छत्तीसगढ़ / रायपुर
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सरोना में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर
रायपुर । जेसीआई उमंग और एनजीओ “बेटर भारत” द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या आकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और रक्तदान किया।
रक्तदान अभियान के तहत शिविर में आये लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जससे 39 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवन रक्षक सहायता मिलेगी। रक्तदान से एनीमिया, थैलेसीमिया और आपातकालीन स्थितियों में पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सकती है।
इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, डॉक्टरों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा पेशेवरों और स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर – मुख्यमंत्री साय
रायपुर। बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “बस्तर के राम” कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर के राम’ जैसे कार्यक्रम बस्तर की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह सिद्ध करते हैं कि विकास का सबसे सशक्त मार्ग संस्कृति और परंपरा से होकर जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि यह उत्सव बस्तर को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा और हमारी जनजातीय परंपराएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
उल्लेखनीय है कि दंडकारण्य क्षेत्र का रामायण काल में विशेष स्थान रहा है और श्री राम ने अपने वनवास काल का कुछ समय दंडकारण्य के जंगलों में व्यतीत किया था। डॉ. कुमार विश्वास बस्तर क्षेत्र के परिपेक्ष्य में श्री राम के महत्व पर अपनी राम कथा “बस्तर के राम” का वाचन करेंगे।
बस्तर पण्डुम आयोजन में डॉ. कुमार विश्वास की वाणी में जब राम कथा की गूंज बस्तर की वादियों में फैलेगी तो इसमें सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक भावना होगी शांति, एकता और पुनर्जागरण की। इस आयोजन के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में श्री राम के प्रवास का स्मरण कर अपनी समृद्ध पौराणिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने “बस्तर के राम” के आयोजन पर कहा कि “बस्तर पण्डुम” और “बस्तर के राम” जैसे आयोजन बस्तर क्षेत्र को भारत और विश्व से जोड़ते एक सांस्कृतिक सेतु की तरह है, जो हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र के समेकित विकास के संकल्प का परिचायक है। बस्तर क्षेत्र आज गर्व से साक्षी बन रहा है कि हिंसा का अंत संभव है और शांति का मार्ग संस्कृति से होकर गुजरता है।
उल्लेखनीय है कि जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला, संस्कृति एवं जीवन शैली संरक्षण-संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन द्वारा “बस्तर पण्डुम 2025” का आयोजन किया जा रहा है जिसके उदघाटन सत्र में शाम 6 बजे “बस्तर के राम” कार्यक्रम किया जाना निर्धारित है।
बस्तर पण्डुम: बस्तर के लोकगीत, राम की कथा और संस्कृति: बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
बस्तर पण्डुम: बस्तर के लोकगीत, राम की कथा और संस्कृति: बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
दंतेवाड़ा में गूंजेगा बस्तर के राम - डॉ. कुमार विश्वास सुनाएंगे 'बस्तर के राम' की अनुपम कथा
बस्तर पंडुम 2025 के उद्घाटन दिवस में होगा कार्यक्रम:उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल
रायपुर 31 मार्च 2025/बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव 'बस्तर पंडुम' में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा "बस्तर के राम" कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर के राम’ जैसे कार्यक्रम बस्तर की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह सिद्ध करते हैं कि विकास का सबसे सशक्त मार्ग संस्कृति और परंपरा से होकर जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि यह उत्सव बस्तर को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा और हमारी जनजातीय परंपराएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
उल्लेखनीय है कि दंडकारण्य क्षेत्र का रामायण काल में विशेष स्थान रहा है और श्री राम ने अपने वनवास काल का कुछ समय दंडकारण्य के जंगलों में व्यतीत किया था। डॉ. कुमार विश्वास बस्तर क्षेत्र के परिपेक्ष्य में श्री राम के महत्व पर अपनी राम कथा "बस्तर के राम" का वाचन करेंगे।
बस्तर पण्डुम आयोजन में डॉ. कुमार विश्वास की वाणी में जब राम कथा की गूंज बस्तर की वादियों में फैलेगी तो इसमें सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक भावना होगी शांति, एकता और पुनर्जागरण की। इस आयोजन के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में श्री राम के प्रवास का स्मरण कर अपनी समृद्ध पौराणिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने "बस्तर के राम” के आयोजन पर कहा कि "बस्तर पण्डुम" और "बस्तर के राम” जैसे आयोजन बस्तर क्षेत्र को भारत और विश्व से जोड़ते एक सांस्कृतिक सेतु की तरह है, जो हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र के समेकित विकास के संकल्प का परिचायक है। बस्तर क्षेत्र आज गर्व से साक्षी बन रहा है कि हिंसा का अंत संभव है और शांति का मार्ग संस्कृति से होकर गुजरता है।
उल्लेखनीय है कि जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला, संस्कृति एवं जीवन शैली संरक्षण-संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन द्वारा “बस्तर पण्डुम 2025" का आयोजन किया जा रहा है जिसके उद्घाटन सत्र में शाम 6 बजे "बस्तर के राम" कार्यक्रम किया जाना निर्धारित है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दी नया रायपुर को ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात
नया रायपुर: स्मार्ट सिटी से अब 'स्मार्टली कनेक्टेड सिटी' की ओर
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दी नया रायपुर को ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात
रायपुर, 31 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ का नया रायपुर, जो अब तक स्मार्ट सिटी के रूप में पहचाना जाता था, आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है – "स्मार्टली कनेक्टेड सिटी" के रूप में।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ कर नया रायपुर को भारतीय रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने की ऐतिहासिक शुरुआत की।
इस नई मेमू सेवा के शुरू होने से अब रायपुर रेलवे स्टेशन से मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होते हुए नया रायपुर तक की यात्रा सीधी, सहज और मात्र 10 रुपये में संभव हो गई है। राज्य सचिवालय, मंत्रालय, आवासीय क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत हजारों कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन इससे लाभान्वित होंगे।
रेल सेवा की शुरुआत से अब रायपुर रेलवे स्टेशन से मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री होते हुए नया रायपुर तक यात्रियों के लिए सीधी और किफायती ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी। इसका सीधा लाभ नया रायपुर के मंत्रालय, सचिवालय, आवासीय क्षेत्रों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिलेगा । यह सेवा नया रायपुर को रायपुर शहर और क्षेत्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर है। यह न केवल यात्रियों के समय और धन की बचत करेगा, बल्कि नया रायपुर को आवागमन, निवेश और आवासीय विकास की दृष्टि से नई उड़ान देगा।
मेमू ट्रेन सेवा की प्रमुख विशेषताएँ:
अत्याधुनिक थ्री-फेज़ मेमू ट्रेन – उच्च गति, ऊर्जा दक्षता और आरामदायक यात्रा अनुभव
स्टॉपेज: रायपुर, मंदिर हसौद, नया रायपुर सीबीडी, केंद्री और अभनपुर
विशेषता: कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियाँ, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, जीपीएस-आधारित स्टेशन डिस्प्ले, सीसीटीवी निगरानी, बायो-टॉयलेट्स
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की 4 पूर्ण रेल परियोजनाओं (कुल लागत: ₹2,695 करोड़) को राष्ट्र को समर्पित किया और 7 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जो आने वाले समय में राज्य के रेल नेटवर्क को और सशक्त बनाएँगी।
कुमार विश्वास सुनाएंगे 'बस्तर के राम' की अनुपम कथा
रायपुर। बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव 'बस्तर पंडुम' में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा "बस्तर के राम" कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर के राम’ जैसे कार्यक्रम बस्तर की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह सिद्ध करते हैं कि विकास का सबसे सशक्त मार्ग संस्कृति और परंपरा से होकर जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि यह उत्सव बस्तर को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा और हमारी जनजातीय परंपराएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
उल्लेखनीय है कि दंडकारण्य क्षेत्र का रामायण काल में विशेष स्थान रहा है और श्री राम ने अपने वनवास काल का कुछ समय दंडकारण्य के जंगलों में व्यतीत किया था। डॉ. कुमार विश्वास बस्तर क्षेत्र के परिपेक्ष्य में श्री राम के महत्व पर अपनी राम कथा "बस्तर के राम" का वाचन करेंगे।
बस्तर पण्डुम आयोजन में डॉ. कुमार विश्वास की वाणी में जब राम कथा की गूंज बस्तर की वादियों में फैलेगी तो इसमें सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक भावना होगी शांति, एकता और पुनर्जागरण की। इस आयोजन के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में श्री राम के प्रवास का स्मरण कर अपनी समृद्ध पौराणिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने "बस्तर के राम” के आयोजन पर कहा कि "बस्तर पण्डुम" और "बस्तर के राम” जैसे आयोजन बस्तर क्षेत्र को भारत और विश्व से जोड़ते एक सांस्कृतिक सेतु की तरह है, जो हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र के समेकित विकास के संकल्प का परिचायक है। बस्तर क्षेत्र आज गर्व से साक्षी बन रहा है कि हिंसा का अंत संभव है और शांति का मार्ग संस्कृति से होकर गुजरता है।
उल्लेखनीय है कि जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला, संस्कृति एवं जीवन शैली संरक्षण-संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन द्वारा “बस्तर पण्डुम 2025" का आयोजन किया जा रहा है जिसके उद्घाटन सत्र में शाम 6 बजे "बस्तर के राम" कार्यक्रम किया जाना निर्धारित है।
एक कला, एक नजर, और एक वादा – यह क्षण बना एक प्रेरणा की मिसाल
प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल — एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन
एक कला, एक नजर, और एक वादा – यह क्षण बना एक प्रेरणा की मिसाल
"मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा..." – मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षण
रायपुर 31 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान एक ऐसा मानवीय और भावनात्मक पल आया, जिसे सभा में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने देखा और दिल से सराहा।
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक बालिका पर पड़ी, जो उनकी पेंटिंग हाथ में उठाकर काफी देर से खड़ी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उसकी भावना को समझा, और मंच से ही उन्होंने कहा "वहाँ एक बेटी पेंटिंग बना के लाई हैं, बेचारी कब से हाथ ऊपर रखे खड़ी हैं। मैं ज़रा सिक्योरिटी वालों से कहूंगा। उस बेटी को... पेंटिंग के पीछे बेटा नाम-पता लिख देना, मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा। जरा इस पेंटिंग को कोई कलेक्ट करके मेरे तक पहुंचा दे। बहुत-बहुत धन्यवाद बेटा, बहुत धन्यवाद।"
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इस आत्मीयता भरी पहल से वहां मौजूद जनता की तालियों की गड़गड़ाहट से सभास्थल गूंज उठा। यह घटना प्रधानमंत्री मोदी की सरलता और संवेदनशील स्वभाव को दर्शाती है, जिससे वे हमेशा जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाए रखते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ये बातें न सिर्फ उस बच्ची के चेहरे पर मुस्कान ले आईं, बल्कि वहाँ मौजूद हजारों लोगों के मन को भी छू गईं। इस दृश्य ने यह भी दर्शाया कि यदि बच्चे की प्रतिभा को सही समय पर सही व्यक्ति से सराहना मिले, तो उसके मन में आत्मविश्वास और प्रेरणा के दीप जलते है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह छोटा-सा लेकिन भावनाओं से भरा कदम, "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे अभियानों को और भी अधिक मानवीय अर्थ प्रदान करता है। यह प्रतिभा का सम्मान था - और वह सम्मान मिला देश के सर्वोच्च नेता के हाथों से।
एक बेटी की कला, एक प्रधानमंत्री की संवेदना – यही है नया भारत।
रायपुर में 11 हजार 946 आवासों का गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण
रायपुर । आज हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में 3 लाख हितग्राहियों को नव निर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर रायपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 11 हजार 946 लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबियां सौंपी गईं।
इस वित्तीय वर्ष में रायपुर जिले के लिए 33 हजार 885 आवास स्वीकृत किए गए हैं। अप्रैल तक सभी कच्चे मकानों का सर्वेक्षण सुनिश्चित करने के लिए सर्वे एप 2.0 लॉन्च किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।
साय ने भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का फूलों से किया स्वागत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जयस्तंभ चौक, रायपुर में भगवान झूलेलाल की जयंती और चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व पर आयोजित शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल होकर समूचे सिंधी समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भगवान झूलेलाल जयंती, चेट्रीचण्ड्र पर्व, हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल केवल सिंधी समाज के आराध्य नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, साहस और सेवा भाव के प्रतीक हैं। चेट्रीचण्ड्र का यह पर्व नए वर्ष की उम्मीद, विश्वास और विजय की शुरुआत है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान झूलेलाल और मां भवानी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा किnनवरात्रि के साथ प्रारंभ हो रहे इस शुभ समय में हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज और देश के लिए मिलकर काम करें।”
मुख्यमंत्री ने सिंधी समाज के संघर्षों, परिश्रम और उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि देश के विभाजन के बाद जब सिंधी समाज को अपना सबकुछ छोड़कर नए सिरे से जीवन शुरू करना पड़ा, तब भी आपने हार नहीं मानी। आपकी कर्मठता, एकजुटता और आत्मबल ने आपको देश के हर कोने में सम्मानजनक स्थान दिलाया है।
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी का विशेष रूप से स्मरण करते हुए कहा कि आडवाणी जी जैसे महान नेता सिंधी समाज की प्रेरणा हैं, जिन्होंने उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री जैसे दायित्वों को निभाकर राष्ट्रनिर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया।
उन्होंने आगे कहा कि सिंधी समाज का योगदान व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के हर क्षेत्र में अनुकरणीय है। आपकी एकजुटता और पारिवारिक मूल्य आज भी नई पीढ़ी को रास्ता दिखाते हैं।
सड़क दुर्घटना में कारोबारी आशुतोष की मौत
रायपुर । दोस्त के साथ ललित महल होटल से कव्वाली कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे कारोबारी सुंदर नगर निवासी आशुतोष अग्रवाल (27) की कार अनियंत्रित होकर सेरीखेड़ी के पास पलट जाने उसकी मौत हो गई।
मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिकआशुतोष अग्रवाल शनिवार रात 3.30 बजे के करीब ललित महल होटल से कव्वाली कार्यक्रम देखकर अपने दोस्त के साथ वापस लौट रहा था कि उनकी कार सेरीखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में आशुतोष की मौत हो गई। वहीं उसका अन्य घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में बदल रहा है बस्तर – भय से भरोसे की ओर: सीएम साय
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़ शांति का रास्ता चुनता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी दोहराया कि यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प का ही परिणाम है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत सुदूर अंचलों में सड़कों का निर्माण, स्कूलों और अस्पतालों की स्थापना ने बस्तर क्षेत्र में सरकार के प्रति विश्वास और उम्मीद की लौ जगाई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, यह भरोसे की वापसी है। जो कल भय का प्रतीक थे, वे आज भविष्य की उम्मीद बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और नवचेतना के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है। इसके तहत डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अब तक 2200 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है और आत्मसमर्पण किया है, साथ ही अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार द्वारा लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमारी सरकार, लाल आतंक का दामन छोड़ शांति के रास्ते पर लौटने वाले इन लोगों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: रायपुर में 11 हजार 946 आवासों का गृह प्रवेश
रायपुर। हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में 3 लाख हितग्राहियों को नव निर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर रायपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 11 हजार 946 लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबियां सौंपी गईं।
इस वित्तीय वर्ष में रायपुर जिले के लिए 33 हजार 885 आवास स्वीकृत किए गए हैं। अप्रैल तक सभी कच्चे मकानों का सर्वेक्षण सुनिश्चित करने के लिए सर्वे एप 2.0 लॉन्च किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।
अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में रेल्वे सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाने और यात्रियों को किफायती एवं सुगम परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस नई रेल सेवा से रायपुर और अभनपुर के बीच यात्रा अधिक तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक होगी। इस ट्रेन का ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी (पै.हा.), केंद्री और अभनपुर स्टेशनों पर होगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में रेल्वे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए ?2,695 करोड़ की लागत से तीन प्रमुख रेल्वे परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण किया और सात नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं से न केवल परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रायपुर समग्र विद्या केंद्र का लोकार्पण भी किया जिससे कि प्रदेश और जि़ले की शिक्षा व्यवस्था में आधारभूत परिवर्तन होगा।
अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
राष्ट्र को समर्पित तीन प्रमुख रेल्वे परियोजनाओं में राजनांदगांव-बोरतलाव तीसरी रेल लाइन (लंबाई: 48 किमी, लागत: 747 करोड़), मंदिर हसौद-केन्द्री-अभनपुर नई रेल लाइन (लंबाई: 26 किमी, लागत: ?353 करोड़) और दुर्ग-रायपुर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली (लंबाई: 37 किमी, लागत: ?88 करोड़) शामिल हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क का 100त्न विद्युतीकरण हासिल कर लिया गया है जिससे कार्बन उत्सर्जन एवं वायु प्रदूषण में कमी आएगी और रेल यात्रा अधिक पर्यावरण-अनुकूल होगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज सात नई रेल्वे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई, जिनसे छत्तीसगढ़ में रेल्वे कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इनमें खरसिया-झाराडीह रेल लाइन (लंबाई: 6 किमी, लागत: ?80 करोड़), सरगबुंदिया-मड़वारानी रेल परियोजना (लंबाई: 12 किमी, लागत: ?168 करोड़), दाधापारा-बिल्हा-दगोरी रेल खंड (लंबाई: 16 किमी, लागत: ?256 करोड़), निपनिया-भाटापारा-हथबंद रेल लाइन (लंबाई: 23 किमी, लागत: ?347 करोड़), भिलाई-भिलाई नगर-दुर्ग लिंक केबिन (लंबाई: 12 किमी, लागत: ?233 करोड़), राजनांदगांव-डोंगरगढ़ रेल परियोजना (लंबाई: 31 किमी, लागत: ?328 करोड़) और करगी रोड-सल्का रोड रेल लाइन (लंबाई: 8 किमी, लागत: ?95 करोड़) शामिल हैं।
अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
अभनपुर रेल्वे स्टेशन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर से अभनपुर के बीच शुरू की गई मेमू ट्रेन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और इसे क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह सुविधा न केवल सस्ती और सुलभ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और परिवहन को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए रेल्वे अधिकारियों से आग्रह किया कि भविष्य में इस ट्रेन को बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों तक जोड़ा जाए, ताकि छत्तीसगढ़ का बड़ा हिस्सा रेल्वे नेटवर्क से जुड़े।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि रेल संपर्क का विस्तार दूरदराज के क्षेत्रों में रोजगार और व्यापार के नए अवसर खोलेगा, जिससे आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत से रायपुर और अभनपुर के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। नया रायपुर में मंत्रालय, सचिवालय, उद्योग और व्यावसायिक केंद्र होने के कारण इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। यह रेल सेवा न केवल दैनिक यात्रियों के लिए किफायती और तेज़ परिवहन विकल्प साबित होगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। इस क्षेत्र में कई स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थित हैं, जहां हजारों छात्र प्रतिदिन यात्रा करते हैं। उनके लिए यह सेवा किफायती और सुविधाजनक परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन बनेगी। वहीं, अभनपुर और उसके आसपास के पर्यटन स्थलों, विशेष रूप से राजिम, तक पहुंचना अब पहले से अधिक सरल हो जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यवसायों और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेल्वे लगातार यात्रियों के लिए सुरक्षित, आधुनिक और तेज़ परिवहन प्रणाली उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा है। इन नई परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। सरकार और रेल्वे प्रशासन का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ को रेल्वे विकास के माध्यम से देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाए। यह पहल “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगी और राज्य की कनेक्टिविटी को नए आयाम तक पहुँचाएगी।
कार्यक्रम में विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील कुमार सोनी, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप, जि़ला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ईद की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
रायपुर,। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ईद-उल-फितर की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।
डॉ. महंत ने अपने संदेश में कहा कि, ईद भाई चारे व आपसी मेल का त्यौहार है । ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत को मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं। यह पर्व त्याग और अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह बताता है कि एक इंसान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओं का त्याग करना चाहिए, जिससे कि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुस्लिम समाज से आह्वान किया कि, वे प्रदेश में प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री खट्टर का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव उपस्थित थे।
रैम्पवॉक में महिलाओं ने दिखाई आत्मविश्वास की झलक
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार है दृढ़ संकल्पित: लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब न सिर्फ परिवार की रीढ़ हैं, बल्कि समाज और राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए सतत प्रयास कर रही है। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंबिकापुर में राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित नारी सशक्तिकरण महाकुंभ रैम्पवॉक कार्यक्रम दौरान यह बातें कहीं।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, यह कार्यक्रम नारी के सम्मान का प्रतीक है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। राज्य सरकार महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने आत्मबल को और सशक्त करने, परिवार व समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने तथा हर क्षेत्र में नेतृत्व भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। डॉक्टर, शिक्षिका, खिलाड़ी, गृहिणी, किसान, पॉलिटिशियन, ब्यूटीशियन जैसे तमाम पेशों की महिलाओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में आत्मविश्वास के साथ रैम्प पर चलकर यह संदेश दिया कि वे अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
यह रैम्पवॉक सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि नारी शक्ति की झलक, उसकी भूमिका और उसकी पहचान को उजागर करने वाला मंच बन गया। यह आयोजन सरगुजा की धरती पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक पहल के रूप में याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने बैंक ऑडिट एंड एआई विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला को किया संबोधित
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में बनें अग्रणी भागीदार: मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर, 29 मार्च 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यापक आर्थिक सुधारों के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में भी उनकी भागीदारी अहम होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई' को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सीए छत्तीसगढ़ के विशेष लोगो का भी विमोचन किया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य का सबसे बड़ा औजार
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बौद्धिक वर्ग हमेशा नई तकनीकों को अपनाता है और एआई (AI) ऐसी ही एक गेम-चेंजर तकनीक है। उन्होंने माना कि एआई न केवल सीए पेशे को और सशक्त करेगा, बल्कि इस क्षेत्र की गुणवत्ता व गति को भी बढ़ाएगा। उन्होंने एआई से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आईसीएआई की स्थापना को भारतीय अकाउंटिंग क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1949 में 1600 लोगों के साथ शुरू हुआ यह संस्थान आज चार लाख से अधिक सदस्यों का मजबूत संगठन बन चुका है, जो देशभर में आर्थिक उत्तरदायित्व निभा रहे हैं।
नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, प्रदेश को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह नीति निवेशकों के लिए आकर्षक है और सभी वर्गों का ध्यान रखती है। अब तक 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लिथियम जैसे दुर्लभ खनिज की उपलब्धता और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार ने कई दूरदर्शी फैसले लिए हैं, जिससे प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हो रहा है।
छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047: विकसित भारत में प्रदेश की महती भूमिका
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047 का ज़िक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश के 3,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इसमें भागीदार बनेंगे।
आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चरणजोत सिंह नंदा ने संस्था की स्थापना (1949) से लेकर अब तक की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्य से जुड़ी चुनौतियों और दायित्वों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि देश के सभी सीए मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए श्री अमित चिमनानी, सीए श्री पंकज शाह, सीए श्री अभय छाजेड़, सीए श्री विकास गोलछा सहित आईसीएआई के रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ ब्रांच के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ग्राम केंद्री का दौरा
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम केंद्री का दौरा किया, जहां उन्होंने अमृत सरोवर के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया और गहरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर खुद गड्ढे की साइज का माप करवाया और कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की।
उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें समय पर काम और मजदूरी मिल रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मजदूरों ने अपने अनुभव साझा किए और कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरी के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो और श्रमिकों को समय पर सभी सुविधाएं मिलें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मजदूरों से यह भी पूछा कि उन्हें दवाईयां सही समय पर मिल रही हैं या नहीं।
उन्होंने यह निर्देश दिया कि दवाओं के डिब्बों पर सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि सही दवा सही व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न आए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभान्वित श्रीमती चंदर जेठाराम यादव के निर्माणाधीन आवास का भी दौरा किया।
उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और परिवार से बातचीत कर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास योजना का लाभ मिले और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम केंद्री के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।