छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव
अनोखे नियमों वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता अप्रैल में
कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक
राजनांदगांव । प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक सोसायटी द्वारा आयोजित की जाने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव के मैदान में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल कीे अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रात्रिकालीन होने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष मोहित गर्ग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपत सिंह साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल कहा कि पी-4 सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का पांचवां वर्ष है। उन्होंने प्रतियोगिता को लेकर खिलाडिय़ों में उत्साह को देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अपने आप में अनूठा है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी रहती है और लोगों को इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है। खिलाड़ी अपनी हार से मायूस नहीं होते एवं जीत से अंहकार में नहीं डूबते है, केवल खेल भावना व सद्भावना से खेलते है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन एक पहचान के साथ ही लंबे समय तक सुचारू रूप से चलता रहे। पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष मोहित गर्ग ने प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले खिलाडिय़ों व टीमों को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन का मुख्य उद्देश्य सद्भावना है, जो मैदान पर भी स्पष्ट दिखती है। इसी कारण यह पांचवें वर्ष पर प्रवेश कर रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपत सिंह साहू (सीजेएम) ने कहा कि पी-4 जैसा आयोजन वास्तविक रूप में कहीं अन्य जगहों पर देखने नहीं मिलता है। यह शुद्व रूप से आपसी सामंजस्य सद्भावना व खेल भावना को परिपक्व करता है और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को बेहद आनंदित करता है।
संयुक्त कलेक्टर एवं आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष खेमलाल वर्मा ने पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2025 के आयोजन के संबंध में बैठक में उपस्थित सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जहां कुछ नई टीमों को पहली बार प्रवेश दिया गया, वहीं पूर्व के नियमों में भी आवश्यक परिवर्तन करते हुए खेल को और रोमांचक व दिलचस्प बनाने के दृष्टिकोण से नये नियमों का भी समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के इस वर्ष के आयोजन की तिथि को भी अंतिम रूप देने के लिए सुझाव मांगा गया था। जिस पर सभी सदस्यों ने मार्च माह में बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए यह क्रिकेट प्रतियोगिता अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में आठ दिवसीय कराने के लिए तैयारियां प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आयोजन में 10 टीमों के स्थान पर 12 टीमों को प्रवेश दिया गया है। जिनके बीच तीन पूल ए, बी, सी, बनाकर लीग राऊण्ड के मैच खेलें जायेंगे।
प्रत्येक पूल की प्रथम स्थान में आने वाली टीम सेमीफायनल में पहुंचेगीं। वहीं चौथी टीम तीनों पूलों में से दूसरे क्रम पर अंकों के आधार पर या रन रेट के आधार पर पहुंचने वाली चौथीं टीम होगी। टूर्नामेंट 8 दिनों तक दूधिया रोशनी में रात्रि में खेली जायेंगी। जिसमें प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से तीन मैच लगातार खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में इस बार जिन टीमों को सम्मिलित किया गया है। जिसमें गतवर्ष की विजेता टीम पुलिस इलेवन, उप-विजेता प्रशासन इलेवन, नागरिक इलेवन ए, प्रेस क्लब, न्यायालय इलेवन, नगर निगम इलेवन, नागरिक इलेवन बी, डॉक्टर इलेवन, नागरिक इलेवन सी के अलावा फॉरेस्ट इलेवन और इंजीनियर इलेवन को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता खिलाडिय़ों के साथ ही खेल प्रेमियों में भी रोमांच व उत्साह पैदा किये हुए है। इस वर्ष नियमों में परिर्वतन करते हुए बल्लेबाज दस गेंद की बल्लेबाजी करने के बाद रिटायर्ड-हर्ड होगा और प्रत्येक ओवर की पहले गेंद पर छक्का मार सकेगा अन्य गेंदों पर छक्का मारने पर बल्लेबाज को एक रन मिलेगा। बाइ एवं लेग बाइ का रन मिलेगा, लेकिन एलबीडब्ल्यू आऊट नहीं होगा। लीग मैच 8-8 ओवर के खेले जायेंगे और आठ गेंदबाजों को गेंदबाजी करनी होगी। सेमीफायनल व फाइनल मैच 10-10 ओवरों का होगा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र मिश्रा, अशोक पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव, ईडीएम सौरभ मिश्रा, उपायुक्त मोबिन अली, जिला क्रिकेट संघ के सचिव योगेश बागड़ी सहित आयोजन समिति से जुड़े प्रमोद शेण्डे, गणेश प्रसाद शर्मा (गन्नू), कमलेश सिमनकर, शरद श्रीवास्तव, रमेश डाकलिया, कुलबीर सिंह छाबड़ा, सुनील श्रीवास्तव, रूपेश दुबे, तीरथगिरी गोस्वामी, राम ठक्कर, खनिज विभाग के विरेन्द्र बंजारे, पीडब्ल्यूडी से राजशेखर मेश्राम, लाल मुनाई, अशोक श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, महेन्द्र सोनी, गोपी चौधरी, चन्द्रकिरण, मयंक पाल, अशोक रजक, विरेन्द्र मेश्राम, सुमित कुमार चौरसिया, अशोक साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नेशनल लोक अदालत आज
- 47 खण्डपीठों द्वारा भौतिक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा प्रकरणों का निराकरण
राजनांदगांव । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सुषमा सावंत ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 को जिला राजनांदगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में कोई भी इच्छुक स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित पक्षों की सहमति से प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुनाये गये फैसलों की सामान्य अदालत में सुनाये गये फैसले जितनी ही अहमियत होती है और लोक अदालत में सुनाये गये फैसले के खिलाफ अपील दायर नहीं की जा सकती।
न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकरों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है, जिस हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय राजनांदगांव, व्यवहार न्यायालय खैरागढ़, डोंगरगढ़, अंबागढ़ चौकी, छुईखदान एवं राजस्व न्यायालयों राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी सहित कुल 49 खण्डपीठों का गठन किया गया है। खण्डपीठों द्वारा ही विभिन्न प्रकरणों तथा प्री-लिटिगेशन का निराकरण किया जायेगा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव ने जिले के आम लोगों से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए अपील की है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव भूपत सिंह साहू ने बताया कि आयोजित नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरणों, धारा-138, परकाम्य लिखत अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत सबंधी मामलों, पारिवारिक विवाद एवं राजस्व मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैंक, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकरण, जिला विधिक सहायता प्राधिकरण में प्रस्तुत किये गये है, जिनका निराकरण लोक अदालत खंडपीठ द्वारा निराकृत किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति लोक अदालत के माध्यम से अपना प्रकरण निराकृत करना चाहता है, तो 8 मार्च 2025 को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना प्रकरण निराकृत करा सकते है।
वर्ष 2025 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें पक्षकार व अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित होकर एवं अपने घरों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण करेंगे। लोक अदालत के सफल संचालन हेतु राजनांदगांव जिला न्यायालय की वेब साइट पर लिंक की सहायता से पक्षकारों को घर बैठे सीधे लोक अदालत की खण्डपीठ से जुडऩे में सहायता मिलेगी। यदि कोई पक्षकार लोक अदालत के माध्यम से अपना राजीनामा योग्य प्रकरण निराकृत करवाना चाहता है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव अथवा अपने अधिवक्ता से संपर्क कर सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा पक्षकारों अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराकर सुलभ, शीघ्र एवं सस्ता न्याय प्राप्त करने तथा नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न
किरण रविन्द्र वैष्णव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद और किरण अमर साहू को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया
राजनांदगांव । राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय में शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी सीएल मारकण्डेय उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु किरण रविन्द्र वैष्णव एवं विमल विभा साहू के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। जांच उपरांत दोनों नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए और मतदान कराया गया। मतदान पश्चात् मतगणना की कार्रवाई की गई। जिसमें किरण रविन्द्र वैष्णव को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष का निर्वाचन शांति पूर्वक संपन्न हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2.30 बजे किरण अमर साहू और महेन्द्र यादव के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। जांच उपरांत दोनों नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए और मतदान कराया गया। मतदान पश्चात् मतगणना की कार्रवाई की गई। जिसमें किरण अमर साहू को उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव देवेन्द्र कुमार कौशिक उपस्थित थे।
महिलाएं होती हैं एक अच्छी प्रबंधक : सीईओ
हम सभी महिलाएं हैं, एक और एक ग्यारह
राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ग्राम बरगा में ''विकास के वादे के लिए आगे बढ़े'' थीम पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस सभी के लिए है। अब महिलाओं के प्रति सोच एवं विचारों में सामाजिक परिवर्तन आया है। महिलाओं के आगे बढऩे के लिए पुरूषों का सहयोग मिलता है। महिलाएं एक अच्छी प्रबंधक होती है और घर एवं बाहर की जिम्मेदारी दोनों ही बेहतर तरीके से संभाल रही है। यह हमारी शक्ति है और हम बेहतर तरीके से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि यह हमारे लिए है।
लेकिन बाद में इसे समाप्त करना चाहिए। हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिसमें महिला एवं पुरूषों की समान भागीदारी रहे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें अपने बालकों को बचपन से ही यह सिखाना होगा कि बालक एवं बालिका दोनों समान है। घर-बाहर दोनों जगह की जिम्मेदारी है, तो एक साथ मिलकर निभाना है। बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी माता-पिता दोनों की समान रूप से होती है और इसे पूरा करना दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि कभी भी अपने प्रति किसी भी तरह का संदेह नहीं रखें और स्वयं पर आत्मविश्वास बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट उन्नति के तहत यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ें तथा एक सफल महिला उद्यमी बनें। उन्होंने समूह की महिलाओं से कहा कि अपने अनुभव अन्य महिलाओं से साझा करें। उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाएं एक और एक ग्यारह होते हैं।
जनप्रतिनिधि श्रीमती सरिता मंडावी ने कहा कि महिला दिवस नारी शक्ति को समर्पित है। सभी दीदी शिक्षित हंै और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं एक बेहतरीन प्रबंधक होती है। वे घर एवं बाहर दोनों तरह की जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। उन्होंने कहा कि बालक एवं बालिकाओं में समानता का भाव होना चाहिए और बालिकाओं को भी बालक की ही तरह पढऩे एवं अन्य अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उपायुक्त सहकारी संस्थाएं शिल्पा अग्रवाल ने कहा कि हम सब बराबर है और हमें मिलकर अच्छा कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए घर में निर्णय लेने तथा प्रबंधन जरूरी है। बच्चों के पालन पोषण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम होना चाहिए। उन्होंने प्रदूषण को कम करने, प्लास्टिक को दूर करने, कपड़े से बने बैग का उपयोग करने एवं स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उप निरीक्षक पुलिस गीतांजलि सिन्हा ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए है, ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाया जा सके। महिलाएं सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को बढ़ाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने बताया कि वे महिला थाना प्रभारी राजनांदगांव के रूप में पदस्थ है। समाज में महिला एवं पुरूष समान है तथा कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शिल्पा तिवारी ने कहा कि महिलाएं अपने लिए समय निकालें और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज के समय में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिए, ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे। सुबह-शाम इसके लिए अपने भोजन में दाल को अवश्य शामिल करें। लीड बैंक से श्रीमती निशा गजभिये ने कहा कि बालिकाओं को मजबूत बनाना और बढ़ाना बहुत जरूरी है, जिससे वे आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ायेंगे। जिला विपणन अधिकारी श्रीमती हीना खान ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा लघु उद्यम के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान समूह की महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाये थे। जिनमें हर्बल गुलाल, डिटर्जेन्ट पाउडर, विभिन्न तरह के साबुन, फिनाईल, अगरबत्ती, श्रृंगार सामग्री जैसे उत्पाद उपलब्ध हंै। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को महिलाये जाने अपना हक एवं अधिकारी पुस्तिका का वितरण भी किया गया।
जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड मनोज कुमार नायक ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्राामीण विकास नाबार्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। राज्य शासन एवं केन्द्र शासन द्वारा कृषि उत्पाद संगठन, महिला स्वसहायता समूह को विकास के दृष्टिकोण के साथ नाबार्ड के माध्यम से सुविधाएं दी जा रही है। महिला समूह मील का पत्थर है, जो भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड एवं अन्य बैंकों के सहयोग से तेजी से आगे बढ़ रहे है, जो एक सामाजिक परिवर्तन एवं क्रांति की तरह है। आरसेटी के संचालक श्री विपिन एक्का ने बताया कि यहां प्रोजेक्टर उन्नति एवं लखपति दीदी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं में शक्ति एवं सामर्थ है और महिलाएं चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़े। कार्यक्रम के अंत में लीड बैंक मैनेजर मुनीश शर्मा ने आभार व्यक्त किया तथा महिला विकास के कार्यों में तेजी लाने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।
नर्सिंग होम एक्ट की टीम ने की क्लीनिक एवं दवाखाना में दस्तावेजों की जांच
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नर्सिंग होम एक्ट की टीम द्वारा शहर में संचालित गैर लाईसेंस क्लीनिक एवं दवाखाना में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। टीम द्वारा नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं करने पर क्लीनिक एवं दवाखाना बंद करने की चेतावनी दी गई। टीम द्वारा नया बस स्टैण्ड स्थित आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी क्लीनिक, बजरंगपुर-नवागांव स्थित राजेश लारिया, मोतीपुर स्थित मां परमेश्वरी दवाखाना - एलसी देवांगन एवं बसंतपुर स्थित शर्मा क्लीनिक - शैलेष शर्मा, आस्था क्लीनिक - चन्द्रेश साहू, आर्शीवाद डेंटल क्लीनिक - डॉ. केयूरा जैन , होम्योपैथिक क्लीनिक - डॉ. विशाल गंगवानी की जांच की गई। जांच टीम द्वारा संबंधितों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दी गई है एवं वांछित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट के तहत क्लीनिक व दवाखाना बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
परम धर्म वह हैं जेा परमात्मा की ओर ध्यान आकृष्ट करायें- आचार्य शर्मा
राजनांदगांव। गोवर्धन पर्वत वृंदावन में है गो अर्थात इंद्रियों का वर्धन, जो इंद्रियों का वर्धन करें इसका एक अर्थ गौ माता बढाने से भी है। सात दिन सात रात्रि सात वर्ष की आयु में सात कोस के गोर्वधन पर्वत को भगवान कृष्ण ने धारण किया अर्थात जब हम सोते है जागते है। तब हर समय कृष्ण रूपी आत्मा धारण किये रहते है। सबकी आत्मा कृष्ण है। सर्वत्र कृष्ण द्वारा ही पोषण हो रहा है। अनेक लोक इस पर प्रश्न करते है, ऐसा वे ही लोग करते है जो प्रभु की सत्ता को नही मानते एवं अधर्मी है। गोर्वधन परिक्रमा में आज भी अनेक एतिहासिक चिन्ह अंकित है जो अपनी सच्चाई को प्रकट करते है यह प्रभु की लीला स्थली है नीधि वन में आज भी परमब्रम्ह परमेश्वर रासलीला करते है। इसलिये रात्रि में वहां कोई नही रूकता।
सर्वत्र प्रभु है वे 24 घंटे अंर्तकरण में विराजते है विशाल आदिनारायण सभी में है। भक्त प्रहलाद ने भी ये कहा था, तभी उसके वचनों का मान रखने प्रभु ख्ंाभें से प्रकट हुये । प्रभु के अंदर सुषुप्त चेतना है। बडी संवेदनशीलता है सृष्टि में सभी कार्य विधि पुर्वक संम्पन्न हो रहे है। सुर्य अपने समय से उगता है। सृष्टि का चक्र बरसात, गर्मी, ठण्ड अपने समय से आती है। सबकुछ परमब्रम्ह के नियत्रंण में है। प्रभु कहते है सबकुछ मेंरे अनुसार चलता है। उक्त उदगार आज श्री अग्रसेन भवन में आयोजित श्रीमदभागवत सप्ताह के छठवें दिन व्यासपीठ पर विराजित आचार्य अर्पित भाई शर्मा ने व्यक्त किये। पंडित शर्मा ने कहा कि कहा जाता है सफलता की सीढी चढने के लिये सुर्योदय के पूर्व उठना चाहिये सारा विधि नियम परमात्मा है। प्रभु भक्ति के पराधिन हो जाते है तब भक्त को सुख देने के लिये सारे बंधंन तोड देते है।
भक्ति के नौ प्रकार बताये गये है – श्रवण, किर्तन, स्मरण, चरण सेवा, अर्चना, वंदन, दासत्व, सखा, आत्मानिवेदन या शरणागति। सात भक्ति हमारे हाथ में है किन्तु सखा एवं चरणसेवा प्रभु के हाथ में हे। कृष्ण का एक नाम केशव है। इसका तात्पर्य शव कौन है। अर्थात केशव भक्ति से हीन व्यक्ति शव के समान है। मथुरा का अर्थ हे – बीच का थु हटाकर म को अंतिम अक्षर के आगे लिखा जाये तो राम होगा और राम को नही मानने वाला वह तीसरा अक्षर थु है। वात्सल्य भाव भी भक्ति का एक प्रकार है। जिनके संतान नही होती यदि वे लडडुगोपाल की पुत्र रूप में सेवा भक्ति करते है। तो संतान अवश्य प्राप्त होती है।
उधव जी ने वैर भाव को भी भक्ति का अंग बताया है। कथा प्रसंग को आगे बढाते हुये पुज्य अर्पित भाई ने गोसाई गोविंद दास जी एवं ठाकुर जी के द्वारा की गई लीला अनेक प्रसंगो को विस्तृत रूप से बताया श्रेष्ठतम भक्ति वह है जो परमेश्वर का साक्षात्कार करादे ठाकुर जी प्रेम बंधन में बंध कर सभी नियमों को तोडते हुये अपने सखाओं को बैकुंठ धाम की यात्रा कराते है।
प्रभु जब बृज में आये तब बृज कुमारी कालिंदी (यमुना जी ) की शरण मे गये यमुना जी भक्ति स्वरूपा है वस्त्र वासना के प्रतिक है, गोपियां हमारी इंद्रियों का प्रतिक है जो वासना से गृसित हैं। हमारे मन को दुषित हाने से बचाने के लिये प्रभु वासनाओं का हरण कर लेते है। यहीं वस्त्र हरण का सार है। भक्ति सारे संशय का समाधान है, धर्म वह है जो जोडे। सब अपने धर्म को श्रेष्ठ बताते है श्रीमदभागवत कहती हेै परमधर्म वह है जो परमात्मा की ओर हमें आकृष्ठ करें।
‘‘ प्रेम जब अनंत हो गया, रोम रोम संत हो गया‘‘ परमात्मा से प्रेम हो जायेगा तब देह देवालय हो जावेगा। परमात्मा के प्रेम की प्रतिष्ठा हो जाती है तब पुजा के लिये महंत की आवश्यकता होती है। हमारा हृदय ही मंहत है। जो कर्म परमबम्ह परमेश्वर से प्रेम करावे वही सच्चा धर्म है। जब गोपी भाव आता है, रास आता है तब जीव – शिव की एकता होती है ज्ञान मार्ग, मुक्ति मार्ग योग मार्ग से समाधी ही रास है। रास लीला जीव शिव की एकता की कथा है। बालीवड वालोंने रास लीला पर अनेक प्रश्न खडे किये है जो उचित नहीं है।
भगवान किसी के कर्म फल को बकाया नही रखते अगर हमारा कोई कार्य पुरा नही हो रहा हो तो यह समझे की उसमें कुछ खतरा था अतः प्रभु देने में विलंब कर रहे है। व्यास पीठ से पंडित शर्मा ने गोपी गीत का सुमधुर गायन किया फिर रूखमणी विवाह का सविस्तार वर्णन करते हुये रूखमणी विवाह का कार्य संम्पन्न कराया विवाह की सजीव झाांकी प्रस्तुत की गई ।
उपस्थित माताओं ने नृत्य करते हुये भगवान कृष्ण के बरातियों का स्वागत किया वरमाला के साथ भजनों का गायन किया गया। आज की कथा में जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के पिताश्री रोशनलाल गर्ग एवं माताजी सीमा गर्ग विशेष रूप से उपस्थित होकर रूखमणी विवाह का आनंद प्राप्त किया व्यासपीठ से पंडित अर्पित भाई ने उन्हें दुपट्टा ओढाकर आशीर्वाद प्रदान किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में संचालित गैर लाईसेंस क्लीनिक एवं दवाखानों पर दी गई दबिश
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज जिले के नर्सिंग होम एक्ट की टीम द्वारा शहर में संचालित गैर लाईसेंस क्लीनिकों एवं दवाखाना में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं निर्देश तथा नर्सिंग होम एक्ट का पालन न करने पर क्लीनिक एवं दवाखाना बंद करने की चेतावनी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नेतराम नवरतन, जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट, औषधी निरीक्षक एवं टीम द्वारा आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटि क्लीनिक सतनाम भवन के पास नया बस स्टैंड, राजेश लारिया (नवागांव), मॉ परमेश्वरी दवाखाना मोतिपुर आजाद चौक एलसी देवांगन, शर्मा क्लीनिक बसंतपुर शैलेष शर्मा, आस्था क्लीनिक बसंतपुर चन्द्रेश साहू, आर्शीवाद डेंटल क्लीनिक बसंतपुर डॉ. केयूरा जैन, होमोपैथिक क्लीनिक बसंतपुर डॉं. विशाल गंगवानी की जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दी गई। वांछित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट के तहत क्लीनिक एवं दवाखाना बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
हमला कराने का आरोप निराधार, निष्पक्ष जांच कर करें कार्रवाई
राजनांदगांव: वार्ड छह के पार्षद सुनील साहू द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी देवेश वैष्णव पर चाकू से हमले कराए जाने के आरोप में नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी देवेश वैष्णव ने रविवार को प्रेसवार्ता लेकर आरोप को निराधार बताया है। वैष्णव ने बताया कि उसे घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं थी, घटना के दौरान वे किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था। पार्षद सुनील साहू द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए देवेश ने बताया कि मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने बेवजह मेरा नाम को घसीटा जा रहा है। घटना वाली रात को पार्षद सुनील साहू, पूर्व पार्षद अरविंद वर्मा के घर में था। अरविंद वर्मा ने सुनील और राजू मेश्राम को कालकर अपने घर बुलाया था। इसी दौरान तीनों के बीच क्या हुआ मुझे कुछ जानकारी नहीं है। सुबह पार्षद सुनील ने कुछ वार्डवासियों को लेकर चिखली पुलिस में लिखित आवेदन देकर व्यक्तिगतरूप से मेरे उपर चाकू से हमला कराने का आरोप लगाया है, जो पूरी तरह से गलत है।
0 निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग
देवेश ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी चिखली और पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने बताया कि पार्षद सुनील द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। देवेश ने कहा कि यदि पार्षद सुनील पर मेरे द्वारा हमला कराए जाने की पुष्टि होती है तो मुझ पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए यदि आरोप झूठा निकला तो पार्षद सुनील के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों से मेरी छवि का काफी हानि पहुंची है। वार्ड में मेरा सभी से अच्छा मधुर संबंध है।
अनसुलझे सवाल
0 आधी रात पार्षद सुनील साहू, पूर्व पार्षद अरविंद वर्मा के घर क्या करने और क्यों गए थे।
0 पार्षद सुनील साहू ने चाकू से हमला होने के बाद रात में ही पुलिस चौकी पहुंचकर रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं कराई।
0 हमला करने वाले राजू मेश्राम को किसने और क्यों बुलाया।
0 राजू ने किस बात को लेकर अचानक से चाकू से हमला कर दिया।
कलेक्टर ने बच्चों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राज्य स्तरीय क्रीड़ा कार्यक्रम
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव से राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चों के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि समावेशी शिक्षा अंतर्गत 4 से 6 मार्च 2025 तक स्वर्गीय बीआर यादव खेल परिसर बहतरई बिलासपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विकासखंड से 4, राजनांदगांव विकासखंड से 6, डोंगरगढ़ विकासखंड से 4, छुरिया विकासखंड से 3 बच्चे तथा बच्चों के पालक, शिक्षक एवं बीआरसी समावेशी शिक्षा शामिल हो रहे हैं।
सेक्युरिटी गार्ड एवं सुपरवाईजर प्रशिक्षण के पंजीयन के लिए 12 तक शिविर
राजनांदगांव । सिक्योरिटी स्किल्स काउंसिल इंडिया लिमिटेड (एसएससीआई) भारत सरकार द्वारा सेक्युरिटी गार्ड एवं सुपरवाईजर के प्रशिक्षण के पंजीयन के लिए 4 से 12 मार्च 2025 तक जनपद पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 4 एवं 5 मार्च 2025 को जनपद पंचायत छुरिया, 6 एवं 7 मार्च 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 8 से 10 मार्च 2025 तक जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं 11 एवं 12 मार्च 2025 को जनपद पंचायत राजनांदगांव में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। एसएससीआई द्वारा सुरक्षा अधिनियम के तहत युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों में स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।
कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र शासकीय पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव एवं श्री गुरूनानक हाई सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान आवश्यक व्यवस्था के लिए केन्द्राध्यक्षों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 88 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिले में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 13 हजार 148 विद्यार्थी एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 9 हजार 131 विद्यार्थी शामिल होंगे।
ढाबा संचालक पर लगाया गया 50 हजार का जुर्माना
राजनांदगांव। अपर कलेक्टर एवं न्याय निर्णयन अधिकारी सीएल मार्कण्डेय द्वारा अवमानक एवं मिथ्याछाप खाद्य प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले राजनांदगांव तहसील के ग्राम टेड़ेसरा स्थित मेसर्स महाराजा ढाबा के संचालक श्री अवधेश मिश्रा पर खाद्य सामग्री अवमानक पाये जाने पर 50 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मेसर्स महाराजा ढाबा से दाल फ्राई, सब्जी, पनीर, खोवा, मिनी पेड़ा, मावा मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने आशंका के आधार पर संग्रहित कर गुणवत्ता जांच के लिए राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया था। राज्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा जांच में नमूने अवमानक पाये जाने पर प्रकरण तैयार कर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण सुनवाई में दाल फ्राई (खुला) एवं गाजर मटर सब्जी (खुला) का नमूना जांच में अवमानक पाये जाने के कारण 25-25 हजार रूपए का जुर्माना (अर्थदंड) लगाया गया है।
राजनांदगांव जिले में 87 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं ने किया मतदान
राजनांदगांव । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले में तीन चरणों में निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाता जागरूकता का परिचय देते हुए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित दिखे। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। मतदान केन्द्रों में ग्रामीण मतदाताओं ने कतार में लगाकर बारी-बारी से मतदान किया। युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग अन्य सभी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत राजनांदगांव जिले में 87.76 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 87.22 प्रतिशत पुरूष, 88.31 प्रतिशत महिला एवं 66.67 प्रतिशत तृतीय लिंग मतदाताओं शामिल है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में 5 लाख 32 हजार 56 मतदाताओं में से 4 लाख 66 हजार 957 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 2 लाख हजार 66 हजार 703 पुरूष मतदाता में से 2 लाख 32 हजार 626 पुरूष मतदाता, 2 लाख 65 हजार 350 महिला मतदाता में से 2 लाख 34 हजार 329 महिला मतदाता एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता में से 2 तृतीय लिंग मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 89.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 89.40 प्रतिशत पुरूष, 89.18 प्रतिशत महिला एवं 50 प्रतिशत तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 1 लाख 58 हजार 42 मतदाता में से 1 लाख 41 हजार 116 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 79 हजार 243 पुरूष मतदाता में से 70 हजार 845 पुरूष मतदाता, 78 हजार 797 महिला मतदाता में से 70 हजार 270 महिला मतदाता एवं 2 तृतीय लिंग मतदाता में से 1 तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान किया। जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मतदान 85.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 84.15 प्रतिशत पुरूष, 86.52 प्रतिशत महिला एवं 100 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 1 लाख 43 हजार 403 मतदाता में से 1 लाख 22 हजार 375 मतदाता ने मतदान किया। इसमें 71 हजार 488 पुरूष मतदाता में से 60 हजार 157 पुरूष मतदाता, 71 हजार 914 महिला मतदाता में से 62 हजार 217 महिला मतदाता एवं 1 तृतीय लिंग मतदाता में से 1 तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान किया। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत मतदान 87.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 86.98 प्रतिशत पुरूष एवं 88.37 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। जिसमें 1 लाख 31 हजार 932 मतदाता में से 1 लाख 15 हजार 662 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 66 हजार 642 पुरूष मतदाता में से 57 हजार 964 पुरूष मतदाता एवं 65 हजार 290 महिला मतदाता में से 57 हजार 698 महिला मतदाता ने मतदान किया। जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत मतदान 88.98 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 88.51 प्रतिशत पुरूष एवं 89.45 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। जिसमें 98 हजार 679 मतदाता में से 87 हजार 804 मतदाता ने मतदान किया। इसमें 49 हजार 330 पुरूष मतदाता में से 43 हजार 660 पुरूष मतदाता एवं 49 हजार 349 महिला मतदाता में से 44 हजार 144 महिला मतदाता ने मतदान किया।
पंचायत चुनाव के लिए एमपी से मंगवाई शराब, 2 आरोपी गिरफ्तार...
डोंगरगढ़ । छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जारी हैं। पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। अब तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। इससे पहले डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग ने डोंगरगढ़ में शराब की लगभग 20 पेटियां जब्त की हैं। यह शराब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थीं। जांच पर पता चला कि, डोंगरगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र के भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी किरण अमर साहू ने चुनाव में खपाने के लिए मंगवाया था।
इस दौरान दिनेश साहू सरपंच मुड़िया और लखन जंघेल डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल महामंत्री भी पकड़े गए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
खैरागढ़ में 213 प्रजातियों के 1500 से ज्यादा विदेशी पक्षियों का डेरा
राजनांदगांव । रूस के दुर्लभ पक्षियों का दल इन दोनों खैरागढ़ वन मंडल के रूसे जलाशय में दिखाई दे रहा है। यहां लगभग डेढ़ हजार से अधिक प्रवासी पक्षियों का झुंड मौजूद है। इन पक्षियों में कई पक्षी दुर्लभ प्रजाति के हैं। रूस से पहुंचे इन पक्षियों के लिए खैरागढ़ वन मंडल का रूसे जलाशय मुफीद ठिकाना बना हुआ है। रूसे जलाशय में रूस से आने वाले सारस पक्षी मुख्य आकर्षण का केन्द्र है।
इस प्रजाति को यूरेशियाई सारस या साधारण सारस कहा जाता है। जिसका वैज्ञानिक नाम ग्रुस है। दक्षिणी अफ्रीका में मिलने वाली गुस वंश के सारस की एक प्रजाति है। यह उत्तर यूरेशिया में निवास करते हैं, जो शीतकाल निवास के लिए भारत व अन्य स्थानों पर प्रवास करते हैं। छत्तीसगढ़ बायोडायवर्सिटी बोर्ड और खैरागढ़ वन मंडल द्वारा सभी वेटलैंड्स का सर्वेक्षण कार्य कराकर रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है।
शोधकर्ताओं ने 213 प्रजाति दर्ज की
रूसे जलाशय में पहुंचे प्रवासी पक्षियों पर शोधकर्ता डॉ. फैज बक्स, प्रतीक ठाकुर एवं उनकी टीम ने यहां 213 प्रजातियों के पक्षी दर्ज किए हैं। जिनमे कई दुर्लभ पक्षी शामिल हैं। शोधार्थियों का मानना है कि यदि इस क्षेत्र को ईको-टूरिज्म से जोड़ा जाए, तो यह जगह पक्षी प्रेमियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन सकती है।
पक्षी प्रेमियों में उत्साह
खैरागढ़ वन मंडल क्षेत्र के रूसे जलाश्य में दुर्लभ प्रवासी पक्षियों के आगमन से पक्षी प्रेमियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी रूसे जलाशय में पहुंचकर दुर्लभ प्रवासी पक्षियों की तस्वीरें ले रहे हैं।
अनुकूल वातावरण हो रहा तैयार
खैरागढ़ क्षेत्र के रूसे जलाशय में यूट्रिकुलरिया नामक एक कीट भक्षी पौधा पाया गया, जो पानी में मौजूद छोटे-छोटे कीड़ों को खाकर जल को स्वच्छ करता है। इसके अलावा नाजास, वेलिसनेरिया और लिम्नोफिला जैसे जलीय पौधे प्रवासी बत्तखों के भोजन का मुख्य स्रोत है। वहीं मछलियों की भी कई महत्वपूर्ण प्रजातियां यहां पाई गई है। जिनमें रोहू, कतला, पोठी, मोला और टेंगना प्रमुख हैं। ये शिकारी पक्षियों के भोजन का अहम हिस्सा है और स्थानीय परिस्थिति को बनाए रखने में मदद करते हैं।
काले सिर वाले पक्षी
बर्ड वाचर और शोधार्थी बीएफओ योगेश कोर्राम ने एक दिवसीय बर्ड वॉचिंग के दरम्यान रूसे डेम में बड़ी संख्या में काले सिर वाले पक्षी के साथ विभिन्न दुर्लभ प्रजाति जैसे सामान्य सारस (ग्रस ग्रस), चित्रित सारस (माइक्टेरिया ल्यूकोसेफाला), सफेद आंखों वाला बज़र्ड (ब्यूटास्टुर टीसा), उत्तरी पिनटेल (अनास एक्यूटा), ऑस्प्रे (पंडियन हलियेटस). यूरेशियन स्पूनबिल (प्लाटालिया ल्यूकोरोडिया), टफ्टेड डक (अयथ्या फुलिगुला), ग्रे हेरोन (अर्डिया सिनेरिया), ग्रेट कॉर्पोरेंट (फलाक्रोकोरैक्स कार्बो), बार-हेडेड गूज (एंसर इंडिकस), ब्लैक हेडेड आइबिस (ग्रेसकोर्निस मेलानोसेफालस), इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक (अनास पोइसिलोरहिन्चा), लेसर व्हिसलिंग डक (डेंड्रोसिग्ना जावनिका), रेड-नेण्ड आइबिस (स्यूडिबिस पैपिलोसा) रिकार्ड किया है।
शैंकी बग्गा को राजनांदगांव निगम का अध्यक्ष बनाने की अनुशंसा
राजनांदगांव। ज्ञान ज्योति हाई स्कूल रेवाडीह, राजनांदगांव पं.क्र.2766, रेवाडीह राजनांदगांव द्वारा संचालित, के संस्थापक एवं संचालक नरेनद्र कुमार पंचभावे सेवानिवृत्त - वि.खं. शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव द्वारा नव निर्वाचित पार्षद मान. सरदार श्री शैंकी बग्गा जी मिलनसार, कर्मठ, जुझारू प्रतिनिधि वार्ड क्र.24, शीतला माता वार्ड को नगर निगम राजनंादगांव का अध्यक्ष बनाये जाने की अनुशसा करते है।
महत्वपूर्ण कारण :-
1. वह प्रतिनिधि शिक्षित व अधिकारी वर्ग से है। योग्यता अनुसार कार्य का विभाजन होना चाहिए।
2. अपने निकटतम प्रतिद्वंदि बहुचर्चित प्रत्याशी को अच्छे मतों से पराजित किया। समाज सेवी, मिलनसार, कर्मठ, जुझारू, सक्रिय व अभिमानी नही है। शहर के विकस में उनका योगदान बना रहेगा। संस्कारधानी राजनांदगांव की एक नई पहचान बनायेगा। उपयुक्त कारणों से सरदार जी शैंकी बग्गा जी को नगर पालिका निगम का नव निर्वाचित अध्यक्ष बनाये जाने की अनुशंसा करते है।
जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में 89.29 प्रतिशत मतदान
राजनांदगांव । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 114 पंचायतों के 312 मतदान केन्द्रों में 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य तथा सरपंच व पंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाताओं में मतदान के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में ग्रामीण कतार में खड़े रहे और बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 89.29 है, जो प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 89.40 प्रतिशत पुरूष, 89.18 प्रतिशत महिला एवं 50 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 42 है, जिसमें से 1 लाख 41 हजार 116 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 79 हजार 243 पुरूष मतदाताओं में से 70 हजार 845 पुरूष मतदाताओं, 78 हजार 797 महिला मतदाताओं में से 70 हजार 270 महिला मतदाताओं एवं 2 तृतीय लिंग मतदाता में से 1 तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान किया। मतदान के पश्चात मतदान केन्द्रों पर मतगणना की गई। द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत छुरिया एवं तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत डोंगरगढ़ व डोंगरगांव में सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान किया जाएगा।