छत्तीसगढ़ / रायपुर
तारीखों का ऐलान, मचा घमासानः चुनाव की डेट आते बयानबाजी शुरू, सरकार पर हमला, बोले- BJP 12 महीने सातों दिन तैयार, अब लबारी पर लगेगी रोक…
रायपुर. छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. तारीखों के ऐलान के बाद सियासी उबाल चरम पर है. सियासी दल एक दूसरे पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. ऐसे में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर निशाना साधा है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, बीजेपी 12 महीनों सातों दिन तैयार रहती है. बीजेपी 21 प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है. बहुत जल्द और प्रत्याशी घोषित होंगे.
बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए आगे कहा, घोषणा वीर करने वाले अब उनकी लबारी पर रोक लग जाएगी.
लोगों को बहलाने फुसलाने में रोक लगेगी. जो लोग दबाव के कारण खुलकर सामने नहीं आ रहे थे, अब वह सब सामने आएंगे.
महिलाओं को मौका देने को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, 21 सीटों में 5 महिलाओं को मौका दिए हैं. अगली लिस्ट में भी मौका देंगे. कांग्रेस सरकार के राज में महिलाएं परेशान हैं. शराबबंदी का वादा करके वोट लिया था, स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ नहीं किया. अब महिलाएं उस झांसे का बदला लेंगी.
आगे बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, बीजेपी का विनिंग फैक्टर है कांग्रेस का भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार विकास के कामों को रोक दिया. सड़कों के गड्ढे, जल जीवन मिशन का नल का पानी नहीं मिल रहा है. प्रधानमंत्री आवास रोका, गरीबों को पट्टा नहीं मिला, पीएससी घोटाला युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है. छत्तीसगढ़ का 50 लाख युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. उनके माता-पिता भाई बहन सपनों को तोड़ने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है. उनके मुंह पर तमाचा मारा है. उस तमाचे का बदला छत्तीसगढ़ की जनता लेगी |
आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने हटाए सरकारी पोस्टर और होर्डिंग, बंगले से भी हटे पोस्टर-होर्डिंग्स
रायपुर. चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है. सड़क व चौक चौराहे पर लगे राजनीति पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं मंत्रियों के बंगले से पोस्टर, होर्डिंग्स, प्रचार-प्रचार वाले पोस्टर हटाए गए.



मतदाता मताधिकार प्रयोग कर परिवर्तन लाएं : डॉ. रमन सिंह
रायपुर । चुनाव आयोग द्वारा पाँच राज्यों में चुनाव के तारीख की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर सभी से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने परिवर्तन पर भरोसा जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यह चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को सम्पन्न होगा। मतगणना 3 दिसम्बर को संपन्न होगी जिसमें सभी प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मतदान अवश्य करें।
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 3 लाख मतदाता सम्मिलित होंगे जिसमें 18 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे साथ ही प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार है जो पुरूष मतदाताओं से अधिक हैं इसलिए छत्तीसगढ़ का आगामी विधानसभा चुनाव महिलाओं के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिलाएं बहुत खुश है जबकि प्रदेश में शराबबंदी समेत सभी वादाखिलाफी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रोशित भी हैं जिसका इस परिर्वतन में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
इसके अलावा वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश के मतदाताओं से आव्हान किया कि अपने अधिकारों का प्रयोग कर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएं।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश से भरोसा समाप्त हो चुका है। अब तो कांग्रेस ने भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भूपेश है तो भरोसा है का नारा बदलकर भरोसे की सरकार कर दिया गया है। पिछले 15 साल में कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया है। आदिवासी विकास के लिए भी कोई कार्य नहीं किए हैं। इन सभी कुनितियों से प्रदेश की जनता बहुत आक्रोशित है और चुनाव के इंतजार में है। अब बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में परिवर्तन कर पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगी।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिली टिकट
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. यहां 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा. इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इसी बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदव की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जानिए किस विधानसभा सीट पर बीजेपी ने किस पर लगाया दांव




55 दिन बाद मिलेगी नई सरकार- छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विस चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
दिल्ली । केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है।
आयोग के इस ऐलान के बाद पांचों राज्यों में आदर्श आचार सहिंता भी लागू हो गई है। इसका मतलब यह हुआ है कि अब यहां सरकारें किसी भी नए काम को शुरू नहीं कर पाएंगी। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चुनाव आयोग के हाथ में चला जाएगा।
जिलों के डीएम चुनाव अधिकारी बन जाएंगे और इन राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल या जिम्मेदारियों में बदलाव भी अब चुनाव आयोग ही करेगा। चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी और उनकी टीम पिछले 6 महीने से काम कर रही है और हमने सभी पांचो राज्यों कई दौरे के बाद पूरा कार्यक्रम बनाया है।
पांचो राज्यों में इन तारीखों को होगा मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि तेलंगाना, राजस्थान मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव होंगे। वहीं नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। मिजोरम में जहां 7 नवंबर को चुनाव होगा तो वहीं तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी और राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं छत्तीसगढ़ में वोटिंग 7 और 17 नवंबर को होगी। इन पांचो राज्यों में मतदान तो अलग-अलग तारीखों को होगा, लेकिन चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को एक साथ ही आएंगे।
पांच राज्यों में 16.1 करोड़ मतदाता करेंगे वोट
तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने इन चुनावों की तैयारी का विस्तार से ब्यौरा दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों में 16.1 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 8.2 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता होंगे और 7.5 महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही यहां इस बार 60 लाख से ज्यादा नए मतदाता वोट करेंगे। जिसमे से 23.6 लाख से ज्यादा नई महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि इन पांचो चुनावी राज्यों में मतदान के लिए 1.77 लाख वोटिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।
पांचो राज्यों में कुल 17,734 मॉडल मतदान केंद्र
चुनाव आयोग ने बताया कि पांचो राज्यों में कुल 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे। जहां 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा 8,192 पीएस पर महिलाएं कमान संभालेंगी। वहीं मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए आरक्षित वन क्षेत्रों/अभयारण्यों में मतदान केंद्र स्थापित किये जायेंगे। इसके साथ ही मिजोरम में मतदान दल 22 गैर मोटर योग्य पीएस और 19 नदी मतदान केंद्रों से नाव द्वारा पैदल यात्रा करेंगे।
अपराधिक उम्मीदवार को टिकट देने का कारण पार्टी को होगा बताना
नागरिक ECI के #cVigil ऐप के माध्यम से किसी भी प्रकार की चुनावी कदाचार की रिपोर्ट ECI को कर सकते हैं। हर शिकायत पर 100मिनट में जवाब दिया जाएगा। वहीं अब अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को तीन बार विज्ञापन देकर अपने अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में बताना होगा। इसके साथ ही ऐसे उम्मीदवारों को चुनने के लिए पार्टी को भी कारण बताना होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहयोग महत्वपूर्ण है।
किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें
राजस्थान - 200
मध्य प्रदेश - 230
छत्तीसगढ़ - 90
तेलंगाना - 119
मिजोरम - 40
स्टेट मोटर गैरेज अचार संहिता के पहले भेजा पत्र, सरकारी गाड़ियां गैरेज में खड़ी करने के दिए निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में सोमवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा, इससे ठीक पहले स्टेट मोटर गैरेज ने सभी मंत्रियों से सरकारी गाड़ियों को वापस भेजने का पत्र भेजा है. सभी मंत्रियों को गैरेज की गाड़ियां गैरेज और विभागों से अटैच गाड़ियां सम्बंधित विभागों को भेजनी होगी.
बता दें कि मंत्री अपने आधिकारिक दौरे को चुनाव प्रचार कार्य में सरकारी गाड़ियों को शामिल नहीं कर सकेंगे और न ही चुनाव प्रचार कार्य में किसी सरकारी तंत्र का प्रयोग करेंगे. अचार संहिता के दौरान किसी भी सरकारी वाहन का उपयोग किसी भी दल के उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए उपयोग नहीं होता. किसी भी मंत्री को चुनाव के दौरान निजी या आधिकारिक दौरे पर पायलट कार या किसी रंग की बीकन लाइट के उपयोग की अनुमति नहीं होगी.
गौरतलब है कि अचार संहिता लगने के बाद कोई भी केन्द्र या राज्य सरकार का मंत्री आधिकारिक चर्चा के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी को नहीं बुला सकेगा. वहीं किसी मंत्री को निजी मकान पर खाने-पीने के लिए आमंत्रित किया जाता है तो कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी उसमें शामिल नहीं होंगे. चुनाव के दौरान योजना के तहत निधि MP-MLA फंड से जारी नहीं होगी. सरकारी राशि का इस्तेमाल किसी विशेष राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकेगा. सरकारी विमान या सरकारी बंगले का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता. सरकारी घोषणा, लोकार्पण और शिलान्यास पर रोक लग जाती है. कोई भी नेता चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकता |
प्रेसवार्ता को लेकर अरुण साव का बयान, कहा- हम तैयार, जनता को चुनाव का इंतजार, वादा खिलाफी करने वाली सरकार का जाने का समय
रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग आज चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगा. इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगी. भारतीय जनता पार्टी तैयार है, छत्तीसगढ़ की जनता को इंतजार है कि छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मुक्त हो, छत्तीसगढ़ अपराध मुक्त हो, छत्तीसगढ़ खुशहाल और तरक्की की ओर बढ़े.
उन्होंने कहा कि इसके लिए चुनाव का इंतजार छत्तीसगढ़ की जनता को था. आज चुनाव आयोग तारीख की घोषणा कर सकती है. छत्तीसगढ़ की जनता तैयार है, भारतीय जनता पार्टी तैयार है और निश्चित रूप से एक नया सवेरा आने वाला है. वादा खिलाफी करने वाली सरकार के जाने का समय हो गया है.
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा. इस संबंध में आयोग 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस साल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसकी तारीखों की घोषणा आज भारत निर्वाचन आयोग करेगा |
पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल, 12 बजे होगा तारीखों ऐलान
भारत निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करेगा. इस संबंध में आयोग 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. बता दें इस साल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसकी तारीखों की घोषणा आज भारत निर्वाचन आयोग करेगा.
चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ चुनावी प्रदेशों में आदर्श आचार सहिंता लग जाएगी. आदर्श आचार सहिंता लगने के बाद कानून व्यवस्था चुनाव आयोग के अधीन होगी.
चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. वहीं कांग्रेस की पहली सूची भी अब तक जारी नहीं हुई है. हालांकि आज कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक है. जिसके बाद कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है. आज चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में सभी चुनावी दल अपनी सूची जारी करेंगे.
छत्तीसगढ़ में पिछले कई वर्षों से दो चरणों में चुनाव होते रहे हैं. जिसमें पहले चरण में नक्सल प्रभावित जो क्षेत्र हैं वहां, चुनाव हुआ है. उसके बाद दूसरे चरण में मैदानी क्षेत्रों में चुनाव हुए हैं. जानकारी के मुताबिक इस बार भी दो चरण में छत्तीसगढ़ में चुनाव हो सकते हैं.
दो राज्यों में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा
पांचों राज्यों में मतदान की तारीख अलग-अलग हो सकती हैं. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचों राज्यों में वोटों की गिनती एक साथ 10 से 15 दिसंबर के बीच हो सकती है. जिन पांच राज्यों में चुनाव होना है, उनमें से 2 में महिला वोटर, पुरुषों की तुलना में ज्यादा हैं.
बता दें कि इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को अगले साल होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, तो मध्य प्रदेश में बीजेपी काबिज है. तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ जैसी क्षेत्रीय पार्टी की सरकार है. 2018 में चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी |
कभी भी लग सकती है आचार सहिंता, कलेक्ट्रेट में हलचल, तेजी से हो रहे कार्य,
रायपुर. छत्तीसगढ़ में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है. ऐसे में माना जा रहा रहा है कि 10 अक्टूबर से आचार संहिता लग सकती है. इसे देखते हुए सरकारी कार्यालयों में पेंडिग कार्यों को जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों की मानें तो सभी विभागों में तेजी से काम खत्म किए जा रहे हैं.

वहीं रायपुर कलेक्ट्रेट में प्रमुखता से मंत्रालय के लंबित पड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है. वर्क ऑर्डर जारी करने, ट्रांसफर पोस्टिंग करने, एजेंसियों का पेमेंट क्लियर करने जैसे काम किए जा रहे हैं.
वोटरलिस्ट का प्रकाशन
बता दें कि बीते बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई वोटरलिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया है. राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी भी दी थी.
राज्य में 50 प्रतिशत से ज्यादा महिला मतदाता
वोटरलिस्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. पहली बार महिला मतदाताओं ने 50 फीसदी के आंकड़े को पार किया है. राज्य में कुल मतदाताओं में से 50.29 फीसदी महिला मतदाता है. वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.70 प्रतिशत है. महिला वोटिंग का रुझान लगातार बढ़ रहा है |
दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, जारी होगी प्रत्याशियों की पहली सूची!
रायपुर. दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आज कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक होनी है. जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है. मीटिंग में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी CM टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रविवार शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आ सकती है.
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लाखों की ठगी
रायपुर । फेसबुक पर दोस्त बनी युवती ने राजनांदगांव के युवक से 52 लाख की धोखाधड़ी की। दोनों की होटल सेलिब्रेशन के कॉफी शॉप में जून -23 को मुलाकात भी हुई थी।गंज लाइन राजनांदगांव निवासी अनुपम अग्रवाल(47) का बीते जून में सोशल मीडिया ग्रुप फेसबुक पर एस के मोनिका से कांटेक्ट हुआ था।
परिचय बढ़ने के बाद मोनिका ने एक फोन नंबर भेजकर वाट्सएप पर जुड़ने कहा। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर यूपीआई के माध्यम से 52 लाख 395 रूपए जमा कराया। न मूल राशि वापस की न प्राफिट। युवती की इस धोखाधड़ी पर अनुपम ने रात रायपुर गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने धारा 420,406 के तहत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पतासाजी शुरू कर दी है।
शहीद शिरोमणि गेंदसिंह नाईक की प्रतिमा का अनावरण
नारायणपुर । अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज जिला नारायणपुर ने नगर पालिका नारायणपुर के सहयोग से कलेक्ट्रेट रोड, गेंदसिंह बाऊ चौक, मोतीलाल नेहरू छात्रावास के सामने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं हल्बा समाज के 18 गढ़ महासभा के अध्यक्ष भोलाराम बघेल, 32 गढ़ महासभा के अध्यक्ष विश्वनाथ भोयर, 36 गढ़ महासभा के अध्यक्ष हीरालाल धनेलिया की अध्यक्षता में एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामवती रजनू नेताम,उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी,नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता माझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवल, जनपद अध्यक्ष पंडीराम वड्डे , समाजसेवी बृजमोहन देवांगन, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष जैकी कश्यप,जिला पंचायत सदस्य भागेश्वरी माझी, प्रताप मंडावी, शहीद गैंदसिंह नाईक के वंशज निर्धन बाऊ(नाईक) , अ.भा.हल्बा 18 गढ़ महासभा के अध्यक्ष लतेल राम नाईक (बड़े डोंगर) एवं छत्तीसगढ़ महासभा के संरक्षक सदाराम ठाकुर के विशेष अतिथ्य में सगा बिरादरी ने शहीद गेंदसिंह बाऊ की प्रतिमा स्थल पर पूजा अर्चना के बाद शहीद शिरोमणि गेंदसिंह बाऊ (नाईक) की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अतिथियों ने शहीद गेंदसिंह बाऊ( नायक) के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए अन्य आदिवासी वीर शहीदों के साथ हल्बा समाज के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया । नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने प्रतिमा स्थल चौक का नामकरण शहीद गेंदसिंह बाऊ के नाम पर करने की घोषणा की।सामाजिक शोधकर्ता भागेश्वर पात्र ने बताया कि आदिवासी स्वाभिमान की लड़ाई के ऐतिहासिक दृष्टिकोण से परलकोट विद्रोह (1824-25) के नेतृत्वकर्ता भूमिया राजा गेंदसिंह नाईक छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद थे, परन्तु आज पर्यंत तक उनके योगदान का वास्तविक सम्मान उन्हें नहीं मिल सका है।आदिवासी जननायक की प्रतिमा स्थापित होने पर उनके गौरवशाली इतिहास एवं विरासत को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। हल्बा समाज में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। हल्बा समाज द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भूमिया राजा को श्रद्धांजलि अर्पित की ।कार्यक्रम का संचालन भागेश्वर पात्र,अमर सिंह नाग , सखेश्वर रावटे एवं आभार प्रदर्शन अ.भा.हल्बा महासभा के सचिव वासुदेव भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय देशमुख, संजय राय, रमेश पांडे, जगजीवन राम, जितेंद्र देवांगन, पार्षद भागेश्वरी पटेल ,पार्षद विजय सलाम, जय वट्टी, गज पटेल, शब्बीर बडगूजर, इंद्र प्रसाद बघेल, संबल बेलसरिया, एस.एन.देहारी, घनश्याम पात्र , जे.एल. मानकर, डॉ. दीपेश रावटे, अनीता बेलसारिया ,रमा नाईक ,वेदवती कश्यप, रसीला कश्यप ,भारती नाग, संध्या पवार , हल्बा समाज युवा प्रभाग के अध्यक्षगण हरीनाथ गागड़ा, बलवंत भंडारी, सोमनाथ भोयर सहित कोलर गढ़ ,छोटेडोंगर गढ़ ,सोनपुर गढ़ , नारायणपुर गढ़ सहित अन्य गढ़ो के हल्बा समाज प्रमुख एवं प्रतिनिधि गण सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।
शराब तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही के दिए गए दिशा निर्देशों पर आज साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना कोतवाली स्टाफ के साथ ज्वाइन्ट टीम तैयार किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में तैनात किये गये मुखबिरों से अवैध शराब के संबंध में जानकारी लिया गया, जिसमें शहर के ढिमरापुर में साहिल खान, जोगीडिपा में बैजनाथ सारथी और केवड़ाबाड़ी के पास अजय गुप्ता और अभिषेक भट्ट नाम के युवक अपने गुमटीनुमा होटल, घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुआ । तत्काल ज्वांइट रेड पार्टी द्वारा एक के बाद एक स्थानों पर घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया गया जिसमें अवैध शराब के साथ चारों आरोपी पकड़े गए।
आरोपियों से कुल 456 पाव देशी मशाला, प्लेन शराब, गोवा अंग्रेजी शराब कुल कीमत 50,100 रूपये का बरामद हुआ जिन्हें अवैध शराब समेत थाना कोतवाली लाया गया। आरोपियों पर थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही की जा रही है। शराब रेड कार्यवाही के लिये बनाये गई ज्वाइंट में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे ,सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, जगदीश नायक, दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक, भगवती प्रसाद रत्नाकर, विक्रम कुजूर तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, दुर्गेश सिंह, महिला प्रधान आरक्षक रेनू सिंह मंडवी, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, धनंजय कश्यप, विक्रम सिंह और सुरेश सिदार शामिल थे।
अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी-
1. अजय गुप्ता पिता मुन्ना गुप्ता उम्र 48 साल निवासी जयराम कॉलोनी रेलवे अस्पताल रायगढ़
2. अभिषेक भट्ट पिता विकास भट्ट उम्र 22 साल निवासी सोनूमुडा दीवानपारा रायगढ़
3. साहिल खान पिता हफीज खान उम्र 20 साल निवासी ढिमरापुर
4. बैजनाथ सारथी पिता शिवनारायण सारथी उम्र 34 साल निवासी जोगीडिपा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़
गोवर्धन पूजा व भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित
रायपुर । राज्य शासन द्वारा गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार गोवर्धन पूजा के अवसर पर 13 नवंबर 2023 के पूर्व में नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाओं के लिए घोषित स्थानीय अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फलस्वरूप 15 नवंबर को भाईदूज पर्व के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर तथा रायपुर शहर में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।
कांग्रेस ने न छत्तीसगढ़ में वादे पूरे हुए न हिमाचल में: जयराम ठाकुर...
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने गुरूवार को रायपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने न हिमाचल में वादे पूरे किए न छत्तीसगढ़ में कांग्रेस झूठे वादे करने में माहिर है।
उन्होंने कहा कि झूठी कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में झूठी गारंटी बांट रही है। कांग्रेस इस देश की सबसे बड़ी ठग है जो झूठ बोलकर छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई और झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश की सत्ता हासिल की। कांग्रेस ने न तो छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव में किए गए वादे निभाए और न ही हिमाचल में दी गई पांच गारंटियों में से अब तक एक भी गारंटी पूरी की है। जिस तरह कांग्रेस झूठी है, उसी तरह उसकी गारंटी भी झूठी है। छत्तीसगढ़ की जनता झूठी गारंटियों के छलावे में आने से बचे। भाजपा उसे बेहतर भविष्य की गारंटी दे रही है।
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को धोखा देने के लिए जो पांच गारंटी दी थीं, उनमें पहले गारंटी यह है कि महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए देने का वादा किया गया था। लेकिन महिलाओं को एक पैसा भी नहीं मिला। ठीक वैसे ही, जैसे कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं से पेंशन और मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था और वादा खिलाफी की। कांग्रेस ने दूसरी गारंटी यह दी थी कि बेरोजगारों को 5 लाख नौकरियां देंगे लेकिन 11 माह बाद भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली है। कांग्रेस ने हिमाचल में तीसरी गारंटी यह दी थी कि हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी लेकिन यह वादा भी नहीं निभाया गया।
उन्होंने ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के पशुपालकों को गारंटी दी थी कि उनसे 100 रुपये किलो की कीमत पर दूध खरीदेंगे। पशुपालक अब तक इंतजार कर रहे हैं कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार उनसे 100 रुपये किलो के दाम पर दूध कब खरीदेगी। कांग्रेस ने हिमाचल के किसानों से झूठ बोला था कि उनसे 2 रुपये किलो में गोबर खरीदा जाएगा। कांग्रेस की सरकार ने अब तक 2 ग्राम गोबर भी नहीं खरीदा है। झूठी कांग्रेस ने हिमाचल में अन्य झूठी गारंटी भी दी थीं, जिनमें कहा गया था कि बागवान फलों की कीमत तय करेंगे, युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड रखा जाएगा, हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे, हर गांव में मोबाइल क्लीनिक से मुफ्त इलाज होगा। लेकिन यह सारे वादे कांग्रेस भूल गई। उसकी नीयत में खोट है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की तरह हिमाचल प्रदेश में भी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया था। यह भी पूरा नहीं हुआ है। कांग्रेस की सारी गारंटी झूठ का पुलिंदा है।
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की ओर से हिमाचल की जनता को झूठी गारंटी बांटने वालों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थीं। भूपेश बघेल ने जिस तरह 5 साल पहले छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा, वैसे ही हिमाचल जाकर भी वहां की जनता को छला है। अब भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटी बांट रही हैं, वे सब की सब झूठी हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि कांग्रेस में 2018 के चुनाव में जो 36 वादे किए थे, उनमें से एक तिहाई वादे भी ढंग से पूरे नहीं किए हैं। जो किया है उसमें छलावे के अलावा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, था लेकिन सरकार के अंतिम समय में मुट्ठी भर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर औपचारिकता की है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार राज्य के बेरोजगारों का 15 हजार करोड़ रुपए डकार गई। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शराब बंदी का वादा किया था लेकिन 5 साल तक शराब घोटाला करने में लगी रही। 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट नही बनाए,20 लाख का मुफ्त इलाज नही दिया,संपत्ति कर माफ नही किया,बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया,नियमतीकरण नही किया कांग्रेस के सभी वादे झूठे निकले। छत्तीसगढ़ में घोटाले की सरकार ने वादे निभाने की जगह केवल घोटाले किए हैं। इन सभी घोटालों से छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह परिचित है। उसे मालूम है कि किस घोटाले में कितने करोड़ का खेल भूपेश बघेल ने किया है।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और हिमाचल दोनो जगह झूठ बोलकर सरकार बनाई छत्तीसगढ़ वासी सचेत रहे,अब इनकी बातों में न आए। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल माजूद रहे,यूपी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला और भाजपा नेता सुरेंद्र पाटनी माजूद रहे।
कल धनतेरस - जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त....पूजा विधि....
हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन क्या खरीदें क्या नहीं...
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है।
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में बर्तन और सोने-चांदी के अलावा वाहन, जमीन-जायदाद के सौदे, लग्जरी चीजें और घर में काम आने वाले अन्य दूसरी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।
- धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है।
- इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।
- वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं।
- मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- इस दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है।
- धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
- ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है, इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी न खरीदें।
- धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए।
- ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।
- धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करें।
- धनतेरस के दिन घर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
- दान करना पुण्य कर्म है। माना जाता है कि, दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल जाते है। धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है।
- इस दिन यदि आप सूर्यास्त से पहले दान करते हैं तो आपको धन की कमी नहीं होगी। हालांकि इस दिन सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना है।
- धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार जब अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और दानवों के द्वारा समुद्र मंथन किया गया था, तो एक-एक करके उससे क्रमशः चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई। समुद्र मंथन के बाद सबसे अंत में अमृत की प्राप्ति हुई थी। कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि समुद्र से अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, इसलिए धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन धन्वंतरि देव के पूजन का विधान है।
धनतेरस पर इस समय झाड़ू खरीदना शुभ, जानें पौराणिक महत्व
हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस पर्व 10 नवंबर को है और इस दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि झाड़ू खरीदते समय समय का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, धनतेरस के दिन यदि शुभ समय में झाड़ू खरीदी जाती है तो पूरे वर्ष देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
धनतेरस पर इसलिए खरीदते हैं झाड़ू
पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, मत्स्य पुराण में बताया गया है कि झाड़ू देवी लक्ष्मी का रूप होती है। यह घर में स्वच्छता लाती है। पौराणिक मान्यता भी है कि देवी लक्ष्मी का वास उसी स्थान पर होता है, जहां पर साफ-सफाई होती है। धनतेरस की दिन शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदने से साल भर मां लक्ष्मी का घर में वास होता है।
धनतेरस पर सूर्यास्त से पहले खरीदें
धनतेरस के दिन कभी भी रात में झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन दोपहर के बाद और सूर्यास्त से पहले खरीद लें। रात के समय झाड़ू खरीदने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि धनतेरस पर विषम संख्या में झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। हमेशा सम संख्या 2, 4, 6, 8 झाड़ू खरीदना चाहिए।
घर में झाड़ू रखने के ये नियम
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, झाड़ू खरीद कर लाने के बाद उसे सफेद रंग का धागा बांधना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए। हमेशा लिटा कर ही रखना चाहिए। घर में झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां बार-बार दिखाई नहीं देती हो। घर में कभी भी टूटी हुई झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी गलती से भी पैर नहीं लगना चाहिए। धनतेरस के अलावा अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है।
