छत्तीसगढ़ / रायपुर
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ब्रह्माकुमारीज द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में सजाई मई मनमोहक झाँकी
बाल कलाकारों द्वारा ''श्री कृष्ण का तुलादान'' प्रसंग की मनभावन प्रस्तुति...
रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विधानसभा मार्ग पर शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में बहुत ही आकर्षक झाँकी सजाई गई है। जिसमें इस संस्थान के बाल कालाकारों द्वारा महारास और श्रीकृष्ण का तुलादान नामक नृत्य नाटक की प्रस्तुति मन को मोह लेती है। इस झाँकी का शुभारम्भ क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि श्रीकृष्ण जयन्ती का यही ईश्वरीय सन्देश है कि श्रीकृष्ण के दैवी गुणों को जीवन में उतारने का पुरूषार्थ किया जावे। उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस युग में श्रीकृष्ण की जयन्ती मना लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनके द्वारा किए गए महान कार्यों के बारे में गहन चिन्तन कर उसे धारण करने की जरूरत है।
उन्होंने बतलाया कि मनुष्य के अन्दर व्याप्त काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार ही उसके परम शत्रु हैं। जब हम इन विकारों पर विजय प्राप्त कर लेंगे तभी हम सुख और शान्ति से जीवन यापन कर सकेंगे। गीता के माध्यम से समाज को यह सन्देश दिया गया है कि परमात्मा के साथ प्रीत बुद्घि होकर रहो क्योंकि इससे ही परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने में परमात्मा की मदद मिल सकेगी।
इस अवसर पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने अवगत कराया कि श्रीकृष्ण का तुला दान नाटक में यह दर्शाया गया है कि सत्यभामा ने कृष्ण को माया और शक्ति के माध्यम से प्राप्त करना चाहा किन्तु पा न सकी। वहीं दूसरी ओर रूक्मणी ने सच्ची प्रीत से प्रभु को पा लिया। यह जीवन्त झाँकी रविवार को शाम पांच बजे से रात के दस बजे तक जन सामान्य के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
स्वतंत्रता दिवस: मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव ने किया ध्वजारोहण
रायपुर 15 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने ध्वजारोहण किया और आयोजित परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित
रायपुर, 15 अगस्त 2025



कोरबा के फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में देश की आजादी की 78 वीं वर्षगांठ उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
कोरबा में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने हजारों नागरिकों की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सीआईएसएफ, जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल,नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट गाइड सीनियर-जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया ओर कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण
समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवांगन के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को मिला प्रथम स्थान
परेड प्रोफेशनल में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, द्वितीय पुरस्कार सीआईएसएफ, तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला तथा सांत्वना पुरस्कार वन रक्षक टीम, नगर सेना पुरूष, नगर सेना महिला और जिला पुलिस बल पुरूष को दिया गया। परेड नान प्रोफेशनल जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन बालक, द्वितीय स्काउट दल सीनियर डिवीजन बालक, तृतीय गाइड दल सिनियर डिवीजन बालिका ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार एनसीसी जुनियर डिवीजन बालिका वर्ग को प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी कोरबा, तृतीय स्थान दिव्य ज्योति विशेष स्कूल रामपुर कोरबा ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसाबाड़ी, लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर कोरबा, डीएव्ही स्कूल एसईसीएल कोरबा और सेजेस पंप हाउस कोरबा को दिया गया।
उत्कृष्ट कर्मी भी सम्मानित
समारोह में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निषांत, नगर निगम आयुक्त श्री आषुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेष कुमार नाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डॉ. वर्णिका शर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रायपुर, 15 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि सभी के द्वारा अपने-अपने स्वयं के कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन करना ही देश भक्ति का सच्चा सबूत है। बच्चों को उनके अधिकार दिलाना एवं आयोग की समस्त कार्यवाहियों के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र को संवेदनशील बनाने से हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोग के सचिव श्री प्रतीक खरे एवं आयोग का समस्त अमला उपस्थित था।
स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री श्री दयालदास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
जिले में हर्षाेल्लास से मनाया गया आजादी का पर्व
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बिखेरी छटा, दर्शकों का मोहा मन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
रायपुर, 15 अगस्त 2025


जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 79 वीं स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह के मुख्य अतिथि श्री बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ओर निरीक्षण किया। श्री बघेल के साथ कलेक्टर बी.एस. उईके, पुलिस अधीक्षक राखेचाा उपस्थित थे। जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।
पुरस्कार वितरण अंतर्गत परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री सनत कुमार ठाकुर, परेड कमांडर टू आईसी उप निरीक्षक श्रीमती गुनेश्वरी नरेटी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया। इनमें प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद, द्वितीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल गरियाबंद एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्प्रींग स्कूल सोहागपुर को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मार्च पास्ट प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान पर जिला पुलिस बल पुरूष, द्वितीय स्थान पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 16 वीं वाहिनी एवं तृतीय स्थान पर जिला पुलिस बल महिला को मिला। मार्च पास्ट नान प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान पर स्काउड बालक पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद, द्वितीय में एसपीसी गर्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद एवं गाईड गर्ल्स कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा 10 प्लाटून कामाण्डरों को भी प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालीमा ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चन्द्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, उप निदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व श्री वरूण जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवीन भगत, नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा गरियाबंद जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने किया ध्वजारोहण
रायपुर, 15 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवा रायपुर स्थित कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी का वितरण किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव श्री राजीव जायसवाल, डॉ. सूरज कुमार दुबे और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
सुशासन का असली मतलब-जब आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे- श्री अमर अग्रवाल
79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
रायपुर, 15 अगस्त 2025


बैकुंठपुर के शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलास्तरीय समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि सुशासन का असली मतलब तब है जब आखिरी व्यक्ति तक इसका लाभ पहुँचे। छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्षों को ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ के रूप में मनाने की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री के संदेश में परलकोट, भूमकाल, रायपुर सिपाही विद्रोह और जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया गया। राज्य में नक्सलवाद के घटने, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति, महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की सहायता और कृषक उन्नति योजना से रिकॉर्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी जैसे उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।
मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, चंद्रयान दक्षिण धु्रव तक पहुँचा है, और माओवादी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।
मुख्य अतिथि ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सुरक्षा, संचार, अधोसंरचना, नवाचार, सामाजिक क्षेत्र सहित प्रदेश के चहुंमुखी विकास में हुए अभूतपूर्व उपलब्धियों का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनता के नाम संदेश का वाचन कर जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को संवारने के लिए आप सभी के सहयोग से हम दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी का रामकाजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, हमारा आदर्श वाक्य है।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे एवं परेड कमांडर के साथ सुसज्जित निरीक्षण वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में शांति एवं सद्भावना का प्रतीक के रूप में तीन रंगों-केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारों का गुच्छा स्वतंत्रता दिवस अमर रहे की उद्घोष के साथ खुले आसमान में छोड़े गए।
राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। परेड में जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेडक्रॉस, रोवर, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट, स्काउट रेंजर, गाईड्स और स्काउट की तुकड़ियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने समारोह में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के परिवारजनों को सम्मानित किया। गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश प्रेम, बलिदान और संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री सौरभ सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित पंचायत व नगरीय निकाय के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं व जिलेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया
जिले में हर्ष्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतत्रंता दिवस
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के परिवार हुए सम्मानित
रायपुर, 15 अगस्त 2025

कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर आरआई श्री महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर श्री त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में 11 परेड दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरूष-महिला, नगर सेना, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी सिनियर बालक, बालिका पीजी कॉलेज, एनसीसी बालक, बालिका स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला गाईड टीम के स्काउड गाईड के परेड कमांडरों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कबीरधाम जिले के 6 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 90 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
परेड में 11 प्लाटून शामिल हुए
स्वतंत्रता दिवस परेड में इस वर्ष कुल 1 टोलियां शामिल हुई। जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर एएसआई प्रभुदयाल गर्ग, जिला पुलिस बल से प्लाटून कमांडर एसआई श्री सिकंदर कुर्रे, जिला पुलिस बल महिला से प्लाटून कमांडर एसआई शांता लकड़ा, नगर सेना से प्लाटून कमांडर एएसआई श्री कृष्णा चंद्रवंशी, वन विभाग के कमांडर श्री भोलाराम साहू, एनसीसी पीजी कॉलेज के कमांडर श्री तरूण पटेल, एनसीसी विंग पीजी कॉलेज लक्ष्मी कार्निक, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर धनंजय साहू, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर प्रतिक्षा बाचकर, एनसीसी स्वामी आत्मानंद स्कूल के कमांडर भुपेन्द्र धुर्वे और जिला गाईड टीम से कमांडर पुष्पांजली तिवारी परेड ने स्वतंत्रता दिवस के परेड में प्रतिनिधित्व किया। परेड के साथ पुलिस बैंड के पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, परमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मोहित श्रीवास्तव, आशु तिवारी, शिवम मंडावी, गोपाल ठाकुर और रामलोचन पटेल परेड के साथ अपने स्वर दिए।
स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
जिला मुख्यालय के पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के 06 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति,़ कला, संस्कृति पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह के शुरूआत में अशोका पब्लिक स्कूल, होली क्रास और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्गावती चौक के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, पीएमश्री स्कूल सिंग्नल चौक, दिशा पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल कहचरी पारा, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति नृत्य पर प्रस्तुति दी।
स्वतत्रंता दिवस पर कबीरधाम जिले के तीन शहीदों के परिवार हुए सम्मानित
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवान आरक्षक श्री झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र श्री जितेन्द्र नेवले, शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी और श्री नरेन्द्र शर्मा के भतीजे हिरेन्द्र शर्मा को आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड के बाद शहीद हुए है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण फोटो-14-17 सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा, दूसरा स्थान पीएमश्री कवर्धा और तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपात्री चौक को पुरस्कार दिया गया। सजेस दुर्गावती चौक, दिल्ली पब्लिक स्कूल और दिशा पब्लिक स्कूल को संत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही अशोक स्कूल, होली क्रास और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के एरोबिक को संत्वना पुरस्कार दिया गया।
परेड का पुरस्कार वितरण- फोटो-18 आकर्षक मार्च पास्ट सशस्त्र प्लाटून के 17वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल को पहला, जिला महिला बल पुलिस को दूसरा और जिला पुलिस बल को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसी तरह जूनियर वर्ग में एनसीसी पीजी कॉलेज बालिका विंग पहला, एनसीसी पीजी कॉलेज बालक सिनियर विंग दूसरा और एनसीसी जूनियर बालक स्वामी करपात्री स्कूल को तीसरा स्थान दिया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारी सम्मानित हुए- स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 90 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थय, पीडब्लूडी, वन विभाग, जिला सेनानी नगर सेना, आदिमजाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल है।
स्वत्रंता दिवस के मुख्य समारोह में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सभापति श्री रामकुमार भट्ट, श्री रौशन दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री मनहरण कौशिक, श्री जसबिंदर बग्गा, श्री सौरभ सिंह, श्री अजय ठाकुर, वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिध, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा जावंगा एजुकेशन सिटी के घुड़सवार बच्चों के करतब
विधायक श्री किरण देव ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करके प्रदेश वासियों के नाम मुख्यमंत्री संदेश का किया वाचन
उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया गया सम्मान
रायपुर, 15 अगस्त 2025



दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री किरण देव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के धुन के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर श्री किरण देव को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये और शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाये। इसके साथ ही विधायक श्री किरण देव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अनुशासन और गरिमा के साथ हुआ मार्च पास्ट का प्रदर्शन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट के दौरान सधे हुए कदमों के साथ कदम ताल कर सुरक्षा बलों एवं स्कूली बच्चों के एनसीसी दल ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस क्रम में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री सुशील नौटियाल, परेड टू आई सी उपनिरीक्षक श्री रामकुमार श्याम, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल निरीक्षक श्री संजीव कुमार, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उपनिरीक्षक श्री विक्रम प्रसाद सिंह, बस्तर फाईटर्स (पुरुष) सहायक उप निरीक्षक श्री संतोष तामो, जिला पुलिस बल (पुरूष) सहायक उप निरीक्षक श्री संतोष यादव, बस्तर फाईटर्स (महिला) महिला प्रधान आरक्षक 942 सुनैना पटेल, जिला पुलिस बल (महिला) महिला प्रधान आरक्षक 613 लक्ष्मी ध्रुव, नगर सेना सहायक उप निरीक्षक लालू राम पोडियामी, राष्ट्रीय कैडेट कोर टोली कमाण्डर महेश कुमार नागेश, सरस्वती शिशु मंदिर टोली कमाण्डर कुमारी अनुसुर्या, बैंड पार्टी आस्था विद्या मंदिर जावंगा (गीदम) टोली कमाण्डर कुमारी कशिश दुर्गम के नेतृत्व में दल ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में पुलिस जवानों के साथ कदम से कदम मिलाए।
देशभक्ति और स्थानीय लोक संस्कृति से जुड़े रंगारंग प्रस्तुतिकरण ने बांधा समां
मुख्य समारोह में शालेय छात्र-छात्राओं की देशभक्ति और स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग नृत्य गान प्रस्तुतिकरण ने भी लोगों की वाहवाही बटोरी। इस क्रम में कन्या शिक्षा परिसर पातररास ’’मेरा हिमालय’’ शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ’’सावन में ओढ़े मेघा बरसगे’’ सक्षम विद्यालय जावंगा ’’जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया’’ निर्मल निकेतन हाई स्कूल कारली दंतेवाड़ा ’’मंगल मंगल’’ डी.ए.वी पब्लिक स्कूल दंतेवाड़ा ’’मोहे रंग दे बसंती’’ अरुणोदय पब्लिक स्कूल ’’लिकरी झिकरी’’ शा. हाई सेकेंडरी स्कुल दंतेवाड़ा ’’जावां जावां बस्तर दखुकलाय जांवा’’ इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव की शुरूआत में आस्था विद्या मंदिर जावंगा द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा विद्यालयीन बच्चों का घुड़सवारी
इसके अलावा आस्था विद्या मंदिर और सक्षम आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा घुड़सवारी के करतब का भी अद्भुत प्रदर्शन किया गया। जिसमें उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। घुड़सवार बच्चों ने घुड़सवार विधा के विभिन्न आयाम का आत्मविश्वास के साथ सफलतापूवर्क प्रस्तुति दी।
विजेता मार्च पास्ट दलों एवं शालेय संस्थाओं को मिला पुरस्कार
कार्यक्रम के समापन पर विजेता मार्च पास्ट दलों एवं शालेय संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया। इसके तहत मार्च पास्ट परेड के लिए महिला बस्तर फाईटर्स को प्रथम पुरस्कार और द्वितीय स्थान पुरुष बस्तर फाईटर्स एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही शस्त्र रहित मार्च पास्ट वर्ग के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी को प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर को द्वितीय स्थान एवं नगर सेना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रदर्शन में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रथम स्थान, कन्या शिक्षा परिसर पातररास द्वितीय स्थान एवं निर्मल निकेतन हाई स्कूल कारली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा आस्था विद्या मंदिर बैंड की धुन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 शासकीय कर्मचारियों एवं नीति आयोग के ’’आकांक्षी हाट’’ महिला स्व सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके साथ ही जावंगा एजुकेशन सिटी के घुड़सवार के बच्चों को भी अधिकारियों एवं आगंतुक अतिथियों ने नकद पुरस्कार राशि दी।
इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ के अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, डीएफओ श्री सागर जाधव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कबीर कुटी आश्रम पेन्ड्री में युवा शक्ति सेवा संगठन
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कबीर कुटी आश्रम पेन्ड्री में युवा शक्ति सेवा संगठन एवं सूर्य फाउंडेशन के तत्वधान में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया आज के ध्वज फहराने का कार्यक्रम हमारे ग्राम के पुरोहित पंडित रूद्र शुक्ला एवं संगठन के अध्यक्ष श्री दुर्गेश साहू के द्वारा किया गया जिसमें हमारे पूर्व माध्यमिक शाला पेन्ड्री के प्रधानाचार्य हीराराम लोधी साथ-साथ संकुल समन्वयक श्री तिलेश्वर वर्मा जी ग्राम के सरपंच भोजराम पड़ोती जी आश्रम के प्रबंधक श्री योग दास साहू जी हिरेन्द्र साहू सूरज साहू नरेंद्र साहू रेखाकंठ साहू श्रीमती अनुराधा श्रीमती कुमारी साहू श्रीमती बेबी श्रीमती सुनीता श्रीमती गायत्री नारद साहू निरंजन साहू चंदन साहू गजानन सिन्हा खेमचंद साहू नवरत्न सिन्हा डिगेश सिन्हा दिनेश खिलेश्वर साहू भागीरथी राजकुमार चंद्रशेखर नवीन ठाकुर वेदप्रकाश शेखर तीरथ नीरज दानेश्वर मनीष गुलाब साहू सूर्यकांत साहू हितेन्द्र साहू सहित पूरे युवा शक्ति सेवा संगठन के सदस्य एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
सांसद श्री भोजराज नाग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
स्मारोह में देशभक्ति व लोक गीतों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति
रायपुर, 15 अगस्त 2025



राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ का जिला स्तरीय कार्यक्रम नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पूरे उत्साह, हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने राष्ट्रध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आमजनता के नाम संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात पुलिस के जवानों के द्वारा हर्ष फायर किया गया 11 प्लाटूनों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। समारोह में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति एवं लोक गीतों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और एस.एस.पी. श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला भी उपस्थित थे। परेड के निरीक्षण पश्चात मुख्य अतिथि सांसद श्री नाग ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस पर जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद हर्ष एवं उमंग के प्रतीक गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए। इसके बाद पुलिस बल के जवानों के द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे के नेतृत्व मंे जिला पुलिस बल के पुरूष एवं महिला, नगरसेना, बस्तर फाइटर्स महिला, वन विभाग सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट््स की कुल 11 प्लाटूनों के द्वारा लयबद्ध तरीके से कदमताल करते हुए आकर्षक मार्च पास्ट किया गया, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि ने प्लाटूनों के दल प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न मोर्चों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के 92 वीर जांबाज शहीद जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि के द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चारामा ब्लॉक के ग्राम गोटीटोला निवासी सेना आयुक्त कोर लांस नायक श्री अजय कुमार गोटी के 23 जून 2024 को शहीद हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती सरला गोटी को मुख्य अतिथि श्री नाग द्वारा 20 लाख रूपए का चेक सहित शॉल एवं श्रीफल प्रदान किया गया।
स्वतंत्रता समारोह में 22 स्कूलों के 1200 छात्र-छात्राओं के द्वारा सामूहिक पी.टी. का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। केन्द्रीय विद्यालय कांकेर, शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय गोविन्दपुर, शहीद रामकुमार कन्या विद्यालय कांकेर, शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट, नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर तथा पैराडाइज विद्यालय कांकेर के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीतों तथा लोक गीतों पर आकर्षक ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान पहली बार अश्वारोहियों के द्वारा घुड़सवारी का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें 07 अश्वारोहियों ने घोड़ों पर बैठकर प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 77 शासकीय सेवकों सहित नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों का भी सम्मान प्रशस्ति-पत्र प्रदाय कर उन्हें स्मृति चिन्ह व मैडल भेंट किया गया।
मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल का हुआ सम्मान
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मार्च पास्ट में गैर शालेय वर्ग से बस्तर फाइटर्स महिला बल को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष वर्ग को द्वितीय तथा वन विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शालेय वर्ग से शहीद रामकुमार यादव कन्या विद्यालय के स्काउट गाइड् प्रथम, पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा विद्यालय गोविंदपुर कांकेर के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका द्वितीय और पीएमश्री नरहरदेव विद्यालय के एनसीसी बालिका को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा गैर शालेय वर्ग से परेड कमाण्डर सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक, सहायक परेड कमाण्डर श्री लक्ष्मीनारायण नामदेव उप निरीक्षक, श्रीमती भुनेश्वरी भगत बस्तर फाइटर्स तथा श्री दुर्गेश साहू एनएसएस को बेस्ट प्लाटून कमांडर की श्रेणी में सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट के विद्यार्थियों नेे प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। इसके अलावा पीएमश्री नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय तथा शहीद रामकुमार कन्या विद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मुख्य अतिथि सांसद श्री नाग, कलेक्टर एवं एसपी ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पैराडाइस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, सुभाषचन्द्र बोस शासकीय छात्रावास गोविंदपुर तथा केन्द्रीय विद्यालय कांकेर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद ध्रुव, पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर श्री अमित तुकाराम कांबले, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री भास्कर मिश्रा, डीएफओ श्री रौनक अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी सहित प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राए बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर नगर निगम का आदेश: तय पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध
रायपुर। रायपुर नगर निगम ने आगामी त्यौहारों और धार्मिक पर्वों के अवसर पर शहर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 16 अगस्त (कृष्ण जन्माष्टमी), 19 अगस्त (पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस), 26 अगस्त (श्रीगणेश चतुर्थी) और 27 अगस्त (पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस) को लागू रहेगा।
आदेश के अनुसार, इन तारीखों पर न केवल बाजारों में मांस-मटन की बिक्री बंद रहेगी, बल्कि होटलों में भी नॉनवेज परोसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने पर संबंधित होटल या दुकान पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी, केस दर्ज होगा और प्रतिष्ठान को सील भी किया जा सकता है।
नगर निगम ने सभी जोनल अफसरों और इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिबंध का पालन सख्ती से करवाएं और नॉनवेज दुकानों की निगरानी करें। मेयर मीनल ने स्पष्ट किया कि इन पावन पर्वों के दौरान धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।
जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
रायपुर, 15 अगस्त 2025

जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, संयुक्त संचालक श्री डीएस कुशराम, श्री पंकज गुप्ता, श्री पवन गुप्ता, श्री बालमुकुंद तम्बोली, श्री धनंजय राठौर, श्री जयंत देवांगन, सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां” सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में मदर्स प्राईड स्कूल प्रथम और लक्ष्मीनारायण कन्या विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे
रायपुर, 15 अगस्त 2025/ राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 780 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों के बीच हुई स्पर्धा में मदर्स प्राईड स्कूल रायपुर को पहला, लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर को दूसरा और सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल को तीसरा स्थान मिला। मुख्यमंत्री ने शील्ड-मेडल देकर सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
मदर्स प्राईड स्कूल रायपुर के 250 बच्चों द्वारा ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए हाय, डारा लोर गेहे रे…., हमर पारा तुहर पारा… जैसे रिमिक्स गीत पर देश भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी। इस नृत्य एवं गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने देश की सेना द्वारा भारत माता की रक्षा एवं देश की माँ, बेटी, बहन की सुरक्षा करने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते हए भारत माता की सेवा में अपनी प्राण न्योछावर करने वाले दृश्य को प्रदर्शित किया, साथ ही पहलगाम में हुये आतंकी हमले के विरूद्ध भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिन्दूर को भी आकर्षक अंदाज में प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया।
लक्ष्मीनारायण कन्या उ.मा.वि. रायपुर के 200 विद्यार्थियों ने हाय कहे गजरी, हाय कहे गजरी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य एवं गीत के माध्यम से अनेक अवसरों पर होने वाले नृत्य राऊत नाचा एवं अन्य नृत्यों की भी सुन्दर छाप दर्शकों के बीच पेश की। साथ ही स्कूल के बच्चों ने इस प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ के त्यौहारों व लोक नृत्यों का स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान को भी दर्शाया।
सालेम इंग्लिश स्कूल रायपुर के 250 बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ के भुइंया म भाग हमर जागे रे जागे रे गीत पर मनोरम प्रस्तुति दी गई। इस नृत्य एवं गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ के सभी लोक नृत्य व संस्कृति को संजोया। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रकृति के मनोरंग दृश्य का भी प्रदर्शन किया। इस नृत्य में कर्मा लोक नृत्य को भी स्कूली बच्चों द्वारा बहुत सुन्दर भाव-भंगिमा के साथ प्रदर्शित किया गया।
राज्यपाल श्री डेका ने वनवासी विकास समिति को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
रायपुर, 15 अगस्त 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष श्री उमेश कच्क्षप को अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त एम्बुलेंस वाहन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना जी भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री डेका द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत को एम्बुलेंस के लिए 7 लाख 63 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
यह संस्था राज्य के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करती है साथ ही समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। संस्था को आवागमन की दृष्टि से एम्बुलेंस की आवश्यकता थी जिसके लिए राज्यपाल द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राज्यपाल श्री डेका द्वारा प्रदत्त यह सहयोग सुदूर वनांचलों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।