छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही
अब गांव में ही मिल रही है सरकारी सेवाएं, 30 मिनट में बना लर्निंग लाइसेंस
गौरेला पेंड्रा मरवाही : अब गांव में ही मिल रही है सरकारी सेवाएं, 30 मिनट में बना लर्निंग लाइसेंस
कलेक्टर ने बच्चों के आधार नामांकन एवं बायोमैट्रिक अपडेट को शीघ्र शतप्रतिशत पूरा करने दिए निर्देश
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मई 2026
कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने कलेक्ट्रेट के आरपा सभा कक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित कर आधार पंजीयन एवं अद्यतन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आधार अपडेट के फायदे बताते हुए कहा कि इससे डिजिलॉकर में दस्तावेज सुरक्षित रखना आसान होगा तथा छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को आसानी से मिल सकेगा। बैठक में आधार सेवा में आ रही तकनीकी समस्याओं एवं उनके त्वरित समाधान के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि जिले में वर्तमान में चिप्स के 29 आधार केंद्र संचालित हैं।
कलेक्टर ने लेफ्टआउट हितग्राहियों की पहचान कर उनका शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए आधार सेवा केंद्र प्रारंभ करने तथा ऐसे स्थानों पर केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए, जहां आमजनों की अधिक आवाजाही हो। उन्होंने आधार मशीनों की नियमित मॉनिटरिंग, डीएलएएमसी की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर बल दिया। बैठक में कलेक्टर ने आधार ऑपरेटरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आधार के नाम पर गरीबों से अतिरिक्त पैसे लेना पूरी तरह बंद किया जाए तथा सभी ऑपरेटरों से इस संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। आधार केंद्रों में अनिवार्य रूप से सूचना बोर्ड एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी आधार केंद्र यथासंभव शासकीय परिसरों में संचालित हों। साथ ही एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को प्रत्येक माह सीएससी केंद्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी जिला ई गवर्नेंस सोसायटी श्रीमति आकांक्षा पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर, यूआई डीएआई हैदराबाद की टीम श्री प्रोजेक्ट मैनेजर श्री खुर्शीद,असिस्टेड प्रोजेक्ट मैनेजर श्री सूरज वैष्णव,ई जिला प्रबंधक जिला गोरेलाल पेंड्रा मरवाही श्री घनश्याम शर्मा ,सीएसी जिला प्रबंधक श्री राम विलास यादव एवं विभागीय अधिकारी पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग,श्रम विभाग, एलडीएम आलम उपस्थित थे।
रोजगार मेला 26 मई को लगेगा, 72 पदों पर होगी भर्ती
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मई 2026
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा 26 मई मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, भिलाई-दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 30 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 15 पद, लेबर के 15 पद, फील्ड ऑफिसर के 6 पद तथा ट्रेनिंग ऑफिसर के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसी प्रकार श्रीराम प्रिंटिंग प्रेस, गौरेला द्वारा टैली अकाउंटिंग, ऑफसेट ऑपरेटर एवं प्रिंटिंग ऑपरेटर के एक-एक पद के लिए भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर रोजगार मेले के माध्यम से 72 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी लेकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के तीरथराम मरकार मो. +91-9754094200 एवं सुरेश बेहरा मो. +91-7389504991 से संपर्क कर सकते हैं।
जीपीएम जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समिति गठित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 मई 2026
जिले में पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष समिति का गठन किया है। यह समिति सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित की गई है।जारी आदेश के अनुसार समिति की अध्यक्षता जिला कलेक्टर करेंगे, जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा समिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि तथा पर्यटन शाखा के नोडल अधिकारी को शामिल किया गया है।
समिति की प्रमुख जिम्मेदारियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन की निगरानी करना, बड़े अपशिष्ट उत्पादकों (बुल्क वेस्ट जनरेटर) पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना, विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करना तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना शामिल है। समिति प्रत्येक पखवाड़े अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जिले में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
जीपीएम जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समिति गठित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 मई 2026
जिले में पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष समिति का गठन किया है। यह समिति सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित की गई है।जारी आदेश के अनुसार समिति की अध्यक्षता जिला कलेक्टर करेंगे, जबकि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा समिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि तथा पर्यटन शाखा के नोडल अधिकारी को शामिल किया गया है।
समिति की प्रमुख जिम्मेदारियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन की निगरानी करना, बड़े अपशिष्ट उत्पादकों (बुल्क वेस्ट जनरेटर) पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना, विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करना तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना शामिल है। समिति प्रत्येक पखवाड़े अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजेगी। जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जिले में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
जीपीएम जिले में 52 लाख रुपए के विकास कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 15 मई 2026
जिले में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 52 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से स्वीकृत की गई है। स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण तथा रिटर्निंग वॉल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ये कार्य जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतोंकृपकरिया, ठाढ़पथरा, पंडरीपानी, नेवरी नवापारा, कोरजा एवं पड़वनिया में कराए जाएंगे।
जारी आदेश के अनुसार पकरिया ग्राम पंचायत भवन से गोविंद के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 6 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार ठाढ़पथरा में पुलिया निर्माण के लिए 6 लाख रुपए तथा पंडरीपानी में मुख्य पहुंच मार्ग से पुलिया निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।इसके अलावा नेवरी नवापारा में नाला पर रिटर्निंग वॉल निर्माण, कोरजा में देवी चौरा से तेंदूमुड़ा पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण तथा पड़वनिया में बलराम मोहल्ला से बबुआ तिराहा पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों को कार्य एजेंसी नियुक्त करते हुए निर्धारित नियमों और तकनीकी स्वीकृति के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।
जिले में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 मई 2026
जिले में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह समिति छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के निर्देशानुसार गठित की गई है।
समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संयुक्त कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, श्री आधार सिंह प्रगतिशील कृषक सहित विभिन्न विभागों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति में प्रगतिशील कृषक, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन तथा बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों को भी स्थान दिया गया है। समिति के सचिव के रूप में उप संचालक कृषि एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सत्यजीत सिंह कंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति का मुख्य उद्देश्य जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करना, स्वीकृत योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा विभागीय गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग करना होगा। इस समिति के गठन से जिले में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
जिले में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 मई 2026
जिले में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह समिति छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के निर्देशानुसार गठित की गई है।
समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संयुक्त कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, श्री आधार सिंह प्रगतिशील कृषक सहित विभिन्न विभागों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति में प्रगतिशील कृषक, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन तथा बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों को भी स्थान दिया गया है। समिति के सचिव के रूप में उप संचालक कृषि एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सत्यजीत सिंह कंवर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति का मुख्य उद्देश्य जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करना, स्वीकृत योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा विभागीय गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग करना होगा। इस समिति के गठन से जिले में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए विधायक, कलेक्टर, अनेक जनप्रतिनिधि और श्रध्दालु
ज्वालेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर जिले वासियों की सुख समृध्दि की कामना की गई
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मई 2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा ज्वालेश्वर महादेव मंदिर परिसर तवाडबरा विकासखंड गौरेला में सोमवार को आयोजित भजन संध्या में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर डा संतोष कुमार देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रध्दालु उपस्थित हुए। विधायक और कलेक्टर ने ज्वालेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर जिले वासियों की सुख समृध्दि की कामना की।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना को केंद्र में रखकर आयोजित भजन संध्या में भक्ति और राष्ट्र गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। भजन गायकों-साजन पाठक, मीनाक्षी केशवानी और कीर्ति कुसरो ने भक्ति से सराबोर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। देर रात तक चले भक्ति संगीत में श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
भजन संध्या कार्यक्रम में कलेक्टर ने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सनातन परंपरा की मजबूती और भारतीय संस्कृति की अखंडता पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्र की आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।
जिले के विकास के लिए समनवय बनाकर टीम भावना के साथ कार्य करने कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मई 2026
जीपीएम जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने अपने पहले साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिले के विकास के लिए समनवय बनाकर टीम भावना के साथ कार्य करने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद विभिन्न विभागीय गतिविधियों, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति और जन समस्याओं के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।
कलेक्टर ने भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूची करण एवं मकानों की गणना कार्य में जिले की स्थिति अच्छी होने पर बधाई देते हुए अगले तीन दिनों में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को अनुशासित रहते हुए और कार्यालयीन समय का पालन करते हुए निष्ठापूर्वक अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन करने और जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर अच्छे से संचालित करने कहा। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं से संबंधित तीन माह से पुराना एक भी प्रकरण लंबित नही होना चाहिए। प्रकरणों का निराकरण के बाद टीएल सूची से विलोपित करें, शिकायती प्रकरणों का एक बार जांच होने के बाद प्रकरण समाप्त करें, एक ही प्रकरण में बार-बार जांच करने की आवश्यकता नहीं है।
कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित हो रहे जन समस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल में एन्ट्री करने और शीघ्रता से निराकृत करें तथा निराकरण की स्थिति से आवेदकों को अवगत कराएं। उन्होंने भूमि आबंटन, क्षतिपूर्ती मुआवजा, पेयजल, पीएम आवास, शौचालय, स्वच्छता, पीएम जनमन, धान उठाव, वन, खनिज एवं आबकारी विभाग की राजस्व प्राप्ती, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली और निर्माणाधीन कार्याे को गुणवत्ता के साथ बरसात लगने से पहले पूर्ण करने निर्देश दिए। बैठक में वन मण्डलाधिकारी ग्रीष्मी चांद, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पेंड्रारोड और मरवाही को मिली बड़ी न्यायिक सौगात
हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर एवं नवीन सिविल कोर्ट भवन का किया वर्चुअल भूमि पूजन
निर्माण कार्य एनआईटी मानकों के अनुरूप और पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय होरू मुख्य न्यायाधीश
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मई 2026
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज जीपीएम जिले को बड़ी न्यायिक सौगात देते हुए पेंड्रारोड में डीआरडीए कार्यालय के पीछे न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवासीय परिसर और मरवाही में नवीन सिविल कोर्ट भवन निर्माण के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन किया। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने वर्चुअली संबोधन के दौरान जिला जज एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित एनआईटी के मापदंडों के अनुरूप कराए जाएं। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण गुणवत्ता, सुविधा और आधुनिक संरचना के लिहाज से ऐसा हो कि वह पूरे प्रदेश में अनुकरणीय बन सके। इस अवसर पर हाईकोर्ट की पोर्टफोलियो जज श्रीमती रजनी दुबे भी वर्चुअल रूप से मौजूद रहीं।
मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा के वर्चुवली भूमि पूजन- शिलान्यास के साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्टेट पेंड्रारोड श्री महेशबाबू साहू और कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ पेंड्रारोड में आवासीय परिसर का शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार पेंड्रारोड में न्यायिक कर्मचारियों के लिए कुल 26 आवास बनाए जाएंगे। इनमें 8 जी-टाइप, 10 एच-टाइप तथा 8 आई-टाइप मकान शामिल हैं। वहीं मरवाही में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सिविल कोर्ट भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायाधीश वर्चुअल माध्यम से एवं जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, शीघ्रता से निराकृत करने किया आश्वस्त
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मई 2026
कलेक्टर के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 57 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बारी-बारी से सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी, उनके आवेदनों का अवलोकन किया तथा शीघ्रता से निराकृत करने आश्वस्त किया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में सीमांकन, आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, सहायता राशि, शासकीय भूमि पर कब्जे के आधार पर पटटा दिलाने, संशोधित रक्बा दुरुस्ति कराने, प्रधानमंत्री आवास किश्त, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाने, राशि भुगतान आदि से संबंधित आवेदन शामिल है।
सुशासन तिहार : 13 मई को जनसमस्या निवारण शिविर उषाड़ में
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मई 2026
सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में हो रहे जन समस्या निवारण शिविरों के क्रम में अगला शिविर 13 मई बुधवार को जनपद पंचायत मरवाही के मिडिल स्कूल परिसर उषाड़ में आयोजित किया गया है। इस कलस्टर पंचायत के अंतर्गत 17 ग्राम पंचायतों बगरार, बरौर, बेलझिरिया, चनाडोंगरी, चंगेरी, चिचगोहना, धनौरा, धुम्माटोला, कछार, कटरा, मनौरा, परासी, तेन्दुमुड़ा, टिकठी, पोंडी, उषाड़ एवं करहनी को शामिल किया गया हैं। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए हैं।
ज्ञानभारतम अभियान में जीपीएम जिले से मिली दुर्लभ रामचरितमानस पांडुलिपि
अवधी भाषा में रचित प्राचीन ग्रंथ का हुआ डिजिटल संरक्षण
पीढ़ियों से सुरक्षित विरासत को कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने बताया अमूल्य धरोहर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 11 मई 2026
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जीपीएम जिले में इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ी एक अत्यंत दुर्लभ धरोहर सामने आई है। अभियान के दौरान जिले में अवधी भाषा में रचित रामचरितमानस की प्राचीन पांडुलिपि सुरक्षित रूप में प्राप्त हुई है, जिसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह दुर्लभ पांडुलिपि गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौली में श्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय के परिवार के पास पीढ़ियों से सुरक्षित संरक्षित रही है। बताया गया कि उनके परदादा द्वारा वर्षों पूर्व इस अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखा गया था और परिवार ने इसे आज तक सहेजकर रखा है।
कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन की उपस्थिति में इस दुर्लभ पांडुलिपि का डिजिटल संरक्षण किया गया। कलेक्टर ने इसे जिले की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पांडुलिपियां केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का जीवंत इतिहास हैं। उन्होंने कहा कि “ज्ञानभारतम” अभियान का उद्देश्य देशभर में बिखरी प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान कर उनका दस्तावेजीकरण एवं डिजिटल संरक्षण करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें। विशेषज्ञों के अनुसार अवधी भाषा में रचित यह प्राचीन रामचरितमानस पांडुलिपि साहित्य, धर्म और लोक संस्कृति के अध्ययन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिले में इस प्रकार की दुर्लभ धरोहर का मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन : अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों पर लगा प्रतिबंध
गौरेला पेंड्रा मरवाही : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन : अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाशों पर लगा प्रतिबंध
मरवाही वनमंडल द्वारा बड़ी कार्यवाही : भारी मात्रा में अवैध साल लकड़ी जब्त
गौरेला पेंड्रा मरवाही :मरवाही वनमंडल द्वारा बड़ी कार्यवाही : भारी मात्रा में अवैध साल लकड़ी जब्त
सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर 6 मई को देवरीकला में
गौरेला पेंड्रा मरवाही : सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर 6 मई को देवरीकला में