छत्तीसगढ़ / रायपुर
"जोगी ने जनता को दी 10 कदम, गरीबी खत्म के चुनावी वादे के साथ जनता कांग्रेस की रजिस्टर्ड शपथ"
रायपुर: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने 10 कदम, गरीबी खत्म के चुनावी नारे के साथ प्रदेश की जनता को रजिस्टर्ड शपथ दे रही है. इसमें धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल चार हजार रुपए के साथ 10 बड़े वादे हैं.
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मीडिया से चर्चा में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन से इंकार करते हुए कहा कि कांग्रेस से भी जोगी कांग्रेस का विलय नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय दलों से गठबंधन पर चर्चा जारी है. इस कड़ी में सर्व आदिवासी समाज के अरविंद नेताम से बातचीत हुई है.
पार्टी का शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए 30 दिनों में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 91 लाख परिवारों तक पहुंचने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हर चुनाव में जोगी फैक्टर काम करता है. इस चुनाव में भी जोगी फैक्टर काम करेगा. गरीबी के विरुद्ध, जोगी का महायुद्घ का घोष करते हुए उन्होंने कहा कि हम भाजपा और कांग्रेस की विदाई के लिए लड़ रहे हैं. चुनावी शपथ के साथ हम जनता के बीच जा रहे हैं. हमने रजिस्टर्ड शपथ जनता को दिया है.
जोगी कांग्रेस के 10 शपथ
1. धान का समर्थन मूल्य 4 हजार
2. हर वर्ग के गरीब परिवार को 5 लाख रुपए अनुदान, बेटी जन्म होने पर 1 लाख रुपए
3. दिव्यांग, निराश्रित, बेरोजगार और वृद्धजन को 3 हजार 4500 रुपए प्रतिमाह
4. जोगी आवास योजना के तहत 5 लाख रुपए तक अनुदान
5. कर्मचारियों का नियमितीकरण और स्थानीय को 95% आरक्षण
6. 10 लाख से कम वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारियों को सभी टैक्स में छूट
7. जोगी स्वास्थ्य कल्याण योजना, कैशलेस इलाज, सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज
8. शिक्षा के 100% अनुदान
9. छत्तीसगढ़ में शराबबंदी, प्रदेश में दुग्ध क्रांति
10. गिरौदपुरी, सोनाखान, शिवरीनारायण जैसे धामों में विश्वस्तरीय कॉरिडोर
"जल जीवन का महत्व: विद्यार्थियों ने हिंदी पखवाड़ा में लिखी कविताएं"
रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। हिंदी पखवाड़ा के दूसरे दिन आज यहां कृषि महाविद्यालय, रायपुर के परीक्षा कक्ष में कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता लेखन प्रतियोगिता में जल जीवन का आधार विषय पर जल के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों ने कविताएं लिखी। कविता लेखन प्रतियोगिता में कुल 41 विद्यार्थी शामिल हुए।
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 21 सितंबर को निबंध लेखन तथा 22 सितंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत 14 सितंबर को नारा लेखन प्रतियोगिता के साथ हुई। हिंदी पखवाड़ा का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय तथा राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निर्णायक डॉ. राकेश बनवासी, डॉ. शुभा बैनर्जी तथा राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ प्रभारी श्री संजय नैय्यर उपस्थित थे।
"शिक्षक दिवस सम्मान समारोह: सुशील सन्नी अग्रवाल ने दिया शिक्षकों को मार्गदर्शन"
"बेटी बचाओ मंच के तीज महोत्सव में महिलाएं ने दिखाया विशेष प्रदर्शन, पुरस्कारों के साथ हुआ समापन"
"शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन, वरिष्ठता निर्धारण पर चर्चा"
रायपुर: शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक/ प्राध्यापको के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठता निर्धारण पर वक्ता डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता ने कहा- वरिष्ठता का निर्धारण समान अंक होने पर जन्मतिथि के आधार पर जो बड़ा होता है वही वरिष्ठ होगा। स्थायीकरण एवं अस्थायीकरण का वरिष्ठता क्रम को प्रभावित नही करता। 180 दिन का अगर वेतन नही मिला है तो वह वरिष्ठता क्रम को प्रभावित होता है एवं पदोन्नति प्रभावित होती है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने 5 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम को प्राध्यापकों/ सहायक प्राध्यापकों के लिए उपयोगी बताया एवं सम्पूर्ण जानकारी को आवश्यक बताया। मुख्यवक्ता को डॉ. जे. एन. वर्मा, डॉ. मनीषा महापात्र,डॉ. उषाकिरण अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनीषा महापात्र ने कार्यक्रम का संचालन व नीतू हरमुख ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
"छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा के साथ छात्र-छात्राओं ने मनाई फ्रेशर पार्टी, जमाए रंग और नृत्य का आनंद"
रायपुर: गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज चमकती धूप के बीच नए और पुराने छात्र-छात्राओं ने मिलकर फ्रेशर्स पार्टी में रंग जमाया शानदार वेशभूषा के साथ सजे धजे छात्र-छात्राओं ने रीमिक्स सहित छत्तीसगढ़ी गानों पर जमकर ठुमके लगाए और माहौल बना दिया वहीं आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा पहुंचे तो शानदार स्वागत हुआ स्वागत से आनंदित अनुज शर्मा भी स्वयं को रोक नहीं पाए और नए पुराने छात्र-छात्राओं की फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं के बीच जाकर जमकर के ठुमके लगा दिए
अभिनेता ने छत्तीसगढ़ी गीत में गाना गया तो छात्र-छात्राओं का उमंग बढ़ गया और पूरे कॉरिडोर में माहौल ऐसा बना कि शिक्षक भी आनंदित दिखाई देने लगे यहां तक की ठुमके के दौरान छात्र-छात्राओं ने अभिनेता के साथ जमकर सेल्फी ली और अपनी यादगार को तरोताजा कर दिया आयोजन के दौरान अति उत्साह को बांधे रखने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने जबरदस्त व्यवस्था दी और घेरे बंदी के बीच छात्र-छात्राओं को दो हिस्सों में अलग-अलग प्रेशर पार्टी का लुफ्त बनाए रखने में व्यवस्था बनाए रखने दिया ऐसा अवसर था जब नए छात्र और छात्राएं अभिनेता अभिनेत्री को मात देते हुए शानदार वेशभूषा में पहुंचे और तारीफ बटोर ली
आयोजन की शुरुआत सम्मानित अतिथियों के उपस्थिति से हुई जिसमें पद्मश्री अनुज शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे उन्होंने छात्र-छात्राओं की उत्साह के बीच दो पंक्तियों में अपनी बात रखी और कहा कि आने वाला दिन लोकतंत्र का एक महापर्व का दिन होगा जिसमें आप सभी को अवश्य भाग लेना चाहिए और मतदान करना चाहिए उनका कहना था कि छात्र जीवन में विकास के अवसर मिलते हैं जिसे अवश्य हर छात्र-छात्राएं शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरा करें और व्यक्तिगत विकास करें वही महाविद्यालय संचालन समिति में अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा की छात्र जीवन को कॉलेज में आकर प्रेरणात्मक बनाने के लिए छात्र छात्रों को अनुशासित रहना चाहिए
यह आयोजन छात्र-छात्राओं का है इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने आशीर्वचन में छात्रों के साथ जोश भरा और महाविद्यालय के अनुशासन के नियम पढ़ा दिए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के लिए जाना जाता है अनुशासन के लिए जाना जाता है उमंग बनाएं लेकिन साथ में अच्छे से अध्यापन करके अपना व्यक्तिगत विकास भी अवश्य करें यह आपके माता-पिता के लिए और इस महाविद्यालय के योगदान के लिए बेहद आवश्यक है कार्यक्रम के अंत में रीमिक्स पर नाच कर थक चुके बच्चों को पुरस्कार दिए गए इसमें मिस्टर महंत कॉलेज मिस महंत कॉलेज सहित कई पुरस्कार दिए गए हैं
ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट-2024 : छत्तीसगढ़ ने 7 गोल्ड जीतकर बनाया दबदबा
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा
रायपुर : राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में आयोजित 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। आज आयोजित मैराथन, स्विमिंग और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। गौरतलब है कि ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने 11 बार ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीत चुका है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आज के प्रदर्शन से एक बार फिर से ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने की उम्मीद जगाई है।
नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना ने बताया कि आज की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में 400 मीटर वाक वुमन ओपन कैटेगरी में सुशीला पैकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर रेस मेन वेटरन कैटेगरी में सुखनंदन लाल धु्रव, 21 किमी मैराथन वुमन ओपन कैटेगरी में भारती साहू, इसी स्पर्धा में वुमन वेटरन कैटेगरी में सतोविषा समाजदार, हाई जम्प मेल में सत्यजीत भट्ट, 100 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में मनीराम आदिले और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्वीमिंग में निखिल खलखो ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रौशन किया।
इसी तरह छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त 100 मीटर रेस मैन सीनियर वेटरन केटेगरी में केरल के श्री जय कुमार, 5000 मीटर रेस मैन सीनियर वेटरन केटेगरी में तमिलनाडु से श्री उथया कुमार और 10,000 मीटर वाक मैन वेटेरन कैटेगरी में केरल के श्री साबू एम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
श्रीमती रैना ने बताया कि नवा रायपुर में आयोजित हुए मैराथन में महिलाओं खिलाड़ियों ने शानदार हिस्सा लिया। इसके लिए बुधवार को ही कोटा स्टेडियम में महिला प्रतिभागियों के लिए मेडिकल चेकअप की व्यवस्था की गई थी। जिन प्रतिभागियों का फिटनेस बेहतर पाया गया उन्होंने ही आज सुबह आयोजित हुए मैराथन में हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 16 अक्टूबर को 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ किया।
इस भव्य आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरे जोश और जज्बे के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।
श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित करें: सचिव श्रमायुक्त
श्रम मंत्री श्री देवांगन 18 अक्टूबर को कार्यशाला में होंगे शामिल
रायपुर : सचिव-सह-श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी. की अध्यक्षता में रायपुर के स्थानीय होटल में श्रम विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के प्रथम दिवस सचिव-सह-श्रमायुक्त ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को शासन की छात्रवृत्ति योजना से भी लाभान्वित करें।
श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कार्यशाला के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को शामिल होकर अधिकारियों और निरीक्षकों को संबोधित करेंगे। कार्यशाला में उप श्रमायुक्त श्री एस.एस. पैकरा एवं औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा के उप संचालक श्री टी.के. साहू द्वारा निरीक्षण अभियोजन एवं पालन प्रतिवेदन की जानकारी दी जाएगी।
सचिव-सह-श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत संचालित योजनाओं से असंगठित श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराकर लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
कार्यशाला के प्रथम दिवस अपर श्रमायुक्त श्रीमती सविता मिश्रा द्वारा ई-श्रम पोर्टल एवं सामाजिक सुरक्षा की जानकारी दी गई। श्री एस. एल. मात्रे (से.नि.) मेम्बर जज ने न्यायालयीन प्रक्रिया, औद्योगिक न्यायालय तथा अर्ध एवं न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। अपर श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े द्वारा औद्योगिक विवाद एवं औद्योगिक संबंध में जानकारी दी। विभाग के प्रोग्रामर ने पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय वेबसाईट एवं मोबाईल एप की जानकारी दी। कार्यशाला में श्रम विभाग के अधिकारियों को ई-ट्रेकिंग सिस्टम की जानकारी भी दी गई।
कार्यशाला के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश से श्रम अधिकारी, क्रेडाई के पदाधिकारी, श्रम संघों के पदाधिकारी एवं उद्योगों के नियोजक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ सचिव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यशाला में श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उप निरीक्षक उपस्थित थे।
शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : श्री पी. दयानंद
शासन की योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा
रायपुर : जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनसंपर्क अधिकारियों को राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। पिछले 10 माह में राज्य सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए अनेक फ्लैगशिप योजनाएं शुरू की हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल व सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। वे आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन में विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
सचिव श्री पी दयानंद ने कहा कि लोगों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर सूचना क्रांति का है ऐसे में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ते जा रहा है। जनसंपर्क अधिकरियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समाचार माध्यमों को त्वरित रूप से समाचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
सचिव श्री पी दयानंद ने कहा कि समाचार की भाषा शैली सरल, आकर्षक और पठनीय होनी चाहिए। सफलता की कहानी में किसी व्यक्ति के जीवन आए बदलाव के बारे में तथ्यपरक जानकारी और सुसंगत फोटोग्राफ का उपयोग किया जाए। राज्य सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं और नवाचारी कार्यों के संबंध में समय-समय पर विशेष लेख नियमित रूप से जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि नगरीय योजनाओं से संबंधित होर्डिग्स नगरीय क्षेत्रों में लगाए जाएं और इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं की होर्डिंग्स तहसील मुख्यालयों और जनपद पंचायतों के परिसर में लगाए जाएं। उन्होंने बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, नेशनल मीडया और क्षेत्रीय स्तर पर प्रिंट मीडिया में प्रचार-प्रसार कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बैठक में जिला जनसंपर्क कार्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे शासन के कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विभागीय सेट-अप की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। सचिव श्री दयानंद ने छत्तीसगढ़ संवाद के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में संचालक जनसंपर्क श्री अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक श्री जे.एल. दरियो, श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, श्री संतोष मौर्य, श्रीमती हर्षा पौराणिक सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
महिला आयोग में नियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण
महिला आयोग की अध्यक्ष ने नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के आधी आबादी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गठित राज्य महिला आयोग में महिला सदस्यों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 सितम्बर 2024 को की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रिक्त 05 पद पर सदस्यों की नियुक्ति की गई। बलौदाबाजार की श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने 7 अक्टूबर को ही आयोग कार्यालय आकर पदभार ग्रहण कर ली थी। आज महिला आयोग कार्यालय में सदस्यगण जशपुर की श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, महासमुन्द की श्रीमती सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा की श्रीमती ओजस्वी मंडावी और सुकमा की दीपिका सोरी ने आज आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के हितों में मिलकर कार्य करने के लिए कहा। ज्ञात हो कि राज्य महिला आयोग के पुराने सदस्यों का कार्यकाल 27 जून 2024 को समाप्त हो गया था। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को पत्र भेज कर राज्य महिला आयोग के सभी पांचों सदस्यों की जल्द से जल्द नियुक्ति के साथ ही सभी संभाग से खासकर सरगुजा एवं बस्तर संभाग से सदस्यों की नियुक्ति की मांग की गई थी। जिस पर अमल करते हुए राज्य शासन द्वारा सरगुजा, बस्तर, रायपुर संभागों से सदस्यों की नियुक्ति करने पर डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।
आयोग कार्यालय में सदस्यों के पदभार के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग के सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा किरण कुजूर, आयोग के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला आयोग में नियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण
महिला आयोग की अध्यक्ष ने नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई
रायपुर में 20 लाख की लूट, बदमाशों ने युवक को घेरकर वारदात को दिया अंजाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपये लूट लिए।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए।इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
लिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
छत्तीसगढ़ में नवाचार संस्कृति स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा विभाग और i-Hub गुजरात (इनोवेशन हब गुजरात) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस साझेदारी को एक ऐतिहासिक कदम बताया।
मुख्यमंत्री साय ने i-Hub गुजरात के सफल मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता राज्य में स्टार्ट-अप और नवाचार की दिशा में एक नए युग की शुरुआत करेगा। i-Hub गुजरात ने हज़ारों युवाओं के विचारों, नवाचारों और स्टार्टअप को व्यवसायिक उत्पादों में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की सफलता दोहराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि यह साझेदारी युवाओं को नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा की यह समझौता न केवल तकनीकी सुविधाओं पर केंद्रित है, बल्कि युवाओं को सलाहकारों, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने का मंच प्रदान करेगा। इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ नवाचार और स्टार्ट-अप के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जो युवा उद्योग और व्यापार के संबंध में नया विचार लेकर आएंगे उन्हें आर्थिक संसाधनों के साथ-साथ काम करने और रहने की जगह उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने विचारों को व्यावसायिक रूप से रूपांतरित कर पाएंगे। यह संस्था युवाओं का कंपनियों के साथ अनुबंध करने में सहयोग करेगा।
तकनीकी एवं रोजगार विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से, युवाओं में उद्यमिता का विकास करने के लिए एक ईको सिस्टम विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, इसके लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एक केंद्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के 800 से ज्यादा पेटेंट है छत्तीसगढ़ में 1724 प्रारंभ हुए हैं। समझौता 3 साल के लिए होगा।
एमओयू पर छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और गुजरात सरकार के तकनीकी शिक्षा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने हस्ताक्षर किये।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द, डॉ. बसव राजू एस, राहुल भगत आई i-Hub के सीईओ हिरनमय महंता, छत्तीसगढ़ की तकनीकी शिक्षा संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री ने भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का किया सम्मान
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित 27वें वन खेलकूद महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने यादव को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके खेल कौशल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने यादव की खेल भावना और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर सूर्य कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए राज्य में खेल के क्षेत्र में प्रगति की प्रशंसा की।
डीएमएफ घोटाले में पहली गिरफ्तारी, सहायक आयुक्त माया वारियर सात दिन की ईडी रिमांड पर
रायपुर। डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली गिरफ्तारी माया वारियर की है। माया को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने सात दिन यानी 23 अक्टूबर तक उन्हें ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। माया कोरबा में आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त के पद पर थीं। वह अभी मंत्रालय में उपायुक्त हैं।
रिमांड अवधि में माया से घोटाले से संबंधित सवाल और इससे जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम पूछे जाएंगे। मंगलवार को ईडी की टीम ने माया वारियर को पूछताछ के लिए बुलाया था। वारियर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व कलेक्टर रहीं रानू साहू की करीबी मानी जाती रही है।
रानू साहू की गिरफ्तारी टली
कोयला घोटाला मामले में रायपुर जेल में बंद निलंबित आइएएस रानू साहू की गिरफ्तारी गुरुवार तक टल गई है। दरअसल रानू साहू को हायपर टेंशन की शिकायत के चलते बुधवार को जेल से कोर्ट नहीं लाया जा सका। डीएफएम घोटाले में ईडी ने रानू साहू को गिरफ्तार कर कस्टोडियल रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की है।
इसके लिए ईडी की विशेष कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया गया था। बुधवार को रानू को जेल से अदालत लाने के बाद कोर्ट की अनुमति से गिरफ्तारी और रिमांड पर लेने की तैयारी ईडी ने कर रखी थी। अब गुरूवार को यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
ईडी के विशेष लोक अभियोजक डा.सौरभ पांडेय ने बताया कि निलंबित आईएएस रानू साहू कोरबा में वर्ष 2021-2022 और रायगढ़ में वर्ष 2023 में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। इस दौरान डीएमएफ फंड का जमकर दुरुपयोग व फर्जीवाड़ा हुआ था। जांच में ईडी को इसके इनपुट मिले हैं। इस प्रकरण की विवेचना फिर से तेज हो गई है।
कोल घोटाले के आरोपियों से 23 को जेल में ईडी करेगी पूछताछ
कोयला घोटाले मामले में रायपुर जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी, रजनीकांत तिवारी, निखिल चंद्राकर और रोशन कुमार सिंह से ईडी की टीम 23 अक्टूबर को जेल जाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए ईडी की ओर से कोर्ट में आवेदन पेशकर अनुमति मांगी थी, कोर्ट ने सुनवाई के बाद पूछताछ की अनुमति दी है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश
रायपुर।मानसून की वापसी के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन अभी भी हवा में नमी बनी हुई है, जिससे रात के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को औसत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चार दिनों के भीतर दक्षिण छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि आगामी दो दिनों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
बुधवार को डोंगरगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। रायपुर शहर में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है, और यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बना हुआ है यह सिस्टम
वर्तमान मौसम की स्थिति पर जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि एक अवदाब क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा, एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है। वहीं, पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर भी एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन सिस्टमों के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
कम हो रहा है तापमान
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में तापमान में कमी दर्ज की गई है। रायपुर में 34.0 डिग्री, बिलासपुर में 33.0 डिग्री, पेंड्रारोड में 29.6 डिग्री, अंबिकापुर में 31.4 डिग्री, जगदलपुर में 33.7 डिग्री, दुर्ग में 33.4 डिग्री, और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि जैसे-जैसे बादल छटेंगे, तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है।
सम्यक चारित्र के बिना मोक्ष प्राप्त नहीं हो सकता : मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी
रायपुर। श्री संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर रायपुर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 की प्रवचनमाला जारी है। बुधवार को महामंगलकारी शाश्वत ओली जी की आराधना के आठवें दिन सम्यक चारित्र की आराधना की गई। तपस्वी मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा. ने कहा कि सम्यक चारित्र पद की आराधना से जीव अनादि काल से अवृति के अंदर रहा है वह वृत्ति धर्म में आता है। चारित्र जीवन एकदम निष्पाप जीवन है।
कम से कम एक ऐसा नियम लें जब तक शरीर के अंदर जीव है,कितनी भी विकट परिस्थिति आ जाए लेकिन चारित्र पद की आराधना करनी है। ओजस्वी प्रवचनकार मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी म.सा. ने कहा कि आज सम्यक चारित्र की आराधना के दिन संकल्प करें कि जीवन में चारित्र का उदय हो।
एक प्रार्थना परमात्मा से जरूर करना कि जब इस दुनिया में आया था तो सामान्य मनुष्य के रूप में आया था लेकिन जब इस दुनिया से जाऊं तो सामान्य व्यक्ति के रूप में नहीं जाऊं,चारित्र आत्मा के रूप में इस दुनिया से जाऊं, चारित्र के भेष में इस दुनिया से जाऊं। मुनिश्री ने कहा कि आज तक कोई भी तीर्थंकर ऐसे नहीं हुए जिन्होंने चारित्र ग्रहण किए बिना मोक्ष प्राप्त किया हो। मोक्ष में जाना है तो सम्यक चारित्र के बिना मोक्ष प्राप्त नहीं होता। सबसे पहले आत्मा में ज्ञान का प्रकाश करना होगा।
हमारी आत्मा की हवेली में सबसे पहले ज्ञान का प्रकाश होने से आत्मा के अंदर जमी कर्म की धूल दिखाई देगी और इसे साफ करने नवकारसी करनी पड़ेगी। ऐसे ही अनंत काल की जमी धूल को साफ करने के लिए सिद्धि तप, मासक क्षमण तप करना पड़ेगा। तप करने से ही आत्मा में जमे कर्म की निर्जरा होगी। ऐसे ही संयम धारण करना होगा। संयम आत्मा में नए कर्मों को आने से रोकता है। अरिहंत,सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु तक सभी का प्राण संयम है। यदि ज्ञान बहुत है,आचरण है और संयम नहीं है,यदि तप भी है लेकिन संयम नहीं है तो नए कर्म आएंगे इसलिए आत्मा की शुद्धि के लिए संयम बहुत जरूरी है।