छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव
भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर रैली एवं संगोष्ठी
राजनांदगांव। भारत स्काउट गाइड की 75वीं स्थापना दिवस पर 7 नवम्बर 2024 को डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारागांव खुर्द में रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड द्वारा सशक्त युवा विकसित भारत थीम के तहत रैली निकालकर ग्राम भ्रमण किया गया और स्काउट गाइड सेवा संस्था के उद्देश्य तहत बच्चों में अनुशासन, देशभक्ति, चारित्रिक विकास, बौद्धिक विकास, आध्यामिक विकास एवं सर्वागीण विकास कर सेवा भाई-चारा के संबंध में जानकारी दी गई। यह संस्था ईश्वर के प्रति कर्तव्य, दूसरे के प्रति कर्तव्य एवं स्वयं के प्रति कर्तव्यों के सिद्धांतों पर आधारित है। रैली भ्रमण के बाद संगोष्ठी आयोजित कर फ्लैग स्टीकर भेंट कर सहयोग राशि प्राप्त की गई। कार्यक्रम में स्काउट, गाइड, रोवर रेंजर एवं स्काउटर गाइडर ने सहभागिता की। इस अवसर पर विष्णु प्रसाद साव, राकेश भावते, दविंदर सिंह भाटिया, लेखराम वर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, डॉ मिलन टेम्भूलकर, अरविंद सहारे, विजय टेम्बुरकर, द्रशेखर सहारे, ओमप्रकाश टेम्भुलकर, विजय सरजारे, इंद्रा साखरे, देवेंद्र अम्बाड़े, प्राचार्य लेखराम वर्मा, मयूख श्रीवास्तव उपस्थित थे।
डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का किया अवलोकन
राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल में जनसामान्य को शासन के जनहितकारी योजनाओं की मिली जानकारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
राज्योत्सव के अवसर पर जनससंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन, सुशासन के नए आयाम, उदित छत्तीसगढ़, रोजगार नियोजन, किताब एवं पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान को प्रदर्शित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पौष्टिक आहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजन लड्डू, गुलगुला भजिया, रेडी टू ईट हलुआ, सेव, खुरमी, ठेठरी, सलाद, फल, पौष्टिक अन्न, भाजियों की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी दी गई। पोट्ठ लईका पहल, बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के संबंध में बताया गया। कृषि विभाग के स्टॉल में कृषक पाठशाला अंतर्गत किसानों को रागी, कोदो, कुटकी जैसे लघु धान्य फसलों के संबंध में जानकारी दी गई तथा आर्गेनिक फुड प्लाजा में रागी से बने इडली, कोदो से बने इडली और खीर, अम्बाड़ी शरबत, सीताफल आइस्क्रीम तथा अन्य व्यंजन भी जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहे। उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में फूलों की खेती अंतर्गत जरबेरा, आर्किड के फूल, हरे, लाल एवं पीले रंग की शिमला मिर्च के साथ ही हल्दी, भटा, फूलगोभी, टमाटर की विभिन्न वेरायटी व लौकी, कद्दू, तुमा सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग के स्टॉल में पीएमश्री योजना अंतर्गत ग्राम मोर कुटुम्ब स्कूल में बनाएं गए पीएमश्री योजना के तहत बच्चों के पढऩे के लिए अच्छे वातावरण, कला एवं आईसीटी सुविधा समग्र विकास हेतु अन्य सुविधाओं को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाल में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न खाद्य पदार्थ एवं सामग्री उपलब्ध रहे। बिहान द्वारा गढ़कलेवा में बड़ा, दाल का बड़ा, मुंगोड़ी, फरा, चिला एवं अन्य छत्तीसगढ़ व्यंजन एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध रही। इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर शासन की योजनओं की जानकारी दी गई।
समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार सिलाई योजना, मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनीहाल छात्रवृत्ति योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जल संसाधन विभाग अंतर्गत दो मध्यम योजनाएं ढारा जलाशय एवं शिवनाथ व्यपवर्तन परियोजना तथा योजनावार सिंचाई की जानकारी दी गई। आयुष विभाग के स्टॉल में पंचकर्म, हृदय रोग से बचाव के घरेलू उपाय, स्वस्थ जीवन शैली के संबंध में बताया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वस्थ दांत, मलेरिया से रोकथाम एवं बचाव, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बधिरता एवं रोकथाम, क्षय उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही स्टॉल में लोगों ने ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच कराई। पुलिस विभाग के स्टॉल में नवा बिहान सायबर जन-जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। नगर निगम के स्टॉल में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मोर मकान मोर आस, मोर संगवारी योजना अंतर्गत शासकीय सेवाओं की घर पहुंच सेवा, सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ, डायरिया से बचाव, गीला कचरा-सूखा कचरा एवं उसे रिसायकिल करने के संबंध में जानकारी दी गई। आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल में शासन की लोकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी आभूषण पटिया, खिनवा, सुता, पुतरी, पहुंची, कलगी, कंठी की जानकारी दी गई तथा आदिवासी संस्कृति के प्रतीक के तौर पर वाईसन हार्न भी प्रदर्शित किया गया। लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के स्टॉल में जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल कनेक्शन को प्रदर्शित किया गया। पशुपालन विभाग अंतर्गत अनुदान पर डेयरी उद्यमिता विकास योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना सहित दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वन विभाग के स्टॉल में महुआ के लड्डू, जंगली शहद सहित अन्य वनोपज की प्रदर्शनी सह विक्रय किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रूचि स्वसहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प एवं विभिन्न प्रकार की घरेलू वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिक्षा सूर्यकान्त भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, विनोद खाण्डेकर, भरत वर्मा, किशुन यदु, मणीभास्कर गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डे, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
- कृषि विभाग द्वारा कृषक पाठशाला एवं जिला स्तरीय किसान मेला का किया गया आयोजन
व्यंजन रागी एवं कोदो की इडली, खीर, भाखरबड़ी मुर्कु, सीताफल जामुन के आईसक्रीम, बेल, अंबाड़ी की हर्बल शरबत रहे उपलब्ध
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में राज्योत्सव के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषक पाठशाला एवं जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्गेनिक फूड प्लाजा जैविक उत्पाद प्रदर्शनी सह विक्रय केन्द्र का स्टॉल विशेष रहा। कृषि विभाग के आर्गेनिक फूड प्लाजा में लोगों ने लघु धान्य फसलों से बने रागी इडली, कोदो खीर, बाजरे का लड्डू एवं अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। फूड प्लाजा में व्यंजन रागी एवं कोदो की इडली, खीर, रागी लड्डू, सेव, चकली, भाकरबड़ी, चलोनी, भाखरबड़ी मुर्कु, सीताफल व जामुन के आईसक्रीम, बेल, अंबाड़ी की हर्बल शरबत उपलब्ध रहे। इस अवसर पर कृषकों को लघु धान्य फसल में कोदो, कुटकी, रागी तथा धान की अन्य सुगंधित किस्में जवा फुल, दुबराज, बौना दुबराज, काला नमक किरण धान, जीरा फूल, विष्णुभोग, जवा फुल, बासमती धान, श्यामलाल धान, बादशाह भोग, ब्लेक राईस, लौंग फुल सुगंधित, राम जीरा, कुबरी मोहर, सुगंधित पार्वती चिन्नौर, अम्बे मोहर, सुगंधित तिल कस्तुरी, राधा तिलक, राम लक्ष्मण (जुड़वा चावल), दुधेर साल, केरा फुल, परी, गंगा बाली, गौरी माला, एंजल 1307, काली कोयली, कोथाम्बरी, कबीर साल, गरीब साल, गठूवन, सुगंधित बासरे के संबंध में जानकारी दी गई और प्रदर्शित भी किया गया। इसके साथ ही किसानों को कोदो कुटकी से बने विभिन्न व्यंजन कोदो की खीर, रागी की इडली, बाजरे का लड्डू, सीताफल की आइसक्रीम बनाने की विधि बताई गई तथा किसानों ने इसका स्वाद लिया।
कृषक पाठशाला में उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय ने किसानों से बात की और उन्हें रबी फसल तथा धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाली फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही कोदो आम चावल, कोदो दलिया, कुटकी खिचड़ी, कुटकी लड्डू, कुटकी चावल, कोदो कुटकी की इडली, रागी लड्डू, रागी का हलवा, रागी कांजी, रागी का पराठा जैसे अन्य व्यंजन बनाने की विधि बताई गई। किसानों को जैविक खेती, जैविक खेती के मुख्य घटक, जैविक खाद, जैव उर्वरक, मिट्टी परीक्षण, रबी फसलों की उत्पादन तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि राजनांदगांव जिले में कृषि विकास के साथ विपुल उत्पादन वाली फसलें एवं किस्मों की खेती का क्षेत्र विस्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। विपुल उत्पादन वाली उन्नत एवं हाईब्रिड किस्मों के अधिक उपयोग से रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के उपयोग में वृद्धि हुई है, जिसका दुष्प्रभाव मानव पशुधन एवं अन्य जीव जन्तुओं पर हुआ है। भूमि की भौतिक एवं जैविक दशा निरंतर खराब होने से इसके सुधार हेतु एकमात्र उपाय जैविक खेती है। भोज्य श्रृंखला में विषाक्त तत्वों की वृद्धि से जीवनशैली से संबंधित मधुमेह, किडनी विकार, आस्टियोपोरोसिस कार्डियों वैस्कुलर, अल्सर एवं कैंसर जैसी घातक बीमारियों के मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। आधुनिक कृषि ने उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि के साथ पोषक तत्वों से भरपूर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादन की दिशा में कृषकों को लाभान्वित करने हेतु जैविक खेती मिशन योजना संचालित है।
गौरतलब है कि जैविक खेती मिशन के अंतर्गत प्रचलित धान के स्थान पर कम जल एवं रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक एवं जेनेटिविली मोडीफाईड आर्गेनिज्म के उपयोग को हतोत्साहित करने की वैज्ञानिक पद्धतियों के संबंध में कृषकों को तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाता है। वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप, जैव उर्वरक, राईजोबियम, एजेटोवैक्टर, एजीस्प्रिलम, माईकोराईजा, पीएसबी, जेडएसबी एवं केएमबी जैसी जैविक खादों का उपयोग हानिकारक कीटनाशक, नींदानाशकों के स्थान पर जैविक विधियों से कृषि उत्पादन की तकनीक का कृषक प्रशिक्षण शैक्षणिक भ्रमण संगोष्ठी एवं किसान मेला के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाता है। निरोधक किस्मों का उपयोग, कृषिगत विधियां, जैविक कीटनाशकों का उपयोग करके कीटव्याधी नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी जाती है। आधुनिक जीवनशैली में रासायनयुक्त प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की खपत में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसके फलस्वरूप जीवनशैली की बीमारियों का दुष्प्रभाव मानव जीवन को प्रभावित कर रहा है। प्रदर्शनी में कृषि, उद्यानिकी, वानिकी उत्पादों से निर्मित मिलेट बेस्ड प्रसंस्कृत उत्पाद खाद्य महिला कृषक अभिरूचि समूह (आत्मा) द्वारा विपणन श्रृंखला को अपनाकर आय सृजन के रूप में उद्यम विकास को प्रदर्शित किया गया। साथ ही बताया गया कि कृषि के क्षेत्र में स्थायी विकास हेतु जलसंरक्षण, जलसंवर्धन, प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को अपनाना महती आवश्यकता है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बिसेसर साहू, कोमल सिंह राजपूत, प्रगतिशील कृषक खेमलाल देवांगन, अलखराम चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक सुषमा शुक्ला ने किया।
जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र
फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों से रूबरू हुए जनसामान्य
राजनांदगांव। जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं सभी वर्ग के लोगों ने शासन की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। फोटो प्रदर्शनी में जिले के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी प्रस्तुत की गई। जनसामान्य को जनमन, उदित छत्तीसगढ़ बुकलेट, खुशियों का नोटिफिकेशन, सुशासन के नवीन आयाम जैसी किताबों का वितरण किया गया। नागरिकों ने स्टाल में मिल रही योजनाओं की जानकारी की तारीफ की।
मीलचार राजनांदगांव निवासी महेशर एवं उनके सार्थियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी बहुत अच्छे से प्रदर्शित की गई है। उन्होंने प्रदर्शनी देखकर बहुत खुशी व्यक्त की। राजनांदगांव निवासी श्री गोविंदलाल वर्मा ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। आदिवासी कन्या छात्रावास, दिग्विजय महाविद्यालय, कमला देवी राठी कन्या महाविद्यालय राजनांदगांव एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने फोटो प्रदर्शनी को देखा। विद्यार्थियों ने कहा कि जनमन पत्रिका सहित उदित छत्तीसगढ़, सुशासन के नवीन आयाम की पुस्तिका प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के साथ-साथ सरकार द्वारा जनहितकारी निर्णयों को दर्शाया गया है। फोटो प्रदर्शनी स्टॉल में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सहित सभी को नि:शुल्क जनमन पत्रिका एवं अन्य पुस्तकों का वितरण किया गया।
फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडल अधिनियम में संशोधन, महतारी वंदन योजना, श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना, छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक, छत्तीसगढ़ के तीर्थ स्थल एवं पर्यटन स्थल की जानकारी, तेंदूपत्ता संग्राहकों पारिश्रमिक में वृद्धि, वन अधिकार अधिनियम, युवा सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना, शासकीय भर्तियों में पारदर्शिता, आईआईटी की तर्ज पर प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, नक्सलवाद के निदान के लिए अहम निर्णय नियद-नेल्लानार योजना, छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या उन्मूलन अभियान, राज्य में आतंकवाद, नक्सलवाद, वामपंथी उग्रवाद जैसी विशेष मामलों, प्रकरणों में त्वरित और प्रभावी अनुसंधान व अभियोजन के लिए राज्य इनवेस्टिगेशन एजेंसी का गठन, माओवाद पीडि़त क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम, मोबाइल कवरेज बढ़ाने के लिए मोबाइल टॉवरों की स्थापना, लोकनायक जयप्रकाश नारायण मीसा बंदी सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन के तहत नि:शुल्क ग्रामीणों के लिए नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल, भू-जल समस्या वाले गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए मल्टी-विलेज योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएम श्री योजना, सभी नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरी, प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाईन निर्माण का निर्णय, पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जैसी योजनाओं एवं सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी गई।
डोंगरगढ़ में बैंक एकाउंट से करोड़ों का लेनदेन उजागर, जशपुर पुलिस ने युवकों से की पूछताछ, सट्टा कनेक्शन का शक
राजनांदगांव। महादेव सट्टा एप से जुड़े एक मामले में जशपुर पुलिस डोंगरगढ़ के दो युवकों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों युवकों के एकाउंट नंबरों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है, जिसे पुलिस महादेव सट्टा एप से जोड़कर देख रही है।
सोमवार को जशपुर पुलिस ने दोनों युवकों को बैंकों में ले जाकर उनके खातों की डिटेल की जांच की। मंगलवार को जांच पूरी करके पुलिस वापस लौट गई। जांच के नतीजों के आधार पर यह पता चलेगा कि इन युवकों के खातों में कितनी राशि का लेनदेन हुआ है और यह लेनदेन महादेव सट्टा एप से कितना जुड़ा हुआ है।
महादेव सट्टा एप कनेक्शन में युवक की हुई थी गिरफ्तारी
कुछ माह पहले डोंगरगढ़ में महादेव सट्टा एप के संबंध में एक युवक की गिरफ्तारी हुई थी, जो किसी राजनीतिक दल से संबंधित था और वर्तमान में जमानत पर है। उस युवक की गिरफ्तारी के बाद से नगर में चर्चा का माहौल गर्म है, और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मामला अब भी चल रहा है।
पुलिस की गुप्त कार्रवाई के कारण डोंगरगढ़ में हड़कंप मच गया है। युवकों का लिंक महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने अभी तक कुछ भी बताने से इंकार किया है।
पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला- राजनांदगांव
राजनांदगांव:- पेंशनर्स एसोसिएशन छ.ग. प्रदेश की मासिक बैठक दिनांक २०-१०-२०२४ दिन- रविवार को दोपहर १२.३० बजे ठाकुर प्यारेलाल उ.मा.शला के सभा भवन में आयोजित किया गया। बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष श्री यशवन्त देवान के मुख्य आतिथ्य में अन्य जिलों से आए हुए जिला अध्यक्षों एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। उक्त आयोजित बैठक मेें रायपुर सेे ६, धमतरी से ८, भाठापारा से १०, खैरागढ़ से १२ पेशनर्स, डोंगरगाँव से ३, घुमका से ५, ग्रामीण इकाई से १० तथा नगर ईकाई से २५ सदस्य बैठक में उपस्थित हुए कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना फूल माला एवं अबीर गुलाल के साथ जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा संरक्षक श्री निसार अहमद, श्री यशंवत देवान प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीमती विद्यादेवी साहू जिला अध्यक्ष रायपुर श्री खुमान सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष भाठापारा वीरेन्द्र कुमार नाग जिला अध्यक्ष धमतरी ए.कुजुर जिलाअध्यक्ष चौकी मोहला मानपूर,खैरागढ़ जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल, डोंगरगाँव तहसील अध्यक्ष ज्योतिषराम यादव तथा राजनांदगांव ग्रामीण अध्यक्ष रमेश सिन्हा द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा द्वारा पधारे श्री यशवंत देवान प्रान्तीय अध्यक्ष का पुष्पाहार एवं अबीर गुलाल लगाकर स्वागत सत्कार किया गया।
साथ ही अन्य जिलों एवं तहसील से पधारे समस्त पेशनरों का फूलमाला एवं अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया । नए पेंशर श्री देवेश सिह राजपूत का पुष्पाहार एवं अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। माह अक्टूबर में जिनका जन्मदिन है ऐसे महानुभव श्री के.के. दुबे प्रान्तीय महामंत्री का पुष्पाहार एवं अबीर गुलाल से अभिनन्दन किया गया। अतिथियों के द्वारा उद्बोधन की कड़ी में श्री एस.आर. केहरी प्रान्तीय संरक्षक द्वारा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा द्वारा प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने एवं संचालन में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया था पेशनरों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने हेतु तत्परता लाने पर जोर दिया गया श्री बी.पी. तिवारी धमतरी द्वारा अनाधिकृत अध्यक्ष को नोटिस दिया जावें तथा अपने सारर्भित गीत के माध्यम से पेशनरों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। जिला महामंत्री श्री सुधीर शेन्डे के द्वारा अवैधानिक प्रान्तीय चुनाव के संबंध में विरोध प्रगट करते हुए अपने जिले में हो रहे गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि श्री यशंवत देवान प्रान्तीय अध्यक्ष के द्वारा समानान्तर संगठन चलाने वालों के द्वारा अवैधानिक चुनाव कराने के संबंध में माननीय कलेक्टर महोदय को लिखित सूचना दिया गया। जबकि प्रक रण उच्च न्यायालय में लंबित की जानकारी हेतु हुए भी चुनाव प्रकिया प्रांरभ की तब भी उन्हे रोकने के संबंध में अवगत कराया गया। माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद गलत ढंग से चुनाव कराने के संबंध में माननीय कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया जिस पर कलेक्टर द्वारा माननीय रजिस्ट्रार महोदय रायपुर से उक्त संबंध मेें मार्गदर्शन माँगा गया है। मार्ग दर्शन प्राप्त होते ही कार्यवाही होने के संबंध जानकारी जाएगी। पेशनरों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाए रखे हमेशा सच्चाई की जीत होती है। इस अवसर पर श्री यशवत देवान प्रान्तीय अध्यक्षको जिला पदाधिकारियों के द्वारा शाला एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। श्री सी.पी. कोसरिया प्रचार-प्रसार प्रभारी द्वारा श्री देवान को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में रमेश कुमार भोजवानी द्वारा प्रदेश से आए हुए समस्त अतिथिगण एवं समस्त पेशनरों का आभार मानते हुए आभार प्रदर्शन किया गया। आए हुए अतिथियों एवं पेंशनरों के स्वल्पाहार की व्यवस्था जिला एवं नगर संगठन के द्वारा किया गया। मंच का संचालन पतराम साव ने कि या एवं अपने ओजस्वी शब्दों से पेंशनरों को जागरूक करते रहे।
राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया अंत में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में हमारे दिवंगत पेंशनर साथी स्व.श्री कमलनारायण चौबे,भाठापारा स्व. कुंवर सिंह ध्रुव, स्व.आर.डी.सिंह भाठापारा जिला बलौदाबाजार ए.डा.डी.आर महोबिया सरंक्षक जिला- खैरागढ़ को दो मिनट मौन रखकर शोक श्रद्धांजली अर्पित किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुमति से समापन की घोषणा की गई।
पांच पर्वो वाली दीपावली का लौकिक के साथ आध्यात्मिक महत्व भी- रामा भाई
राजनांदगांव- श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के द्वारा अहमदाबाद से आये संत श्री आशारामजी बापू के साधक शिष्य श्री रामा भाई का एक दिवशीय गीता भागवत सत्संग का आयोजन मोहारा स्थित संत आशारामजी आश्रम में सम्पन्न हुआ। जिले भर से आये सैकड़ो लोगो ने हरिनाम का रसपान करते हुए ध्यान की गहराई में डूबकर सत्संग का लाभ उठाया ।
रामा भाई ने अपने सत्संग के माध्यम से लोगो को संदेश दिया कि यह दीवाली केवल हमारी नही है अपितु पूरे मानव जाति का है क्योंकि इस दिन श्री रामजी अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना किये थे । यही दिवस दीपावली अथवा नूतन वर्ष के रूप में मनाते आ रहे है।
श्री रामा भाई ने आगे प्रवचन में कहा कि यह दीवाली पांच पर्वो की होती है । धनतेरस, नरक चतुदर्शी, दीपावली, नूतन वर्ष एवं भाई दूज और इन सभी दिवस का अपना एक विशेष महत्व है।
जाने पांच पर्वो वाली दीपावली का महत्व- रामा भाई
धनतेरसः धन्वंतरि महाराज खारे-खारे सागर में से औषधियों के द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य-संपदा से समृद्ध हो सके, ऐसी स्मृति देता हुआ जो पर्व है, वही है धनतेरस।
काली चौदसः इस दिन श्रीकृष्ण ने नरकासुर को क्रूर कर्म करने से रोका और यमपुरी पहुँचाया। नरकासुर प्रतीक है – वासनाओं के समूह और अहंकार का। वैसे ही आप भी अपने चित्त में विद्यमान नरकासुररूपी अहंकार और वासनाओं के समूह को श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित कर उनके अधीन हो जायें। ऐसा स्मरण कराता हुआ पर्व है नरक चतुर्दशी।
दीपावली-आपका चित्त आपको बाँधनेवाला न हो, आपका धन आपकी आयकर भरने की चिंता को न बढ़ाये, आपका चित्त आपको विषय विकारों में न गिरा दे, इसीलिए दीपावली की रात्रि को लक्ष्मी जी का पूजन किया जाता है। लक्ष्मी आपके जीवन में महालक्ष्मी होकर आये। वासनाओं के वेग को जो बढ़ाये, वह वित्त है और वासनाओं को श्रीहरि के चरणों में पहुँचाए, वह महालक्ष्मी है।
नूतन वर्षः नववर्ष के प्रभात में अपने माता-पिता, गुरुजनों, सज्जनों, साधु-संतों को प्रणाम करके तथा अपने सदगुरु के श्रीचरणों में जाकर नूतन वर्ष के नये प्रकाश, नये उत्साह और नयी प्रेरणा के लिए आशीर्वाद प्राप्त करें।
भाईदूजः उसके बाद आता है भाईदूज का पर्व। दीपावली के पर्व का पाँचनाँ दिन। भाईदूज भाइयों की बहनों के लिए और बहनों की भाइयों के लिए सदभावना बढ़ाने का दिन है।
श्री योग वेदान्त सेवा समिति के प्रमुख रोहित चंद्राकर, टीके चंद्राकर, दिलीप सिन्हा, लेखराम साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि पूज्य बापूजी की प्रेरणा से दीपावली पर्व पर देशभर के 1400 समितियां व 450 आश्रमों द्वारा निरंतर आदिवासी व गरीब असहाय लोगो को मदद कर उनके घर में रोशनी लाने व सभी लोगो की तरह दिवाली पर्व मनाये इस हेतु जीवनोपयोगी सामग्री वितरण की सेवा की जा रही है । इसी कड़ी में आज रामा भाई के सानिध्य में आस पास के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को आश्रम बुलाकर जीवनोपयोगी सामग्री वितरण किया गया साथ ही दीपावली पर्व की महत्ता बताकर स्वस्थ्य-सुखी व सम्मानित जीवन जीने और भारतीय संस्कृति की गरिमा को बनाए रखने की सीख दी। राजनांदगांव में भी राजनांदगांव के अलावा छुरिया, मोहला, चौकी, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, गंडई, खैरागढ़ समिति द्वारा 1200 गरीब व बीहड़ आदिवासी परिवारों में सामग्री वितरण किया गया ।
इस आयोजन में क्षेत्रीय समिति पदाधिकारीगण गोपाल यादव, मार्गे जी, भंडारी जी, उमाशंकर कुंवर, गोस्वामी जी, रामकुमार देवांगन, नम्मू साहू, राजू भाई, नोहर जंघेल, दिलीप भाई, ओपी साहू आदि का सहयोग रहा ।
कलेक्टर-एसपी आंगनबाड़ी केन्द्र कलडबरी में पालक चौपाल में हुए शामिल
माताओं से बातचीत कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं खान-पान के संबंध में ली जानकारी
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग छुरिया विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र कलडबरी में पोट्ठ लईका पहल के तहत आयोजित पालक चौपाल में शामिल हुए। कलेक्टर एवं एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पालक चौपाल में उपस्थित माताओं से बातचीत कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं खान-पान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय खान-पान में भरपूर पोषक तत्वों मौजूद होते हैं। जिनके सेवन से बच्चे सुपोषित हो सकते हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए सुपोषित बच्चों की माताओं से प्रतिक्रिया ली और बधाई दी। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र में नन्हीं बच्ची देविशा का रेडू टू ईट से बनी केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कलेक्टर एवं एसपी ने नन्हीं बच्ची देविशा को आशीर्वाद दिया और जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने गर्भवती माताओं की गोद भराई कर सुपोषण किट प्रदान किया। गर्भवती माताओं पोषणयुक्त खान-पान रखने की सलाह दी, ताकि शिशु स्वस्थ एवं सुपोषित रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोट्ठ लईका पहल से कुपोषण से सुपोषण की श्रेणी में आए बच्चों के पालकों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चे के पालक से अन्य कुपोषित बच्चों के पालकों से संपर्क कर सुपोषण के संबंध में जानकारी देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से कर सकते है संपर्क
राजनांदगांव। शासन द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के हितग्राही परिवार की प्रथम 2 कन्याओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना अंतर्गत विवाह में प्रति कन्या 50 हजार रूपए व्यय करने का प्रावधान है। योजना के नवीन प्रावधानों के अनुसार 35 हजार रूपए ड्रॉफ्ट व बैंक खाते के माध्यम से प्रदाय किया जाएगा। विवाह आयोजन पर प्रति जोड़ा 8 हजार रूपए एवं वर-वधु के कपड़े व अन्य सामग्री के लिए प्रति जोड़ा 7 हजार रूपए के मान से राशि व्यय करने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राही संबंधित विकासखंड के एकीकृत बाल विकास परियोजना महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर में शामिल हुए जिले के छात्र
राजनांदगांव। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में आयोजित किया गया। इस शिविर में राजनांदगांव जिले से 16-16 बालक-बालिका छात्रों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर में छत्तीसगढ़ के सभी 33 से 900 प्रतिभागी तथा 110 प्रभारी शामिल हुए। पांच दिवसीय इस शिविर में मार्च पास्ट, लोकगीत, लोक नृत्य, निबंध, हस्तकला, रंगोली, पेंटिंग, क्विज, अंताक्षरी, फिजिकल डिस्प्ले, फस्र्ट एण्ड प्रदर्शन, फूड जंक्शन, झांकी, गणेश प्रदर्शनी, बेस्ट जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में राजनांदगांव जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी बच्चों ने साहसिक गतिविधियों के साथ भिलाई स्टील प्लांट, नगपुरा जैन मंदिर, मैत्री बाग का भी भ्रमण किया।
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्यशाला संपन्न
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने कार्यशाला के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। टीकाकरण से नवजात मृत्यु, शिशु मृत्यु में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के संभागीय प्रतिनिधि डॉ. खान एवं उनकी टीम द्वारा नियमित टीकाकरण के कवरेज को बढ़ाए जाने हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। डॉ. खान ने नियमित टीकाकरण की सूक्ष्म कार्ययोजना के निर्माण हेतु आवश्यक प्रपत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सभी आवश्यक खुराक संशोधित टीकाकरण सारणी अनुसार नियमित अंतराल में टीकाकरण किया जाना आवश्यक है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तुलावी ने बताया कि जिला मे यूविन के तहत टीकाकरण कार्यक्रम संपादित की जा रही है। जिसमें सभी बच्चों एवं माताओं की एंट्री कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसके उनके ट्रैकिंग भी हर स्तर पर संभव है। सेक्टर पर्यवेक्षक ने टीकाकरण स्थल के प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी दी। जिला डाटा प्रबंधक ने टीकाकरण की वर्तमान उपलब्धि के बारे में बताया। कार्यशाला मेें जिला टीकाकरण अधिकारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सलाहकार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, बीडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय किसान मेला में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव का स्टॉल रहा आकर्षण का केन्द्र
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय किसान मेला के आयोजन से प्रदेश के किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने मेला का भ्रमण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। राष्ट्रीय किसान मेला में विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा स्टॉल लगाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव का स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रहा। स्टॉल में मशरूम उत्पाद, अचार, पापड़, बड़ी व सूखा मशरूम एवं धान के दुर्लभ किस्म प्रजाति ग्रीन राइस, ब्राउन राइस, देशी सफरी राइस, काला नमक किरण, गेहू, किस्म देशी बंशी, सोना मोती, खपली, काला गेहंू, हरा चना, ब्राउन चना सहित अन्य जैविक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, अंजली घृतलहरे, जितेन्द्र कुमार मेश्राम उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के अधिकारी उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ ने आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा में निर्वाचन नामावली, जल एवं फसल परिवर्तन विषयों पर चर्चा कर अनुमोदन कराने कहा। ग्राम सभा में किसानों को गर्मी में धान के बदले अन्य कम पानी की खपत वाले फसलों को लेने तथा आर्थिक रूप से फायदेमंद फसल को अपनाने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने विकासखंडवार जेम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की समीक्षा की और कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कौशल विकास केन्द्र का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत आवासों की समीक्षा की और बचे हुए हितग्राहियों को जल्द से जल्द आवास स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने समय-सीमा की बैठक, जनदर्शन एवं पीजीएन के लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने निर्देशित किया।
छत्तीसगढ़ विज्ञान गणित शिक्षा प्रोत्साहन योजना
पात्र विद्यार्थियों का 15 नवम्बर के पूर्व पंजीयन कराने के निर्देश
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विज्ञान गणित शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 11वीं एवं 12वीं विज्ञान एवं गणित संकाय में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों का 15 नवम्बर 2024 के पूर्व पंजीयन कराने कहा गया है। योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं व 11वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। छत्तीसगढ़ विज्ञान गणित शिक्षा प्रोत्साहन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित संस्था से प्राप्त की जा सकती है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ राजनांदगांव का निर्वाचन संपन्न
राजनांदगांव। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ राजनांदगांव का निर्वाचन डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से आजीवन सदस्य उमेश कुमार हथेल को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह सभी आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पुरूष के लिए विष्णु प्रसाद साव, टोमन साहू, राकेश भावते को एवं उपाध्यक्ष महिला के लिए वर्षा अग्रवाल, नीना खंडेलवाल, उषा चटर्जी तथा कोषाध्यक्ष हेतु आलोक बिंदल चुना। उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राजेन्द्र गोलछा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त प्रवास सिंह बघेल, जिला सचिव देवेन्द्र अंबादे सहित अन्य सदस्य व अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
ग्राम बंजारी एवं फत्तेगंज की कहानी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मिसाल
जल जीवन मिशन से जीवन स्तर में आया सुधार, ग्रामीणों में जगी नई उम्मीद
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बंजारी एवं फत्तेगंज की कहानी उन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मिसाल है, जहां जल जीवन मिशन के माध्यम से जनसामान्य के जीवन स्तर में सुधार आया है, बल्कि ग्रामीणों में नई उम्मीद भी जगी है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत चारभाठा के आश्रित ग्राम बंजारी में 39 परिवार एवं ग्राम फत्तेगंज में 34 परिवार निवास करते हैं। इस गांव के ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि और मजदूरी है। पूर्व में इन गांव में पानी की काफी समस्या थी और पेयजल का एकमात्र स्रोत हैंडपंप था। ग्राम के सरपंच मनोज कोर्राम ने बताया कि ग्राम बंजारी और फत्तेगंज के ग्रामीण लम्बे समय से पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे थे। हैंडपम्पों से पानी निकालने में काफी दिक्कते आती थी। गर्मियों के दिनों में जब जलस्तर नीचे चला जाता था, तब पानी निकलना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता था। कई बार पानी के लिए ग्रामीणों को लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। इसके साथ ही ग्रामीणों को दूर के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था। जिससे उनका समय तो बर्बाद होता ही था, मेहनत भी काफी लगती थी। पानी की कमी का सबसे ज्यादा प्रभाव गांव की महिलाओं पर पड़ता था। जिनके दिन का एक बड़ा हिस्सा पानी की व्यवस्था में बीत जाता था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरूण साव की पहल पर जल जीवन मिशन के तहत ग्राम बंजारी में 950 मीटर तथा ग्राम फत्तेगंज में 750 मीटर की पाइप लाइन बिछाई गयी है तथा सोलर के माध्यम से 24 घंटे पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है। अब ग्राम के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या में बहुत बदलाव आया है। जो समय पहले पानी की व्यवस्था में लगता था, अब वह अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों की उत्पादकता भी बढ़ी है और जीवन स्तर में सुधार भी हुआ है। ग्राम की निवासी श्रीमती निर्मला साहू एवं श्रीमती अंजू सिन्हा ने बताया कि पहले उनका समय दिन भर पानी जुटाने में लग जाता था एवं अपने बच्चों की देखभाल में भी पूर्ण समय नहीं दे पाती थी। जल जीवन मिशन अंतर्गत घरों में नल की सुविधा मिलने से अब उनके बच्चों को भी पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलने लगा है और बच्चों के शैक्षणिक स्तर में भी सुधार हुआ है।
जल अमूल्य है, अमृत है, जीवन व सृष्टि के हर एक प्राणी के लिए आवश्यक
- जिले में 32000 नलकूपों द्वारा भूमिगत जल का अंधाधुंध दोहन होने के कारण बन सकती है जलसंकट की स्थिति
राजनांदगांव। जल अमूल्य है, अमृत है और हमारे जीवन के लिए तथा सृष्टि के हर एक प्राणी के लिए आवश्यक है। जल संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा जनसहभागिता से मिशन जल रक्षा अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग, भू-जल का अत्यधिक दोहन एवं विभिन्न कारणों से राजनांदगांव जिले में घटते हुए जल स्तर ने विकासखंड राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ में चिंताजनक स्थिति निर्मित की है। इन क्षेत्रों में भू-जल के अत्यधिक दोहन के कारण जल संकट की स्थिति बन सकती है। ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है सजगता, ताकि हमारे आने वाली पीढिय़ों के लिए जल संकट की स्थिति नहीं बने। इसके लिए अभी से सशक्त कदम उठाने होंगे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने रबी सीजन में कम पानी की आवश्यकता वाली फसल लगाने के लिए किसानों से अपील की है। धान की फसल में पानी की ज्यादा जरूरत होती है। किसानों को मक्का, कोदो, कुटकी, दलहन, तिलहन, सब्जी, फूल-फल की उद्यानिकी फसलें एवं लघु धान्य फसल लेना चाहिए। इससे जल संरक्षित हो सकेगा। जिन क्षेत्रों में भू-जल स्तर में अत्यधिक गिरावट आई है, वहां विशेष प्रयास एवं कार्य करने होंगे। जिसके लिए सभी किसानों के सहयोग एवं जागरूकता की जरूरत होगी। विचारों में परिवर्तन करते हुए फसल विविधीकरण के लिए कदम बढ़ाने की जरूरत है, ताकि हमें समाधान मिल सके। निश्चित ही यह हमारी भावी पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण कार्य होगा।
गौरतलब है कि जिले में 32000 नलकूपों द्वारा भूमिगत जल का अंधाधुंध दोहन होने के कारण भविष्य में पेयजल निस्तारी एवं अन्य उपयोग के लिए जलसंकट की स्थिति बनेगी। धान की फसल को अत्यधिक जल की आवश्यकता 140-150 सेमी होती है। कम जल आवश्यकता वाली फसले-मक्का (50-60 सेमी), दलहन (25-30 सेमी), सोयाबीन (60-70 सेमी), तिल (30-36 सेमी), गेहूं (45-50 सेमी), रागी (50-55 सेमी) जैसी फसलों की खेती करके ग्रीष्मकालीन धान के क्षेत्र को हतोत्साहित करने की आवश्यकता है। इस हेतु जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में फरवरी 2024 से निरंतर कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला एवं संगोष्ठियों के माध्यम से कृषकों को जागरूक कर ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 1 अक्टूबर 2024 से कुल 511 ग्रामों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीवार शिविर आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें किसान संगवारी के साथ ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि एवं कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
मक्का, गन्ना, कपास, लघु धान्य फसल रागी की फसल में असीम संभावनाएं-
जिला में 2 मक्का प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग पूर्व से ही स्थापित है एवं वृहद मात्रा में मक्का का उर्पाजन एवं प्रसंस्करण संचालित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन उद्योगों के लिए लगभग 75 प्रतिशत कच्चा माल अन्य राज्य बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं आन्ध्रप्रदेश से मांग करने की आवश्यकता होती है। अत: मक्का खेती के उपरांत उपज के विक्रय की असीम संभावना है। विस्तृत क्षेत्र में मक्का क्षेत्राच्छादन विपुल उत्पादन कर क्षेत्र मक्का जिला घोषित किया जा सकता है।
राजनांदगांव जिला के राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया ब्लाक, जिला-बालोद के सीमावर्ती विकासखंड हैं। मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना, करकाभाठ जिला-बालोद में कुल आपूर्ति 69175 मिट्रिक टन में से 55929 मिट्रिक टन गन्ना की आपूर्ति की जाती है। शेष 13247 मिट्रिक टन अन्य जिलों से पूर्ति की जा रही हैं। सीमावर्ती विकासखंडों के कुछ कृषक गन्ना की खेती कर इसका लाभ प्राप्त कर रहे हंै। इन विकासखंडों में ड्रिप सिंचाई पद्धति से गन्ना की खेती को प्रोत्साहित कर ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिस्थापित करने की रणनीति तैयार की जा रही है। बहुवर्षीय फसल होने के कारण गन्ना की खेती से धान की फसल को 3 वर्ष के लिए प्रतिस्थापित किया जा सकता है। ग्रीष्मकाल में शीतल पेय की अत्यधिक मांग है। गन्ना रस जैसे पौष्टिक औषधीय, शीतल पेय पर्याप्त उपलब्ध नहीं होने के कारण जनसामान्य कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने को विवश होते हैं। विशेषकर डोंगरगढ़ जैसे धार्मिक तीर्थ स्थलों में लाखों की संख्या में तीर्थ यात्रियों के प्रवास के कारण गन्ना रस के शीतल पेय के विपणन की असीम संभावनाएं हैं। इसी तरह अन्य विकासखंडों में भी इसकी संभावनाएं है। कृषक समुदाय एवं लखपति दीदी एवं कृषि सखियों को गन्ना उत्पादन एवं शीतल पेय उद्यम से जोडऩे की आवश्यकता है।
राजनांदगांव जिला महाराष्ट्र राज्य का सीमावर्ती जिला होने के कारण भूमि एवं जलवायु में समानता हैं, जिसके कारण कपास की खेती 500 हेक्टेयर में सफलतापूर्वक की जा रही है। यह नगदी फसल कृषकों के लिए लाभदायी होने के कारण धान की खेती को प्रतिस्थापित कर रहा है, जिसके क्षेत्र विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इंटरनेशनल मिलेट ईयर 2023 के दौरान लघुधान्य फसल रागी के सघन प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप कृषकों द्वारा ग्रीष्मकालीन रागी की सफलतापूर्वक खेती की गई, जिसका कृषकों को लाभ प्राप्त हुआ एवं ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर इस पोषक अनाज या न्यूट्रिसिरियल की खेती की जा रही है। आधुनिक जीवन शैली में या हुए मधुमेह, कार्डियोवस्कूलर, ऑस्टियोपोरोसीस, कैंसर, अल्सर एवं मोटापा या ओबेसिटी जैसी बीमारियों के लिए औषधीय एवं सामान्यजनों के लिए पोषक तत्व-कैल्शियम, फास्फोरस, मैगनीज, आयरन, कापर, बोरान, जिंक एवं एमिनोएसिड्स, फाईटोकेमिकल्स से भरपूर होने के कारण इसकी दिन प्रतिदिन मांग बढ़ती जा रही हैं। ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर रागी की फसल की खेती को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मनुष्य के भोजन में अनाज, दलहन, तिलहन, शर्करा के अतिरिक्त सब्जी एवं फलों का अत्यंत महत्व है, जिससे संतुलित पोषक तत्व कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, वसा एवं खनिज तत्व एवं विटामिन्स की पूर्ति होती हैं। ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर 500 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं फलों की खेती करने की आवश्यकता हैं, जो धान की तुलना में अत्यधिक लाभदायक है।
मृदा परीक्षण कराने से मिलेंगे अच्छे परिणाम
मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला राजनांदगांव से प्राप्त मिट्टी नमूनों के विश्लेषण के आधार पर जिले में विश्लेषित कुल 23782 नमूनों में से 554 नमूनें तीव्र अम्लीय (5.5 पीएच से कम) एवं 6365 नमूनें मध्यम अम्लीय तथा 31 नमूने तीव्र क्षारीय 8871 नमूनें मध्यम क्षारीय (7.1 से 8.5 पी.एच.) प्राप्त हुए है। तीव्र अम्लीय या तीव्र क्षारीय भूमि में हर एक सामान्य फसल की खेती करने से अपेक्षित उपज नहीं मिल पाती है। अत: तीव्र अम्लीय वाले खेतों में भूमि सुधारक का उपयोग कर अनानास, टेपिओक एवं गाजर जैसी फसलें एवं तीव्र क्षारीय भूमि में भूमि सुधारक का उपयोग करके कपास एवं ज्वार की खेती की जा सकती है। इस विषय पर कृषकों को प्रशिक्षित कर वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर फसल विविधीकरण की दिशा में गहन तकनीकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है।