छत्तीसगढ़ / रायपुर
वित्त मंत्री से चर्चा के बाद अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
रायपुर। डीए की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी 20 सितम्बर से हड़ताल पर जाने वाले थे। लेकिन वित्तमंत्री ओपी चौधरी से हुई दौर की चर्चा के बाद संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश व्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। राज्य के कर्मचारी केंद्र के सामान डीए की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।
दरसअल, राज्य के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों और पेंशनरों में असंतोष है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने 20 सितम्बर को हड़ताल करने का ऐलान किया था। क्योंकि, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी देते हुए कहा था कि, वह केंद्र के समान डीए देगी और बकाया एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में अंतरित करेगी। लेकिन वर्तमान में राज्य के कर्मचारी और पेंशनर डीए के मामले में केंद्र के कर्मचारियों से 4 प्रतिशत पीछे चल रहे हैं।
संयुक्त मोर्चा ने की थी हड़ताल की घोषणा
राज्य के कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर 9 सितंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल करने की घोषणा की थी। लेकिन 2 सितंबर को मुख्य मंत्री से चर्चा में मिले ठोस आश्वासन में हड़ताल को 19 सितंबर स्थगित कर दिया गया। संयुक्त मोर्चा की ओर से कहा गया था कि, यदि 19 सितंबर तक डीए का आदेश जारी नही हुए तो 20 सितंबर को हड़ताल करेंगे। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री चौधरी ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को 13 सितंबर को चर्चा के लिए आमंत्रित कर प्रदेश की वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को चार प्रतिशत डीए देने की सहमति व्यक्त की थी। लेकिन देय तिथि से डीए देने पर गति रोध संयुक्त मोर्चा और शासन के बीच बना रहा।
केंद्र के कर्मचारियों के साथ ही मिलेगा प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा डीए
वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री की आपसी चर्चा के बाद दूसरे दौर की चर्चा हेतु वित्त मंत्री के बुलाने पर मोर्चा के घटक संगठनों के प्रतिनिधियों की 17 सितंबर को देर रात्रि वित्तमंत्री के साथ दूसरे दौर की हुई। इस चर्चा में वित्त मंत्री ने कहा कि, चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा मुख्य मंत्री स्वयं अतिशीघ्र करेंगे तथा निकट भविष्य में शासन ऐसी योजना ला रहा है। जिस दिन केंद्र सरकार डीए देने की घोषणा करेगी उसी दिन से राज्य सरकार के कर्मचारियों पर स्वमेव लागू हो जायेगा और डीए अब मांगना नहीं पड़ेगा। वित्त मंत्री की इसी वादे पर कि, डीए का आदेश इसी माह में जारी होने तथा भविष्य में केंद्र सरकार की घोषणा के साथ उसी तिथि पर डीए देने के आश्वाशन पर संयुक्त मोर्च ने 20 सितम्बर की एक दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को मिल सकता है प्रमोशन का तोहफा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए सरकार दिवाली से पहले प्रमोशन का तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य भर में सहायक शिक्षकों और शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। वहीं, लेक्चरर स्तर पर प्रमोशन की फाइल तैयार हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, लेक्चरर प्रमोशन का आदेश कभी भी जारी किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में कई सालों बाद शिक्षकों का प्रमोशन हो रहा है। इससे पहले, प्रमोशन की प्रक्रिया में अत्यधिक देरी हो रही थी, और वर्षों से ग्रेडेशन लिस्ट तक तैयार नहीं की गई थी। हालांकि, नई सरकार के गठन के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आई। स्कूल शिक्षा विभाग और डीपीआई (निदेशालय लोक शिक्षण) की कोशिशों से करीब सात साल बाद शिक्षकों की ग्रेडेशन लिस्ट प्रकाशित की गई।
दावा-आपत्ति प्रक्रिया के बाद, डीपीआई ने ग्रेडेशन लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया है। सूबे में 3500 व्याख्याताओं के प्रमोशन लंबित हैं, और इन्हें प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जाना है। डीपीआई की निदेशक दिव्या मिश्रा ने जानकारी दी कि लेक्चरर का प्रमोशन किसी भी दिन जारी हो सकता है।
व्याख्याताओं के साथ-साथ प्राचार्यों के प्रमोशन पर भी तेजी से काम हो रहा है। प्राचार्यों का प्रमोशन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, जिलों और संभागों में सहायक शिक्षक और शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया भी पूरी हो रही है। जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी सहायक शिक्षकों का प्रमोशन करेंगे, जबकि संभाग स्तर पर शिक्षकों का प्रमोशन ज्वाइंट डायरेक्टर स्कूल शिक्षा द्वारा किया जाएगा।
प्रमोशन के इस कदम से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ रही है, और यह सरकार की ओर से दिवाली का एक बड़ा उपहार माना जा रहा है।
जनदर्शन में पहुंचे लोग, आसानी से सीएम हाउस एंट्री और चाय-पानी व नाश्ता भी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से, बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है।
जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में उमस से लोग परेशान, अभी और बढ़ेगा पारा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां रुकने के कारण दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। अगले 24 घंटों तक अधिकांश जिलों में आकाश खुला रहने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि और शाम को उमस के कारण बेचैनी होने की आशंका है।
रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रदेश में गुरुवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में मानसून की वापसी 30 सितंबर तक होती है।
इससे साफ है कि अब सिर्फ इसी सप्ताह ही बारिश होगी। 20 सितंबर से हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है।
कमजोर सिस्टम, थम रही बारिश
उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ और उससे लगे झारखंड के ऊपर एक अवदाब स्थित है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर निम्न दाब के रूप में परिवर्तित हो सकता है।
इसके उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंचने की सम्भावना है। इससे बारिश की स्थिति पर असर नहीं होगा।
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर देहरादून, ओरई, अवदाब के केन्द्र, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
छत्तीसगढ़ में कहां कितनी बारिश हुई
छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा सूरजपुर के भैयाथान में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गयी। इसके अलावा सक्ती, रामानुजनगर, कोटाडोल, बरमकेला, पत्थलगांव, रघुनाथनगर में 28 मिमी, सरायपाली, सोनहत, बगीचा, दर्री, सन्ना, कोरबा, चंद्रपुर, जशपुरनगर, रामानुजगंज, घरघोड़ा, रामचन्द्रपुर, सामरी, मालखरौदा, गरियाबंद, अड़भार, मरवाही, पौडी उपरोरा, नया बाराद्वार, खरसिया, डभरा में 20 मिमी वर्षा हुई।
चमत्कारों पर वैज्ञानिक सत्यता पर कार्यशाला का आयोजन
रायपुर। विज्ञान की सत्यता है। इस लक्ष्य को सामने रख कर वैज्ञानिक सोच पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई से प्रोफेसर हरी भाऊ पठोड़े, एवं प्रोफेसर रवि खानविलकर सहित डॉ प्रदीप धोते पथ प्रदर्शक उपस्थित रहे । अग्रवाल मैरिज पैलेस के पेरियार हाल में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में लोगों में गलत विश्वास, रूढ़िवाद, जादू टोना, आग पर हाथ रखना, आग को खाना, महिलाओं में भूत प्रेत का आना, आग पर चलना जैसे चमत्कारों की सत्यता को प्रदर्शित कर बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विद्वानों ने बताया कि समाज में रूढ़िवादिता, जादू टोना फ़ैला कर कुछ लोग अंधविश्वास फैलाकर समाज को विकृत करते हैं। चमत्कार कैसे-कैसे किये जाते हैं इसे कार्यशाला में दिखाया। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संभागायुक्त एम. डी. कावरे, प्रोफेसर के.पी. यादव, मैट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर, पूर्व आई. ए. एस सत्यजीत ठाकुर, बी.एस जागृत एवं हाईकोर्ट एडवोकेट फैसल रिजवी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सि. दी.खोबरागड़े ने किया।
दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तर्कशील परिषद ने किया | कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर आर.के सुखदेव उपस्थित थे। समूचे कार्यक्रम में जन जागरण, नशा मुक्ति, बॉडी डोनेशन, नेत्रदान के विषय पर भी लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में रात्रि में आग पर चलने की सच्चाई बताई गई। डॉ. आर.के. सुखदेव ने नंगें पांव आग पर चल कर दिखाया जिन्होंने बताया कि यह एक वैज्ञानिक पद्धति है। आग पर हर आदमी चल सकता है, कोई यह जादू नहीं है कोई अलौकिक शक्ति नहीं है। आग में चलने के लिए तीन सेकंड से पहले पैर उठा लिया जाए तो पैर नहीं जलता। इसी वैज्ञानिक सोच के आधार पर आग पर चला जाता है। लोग अपने अनुभव से विज्ञान की खूबियों को पहचाने एवं समाज में गलत विश्वास को दूर करें। इसी सत्य को चरितार्थ करतु हुई दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई।
छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से राहत, लेकिन उमस कर रही बेचैन, अभी और बढ़ेगा पारा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां रुकने के कारण दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। अगले 24 घंटों तक अधिकांश जिलों में आकाश खुला रहने के कारण दिन के तापमान में वृद्धि और शाम को उमस के कारण बेचैनी होने की आशंका है।
रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रदेश में गुरुवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में मानसून की वापसी 30 सितंबर तक होती है।
कमजोर सिस्टम, थम रही बारिश
उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ और उससे लगे झारखंड के ऊपर एक अवदाब स्थित है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर निम्न दाब के रूप में परिवर्तित हो सकता है।
इसके उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर पहुंचने की सम्भावना है। इससे बारिश की स्थिति पर असर नहीं होगा।
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर देहरादून, ओरई, अवदाब के केन्द्र, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
छत्तीसगढ़ में कहां कितनी बारिश हुई
छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा सूरजपुर के भैयाथान में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गयी। इसके अलावा सक्ती, रामानुजनगर, कोटाडोल, बरमकेला, पत्थलगांव, रघुनाथनगर में 28 मिमी, सरायपाली, सोनहत, बगीचा, दर्री, सन्ना, कोरबा, चंद्रपुर, जशपुरनगर, रामानुजगंज, घरघोड़ा, रामचन्द्रपुर, सामरी, मालखरौदा, गरियाबंद, अड़भार, मरवाही, पौडी उपरोरा, नया बाराद्वार, खरसिया, डभरा में 20 मिमी वर्षा हुई।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना से पंकज के जीवन में आया बदलाव
दर्री गांव से टाटा स्टील में मैनेजर तक का सफर
ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग की वजह से रायपुर-कोरबा पैसेंजर रहेगी कैंसिल
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के बिल्हा-दगोरी सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप 19 व 20 सितम्बर 2024 को 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर तथा 20 व 21 सितम्बर 2024 को 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों के लिए जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट में जनजातीय समुदाय के उत्थान, किसानों और उपभोक्ता कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णयों के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार प्रकट किया है। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा आज ’प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ को स्वीकृति और प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा है कि इन निर्णयों का लाभ प्रदेशवासियों को भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार करते हुए कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जनजातीय समुदाय के उत्थान की दिशा में ’प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ को मिली स्वीकृति ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री जी के इस मिशन से देश के 63,000 से अधिक आदिवासी बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों के आदिवासी गांवों के लोगों जीवन-स्तर में सुधार एवं समृद्धि आएगी। निश्चित ही इसका लाभ हमारे प्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों को मिलेगा। जनजातीय समुदाय के उत्थान की दिशा में इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार और देश-प्रदेश के समस्त जनजातीय भाई-बहनों को ढेरों शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा ’प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना’ को वर्ष 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है, जो अत्यंत सराहनीय है। इस योजना के तहत 35,000 करोड़ रूपए के कुल वित्तीय व्यय से अन्नदाता किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करने और उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। निश्चित ही हमारे प्रदेश के अन्नदाताओं और उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। कृषक और उपभोक्ता कल्याण को समर्पित इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अन्नदाता किसान भाई-बहनों को निरंतर सस्ती दरों पर खाद की आपूर्ति के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को स्वीकृति प्रदान की है। 2024 के रबी सीजन हेतु फॉस्फेटिक और पोटाश (पी एंड के) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के इस पहल से किसानों को किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। जिसका लाभ हमारे प्रदेश के अन्नदाताओं को मिलेगा। किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रयान - 4 मिशन को स्वीकृति दी है। इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना, सैंपल कलेक्ट करना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वीनस ऑर्बिटर मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) की स्थापना सहित गगनयान फॉलो-ऑन मिशन को भी स्वीकृति दी है। अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में यह सभी निर्णय भारत की सशक्त उपस्थिति को दर्शाता है। इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं।
"जी-20 शिखर सम्मेलन: छत्तीसगढ़ी संस्कृति और विदेशी मेहमानों के बीच खान-पान का अद्वितीय मेल"
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को जरूर शामिल किया जाता हैं। जी 20 शिखर सम्मेलन में भी छत्तीसगढ़ी परंपरा, संस्कृित और खान-पान की झलक देखने को मिली। राजधानी नवा रायपुर में आयोजित दो दिवसीय टी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान पहुंचे है। जी-20 की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है। इससे पहले सोमवार को इस बैठक का पहला दिन रहा। दुनिया भर से आए विषय विशेषज्ञों ने वैश्विक आर्थिक मामलों पर चर्चा की। विदेशी डेलीगेट्स छत्तीसगढ़िया व्यंजन और पारंपरिक नृत्य का लुत्फ में भी लिया।
मेफेयर लेक रिजॉर्ट में ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, मैक्सिकों, चीन और जर्मनी जैसे देशों के लोगों को चीला, लाल भाजी, कढ़ी, मुनगा जैसे व्यंजन परोसे गए। देर शाम विदेशी मेहमानों के लिए छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोक नृत्यों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पंथी नृत्य और बस्तर का मशहूर गौर नृत्य डेलीगेट्स ने देखा।
नया रायपुर में लगा अफ्रीकन पेड़
विदेश मेहमानों ने नवा रायपुर में अफ्रीकी ट्यूलिप का पेड़ लगाया। ये अफ्रीकन पेड़ वहां सदियों से औषधीय उपयोग में लाया जाता है। त्वचा में जलन, बुखार, कब्ज, पेट दर्द, में ये काम आता है। नवा रायपुर के अटल नगर स्थित सेक्टर-24 में चल रहे ऐतिहासिक जी-20 को और भी यादगार बनाने के लिए जी-20 वाटिका तैयार की गई है।
65 अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यहां पौधे लगाए। एनटीपीसी कार्यालय के पास स्थित एकात्म पथ पर ओवल शेप का गार्डन तैयार किया गया है। 1.2 हेक्टेयर में विकसित जी-20 वाटिका का लैंडस्केप एरिया 9376 स्क्वायर मीटर का है। इसमें आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इस गार्डन में सात प्रकार के फॉक्स टेल, मोलसारी, सीता अशोक, कचनार, अफ्रीकन ट्यूलिप ट्री, पिंक पोई और ट्री ऑफ गोल्ड पौधे लगाए गए हैं।
पुरखौती मुक्तांगन में देखा छत्तीसगढ़
जी-20 में शामिल सदस्यों को पुरखौती मुक्तांगन ले जाया गया। जहां वे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से रूबरू हुए। छत्तीसगढ़ संस्कृति के तहत जनजाति जीवनशैली, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्य, लोक कला, बस्तर दशहरा, आमचो गांव को देखकर डेलीगेट्स एक्साइटमेंट के भाव से भरे दिखे।
ये हुआ बैठक में
भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत जी-20 फ्रेमवर्क कार्य समूह (एफडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक 18 सितंबर को नवा रायपुर में आयोजित हुई। बैठक के पहले दिन की अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रैना और एचएम ट्रेजरी, ब्रिटेन की मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बेकेट ने किया।
पहले दिन नवीनतम वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख व्यापक आर्थिक मुद्दों के संबंध में नीति मार्गदर्शन पर चर्चा आयोजित की गई। दूसरे सत्र में अमेरिका, ब्राजील, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों द्वारा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर प्रेंजेटेशन दिया।
आर्थिक सहयोगिता विकास संगठन (ओसीएडी), अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने प्रेजेंटेशन दिए और इसके बाद सवाल-जवाब का दौर चला। चीन, दक्षिण कोरिया और जर्मनी के विशेषज्ञों ने भी जानकारी दी।
आज ये होगा
आज होने वाली बैठक में मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास पर चर्चा होगी। इसमें ब्रिटेन की अध्यक्षता में अर्जेंटीना, इंडोनेशिया के विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी। समापन ब्राजील करेगा।
"नवाखाई के दिन पर छत्तीसगढ़ में ऐच्छिक अवकाश, अब 20 सितंबर को"
रायपुर: राज्य सरकार ने ऐच्छिक अवकाश में संशोधन किया है. प्रदेश में नवाखाई के दिन अवकाश रहेगा. नवाखाई के लिए घोषित अवकाश में संशोधन करते हुए 20 सितंबर दिन बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है. पहले 22 सितंबर दिन शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया था. इस सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है.
देखिये आदेश-
"मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ में एसीआई के लिए सात मंजिला भवन का निर्माण"
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है. एसीआई के सात अलग-अलग विभागों के लिए सात मंजिला भवन का निर्माण होगा. मेकाहारा में दिल के विभाग के लिए ये भवन बनाया जाएगा जहां विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा मिलेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एडवांस्ड कार्डियक यूनिट के एचओडी डॉक्टर स्मित श्रीवास्तव से इस्टीमेट भेजने को कहा है. इस एसीआई में पहले कई विश्वस्तरीय ऑपरेशन हो चुके हैं.
अपने उद्बोधन में सीएम बघेल ने कहा कि एक जगह एकत्रित होकर और कार्यक्रम आयोजित हो यह पहली बार ऐसा हुआ है.
इसके लिए सभी साथियों को भावना लेकर आज हमारे संचालक और सभी साथी गण जो मुझे पिछले समय और डॉक्टर राकेश गुप्ता के माध्यम से मिले थे, तब यह कार्यक्रम तय हुआ. शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है और खासकर यह जो हमारी संस्था है और इस मिनट में जिस प्रकार के नगरिया ने जो बात कही कि हमारी यूनिट अब विश्व स्त्रीय हो गई है, अब इसकी चर्चा दुनिया में होने लगी है. लगातार आपके यहां के जो डॉक्टर हैं, यहां के स्टाफ हैं, लगातार इस प्रकार के काम कर रहे हैं. जिसे विश्व स्तर पर नाम हो रहा है. न केवल इस मेडिकल कॉलेज का इस संस्था रायपुर का नाम रोशन हो रहा है, इसके लिए मैं डॉक्टर स्मिथ, डॉक्टर नगरिया को में धन्यवाद देता हूं.
सीएम ने कहा कि अस्पताल के विस्तार के लिए डॉक्टर स्मित ने जो बातें कहीं है अलग-अलग यूनिट में आता है. कार्डियोलॉजिस्ट साथ और ब्रांचेस हैं और उसको विस्तार करने की आवश्यकता है. पिछले दिनों हम लोगों ने उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ 7 मंजिला एक बिल्डिंग बनाने के लिए 25 करोड़ की राशि शिलान्यस किया है. डॉक्टर स्मिथ ने मांग तो नहीं कि उनका संकेत यही है कि साथ अलग-अलग इसके ब्रांचेस हैं और भविष्य में इसकी डिमांड रहेगी.
प्रदेश में विकास की गति तेज हो रही है- डॉ. स्मित
कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर स्मित श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में समग्र विकास की गति तेज हो रही है. शहरो से लेकर खेत खलियान तक हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आ रही है. आप हर नागरिक को खुशहाल और स्वस्थ रखने का कम कर रहे हैं. उसी स्थिति में हमारी टीम आगे बढ़ रही है. मुझे इस प्रकार से पहले साल में सारे एंजियोग्राफी होती थी, आज ऐसा होता है
कई बार एंजियोग्राफी एक दिन में कर लेते हैं. यह संभव इसलिए हुआ है कि आपने हमें साधन दिया है, संसाधन दिया है, यह बहुत संभव हुआ है. इसके कारण हम लोग कर रहे हैं नहीं तो किसी भी काम में बहुत सारी बाधाएं आती हैं. गलती होगी तो इनका अभ्यास होगा. इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं.
डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि अभी भी और संसाधन चाहिए, क्योंकि आज भी हमारे मरीज जो गरीब हैं, यह ऐसी आवश्यकता है
जो विशेष संस्थान में जा रहे हैं, या राज के बाहर ऑपरेशन करने जा रहे हैं, हमें थोड़े और संसाधन चाहिए. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं दूसरे राज्यों के, दूसरे देशों के लोग यहां आएंगे. हमारा देश में बांग्लादेश के मरीज भी आए हुए हैं. यह हमारे लिए घर की बात होगी ऐसा छत्तीसगढ़ बने और आपके नेतृत्व में बन सकता है जो कामना मैं कर रहा हूं.
मीडिया को जानकारी देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कार्डियोलॉजी विभाग ने अनेक उपलब्धियां हासिल की. जो विश्वस्तरीय है और जिसने देश और दुनिया में अलग स्थान बनाया है. इसके लिए सभी स्टाफ को बधाई देता हूं. पहली बार ऐसा हुआ है जो मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं वह आभार व्यक्त करने के लिए उपस्थित थे.
"सीसीटीवी कैमरों की मदद से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों में सुरक्षा की निगरानी"
रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के अंतर्गत सैकड़ों स्टेशनों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थानों के लिए यात्रा करते है । प्रतिदिन यात्री रेल के द्वारा सफ़र करने के लिए स्टेशनों में पहुचते हैं और उनके सामान एवं बच्चों सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा की व्यवस्था को बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो के ऊपर रहती है, जिसके लिए वे चौबीसों घंटों निगरानी में तैनात रहते है । इस काम को सुचारू रूप से करने के लिए रेल सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवानो द्वारा स्टेशनों के चप्पे चप्पे पर अपने जवानो को तैनात किये जाते है एवं इसके साथ ही स्टेशनों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी स्टेशनों पर एक-एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाती है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों के रेल सुरक्षा बल के द्वारा यात्रियों की शत-प्रतिशत सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 14 महत्वपूर्ण स्टेशनों में 380 सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है, जिनकी मदद से स्टेशनों के प्लेटफार्मों एवं पूरे स्टेशन परिसरों पर नज़र रखी जाती है ।सीसीटीवी कैमरे की मानीटरिंग में किसी भी प्रकार के संदेहास्पद व्यक्ति या घटना के सामने आते ही तुरंत ही उस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाती है |
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सुरक्षा के लिए 380 सीसीटीवी कैमरा विभिन्न 14 स्टेशनों में लगाये गए है जिनका मंडल एवं स्टेशनवार विवरण इस प्रकार है –
बिलासपुर मंडल के रायगढ़ में – 9, चाम्पा में – 8, बिलासपुर में – 85, शहडोल स्टेशन में - 8 कोरबा स्टेशन में 8 एवं उसलापुर स्टेशन में 2 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है ।
इसी प्रकार रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन में -55 कैमरे, दुर्ग स्टेशन में - 25 कैमरे, भिलाई पॉवर हाउस स्टेशन में 40, भाटापारा स्टेशन में 39 एवं तिल्दा नेवरा स्टेशन में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ।
तथा नागपुर मंडल के गोंदिया में 57, बालाघाट स्टेशन में 12 एवं छिंदवाडा में 8 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है ।
इस प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर,रायपुर एवं नागपुर मंडल के 14 स्टेशनों में कुल 380 सीसीटीवी कैमरा लगाये गए है ।
"शासकीय महिला महाविद्यालय रायपुर में सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सफलता से हुआ"
शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय रायपुर के गृह विज्ञान विभाग एव नेटप्रोफेन छत्तीसगढ चेप्टर के संयुक्त तत्वावधान मे पोषण माह के अंतर्गत सुपोषित भारत,साक्षर भारत, सशक्त भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.पोषण की जरूरत, सही मात्रा के महत्व को बताते हुए छात्राओ ने पोस्टर बनाए. प्रतियोगिता मे गृह विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य एव कला संकाय की 20 से अधिक छात्राए शामिल हुई. प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में पोषण माह में विभन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक डाॅ प्रीति शर्मा, डाॅ मनीषा महापात्र,एव महिला बाल विकास के अधिकारी श्री रीतेश थे.
प्रतियोगिता के विजेता रहे
1• कु सुषमा साहू ने (प्रथम)msc (आहार और पोषण) 1st sem
2• कु खुशी bsc,home science, 3rd sem
शिवानी साहू bsc,home science, 3rd sem
कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण डाॅ रश्मि मिंज, विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान
कार्यक्रम संयोजक थे • डाॅ वासु वर्मा, डाॅ अभया जोगलेकर, डाॅ रेखा दीवान, डाॅ ज्योति मिश्रा की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।
"छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने धान की मूल्य पर बड़ा बयान दिया: किसानों को 2,800 से 3,600 रुपए प्रति क्विंटल"
रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर बड़ी बात कही है. इस बात से किसानों के चेहरे खिल सकते हैं. दीपक बैज ने कहा, कांग्रेस की सरकार में किसानों को 2,800 से 3,600 रु. प्रति क्विंटल धान की क़ीमत मिलेगा. इसी को रोकने भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य की धान खरीदी बंद करवाना चाहते हैं. केंद्र ने राज्य से चावल लेने के कोटे में कटौती करती हैं, 86 लाख टन को घटा कर 61 लाख कर दिया. बारदाने में भी कटौती कर दिया, राज्य के भाजपा नेता इस पर राज्य की बजाय केंद्र का पक्ष ले रहे हैं. राज्य के खिलाफ झूठ बोल रहे हैं.
आगे बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है, भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वायदे से ज्यादा मिल रहा है. आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश सरकार से ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि को मिलाकर पिछले खरीफ सीजन में धान का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के किसानों को 2,640 और 2,660 रुपए प्रति क्विंटल मिला है, जो देशभर में सर्वाधिक है. कोदो 3,000 रुपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3,100 और रागी की खरीदी 3,578 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर केवल छत्तीसगढ़ में ही हुई है.
आगे बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ का किसान यह मान चुका है कि कांग्रेस सरकार में आने वाले समय में धान की कीमत यह 2,800 रुपए से 3,600 रुपए प्रति क्विंटल तक मिलेगा. भाजपा के 2,183 पर भी छत्तीसढ़ के किसानों को भरोसा नहीं है. किसान यह समझ चुके हैं कि, धान और किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है. 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़ के किसानों को लगातार ठगा गया. बोनस के नाम पर वादाखिलाफ़ी की गई. चुनावी साल को छोड़कर कभी बोनस नहीं दिया गया.
दीपक बैज ने यह भी कहा कि, छत्तीसगढ़ के किसान यह समझ चुके हैं कि कैसे चुनाव करीब आते ही भाजपाई किसान हितैषी होने का ढोंग करने लगते हैं. रमन राज के कुशासन और वादाखिलाफी के साथ ही मोदी सरकार के झूठे वादे और जुमले भी किसानों को याद हैं. 2014 में वादा किया था भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ के साथ एमएसपी देने का, 9 साल हो गए क्या हुआ उस वादे का? 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा मोदी सरकार ने किया था, लेकिन किए उल्टा. कृषि की लागत 3 गुना बढ़ा दी. पोटाश की कीमत 800 से बढ़कर 1,700, कीटनाशक के दाम 4 गुना तक बढ़े हैं. ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों में 12 से 18 प्रतिशत जीएसटी वसूली जा रही है, कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स में तो 28 परसेंट तक बेरहमी से जीएसटी की वसूली जा रही है.
बैज ने कहा कि, यूपीए के दौरान केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार ने 2004-05 से 2013-14 के बीच धान की एमएसपी में कुल 134 प्रतिशत की वृद्धि किया था, लेकिन मोदी सरकार ने 2003-04 से लेकर खरीफ सीजन 2023-24 के लिए घोषित समर्थन मूल्य अर्थात 10वीं बार में धान के समर्थन मूल्य में कुल वृद्धि मात्र 66.64 प्रतिशत बढाया है. इसका अर्थ साफ है कि, मनमोहन सरकार की तुलना में मोदी सरकार में धान की एमएसपी वृद्धि दर आधे से भी कम है. भूपेश सरकार ने तो भाजपाइयों के तमाम अड़ंगेबाजी के बावजूद, बिना किसी भेदभाव के छत्तीसगढ़ के किसानों को अपने संसाधनों से इनपुट सब्सिडी दे रही है और आगे भी देगी. छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली न्याय योजना का दूसरा उदाहरण देश में नहीं है. छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के आशीर्वाद से पुनः भूपेश पर भरोसे की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी उम्मीदों से ज्यादा लाभ होगा.
"नवा रायपुर में G20 Framework Working Group की महत्वपूर्ण बैठक: आर्थिक और वातावरण मुद्दों पर मंथन का आयोजन"
नवा रायपुर में जी-20 के चौथे फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (G20 Framework Working Group) की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचे. G20 FWG की दो दिवसीय बैठक में 18 और 19 सितंबर को 20 देशों के डेलीगेट्स वित्तीय और बैकिंग मुद्दों पर मंथन करेंगे. आर्थिक विषयों के साथ ही बैठक में व्यापार, सतत विकास, ऊर्जा, पर्यावरण के एजेंडों को भी शामिल किया है. ऊर्जा और खाद्य असुरक्षा पर माइक्रो इकोनामी के प्रभाव पर भी चर्चा होगी. बैठक में 65 से अधिक प्रतिनिधिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है.
इस बैठक की अध्यक्षता केंद्र सरकार के वित्त विभाग की सलाहकार चांदनी रैना और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बेकेट करेंगी. G20 FWG की बैठक में आरबीआई जनभागीदारी कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी. बैठक में वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, G20 जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता किया जाएगा.
विदेशी मेहमानों को पुरखौती मुक्तांगन और जंगली सफारी का कराया जाएगा भ्रमण
G20 के सदस्य देशों को पुरखौती मुक्तांगन और जंगल सफारी का भ्रमण कराया जाएगा. डेलीगेट्स के समक्ष आज पुरखौती मुक्तांगन में कर्मा और मांदरी नृत्य की प्रस्तुति होगी. इस दिन रात का भोजन भी राज्य सरकार के आतिथ्य में होगा, जिसमें अतिथियों के लिए उनके देशों के व्यंजनों को भी रखा जाएगा. साथ ही छत्तीसगढ़ व्यंजनों का एक यहां अलग स्टाल रहेगा. वहीं 19 सितंबर को बैठक के समापन के बाद अतिथियों को जंगल सफारी ले जाया जाएगा.
G20 के यह देश शामिल
भारत, अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील,कनाडा, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रिपब्लिक कोरिया, रशिया, सऊदी अरबिया, साउथ आफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका, यूरोपियन यूनियन.
G20 में 9 विशेष आमंत्रित देश
बांग्लादेश, मिस्र (इजिप्ट), मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई).
ढेबर को टिकट नहीं मिली तो नाराज समर्थक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल...
रायपुर । विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के बाद पार्टी में कभी ख़ुशी-कभी गम का माहौल है। टिकट मिलने से कई नेताओं के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं, तो कहीं टिकट काट जाने से उनकी नाराजगी साफ़ नजर आ रही है। कई नेताओं ने तो बागी तेवर अख्तियार कर लिया है, लेकिन कुछ नेताओं ने अपने वरिष्ठ व शीर्ष नेतृत्व के आदेश का सम्मान भी किया है।
रायपुर दक्षिण से टिकट देने महापौर ढेबर ने भी आवेदन किया था। किंतु उन्हें टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों की नाराजगी सुभाष स्टेडियम में दिख रही है जहां पहुंच कर वे महापौर के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। मामला गंभीर तब हुआ जब नाराज एक समर्थक ने नारेबाजी कर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने उस पर नियंत्रण किया और पुलिस वाहन में ले गई।