छत्तीसगढ़ / रायपुर
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर को
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता जिनका नाम भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा की निर्वाचक नामावली में भी दर्ज हो अपना नाम दर्ज कराने के लिए या प्रविष्टि में संशोधन अथवा विलोपन कराने के लिए प्राधिकृत कर्मचारी को प्रारुप क, ख और ग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारुप क, ख, ग के लिए अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 है।ऐसे मतदाता जिनके नाम विधानसभा की मतदाता सूची में 04 नवंबर 2024 तक जोड़े जायेंगे वे भी प्रारुप क-1 में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारुप क-1 में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 08 नवंबर 2024 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय 24-25 को रहेगा बंद
रायपुर। पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आवगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुये पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय में आवश्यक मरम्मत, साफ सफाई तथा सुरक्षा दृष्टि से दर्शक एवं पर्यटकों के लिये 24 एवं 25 अक्टूबर को 2 दिनों तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। 26 अक्टूबर से पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय पूर्वावत पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
रसोई के कचरे से बना रहे खाद, कृषि प्रदर्शनी में दिया जा रहा प्रशिक्षण
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल ‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’ आयोजित किया जा रहा है। 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।
कृषि प्रदर्शनी में मनोहर गौशाला खैरागढ़ के स्टॉल में मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) यहां आए किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि कॉलेज के छात्रों के साथ ही अन्य नागरिकों को समूह बनाकर फसल अमृत और मनोहर आर्गेनिक गोल्ड बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। मनोहर आर्गेनिक गोल्ड रसोई के कचरे और गोबर से तैयार किया जाता है। इसके अलावा फसल अमृत बनाने की विधि के बारे में भी बताया जा रहा है। पिछले सात वर्षों में अब तक 5 लाख से अधिक किसानों और लाेगों को फसल अमृत बनाने का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा चुका है।
स्टॉल पहुंचने वाले वैज्ञानिक, छात्र, किसान व अन्य लोग रुचि के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं, साथ ही खाद व फसल अमृत का उपयोग करने और बनाने का संकल्प लेकर लौट रहे हैं। डॉ. जैन स्टॉल में पहुंचने वाले प्रत्येक लोगों से गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने घर-घर में गौ पालन करने की अपील करते हुए दीपावली के मद्देनजर गोबर के दीये बांट रहे हैं।
मेकाहारा में 70 वर्षीय मरीज के दिल की अनियमित धड़कन का सफल इलाज
थ्रीडी-इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी से रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन द्वारा उपचार
रायपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के दिल की अनियमित धड़कन का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में, थ्रीडी-इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मैपिंग और रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन विधि से दिल के बाएं चैम्बर की ब्लॉकेज को दूर कर मरीज की धड़कन को नियंत्रित किया गया।
उपचार की प्रक्रिया और सफलता:
इस प्रोसीजर में दिल की विद्युत गतिविधियों का त्रि-आयामी नक्शा तैयार किया गया, जिसे थ्रीडी-इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी मैपिंग कहा जाता है। इसके बाद, रेडियो फ्रीक्वेंसी तरंगों के माध्यम से ब्लॉकेज को जलाकर हृदय की अनियमित धड़कन को नियंत्रित किया गया। यह प्रक्रिया पल्मोनरी वेन आइसोलेशन कहलाती है, जिसमें हृदय की वेन को आइसोलेट करके रक्त प्रवाह को सामान्य किया गया।
डॉ. संतोष सोनकर की प्रतिक्रिया:
अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने इलाज करने वाली टीम को बधाई दी और कहा कि एसीआई लगातार हृदय रोगों के उपचार में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा, "यह शासकीय अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में किसी से कम नहीं है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।"
अट्रियल फिब्रिलेशन का खतरा और उपचार:
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर चौथे व्यक्ति को अट्रियल फिब्रिलेशन की समस्या हो सकती है, जिसमें हृदय की धड़कन अनियमित हो जाती है। यह विकार हृदय में रक्त प्रवाह को बाधित कर थक्के बना सकता है, जिससे स्ट्रोक और लकवा होने का खतरा बढ़ जाता है। इस प्रक्रिया में दिल की विद्युत तरंगों को नियंत्रित कर धड़कन को सामान्य किया गया।
संयुक्त प्रयास:
इस जटिल प्रोसीजर को कार्डियोलॉजी और एनेस्थिसियोलॉजी विभागों के डॉक्टरों की टीम ने मिलकर अंजाम दिया। टीम में डॉ. स्मित श्रीवास्तव, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. शिव कुमार शर्मा और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. जया लालवानी ने मुख्य भूमिका निभाई।
अडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) ने इस सफल प्रोसीजर से एक बार फिर साबित किया है कि जटिल हृदय रोगों के उपचार में वह किसी से कम नहीं है। इस तकनीक से हजारों मरीजों को नई उम्मीद मिल रही है, और यह शासकीय अस्पताल में हृदय संबंधी अत्याधुनिक उपचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय 24 और 25 अक्टूबर को रहेगा बंद
रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आवगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुये पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय में आवश्यक मरम्मत, साफ सफाई तथा सुरक्षा दृष्टि से दर्शक एवं पर्यटकों के लिये 24 एवं 25 अक्टूबर को 2 दिनों तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। 26 अक्टूबर से पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय पूर्वावत पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
गढ़चिरौली में ढेर पांच नक्सलियों पर था 38 लाख रुपये का इनाम, दर्ज थे दर्जनों केस
रायपुर। गढ़चिरौली जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों पर 38 लाख का इनाम घोषित था। मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर कोपरशी वन क्षेत्र की भामरागढ़ तहसील में लगभग आठ घंटे तक मुठभेड़ चली थी।
एसपी नीलोत्पल ने बताया कि बड़े नक्सलियों में जया पर 49 और सावजी पर 226 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ था। फिलहाल घायल जवान खतरे से बाहर बताया जा रहा है, जिसका नागपुर में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई थी।
वनमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना
रायपुर। वन-जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रायपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत घायल जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
गौरतलब है कि विगत दिनों सर्चिंग के दौरान नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाएं गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद और दो जवान घायल हुए थे, घायल जवानों का इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।
उज्जैन में राज्यपाल डेका ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थी।
'दाना' ने थामे ट्रेन के पहिये: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई गाड़ियां रद्द...
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ काफी तेज रफ्तार से तट की तरफ बढ़ रहा है। दाना 24 अक्टूबर की शाम से 25 अक्टूबर की सुबह तक 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल सागर द्वीप के बीच पहुंच सकता है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान दाना का असर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ा है। जिस वजह से 15 ट्रेनें की रद्द गई हैं।
ये ट्रेनें की गई रद्द
ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को रद्द
पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द
विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को रद्द
एलटीटी पुरी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द
दुर्ग- पुरी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द
ब्रह्मपुर सूरत एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द
अजमेर पुरी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रद्द
गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर को नही चली
सूरत ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को रद्द
पुरी दुर्ग एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द
पूरी अजमेर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द
अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को रद्द
पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को रद्द
पुरी-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को रद्द।
Deepawali festival: Instructions to keep fire fighting system in order
ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों के खेती के लिए प्रचार-प्रसार का व्यापक अभियान संचालित करने के साथ ही अन्य ग्रीष्म कालीन फसलों के बीजों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ किसानों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। विकासखण्ड स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण में निजी सिंचाई स्त्रोत वाले कृषकों अनिवार्य रूप शामिल किया जा रहा है। कृषको को समझाईस दी जा रही है कि ग्रीष्म कालीन धान की खेती करने से भू-जल स्तर वर्ष दर वर्ष नीचे जा रहा है, जिसके कारण गर्मी में ग्रामीणों क्षेत्रों में पेय जल समस्या उत्पन्न होती है। परिस्थिति भयवाह होने से पशुओं एवं मवेशियों के लिए भी पेय जल की समस्या हो रही है। अतः ग्रीष्म कालिन धान के बदले दहलन, तिलहन, मक्का उद्यानिकी फसल ले कर आसानी से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
दीपावली पर्व : अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश
रायपुर । दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित महत्वर्पण दिशा-निर्देश / एडवाइजरी जारी की गई है। अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध सावधानी बरतने की अपील की। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामाग्री से बने टिन शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए। पटाखा दुकान एक दुसरे ये कत ये कम तीन मीटर की दूरी (साइड) पर एवं दूसरे के सामने न बनाई जाए।
पटाखा दुकानों में प्रकाश व्यवस्था हेतु किसी भी प्रकार के तेल का लैप, गैस लैम्प, एवं खुली बिजली बत्ती का प्रयोग प्रतिबंधित होना चाहिए। किसी भी पटाखा दुकान से 50 मीटर केू अंदर आतिशबाजी प्रदर्शन प्रतिबंधित होनी चाहिए। विद्युत तारों में ज्वाइंट खुला नही होना चाहिए एवं प्रत्येक मास्टर स्विच में फ्युज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिए, जिस्से शार्ट सर्किट की स्थिति में विद्युत प्रवाह स्वतः बंद हो जाए। दुकाने ट्रांसफार्मर के पास न हो और उनके ऊपर से हाई टेंशन पावर लाईन न गुजरी हो। प्रत्येक पटाखा दुकानों में 5 किलोग्राम क्षमता का डीसीपी अग्नि शामक यंत्र होना चाहिए। (इसकी मारक क्षमता 6 फिट की होती है) दुकानों के सामने कुछ अंतराल में 200 लीटर क्षमता के ड्रम की व्यवस्था बाल्टियों के साथ होनी चाहिए। पटाखा दुकान केे सामने बाईक/कार की पार्किंग प्रतिबंधित होना चाहिए। अग्निशमन विभाग एवं एंबुलेस का फोन नंबर, दुकान परिसर के कुछ स्थानों में लगाया जाए। अग्निशमन वाहन के मुवमेंट के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।
नेशनल सेमीनार- परिवार के सभी सदस्य कम से कम एक घंटे बिना मोबाइल के आपस में करें बातें: प्रसन्ना आर.
रायपुर। भारतीय परिवारों पर वैश्वीकरण का बहुत प्रभाव पड़ा है। बदलते परिदृश्य में परिवार नामक संस्था के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। वास्तव में वृद्धाश्रम, झूलाघर और नर्सरी आदि का विस्तार होना परिवार जैसी संस्था के टूटने का ही परिणाम है। वर्तमान में विवाह जैसी संस्था को बचाए रखना भी बड़ी चुनौती है। यह बातें विषय विशेषज्ञों, विद्वानों और शोधार्थियों ने शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग और छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में कहीं।
कार्यक्रम समन्वयक और छत्तीसगढ़ समाजशास्त्रीय परिषद की अध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर तक आयोजित इस दो दिवसीय नेशनल सेमीनार का विषय ’वैश्वीकरण और भारतीय परिवार: बदलते परिदृश्य तथा उभरती चुनौतियां’ है। सेमीनार के मुख्य अतिथि श्री प्रसन्ना आर.( आईएएस) सचिव , उच्च शिक्षा, छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि महिला शिक्षा के विकास में दू ब महिला महाविद्यालय की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्राओं से परिवार और सामाजिक परिवर्तन पर उनके विचार जाने और फिर अपने विचार रखते हुए कहा कि एआई का प्रभाव परिवारों पर भी पड़ेगा, भारतीय परिवार की संरचना विदेश से अलग थी और बेहतर थी, आज विवाह रूपी संस्था को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि तकनीक और प्रौद्योगिकी ने परिवार के बदलने में बड़ा योगदान दिया है। विवाह विच्छेद, कम होती सहनशीलता आज एक बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को कम से कम एक घंटे बिना मोबाइल के आपस में बात करनी चाहिए क्योंकि संप्रेषण ही परिवार को मजबूती प्रदान करता है । सेमीनार के विशिष्ट अतिथि शासकीय द्रोणाचार्य महाविद्यालय, गुरुग्राम (हरियाणा) के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. भूप सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण में हत्या जैसे अनेक विपरीत कार्यों ने समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाले हैं। आयोजन संरक्षक प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने कहा कि परिवार में वैवाहिक भूमिका और सत्ता के वितरण में बदलाव हो रहा है, अब अधिकार परिवार के बुजुर्गों के हाथ से निकलकर युवाओं को स्थानांतरित हो रहे है। परिवार जैसी संस्था टूटने के कारण ही झूलाघर, नर्सरी ,वृद्ध आश्रम आदि बढ़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य समाज में बढ़ते विघटन को कम करना है।
इसके पूर्व कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रीति शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि परिवार का उद्देश्य चारित्रिक निर्माण और सामाजिक आचरण निर्मित करने का रहा है। परंतु बेहतर रोजगार और शिक्षा के लिए बढ़ती गतिशीलता ने परिवार पर प्रभाव डाला है और संयुक्त परिवार एकल परिवार में बदल रहे हैं। टूटते परिवार, एकल पलक , बढ़ते वृद्धाश्रम आज चिंता का विषय है। बढ़ती व्यक्तिवादिता ने भी नए मतभेद उत्पन्न किए हैं। इन सबसे जूझने का संकल्प लेना होगा। आईक्यूएसी प्रभारी डॉक्टर उषा किरण अग्रवाल ने बदलते वैश्वीकरण और परिवार के मनोवैज्ञानिक पक्ष पर अपने विचार रखे। मंच संचालन करते हुए डॉ मनीषा महापात्र ने कहा कि पीढ़ी का अंतर, बदलती जीवन शैली आदि से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो रहे हैं जिससे तनाव हो रहा है । सेमीनार के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता बीएचयू (यूपी) के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. अरविंद जोशी ने कहा कि आज पूरा विश्व एक बाजार है जबकि भारत के लिए पूरा विश्व एक कुटुंब है। सोशल मीडिया ने आज असीम सूचनाओं को परोस दिया है पर अफसोस वे अधिकांशतः गलत हैं और उसका दुष्प्रभाव समाज को भुगतना पड़ रहा है । शासकीय टी.आर.एस. महाविद्यालय रीवा (मध्यप्रदेश) के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. महेश शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. शिप्रा बैनर्जी , डॉ. नंदा गुरुवारा तथा डॉ. शिखा मित्रा की दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।
आयोजन सचिव डॉ. प्रमिला नागवंशी न ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ सुचित्रा शर्मा, डॉ. एल.एस. गजपाल, डॉ हर्ष पांडे, डॉ सुशील गुप्ता, डॉ. मंजू झा तथा डॉ. सुनीता सत्संगी सहित प्राध्यापकगण, शोधार्थीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसका निर्देशन डॉ. स्वपनिल कर्महे ने किया
छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 3 IPS का तबादला, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 10 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल के प्रमुख बिंदु में जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव को उनके मूल गृह विभाग में स्थानांतरित करना और जशपुर के कलेक्टर रहे रवि मित्तल को जनसंपर्क आयुक्त के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), संवाद और प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चिराग परियोजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपना शामिल है।
इसके अलावा, सूरजपुर जिले में हाल ही में हुए प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री के हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी एमआर आहिरे को पद से हटा दिया है। इस घटना को लेकर मुख्य आरोपित द्वारा एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद पुलिस विभाग में संभावित सांठ-गांठ के आरोप भी सामने आए। इन घटनाओं के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने सूरजपुर के कलेक्टर और एसपी को हटाने का निर्णय लिया।
सूरजपुर हत्याकांड के बाद नए एसपी और कलेक्टर नियुक्त
अब सूरजपुर के कलेक्टर पद पर एस. जयवर्धन की नियुक्ति की गई है, जबकि प्रशांत कुमार ठाकुर को नया एसपी नियुक्त किया गया है। पूर्व एसपी एमआर आहिरे को रायपुर में यातायात पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मंगलवार को एमआर आहिरे ने अपना कार्यभार एडिशनल एसपी संतोष महतो को सौंप दिया और रायपुर के लिए रवाना हो गए।
इस घटनाक्रम के साथ ही राज्य में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी अधिकारी बदले गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार जन्मेजय महोबे को दिया गया है, जबकि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति बनाई गई हैं। इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं, जिनमें कुमार विश्वरंजन को उप सचिव मंत्रालय में नियुक्त किया गया है और जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त
रायपुर : राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जशपुर और सूरजपुर के कलेक्टर को बदल दिया गया है. इसके अलावा नए जनसपंर्क आयुक्त के पद पर आईएएस रवि मित्तल को नियुक्त किया गया है.
जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस जन्मजेय मोहबे को वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ संचालिक महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा आईएएस जगदीश सोनकर को संयुक्त सचिव मंत्रालय में पोस्टिंग दी गई है. मानपुर मोहला कलेक्टर आईएएस एस जयवर्धन को सूरजपुर कलेक्टर बनाए गए हैं.
आईएएस विजय दयाराम को वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस तुलिका प्रजापति को मानपुर मोहला के कलेक्टर बनाई गई हैं. सूरजपुर कलेक्टर आईएएस रोहित व्यास को जशपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं. आईएएस प्रतिष्ठा ममगई को जिला पंचायत बस्तर के सीईओ बनाई गई हैं.
आईएएस कुमार विश्वरंजन को उपसचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है. आईएएस जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सीईओ बनाए गए हैं. आईपीएस मयंक श्रीवास्तव की सेवाएं गृह विभाग को लौटा दी गई है.
राज्यपाल श्री रमेन डेका से पीएससी की प्रभारी अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की नवनियुक्त प्रभारी अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य ने सौजन्य मुलाकात की।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से एम्स के कार्यकारी निदेशक ने की सौजन्य
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल श्री अशोक जिंदल और आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को दोनों ने दीक्षांत समारोह हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया।
वनमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत घायल जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
गौरतलब है कि विगत दिनों सर्चिंग के दौरान नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाएं गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद और दो जवान घायल हुए थे, घायल जवानों का इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।