छत्तीसगढ़ / रायपुर
राजधानी के जैन मंदिर में 10 लाख के आभूषण की चोरी
रायपुर । रायपुर में चोरों ने अब मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. लाभांडी स्थित जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना को चोरों ने अंजाम दिया है, जिसमें कीमती कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबाधां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के लाभांडी स्थित पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना हुई है. चोरों ने मंदिर में 10 लाख से अधिक के कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए हैं. मंदिर में भगवान की मूर्ति को छोड़कर चोरों ने सबकुछ पार कर दिया हैं.
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. चोरों ने जैन मंदिर में मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्टप्रिहार्य, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 9 अभिषेक कलश, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, एक स्वर्ण कलश, चार छत्र चांदी, दो चांदी भाली, तीन आशिका, 5 चांदी की छोटी प्लेट, एक चांदी का लोटा, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक बड़ी गंजी, चांदी की एक चम्मच और अन्य सामग्री चोरी की है।
3 आईएएस का बदला प्रभार, अमित कटारिया को मिली पोस्टिंग
रायपुर । राज्य सरकार ने 3 आईएएस के प्रभार बदले हैं। इसमें IAS अमित कटारिया को पोस्टिंग मिल गई है। साथ ही IAS मुकेश बंसल CM सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि अमित कटारिया, भा.प्र.से. (2004), को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
अमित कटारिया द्वारा सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से मनोज कुमार पिंगुआ, भा.प्र.से. (1994), अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग केवल अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत्र हेगा।
मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर ( आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) एवं अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
अभनपुर ब्लॉक में किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
अभनपुर । छत्तीसगढ़ सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में विधायक इन्द्र कुमार साहू के मुख्य अतिथिय एवं अध्यक्षता खेमराज कोसले के करकमलो से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में हजारो की संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। कृषको का सम्मान शॉल एवं श्रीफल से किया गया।
उद्यानिकी विभाग द्वारा कार्यकम में उपस्थित कृषको को करौंदा एवं केला का पौधा वितरित किया गया। विधायक साहू ने सुशासन के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे विष्णु की पाती का वाचन किया। साहू ने कहा कि आप सभी के आर्शीवाद से सरकार ने सेवा का 1 वर्ष पूर्ण कर लिया है। आप सब की खुशहाली एवं समृद्धि हमारे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी के मुताबिक हमने 3100 रूपये प्रति क्विंटल के दर से, प्रति एकड 21 क्विंटल धान खरीदी, किसानो को खरीदी केन्द्रो पर तत्काल रूपय 10 हजार का भूगतान किये जाने तथा 72 घण्टो के भीतर धान मूल्य का पूर्ण भूगतान की बात कही गयी।
कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग से नोडल अधिकारी एल.पी. तिवारी तथा सहकारिता विभाग से नोडल अधिकारी सत्येन्द्र देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बांच अभनपुर, नवापारा, खोरपा से प्रबंधक शशी यादव द्वारा किया गया। अभनपुर विकासखण्ड से ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का विशेष सहयोग रहा, उनके साथ 27 समितियो के प्राधिकृत अधिकारी तथा समिति प्रबंधक भी कृषक सम्मेलन समारोह मे उपस्थित रहे।
कार्यकम मे प्रमुख रूप से जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र पाण्डे, तहसीलदार रामप्रसाद बघेल, अनुविभागीय कृषि अधिकारी उत्तम कुमार गव्हाड़े, अन्य कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, मत्स्य विभाग से विवेक हरदेव, पशुपालन विभाग से आर.के. सिह, उद्यानिकी विभाग से परमजीत गुरूदत्ता, कृषि उपज मण्डी समिति एवं अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
निकाय चुनाव: प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह जारी
रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह जारी कर दिया है। इन चुनाव चिन्हों का उपयोग निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ने वाले कर सकते हैं। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इमसें मेयर और अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों के लिए 50 और पार्षद चुनाव लड़ने वालों के लिए 40 विकल्प दिए गए हैं।
लोने एप के नाम पर धोखाधड़ी गैंग सक्रिय: सस्ते के चक्कर में गँवा सकते हैं लाखों...
रायपुर । अगर आप सस्ते और त्वरित कर्ज का लालच देने वाले लोन ऐप्स का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। देशभर में ऐसे फर्जी लोन ऐप्स की संख्या बढ़ती जा रही है, जो लोगों को कर्ज के नाम पर ठग रहे हैं। ये ऐप्स न केवल आपकी गाढ़ी कमाई हड़प लेते हैं, बल्कि आपकी निजी जानकारी का भी दुरुपयोग कर सकते हैं।
कैसे काम करता है यह फर्जीवाड़ा?
आकर्षक ऑफर का जाल: इन फर्जी ऐप्स पर बेहद सस्ती ब्याज दर और त्वरित लोन के विज्ञापन दिए जाते हैं। लोग कम दस्तावेज़ीकरण और तुरंत पैसे मिलने के लालच में इनके झांसे में आ जाते हैं।
ऐप इंस्टॉल करने पर धोखाधड़ी: ऐप डाउनलोड करने के बाद यह आपसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, और बैंक डिटेल्स जैसी गोपनीय जानकारी मांगते हैं।
डेटा चोरी और ठगी: ऐप के माध्यम से यह गैंग आपकी निजी जानकारी तक पहुंच बना लेता है और आपके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेता है।
ब्लैकमेलिंग: कई मामलों में, गैंग कर्ज चुकाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग भी करता है। वे आपकी फोन गैलरी, कॉन्टैक्ट लिस्ट, और अन्य संवेदनशील डाटा का दुरुपयोग कर सकते हैं।
धोखाधड़ी के मामले बढ़े
पुलिस और साइबर सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हाल ही में ऐसे मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। ठग लोग फर्जी ऐप्स का सहारा लेकर लोगों को लाखों का चूना लगा रहे हैं।
सावधान रहें, सतर्क रहें
केवल आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) द्वारा मान्यता प्राप्त ऐप्स से ही लोन लें।
अनजान ऐप्स पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।
अगर कोई ऐप संदिग्ध लगे, तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग और रिव्यू ध्यान से पढ़ें।
सरकार और एजेंसियों का अलर्ट
सरकार और साइबर सुरक्षा एजेंसियां लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी चेतावनी जारी की है कि बिना मान्यता प्राप्त ऐप्स के माध्यम से कर्ज लेने से बचें।
सस्ते कर्ज का लालच कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकता है। ऐसे में सतर्कता ही आपकी सुरक्षा की कुंजी है।
आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मेहनत करने से मिलती है सफलता : अरुण साव
डागा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
रायपुर । अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में कही।
उप मुख्यमंत्री साव शनिवार को कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए वार्षिक उत्सव का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है एवं उनमें आत्मविश्वास की वृद्वि होती है।
इस दौरान कार्यकम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोवर्धन दास डागा मदन लाल तालेडा, सचिव अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राज किशोर नत्थानी, देवीचंद श्रीमाल, रूपचंद श्रीमाल, सुरेश शुक्ला, डागा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता घई के साथ अन्य प्राध्यापकगण के अलावा कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी।
होम्योपैथी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम : अरुण साव
उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए
रायपुर । सैकड़ो किताबें पढ़ने से जो ज्ञान नहीं मिल पाता वो विशेषज्ञों के वक्तव्य से मिल जाता है। जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी प्रैक्टिस में लगाई, रोगों को समझने, उसके इलाज में लगाई सेमिनार के जरिए उनका अनुभव सुनने को मिलता है। लोगों के बीच भ्रांति है कि होम्योपैथी जल्दी असर नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। होम्योपैथी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम है। होम्योपैथी में बिना साइड इफेक्ट के सस्ते में अच्छा इलाज उपलब्ध है। बस हमें इसे प्रचारित करने की आवश्यकता है।
उपमुख्यमंत्री साव ने सेमिनार की सफलता के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और भगवान राम का ननिहाल है। यहां की संस्कृति, परंपरा की अलग पहचान है, सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक रूप से छत्तीसगढ़ का उल्लेख मिलता है। यहां भोलेभाले, ईमानदारी और मेहनती लोग हैं।
साव ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि हमारे हॉस्पिटल में होम्योपैथी डॉक्टर हों। छत्तीसगढ़ में एक अच्छा रिसर्च सेंटर और मेडिकल कॉलेज हो। उन्होंने कहा कि देश के अच्छे रिसर्च एवं मेडिकल संस्थान का अध्ययन करके हम छत्तीसगढ़ में भी होम्योपैथी का एक अच्छा मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ बनाने का मजबूत प्रयास करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में लोगों के मन में एक धारणा बनी हुई है, लोग जान एलोपैथी के इलाज से थक जाते हैं तब वह होम्योपैथी की ओर आते हैं। होम्योपैथी, नैचुरोपैथी, एलोपैथी सभी के बीच होम्योपैथी का अपना महत्व है। हमें होम्योपैथी का लाभ तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकास और विस्तार हमारा उद्देश्य है। विष्णु देव साय की सरकार में घोषणाएं और काम दोनों होते हैं।
इस मौके पर पवन साय, डॉ सुनील कुमार दास, डॉ विजय शंकर मिश्रा, डॉ संजय शुक्ला, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप के. पात्रा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सुशील हरी रमानी, डॉ. धीरेंद्र तिवारी समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
राज्य सरकार ने एक और मामला सीबीआई को सौंपा
रायपुर । भ्रष्टाचार से जुड़ा एक और मामला राज्य सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने ईओडब्ल्यू एसीबी में दर्ज एफआईआर क्रमांक 49- 2024 को सीबीआई को सौंप दिया है। इसकी जांच के लिए राज्य सरकार ने सीबीआई को सहमति जारी कर दी है।
अफसरों के अनुसार यह मामला शराब घोटाला से जुड़ा हुआ है। बता दें कि नवंबर में ही राज्य सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया था। इसके बाद से ही प्रक्रिया चल रही थी। सीबीआई की सहमति मिलने के बाद अब केस सौंपने जाने और उसकी जांच के लिए सीबीआई को अधिकृत करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
अपराधियों के बुलंद हौसले: चाकूबाजी के बाद सोशल मीडिया पर धमकी
रायपुर । राजधानी में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों के बुलंद हौसले का ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां जेल से छूटे एक आरोपी ने 18 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया। घटना के बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा हमला करने की धमकी दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
चाकूबाजी की वारदात:
घटना 19 दिसंबर की शाम 7:30 बजे की है। 18 वर्षीय आरव धोटे बाजार गया था, तभी अमृत चौक के पास मोहल्ले के ही प्रीतम यादव ने उस पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। इस हमले में आरव के दाहिने पैर पर गंभीर चोटें आईं। घायल आरव ने टिकरापारा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर धमकी दी।
इंस्टाग्राम लाइव पर धमकी:
एफआईआर के बाद प्रीतम यादव ने अपने साथियों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दी। वीडियो में वह धारदार हथियार लेकर खुलेआम चुनौती देता नजर आया। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रतिक्रिया:
घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर बढ़ता अपराध:
यह मामला राजधानी में बढ़ते अपराध और सोशल मीडिया के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। अपराधी न केवल वारदात को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर लाइव आकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
यह घटना राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया निगरानी पर सवाल खड़े करती है। पुलिस पर दबाव है कि वह आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जनता में विश्वास बहाल करे।
व्यक्तित्व विकास में सहायक है शिक्षा : लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के एक निजी स्कूल के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। ऐसे आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होता है। मंच पर सबके सामने प्रस्तुति देने से बच्चों के अंदर की झिझक दूर होती है व रचनात्मकता के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है।
शिक्षा से हमें न केवल ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह हमें सोंच, समझ और विश्लेषण करने की क्षमता को भी बढ़ाती है। यह हमें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस अवसर पर विद्यार्थी, उनके अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है : राज्यपाल डेका
आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
रायपुर । जीवन में आगे बढ़ने के लिए सीखना जरूरी है और सीखने के लिए सदैव एक सतत् इच्छा होनी चाहिए। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है और सीखने की कोई उम्र नही होती। अच्छे इंसान बनें क्योंकि अच्छे व्यक्ति ही बेहतर समाज का निर्माण करते है। यह उद्गार राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को आईसीएफएआई विश्वविद्यालय रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 21 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 18 विद्यार्थियों को रजत पदक सहित 362 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करें तो आप की सफलता निश्चित है। उज्जवल भविष्य के लिए इच्छा शक्ति और अपनी क्षमता के साथ आगे बढ़े। समाज आपकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है उसके लिए काम करें। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है। आप लोगों की मेहनत और योग्यता से भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। निजी उच्च शिक्षा संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करें और शिक्षा का स्तर बढाएं। शिक्षा एक नोबल व्यवसाय है। केवल विशाल भवन बनाकर शिक्षा का स्तर नहीं बढ़ाया जा सकता, बल्कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना जरूरी है। शिक्षा केन्द्र को एक व्यवसाय का संस्थान न बनाया जाए।
राज्यपाल ने पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि हमेशा श्रेष्ठता की ओर बढ़ते रहें।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर आर. पी. कौशिक ने भी अपना संबोधन दिया। कुलपति डॉ. एस. पी. दुबे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमेन बृजेश चंद्र मिश्रा, विश्वविद्यालय के कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके पालकगण उपस्थित थे।
गरिमापूर्ण मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक
रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 गरिमापूर्ण आयोजित करने के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग के उत्कृष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करें। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ध्वजारोहण, मंच, पंडाल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि समारोह स्थल पर परेड कार्यक्रम, भाग लेने वाली टुकड़ियों का निर्धारण एवं रिहर्सल, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों तथा उत्कृष्ठ झांकी को पुरस्कार वितरण के साथ ही कार्यक्रम के उद्घोषक का निर्धारण किया जाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पार्किंग एवं ट्रेफिक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर विभागों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति का निर्देश दिया। पुलिस परेड ग्राउंड में साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ 24 जनवरी को रिहर्सल का भी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
गली-गली में बिक रही अवैध शराब, प्रशासन की ढिलाई या संरक्षण का खेल?
भटगांव । भटगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार का जाल तेजी से फैल रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर ढाबों तक कच्ची महुआ और देशी शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। इस पर समय-समय पर पुलिस और विभागीय कार्यवाही जरूर होती है, लेकिन इन कार्रवाइयों का प्रभाव सीमित नजर आता है।
बड़े कारोबारियों पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्यवाही छोटे कोचियों तक ही सीमित रहती है, जबकि बड़े शराब कारोबारी प्रशासन की पकड़ से दूर हैं। इसके चलते कई लोग थाने और आबकारी विभाग पर संरक्षण देने के आरोप भी लगा रहे हैं। शाम होते ही शराब के अवैध अड्डों पर ग्राहकों की भीड़ इस स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है।
ढाबों पर भी नशे का कारोबार
थाना क्षेत्र के ढाबों में भी अवैध शराब बिकने की शिकायतें आम हो गई हैं। बावजूद इसके इन पर कठोर कार्यवाही का अभाव समझ से परे है। शिकायत करने वाले नागरिकों को अक्सर धमकियां दी जाती हैं और उनके साथ बदसलूकी भी की जाती है।
नशे की चपेट में युवा और महिलाएं
यह स्थिति न केवल परिवारों में अशांति और हिंसा बढ़ा रही है, बल्कि युवा पीढ़ी और महिलाओं को भी नशे की लत की ओर धकेल रही है। इससे सामाजिक बुराइयों और अपराधों में भी इजाफा हो रहा है।
प्रशासन की जिम्मेदारी और समाज की भूमिका
प्रशासन भले ही जागरूकता अभियानों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दे रहा हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत अलग है। समाज के लोग भी इस बुराई के खिलाफ उठने में झिझकते हैं। इसके पीछे डर और अवैध कारोबारियों का दबदबा एक बड़ा कारण है।
क्या होगा समाधान?
आमजन और प्रशासन के बीच समन्वय और दृढ़ता से कार्यवाही की जरूरत है। जब तक बड़े शराब माफियाओं पर शिकंजा नहीं कसा जाएगा, तब तक यह समस्या जस की तस बनी रहेगी।
अब देखना यह है कि भटगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही कब और कैसे होती है। क्या प्रशासन इन सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में सफल होगा, या यह समस्या यूं ही बढ़ती रहेगी?
दो माह से नहीं मिलने वाला राशन एक फोन कॉल पर मिला
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। रायपुर निवासी हेमलाल चक्रधारी ने शासकीय राशन दुकान संचालक द्वारा दो माह से राशन नहीं देने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वे जब भी राशन के लिए शासकीय राशन दुकान जाते हैं तो दुकान संचालक राशन समाप्त होने की बात कहकर राशन नहीं देता है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग में भी शिकायत की लेकिन वहां से समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्तिथ जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में की। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही आवेदक को राशन का आवंटन करवा दिया। राशन मिलने से आवेदक श्री चक्रधारी ने ख़ुशी जाहिर की और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।
गीत, नृत्य एवं नाटिकाओं ने बटोरीं दर्शकों की तालियां
एकांकी, एकल अभिनय, रंगोली एवं पेंटिंग ने मन मोह लिया
रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित सांस्कृतिक युवा महोत्सव मड़ई 2024 के दूसरे दिन आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के विभिन्न सभागृहों एवं प्रेक्षागृहों में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा एकल अभिनय, तात्कालिक भाषण, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, एकांकी, समूह गायन, कोलाज मेकिंग, मिमिक्री, भाषण, समूह गायन (भारतीय), लोक एवं आदिवासी नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में आकर्षक एवं भावप्रवण प्रस्तुतियां दी गई।
इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत दी गई प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, प्रौद्योगिकी विकास, नारी सशक्तिकरण, दहेज उन्मूलन, भ्रष्टाचार उन्मूलन, असमानता एवं अस्पृश्यता निवारण जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को उकेरा गया। युवा कलाकारों ने अपनी संप्रेषणीयता, भावाभिनय, संवाद कौशल, रेखांकन कौशल आदि के माध्यम से दर्शकों को दिल जीत लिया तथा खूब तालियां बटोरीं।
मड़ई 2024 के अंतर्गत आयोजित समूह नृत्यों की रंगा-रंग प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग आदि के माध्यम से अपने भावों को रूपाकार दिया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी एवं अयोजन सचिव डॉ. बी.पी. कतलम विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रभारी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायकगण उपस्थित थे।
सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
रायपुर। राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। श्री सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।