छत्तीसगढ़ / रायपुर
गोबरा-नवापारा : व्यय प्रेक्षक ने किया अभ्यर्थियों के प्रस्तुत लेखाओं की जांच
रायपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के परिपेक्ष्य में जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक सुशील गजभिये द्वारा नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा के लिए गठित व्यय अनुवीक्षण व लेखा परीक्षण टीम का शास. हरिहर उच्चतर. माध्य. विद्यालय गोबरा-नवापारा की व्यय अनुवीक्षण सेल में अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम परीक्षण तिथि को प्रस्तुत किए गए लेखाओं की जांच की तथा निगरानी हेतु बनाए गए दल को मैदानी स्तर में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यय प्रेक्षक ने व्यय अनुवीक्षण टीम को उचित रीति से अभ्यर्थियों द्वारा लेखा लिए जाने के निर्देश दिए।
व्यय प्रेक्षक ने किया अभ्यर्थियों के लेखाओं की जांच
लेखा जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए अभ्यर्थी को पुनः नोटिस देने के दिए निर्देश
रायपुर । व्यय प्रेक्षक सुशील गजभिये द्वारा दिनांक नगर पालिका परिषद अभनपुर के लिए गठित व्यय अनुवीक्षण व लेखा परीक्षण टीम का निरीक्षण कार्यालय नगर पालिका परिषद अभनपुर में व्यय अनुवीक्षण सेल में किया अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम परीक्षण तिथि को प्रस्तुत किए गए लेखाओं की जांच की गई।
लेखा जांच हेतु निर्धारित तिथि को इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी उत्रसेन गहिरवारे और भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी शिवनारायण बघेल उपस्थित नहीं हुए अतः अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया था। 04 फरवरी को कार्यालयीन समय शाम 5:30 तक 24 घण्टे के अंदर भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी उपस्थित हो गए किन्तु इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री उत्रसेन गहिरवारे लेखा जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए। अतः व्यय प्रेक्षक श्री गजभिए द्वारा उन्हें पुनः नोटिस जारी करने हेतु व्यय लेखा दल को निर्देशित किया गया। साथ ही व्यय अनुवीक्षण टीम को उचित रीति से अभ्यर्थियों द्वारा लेखा लिए जाने के निर्देश दिए गए।
नगर पंचायत माना कैंप : अभ्यर्थियों के प्रस्तुत लेखाओं का व्यय प्रेक्षक ने किया परीक्षण
रायपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर व्यय प्रेक्षक सुशील गजभिये ने नगर पंचायत माना कैंप के लिए गठित व्यय अनुवीक्षण व लेखा परीक्षण टीम के साथ कार्यालय नगर पंचायत माना कैंप की व्यय अनुवीक्षण सेल में अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम परीक्षण तिथि को प्रस्तुत किए गए लेखाओं की जांच की। इस दौरान व्यय प्रेक्षक श्री गजभिए ने व्यय अनुवीक्षण टीम को उचित रीति से अभ्यर्थियों द्वारा लेखा लिए जाने के निर्देश दिए।
भारत के गौरव और गरिमा की समझ ही सच्ची देश भक्ति: भाग्यश्री साठेय
रायपुर । कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 'दैनंदिन जीवन में देशभक्ति' विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संयोजिका महिला समन्वय एवं केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य राष्ट्र सेविका समिति सुश्री भाग्यश्री साठये ने कहा कि भारत ज्ञान का प्रतीक है। भारत की ज्ञान परम्परा अत्यंत वैभवशाली है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। युवा भारत की इस ज्ञान परम्परा को समझें। भारत के गौरव को जानना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे सोशल मीडिया पर भारतीय ज्ञान परम्परा ओर गौरव के विषयों पर जानकारियों को साझा करें।
भारत में चरित्र निर्माण ही व्यक्ति को जेंटलमैन बनाता है। उन्होंने 'भारत' शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि "भा" तेजस्विता का प्रतीक है और "रत" लीनता का। उन्होंने दैनिक जीवन में सकारात्मक लोक कल्याण एवं जन जागरूकता के कार्यों को करने की बात कही। बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रथम सेमेस्टर की छात्रा लीशा ताम्रकार के प्रश्न पाश्चात्य संस्कृति के भारतीय संस्कृति पर प्रभाव के उत्तर में उन्होंने कहा कि आधुनिकता आवश्यक है, लेकिन हमें अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए।
पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से बचना चाहिए। बीएजेएमसी के छात्र देवांश तिवारी के सवाल "युवा पीढ़ी को देश के प्रति जागरूक कैसे किया जा सकता है?" के उत्तर में भाग्यश्री साठये ने सुझाव दिया कि युवा देशभक्ति पर आधारित फिल्में, वेब सीरीज़ और डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं। साथ ही महापुरुषों को पढ़ें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के ज्ञान का विस्तार करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देशप्रेम केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक पंकज नयन पाण्डेय, डॉ. राजेंद्र मोहंती, डॉ. आशुतोष मंडावी, डॉ. नृपेंद्र शर्मा, तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित गुप्ता और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे।
शत् प्रतिशत मतदान करने मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
रायपुर। आगामी 11 फरवरी को जिले सहित प्रदेशभर में नगरीय निकाय के निर्वाचन होने वाले हैं। इसी के परिपेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे नगरवासी ईवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत हो और उनका विश्वास बढ़े।
इसी तारतम्य में नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा में आमजनों के लिए ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता वैन के माध्यम से एक मशीन से दो वोट करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने जागरूक किया जा रहा है।
रायपुर और धमतरी जिले में दी दबिश, कारोबारियों के स्टॉक और दस्तावेजों की कर रहे जांच
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आयकर की टीम ने दबिश दी है। आयकर की टीम सदर बाजार स्थित ए एम ज्वेलर्स में कार्रवाई कर रही है। अयकर अधिकारी सर्राफा कारोबारी के स्टॉक और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। धमतरी और रायपुर में एक साथ कार्रवाई चल रही है।
पिछले हफ्ते कई बड़े शहरों में पड़ा था आईटी का छापा
वहीं एक हफ्ते पहले ही रायपुर समेत कई बड़े शहरों में IT ने शिकंजा कसा था। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ी। इस दौरान रामसागरपारा, राठौर चौक, राजीव नगर में कारोबारियों के घर और ऑफिस में छापा मारा गया। साथ ही राइस मिलर कारोबारी सत्यम बालाजी के घर पर आईटी टीम ने गहन जांच की।
छत्तीसगढ़ में कब, कहां आईटी ने मारा छापा
• अक्टूबर में आयकर विभाग ने रायपुर, जगदलपुर सहित प्रदेश भर के सराफा कारोबारियों के 9 ठिकानों पर दबिश दी थी। कई दिनों तक कार्रवाई चली थी। करोड़ों की टैक्स चोरी मिली थी।
• जुलाई में रायपुर में नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के घर आईटी की टीम ने कार्रवाई की थी। इसके अलावा भी कई जिलों में राइस मिलर्स के ठिकानों पर दबिश दी थी।
•साल 2023 में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों पर आईटी ने कार्रवाई की थी। एक दिन पहले ही 50 से ज्यादा अफसरों की टीम राजधानी पहुंची थी।
क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 6 हजार नई कुर्सियां, आज पहुंचेंगे 6 टीमों के लीजेंड खिलाड़ी
रायपुर । राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मेजबानी में लीजेंड 90 लीग टूर्नामेंट का आगाज 6 फरवरी को होने जा रहा है। इससे पहले स्टेडियम में खराब हो चुकी 6 हजार कुर्सियां को बदलकर नया लगाया गया है। अब अपर सीट के दर्शक आरामदायक नई कुर्सी में मैच का आनंद उठाएंगे। स्टेडियम में लंबे समय से कुर्सियां बदली नहीं गई थीं। लीग टूर्नामेंट से पहले व्यवस्था को बेहतर कर लिया गया है।
लीजेंड 90 लीग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेट के लिए पिच को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा लंबी घास को भी मशीन के जरिए काटा जा रहा। बता दें कि आज सुबह से सभी 6 टीमों के 60 से अधिक खिलाड़ी रायपुर पहुंचने लगेंगे। संभवतः छत्तीसगढ़ और दिल्ली की टीम शाम को अभ्यास करेगी। मैदान के चारों और लाइट सिस्टम लगाया जा रहा है। आईपीएल की तर्ज पर दर्शकों को ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी।
स्टेडियम में नहीं रहेगी खाने की सुविधा
मैच के दौरान इस बार दर्शकों के लिए खाने की सुविधा नहीं रहेगी। पानी लेकर साथ में लेकर आना होगा। लीजेंड 90 लीग में दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन के लिए टिकट खरीदी जा रही है। स्टेडियम में ऑफलाइन भी टिकट मिलेगी। आयोजक द्वारा व्यवस्था बनाई जा रही है। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक टिकट को स्कैन करवाकर सीधे स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।
शहर के होटल में रहेंगे खिलाड़ी
खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था शहर के भीतर की गई है। क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को रोमांचित करते नजर आएंगे। बता दें कि 6 से 17 फरवरी तक मैच रायपुर में खेला जाएगा। अधिकांश दिनों में डबल-हेडर मैच निर्धारित होने के कारण टूर्नामेंट क्वालीफायर की ओर बढ़ेगा और 17 फरवरी को ग्रैंड फिनाले में समाप्त होगा। डबल-हेडर मैच में पहला मैच शाम 4 बजे से रात 7 तक चलेगा, जिसके बाद दूसरा मैच रात 7 के बाद रात 10 तक चलेगा। एक मैच लगभग तीन घंटे का होगा। लीजेंड 90 लीग में 90 बॉल अर्थात 15 ओवर का मैच होगा। क्रिकेट का नया फार्मेट रायपुर में देखने को मिलेगा। 15 ओवर का मैच होने से यह क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करेगा।
ऊपर और लोअर सीट की बुकिंग अधिक
लीग में सबसे सस्ती टिकट 100 रुपए है, तो वहीं अधिकतम कीमत 1000 रुपए है। ऊपर की ओर सीट 100 में मिलेगी, तो वहीं लोअर सीट 250 और सिल्वर 500 और गोल्ड 750 रुपए रखा गया है। 1000 रुपए प्लेटिनम टिकट तय किया गया है। स्टेडियम में ऊपर और लोअर सीट की बुकिंग अधिक बताई जा रही है। अधिक से अधिक दर्शक मैच देखने पहुंचे, इसलिए लीग मैच की टिकट को सस्ती रखी गई है। सभी टीम 6 मैच खेलेगी।
ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया की प्रस्तुति
लीग की ओपनिंग सेरेमनी भव्य रूप से स्टेडियम में होगी, जिसमें बॉलीवुड़ एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, साथ ही गायक विशाल मिश्रा, सोनू निगम, हार्डी सन्धु जैसे सितारे व छालीवुड के सितारे परफॉर्मेंस देंगे। आईपीएल की तर्ज पर लोगों को ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी।
गोबरा-नवापारा के अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत लेखाओं की जांच
रायपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के परिपेक्ष्य में जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री सुशील गजभिये द्वारा नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा के लिए गठित व्यय अनुवीक्षण व लेखा परीक्षण टीम का शास. हरिहर उच्चतर. माध्य. विद्यालय गोबरा-नवापारा की व्यय अनुवीक्षण सेल में अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम परीक्षण तिथि को प्रस्तुत किए गए
लेखाओं की जांच की तथा निगरानी हेतु बनाए गए दल को मैदानी स्तर में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यय प्रेक्षक ने व्यय अनुवीक्षण टीम को उचित रीति से अभ्यर्थियों द्वारा लेखा लिए जाने के निर्देश दिए।
दिल्ली में परिवर्तन की लहर, आप दा सरकार की विदाई तय : अरुण साव
रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में कहा कि, कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा होता है, ये झूठे सपने दिखाते हैं। ये जनता को धोखा देने के लिए घोषणा पत्र लाती है। विधानसभा चुनाव 2018 में इन्होंने 36 वादे किए थे, जिसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए और जनता जनार्दन ने इसका बदला ले लिया। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी सबक सिखाएगी। साव ने कहा कि, कांग्रेस देश और राज्य के हितों के विपरीत कार्य करती है, इसलिए जनता इससे दूर जा चुकी है।
उप मुख्यमंत्री साव ने गरीबों को पट्टा देने की योजना पर कहा कि, कांग्रेस झूठ बोलना बंद करें। सरकार कानून में परिवर्तन करके नजूल भूमि के पट्टाधारक को भू- स्वामित्व का अधिकार देगी। वहीं निकायों में समेकित कर और बिजली बिल पटाने वालों को प्रधानमंत्री आवास देने की योजना बनाई है। हमने अटल विश्वास पत्र में गरीबों को पीएम आवास देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री ने हर गरीब को पक्का मकान दिलाने की योजना बनाई है। हमारी सरकार गांव और शहरों में प्रत्येक गरीब को पीएम आवास देने के लिए संकल्पित है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस पर साव ने कहा कि, दिल्ली में परिवर्तन की लहर है, आप दा की सरकार जाने वाली है। जनता आखिरी किल ठोकने वाली है। दिल्ली में कमल खिलेगा, डबल इंजन की सरकार बनेगी।दिल्ली तेज गति से आगे बढ़ेगा।
गारे पेलमा के पांच ईनाम श्रेष्ठ कार्यों के प्रतीक - सुबोध सिंह
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को गारे पेलमा खदान के संचालन में सुरक्षा संबंधी मापदण्डों के पालन हेतु वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीनस्थ महानिदेशालय खान सुरक्षा द्वारा पांच महत्वपूर्ण पुरस्कारों से नवाजा गया है। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने उत्पादन कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह हमारी टीम की प्रतिबद्धता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।
केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीनस्थ महानिदेशालय खान सुरक्षा द्वारा वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर खदानों के रखरखाव और कार्य-निष्पादन का आकलन किया जाता है।
वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विश्रामपुर में किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में गारे पेलमा सेक्टर तीन, कोयला खदान को विविध पुरस्कार प्राप्त हुए। ओवरऑल ग्रुप ई (उत्पादन क्षमता 3 मिलियन टन से 5 मिलियन टन तक) में प्रथम, इंजीनियरिंग एक्सेवेशन में प्रथम, सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान में प्रथम, डस्ट सप्रेशन में द्वितीय, इल्यूमिनेशन (मांइस में लाइट की व्यवस्था) में द्वितीय, एक्सप्लोसिव (विस्फोटक) में द्वितीय, गारे पेलमा सेक्टर तीन कोयला खदान द्वारा प्रदर्शित एक्सीबिशन एवं स्टॉल हेतु द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। ओवरऑल ग्रुप ई (उत्पादन क्षमता 3 मिलियन टन से 5 मिलियन टन तक) की श्रेणी में गारे पेलमा सेक्टर तीन कोयला खदान को विगत चार वर्षों से प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो रहा है, जो कि सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस. के. कटियार, कार्यपालक निदेशक श्री एम. आर. बागड़े द्वारा ये पुरस्कार पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह को सौंपे गये। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी परिवार के लिए गौरव का विषय है। हमारी टीम की मेहनत, प्रतिबद्धता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता ने हमें इस सम्मान तक पहुंचाया है। सुरक्षा हमारे संचालन की प्राथमिकता है और हम हमेशा अपने खनिकों के सुरक्षित कार्य वातावरण को सुनिश्चित करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। श्री सिंह ने पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये बधाई दी और भविष्य में इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने की आशा व्यक्त की है। वहीं श्री कटियार ने कहा है कि सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उच्च कोटि की है। इसे बनाये रखने के लिए उत्पादन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयास जारी रहेंगे।
स्टार एयरलाइंस ने शुरू की रायपुर से झारसगुड़ा-हैदराबाद के लिए फ्लाइट
रायपुर । रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं। स्टार एयरलाइंस ने रायपुर को झारसुगुड़ा और हैदराबाद से जोड़ते हुए अपनी सेवाएं शुरू की है।
कंपनी का मानना है कि, भारत सरकार की रीजनल कनेक्टीविटि योजना के तहत हवाई यात्रा को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने और एविएशन उद्योग को बढ़ावा देने का उद्देश्य पूरा होगा। इसी योजना के तहत स्टार एयर ने रायपुर को नए गंतव्यों से जोड़ा है।
क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करना
स्टार एयर के सीईओ कैप्टन सिमरन सिंह तिवाना ने कहा हम दूसरे शहरों को हवाई मार्ग के जरिए रायपुर से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रायपुर- झारसुगुड़ा- हैदराबाद कनेक्शन न सिर्फ यात्रा का विकल्प होगा बल्कि यह इन शहरों में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दे
लखमा की जमानत याचिका ख़ारिज, 18 तक रहेंगे जेल में...
रायपुर । आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका खारिज हो गई है। बता दें कि मंगलवार को कवासी लखमा की कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन बल की कमी होने की वजह से कवासी लखमा कोर्ट में पेश नहीं हुए। लखमा की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। कोर्ट ने 18 फरवरी तक कवासी लखमा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
शराब कारोबारी अरविंद सिंह ने अपने बयान में ईडी को बताया था कि हर महीने कवासी लखमा को शराब कार्डन से 50 लाख रुपए महीने जाते थे। इसके साथ ही आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी ने भी अपने बयान में बताया था कि 50 लाख के साथ ही डेढ़ करोड़ रुपए शराब कार्डन से और दिए जाते थे। इस हिसाब से पूर्व मंत्री को हर महीने दो करोड़ जा रहे थे। इस बात की पुष्टि दोनों की गवाही से हुई है। 36 महीने तक यह घोटाला हुआ है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने किया सरकारी छुट्टियों का ऐलान
रायपुर । राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर छुट्टियों की जानकारी दी है। जारी आदेश के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त, महाष्टमी पर 30 सितंबर, दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालय कार्यालयों के लिए लागू नहीं होगा।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र...
रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों में एक साथ घोषणा पत्र जारी किया। जिसके अनुसार, सभी निकायों में तालाबों घाटों के सौंदर्यीकरण के साथ महिलाओं के लिए निकाय के तालाबों में बनाए चेंजिंग रूम बनाए जाने सहित कई वादे किए हैं।
जारी घोषणा पत्र के अनुसार, सभी निकायों में सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन की स्थापना की जाएगी। पौनी पसारी में महिलाओं को प्राथमिकता के साथ शहरी व्यावसायिक क्षेत्र में प्रसाधन की व्यवस्था होगी। आटो और ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने और तलाबों का संरक्षण व सौन्दर्याकरण की विषेश पहल का वादा किया है। साथ ही घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाये जायेंगे। शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।
घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु
महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था।
सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।
श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रू. से बढ़ाकर 5000 रू. किया जाएगा।
निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जायेगी।
मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।
प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी।
प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।
नगरीय निकाय के द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।
यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जायेगा।
शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जायेगे।
पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जायेगा और वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।
विकास कार्य में पारदर्शिता सामुहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिये गये अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा।
कन्या विवाह के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निः शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
सामुदायिक भवन की ऑनलाईन बुकिंग सिस्टम लागू करेगें।
शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार दिया जाएगा।
सभी को पात्रतानुसार वृद्धा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।
समस्त सरकारी स्कूल और आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।
सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण।
स्कूली और महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।
जन्म-मृत्यु और मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।
युवाओं को रोजगार देने के लिये सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाया जायेगा।
महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विशेष पहल।
सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।
कांग्रेस शसित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जायेगा।
संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छुट प्रदान की जायेगी।
सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिये हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जायेगा।
प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जायेगा।
नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जायेगा।
नगर पंचायत माना कैंप के अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत लेखाओं का व्यय प्रेक्षक ने किया परीक्षण
रायपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर व्यय प्रेक्षक सुशील गजभिये ने नगर पंचायत माना कैंप के लिए गठित व्यय अनुवीक्षण व लेखा परीक्षण टीम के साथ कार्यालय नगर पंचायत माना कैंप की व्यय अनुवीक्षण सेल में अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम परीक्षण तिथि को प्रस्तुत किए गए लेखाओं की जांच की। इस दौरान व्यय प्रेक्षक गजभिए ने व्यय अनुवीक्षण टीम को उचित रीति से अभ्यर्थियों द्वारा लेखा लिए जाने के निर्देश दिए।
अजय सिंह ने प्रचार ईवीएम मशीन की लाइव डेमो का किया अवलोकन
स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्रों की व्यवस्था का लिया जायजा
रायपुर । राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जगदलपुर शहर के संजय बाजार के समीप जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रणाली में प्रयुक्त की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की लाइव डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मशीन के उपयोग और महापौर, पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान करने के संबंध में चर्चा किए। साथ ही डेमोट्रेशन कार्य में लगे अधिकारियों से मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने संजय बाजार के समीप स्वामी आत्मानंद स्कूल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री सिंह ने मतदान केंद्र पर दिवाल लेखन की सराहना की, इसके साथ ही संगवारी बूथ, महिला मतदान केंद्र की व्यवस्था का भी संज्ञान लिया। इस निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नोडल अधिकारी पुलिस ओ पी पाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।