छत्तीसगढ़ / रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पिता और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय मजीलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रामजीलाल अग्रवाल का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सेवा प्रकल्पों से समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाँढस बंधाया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल व उनके परिवारजन तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, स्थानीय लोगों से की आत्मीय बातचीत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, स्थानीय लोगों से की आत्मीय बातचीत
गढ़बेंगाल के श्री पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं
गढ़बेंगाल के श्री पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं
समाधान शिविर से लोगों की मांगों और समस्याओं का हो रहा निराकरण: राजस्व मंत्री
निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपए तथा तीन ब्लॉक के लिए कबड्डी मेट देने की हुई घोषणा
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। आज गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिजली में आयोजित समाधान शिविर में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने स्थानीय बाबा कुटीर धाम के लिए 30 लाख रूपए, मुक्तिधाम मार्ग के लिए 10 लाख रूपए, जिम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए एवं तीन ब्लॉक में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मेट देने की घोषणा की। इसी तरह ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बोरसी और ग्राम बिजली में महिला स्व-सहायता समूह के लिए भवन का लोकार्पण किया।
इस समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए। कुल प्राप्त आवेदनों में 8821 मांग एवं 36 शिकायत से सम्बधित थे, जिनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया गया। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री सहित मंत्री, अधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और समाधान भी कर रहे हैं। पात्रता अनुसार हितग्राहियों क़ो योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है। देश में महिलाओं का एक अलग सम्मान है। प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मोदी की गारंटी के तहत सरकार ने सभी वायदे पूरे किये हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं।
इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के डेढ़ साल पूरे हो रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से शासन गांव-गांव में पहुंच रही है और ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद किया जा रहा हैं। कई मांगों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चन्दूलाल साहू और पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पदमा निषाद, कलेक्टर बी.एस. उइके, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) और निसान केमिकल के साथ अलटेयर लांच
रायपुर - भारत में फसल सुरक्षा और पोषण के क्षेत्र की एक बड़ी और बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड कंपनी इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड ने अलटेयर नाम की नई दवा लॉन्च की है। यह दवा धान की फसल के लिए एक खास प्री-इमर्जेंट खरपतवार नाशक (घास मारने की दवा) है। इसे जापान की निसान केमिकल कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है और भारत में इसे केवल आईआईएल ही बेचेगी।
अलटेयर की लॉन्चिंग आईआईएल की उस प्रयास का हिस्सा है, जिसमें वह भारतीय किसानों को दुनिया की बेहतरीन तकनीक देना चाहता है। आईआईएल और निसान केमिकल कॉर्पोरेशन के बीच यह साझेदारी 2013 से चल रही है, जिससे जापानी तकनीक अब भारत के खेतों तक पहुंच रही है।
अलटेयर की लॉन्चिंग पर इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा, हमें खुशी है कि हम अपने पार्टनर निसान का एक और बेहतरीन प्रोडक्ट अलटेयर भारत में ला रहे हैं। यह धान की फसल के लिए एक खास दवा है, जो शुरुआत में ही ज्यादातर खरपतवार (घास) के उगने से रोक देती है। यह लॉन्च हमारे उस वादे को मज़बूत करता है कि हम भारतीय किसानों की असली समस्याओं के लिए नई और असरदार तकनीक लाना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमें भरोसा है कि अलटेयर धान की खेती करने वाले किसानों के लिए फायदेमंद होगा। इस लॉन्च के साथ आईआईएल फसल सुरक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत जगह और बढ़ाना चाहता है और देश के किसानों की तरक्की में योगदान देना चाहता है।
इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर दुष्यंत सूद ने कहा - भारतीय धान के किसान कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, जैसे हाथ से घास निकालना, कम पैदावार, देर से दवा का इस्तेमाल और बार-बार खरपतवार नाशक डालना आदि। ऐसे में एक नई, असरदार और सुरक्षित दवा की जरूरत थी। हमें खुशी है कि अब किसानों के पास अलटेयर जैसा समाधान है। पिछले एक साल में 500 से ज़्यादा बड़े खेतों में इस दवा को डाला गया, जिसमें 10,000 से भी ज़्यादा किसानों ने इसके असर को देखा। किसानों ने माना कि यह दवा उनकी पुरानी दवाओं से ज्यादा असरदार है।
इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट एम. के. सिंघल ने भी इस मौके पर कहा कि अलटेयर खासकर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए बहुत उपयोगी रहेगा। लॉन्च से पहले हमें इस दवा को लेकर बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि इस खरीफ सीजन में पहले ही साल में हम ज्यादा से ज्यादा किसानों तक इसका फायदा पहुंचा सकें।
अलटेयर निसान केमिकल कॉर्पोरेशन की एक खास (पेटेंटेड) खोज है। यह धान की खेती में खरपतवार से लडऩे की तकनीक में बड़ा बदलाव लाया है। इसे तैयार करने में आठ साल की मेहनत और रिसर्च लगी है। यह दवा खास तौर पर भारतीय धान किसानों की जिद्दी घास की समस्या को ध्यान में रखकर बनाई गई है और यह प्री-इमर्जेंट दवाओं में एक नया स्टैंडर्ड तय करती है।
पारंपरिक दवाओं से अलग अलटेयर मिट्टी में पहले दिन से ही एक सुरक्षा परत बना देता है। इसे धान की रोपाई के 0 से 3 दिन के भीतर डालना चाहिए। इतनी जल्दी इस्तेमाल करने से यह दवा 40 से 50 दिनों तक खरपतवार को उगने से रोकती है, जिससे फसल की शुरुआती और ज़रूरी बढ़त के समय अच्छी सुरक्षा मिलती है।
अलटेयर कई तरह की घासों के लिए असरदार है, खासकर उन पर जो सबसे ज्यादा नुकसान करती हैं और जिन्हें रोकना मुश्किल होता है, जैसे - एकिनोक्लोआ क्रस-गैली, अमैनिया, साइपेरस प्रजातियां और कई दूसरी जिद्दी घासें आदि। इसकी बनावट और असर को खास तौर पर भारतीय धान किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, क्योंकि उन्हें अक्सर तरह-तरह की और तेजी से फैलने वाली घासों का सामना करना पड़ता है।
इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड के राइस क्रॉप मैनेजर मनोज सिंह भंडारी के अनुसार - अलटेयर का इस्तेमाल करना आसान है और इसका असर लंबे समय तक बना रहता है। यह दवा भारत के धान किसानों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। इसे आईआईएल के बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के ज़रिए देश के सभी प्रमुख धान उगाने वाले इलाकों में समय पर और आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा।
मंत्रायलय में भृत्य पदों पर नियुक्ति
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने 70 कर्मचारियों को मंत्रालय में भृत्य के पद पर नियुक्त किया है। एनआरडीए के माध्यम से निजी सर्विस फर्म ने उपलब्ध कराए हैं। इन्हे एसीएस से लेकर उप सचिव और जीएडी पूल में नियुक्त किया गया है। पूर्व में पीएससी चयनित 90 मे से 70 भृत्य ने नौकरी छोड़ दी है। उनकी जगह ये नियुक्ति की गई। इन्हें फिक्स वेतन ही मिलेगा।
फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट पर कार्रवाई: बिना पंजीयन क्लीनिक चलाने पर जुर्माना
रायपुर । राजधानी में बिना किसी कानूनी अनुमति और पंजीयन के क्लीनिक चला रहे एक कथित कार्डियोलॉजिस्ट पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर कलेक्टर ने उक्त डॉक्टर पर ₹20,000 का जुर्माना ठोका है और तत्काल क्लीनिक बंद करने का आदेश दिया है।
क्या है मामला?
एम्स रायपुर परिसर के नजदीक, टाटीबंध इलाके में लक्ष्मी मेडिकल हॉल की दूसरी मंजिल पर यह निजी क्लीनिक संचालित हो रहा था। डॉक्टर खुद को हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था, जबकि उसकी डिग्री न तो छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद में पंजीकृत थी और न ही क्लीनिक का नर्सिंग होम एक्ट के तहत कोई रजिस्ट्रेशन था।
कलेक्टर का आदेश
जारी आदेश में कहा गया है कि बिना पंजीयन के चिकित्सकीय संस्था संचालन नर्सिंग होम एक्ट अधिनियम 2010 और नियम 2013 का स्पष्ट उल्लंघन है। अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत ऐसा कृत्य ₹20,000 तक के जुर्माने के साथ दंडनीय है।
आदेश का मुख्य अंश:
“आपके द्वारा छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद के बिना पंजीयन के ही स्वयं को कार्डियोलॉजिस्ट बताकर क्लीनिक खोला गया है और मरीजों को गुमराह किया जा रहा है। यह मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ के समान है। अतः क्लीनिक तत्काल बंद किया जाए और ₹20,000 की जुर्माना राशि डी.डी. के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा की जाए।”
स्वास्थ्य विभाग सतर्क
इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध पंजीयन के किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सेवा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय की ओर से ऐसे सभी क्लीनिक और नर्सिंग होम की जांच तेज करने के संकेत दिए गए हैं।
कानून तोड़ने वालों पर अब सीधी कार्रवाई
रायपुर में यह मामला मिसाल बन सकता है। प्रशासन अब अनाधिकृत रूप से चल रहे मेडिकल संस्थानों के खिलाफ सीधे जुर्माना और बंदी की कार्रवाई करेगा।
बाउंसर समेत 3 गिरफ्तार, मेकाहारा में पत्रकारों के साथ मारपीट करने पर एक्शन
रायपुर। । रविवार देर रात अंबेडकर अस्पताल में बाउंसर में मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। न्यूज़ चैनल के रिपोटर्स रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। रिपोर्टर को न्यूज़ बनाने से रोकने के चक्कर में बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। इसकी खबर मिलते ही रायपुर के अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी की अस्पताल पहुंचे बाउंसर में सभी पत्रकारों के साथ पुलिस के सामने ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस मामले में तीन बाउंसर को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पत्रकारों को धमकाने और व्यवहार करने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मारपीट करने वाले बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रिपोटर्स को चाकूबाजी से पीड़ित वर्ग की रिपोर्टिंग करने से रोका गया। विवाद तब बढ़ा जब अस्पताल में बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी का संचालक वसीम बाबू पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंचा। वसीम अपने 3 बाउंसर के साथ मिलकर पत्रकारों को धमकाने लगा। पुलिस की मौजूदगी में उसने महिला सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल के गेट से बाहर निकालकर पत्रकारों की ओर धकेलना शुरू किया। अस्पताल के गेट पर ही पुलिस ने रिपोर्टर्स को रोका। सभी पत्रकार बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लगभग 3 घंटे बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होती देख सभी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया।
इस मामले में मौदहापारा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की । बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू और उसके दो साथी बाउंसर को गिरफ्तार किया गया । खबर है कि वसीम के घर से पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं।
शांतिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया गया निर्वाण लड्डू
रायपुर । आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 26 मई को 16वें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से भरी धार्मिक गतिविधियाँ संपन्न हुईं। इस अवसर पर मंदिर परिसर “भगवान शांतिनाथ के जयकारों” से गूंज उठा।
सुबह 8.30 बजे पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष शांतिनाथ भगवान की पाण्डुक शिला पर प्रतिष्ठा की गई। मंत्रोच्चार के साथ रजत कलशों से जल अभिषेक किया गया और फिर शांति धारा का आयोजन हुआ। इस पुण्य अवसर पर श्रेयश जैन बालू को शांति धारा का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जबकि धीरज जैन गोधा ने मंत्रोच्चार किया।
निर्वाण कांड पाठ के साथ अष्टद्रव्यों से पूजन किया गया और फिर निर्वाण लड्डू अर्पित कर भगवान शांतिनाथ के मोक्ष कल्याणक की पावन स्मृति को नमन किया गया। पूजन के बाद विसर्जन पाठ किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में श्रेयश जैन बालू, राजेंद्र उमाठे, प्रवीण जैन, आदेश जैन, संदीप जैन, राशु जैन, अशोक जैन, धीरज जैन, अमित जैन, प्रणीत जैन सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
16 वे तीर्थंकर श्री शांति नाथ भगवान का संक्षिप्त जीवन परिचय
जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर शांतिनाथ जी का जन्म हस्तीनापुर नगर में हुआ था। उनके जन्म से ही चारों ओर शांति का राज कायम हो गया था। अकूत संपदा के मालिक रहे राजा शांतिनाथ ने सैकड़ों वर्षों तक पूरी पृथ्वी पर न्यायपूर्वक शासन किया। तभी एक दिन वे दर्पण में अपना मुख देख रहे थे तभी उनकी किशोरावस्था का एक और मुख दर्पण में दिखाई पड़ने लगा, मानो वह उन्हें कुछ संकेत कर रहा था। उस संकेत देख वे समझ गए कि वे पहले किशोर थे फिर युवा हुए और अब प्रौढ़। इसी प्रकार सारा जीवन बीत जाएगा। लेकिन उन्हें इस जीवन-मरण के चक्र से छुटकारा पाना है। यही उनके जीवन का उद्देश्य भी है।...और उसी पल उन्होंने अपने पुत्र नारायण का राज्याभिषेक किया और स्वयं दीक्षा लेकर दिगंबर मुनि का वेश धारण कर लिया। मुनि बनने के बाद लगातार सोलह वर्षों तक विभिन्न वनों में रहकर घोर तप करने के पश्चात अंतत: पौष शुक्ल दशमी को उन्हें केवल्यज्ञान की प्राप्ति हुई और वे तीर्थंकर कहलाएं। तदंतर उन्होंने घूम-घूमकर लोक-कल्याण किया, उपदेश दिए। ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी के दिन सम्मेदशिखरजी पर भगवान शांतिनाथ को निर्वाण प्राप्त हुआ। जैन धर्म के पुराणों के अनुसार उनकी आयु एक लाख वर्ष कही गई हैं।
रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश
रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश
झमाझम बारिश का दौर शुरू
छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा मेहरबान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आसमान से राहत की बूंदें बरसने वाली हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आने वाले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और बलोद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज आंधी चलने की संभावना है।
इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, कांकेर, बस्तर समेत अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, कई जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक
प्री- मानसून ने छत्तीसगढ़ में अपनी दस्तक दे दी है। 24 मई को राजधानी रायपुर, दुर्ग समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले 7 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।
छत्तीसगढ़ में लगेगी देश की सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई, 300 करोड़ का निवेश
रायपुर । विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा है। इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। प्रस्ताव के अनुसार, यह यूनिट तकनीकी दृष्टि से देश की सबसे आधुनिक होगी और ऊर्जा क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। हमारी सरकार इसे हरसंभव सहयोग देगी।”
प्रमुख लाभ और प्रभाव:
स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर
बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण में योगदान
उद्योग आधारित विकास को मिलेगा नया आयाम
‘मेक इन छत्तीसगढ़’ अभियान को मिलेगी मजबूती
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित रहीं। यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के बड़े ट्रांसफॉर्मर हब में शामिल कर सकती है, जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को ऊर्जा समाधान प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर
साढ़े 3 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को मिला पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड
रायपुर । प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पीएम आयुष्मान वय-वंदना योजना से 70 वर्ष व अधिक आयु के नागरिकों को निः शुल्क इलाज मिल रहा है। छत्तीसगढ मे 3 लाख 60 हजार से अधिक 70 वर्ष व अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बन चुके हैं। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ पूरे देश में वय वंदना कार्ड बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुँच गया है। इस मामले में राज्य ने राजस्थान, महाराष्ट्र , ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों से आगे निकलकर कीर्तिमान रच दिया है ।
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर लगातार आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिससे कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक योजनांतर्गत् निःशुल्क इलाज लाभ पाने से वंचित ना रह जाए। जिलों में आयुष्मान वय-वंदना पंजीयन हेतु विभिन्न शासकीय विभागों के अतिरिक्त, सामाजिक संस्थाओं, पेंशनर संथाओं, शियान-सदन, वरिष्ठ-जन कल्याण संघों, वृद्धाश्रमों, निजी आवासीय सोसायटियों, इत्यादि से लगातार संपर्क कर शिविर लगाए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि, कोई भी व्यक्ति जिसके माता-पिता या अन्य सदस्य यदि 70 वर्ष व अधिक आयु के हैं एवं उनके पास आधार कार्ड उपलब्ध है तो वे नजदीकी शासकीय चिकित्सालय, सी.एम.एच.ओ./ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय या शासकीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या टोल फ्री टेलीफोन नंबर 104 पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं। व्यक्ति चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप व आधार फेस आई.डी. एप डाउनलोड कर आधार वेरीफिकेशन से अपना सामान्य आयुष्मान कार्ड या घर के वरिष्ठ सदस्य का आयुष्मान वय-वंदना कार्ड दोनों पंजीयन स्वयं भी कर सकता है। उल्लेखनीय है कि माह अक्टूबर 2024 से देश में प्रारंभ वय-वंदना कार्ड पंजीयन में राज्य में नवंबर के बाद तेजी से कार्य किया जा सका है।
छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
माओवाद से मुक्ति की जमीन पर रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव - मुख्यमंत्री
कृषि मंत्री ने 28 नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर, 26 मई 2025/ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम परिसर, तेलीबांधा रायपुर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्य के 28 जिलों को नवीन बोलेरो वाहन की सौगात देने की साथ ही उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन वाहनों का उपयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं का फील्ड में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही किसान हितैषी कार्यक्रमोें की मॉनिटरिंग के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर संचालक कृषि श्री राहुल देव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
"पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन" और "रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट" का सराहनीय सहयोग
"पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन" और "रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट" का सराहनीय सहयोग
बस्तर क्षेत्र के बच्चों में साइंस का पैशन, खेल में भी कर रहे हैं कमाल : पीएम मोदी
मन की बात में प्रधानमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का किया जिक्र
रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मन की बात की 122वीं कड़ी में देश के सामने अपनी बातों को रखा। मन की बात की ये कड़ी छत्तीसगढ़ के लिए काफी खास रही।
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब के बारे मे जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों में साइंस का पैशन है और वो खेलों में भी कमाल कर रहे हैं।