छत्तीसगढ़ / रायपुर
(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ Election Result 2023 : भूपेश बघेल आगे तो मंत्री ताम्रध्वज पीछे, दुर्ग जिले में 6 सीटों में से 4 सीटों में भाजपा को बढ़त, जानिए...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही. दुर्ग जिले की 6 सीटों में से 4 में भाजपा आगे है. दुर्ग ग्रामीण में ताम्रध्वज साहू भी पीछे चल रहे हैं.
जानिए कहां किसे कितने वोट मिले
पाटन विधानसभा
सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस- 37719
सांसद विजय बघेल भाजप- 33457
कांग्रेस 4262 वोट से आगे
दुर्ग शहर
अरुण वोरा- कांग्रेस- 11604
गजेंद्र यादव- भाजपा- 26204
भाजपा 14600 वोट से आगे
आहिवारा विधानसभा
डोमन लाल कोर्सवाडा बीजेपी – 22514
निर्मल कोसरे कांग्रेस – 21345
भाजपा 1169 वोट से आगे
भिलाई नगर विधानसभा
देवेंद्र यादव कांग्रेस – 16605
प्रेम प्रकाश भाजपा – 15358
कांग्रेस 1247 मतों से आगे
वैशाली नगर
मुकेश चन्द्राकर-कांग्रेस – 23152
रिकेश सेन- भाजपा- 38900
भाजपा 15748 वोट से आगे
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा
ललित चंद्राकर बीजेपी -32543
ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस – 25780
6764 मतों से बीजेपी आगे
BIG BREAKING रायपुर के सात सीटों में भाजपा आगे...धरसींवा में अनुज को बढ़त... देखें सातों सीटों पर कितने वोटों से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान का आज मतगणना जारी है। रायपुर जिले के 7 विधानसभा सीटों के अब तक आए रुझान में भाजपा 7 सीटों में बढ़त बनाई हुई है. आरंग से प्रत्याशी मंत्री शिव डहरिया भी पिछड़ गए हैं।
रायपुर ग्रामीण में पांचवे राउंड में बीजेपी 10373 वोट से आगे
रायपुर उत्तर में दूसरे राउंड में बीजेपी 3167 वोट से आगे
रायपुर दक्षिण में दूसरे राउंड में बीजेपी 5334 वोट से आगे
रायपुर पश्चिम में तीसरे राउंड में बीजेपी 4643 वोट से आगे
आरंग में तीसरे राउंड में बीजेपी 2989 वोट से आगे
धरसीवां में तीसरे राउंड में बीजेपी 5079 वोट से आगे
अभनपुर में तीसरे राउंड में बीजेपी 1589 वोट से आगे
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर : बहुमत की ओर भाजपा...भाजपा की सरकार में कौन बनेगा मुख्यमंत्री... चर्चाएं तेज....
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान हुआ था। वहीं आज यानी 3 दिसंबर को इसके परिणाम सामने आने लगए हैं। शुरूआती दौर से ही कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर दिखाई देने लगा। वहीं दोपहर 12.00 बजे तक की बात करें तो यहां तक के रूझानों में भाजपा 50-52 सीटों से लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 38 से 42 सीटों पर बनी हुई है। यहां निर्दलियों या अन्य पार्टियों का जादू फिलहाल चलता नहीं दिख रहा है। इतना जरूर है कि मात्र 2 सीटों पर इनकी उपस्थिति दिख रही है।
दोपहर 12.00 बजे के परिणामों पर नजर डालें तो भाजपा अगर देर रात तक स्पष्ट बहुमत ले आती है, तो यहां मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं भी तेज होने लगी है। जानकारों का मानना है कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा अध्यक्ष अरूण साव, सांसद और पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल और भाजपा के महामंत्री और पूर्व आईएएस ओ.पी. चौधरी प्रबल दावेदार होंगे।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : रायपुर के सात सीटों में भाजपा आगे...रायपुर ग्रामीण से 6023 वोट से आगे चल रहे मोतीलाल साहू...अनुज शर्मा ने बनाई 1900 वोटों की बढ़त.
..
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान का आज मतगणना जारी है। रायपुर जिले के 7 विधानसभा सीटों के अब तक आए रुझान में भाजपा 7 सीटों में बढ़त बनाई हुई है. आरंग से प्रत्याशी मंत्री शिव डहरिया भी पिछड़ गए हैं।
धरसीवां- भाजपा 1900 वोट से आगे
आरंग- भाजपा 1440 वोट से आगे
रायपुर ग्रामीण- भाजपा 6023 वोट आगे
रायपुर पश्चिम- भाजपा 3100 वोट से आगे
रायपुर दक्षिण- भाजपा 1400 वोट से आगे
रायपुर उत्तर- भाजपा 3067 वोट से आगे
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : बहुमत की ओर भाजपा...52 सीटों पर बढ़त...भूपेश आगे...पर सिंहदेव -चरण दास महंत समेत 7 मंत्री पीछे...
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। चौथे चरण के वोटिंग के बाद भाजपा सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा 52 सीटों और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं। हालांकि सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर आगे निकल गए हैं।
(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ में बीजेपी 51 सीट पर आगे...रमन सिंह 2500 वोटों से..भावना बोहरा 700 वोटों से...विजय शर्मा 2887 वोटों से आगे
(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ में बीजेपी 51 सीट पर आगे...रमन सिंह 2500 वोटों से..भावना बोहरा 700 वोटों से...विजय शर्मा 2887 वोटों से आगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 51 सीट पर आगे है. यह आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी किये है. राजनांदगांव की सीट से दूसरे राउंड में भाजपा रमन सिंह 2500 वोटों से आगे चल रही है। पंडरिया विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा 700 वोटों से आगे चल रही है. कवर्धा से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा 2887 वोटों से आगे चल रहे हैं. यानी यहां से मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे हैं।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत....भाजपा-47, कांग्रेस-41
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. ताजा रूझानों में यहां की कांटे की टक्कर चल रही है। यहां शुरूआती दौर से ही दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। खबर लिखे जाने तक भाजपा 47 तो कांग्रेस 41 सीटों पर और 2 सीट पर निर्दलीय बढ़त की बनाए हुए है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा रिजल्ट 2023
भाजपा-47
कांग्रेस-41
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46
आंकड़े सुबह 10.55 बजे तक के हैं...
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर...सिर्फ एक-दो सीट से आगे-पीछे चल रहे कांग्रेस-भाजपा...2 पर अन्य को बढ़त.
..
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. ताजा रूझानों में यहां की कांटे की टक्कर चल रही है। यहां शुरूआती दौर से ही दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। खबर लिखे जाने तक भाजपा 46 तो कांग्रेस 42 सीटों पर और 2 सीट पर निर्दलीय बढ़त की बनाए हुए है। बीजेपी इस समय बहुमत को पार कर गई है. बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 44 सीटों पर आगे है. हालांकि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी दल कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही थी. कांग्रेस 32, भाजपा 24 और अन्य एक सीट पर आगे हैं. शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती की गई.
प्रदेश में ज्यादातर सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है. पार्टी को विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने किसान, आदिवासी, और गरीबों के लिए काम किया है, जिसके दम पर एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी. वहीं 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रही भाजपा को उम्मीद है कि राज्य की जनता एक बार फिर उन्हें मौका देगी. पार्टी ने प्रचार के दौरान बघेल सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया.
राज्य विधानसभा की 90 सीट के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. यह 2018 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 76.88 प्रतिशत मतदान से कुछ कम है.
BIG BREAKING छत्तीसगढ : रायपुर की सीटों पर भाजपा आगे... यहां देखे कौन कितने वोट से आगे...
रायपुर। रायपुर जिले की 7 सीटों समेत छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रायपुर जिले की 7 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। रायपुर ग्रामीण और आरंग में कांग्रेस आगे चल रही है। मतगणना की शुरुआत में पहले डाक मत पत्र की गिनती हो रही है। रायपुर के तीन सीट में बीजेपी आगे चल रही है. दक्षिण, पश्चिम, उत्तर में बीजेपी की बढ़त है. ग्रामीण में कांग्रेस लीड कर रही है. बता दें कि डाक मत पत्रों की गिनती समाप्त होने के बाद अब एवीएम से मतों की काउंटिंग शुरू हो गई है. रायपुर जिले के 7 विधानसभा सीटों में पोस्टल बैलेट के अब तक आए रुझान में भाजपा पांच सीटों में आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस केवल दो सीटों में आगे है.
7 विधानसभा में कौन कहां आगे
रायपुर पश्चिम - भाजपा आगे
रायपुर उत्तर - भाजपा आगे
रायपुर दक्षिण - भाजपा आगे
रायपुर ग्रामीण - कांग्रेस आगे
धरसींवा - भाजपा आगे
आरंग - कांग्रेस आगे
अभनपुर - भाजपा आगे
रायपुर की 7 सीटों में से 6 में भाजपा आगे, देखें कितने वोटों से कौन आगे…
यहां देखे कौन कितने वोट से आगे –
धरसींवा भाजपा से अनुज शर्मा – 2200 वोट से आगे
रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल -1400 वोट से आगे
रायपुर पश्चिम से भाजपा के राजेश मूणत 1400 वोट से आगे
रायपुर ग्रामीण से भाजपा के मोतीलाल साहू 3400
रायपुर उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा 450 वोट से आगे
अभनपुर से भाजपा के इंद्र कुमार साहू – 700 वोट से आगे
आरंग विधानसभा से कांग्रेस के शिव डहरिया आगे
सीएम साय ने किया 8 करोड़ की लागत से बने 5 कन्या छात्रावासों का उद्घाटन
अनुसूचित जाति की 300 छात्राओं को पढ़ाई के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को आरंग में पाँच कन्या छात्रावासों का उद्घाटनकिया। पाँचो छात्रावासों के शुरू हो जाने से अनुसूचित जाति की तीन सौ कन्याओं की अपनी पढ़ाई के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। इन छात्रावासों की लागत आठ करोड़ छह लाख रुपये से ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास आरंग 100 सीटर लागत 174.67 लाख, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मंदिर हसौद, 50 सीटर लागत 174.67 लाख, अनुसूचित जाति कन्या आश्रम आरंग 50 सीटर लागत 162.76 लाख, अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास आश्रम 50 सीटर लागत 162.76 लाख, नवीन प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास आरंग 50 सीटर लागत 152.97 लाख रूपए का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कन्या छात्रावास परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रामफल के पौधे का रोपण किया।
प्रदेश के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की वृद्धि होगी : विष्णु देव साय
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी हॉस्टल, छात्रावासों में दो हजार सीटों की वृद्धि करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने माइनर नगर वितरक शाखा क्रमांक-एक पोढ़ापार रसोटा तुलसी केशला के जीर्णाेद्धार, आरंग एसडीएम और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आवास के निर्माण, आरंग रेस्ट हाउस का विस्तार और जीर्णाेद्धार करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक गुरू खुशवंत साहेब की मांग पर भण्डारपुरी गुरुद्वारा परिसर के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये की मंज़ूरी भी दी गई।
मुख्यमंत्री साय ने छात्रावास के लोकार्पण कर छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि इन भवनों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग की हमारी बेटियां सुविधापूर्ण तरीके से अपनी शिक्षा को जारी रख सकेंगी और अच्छी तरह पढ़-लिखकर अपने माता-पिता और हमारे प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम ही नहीं है बल्कि उससे भी बढ़कर एक आदर्श समाज की नींव है। किसी भी कार्य को अच्छी तरह कर पाने के लिए शिक्षा का अहम योगदान होता है। 15 साल प्रदेश में डॉ. रमन सिंह की सरकार रही, इन 15 सालों में प्रदेश में शिक्षा के विकास के लिए अनेक कार्य हुए। उस समय हमारे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थान टॉप में रहे। उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में 10 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन के साथ विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार को कुछ ही माह हुए हैं इतने कम समय में हमने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटियों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इस क्रम में आरंग विधानसभा के विकास के लिए भी हमने कम समय में 17 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। पीएम योजना में छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों के विकास के लिए केंद्र सरकार से 02 करोड़ रूपए का बजट मिलेगा, जिसका उपयोग स्कूल में अच्छे शिक्षकों की उपलब्धता, शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाकर आईएएस, आईपीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए दिल्ली में निर्धारित हॉस्टल में सीटों की संख्या की बढ़ोतरी करते हुए उसे 200 किया गया है।
मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार समाज के बेहतरी, उत्थान और विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इन कन्या छात्रावासों के शुभारंभ से छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैै कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भवन विहीन 180 छात्रावासों के बिल्डिंग निर्माण की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में 180 में से 121 भवन के निर्माण के लिए 210 करोड़ रूपए का टेंडर भी लगा दिया गया है। 69 छात्रावास बिल्डिंग निर्माण के लिए निविदा भी अपलोड की जा रही है। प्रदेश के 295 भवनविहीन छात्रावास और आश्रम के भवन निर्माण के लिए भी हमारी सरकार प्र्रतिबद्ध है। नेताम ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने खराब स्थिति वाले छात्रावास के मेंटेनेंस कर उन्हें सर्वसुविधा युक्त बनाने का भी कार्य कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल और अनुकूल सुविधाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। एसटी-एससी वर्ग के लिए छात्रावासों आश्रमों में निर्धारित संख्या 3757 है, जिनमें 1,97,000 सीटें है। कई जगहों में आश्रम छात्रावासों में भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है। प्रदेशभर में हमने नवीन एकलव्य विद्यालय भी खोले हैं। उल्लेखनीय है कि इन छात्रावास-आश्रमों में अनुसूचित जाति की छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रवेश दिया जाएगा, जहाँ रहकर वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी। छात्रावासों में सुसज्जित शयन कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, क्लास रूम्स सहित भोजन कक्ष और पर्याप्त संख्या में शौचालय तथा स्नानागार बनाये गये है। भवनों में बिजली-पानी की भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 20 स्कूली छात्राओं को आने-जाने के लिए निः शुल्क साइकिलें भी वितरित की।
आरंग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया। उन्होंने मिनीमाता महतारी योजना के तहत श्रमिक परिवार की दस महिलाओं को बीस-बीस हज़ार रुपये की सहायता दी। साय ने नोनी सशक्तिकरण योजना के तहतश्रमिक परिवार की लगभग पंद्रह मेधावी छात्राओं को भी बीस -बीस हज़ार रुपये की राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने दो निर्माण श्रमिकों की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। यह राशि निर्माण श्रमिक मृत्यु-दिव्यांग सहायता योजना के तहत दी गई। साय ने दो बुजुर्ग श्रमिकों को बीस बीस हज़ार रुपये की सहायता श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत प्रदान की। श्रमिकों के पाँच मेधावी बच्चों को उनकी पढ़ाई जारी रखने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए तीन तीन हज़ार रुपये की सहायता भी दी गई। इस योजना के तहत एक साल में नब्बे दिन निर्माण श्रमिक के रूप में काम करने वाले पंजीकृत श्रमिक के दो बच्चों को पहली कक्षा से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई के लिए एक हज़ार रुपए से दस हज़ार रुपए तक की सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में पाँच पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि भी प्रदान की। साय ने पशु मित्र योजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को भी लगभग तीन लाख रुपये का मानदेय वितरित किया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने दी हरेली तिहार की शुभकामनायें
रायपुर। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की प्रथम त्यौहार "हरेली" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हरेली माता से प्रार्थना करते हुए कहा कि, प्रदेश मे खुशहाली उन्नती एवं सर्वहारा वर्ग का उत्थान हो।
डीजीपी जुनेजा को मिलेगा एक्सटेंशन, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
रायपुर। आईपीएस अशोक जुनेजा अभी छह महीने और प्रदेश के डीजीपी बने रहेंगे। प्रदेश सरकार की तरफ से उनके सेवा विस्तार का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है, चूंकि केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है ऐसे में माना जा रहा है कि प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बात दें कि जुनेजा का कार्यकाल 4 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
एक्सटेंशन का पहला केस
छत्तीसगढ़ बनने के बाद अभी तक न तो किसी डीजीपी को एक्सटेंशन हुआ है और न ही चीफ सिकरेट्री का। अशोक जुनेजा पहले डीजीपी होंगे, जिन्हें छह महीने का एक्सटेंशन मिलने जा रहा है। इससे पहले दो चीफ सिकरेट्री को एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव जरूर गया था मगर भारत सरकार ने मना कर दिया।
नक्सल मोर्च पर बड़ी कामयाबी
नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ में जिस तरह कामयाबी मिली है, उससे इसमें कोई संशय नहीं था कि अगर राज्य से प्रस्ताव जाएगा तो भारत सरकार मना कर दें। क्योंकि, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों के खात्मे को जमकर भुनाया।
सीएम हाउस में रहेगी हरेली की धूम, तैयारियां जोरों पर
रायपुर । हरेली के उल्लास को संजोने मुख्यमंत्री निवास परंपरागत तरीके से सजाया जा रहा है। हरेली के दिन 4 अगस्त को यहां किसान भाइयों के हल खुरपी नजर आयेंगे। गेड़ी में लोगों का उत्साह नजर आयेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगी तथा अतिथिगण इस अवसर पर हरेली का आनंद लेंगे और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करेंगे।
हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री सबसे पहले विधिविधान से कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे। हरेली के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ अंचल में लोग अपने अपने लोकगीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अंचल के सभी नृत्य एवं लोकगीतों का आयोजन करने कहा है ताकि पूरा छत्तीसगढ़ समवेत रूप में मुख्यमंत्री निवास में अपने पूरे सांस्कृतिक वैविध्य में नजर आये।
करमा, राउत नाचा के सुंदर गीतों और लयबद्ध नृत्य के साथ आयोजन की शुरूआत होगी। फिर परंपरागत खेलों का आयोजन होगा। इसमें डंडा, भौंरा, बांटी जैसे खेल होंगे। हरेली आयोजन में सबसे यादगार गेड़ी होती है गेड़ी में चलकर लोग पुराने दिनों को याद करेंगे।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर हरेली त्योहार से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे। साथ ही वे जनमानस को हरेली का संदेश भी देंगे। इस बार हरेली इस मायने में भी खास है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया है और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में लोग बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। चूंकि हरेली त्योहार प्रकृति का ही त्योहार है इसलिए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेश के नागरिकों से कहा है कि धरती मां ने हमें अमूल्य संसाधन दिये हैं। छत्तीसगढ़ की धरती बहुत सुंदर धरती है। अपनी धरती मां का श्रृंगार करने एक पेड़ जरूर लगाएं। इस दिन पूरे प्रदेश में लोग पौधे लगाएंगे।
हरेली त्योहार में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही किसान भाइयों को भी कृषि उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में अब तक 634.8 मि.मी. औसत वर्षा
रायपुर । राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून से अब तक राज्य में 634.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 3 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1482.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 288.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 470.8 मिमी, बलरामपुर में 745.7 मिमी, जशपुर में 474.5 मिमी, कोरिया में 498.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 477.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 552.4 मिमी, बलौदाबाजार में 695.5 मिमी, गरियाबंद में 633.3 मिमी, महासमुंद में 477.9 मिमी, धमतरी में 654.3 मिमी, बिलासपुर में 574.4 मिमी, मुंगेली में 631.9 मिमी, रायगढ़ में 510.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 292.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 555.6 मिमी, सक्ती 466.0 कोरबा में 745.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 549.4 मिमी, दुर्ग में 410.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 500.5 मिमी, राजनांदगांव में 706.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 831.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 487.4 मिमी, बालोद में 774.5 मिमी, बेमेतरा में 389.6 मिमी, बस्तर में 730.3 मिमी, कोण्डागांव में 724.0 मिमी, कांकेर में 938.0 मिमी, नारायणपुर में 819.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 869.1 मिमी और सुकमा जिले में 991.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के ड्राफ्ट पर अपनी मुहर लगा दी है। इस फैसले के बाद युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के आरंभ का मार्ग साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का ड्राफ्ट तैयार करके भेजा था, लेकिन कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से अधिकारियों को पुनः सीएम हाउस बुलाया गया था। इस बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और डीपीआई ने प्रेजेंटेशन दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री ने ड्राफ्ट को हरी झंडी दे दी।
प्रमुख निर्णय और प्रक्रिया की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। सरकार के करीबी सूत्रों के अनुसार, सोमवार, 5 अगस्त से युद्ध स्तर पर काम प्रारंभ हो जाएगा। राज्य के 300 गांवों में स्कूल शिक्षक विहीन हैं, 5500 स्कूल सिंगल टीचर के भरोसे हैं और शहरों में 7300 शिक्षक अतिशेष हैं।
स्कूलों का युक्तियुक्तकरण
सरकार पहले स्कूलों का युक्तियुक्तकरण करेगी और इसके लिए होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है। एक हफ्ते के भीतर आदेश जारी कर दिए जाएंगे कि किन जिलों के कितने स्कूल इस योजना के तहत आएंगे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, 3500 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण होना था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 4000 हो गई है। इसके अलावा, लगभग 1500 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 10 से कम है और 100 से अधिक स्कूलों में शिक्षक राष्ट्रीय मानक से अधिक हैं। ऐसे स्कूलों को आसपास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।
अतिशेष शिक्षकों का प्रबंधन
युक्तियुक्तकरण के बाद करीब 6000 शिक्षक और अतिशेष हो जाएंगे, जिससे कुल 13000 शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि इतने शिक्षकों के बाद शिक्षक विहीन और सिंगल टीचर वाले स्कूलों की समस्या दूर हो जाएगी और नई शिक्षक भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
कलेक्टरों को अधिकार
सरकार ने अतिशेष शिक्षकों की पोस्टिंग का अधिकार जिले के कलेक्टरों को दिया है। सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के ट्रांसफर कलेक्टर करेंगे और वे जमीनी हकीकत को देखते हुए निर्णय लेंगे। कलेक्टरों द्वारा ट्रांसफर करने के बाद बची हुई पोस्टिंग पर ज्वाइंट डायरेक्टर और डीपीआई निर्णय लेंगे।
निष्कर्ष
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए युक्तियुक्तकरण का फैसला लिया है। युक्तियुक्तकरण का अर्थ है कि जिन स्कूलों में राष्ट्रीय मानक से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें आसपास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा और जिन स्कूलों में शिक्षक अतिशेष होंगे, उनका ट्रांसफर कर शिक्षक विहीन या सिंगल टीचर वाले स्कूलों में पोस्ट किया जाएगा। इस कदम से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।
स्वच्छता दीदियों-कमांडोज के मानदेय के लिए 25.86 करोड़ जारी
डिप्टी सीएम साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को जारी की राशि
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए 25 करोड़ 86 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इस राशि से उन्हें जुलाई, अगस्त और सितम्बर का मानदेय प्रदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सभी नगरीय निकायों को राशि जारी कर दी है। मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में 9232 स्वच्छता दीदियां और 1937 स्वच्छता कमाण्डोज काम कर रही हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरों में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत काम कर रहीं स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमाण्डोज को नियमित रूप से समय-सीमा में मानदेय भुगतान के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर शहरों में स्वच्छता गतिविधियों की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रदेश के 11 नगर निगमों में कार्यरत 4099 स्वच्छता दीदियों, 43 नगर पालिकाओं की 2557 और 112 नगर पंचायतों की 2576 स्वच्छता दीदियों के मानदेय भुगतान के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 19 करोड़ 94 लाख 11 हजार 200 रुपए जारी किए गए हैं। नगरीय निकायों में प्लेसमेंट में कार्यरत् 14 नगर निगमों के 460 स्वच्छता कमाण्डोज, 43 नगर पालिकाओं के 726 और 112 नगर पंचायतों के 751 स्वच्छता कमाण्डोज के तीन महीनों के मानदेय के लिए पांच करोड़ 92 लाख 29 हजार 300 रुपए जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्थानीय स्वसहायता समूहों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व पृथक्कीकरण, एसएलआरएम सेन्टर का संचालन-संधारण और आर्गेनिक कचरे की कम्पोस्टिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसके क्रियान्वयन से नगरीय निकायों में स्वच्छता का वातावरण निर्मित हुआ है। साथ ही महिला स्वसहायता समूहों की 9232 स्वच्छता दीदियों और 1937 स्वच्छता कमाण्डोज के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।
भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
रायपुर । भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शनिवार की सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां दो दिनों तक संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक मे बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे। बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी।
बीजेपी की इस बैठक में कई अहम फैसलें हुए जिसमें 11, 12 और 13 अगस्त को भाजपा प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। वहीं 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। साथ ही 12, 13 और14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान होगा। 5 अगस्त को प्रदेश, जिला और मंडलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। जिसमें हर बूथ पर 21 अगस्त से 25 अगस्त तक 51 पेड़ लगाए जाएंगे।