प्रबंधक राजकमल राजीव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सक्रिय पहल ने परिवार तक योजना का लाभ समय पर पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना न केवल महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि अप्रत्याशित परिस्थितियों में परिवार को संबल देकर सामाजिक सुरक्षा को भी मजबूत बनाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस योजना से जुड़ने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम, समूह बैठकों और परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल एसएचजी की दीदियों और उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद और विश्वास का आधार बन रही है।
राजपुरी व्यपवर्तन योजना के लिए 10.57 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर, 05 दिसम्बर 2025
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-बगीचा की राजपुरी व्यपवर्तन योजना का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए दस करोड़ 57 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
प्रस्तावित योजना के कार्य को पूर्ण होने के उपरांत 688 हेक्टेयर के विरूद्ध 357 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है पर्यटन का नया अध्याय : मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षक टूर पैकेजों की शुरुआत
रायपुर, 5 दिसम्बर 2025

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पर्यटक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पर्यटन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। इससे न केवल आर्थिक विकास को बल मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।
पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह योजना स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के व्यापक अवसर भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि हर पर्यटक तक पहुँचे।”
प्रमुख टूर पैकेज
रायपुर सिटी टूर (दिवसीय भ्रमण)
इस टूर में पर्यटक रायपुर के प्रमुख स्थलों—राम मंदिर, ऊर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर की सैर कर सकेंगे। पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी/अंग्रेजी गाइड, भोजन और यात्रा बीमा शामिल है। प्रस्थान रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा।
रायपुर सिटी धार्मिक टूर (दिवसीय भ्रमण)
धार्मिक स्थलों पर केंद्रित यह टूर हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कॉन मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर की यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। इस टूर की शुरुआत और समापन भी रायपुर रेलवे स्टेशन से ही होगा।
रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर (02 रातें / 03 दिन)
इस पैकेज में बस्तर क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों—जगदलपुर, चित्रकोट, तीरथगढ़—की यात्रा शामिल है। पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षणों का आनंद ले सकेंगे। ठहराव डबल-शेयरिंग होटल में होगा तथा दैनिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।
रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर (01 रात / 02 दिन)
यह टूर सिरपुर के ऐतिहासिक मंदिरों और बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य की सैर करवाएगा। पैकेज में स्नैक्स, भोजन, होटल आवास और वातानुकूलित वाहन शामिल हैं। पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव भी मिलेगा।
टूर पैकेज की विशेषताएं
प्रत्येक पैकेज के लिए कम से कम 10 व्यक्तियों का समूह आवश्यक है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को पीने का पानी, स्नैक्स, लंच और ट्रैवल इंश्योरेंस दिया जाएगा। 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 85% और 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को 75% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। सभी पैकेज रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू और समाप्त होते हैं।
स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा
इन टूर पैकेजों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा लाई जा रही है। पर्यटक इन पैकेजों के जरिए प्रदेश की विविधता और समृद्धि का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे। इस योजना से स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। यह योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को जन-जन तक पहुँचाकर प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना है। इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और पर्यटक राज्य को नए दृष्टिकोण से जानने-समझने का अवसर प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को सुलभ, समृद्ध और आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में प्रदेश को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
राज्यपाल श्री डेका से वुशु एसोसिएशन के महासचिव ने की भेंट
रायपुर, 05 दिसम्बर 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में वुशु एसोसिएशन के महासचिव श्री डी.कोंडैया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को राजनांदगांव में होने वाले राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशीप प्रतियोगिता के लिए बतौर मुख्य अतिथि आंमत्रित किया।
राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री कावड़िया ने की भेंट
रायपुर, 05 दिसम्बर 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम, रायपुर के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने महावीर इंटरकान्टिनेंटल आर्गेनाइजेशन (मीसो) के सहयोग से श्रवण बाधितार्थ दिव्यांगजनों हेतु आयोजित स्वरोजगार मूलक कौशल उन्नयन शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।
श्री कावड़िया ने बताया कि यह शिविर 19 से 23 दिसबंर 2025 तक जैनम मानस भवन रायपुर में आयोजन किया गया है, जिसमें दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के लोकभवन आगमन पर राज्यपाल श्री डेका ने आत्मीय स्वागत किया
रायपुर, 03 दिसंबर 2025



भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और उन्हें शाल स्मृति चिन्ह भेंट किया।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन
रायपुर, 03 दिसंबर 2025



भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर आज सूरजपुर जिले के पण्डोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर डॉ. प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, समर्पण, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा से स्वतंत्र भारत की आधारशिला को मजबूत किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपति डॉ. प्रसाद का पण्डोनगर आगमन इस क्षेत्र के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है। यह स्थान आज भी उनकी अमूल्य विरासत और उनके विचारों को संजोए हुए है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आगमन के बाद पण्डो समुदाय सहित अन्य जनजातीय समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले, जिसका प्रभाव आज भी क्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की प्रगति और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मृदंग वाद्य-संगीत और स्थानीय सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
रायपुर, 3 दिसम्बर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित थीं।
ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग तथा जिला कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश, अधिसूचनाएँ, अध्यादेश एवं अन्य प्रकाशन सामग्री सीधे ऑनलाईन पाण्डुलिपि रूप में संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग को भेजी जाएगी, जहाँ से शासकीय मुद्रणालय इसे ई-गजट के रूप में ऑनलाइन प्रकाशित करेगा।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विकसित इस नई प्रणाली के तहत राजपत्र प्रकाशन की संपूर्ण प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। पूर्व में विभागों एवं जिला कार्यालयों से मुद्रणालय तक पाण्डुलिपि भेजने की प्रक्रिया समयसाध्य और भौतिक संसाधनों पर आधारित थी, जिसे अब पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है। नए ई-गजट पोर्टल के माध्यम से विभाग अपने आदेश एवं अधिसूचनाएँ सीधे अपलोड करेंगे तथा प्रकाशित राजपत्र भी सभी के लिए ऑनलाइन सुलभ रहेगा।
ई-गजट प्रणाली लागू होने से अधिसूचना प्रकाशन संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आएगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से न केवल प्रक्रियाएँ सरल होंगी, बल्कि कार्य पूर्णतः पेपर-लेस होने से शासन की ई-गवर्नेंस नीतियों को भी मजबूत आधार मिलेगा। राजपत्रों का ऑनलाइन प्रकाशन पारदर्शिता, सुलभता और रिकॉर्ड प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन की यह पहल राज्य में डिजिटल शासन, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ई-गजट पोर्टल के शुभारंभ से अब राजपत्र प्रकाशन अधिक सुगम, समयबद्ध और आधुनिक स्वरूप में उपलब्ध हो सकेगा।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन
रायपुर, 03 दिसंबर 2025



भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर आज सूरजपुर जिले के पण्डोनगर स्थित राष्ट्रपति भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर डॉ. प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, समर्पण, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा से स्वतंत्र भारत की आधारशिला को मजबूत किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपति डॉ. प्रसाद का पण्डोनगर आगमन इस क्षेत्र के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है। यह स्थान आज भी उनकी अमूल्य विरासत और उनके विचारों को संजोए हुए है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आगमन के बाद पण्डो समुदाय सहित अन्य जनजातीय समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले, जिसका प्रभाव आज भी क्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की प्रगति और उनकी संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मृदंग वाद्य-संगीत और स्थानीय सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र हेतु विशेष अभियान
अस्सी प्रतिशत पेंशनरों ने जमा किए प्रमाण पत्र जमा
रायपुर, 03 दिसम्बर 2025
छत्तीसगढ़ शासन के पेंशनरों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि द्वारा नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का विशेष अभियान चलाया गया है। संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर सभी बैंकों में पेंशनरों से जीवन प्रमाण पत्र जमा किए है ।
वृद्ध पेंशनरों को बैंक शाखाओं में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मिशन 4.0” के तहत अब पेंशनर किसी भी बैंक में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा भी दी हैं।
राज्य के विभिन्न शहरों में भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य 8 अधिकृत बैंकों द्वारा विशेष कैंप आयोजित किए गए हैं, जहां फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र लिए गए हैं।
इसके साथ ही पेंशनरों को यह सुविधा भी दी गई कि वे “JEEVAN PRAMAAN” मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपने आधार और मोबाइल नंबर का उपयोग कर घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकें।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के पेंशनरों की कुल संख्या में से 80 प्रतिशत पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किए जा चुके हैं।
सौर ऊर्जा से रोशन हुए नियद नेल्ला नार के ग्राम
ग्रामीण जनजीवन में आया सकारात्मक बदलाव
रायपुर, 03 दिसंबर 2025
अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा अविद्युतीकृत ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने से दूरस्थ वनांचल के गांवों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। जहां पहले गांव अंधेरे में रहते थे, वहीं अब सोलर होम लाइट, सोलर फोटो वॉल्टाइक सेल और सोलर हाईमास्ट की रोशनी से गांवों की गलियां, चौक और चौराहे रात देर तक जगमगाने लगे हैं।
नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत शामिल ग्रामों में भी क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य जिले के अंदरूनी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना है।
13 ग्रामों में सौर ऊर्जा के लाभ को शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य
इसी क्रम में क्रेडा द्वारा दंतेवाड़ा जिले के चयनित 13 ग्रामों में सौर ऊर्जा के लाभ को शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक मुलेर, बासनपुर, कामालूर, धुरली, गमावाड़ा और झिरका 06 गांव के कुल 13 स्थलों पर सोलर हाईमास्क संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। झिरका गांव के एक स्थल पर कार्य प्रगति पर है। इन संयंत्रों से गांवों में रात के समय सुरक्षित आवाजाही और सामुदायिक गतिविधियों में सुधार आया है।
घर-घर पेयजल की नियमित आपूर्ति
सौर ऊर्जा ने गांवों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाई है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित 13 ग्रामों में 57 सोलर ड्यूल पंप संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 10 हजार लीटर क्षमता की टंकियां और 9 मीटर ऊंचाई की स्टेजिंग संरचनाएं शामिल हैं। इससे पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।
ग्रामीणों ने इन सुविधाओं के लिए शासन और क्रेडा विभाग का आभार व्यक्त किया है। नियद नेल्लानार ग्रामों में क्रेडा की ये पहल राज्य सरकार के सतत विकास और अक्षय ऊर्जा के उपयोग के प्रति मजबूत संकल्प का प्रतीक है।