छत्तीसगढ़ / रायपुर
छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी हैं बस्तर की 12 सीटें, 7 नवंबर को वोटिंग, कांग्रेस-BJP में कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण में बस्तर संभाग के 12 और दुर्ग संभाग के 8 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होना है. बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना चुनाव आयोग के लिए काफी बड़ी चुनौती है. सभी 12 विधानसभा सीट नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां चुनाव आयोग ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है. दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी यहां चुनौती का सामना कर रहे हैं.
2018 के चुनाव में कांग्रेस ने बस्तर की 12 की 12 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में स्थिति बदली है और अब इन 12 विधानसभा सीटों में बीजेपी, कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है.
इन 12 सीटों पर जीत से सत्ता का रास्ता
बस्तर के राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास रथ और संजीव पचौरी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी पाने के लिए इन 12 विधानसभा सीट को जितना जरूरी होता है. ऐसे में प्रथम चरण के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.,हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार सभी सीटों में बीजेपी, कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है.
श्रीनिवास रथ ने बताया कि इस बार कांग्रेस और बीजेपी से नाराज होकर हमर राज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं. ऐसे में इस पार्टी के प्रत्याशी भी बीजेपी और कांग्रेस का वोट काट सकते हैं, साथ ही आप पार्टी भी इस बार चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. 2013 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में 8 सीट बीजेपी के पाले में और चार सीट कांग्रेस के पाले में गई थी, वहीं 2018 के चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी लेकिन अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्तमान विधायकों के दोबारा टिकट दिए जाने से कुछ जगहों में विधायकों पर जनता की नाराजगी दिख रही है. खासकर नारायणपुर , कोंटा, बीजापुर और जगदलपुर में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
कांग्रेस ने सभी सीटों पर किया जीत का दावा
इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान का कहना है कि पिछले 5 साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2 साल कोरोना में निकल गया ,लेकिन बचे 3 साल में गांव-गांव में विकास कार्य हुए हैं, बीजेपी के समय में 15 साल में ग्रामीण क्षेत्रों का जो विकास नहीं हो पाया, वह कांग्रेस सरकार ने 5 साल में कर दिखाया, किसानों का कर्ज माफ, 2500 समर्थन मूल्य में धान खरीदी ,और बिजली बिल हाफ ऐसे कई योजनाएं सरकार ने चलाई जिससे कांग्रेस के प्रति बस्तर की जनता का विश्वास बढ़ा है.
कांग्रेस के खिलाफ लोगों में नाराजगी- बीजेपी
वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संजय पांडे ने कहा कि संभाग के पूरे 12 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के प्रति लोगों में काफी नाराजगी है. 15 साल के शासनकाल में जो विकास कार्य बीजेपी ने किया, वो सभी विकास कार्य बीते 5 साल में ढप पड़ गया. बस्तर में केवल कांग्रेस के कार्यकाल में धर्मांतरण को बढ़ावा मिला ,कमीशन खोरी को बढ़ावा मिला है.यही नहीं सभी सरकारी योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है.
15 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रायपुर । रायपुर की गंज थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के पास से एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15 किलो गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 1 नवंबर को थाना गंज पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा के पास गेट नं. 2 में एक व्यक्ति गांजा बेचने की फ़िराक में घूम रहा है। सूचना पर थाना गंज पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम भीमा नाईक निवासी ओडिशा बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमे से गांजा बरामद हुआ। आरोपी भीमा नाईक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,600/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 368/23 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
भीमा नाईक पिता श्रीधर नाईक उम्र 53 साल निवासी बिजिरगुडा थाना व जिला नवरंगपुर उड़ीसा।
कांग्रेस के पोस्टर्स से गायब हुए सीएम बघेल, CM फेस बताने से बच रही पार्टी, आखिर क्या है प्लान
छत्तीसगढ़ के चुनाव में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. ऐसे में चुनाव को देखते हुए चुनावी प्रचार अभियान में तेजी आ गई है. कांग्रेस एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश में है. वहीं बीजेपी अपने इस किले को दोबारा हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है. बीजेपी ने इस चुनाव में सीएम फेस के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के चेहरे को जनता के सामने किया है.
दूसरी और कांग्रेस ने सीएम फेस के रूप में किसी चेहरे को आगे नहीं किया है, बल्कि पार्टी प्रचार में पिछले पांच सालों के दौरान किए गए सरकार के कामों और सफलताओं का उपयोग कर रही है. कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के चेहरे का उपयोग चुनावी पोस्टर्स में भी नहीं कर रही. वहीं इसके इतर 2018 में कांग्रेस ने सीएम बघेल की शंख बजाने वाली तस्वीर का उपयोग चुनावी पोस्टर्स में किया था.
कांग्रेस के पोस्टर्स से गायब सीएम बघेल
इसके साथ ही नारा लिखा था कि भूपेश है तो भरोसा है, लेकिन अब पांच साल बाद अब पार्टी कांग्रेस के संकटमोचन सीएम बघेल की सरकार के कामों को और सफलताओं का इस्तेमाल तो राज्य भर में कर रही है, लेकिन अपने चुनावी पोस्टर्स में उनके चेहरे का नहीं. इतना ही नहीं 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने अपना नारा भी बदल दिया है. इस बार नारा दिया गया है- भरोसा बरकरार, फिर कांग्रेस सरकार. यही नारे पार्टी के चुनावी पोसटर्स पर भी लिखे गए हैं.
कांग्रेस कर रही सामुहिक नेतृत्व की बात
कांग्रेस की ओर इस बार सामुहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है. रायपुर में लगे पार्टी के करीब सभी पोस्टर्स में राहुल गांधी और स्टैंप आकार में सीएम बघेल सहित राज्य नेतृत्व की तस्वीर लगाई गई है. कांग्रेस चुनाव में अपनी पांच साल की उपल्ब्धियों को बता रही है. वहीं अब चुनावी पोस्टर्स से गायब रहने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला है.पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि कहां गया भरोसा. पार्टी के पोस्टर्स में सीएम भूपेश बघेल कहां हैं. सीएम बघेल को अपने भ्रष्टाचार पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है. सीएम अब पोस्टरों में नहीं हैं.
नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज, क्षेत्र में शोक की लहर....
रायपुर । पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे। शिक्षक के बाद वे विधायक बने थे। रामलाल भारद्वाज का स्वभाव सहज और काफी सरल था। निधन की खबर आते ही कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है।
रामलाल का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।
पीएम मोदी आज आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर के कांकेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को छत्तीसगढ़ आएंगे। पीएम मोदी यहां कांकेर जिले में चुनावी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी यहां कांकेर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करेंगे।
वहीं 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के बाद अब चार नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी का दुर्ग आगमन हो रहा है। यहां तैयारियों के लिए पार्टी ने ताकत झोंक दी है।
रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में भूपेश बघेल के बयान पर घमासान, भाजपा नेता व जशपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मुकेश जैन ने जारी की विकास कार्यों की पूरी लिस्ट...
विष्णु सरकार मीसा(Maintenance of Internal Security Act) बंदियों को देगी 5 साल का एरियर्स, 35 करोड़ जारी...
रायपुर ,। विष्णु सरकार ने राज्य के मीसा बंदियों की पेंशन फिर से शुरू कर दी है। विष्णुदेव सरकार ने कुछ महीने पहले ही पेंशन फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए सरकार ने पेंशन की राशि जारी कर दी है। राज्य सरकार की तरफ से न केवल पेंशन जारी किया गया है बल्कि 5 साल का बकाया भुगतान भी किया जा रहा है। इसके लिए करीब साढ़े 35 करोड़ रुपये जिलों को जारी किए गए हैं।
बता दें कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की सरकार में मीसा बंदियों को पेंशन दिया जाता था। 2018 में जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आई मीसा बंदियों का पेंशन बंद कर दिया गया और 2020 में 2 अलग-अलग अधिसूचना जारी कर इस योजना को ही बंद कर दिया गया। बीजेपी की मौजूदा सरकार ने इस योजना को निरस्त करने वाली कांग्रेस सरकार की दोनों अधिसूचनाओं को निरस्त कर दिया है। प्रदेश में 2018 की स्थिति में 430 लोकतंत्र सेनानियों/आश्रितों को प्रतिवर्ष करीब 9 करोड़ रूपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती थी। एक माह से कम अवधि के निरूद्ध व्यक्तियों को 8 हजार रूपए प्रतिमाह, एक से 5 माह तक के निरूद्ध व्यक्तियों को 15 हजार रूपए प्रतिमाह तथा पांच माह तथा अधिक निरूद्ध व्यक्तियों को 25 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाता था।
कौन हैं मीसा बंदी
मीसा (MISA) यानी, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (Maintenance of Internal Security Act)। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश में आपातकाल लागू किया गया था। इस दौरान गैर कांग्रेसी नेताओं और आपातकाल का विरोध करने वालों को जबरन जेल में बंद कर दिया गया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दौरान इन मीसाबंदियों को लोकतंत्र सेनानी नाम देते हुए जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के तहत पेंशन शुरू की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, बोले-सांसद रहते हुए सीएम साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, भाजपा ने कहा ये लीजिए हिसाब और अपनी सूची दीजिए.
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दिए गए बयान पर विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा। भूपेश बघेल ने कहा कि सांसद रहते हुए सीएम साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, यदि किए हो तो बताए। इस पर रायगढ़ भाजपा ने भूपेश बघेल को करारा जवाब देते हुए विष्णु देव साय के सांसद रहते कराए गए विकास कार्यों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त जारी कर दी और अब पलटवार करते हुए कहा है कि अब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह जिले में कौन से विकास कार्य किए है इसकी सुची सार्वजनिक करे। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर विधानसभा प्रभारी मुकेश जैन कहा कि चुनाव में जब आत्मविश्वास जब कम होता है तो आमतौर पर नेतागण झूठ व भ्रामक तथ्यों के आधार पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने पर उतारू हो जाते हैं। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस इसी तरह की राजनीति कर रही है। स्थानीय नेता यदि झूठ का सहारा ले रहे हो तो इसे जानकारी का अभाव माना जा सकता है लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मात्र से यह कहते है कि विष्णुदेव साय जी ने सासद राहते हुये कुछ नहीं किया तो इसे गलत तथ्यों के सहारे सोची-समझी रणनीति के तहत आम जनता को गुमराह करने की कोशिश के अलावा क्या कहा जा सकता है?
कांग्रेस ने बृजमोहन पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की
रायपुर,। कांग्रेस नेताओं ने रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिकायत की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल द्वारा शासकीय संपत्तियों का उपयोग, शासकीय अधिकारी कर्मचारी पर दबाव पूर्वक कार्य करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप में कहा, लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में किसी भी राजनीतिक दल का प्रत्याशी शासकीय संपत्ति का उपयोग कर अपना चुनाव प्रचार व प्रसार नहीं कर सकता, परंतु बीजेपी के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जो वर्तमान में भाजपा सरकार में मंत्री हैं, वे निरंतर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
शासकीय भवनों, शासकीय कार्यालय, बिजली के खभों, स्कूल व अन्य सरकारी संपत्तियों में अपना बैनर पोस्टर होर्डिंग्स लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका सहयोग उनके विभाग के सरकारी कर्मचारी भी कर रहे हैं एवं चुनाव कार्य को प्रभावित कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि बृजमोहन अग्रवाल के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा पूरे लोकसभा में शासकीय संपत्ति पर किए गए विज्ञापनों को तत्काल हटाया जाए एवं ऐसे प्रचार में की गई राशि को भी उनके चुनाव व्यय में गणना कर शामिल की जाए। शिकायत करने वालों में वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, छाया वर्मा, अनीता शर्मा, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, उधो राम वर्मा सहित कई नेता शामिल थे।
दिव्यांग शबनम ने की होम वोटिंग अपने ही हाथों से हस्ताक्षर कर मतपेटी में मतपत्र डाल किया मतदान
रायपुर, । निर्वाचन आयोग द्वारा 85 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। हमारे दिव्यांगजन अपने हौसले के साथ मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण रायपुर ग्रामीण विधानसभा के ग्राम कांदुल में रहने वाली दिव्यांग बिटिया सुश्री शबनम यादव का है। उसने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पहले की तरह इस बार भी मतदान के अधिकार का उपयोग करने से उनके चेहरे में खिलखिलाहट थी लेकिन एक अंतर था। इस बार मशक्कत काफी कम हो गई थी इसलिए उसकी खुशी कई गुना बढ़ गई।
लोकतंत्र में मताधिकार का उपयोग जागरूक नागरिक के लिए बहुत मायने रखता है। पहले शबनम को अपने हाथों से गोद में उठाकर उनकी माँ श्रीमती इंदिरा बाई मतदान केंद्र ले जाती थीं। युवा बिटिया को उठाकर ले जाने में उन्हें जाहिर तौर पर कष्ट हुआ होगा, बिटिया को भी मतदान केंद्र तक पहुंचने और वोट डालने में दिक्कत भी आई होगी, लेकिन इनका जज्बा बहुत ऊंचा था। इस बार होम वोटिंग की सुविधा होने से मतदान शबनम के लिए काफी सरल हो गया। उनके घर मतदान दल पहुंचा काफी संक्षिप्त औपचारिता पूर्ण की। इस दौरान शबनम का हौसला दिखा। सुश्री शबनम ने अपने ही हाथों से हस्ताक्षर किया और अंगुली पर इंक लगवाई। फिर उनके लिए इंक्लोजर लगाया गया उसने अपने पसंद के प्रत्याशी को गोपनीय रूप से चयन किया। यहीं नही शबनम ने मतपेटी में अपने हाथों से बंद लिफाफा अंदर डाल मतदान किया। मतदान की खुशी उनके चेहरे पर छलक रही थी। उन्होंने अपनी ऊंगलियों का इशारा कर विक्ट्री साइन बनाया। शबनम की खुशी उन करोड़ों लोगों की खुशी है जो लोकतंत्र में मिले मतदान के अधिकार से हर्षित हैं और पूरी खुशी के साथ अपने इस अधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
शबनम ने कहा कि पहले मुझे आज घर पर ही वोट देकर अच्छा लगा। इसके लिए मैं निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देती हूं। उनकी मां ने श्रीमती इंदिरा बाई ने कहा कि मै अपनी खुशी बयां नही कर सकती। मेरी बेटी ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया वह भी घर में इतनी आसानी से, मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हुं कि 07 मई को सभी अपने घरों से निकलें और सबसे पहले मतदान करें।
आसमान से बरस रही आग, लू को लेकर अलर्ट जारी
रायपुर । रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी सितम ढा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी के बढ़ने के बाद लोगों को लू से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा। वहीं रायपुर में भी गर्मी बढ़ी है और तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में दशमलव दो डिग्री की वृद्धि हुई है। रायपुर में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि माना में 42.1, बिलासपुर में 41.6, पेण्ड्रारोड में 40, अंबिकापुर में 39.8, जगदलपुर में 39.6 और राजनांदगांव में 42 डिग्री था। हालांकि रायपुर में आधी रात को कुछ देर तेज हवा भी चली। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी से बेहाल लोग देर रात तक सपरिवार चहलकदमी कर रहे हैं और राहत के लिए शीतल पेय, आइसक्रीम आदि का सेवन करते देखे गए। घरों, दफ्तरों में लगभग पूरे समय पंखे, कूलर, एसी चल रहे हैं।
तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार को रायपुर में आकाश साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मतदान सुविधा केंद्र में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक आकर्षण का केंद्र, पोस्टल बैलेट से 990 वोटिंग
रायपुर , लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दिवस के पूर्व चुनाव ड्यूटी में संलग्न अधिकारी व कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल और पुलिस लाइन के सामुदायिक केंद्र में मतदान सुविधा केंद्र बनाया गया। जहां पर पुलिस विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। पोस्ट बैलेंट से अब तक 990 वोटिंग हुई है। बचे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल में 4, 5 व 6 मई को पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। मतदान सुविधा केंद्र के चुनई मड़वा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक दिखाई दी। शादी-ब्याह में बनाए जाने वाले मड़वा जैसे नाम देकर साज-सज्जा किया गया है। चुनाव ड्यूटी में संलग्न पहली बार मतदान सुविधा केंद्र के बूथों में वोटिंग करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सहभागिता निभाने वाले पत्रकारों को पहली बार डाकमत्र से मतदान करने की सुविधा मिली है। इस पहल के लिए निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की सराहाना करते हुए मतदाता थक नहीं रहे हैं। पत्रकारों को पहली बार पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग का अधिकार दिया गया। निर्वाचन आयोग के इस पहल की पत्रकारों ने सराहाना की और कहा कि चुनाव के दौरान ड्यूटी होने की वजह से मतदान से वंचित हो जाते थे, लेकिन मतदान दिवस के पूर्व वोटिंग का अधिकार पोस्टल बैलेट के माध्यम से करने का अवसर मिला तो काफी खुशी हुई। इसी तरह मतदान सुविधा केंद्र में मतदान करने पहुंचे अधिकारी व कर्मचारियों ने मतदान सुविधा केंद्र के व्यवस्थाओं की सराहाना की। वहां पर मतदान करने पहुंचने वाले मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। जहां पर किसी भी मतदाताओं को लाइन लगने की जरूरत नहीं पड़ रही है। साथ ही पहली बार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी डाकमत पत्र से मतदान करने का अवसर मिला है। मतदान के पश्चात मतदाता अपनी तस्वीर सेल्फी जोन में तस्वीर ली। इन मतदान केंद्रों में मेडिकल की टीम भी तैनात है, मतदाताओं का बीपी, शुगर की जांच की जा रही है। साथ ही मतदाताओं के लिए शरबत, नींबू पानी और पेयजल की व्यवस्था की गई है। मतदान सुविधा केंद्र की इन व्यवस्थाओं की सराहाना मतदाता कर रहे है। उल्लेखनीय है कि मतदान सुविधा केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। जहां पर रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभाआंे के सरकारी अधिकारी व कर्मचारी मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।
घर-घर वोटिंग के तहत 470 ने किया मतदान
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 85 प्लस बुजुर्गाें और दिव्यांगों के घर-घर पहुंचकर मतदान कराया। होम वोटिंग के अंतिम तिथि तक 470 मतदान कराए गए। रायपुर लोकसभा के सभी विधानसभा में होम वोटिंग की सुविधा दी गई।
छत्तीसगढ़ : महतारी वंदन योजना के आधार सीडिंग को लेकर आ रही ये बहुत जरूरी खबर...रविवार को भी मिलेगी ये सुविधा...
रायपुर। निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों में आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी की संयुक्त अध्यक्षता में एसएलबीसी संयोजक और सदस्य बैंकों के साथ महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार कार्ड को जोडऩे के मुद्दों पर चर्चा की गई।
12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा
गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप एवं अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर, 12 मार्च को किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए, शिवमन्दिर से कासाटोली 12 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कि आज आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी। साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा।
इस दौरान पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, पद्मश्री जोगेश्वर यादव, श्री रोहित साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित समाज के तीन राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष, गिरी गोवर्धन धाम समिति अध्यक्ष श्री लोचन प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष श्री गणेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
बिग ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ
कांग्रेस पार्टी ने पीसीसी चीफ के नेतृत्व में किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, कहा महतारी वंदन योजना का आंकड़ा झूठा है
रायपुर : लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर बैज ने कहा कि हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों पर भरोसा नहीं कर रही है. पिछले समय पूरे टिकट बदले. इस समय भी पूरी टिकट चेंज करेंगे. उनको पता है कि छत्तीसगढ़ और पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल है. इसलिए एंटी इंकम्बेंसी है. बृजमोहन अग्रवाल और अमर अग्रवाल को मार्गदर्शक मंडल में ना भेज दें. महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में शास्त्री मार्केट में सब्जी खरीद कर महंगाई का विरोध किया. प्रदेशभर के जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ आज प्रदर्शन कर रही है. सब्जी खरीदकर कांग्रेस ने महंगाई का विरोध किया. किराना दुकानों में भी रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदकर नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.