छत्तीसगढ़ / रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर 27 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।
रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 21 लोकल ट्रेनें रद
रायपुर । रेलवे ने फिर यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के रद होने के चलते बाकि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है।
ये ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी
झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी।
अंतागढ़-रायपुर डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। ताड़ोकी-रायपुर डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी।
रायपुर-ताड़ोकी डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। टीटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को आरंग महानदी में समाप्त होगी और आरंग महानदी-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर तितलागढ़ पैसेंजर 29 दिसंबर को आरंग महानदी से प्रारंभ होगी और रायपुर-आरंग महानदी के मध्य रद रहेगी।
रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 28 एवं 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त होगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को महासमुंद में समाप्त होगी और महासमुंद-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर विशाखापत्तनम पैसेंजर 29 दिसंबर को महासमुंद से रवाना की जाएगी और रायपुर-महासमुंद के मध्य रद रहेगी।
कंस्ट्रक्शन कारोबारी के साथ लाखों ठगी
रायपुर । कंस्ट्रक्शन कारोबारी से आठ लाख 83 हजार 500 रुपये की ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑनलाइन ऑर्डर लेकर रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए। तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अवंति विहार कॉलोनी के रहने वाले भारतभूषण गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। वह कंस्ट्रक्शन मटेरियल कारोबारी हैं। 21 दिसंबर को उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसने अपना नाम आशीष शुक्ला बताया। उसने कहा कि वह अल्ट्राट्रेक सीमेंट कंपनी का एजेंट है।
ठग ने कारोबारी से कहा कि आपने जो तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑर्डर दिया था, वो भेज दिया गया है। आप खाते में पेमेंट कर दीजिए। इसके बाद कारोबारी भारतभूषण ने उसके बताए खाते में आठ लाख 83 हजार 500 रुपये जमा कर दिए।
21 दिसंबर से अब तक उन्हें सीमेंट नहीं मिला है। दोबारा उसी नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद कारोबारी को ठगे जाने का एहसास हुआ और आरोपित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
दवा कारोबारी से 7.88 लाख ठगे
इसी तरह ठगी की दूसरी घटना पुराना बस स्टैंड के दवा कारोबारी कमलजीत सिंह बग्गा के साथ हुई है। उन्हें दवाइयां सप्लाई का झांसा देकर 7.88 लाख की ठगी की गई है। ठगों ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से कारोबारी को मेल किया। उनसे दवाइयों का ऑर्डर लिया।
बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव, सरकार की तैयारी पूरी है: डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे। दोनों चुनाव में वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। इसकी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग ने कर ली है।
साव ने बताया कि, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।इस बार बहुत सारी चीजें हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पालन में आरक्षण पद्धति बदली गई। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। इसी प्रकार निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच कई नए निकाय बने हैं। नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाया गया हैं। इन सब की तैयारी में काफी समय लगा।
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, नगरीय निकायों में 7 जनवरी तक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जैसे ही आरक्षण की प्रकिया समाप्त होगी, उसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी और उसके बाद वे चुनाव के कार्यक्रम घोषित करेंगे।
साव ने बताया कि, पहले मतदाता सूची साल में एक बार तैयार की जाती थी। अब हर तीन महीने में सूची बनाने का निर्णय लिया है, ताकि नए मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि, बोर्ड परीक्षा मार्च से शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सभी चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले करा लेंगे।
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर रमन सिंह ने जताया दुःख
रायपुर । देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विद्वान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के निधन समाचार से व्यथित हूँ। वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे पदों पर रहकर उन्होंने राष्ट्र की सेवा में जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को धैर्य और संबल प्रदान करें।
2 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
रायपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थाे सहित प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force टीम का गठन किया गया है। जिसमें उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 25.12.24 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीराम नगर गार्डन के पास 01 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम हीना उर्फ बबली गोपाल निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी हीना उर्फ बबली गोपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.035 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 21,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 849/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार
रायपुर । उक्त आरोपी द्रोणाचार्य स्कूल के पास थाना न्यू राजेंद्र नगर के पास आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहा है, मुखबिर सूचना पर तसदिकी कार्यवाही रास्ता पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
रेडक्रास सोसायटी की साधारण सभा 7 को
रायपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा रायपुर में प्रबंध समिति गठन हेतु शेष 5 सदस्यों का चयन निर्वाचन के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में एक साधारण सभा की बैठक अगामी 7 जनवरी सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टर परिसर रायपुर निर्धारित किया गया है। रेडक्रॉस जिला शाखा रायपुर द्वारा 7 दिसंबर 2024 को प्रकाशित सूची के अनुसार, संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से निवेदन किया गया है कि वे उक्त बैठक में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर अपना योगदान दें। संबंधित सभी सदस्य अन्य जानकारी हेतु भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
एक युद्ध-नशे के विरूद्ध अभियान की समीक्षा बैठक
कलेक्टर और एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी ज्योत्सना चौधरी ने ली बैठक
रायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर रायपुर जिले में नशे के खिलाफ एक युद्ध-नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को नशे से रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और घंुमतू लोगों को रेशक्यू भी किए जाने का कार्य किया भी किया जा रहा है। इस अभियान की समीक्षा के लिए आज जिलास्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में ली गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीएसपी ज्योत्सना चौधरी सभी विभागीय अधिकारियों से अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
एक कॉल से अस्पताल प्रबंधन ने जारी की जन्म प्रमाणपत्र की सॉफ्ट कापी
विष्णु के सुशासन का हो रहा असर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। आरंग के खोरसी भाटिया ग्राम पंचायत निवासी लेखराम साहू ने हास्पिटल से बेटी का जन्म प्रमाणपत्र नहीं दिए जाने को लेकर शिकायत की थी। उन्हांेने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म जिला चिकित्सालय कालीबाड़ी में 30 सिंतबर को हुआ था। 17 दिसंबर को उनको अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र दिया गया है वह अस्थायी फोटो कॉपी पेपर में दिया गया है जिसमे जानकारी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। चिकित्सालय जाने पर सही जबाव नहीं दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर मे फोन किया किया। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही उनको अस्पताल प्रबंधन से सॉफ्ट कापी में दूसरा प्रमाण पत्र जारी करवा कर प्रदान किया गया। इसकी जानकारी आवेदक श्री साहू को दी गई जिसके बाद उन्हांेने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया ।
विष्णु के सुशासन का हो रहा असर : एक कॉल से मिल रहा है समस्या का समाधान
स्ट्रीट लाइट सुधार कार्य करवाया गया
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। जोन 8 के वार्ड क्रमांक 69 निवासी दीपक साहू ने स्ट्रीट लाइट नहीं जलने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वार्ड के सत्यम बिहार कलोनी में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पास महीनेभर से स्ट्रीट लाइट खराब है। जिससे रात में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पडता है। इसको लेकर उन्होंने स्थनीय प्रशासन से भी शिकायत किया। लेकिन वहां से भी कार्य न होने पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर मे फोन किया किया। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही तत्काल स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का कार्य करवाया गया। इसकी जानकारी आवेदक श्री साहू को दी गई जिसके बाद उन्हांेने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया ।
आरडीए की संपति विक्रय हुई ऑनलाईन
देश दुनिया से कोई भी भारतीय नागरिक खरीद सकेगा रायपुर विकास प्राधिकरण में संपत्ति
रायपुर । रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियां अब घर बैठे ही खरीदी जा सकेगी। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज प्राधिकरण की ऑनलाईन संपत्ति विक्रय की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि प्राधिकरण की यह एक अच्छी पहल है इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा ।
इससे संपत्ति के व्ययन प्रकिया में पारदर्शिता आएगी। इस कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।
संपत्ति ऑन लाईन विक्रय सॉफ्टवेयर के बारे में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि ऑन लाईन प्रक्रिया के माध्यम से रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध संपत्ति खरीदने के इच्छुक भारतीय नागरिक वेबसाइट के माध्यम से योजनावार, कैटेगरी (प्लॉट, फ्लैट आदि विभिन्न प्रयोजन) में उपलब्ध संपत्ति की खोज कर ऑनलाईन ही राशि का भुगतान कर क्रय कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि इससे नागरिक प्रापर्टी ब्रोकर और एजेन्टो के धोखें और परेशानियो से बच सकेगें।
ऑनलाईन प्रक्रिया से संपत्ति विक्रय की प्रीमीयम राशि, जलकर और अन्य भुगतान किया जा सकेगा। ऑन लाईन संपत्ति विक्रय की इस प्रक्रिया को लोगों को बार बार प्राधिकरण कार्यालय में आने की परेशानी नहीं होगी और समय की भी बचत होगी। जैन ने आगे कहा कि ऑन लाईन संपत्ति खरीदने के लिए प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन (rda.cgstate..gov.in) का अवलोकन किया जा सकता है।
जैन ने कहा इस प्रक्रिया से प्राधिकरण प्रशासन में जवावदेही और दक्षता में वृध्दि होगी। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने ऑन लाईन संपत्ति विक्रय के शुभारंभ करते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की सकरात्मक सोच के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में वीर बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
रायपुर । कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में वीर बाल दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू वर्मा ने प्रथम, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रथम वर्ष की छात्रा भूमिका साहू ने द्वितीय और बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रथम वर्ष की छात्रा पारुल जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि दसवें सिक्ख गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत से हमें सत्य और धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को असत्य के सामने कभी भी न झुकने का संदेश दिया।
डॉ. नृपेंद्र शर्मा ने अपने वक्तव्य में वीरता और साहस के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यदि आप वीर और साहसी बनेंगे तो न केवल अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे, बल्कि दूसरों की सहायता भी कर पाएंगे। मनोबल बनाए रखना और किसी भी कठिनाई का सामना करना ही सच्ची वीरता है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी बलवंत खन्ना ने कहा कि किसी कार्य में पारंगत होना जितना जरूरी है, उससे ज्यादा बिगड़ी स्थिति को सुधारना है।
यानी जीवन में कमियों को दूर करने का कौशल बहुत जरूरी है।
इस मौके पर खन्ना ने अपनी पुस्तक "है तो है" शिक्षकों और विद्यार्थियों को भेंट की।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
गांधी की स्मृति सहेजना भाजपा को हजम नहीं हो रही : कांग्रेस
रायपुर । गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100वें वर्ष पर बेलगांव में हो रहे कांग्रेस की नव सत्याग्रह बैठक से भाजपा बौखला गयी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई झूठ बोलने और मिथ्या प्रचार करने के हथकंडे पर उतर आये है। भाजपा अध्यक्ष झूठ बोल रहे कि कांग्रेस ने बैठक स्थल पर देश का गलत मानचित्र लगाया है। भाजपाईयों को यह हजम नहीं हो रहा है कि कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रही है।
गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष होने पर कांग्रेस द्वारा गांधी की स्मृतियों को सहेजने उनके आदर्शों को जिवित रखने के प्रयास गोंडसे के अनुयायियों को हजम नहीं हो रहा है। 10 सालो में चीन देश के गलवान क्षेत्र में घुस आया है, 56 इंची वाले प्रधानमंत्री मौन है भाजपाई प्रलाप कर रहे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा आदतन गांधी के विरोधी रही है। नाथू राम गोडसे और सावरकर के अनुयायियों से गांधी के आदर्शों पर चलने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। देश की आजादी की लड़ाई के समय भी और आजादी के लड़ाई के बाद भाजपा और उसके पितृ संगठनो ने महात्मा गांधी का विरोध किया। आजादी की लड़ाई का विरोध किया।
गांधी के द्वारा चलाये गये भारत छोड़ो आंदोलन, असहयोग आंदोलन का भाजपाईयों के पूर्वजों ने विरोध किया था। ऐसी मानसिकता वाले भाजपा के नेता बर्दास्त नहीं कर पा रहे कि कांग्रेस गांधी के आदर्शों को क्यों प्रचारित कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का डीएनए संविधान विरोधी है। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने तय कर लिया था कि यदि 400 से अधिक सीटें आ जाएगी तो संविधान बदल देंगे।
देश की जनता ने भाजपा को 240 में समेट दिया तो उनकी मंशा पूरी नहीं हुई, संविधान बदलने के भाजपाई मंशा के कारण देश भर में भाजपा के खिलाफ माहौल बना तो भाजपा मजबूरी में संविधान की पैरोकार बनने का ढोंग करती है।
कांग्रेस ने गांधी के नेतृत्व में देश को आजादी दिलाई, लोकतंत्र की बुनियाद नेहरू ने रखा, बी.आर. अंबेडकर के प्रयासों से हमें दुनिया का बेहतरीन, लिखित संविधान मिला लेकिन भाजपा की बदनीयती संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है।
महाकुंभ में प्रयागराज जाने के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें, जानिए शेड्यूल
रायपुर। प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ को ध्यान में रखकर रेलवे ने संगम में स्नान करने वाले श्रद्वालुओं को बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर होकर गुजरेगी।
महाकुंभ के दौरान 3,000 स्पेशल ट्रेनें सहित 13,000 से अधिक ट्रेनें दौड़ेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी और बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जा रही है।ट्रेन नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल और ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन व्हाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है।
इन स्टेशन्स से होकर गुजरेंगी ट्रेन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 08530/08529 विशाखपत्तनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-विशाखपत्तनम और ट्रेन नंबर 08562/08561 विशाखपत्तनम-गोरखपुर–विशाखपत्तनम कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चल रही है। ये सभी ट्रेनें रायपुर, बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, चांपा, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
इसी प्रकार दक्षिण रेलवे से चलने वाली पांच महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन में 06005/06006 कन्याकुमारी-गया- कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06021/06022 कोचुवेलि-गया-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06001/06002 चेन्नई सेंट्रल-गोमती नगर-चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 06003/06004 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल और ट्रेन नंबर 06007/06008 कोचुवेलि-बनारस-कोचुवेलि साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल शामिल हैं।
इतवारी-टाटानगर रद
चक्रधरपुर मंडल के राजगांगपुर स्टेशन यार्ड में एफओबी गर्डर लांचिंग के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते 29 दिसंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18110/18109 इतवारी एक्सप्रेस रद रहेगी।
